28 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 394

पंचांग: 02 जुलाई 2019 दिन- मंगलवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

पंचांग: 02 जुलाई 2019 दिन- मंगलवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

आज का पंचांग

विक्रम संवत:- 2076

शक संवत:- 1941

वार:- मंगलवार

ऋतु:- वर्षा

अयन:- दक्षिणायण

मास:- ज्येष्ठ

पक्ष:- कृष्ण पक्ष

नक्षत्र:- मॄगशिरा

योग:- वृद्धि

तिथि:- अमावस्या

दिशाशूल:- उत्तर में

सूर्योदय:- 05:26

सूर्यास्त:- 07:23

राहुकाल:- सुबह 07:14-08:58

कर्नाटक में कांग्रेस को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा !

बेंगलुरु. कर्नाटक की एचडी कुमारस्वामी सरकार की मुसीबतें उस वक्त बढ़ गई जब सोमवार को कांग्रेस के दो विधायक आनंद सिंह और रमेश जरकिहोली ने राज्य विधानसभा से अपना इस्तीफा दे दिया।

अमेरिका में छुट्टी मना रहे कुमारस्वामी ने अपने सहयोगी दल कांग्रेस के विधायकों के इस्तीफे के लिए बीजेपी को कसूरवार ठहराया है। कुमारस्वामी ने कहा कि इसके बावजूद बीजेपी की तरफ से उनकी सरकार गिराने का प्रयास एक सपना बनकर ही रह जाएगा।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी कर्नाटक अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा, जिन्होंने यह बात कही थी कि वह गठबंधन सरकार नहीं गिराना चाहते हैं, उन्होंने अब कहा कि समाचार के जरिए कांग्रेस के विधायकों के इस्तीफे की खबर के बारे में जाना है। लेकिन, उन्होंने और ज्यादा इस्तीफा होने की भविष्यवाणी की।

येदियुरप्पा ने कहा- “मैं निश्चित तौर पर यह जानता हूं कि गठबंधन में 20 असंतुष्ट विधायक हैं। हमें इंतजार कर यह देखना होगा और उसके बाद यह तय करना होगा कि क्या सरकार बनाने का दावा करें।”

कर्नाटक विधासभा में बीजेपी के पास 104 विधायक है जबकि कांग्रेस के पास दो विधायकों के इस्तीफे के बाद अब 78 का संख्याबल रह गया है। जबकि, उसके सहयोगी जनता दल(सेक्युलर) के बाद 37 विधायक है। बीएसपी और निर्दलीय विधायक भी गठबंधन का समर्थन कर रहे हैं।

दुबई के शासक की पत्नी करोड़ो रुपए लेकर हुई फरार, इस देश से मांगी शरण

वर्ल्ड डेस्क। दुबई के शासक की पत्नी एवं रानी हया बिंत अल हुसैन अपने 2 बच्चों के साथ 271 करोड़ रुपए लेकर फरार हो गई हैं। हया बिंत अल हुसैन दुबई के शासक शेख मुहम्मद की छठीं बीवी हैं। वह जार्डन के शाह अब्दुल्ला की सौतली बहन हैं। इनके पति शेख मुहम्मद UAE के उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री हैं। ये दुनिया के सबसे धनी व्यक्तियों में से एक हैं।

शेख मुहम्मद से तलाक चाह रही हैं हया

बताया जा रहा है हया बिंत अल हुसैन इन दिनों लंदन में कहीं पर अपना ठिकाना बना रखा है। रिपोर्ट के मुताबिक, हया अपने शौहर शेख मुहम्मद से तलाक चाह रही हैं। पता चला है कि हया दुबई से पहले जर्मनी गईं। उनके साथ बेटी जलीला (11) और बेटा जायेद (7) हैं। वह नई जिंदगी की शुरुआत के लिए अपने साथ पर्याप्त मात्रा में धन लाई हैं। जर्मनी में उन्होंने सरकार से राजनीतिक शरण मांगी है।

ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ीं हया को सार्वजनिक रूप से और सोशल मीडिया अकाउंट पर 20 मई के बाद नहीं देखा गया। जबकि इससे पहले उनके सामाजिक कार्यो से जुड़े फोटो सोशल मीडिया अकाउंट में भरे रहते थे। वह सामाजिक कार्यो में भी फरवरी से दिखाई नहीं पड़ रही थीं।

