29 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 362

राशिफल: 22 जुलाई 2019, इन राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, सभी कष्ट दूर होंगे

राशिफल: 22 जुलाई 2019, इन राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, सभी कष्ट दूर होंगे

आज का राशिफल

मेष

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए आप कोई नई योजना बना सकते हैं। कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। इस राशि के जो लोग नौकरी में है, आज उन्हें सफलता मिल सकती है। किसी कार्य में अपनों की मदद आपको मिल सकती है। धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग आप कर सकते हैं। ये यात्रा सुखद भी रहेगी। ॐ नम: शिवाय मंत्र का 11 बार जप करें, आपकी योजना सफल होगी।

वृष

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों के करियर में आज के दिन नया बदलाव आयेगा। जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। आपकी सेहत बेहतर बनी रहेगी। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स से जुड़े हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जो उनको लाभ पहुंचाएगी। कारोबार में कुछ लोग मददगार साबित होंगे। दोस्तों के साथ बेहतर दिन बीतेगा। अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा।

मिथुन

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ सकती है। किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। किसी पुराने दोस्तों से मिलने का योग बन रहा है। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। आप पार्टनर के साथ यादगार पल बितायेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। स्टूडेंट्स को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात प्रसन्नतादायक रहेगी। अपने गुरु को प्रणाम करें, सफलता के नए मार्ग खुलेंगे।

कर्क

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको अपने सोच और व्यव्हार को संतुलित रखना चाहिए। किसी पर ज्यादा भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए। इससे आपको फायदा भी हो सकता है। व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरी में आपके काम की सराहना होगी। बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी होगी। पक्षियों को दाना खिलाएं, आपकी सभी परेशानी दूर होगी।

सिंह

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको कुछ काम में किसी अनुभवी व्यक्ति से मदद मिल सकती है। परिवार के साथ मूवी का प्लान बना सकते हैं। पैसों के लेन- देन करने से आपको बचना चाहिए। अगर आप समय का सदुपयोग करेंगे, तो आपको फायदा जरूर मिलेगा। किसी तरह की पुरानी बातों पर ध्यान देने से आपको बचना चाहिए। कामकाज की स्थिति मजबूत रहेगी। आप अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग और गंभीर रहेंगे। शिवलिंग पर नारियल अर्पित करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

कन्या

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी। आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आपको पैसे कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे। आपको अपने कामकाज से जुड़े नए आइडियाज मिलेंगे। घर में मेहमानों के आने से प्रसन्नता बढ़ेगी। कुत्ते को रोटी खिलाएं, घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

तुला

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस के काम में आप बिजी हो सकते हैं। सोसाइटी में किसी मुद्दे को लेकर आप अपनी बात दूसरों के सामने रख सकते हैं, जिसका प्रभाव कुछ लोगों पर साफ दिखेगा। आपका आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर हो सकता है। परिवार के कुछ मामलों में आपको अनदेखा करने से बचना चाहिए। मित्रों के साथ कहीं घूमने की प्लान बना सकते हैं। आपको अपने खर्चों पर कमी करने की कोशिश करनी चाहिए। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेगी।

वृश्चिक

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको खुश कर सकता है। सुबह उठकर धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, आपकी मेहनत रंग लायेगी।

धनु

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। अचानक नए स्रोतों से हुआ धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा। आप शाम तक किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। लवमेट के लिये आज का दिन फेवरेबल रहेगा। कोई शुभ समाचार आपको मिलेंगे। मेहनत का पूरा फल आपको मिलेगा। रचनात्मक कामों में आप सफल रहेंगे। हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपके सभी काम बनते नजर आयेंगे।

मकर

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में काम धीमी गति से पूरे हो सकते हैं, इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। किसी बात को लेकर भाई-बहन से थोड़ी अनबन हो सकती है । आप बच्चों के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं। आप नए काम पर सोच-विचार कर सकते हैं। नए संबंधों से आपको फायदा हो सकता है। घर के मंदिर में सुबह-शाम घी का दीपक जलाएं, आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी।

