28 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 393

बॉडीबिल्डिंग में पनीर और चिकन से भी ज्यादा फायदेमंद है ये फूड !

हेल्थ डेस्क। आजकल के युवा बॉडीबिल्डिंग के लिए खासे क्रेजी नजर आते हैं। सिक्‍स पैक एप्‍स, फिट बॉडी और कसरती बदन हर पुरुष का सपना होता है। लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित खानपान और प्रदूषण भरे माहौल के चलते ऐसा हो पाना मुमकिन नहीं है। ऐसे में युवा जिम की तरह भाग रहे हैं।

हालांकि फिर भी इसे पाने के लिए जिस प्रकार की मेहनत और लगन की जरूरत होती है, उतनी कम ही लोग कर पाते हैं। बॉडी बिल्डिंग एक कला है और इसके लिए आपको सही व्‍यायाम करना चाहिए।

कई लोग कम समय में अच्छी बॉडी बनाने के लिए डिब्बा बंद प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं तो कई लोग पनीर और ​चिकन जैसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं। आज हम आपको एक ऐसा फूड बताने जा रहे हैं जो इनसे भी ज्यादा फायदेमंद है।

प्रोटीन और कैलोरी का सबसे सस्ता और उम्दा जरिया है अंकुरित चना। जिम शुरू करने वालों को फिटनेस ट्रेनर अक्सर अंकुरित चने खाने की सलाह देते हैं जो बिलकुल सही है। लेकिन कई लोग इसे सस्ता स्त्रोत समझ कर नजरअंदाज कर देते हैं और चिकन व प्रोटीन के पीछे भागते रहते हैं।

जबकि अंकुरित चने वास्तव में बहुत फायदेमंद है। क्या आपको इस बात में यकीन आएगा कि दस ग्राम चने में कम से कम 15 ग्राम प्रोटीन होता है? जी हां, यह बिल्कुल सच है।

यह पनीर की तुलना में काफी सस्ता है और प्रोटीन भी उसे के बराबर दे रहा है। काले चने सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इन्हें अंकुरित कर खाने पर आप इसके पोषक तत्वों का दुगुना लाभ उठा सकते हैं।

बॉडी बनाने में मदद करने के साथ ही यह कमजोरी, चक्कर आना, सिर में दर्द, आंखें कमजोर होना और असहज महसूस होने जैसी सभी समस्याओं को दूर करते हैं। इसका एक फायदा यह भी है कि जिम जाने के दौरान अगर आपकी मसल्स में चोट लग जाए या खून जम जाए तो अंकुरित चने उसे भी तुरंत भर देते हैं।

बच्‍चों के शारीरिक विकास के लिए बेहद फायदेमंद है बकरी का दूध

हेल्थ डेस्क। बकरी के दूध का उपयोग बच्‍चों के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। बकरी के दूध में मजबूत प्रीबायोटिक और एंटी इंफेक्‍शन यानि कि संक्रमण-रोधी गुण पाये जाते हैं, जो कि बच्‍चों को गैस्ट्रोएन्टराइटिस यानि जठरांत्र संबंधी संक्रमणों से बचा सकते हैं। यह एक तरह से पेट में इंफेक्‍शन यानि पेट फ्लू से जुड़ा है। गैस्ट्रोएन्टराइटिस की समस्‍या होने के आम लक्षण उल्‍टी, दस्‍त होना है।

हालिया रिसर्च के अनुसार, बकरी के दूध में ऑलिगोसैकराइड्स होता है, जो एक प्रकार का प्रीबायोटिक यानि लाभकारी बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देता है और हानिकारक बैक्टीरिया से आंत की रक्षा करने में मददगार है।

ब्रिटिश जरनल ऑफ न्यूट्रिशन में प्रकाशित इस शोध में 14 प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले प्रीबायोटिक ऑलिगोसेकेराइड्स को बकरी के दूध में पाया गया। इनमें से पांच मानव स्तन के दूध में भी पाए जाते हैं।

अध्‍ययन के अनुसार

अध्‍ययन के अनुसार, बकरी के दूध में मौजूद प्रीबायोटिक ऑलिगोसेकेराइड्स आंत में स्वस्थ जीवाणुओं के विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी हैं। अध्ययन के प्रमुख अन्वेषक हर्षन गिल ने बताया कि मानव दूध में प्रचुर मात्रा में आपूर्ति और विभिन्न प्रकार के ऑलिगोसेकेराइड होते हैं, जो कि बच्चों को महत्वपूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं, जिसमें स्वस्थ आंत माइक्रोफ्लोरा और रोग प्रतिरक्षा का विकास और गैस्ट्रोएन्टराइटिस यानि जठरांत्र संबंधी संक्रमण से सुरक्षा शामिल है। लेकिन जब स्तनपान संभव या पर्याप्त नहीं होता है, तो शिशु के लिए आमतौर पर अन्‍य दूध को एक विकल्प के रूप में उपयोग किया जाता है।

