हेल्थ डेस्क। कई लोगों को नाख़ून चबाने की आदत होती है जिससे आपको कई नुकसान भी हो सकते हैं। जाने अनजाने में आपको इससे नुकसान होते हैं और आपको पता भी नहीं चलता। नाखूनों में मौजूद गंदगी आंतों तक पहुंचकर उन्हें नुकसान पहुंचाती है। जिससे आंतों का कैंसर होने का खतरा रहता है। नाखून चबाने की आदत आत्मविश्वास को भी कमजोर कर देती है। आइए जानते हैं नाखून चबाने से सेहत को होने वाले नुकसान। अगर आप भी चबाते हैं तो जान लें यहां पर इसके नुकसान।
सड़ने लगते हैं दांत
माना जाता है कि जो लोग अत्यधिक तनाव में होते हैं, वे भी नाखून चबाने(Nail biting ) लगते हैं। नाखून चबाने से नाखूनों की गंदगी दांतों में पहुंचती है और उन्हें भी कमजोर करती हैं। इससे दांत सड़ने और मुंह से बदबू आने की समस्या भी हो सकती है।
पेट के लिए खतरनाक
नाखूनों में कई तरह के रोग पैदा करने वाले बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो आपको बीमार कर सकते हैं। नाखून में साल्मोनेला और ई कोलाई जैसे रोग पैदा करने वाले बैक्टीरिया पनपते हैं। नाखून चबाने (Nail biting) के साथ ही ये बैक्टीरिया मुंह में प्रवेश कर जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद हानिकारक हो सकते हैं।
स्किन इंफेक्शन
नाखून चबाने से उसके आस-पास की त्वचा की कोशिकाएं भी क्षतिग्रस्त होती हैं। ऐसे में पैरोनिशिया नाम के स्किन इन्फेक्शन होने की आशंका भी बढ़ जाती है।
स्पोर्ट्स डेस्क। ICC World Cup 2019 के पहले सेमीफाइनल में महेंद्र सिंह धौनी को सीधे थ्रो से रन आउट कर मैच को न्यूजीलैंड के पक्ष में मोड़ने वाले मार्टिन गप्टिल ने कहा है कि इस समय वह काफी परेशान हैं। गप्टिल का यह विश्व कप अच्छा नहीं रहा है और अब उनकी टीम को रविवार को लॉर्ड्स मैदान पर इंग्लैंड के साथ फाइनल खेलना है।
गप्टिल ने न्यूजीलैंड के समाचार चैनल वन न्यूज से कहा, ‘यह काफी मुश्किल है। आप कोशिश करते हैं कि आप वो न पढ़ें जो लोग लिख रहे हैं और वो न सुनें जो लोग कह रहे हैं। लेकिन, इन सभी को दूर रखना मुश्किल है।
उन्होंने कहा, ‘बीते कुछ मैचों से मुझे लग रहा था कि मैं गेंद पर देरी से आ रहा हूं। इस स्थिति का सामना करना मुश्किल है। आप ज्यादा जल्दी भी नहीं जा सकते, नहीं तो आप फंस जाते हैं।
सलामी बल्लेबाज ने आगे कहा, ‘मैं जब से यहां आया हूं, तब के मुकाबले आखिरी कुछ दिन नेट्स में बिताने के बाद मुझे अब अच्छा लग रहा है। मैंने काफी मेहनत की लेकिन मैच में कुछ हो नहीं सका। यह बेहद निराशाजनक है। लोग कह सकते हैं कि वो मुझसे निराश हैं लेकिन कोई भी मुझसे ज्यादा निराश नहीं है।
फैशन डेस्क। हर कोई मोटे होठों के लिए बहुत सी टिप्स अपनाते हैं। इसके लिए कई लोग सर्जरी भी करवा लेते हैं। बहुत-सी लड़कियां फुलर लिप्स की चाहत रखती हैं। अगर आप लिप फिलर्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहतीं, तो आपके काम आ सकती हैं कुछ मेकअप ट्रिक्स जो आपके होठों को बड़ा दिखा सकती हैं। इसके लिए आपको सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ेगी और आपके लिप्स काफी सेक्सी बनेंगे।