कुंभ

आज आपका दिन शानदार रहेगा। कामकाज से जुड़ी कोई बड़ी चुनौती आपके सामने आयेगी। साथ ही आप इसमें सफल भी होंगे। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। साथ ही दूसरे लोग आपके कामकाज से प्रभावित भी होंगे। आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार में मधुरता के साथ विश्वास भी बढ़ेगा। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। जरूरतमंद को भोजन कराएं, सफलता आपके कदम चूमेगी।

मीन

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। किसी खास काम में आपको फायदा मिल सकता है। भाई-बहन के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बात से प्रभावित हो सकते हैं। बिजनेस के मामलों में दिन अच्छा हो सकता है। सामाजिक कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर आपको सहयोग मिल सकता है। दोस्तों से आपको मदद मिल सकती है। कुछ नए कामकाज आपके सामने आयेंगे और उसके लिए जरूरी लोगों से भी मुलाकात हो सकती है। गणेश जी को लाल पुष्प चढ़ाएं, दोस्तों से संबंध बेहतर होंगे।

पंचांग: 22 जुलाई 2019, आज है सावन का प्रथम सोमवार

पंचांग: 22 जुलाई 2019, आज है सावन का प्रथम सोमवार

आज का पंचांग

विक्रम संवत:- 2076

शक संवत:- 1941

वार:- सोमवार

ऋतु:- वर्षा

अयन:- दक्षिणायण

मास:- श्रावण

पक्ष:- कृष्ण पक्ष

नक्षत्र:- पूर्वाभाद्रपद

योग:- शोभन

तिथि:- पंचमी

दिशाशूल:- पूर्व में

सूर्योदय:- 05:36

सूर्यास्त:- 07:18

राहुकाल:- सुबह 05:32-07:14

ग्लोइंग त्वचा के लिए पीते हैं ज्यादा पानी तो हो जाएं सावधान !

हेल्थ डेस्क. खूबसूरत निखरी त्वचा पाने के लिए आपने ब्यूटी एक्सपर्ट्स को पानी का सेवन अधिक करने की सलाह देते हुए तो कई बार सुना होगा। हो सकता है यह सलाह कई बार आपको भी मिल चुकी हो, पर क्या आप जानते हैं जरूरत से ज्यादा पानी पीने से आपकी फिटनेस पर बुरा असर पड़ता है। जी हां आप मोटापे का शिकार हो सकते हैं।

जानिए आखिर क्या है इसके खास लक्षण –

बतादें की कई बार व्यक्ति सुबह उठते ही आंखों के नीचे सूजन और पेट में गैस महसूस करने लगता है। यह दोनों ही लक्षण शरीर में पानी जमा होने की तरफ इशारा करते हैं। शरीर में पानी जमा होने की वजह से व्यक्ति का वजन बढ़ने लगता है।

लेकिन शरीर में बचा हुआ पानी आपके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट का बैलेंस बिगाड़ता है। इससे पानी शरीर में जमा हो जाता है और आपका वजन बढ़ जाता है। हालांकि 24 घंटे में ही ये जमा हुआ पानी आपके शरीर से काफी मात्रा में बाहर निकल जाता है।

वहीं यदि आप रोजाना ज्यादा पानी पीने की आदत है, तो आपको मोटापे की समस्या हो सकती है।इस तरह के बढ़े हुए वजन से निजात पाना व्यक्ति के लिए काफी मुश्किल होता है। लेकिन वक्त रहते अगर आप इसके पीछे छिपे कारणों का पता लगा लेते हैं तो आप इस परेशानी से निजात पा सकते हैं।

जहां मानव शरीर का 60 प्रतिशत भाग पानी से बना होता है, जिसका अधिकांश भाग कोशिकाओं में बना रहता है। ऊतकों में द्रव एकत्र होने पर व्यक्ति पानी का वजन बढ़ाता है, जिससे शरीर में सूजन होती है और शरीर कें अंगों और त्वचा के बीच अतिरिक्त तरल पदार्थ को जमा होता है।

शरीर में जमा पानी से नुकसान-

मस्तिष्क में सूजन-

वहीं शोध में पाया गया है कि शरीर में ज्यादा मात्रा में पानी जमा होने पर शरीर में सोडियम का लेवल तेजी से कम होने लगता है। सोडियम का स्तर घटने से मस्तिष्क में सूजन आ सकती है, जो कि एक गंभीर बात है।