अध्ययन में दो बकरी के दूध को (0-6 महीने की उम्र के बच्चों के लिए और 6-12 महीने की उम्र के बच्चों के लिए) उनके प्रीबायोटिक और संक्रमण-रोधी गुणों की स्वाभाविक रूप से होने वाली उपस्थिति की जाँच की गई। जबकि गाय के दूध का बच्‍चों के लिए सबसे अधिक उपयोग किया जाने वाला विकल्प है। लेकिन बकरी के दूध को कुछ मामलों में मानव दूध के करीब माना जाता है, विशेषकर ऑलिगोसैकराइड्स।

अध्ययन में पाया गया कि बकरी के दूध के उपयोग से इसमें मौजूद प्राकृतिक प्रीबायोटिक ऑलिगोसेकेराइड्स लाभदायक बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देने और रोगजनक ई जैसे हानिकारक बैक्टीरिया की क्षमता को रोकने में मददगार है। कोलाई जैसे हानिकारक बैक्टीरिया की क्षमता को रोकने में प्रभावी थे। शोधकर्ताओं ने पाया कि ऑलिगोसैकेराइड के दो प्रकार – फ़्यूकोसिलेटेड और सिलेलेटेड – बकरी के दूध में सबसे अधिक मौजूद थे।

आंतों के लिए फायदेमंद

बकरी के दूध का पीने से आंतों को स्‍वस्‍थ रखने में फायदेमंद है। बकरी का दूध आंतों की सूजन को कम करने में फायदेमंद है और साथ ही सेहतमंद रहने में भी मदद करता है। गाय और भैंस के दूध की तुलना बकरी का दूध लाभकारी है। बकरी के दूध में मौजूद प्रोटीन बच्‍चों के शारीरिक विकास में लाभकारी है। यह पेट की समस्‍याओं को दूर करने और पाचन संबंधी समस्‍याओं को दूर करता है।

हड्डियों को मजबूत और रोग प्रतिरक्षा बढ़ाने में मदद

बकरी के दूध के सेवन से शरीर को स्‍वस्‍थ रखा जा सकता है। यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है और कैल्शियम की कमी को दूर कर हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसके अलावा, यह कोलेस्‍ट्रॉल लेवल को कंट्रोल रखता है और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है। इसमें मौजूद पोटैशियम के कारण ब्‍लड प्रेशर को भी नियंत्रित रखा जा सकता है।

सरकार ने बनाया बिजली के 30 करोड़ स्मार्टमीटर लगाने का प्लान!

मुंबई ।। बिजली विभाग (Power department) चाहे जितनी भी सख्ती कर ले लेकिन बिजली चोर सुधरने को तैयार नहीं। तमाम सख्ती के बावजूद भी लोग बिजली चोरी कर ही लेते है। मीटर से छेड़छाड़ के मामले कम होने की जगह बढ़ते जा रहे हैं इन सब को देखते हुए पीएम मोदी की अगुवाई वाली सरकार देश भर में 30 करोड़ स्मार्टमीटर लगाने का प्लान है।

दरअसल, सरकार बिजली चोरी रोकने के उद्देश्य से 3 वर्ष में देश के घर-घर में मीटर बदलने की स्कीम पर काम कर रही है। इस मीटर की खासियत यह होगी कि इन्हें पहले रिचार्ज कराना होगा। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसके लिए बिजली मंत्रालय ने स्मार्ट मीटर की सप्लाई के लिए मैन्युफैक्चरर्स के साथ चर्चा करनी शुरू कर दी है, जिससे निगरानी में सुधार होगा।

इस स्कीम के अनुसार, सरकार मीटर की कॉस्ट पर सब्सिडी देने की स्कीम भी बना रही है। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, सरकार स्मार्टमीटर पर 2,000 रुपए प्रति पीस कॉस्ट आएगी। इससे पहले 2017 में दिए गए 50 लाख मीटर के ऑर्डर पर प्रति पीस 2,503 रुपए कॉस्ट आई थी। हालांकि इस बार बड़ा ऑर्डर होने के कारण कॉस्ट कम आने की उम्मीद है।

 