अपने होंठों को कंसील करें
एक कंसीलर आपको होंठों में बहुत अंतर ला सकता है। बस अपने निचले होंठ के निचले हिस्से पर कंसीलर लगाएं, इससे आपके होंठ भरे हुए दिखते हैं।
लिपलाइनर का इस्तेमाल करें
अगर आप अपने होंठों को मेकअप से बड़ा दिखाना चाहते हैं तो एक लाइनर ज़रूरी है। अपनी पसंद के लिपलाइनर शेड से अपने होंठों को बाहर की तरफ से लाइन बनाएं। यह अंतर केवल कुछ मिलीमीटर का ही होगा लेकिन यह आपके होंठों को काफी बड़ा दिखा सकता है। लाइनिंग के बाद अपने होंठों को लिपस्टिक से भरें। बस कोशिश करें कि आपके होंठ पर एक ही रंग के प्रॉडक्ट इस्तेमाल करें।
सैटिन टेक्स्चर लिपस्टिक लगाएं
फुलर लिप्स के लिए, एक सैटिन फिनिश वाली लिपस्टिक लगाएं। गहरे रंग के लिपस्टिक से आपके होंठ पतले दिखाई देते हैं और आपको एक पाउट नहीं मिलता। फ्रॉस्टी फिनिश वाली लिपस्टिक की वजह से भी आपके होंठ पतले दिखाई दे सकते हैं।
लिप्स को हाइलाइट करें
आप थोड़ा हाइलाइटर लगाकर आपको होंठों को थोड़ा फिनिशिंग टच दे सकती हैं। बस एक अच्छा रिफ्लेक्टिंग हाइलाइटर लगाएं, जिससे आपके लिप्स को थोड़ी अतिरिक्त गहराई मिल सकती है और लिप्स फुलर दिख सकते हैं।
पर्यटन डेस्क। धरती का स्वर्ग कश्मीर को कहा जाता है। यहां जाने के लिए लोग न जाने कितने प्लान बनाते हैं। लेकिन केरल की ये जगह भी किसी स्वर्ग से कम नही है, और यह जगह है पोनमुडी। अगर आप कभी नहीं गए हैं तो एक बार जरूर जाएँ। बता दें, पोनमुडी जिसका शाब्दिक अर्थ होता है- गोल्डन पीक, एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है जो केरल राज्य के तिरूवनंतपुरम जिले में स्थित है। सुखद मौसम और प्राकृतिक सुंदरता भरे परिवेश के कारण पोनमुडी एक आर्दश पर्यटन स्थल है।
पोनमुडी के आकर्षण केंद्र
इस पहाड़ी इलाके में पर्यटकों के पास भ्रमण करने के कई विकल्प जैसे – घाटियां, झीलें और वृक्षारोपण सहित काफी जगह हैं। पोनमुडी के मुख्य आकर्षणों में गोल्डन वैली, पेप्पारा वन्यजीव अभयारण्य और मिनी चिडि़याघर है। यहां पर स्थित अगास्थेयारकुदम पहाड़ी जो कि पश्चिमी घाट की सबसे ऊंची पहाड़ी है, पर्यटकों और पिकनिक मनाने वालों के लिए सबसे आकर्षक स्थान है।
पोनमुडी घुमने का सही समय
पोनमुडी की इस जगह की सैर और साहसिक गतिविधियों के लिए सर्दियों का मौसम सही होता है, परन्तु गर्मियों के मौसम में भी यहाँ जाया जा सकता है। असंख्य झरने, मनमोहक हरियाली, लुभावनी दृश्यों वाली जगह और साहसिक ट्रैकिंग विकल्पों के साथ पोनमुडी एक अच्छा स्थल है जहां पर्यटक पूरी मस्ती करने के उद्देश्य से आते हैं।
आयुर्वेद के भी प्रचलित
प्रक्रति के आकर्षण के अलावा पोनमुडी आयुर्वेद के लिए भी प्रचलित है। यहाँ हर प्रकार के रोग की आयुर्वेद दवा उपलब्ध है जिससे किसी तरह का कोई नुकसान नही होता है।