किडनी पर बुरा असर-

जरूरत से ज्यादा पानी पीने से व्यक्ति को ओवरहाईड्रेशन की समस्या पैदा होने लगती है। जिसका सीधा असर किडनी पर पड़ने लगता है।

अधिक नमक-

शरीर में पानी की मात्रा ज्यादा होने की सबसे बड़ी वजह नमक का ज्यादा सेवन है। सोडियम का ज्यादा सेवन करने से शरीर में द्रव बढ़ने और एकत्र होने का खतरा बढ़ जाता है।

हार्मोन्स-

बर्थ कंट्रोल हार्मोनल भी कभी-कभी शरीर में पानी के वजन को बढ़ा सकता है। जन्म नियंत्रण की गोलियों में एस्ट्रोजेन और प्रोजेस्टिन वजन के पैमाने में उतार-चढ़ाव को जन्म दे सकते हैं।

दरअसल व्यक्ति अक्सर कुछ ऐसी दवाओं का सेवन कर रहा होता है जिसकी वजह से शरीर में मौजूद पानी से वजन बढ़ने लगता है। कैल्शियम चैनल ब्लॉकर्स, कॉर्टिकॉस्टिरॉइड्स और नॉनस्टेरॉइडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग्स जैसी दवाएं वजन बढ़ने का कारण हो सकती हैं।

नई नवेली दुल्हन के चेहरे पर चार चांद लगा देंगे, ये खास मेकअप टिप्स

फैशन डेस्क. हर लड़की के लिए शादी एक खूबसूरत सपने की तरह होती है। दुल्हन की चाहत होती है कि वह अपनी शादी में सबसे सुंदर दिखे। उसके इस ख्वाब को पूरा करता है, मेकअप। इसके लिए वह बेहतरीन मेकअप आर्टिस्ट की तलाश में जुट जाती हैं। उसे पता होता है कि मेकअप आर्टिस्ट ही उसे परफेक्ट, स्टाइलिश और ग्लोसी लुक दे सकता है।

बता दें की मेकअप दुल्हन की खूबसूरती को चार-चांद लगा देता है। शादी में सभी की नजरे उस पर ही टीकी रहती हैं। बराती उसकी खूबसूरती का तारीफ करते हुए नहीं थकते हैं। अगर, आप भी चाहती हैं कि आपकी शादी में लोगों की नजरे आप पर ही टीकी रहें तो जान लें क्या मेकअप करें?

जहां मेकअप का पहला स्टेप प्राइमर होता है। दुल्हन को सजाने के लिए सबसे पहले उसकी स्किन पर प्राइमर करें। यह आपके मेकअप को टिकाऊ बनाता है और आपको बार-बार मेकअप करने की ज़रूरत नहीं पड़ती है। प्राइमर यूज करते वक्त ध्यान रखें कि वह ऑइल फ्री और अच्छी क्वालिटी का हो।

खबरों के मुताबिक प्राइमर के बाद दुल्हन का आई मेकअप करने को तैयार हो जाएं। आई मेकअप से आखों के दाग-धब्बे ढक जाते हैं और दुल्हन की खूबसूरती में चार-चांद लग जाता है। अगर दुल्हन की आंखों अट्रैक्टिव होंगी लोगों की नज़रे उनसे हटने का नाम नहीं लेंगी।

प्राइमर के बाद दुल्हन का आई मेकअप करने को तैयार हो जाएं। आई मेकअप से आखों के दाग-धब्बे ढक जाते हैं और दुल्हन की खूबसूरती में चार-चांद लग जाता है। अगर दुल्हन की आंखों अट्रैक्टिव होंगी लोगों की नज़रे उनसे हटने का नाम नहीं लेंगी।

इसके बाद पलकों के नीचे के लाल पेंट पर लाइट गोल्ड हाइलाइटर लगाएं। इससे दुल्हन को टची लुक मिलता है। मॉडर्न दुल्हन को स्मोकी लुक देने के लिए आईशेडो लगाएं। यह आपके आंखों को स्टाइलिश और अट्रैक्टिव लुक प्रदान करता है। इसके बाद आखों के ऊपर स्पार्कलिंग ब्लैक पाउडर लगाएं।