राजनायिक ने की भागने में मदद

हया को दुबई से निकलने में जर्मनी के एक राजनायिक ने मदद की है। दावा यह भी किया जा रहा है कि जर्मन अधिकारियों ने हया की वापसी के लिए शेख मुहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के अनुरोध को ठुकरा दिया है। इसके कारण दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संकट पैदा हो गया है।

जिस्म की नुमाइश करना अल्लाह की नजर में गुनाह, जायरा ने सही किया: सपा सांसद

मुरादाबाद। दंगल फिल्म में आमिर खान के साथ नजर आने वाली अभिनेत्री जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने के ऐलान पर सियासत तेज है। समाजवादी पार्टी से मुरादाबाद से सांसद एसटी हसन ने जायरा के फैसले को सही करार देते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने कहा, जिस्म की नुमाइश करना अल्लाह की नजर में गुनाह है और जायरा अगर वह गुनाह कर रही थीं तो उन्होंने यह फैसला लेकर सही किया।

नाचने गाने वाली महिलाएं तवायफ

हसन ने यह भी कहा कि नाचने-गाने वाली महिलाएं तवायफ होती हैं। वहीं, कांग्रेस के पूर्व सांसद व अभिनेता राजबब्बर ने जायरा के फैसले को उनका निजी फैसला बताया है। उन्होंने कहा, वह जायरा का नाम नहीं जानते हैं। उनका इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला निजी है।

वहीं, अभिनेत्री रवीना टंडन ने जायरा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कोई फर्क नहीं पड़ता अगर वो लोग जिन्होंने महज 2 फिल्मों में काम किया, इस इंडस्ट्री के प्रति कृतज्ञता महसूस नहीं करते हैं कि उन्हें यहां क्या-क्या मिला। आशा करिए कि वो शांति के साथ यहां से निकल जाएं और अपनी पुरानी सोच को खुद तक ही सीमित रखें।

यह है पूरा मामला

जायरा वसीम ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर इंडस्ट्री छोड़ने की घोषणा की। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि वह अपने काम से खुश नहीं हैं, क्योंकि यह उनकी आस्था और धर्म के रास्ते में आ रही है। दंगल में अभिनय के लिए जायरा को श्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। उनकी तीसरी फिल्म स्काई इज पिंक है जिसमें वह प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर के साथ नजर आएंगी।

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर 3 घंटे से पहले सफर पूरा किया तो कटेगा चालान

लखनऊ। आगरा एक्सप्रेस-वे पर बढ़ती दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए यूपीडा ( उप्र एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण) ने नया नियम लागू किया है। इसके तहत अगर 336 किलोमीटर के इस एक्सप्रेस वे को अगर तीन घंटे से कम समय में पार किया तो चालान काट दिया जाएगा। यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि वाहनों को ई-चालान काटा जाएगा। अब तक 25 ई-चालान काटे गए हैं।

लखनऊ से आगरा की दूरी 336।4 किमी। है। यदि निर्धारित स्पीड से सफर तय करते हैं तो लखनऊ से आगरा पहुंचने में करीब साढ़े चार घंटे लगेंगे। लेकिन, आगरा एक्सप्रेस वे पर चौड़ी सड़क हैं। ऐसे में कई बार वाहन तेज गति से वाहन चालते हैं। जिससे आए दिन हादसे की खबरें आती हैं।

दो टोल प्लाजा पर लगे उपकरण

अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टोल प्लाजा आगरा (21 किमी) और लखनऊ (290 किमी) पर आधुनिक उपकरण स्थापित किए गए हैं। इन उपकरणों द्वारा वाहन की फोटो और डेटा की रिपोर्ट ई-मेल के जरिए लखनऊ और आगरा के यातायात पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में भेजकर ई-चालान जारी कराए जा रहे हैं। इस संबंध में यूपीडा ने एसएसपी लखनऊ व एसएसपी आगरा को पहले ही पत्र भेजकर अनुरोध किया था।

18 फरवरी से होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षा, डिप्टी CM ने जारी किया शेड्यूल

लखनऊ। अब यूपी बोर्ड की परीक्षा एक माह पहले शुरू होंगी। इसकी घोषणा डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने की है। उन्होंने बोर्ड परीक्षा के कार्यक्रम जारी कर दिए हैं।