हेल्थ डेस्क। मीठा खाना (Sugar Craving) सभी को बहुत पसंद होता है। सुबह के चाय के कप से लेकर चॉकलेट, आइसक्रीम, कुकीज तक में चीनी भरपूर मात्रा में मौजूद रहती है। लेकिन इसका अधिक सेवन आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। चीनी आपके लिए कई बीमारियों का कारण भी बन सकती है। जिसके बारे में हमें बहुत देर से पता चलता है। यहाँ हम इसी के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिसके बारे में आपको भी नहीं पता होगा। आइये जानते हैं इसके बारे में।
वजन बढ़ना
शरीर की आवश्यकता से ज्यादा चीनी खाने (Sugar Craving) का सबसे बड़ा संकेत है वजन बढ़ना। जरूरी नहीं कि आपके मोटापे की वजह हमेशा फैट ही हो। इसके लिए आपकी ज्यादा चीनी खाने (Sugar Craving) की आदत भी जिम्मेदार हो सकती है।
बार-बार भूख लगना
अगर आपको हर समय भूख लगती रहती है तो इसकी वजह भी आपकी ज्यादा मीठा खाने की आदत ही है। चीनी युक्त चीजों में पोषक तत्वों की कमी के कारण आपको हर समय भूख लग सकती है। फाइबर और अन्य पोषक तत्वों की कमी आपको बार-बार कुछ खाने के लिए उत्तेजित करते हैं। यह वजन बढ़ाने में भी योगदान देता है।
मुंहासे
मुंहासे होने का कारण सिर्फ ऑयली स्किन ही नहीं है, बल्कि कई बार एण्ड्रोजन के अत्यधिक स्राव के कारण भी त्वचा पर मुंहासे हो जाते हैं। इसका कारण है ज्यादा चीनी का सेवन। इसलिए अगर ग्लोइंग स्किन चाहते हैं तो ज्यादा चीनी खाने से परहेज करें।
मनोरंजन डेस्क। बीते दिनों अपनी एक फिल्म में दिए न्यूडसीन को लेकर दिए बयान के बाद सुर्खियों में आईं साउथ सिनेमा की अदाकारा अमला पॉल को लेकर एक खबर सामने आई है। कुछ तस्वीरों के सामने आने के बाद यह पता लगा है कि अमला के एक्स हसबैंड और निर्माता एएल विजय ने दूसरी शादी रचा ली है। अमला पिछले हफ्ते से अपनी फिल्म के एक सीन को लेकर कंट्रोवर्सी में हैं वहीं अचानक सामने आई इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया है।
हालांकि एएल विजय और अमला का रिश्ता काफी कम समय का ही रहा। इन दोनों ने 12 जून साल 2014 में शादी की थी और 3 मार्च 2015 से दोनों अलग-अलग रहते थे। इस स्टार कपल के प्यार की बात करें तो फिल्म ‘देवा थिरुमगल’ की शूटिंग के दौरान दोनों प्यार में पड़े थे। तीन साल तक दोनों ने डेटिंग की फिर शादी तक पहुंचे थे।
अब इस अलगाव के तीन साल के बाद, विजय ने फिर से प्यार पाया और शादी के बंधन में बंध गए। जी हां, फिल्म निर्माता विजय ने चेन्नई में आयोजित एक निजी समारोह में आर ऐश्वर्या नाम की एक डॉक्टर से शादी कर ली है। इस शादी की एक तस्वीर सामने आई है। जिसमें विजय की नई नवेली दुल्हन अपने माता-पिता के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं।
विजय ने अपनी दूसरी शादी के बारे में एक बयान जारी किया, जिसमें लिखा था, “मैं डॉ। आर ऐश्वर्या के साथ अपनी शादी की घोषणा करके खुश हूं और यह एक निजी समारोह होने जा रहा है, जो जुलाई 2019 को आयोजित किया जाएगा। आपके सभी प्यार और आशीर्वाद के साथ, मैं गले लगा रहा हूं मेरे जीवन में एक नए अध्याय पर! वहीं अमला की बात करें तो वह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘अदाई’ की रिलीज के लिए तैयार हैं।