इसके बाद ब्लैक काजल पेंसिल से पलकों को सजाएं। पलको को बंद करके उनके अंदर के कॉर्नर में गोल्डन स्पार्कल कलर लगाएं। इससे दुल्हन की आखें बेहद सुंदर दिखती हैं। दुल्हन की आखों पर रेड मैट आई शैडो लगाएं और शिमरी लुक के लिए ग्लिटर्स लगाएं। आखों के नीचे ब्लैक जैल लाइनर लगाएं। इससे डार्क सर्कल नहीं दिखते हैं।

देखा जाये तो दुल्हन की आंखों पर ब्लैक आई लाइनर लगाएं। इससे आंखों की खूबसूरती बढ़ जाती है। यह दुल्हन को स्टाइलिश और स्मोकी लुक देता है। आई मेकअप के बाद आप अपने चेहरे, गला और गर्दन पर फाउंडेशन लगाएं। दुल्हन के गालों पर ब्रश से हल्का सा ऑरेंज कलर का बेस लगाएं। इससे उसके गाल चमकदार और आकर्षक लगेंगे।

दरअसल आई लैश दुल्हन की आंखों की सुंदरता में चार-चांद लगाते हैं। इससे आखें स्टाइलिश और अट्रैक्टिव दिखती हैं। जिन लोगों के पलकों के बाल पतले होते हैं, वह आर्टिफीशियल आईलैश का यूज कर अपनी आखों की ब्यूटी को बढ़ा सकते हैं। आईलैश के बाद दुल्हन के आखों के इनसाइड में पेंसिल से सफेद कलर करें।

गालों पर ब्रश से ब्राइट ऑरेंज कलर लगाएं। इससे गालों में चमक आती है और आप बेहद खूबसूरत नज़र आती हैं। लिप प्राइमर से लिप्स में ग्लो आता है। यह लिप्स के लिए फाउंडेशन की तरह काम करता है। इससे आपकी फेस की खूबसूरती और बढ़ जाती है। दुल्हन के मेकअप के लिए लिपस्टिक कलर का यूज करें।

जहां गालों पर ब्रश से ब्राइट ऑरेंज कलर लगाएं। इससे गालों में चमक आती है और आप बेहद खूबसूरत नज़र आती हैं। लिप प्राइमर से लिप्स में ग्लो आता है। यह लिप्स के लिए फाउंडेशन की तरह काम करता है। इससे आपकी फेस की खूबसूरती और बढ़ जाती है। दुल्हन के मेकअप के लिए लिपस्टिक कलर का यूज करें।

CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा किया मंजूर !

नई दिल्ली. पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। सीएम ने इस्तीफे को पंजाब के राज्यपाल विजेंद्र पाल सिंह बदनोर को सौंप दिया है। सिद्धू का लंबे समय से मुख्यमंत्री अमरिंदर से मतभेद चल रहा था और हाल ही में मंत्रिमंडल के पुनर्गठन में उनका विभाग बदल दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने पहले पाटीर् नेता राहुल गांधी को और फिर अमरिंदर सिंह को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार सुबह बताया था कि उन्होंने आज पंजाब के मुख्यमंत्री को इस्तीफा भेज दिया। यह इस्तीफा उनके आधिकारिक आवास पर भेजा गया है। वहीं, इससे पहले पंजाब के मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद अहम मंत्रालय छीने जाने के बाद से खफा कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को संबोधित अपने इस्तीफे को रविवार को ट्विटर पर सार्वजनिक किया था। इस इस्तीफे पर 10 जून की तारीख लिखी था। यह इस्तीफा उन्होंने उनके मंत्रालय में बदलाव किए जाने के मात्र चार दिन बाद भेजा था।

सिद्धू ने ट्विटर पर पोस्ट किए गए अपने पत्र में लिखा था कि मैं पंजाब कैबिनेट से मंत्री के तौर पर इस्तीफा देता हूं। मंत्रालय में बदलाव के बाद सिद्धू ने नयी दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इस्तीफे पर इसके एक दिन बाद की तिथि लिखी है।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने छह जून को सिद्धू से स्थानीय निकाय और पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग वापस ले लिए थे और उन्हें ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग का प्रभार सौंपा था। कैबिनेट में फेरबदल के दो दिन बाद आठ जून को सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा गठित मंत्रणा समूहों से भी सिद्धू को बाहर रखा गया था।