खतरनाक स्टंट Video शेयर कर बोले अक्षय कुमार- एक्शन से भरी है लाइफ

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार ने रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के बिहाइंड द सीन एक्शन दृश्यों की झलक दिखाई। अक्षय ने ट्वीट किया कि जिस दिन से अभिनय मेरी किस्मत बन गई, एक्शन मेरी लाइफलाइन (जीवनरेखा) बन गया। ‘सूर्यवंशी’ में विशुद्ध एक्शन आपको बताएगा कि मुझे अंदर से अभी भी यह रोमांचित क्यों करता है।

इस पोस्ट के साथ एक वीडियो डाल गया है, जिसमें अक्षय कार और बाइक का पीछा करने के साथ ही हेलीकॉप्टर से लटकने जैसा हैरतअंगेज स्टंट करते नजर आ रहे हैं, जबकि रोहित उन्हें निर्देशित कर रहे हैं।

फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं। यह 27 मार्च, 2020 को रिलीज होने की उम्मीद है। रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि कब आ रहे हैं ये इम्पोर्टेट नहीं है।।। कैसे आ रहे हैं वो देखो। सूर्यवंशी के रूप में अक्षय कुमार।

BJP आज 3 राज्यों के विधानसभा चुनाव पर करेगी मंथन !

New Delhi. भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा मंगलवार को सांगठनिक मामलों की समीक्षा और आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने के लिये पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं। इस साल हरियाणा, झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने हैं।

भाजपा इन तीनों राज्यों में सत्ता में है और हाल में हुए लोकसभा चुनावों में भी उसने यहां सभी सीटों पर जीत हासिल की थी। उसके सामने हरियाणा में कांग्रेस, झारखंड में कांग्रेस-झामुमो गठबंधन और महाराष्ट्र में कांग्रेस-राकांपा मुख्य चुनौती हैं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कसी

वहीं दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल में दो साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ काम करना शुरू कर दिया है। लोकसभा चुनावों की बड़ी सफलता के बाद पार्टी सदस्यता अभियान के जरिए हर बूथ तक अपने संगठन को मजबूत करने जा रही है। उसकी नजर तेलंगाना और ओडिशा पर भी है।

इन राज्यों में चुनावों में भले ही चार से पांच साल हों, लेकिन पार्टी को वहां बेहतर संभावनाएं नजर आ रही हैं। सदस्यता अभियान व संगठनात्मक मुद्दों को लेकर भाजपा अध्यक्ष व गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पश्चिम बंगाल, ओडिशा व तेलंगाना के कोर ग्रुप संग बैठकें की है।

तीनों राज्यों की अलग-अलग बैठकों में संगठन के विस्तार के साथ भावी रणनीति को लिए केंद्र ने दिशा-निर्देश दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, भाजपा इन तीनों ही राज्यों में अगले विधानसभा चुनावों में सरकार बनाने के लक्ष्य को लेकर तैयारी करने जा रही है, जिसकी शुरुआत संगठन मजबूती व हर बूथ पर पार्टी के सदस्यों की मौजूदगी से होगी। भाजपा का मानना है कि पश्चिम बंगाल में जनता भाजपा को विकल्प के रूप में स्वीकार करने को तैयार है।

भ्रष्टाचार के आरोप में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जरदारी गिरफ्तार

New Delhi। पाकिस्तान की शीर्ष भ्रष्टाचार निरोधक संस्था ने सोमवार को जेल में पहले से बंद चल रहे देश के पूर्व राष्‍ट्रपति आसिफ अली जरदारी को भ्रष्‍टाचार एक अन्‍य मामले में भी गिरफ्तार कर लिया है। जरदारी पहले से ही करोड़ों के मनी लॉन्ड्रिंग केस में अपनी बहन के साथ एनबीए की हिरासत में हैं।

इस बार आसिफ अली जरदारी को पार्क लेन मामले में गिरफ्तार किया गया है जो लंदन में कथित संपत्तियों से जुड़ा है। एनएबी के अधिकारियों के मुताबिक, दोनों ने कथित फर्जी बैंक खातों के जरिए 15 करोड़ रुपए का लेन देन किया है।

साल 2008 से 2013 तक पाकिस्तान के 11वें राष्ट्रपति रह चुके जरदारी ने फर्जी खातों से अपने संबंधों से इनकार किया है।उन्होंने कहा है कि विपक्षी नेताओं की छवि धूमिल करने के लिए सत्ताधारी पार्टी की ओर से बदनाम करने का अभियान चलाया जा रहा है। फर्जी बैंक खाता केस की जांच कर रहे एनएबी ने दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया था। यह मामला धन रखने और धन को पाकिस्तान से बाहर भेजने के लिए कथित फर्जी बैंक खातों के इस्तेमाल से जुड़ा है।