अब बच्चों को बोर्ड की परीक्षा के लिए पहले से ही कमर कसनी होगी। डिप्टी सीएम ने यूपी बोर्ड परीक्षा की तिथि 18 फरवरी से घोषित कर दी है। नए आदेशों के अनुसार बोर्ड परीक्षा फरवरी से शुरू होकर मार्च तक खत्‍म हो जाएंगी। वहीं परीक्षा की स्‍कीम भी ऑनलाइन जारी कर दी गई है। सभी कक्षाओं के कोर्स को भी महीने के हिसाब से विभाजित किया गया है।

डॉ दिनेश शर्मा ने बताया कि इस बार यूपी बोर्ड में करीब 55 लाख परीक्षार्थी बैठेंगे। परिक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। 15 दिन में इंटरमीडिएट व 12 दिन में हाइस्कूल की परीक्षा खत्म होगी। पाठ्यक्रम का मासिक विभाजन किया गया है। कौन सा चैप्टर कब पढ़ाया जाना है, यह भी तय किया गया है।

15 से 25 मार्च के बीच मूल्यांकन होगा और 20 से 25 अप्रैल के बीच रिजल्ट आएंगे। उन्होंने बताया कि इस बार पांच से 30 मार्च तक विश्विद्यालय की परीक्षा होगी और 5 जून तक रिजल्ट जारी करना होगा। 10 मई तक सेमेस्टर परीक्षा पूरी करनी होगी।

PM मोदी से मिले अनुपम खेर, कहा- प्रधानमंत्री से मिलना सौभाग्य की बात

नई दिल्ली. अभिनेता अनुपम खेर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले और उन्होंने कहा कि मोदी के प्रेरणादायक शब्द उनके लिए ऊर्जा का एक बड़ा स्रोत हैं। इन दिनों अपनी फिल्म ‘वन डे : जस्टिस डिलवर्ड’ को प्रमोट कर रहे अनुपम खेर ने ट्विटर पर मुलाकात की एक झलक साझा की।

अनुपम ने पोस्ट किया, ‘प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, आप से मिलना सम्मान और सौभाग्य की बात रही।’ उन्होंने आगे कहा, ‘भारत के लिए आपका दृष्टिकोण बहुत ही आश्वस्त करने वाला और दिल को छूने वाला है। आपके प्रेरणादायक शब्द हमेशा मेरे लिए ऊर्जा का एक बड़ा स्रोत होंगे। आप हमारे देश को यूं ही और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाते रहें।

 

अनुपम को प्रधानमंत्री से बात करते हुए देखा जा सकता है, जहां अभिनेता ने काले कपड़े पहने हुए हैं, वहीं प्रधानमंत्री मोदी को कुर्ता-पायजामा में देखा जा सकता है। अनुपम की किताब ‘लेसंस लाइफ टाउट मी अननोविंगली’ 5 अगस्त को आने वाली है।

ICC WC 2019: टीम इंडिया को बड़ी राहत, मयंक अग्रवाल को टीम में जगह

स्पोर्ट्स डेस्क. युवा बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) का विश्व कप खेलने का सपना सच होने जा रहा है। उन्हें भारत की विश्व कप की टीम में शामिल कर लिया गया है। कर्नाटक के इस बल्लेबाज को ऑलराउंडर विजय शंकर (Vijay Shankar) की जगह टीम में शामिल किया गया है। उनके सिलेक्शन को आईसीसी ने भी मंजूरी दे दी है। मयंक अग्रवाल को अगर विश्व कप में खेलने का मौका मिला तो यह उनका पहला वनडे मैच भी होगा।

इससे पहले भारतीय टीम के ऑलराउंडरर विजय शंकर पैर के अंगूठे में चोट के कारण वर्ल्ड कप (ICC World Cup 2019) से बाहर हो गए। उन्हें नेट्स में जसप्रीत बुमराह की गेंद लगी थी। चोट शुरुआत में ज्यादा गंभीर नहीं लग रही थी लेकिन बाद में काफी गंभीर हो गई। इसी वजह से शंकर इंग्लैंड के खिलाफ मैच में नहीं खेले थे। बताया गया है कि उनकी चोट सही होने में कम से कम एक हफ्ते और लग सकते हैं।

28 वर्षीय मयंक अग्रवाल ओपनर हैं। वे भारत के लिए दो टेस्ट मैच खेल चुके हैं। हालांकि, वनडे में उन्हें अपना पहला मैच खेलना बाकी है। विजय शंकर की जगह मयंक अग्रवाल को चुनने की दो वजह मानी जा रही हैं। एक तो यह कि अगर अगले दो मैचों में ऋषभ पंत विफल रहे तो उन्हें मौका दिया जाए। दूसरी संभावना यह भी है कि केएल राहुल को फिर से नंबर-4 पर उतारकर मयंक अग्रवाल से ओपनिंग कराई जाए।