पटना. RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद को चारा घोटाले के देवघर कोषागार से 90 लाख की अवैध निकासी के मामले में शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने उन्हें 50 -50 हजार के दो निजी मुचलके और जुर्माने के पांच लाख रुपये जमा करने का निर्देश दिया है। इस मामले में सीबीआई कोर्ट ने लालू प्रसाद को साढ़े तीन साल की सजा के साथ दस लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था। हाईकोर्ट ने जुर्माने की आधी राशि जमा करने को कहा। उन्हें अपना पासपोर्ट भी जमा करना होगा।
इस मामले में जमानत मिलने के बाद भी लालू प्रसाद जेल में ही रहेंगे। दुमका और चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में भी निचली अदालत ने उन्हें सजा सुनायी है। दोनों मामलों में Supreme Court ने लालू प्रसाद की जमानत याचिका पहले ही खारिज कर दी है।
लालू प्रसाद ने Supreme Court के एक आदेश का हवाला देते हुए जमानत प्रदान करने का आग्रह किया था। Supreme Court ने आधी सजा काटने पर जमानत देने का निर्देश दिया है। सीबीआई ने इसका विरोध किया। सीबीआई का कहना था कि लालू प्रसाद इसके पहले भी चारा घोटाले के दूसरे मामले में Supreme Court जा चुके हैं। Supreme Court ने केस की मेरिट पर सुनवाई करते हुए जमानत याचिका खारिज कर दी है। इस कारण इस मामले की सुनवाई भी Supreme Court में होनी चाहिए।
23 दिसंबर 2017 से जेल में हैं लालू
लालू प्रसाद 23 दिसंबर 2017 से जेल में हैं। उन्हें 42 माह की सजा सुनायी गई है। इनमें से वह 26 माह जेल में बिता चुके हैं।
मनोरंजन डेस्क। डांसिंग क्वीन के नाम से मशहूर एक्ट्रेस, सिंगर, और डांसर सपना चौधरी आए दिन अपने नए-नए डांस वीडियोज के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भी अपने हर स्टाइल से लोगों के दिलों पर छा जाते हैं। ऐसे में जब दोनों एक साथ नजर आएं तो इनके फैंस का दीवाना हो जाना तो जाहिर सी बात है। इसलिए अब इन दोनों के डांस वाला एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
सपना चौधरी के एक फैन पेज पर नजर आ रहे इस वीडियो में ऐसी ही कुछ खास बात है कि हरियाणवी हो या भोजपुरी कोई भी इस वीडियो की तारीफ किए बिना नहीं थक रहा। बात ही कुछ ऐसी है वीडियो में खेसारी लाल यादव जो अपने जबरदस्त डांस का तड़का लगा रहे हैं। वीडियो इतना जबरदस्त है कि कोई भी इस गाने पर थिरके बिना नहीं रह सकता।
इस वीडियो की बात करें तो इसमें सपना चौधरी लॉन्ग ऑरिंज सलवार सूट में नजर आ रही हैं। उनके साथ खेसारी का अंदाज भी काफी गजब लग रहा है। खेसारी का कैप उनके गेटअप को और भी शानदार बना रहा है। यह दोनों इस वीडियो में खेसारी के ही एक गाने पर थिरक रहे हैं।