पंजाब के कुछ मंत्रियों ने नवजोत सिंह सिद्धू के मंत्रीपद से इस्तीफा देने पर निशाना साधते हुए इसे नाटकबाजी करार दिया है। उन्होंने सिद्धू से अपने कार्यों में अधिक शालीनता दिखाने का आग्रह किया। विपक्षी शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने भी सिद्धू के इस्तीफे को नाटक करार दिया जबकि शिअद की सहयोगी भाजपा ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंन्दर सिंह से तुरंत सिद्धू को बर्खास्त करने की मांग की।

हाफिज सईद की गिरफ्तारी को अमेरिका ने बताया दिखावा, कहा- इन गतिविधियों से कोई फर्क नहीं पड़ा

स्पोर्ट्रस डेस्क. ट्रंप प्रशासन ने 2008 के मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की गिरफ्तारी को लेकर पाकिस्तान की मंशा पर शुक्रवार को संदेह जाहिर करते हुए कहा कि पूर्व में हुई उसकी गिरफ्तारी से न तो उसकी और न ही उसके संगठन लश्कर-ए-तैयबा की गतिविधियों पर कोई फर्क पड़ा।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के अगले सप्ताह निर्धारित अमेरिका के दौरे से पहले एक शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, “हमने यह पूर्व में भी होते हुए देखा है। और हम निरंतर एवं ठोस कार्रवाई चाह रहे हैं, महज दिखावा नहीं।”

संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकवादी घोषित सईद को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। यह दिसंबर 2001 के बाद से उसकी सातवीं गिरफ्तारी है। 2001 में भारत की संसद पर हुए आतंकवादी हमले के फौरन बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

पाकिस्तान ने आतंकवादी समूह के खिलाफ क्या कदम उठाए हैं और क्या अमेरिका को उनमें भरोसा है, यह पूछे जाने पर अधिकारी ने कहा, “मैं आपको एक बार फिर आश्वस्त करता हूं, पहले की बातों से यह पूरी तरह स्पष्ट है। इन समूहों को पाकिस्तानी सेना की खुफिया सेवाओं से किस तरह का समर्थन मिलता है, इसे लेकर हमें कोई भ्रम नहीं है। इसलिए हम ठोस कार्रवाई चाह रहे हैं।”

अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, “मैंने गौर किया कि पाकिस्तान ने कुछ आतंकवादी समूहों की संपत्तियां जब्त करने की प्रतिबद्धता जैसे कुछ शुरुआती कदम उठाए हैं। और निश्चित ही उन्होंने लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज मुहम्मद सईद को गिरफ्तार किया जो 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के लिए जिम्मेदार है।

लेकिन उन्होंने फौरन ही इस बात पर भी ध्यान दिलाया कि यह सातवीं बार है जब सईद को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि उसे पूर्व में भी गिरफ्तार किया गया और रिहा किया गया है, इसलिए हम किसी तरह के भ्रम में नहीं रहते। उन्होंने कहा, “इसिलए हम देखना चाहते हैं कि पाकिस्तान इन लोगों के खिलाफ सचमुच कार्रवाई करे।”

वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने कहा, “दरअसल हाफिज सईद की पूर्व में हुई गिरफ्तारियों से कोई फर्क नहीं पड़ा है और लश्कर-ए-तैयबा काम कर ही रहा है।”

गौतम गंभीर ने बताया कौन लेगा धोनी की जगह, इन 3 खिलाड़ियों के लिए नाम

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा चर्चा महेंद्र सिंह धौनी को लेकर है। धौनी के संन्यास और भविष्य को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। क्या धौनी संन्यास ले लेंगे या 2020 में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप का इंतजार करेंगे? अधिकांश क्रिकेट पंडितों और विशेषज्ञों का मानना यही था कि धौनी विश्व कप 2019 के बाद क्रिकेट से रिटायर हो जाएंगे। हालांकि, अब तक इस बारे में कोई नई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन आज नहीं तो कल उन्हें क्रिकेट को अलविदा कहना ही होगा।

महेंद्र सिंह धौनी के रिटायरमेंट के बाद यह सवाल उठना लाजिमी है कि उनके बाद कौन? धौनी के संन्यास के बाद कौन उनका उत्तराधिकारी होगा? वह कौन खिलाड़ी हो सकते हैं, जो धौनी के बाद टीम इंडिया की विकेटकीपिंग की कमान संभाल सकते हैं।