फर्जी बैंक खातों के केस में धनशोधन के पहलू को लेकर उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद एनएबी की ओर से की जा रही जांच के हिस्से के तौर पर जरदारी के खिलाफ इस मामले में कार्यवाही की जा रही है।

बांग्लादेश के विरूद्ध भारत में हो सकते है ये बदलाव, देखें संभावित टीम

मुंबई ।। एजबेस्टन में खेले गये World Cup के 38वें मैच इंग्लैंड ने भारत को 31 रनों से हरा दिया है, इस हार से भारत का World Cup में चल रहा अजेय प्रदर्शन थम गया है, अब भारत का अगला मुकाबला 2 जुलाई को बांग्लादेश से होगा।

बांग्लादेश ने इस World Cup में अच्छा प्रदर्शन किया है, और उसके अंतिम 4 में पहुँचने की सम्भावना बनी हुई है, ऐसे में बांग्लादेश की टीम इस मैच में कोई कसर बाकी नही रखेगी।

भारतीय टीम इस मैच में 2 बड़े बदलाव कर सकती है, इस मैच में केदार जाधव और युजवेंद्र चहल को बाहर बिठाकर रविन्द्र जडेजा और भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया जा सकता है।

बांग्लादेश के खिलाफ भारत की संभावित टीम

रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (C), ऋषभ पंत, एमएस धोनी (WK), रविन्द्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह।

भारत के खिलाफ बांग्लादेश की संभावित टीम

लिटन दास, तमीम इक़बाल, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम (WK), सौम्य सरकार, महमुदुल्ला, मोसद्देक हुसैन, मोहम्मद सैफुद्दीन, मेहदी हसन, मशरफे मुर्तजा (C) और मुस्तफिजुर रहमान।

 

जया प्रदा पर आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल में आजम खान पर मुकदमा दर्ज

Rampur। विवादित बयानों से हमेशा सुर्खियों में बने रहने वाले उत्तर प्रदेश के रामपुर से लोकसभा सांसद और Samajwadi Party के वरिष्ठ नेता Azam Khan समेत 10 लोगों पर सोमवार को मुकदमा दर्ज किया गया है।

बीजेपी नेत्री Jaya Prada के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने पर आजम खान के साथ 10 अन्य लोगों पर यह मुकदमा दर्ज हुआ है। बता दें कि आजम खान ने जया प्रदा को लेकर बेहद आपत्तिजनक और भारतीय सभ्यता की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले शब्द प्रयोग किए थे।

आजम खान ने कहा था कि मैं *** शब्द का खास तौर पर इस्तेमाल कर रहा हूं। जान रहे हैं लोग ये लफ्ज कहां जाकर लग रहा है। समाज में इस लफ्ज़ को मोहतरम मान लिया जाएगा, तो समाज कैसे तरक्की करेगा और कैसे सर उठाकर चलेगा।
यहां आपने देखा होगा कि हमने आजम खान द्वारा इस्तेमाल किए शब्दों का पूरी तरह से इस्तेमाल नहीं किया है, क्योंकि उन्होंने जिन शब्दों का इस्तेमाल किया है, उन शब्दों को ज़ी न्यूज अपनी खबर में नहीं दिखा सकता है और वह न ही ज़ी न्यूज की शब्दावली की गरिमा के अनुरूप हैं। एक राजनेता और लाखों लोगों का प्रतिनिधि होकर आजम खान ने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है।

अपने बयान में आजम खान ने आगे कहा था कि अब शरीफों की इज्जत ऐसे लोग उतारेंगे। ऐसे लोग अपने आपको देवी देवता बतायेंगे। हमारे मरे हुए मां-बाप 3 दिन तक टेलेविजन पर डिस्कस किये जायेंगे। देखा आपने अंजाम क्या हुआ। कितना पैसा खर्च हुआ। कहते थे कि अगर आजम खान जीत गया तो नाक निकल जाएगी। यहां हमने खुद कहते सुना है कि पूरी बीजपी हार जाती, लेकिन आजम खान नही जीतता। हम इतने बुरे हैं सिर्फ इस लिए की हम बच्चों को पढ़ाते है।

फारुक अब्दुल्ला का धारा 370 पर बड़ा बयान, भारत में कश्मीर का विलय भी अस्थाई !