28 वर्षीय मयंक अग्रवाल दो टेस्ट, 50 प्रथमश्रेणी, 75 लिस्ट ए (घरेलू वनडे) मैच खेल चुके हैं। उन्होंने 2 टेस्ट मैच में 195 रन बनाए हैं। इसी तरह 50 प्रथमश्रेणी मैचों में उनके नाम 3964 रन दर्ज हैं। वे लंबे फॉर्मेट के साथ-साथ सीमित ओवरों के फॉर्मेट के अच्छे खिलाड़ी हैं। वे 75 लिस्ट ए मैचों में 3605 र बना चुके हैं। इनमें 12 शतक शामिल हैं। मयंक अग्रवाल के इसी प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें विश्व कप की टीम में शामिल किया गया है।

16 राज्‍य हमारे पास हैं, राष्‍ट्रपति शासन से कश्‍मीर में सरकार नहीं चाहते: अमित शाह

नई दिल्ली. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को राज्‍यसभा में जम्‍मू कश्‍मीर में सीमा पर रहने वालों के लिए आरक्षण और राज्‍य में राष्‍ट्रपति शासन 6 महीने बढ़ाने संबंधी प्रस्‍ताव को पेश किया। इस प्रस्‍ताव पर बीजेपी को तब बड़ी राहत मिली, जब टीएमसी और बीजेडी व वाइएसआरसीपी जैसी पार्ट‍ियों ने उसे समर्थन देने का ऐलान कर दि‍या।

विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा, कि हम राज्‍य मे राष्‍ट्रपति शासन सिर्फ सुरक्षा की दृष्‍ट‍ि से बढ़ाने के लिए कह रहे हैं। हमारे पास पहले से ही 16 राज्‍य हैं, ऐसे में विपक्ष का ये आरोप कि हम राष्‍ट्रप‍त‍ि शासन के जरिए कश्‍मीर में शासन करना चाहते हैं, पूरी तरह गलत है।

एक्ट्रेस के बॉलीवुड छोड़ने पर BJP के मुस्लिम नेता ने दिया ये बयान!

मुंबई ।। फेमस फिल्म दंगल से अपने करीयर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस ज़ायरा वसीम ने एक काफी निजी फ़ैसले के बाद बॉलीवु़ड को अलविदा कह दिया। देश में यूं तो बहुत सी परेशानियां हैं, लेकिन हमारे देश का मीडिया और नेता इस मामले पर कुछ अधिक ही परेशान हैं। अब इस मामले में BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने बयान दिया है।

शहनवाज हुसैन ने कहा कि जायरा ने ये कदम दबाव में उठाया है। उन्होंने कहा कि इस्लाम में ऐसी कोई पाबं’दी नहीं है। बता दें आमिर खान के साथ ‘दंगल’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जायरा वसीम ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का मन बना लिया है। एक्ट्रेस ज़ायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने पर सोशल मीडिया पर बहस तेज़ हो गयी है। बॉलीवुड से दूर जाने का एलान ज़ायरा ने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट लिखकर की है।

उनका कहना है कि इस फील्ड में मुझे बेहद प्यार,साथ और प्रशंसा मिली,लेकिन यह मुझे अज्ञानता की राह पर भी ले जा रही थी। यह मुझे मेरे ईमान से दूर कर रहा है। मेरे मजहब के साथ मेरे रिश्तों को ख’तरा पहुंचा रहा था। वहीं शहनवाज़ हुसैन ने तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां पर मीडिया द्वारा फैलाए जा रहे कथित फतवे पर भी सवाल उठाए हैं। आप को बता दे नुसरत जहां पर दारुल उलूम देवबंद ने एक ब्यान ज़ारी कर कहा है उसने नुसरत जहां पर कोई फतवा दिया नहीं है।

वही शाहनवाज़ हुसैन ने कहा कि भारतीय संस्कृति में एक-दूसरे की परंपराओं को अपनाया जाता है और सिंदूर लगाना सुहाग की निशानी है। शहनवाज़ हुसैन का ये बयान तब आया है, जब नुरसत जहां पर सिंदूर लगाने के लिए फतवा जारी किया गया था। टीएमसी सांसद नुसरत जहां के मंगलसूत्र पहनकर और सिंदूर लगाकर संसद में जाने पर उनकी फोटो इंटरनेट में वायरल हो गई थी।