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने तीन खिलाड़ियों का नाम लिया है, जिन्हें धौनी के विकल्प के रूप में तैयार किया जाना चाहिए। गौतम गंभीर ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि जब धौनी टीम के कप्तान थे तो उन्होंने भविष्य के क्रिकेटरों पर निवेश किया। अब धौनी का क्रिकेट को अलविदा कहने का वक्त आ गया है। ऐसे में टीम इंडिया को अब नए क्रिकेटरों को ग्रूम करना चाहिए।

गंभीर ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2012 की सीबी सीरीज का जिक्र करते हुए कहा कि धौनी चाहते थे कि सचिन, गंभीर और सहवाग को ड्रॉप किया जाए, क्योंकि उनकी फिटनेस और फील्डिंग अच्छी नहीं थी। तब हुआ भी ऐसा ही। अब एक बार फिर से बदलाव का वक्त है। गंभीर ने कहा कि यह सही समय है जब भावनाओं में बहकर नहीं व्यावहारिक निर्णय लिया जाना चाहिए।

गौतम गंभीर ने ऋषभ पंत, संजू सैमसन और ईशान किशन का नाम लिया, जिन्हें धौनी के विकल्प के रूप में ग्रूम किया जाना चाहिए। क्रिकेटर से राजनीति में आए गंभीर ने कहा कि एक खिलाड़ी को कम से कम डेढ़ साल का समय दिया जाना चाहिए ताकि यह देखा जा सके कि वह अगला विश्व कप खेल सकता है या नहीं।

गौतम गंभीर ने एक टीवी शो पर कहा, यह अहम है कि हम भविष्य की तरफ देखें, जब धौनी कप्तान थे तो उन्होंने भी भविष्य के खिलाड़ियों पर ही भरोसा किय़ा था। मुझे याद है धौनी ने मुझसे, सचिन से और सहवाग से कहा था कि आप सीबी सीरीज नहीं खेल सकते क्योंकि मैदान बड़ा है। वह विश्व कप के लिए युवा खिलाड़ियों को चाहते थे। इसलिए यह भावनाओं में बहने का नहीं व्यावहारिक निर्णय लेने का समय है।

उन्होंने कहा, अब यह युवा खिलाड़ियों को तैयार करने का समय है। चाहे वह ऋषभ, संजू या ईशान हों या कोई और। जिसमें भी काबिलियत दिखाई दे उसे विकेटकीपर का मौका मिलना चाहिए। विश्व कप 2019 में सेमीफाइनल में बाहर होने के बाद अब सारा फोकस वेस्टइंडीज दौरे पर है। यह दौरा 3 अगस्त से शुरू हो रहा है। इस दौरे के लिए 20 या 21 जुलाई को टीम चुनी जाएगी।

सोनभद्र हत्याकांड: 24 घंटे से धरने पर बैठी प्रियंका गांधी से मिलने पहुंचें पीड़ित परिवार

सोनभद्र. उत्तर प्रदेश के सोनभद्र गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिजनों से शनिवार को आखिरकार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मुलाकात की। बताया जा रहा है कि प्रशासन ने पीड़ित परिवार से प्रियंका गांधी की मुलाकात करवाई।

पीड़ितों के परिवार के लोग प्रियंका से मिलने गेस्ट हाउस के बाहर तक पहुंचे। जिसके बाद उन्हें गेट पर ही रोका गया। जब प्रियंका खुद मिलने जाने लगीं तो पुलिस ने उन्हें रोका दिया। इसके बाद पीड़ितों के परिजनों को अंदर बुलाने का आश्वासन दिया। बताया जा रहा है कि कुल 15 लोग सोनभद्र से प्रियंका से मिलने पहुंचे हैं।

आपको बता दें कि शुक्रवार की दोपहर प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया गया था और वह पिछले 24 घण्टे बाद भी चुनार के गेस्ट हाउस में धरने पर बैठी हैं। प्रियंका बिना पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात किये वापस जाने को तैयार नहीं थीं। देर रात अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने अपना रुख कुछ लचीला भी किया था और पीड़ितों के परिजनों से कहीं भी मुलाकात को तैयार हो गई थीं लेकिन प्रशासन ने कोई आश्वासन नहीं दिया।