New Delhi। नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने धारा 370 पर एक नया बयान देकर इसे और तूल दे दिया है। एक निजी चैनल से बात करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि अगर धारा 370 अस्थायी है तो कश्मीर पर भारत का अधिग्रहण भी अस्थायी है।

फारुक अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू कस्मीर के महाराजा ने जब इसे स्वीकार किया, यह तब भी अस्थायी था। अब्दुल्ला ने कहा कि उस समय कहा गया था कि कश्मीर में जनमत संग्रह होगा और जनता तय करेगी कि भारत या पाकिस्तान में से किसके साथ जाना है। उन्होंने कहा कि जब ऐसा नहीं हुआ है तो वो धारा 370 को कैसे हटा सकते हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को राज्‍यसभा में जम्‍मू कश्‍मीर में सीमा पर रहने वालों के लिए आरक्षण और राज्‍य में राष्‍ट्रपति शासन 6 महीने बढ़ाने संबंधी प्रस्‍ताव को पेश किया। इस प्रस्‍ताव पर बीजेपी को तब बड़ी राहत मिली, जब टीएमसी और बीजेडी व वाइएसआरसीपी जैसी पार्ट‍ियों ने उसे समर्थन देने का ऐलान कर दि‍या।

विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा कि हम राज्‍य मे राष्‍ट्रपति शासन सिर्फ सुरक्षा की दृष्‍ट‍ि से बढ़ाने के लिए कह रहे हैं। हमारे पास पहले से ही 16 राज्‍य हैं, ऐसे में विपक्ष का ये आरोप कि हम राष्‍ट्रपति शासन के जरिये कश्‍मीर में शासन करना चाहते हैं, पूरी तरह गलत है। इस बहस के बाद राज्‍यसभा ने जम्‍मू कश्‍मीर में राष्‍ट्रपति शासन 6 महीने और बढ़ाने के साथ ही सीमा पर रहने वालों को आरक्षण देने वाले विधेयक को सर्वसम्‍मति से मंजूरी दे दी।

राशिफल: 02 जुलाई 2019, आज इन राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, सभी कष्ट दूर होंगे !

राशिफल: 02 जुलाई 2019, आज इन राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, सभी कष्ट दूर होंगे !

आज का राशिफल

मेष

आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। आप में भौतिक या शारीरिक ऊर्जा ज्यादा रहेगी। गृहस्थी का मेहनत वाला काम आज आप निपटा सकते हैं। आप खुद तो मेहनत करेंगे ही, परिवार के लोगों को भी सक्रिय कर देंगे।

वृष

उम्मीदें पूरी होंगी। पुराने कर्मों का अच्छा फल भी मिलेगा। अच्छे कामों पर ध्यान देंगे और उससे आपको खुशी भी मिल सकती है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। नए लोगों से मुलाकात और दोस्ती होगी।

मिथुन

मन में नए कामों की उमंग रहेंगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यक्तिगत संबंधों में सुधार हो सकता है। यात्रा भी हो सकती है। आज आप मीठा बोलकर अपने काम पूरे करवा सकते हैं। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। नए विचार मन में आ सकते हैं।

कर्क

रोजगार प्राप्ति संभव है। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। यात्रा सुखदायक होगी। नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

सिंह

लाभ के अवसर हाथ आएंगे। निवेशादि लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति होगी। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी।

कन्या

चोरी, चोट, दुर्घटना से हानि संभव है। व्यय बढ़ेगा। जोखिम न लें। व्यापार-व्यवसाय मंदा चलेगा। विरोध होगा। यात्रा सफल होगी।

तुला

शरीर कष्ट संभावित है। धन वसूली होगी। निवेशादि से लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। किए गए कार्य फलीभूत होंगे।

वृश्चिक

जीवनसाथी की चिंता होगी। मान बढ़ेगा। योजनाएं लाभ देंगी। अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे। निर्णय लेने में विलंब न करें।

मकर

जोखिम-जमानत के कार्य न करें। मूल्यवान वस्तु गुम हो सकती है। व्यापार मंदा चलेगा। विवाद से बचें। पुराने संबंधों में यश की वृद्धि संभव है।

कुंभ

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता होगी। निवेशादि से लाभ होगा। साक्षात्कार, परीक्षा में सफलता मिलेगी। कटु वचनों के प्रयोग से बचें। कार्यों में गति आएगी।

मीन

मेहनत का फल मिलेगा। सौदों से लाभ होगा। विद्यार्थी, बेरोजगार मनोनुकूल लाभ लें। विरोधी शांत होंगे। कार्य की गति बनाए रखें।