बता दें कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार हैं। उनका हर गाना रिलीज होते ही सुपरहिट हो जाता है। वहीं सपना चौधरी भी इन दिनों लगातार अपने गानों और डांस वीडियो के चलते सुर्खियों में रहती हैं। सपना ने हाल ही में राजनीति में एंट्री की है और बीजेपी ज्वाइन की है।
स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के ICC World Cup 2019 से बाहर होने के बाद हेड कोच रवि शास्त्री ने पहली बार माना है कि टीम में एक कमी थी, जो उस पर भारी पड़ गई। भारतीय टीम बुधवार को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारकर विश्व कप से बाहर हो गई है।
अब न्यूजीलैंड और इंग्लैंड रविवार को खिताब के लिए भिड़ेंगे। वहीं भारत अगले खिताब के लिए भारत का इंतजार कम से कम चार साल बढ़ गया है। कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) इस बात से निराश तो हैं, लेकिन हताश नहीं। भारतीय टीम लीग राउंड में सबसे अधिक अंक लेकर सेमीफाइनल में पहुंची थी। लेकिन वह अपना यह फॉर्म बरकरार नहीं रख सकी।
रवि शास्त्री ने बताया कि भारतीय टीम में मिडिल ऑर्डर में सॉलिड बैट्समैन की कमी थी, जो महंगी पड़ गई। उन्होंने कहा, ‘हां, यह सही है। हमें मिडिलऑर्डर में एक ठोस बल्लेबाज की जरूरत थी। लेकिन अब यह भविष्य के लिए जरूरी बात हो गई है। यह एक पोजीशन है, जिसने हमें हमेशा परेशान किया, लेकिन हम इसे नहीं सुलझा सके। केएल राहुल (KL Rahul) वहां अच्छा खेल रहे थे, लेकिन तभी शिखर धवन चोटिल हो गए। इसके बाद विजय शंकर वहां खेले और वे भी चोटिल हो गए। हम इसे नियंत्रित नहीं कर सके।
हां, मयंक से ओपनिंग करा सकते थे…
क्या टीम प्रबंधन ने मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) से ओपनिंग कराने के बारे में विचार किया था, ताकि केएल राहुल को नंबर-4 पर खेलने को कहा जा सके? इस सवाल पर शास्त्री ने कहा, ‘नहीं, ऐसा नहीं है क्योंकि जब तक मयंक अग्रवाल टीम से जुड़े, तब तक काफी देर हो चुकी थी। इसके लिए ज्यादा वक्त नहीं बचा था। यदि सेमीफाइनल से पहले एक और मैच होता, तो हम ऐसा जरूर कर सकते थे। जब वे (मयंक) यहां पहुंचे, उन्हीं दिनों में राहुल ने 60 रन बनाए और शतक भी जमाया। लेकिन मैं आपका मतलब समझ रहा हूं। यदि हमारे पाए एक मैच और होता तो हम और बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे।’
मैंने खिलाड़ियों से कहा- सिर ऊंचा रखो
रवि शास्त्री ने यह भी बताया, ‘मैंने मैच हारने के बाद ड्रेसिंग रूम में सभी खिलाड़ियों को एक जगह बुलाया। मैंने उनसे कहा कि वे अपना सिर ऊंचा रखें। खुद पर गर्व करें। वो खराब 30 मिनट आपसे यह श्रेय नहीं छीन सकते कि आप पिछले कुछ सालों में बेस्ट टीम रहे हो। आप सभी इस बात को जानते हो। एक टूर्नामेंट या एक सीरीज और वो भी सिर्फ 30 मिनट यह तय नहीं कर सकते। आप लोगों ने अपने खेल से दुनियाभर में सम्मान हासिल किया है। यकीनन, हम सभी दुखी और निराश हैं। लेकिन आखिर में इस बात का श्रेय आपका है कि आपने पिछले दो साल में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।