प्रियंका को वाराणसी के ट्रामा सेंटर से निकलते ही नारायनपुर में हिरासत में ले लिया गया था। उन्हें एसडीएम की गाड़ी से चुनार किले के गेस्ट हाउस लाया गया और सोनभद्र के अलावा कहीं भी जाने की छूट दी गई। प्रियंका केवल सोनभद्र ही जाने और पीड़ितों के परिजनों से मिलने पर अड़ी रहीं। प्रियंका को मनाने के लिए देर रात करीब 11 बजे वाराणसी से एडीजी ब्रजभूषण और कमिश्नर दीपक अग्रवाल भी पहुंचे और दो दौर की बातचीत के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला।

10:56- प्रियंका बोलीं- प्रशासन चाहे तो मुझे अकेले ले चले, या उन्हें मुझसे मिलवाने ले आये, मैं यहां उनसे मिलने आई हूं और बगैर मिले नहीं जाऊंगी।

10:56- सोनभद्र गोलीबारी में पीड़ितों के साथ घोर अन्याय हुआ है, साथ ही कोई स्थानीय नेता, न कोई मंत्री, न ही मुख्यमंत्री उनसे मिले, मैं उनसे मिलूंगी- प्रियंका

10:55- प्रियंका बोलीं- कांग्रेस पार्टी उन लोगों की आवाज बनेगी, जिनकी आवाज योगी सरकार दबा रही है।

10:45- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी कार्यकर्ता चुनार गेस्ट हाउस में धरने पर बैठे हैं। प्रियंका ने यहां कहा, “24 घंटे हो चुके हैं। मैं सोनभद्र के गोलीबारी मामले के पीड़ितों से मिलने तक और जब तक मुझे मिलने की अनुमति नहीं मिलती, तब तक मैं नहीं जा सकती।”

10:15- तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को वाराणसी पुलिस ने बाबतपुर के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोनभद्र जाने के दौरान रोक दिया है, जहां 17 जुलाई को भूमि विवाद की घटना में 10 लोग मारे गए थे।

चीन में दर्दनाक हादसा: गैस फैक्ट्री में विस्फोट से 10 लोगों की मौत, 19 की हालत गंभीर

वर्ल्ड डेस्क. चीन के हेनन प्रांत में एक गैस संयंत्र में विस्फोट होने पर 10 लोगों की मौत हो गई, 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और पांच लोग लापता हो गए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को इसकी पुष्टि की।

यीमा शहर में हेनन कोल गैस ( समूह) कॉर्पोरेशन लिमिटेड की एक गैस फैक्ट्री में एक उपकरण में शुक्रवार शाम लगभग 5।45 बजे विस्फोट हो गया।

कई लोग हुए घायल

सरकार के अनुसार, विस्फोट में कई लोग मामूली रूप से घायल भी हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि बचाव दव लापता लोगों को तलाश कर रहा है।

इराक में अमेरिकी सेना के हवाई हमले में 10 आतंकवादी ढेर !

वर्ल्ड डेस्क. इराक के उत्तरी प्रांत निनेवेह में अमेरिका की अगुआई वाली गठबंधन सेना के हवाई हमले में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के 10 आतंकवादी मारे गए। इराकी सेना ने यह जानकारी दी।

कमांड ने कहा कि खुफिया रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए गठबंधन सेना के लड़ाकू विमान ने शुक्रवार को सीरिया की सीमा के पास अल-बाज क्षेत्र में रेगिस्तान में आईएस के ठिकाने पर हमला किया।

10 आतंकवादी ढेर

बयान के अनुसार, हवाई हमले में आईएस के 10 आतंकवादी मारे गए और उनका ठिकाना तथा वाहन नष्ट हो गए। इराकी सुरक्षा बलों द्वारा 2017 के अंत में देश भर में आईएस आतंकवादियों को पूरी तरह पराजित करने के बाद परिस्थितियां नाटकीय रूप से बेहतर हुई हैं।

छिपकर करते हैं हमले

इसके बाद से आईएस के शेष आतंकी शहरी क्षेत्रों से गायब हो गए या सुरक्षित स्थान की तलाश में रेगिस्तानों और बीहड़ों में चले गए हैं, और वहां से नियमित रूप से सेना तथा नागरिकों पर छिपकर हमले करते रहते हैं।