नई दिल्ली. लंबे समय से आशियाना मिलने का इंतजार कर रहे आम्रपाली के हजारों खरीदारों को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। शीर्ष अदालत की तरफ से अपने आदेश में कहा गया कि आम्रपाली ग्रुप के अधूरे प्रोजेक्ट को एनबीसीसी पूरा करेगा। इसके अलावा शीर्ष अदालत ने सख्त टिप्प्णी करते हुए कहा कि आम्रपाली ग्रुप ने मनी लॉन्ड्रिंग की है। अदालत ने पूरे मामले में प्रवर्तन निदेशालय को मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच करने के भी आदेश दिए। गौरतलब है कि आम्रपाली ग्रुप के मामले में अदालत ने 10 मई को फैसला सुरक्षित रख लिया था।
खरीदारों के पैसे को कहीं और डायवर्ट किया गया
कोर्ट के इस फैसले से आम्रपाली के करीब 45000 खरीदारों को राहत मिली है। अदालत के निर्देशानुसार होम बायर्स पेंडिंग अमाउंट तीन महीने में जमा कराना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आम्रपाली के डायरेक्टर्स ने खरीदारों के पैसे को कहीं और डायवर्ट किया। फ्लैट की बोगस अलॉटमेंट की गई और बड़ी धोखाधड़ी हुई है। उच्चतम न्यायालय ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी को आदेश दिया कि आम्रपाली की लीज रद्द की जाए। साथ ही कहा कि नोएडा अथॉरिटी आम्रपाली के बायर्स पर कार्रवाई न करे।
रजिस्ट्रेशन रद्द करने का आदेश
आम्रपाली ग्रुप का RERA के तहत किया गया रजिस्ट्रेशन भी रद्द करने के लिए कहा। अदालत ने कहा कि घर खरीदार बाकी बचे हुए पैसे को तीन महीने में सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री में जमा करा दे। अदालत ने पूरे मामले में प्रवर्तन निदेशालय को मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच करने के भी आदेश दिए। अदालत ने आर वेंकट रमानी को कोर्ट रिसीवर नियुक्त किया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि साल 2015 से 2018 के बीच आम्रपाली का अकाउंट मैंटेन नहीं था, इसी दौरान पैसा इधर से उधर हुआ है।
नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे कश्मीर मसले पर मध्यस्थता निभाने का अनुरोध किया है। इसपर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में कहा कि पीएम मोदी ने ऐसा कोई अनुरोध नहीं किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसी कोई मांग राष्ट्रपति ट्रंप से नहीं की है।
विदेश मंत्री ने साफ किया कि भारत का लगातार यह पक्ष रहा है कि पाकिस्तान के साथ सभी मुद्दों पर द्विपक्षीय वार्ता ही होगी। पाकिस्तान के साथ किसी भी बातचीत की शर्त ये है कि सीमा पार से आतंकवाद बंद हो। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अगर कश्मीर मसले पर बातचीत करना चाहता है तो उसे पहले आतंकवाद पर लगाम लगानी होगी।
डोनाल्ड ट्रंप का बयान आने के बाद विपक्षी दलों ने इसपर बहस के लिए संसद के दोनों सदनों में नोटिस दिया था। इसी के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में अपनी बात कही। जयशंकर के इस बयान के बाद विपक्षी दल हंगामा करने लगे, जिसके बाद सभापति वेंकैया नायडू ने सदन को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
थरूर ने बोले-पीएम मोदी ऐसा कभी नहीं कह सकते
इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने भी डोनाल्ड ट्रंप के बयान को गलत ठहरा चुके हैं। थरूर ने कहा है कि ट्रंप सरासर झूठ बोल रहे हैं। पीएम मोदी कभी भी कश्मीर मसले में किसी तीसरे की मध्यस्थता की बात कह ही नहीं सकते हैं। थरूर ने कहा है कि बातचीत के दौरान पीएम मोदी की कही गई बातों को ट्रंप ठीक से समझ नहीं पाए होंगे, इसलिए वह इस तरह की बातें कर रहे हैं।
ट्रंप ने क्या कहा?
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के से बातचीत के दौरान प्रेस को संबोधित करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘दो सप्ताह पहले मेरी पीएम नरेंद्र मोदी से भेंट हुई थी और उन्होंने मुझसे पूछा था कि क्या आप मथ्यस्थ बनना चाहेंगे? मैंने पूछा कहां? उन्होंने कहा, कश्मीर में।’
उधर, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी डोनाल्ड ट्रंप से कश्मीर मसले पर मध्यस्थता की भूमिका निभाने का आग्रह किया है। इसपर ट्रंप ने कहा, ‘अगर मैं मदद कर सकता हूं तो मुझे मध्यस्थ बन कर खुशी होगी।
मनोरंजन डेस्क. बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत आने वाली नायिका केंद्रित एक्शन थ्रिलर, ‘धाकड़’ में जासूस का किरदार निभाएंगी। कंगना ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा, “धाकड़ एक एक्शन फिल्म है और यह बहुत बड़ी फिल्म है। हमारे लिए यह एक ऐसी शैली में जाने जैसा है, जो हिंदी फिल्मों में अभी तक नहीं है। मैं फिल्म में जासूस का किरदार निभा रही हूं।” इस फिल्म का निर्देशन रजनीश ‘राजी’ घई कर रहे हैं।
फिल्म निर्माता हॉलीवुड के एक प्रमुख एक्शन निर्देशक को खोज रहे हैं, ताकि विस्तृत दृश्यों को कोरियोग्राफ कर सकें। फिल्म की शूटिंग पूरे भारत, दक्षिण पूर्व एशिया, मध्य पूर्व और यूरोप में होगी। फिलहाल, शुक्रवार को कंगना की फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ रिलीज होने वाली है।
बता दें कि कंगना रनौत की फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ 26 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इससे पहले कंगना का फिल्म के सॉन्ग लॉन्च की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा, पत्रकार जहां एक्ट्रेस को बैन करने की मांग कर रहे हैं तो वहीं कंगना ने भी माफी न मांगने की कसम खा ली है। इतना ही नहीं कंगना ने एक वीडियो जारी कर कहा कि कृपया मुझे बैन कर दीजिए। इन सब विवादों के बीच कंगना ने जी न्यूज को इंटरव्यू भी दिया।
राशिफल: 23 जुलाई 2019, आज इन राशियों की बदलने वाली है किस्मत, देखें अपनी राशि
आज का राशिफल
मेष
धार्मिक यात्रा हो सकती है। रुके कार्य पूर्ण होंगे। विवाद से बचें। धनलाभ होगा। जल्दबाजी न करें।
वृष
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। बाहर सहायता से कार्य होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। चिंता रहेगी।
मिथुन
अपेक्षाकृत कार्य न होने से तनाव रहेगा। फालतू खर्च होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टाले। विवाद न करें।
कर्क
यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। तनाव रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।
सिंह
वाहन एवं मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद ना करें। लेन देन में सावधानी रखें। वस्तुएं संभालकर रखें।
कन्या
कोई कागजी काम भी बाकी हो सकता है। आप चाहें तो किसी काम से कन्नी काट सकते हैं। खर्चा भी ज्यादा होगा। घर बाहर पूछ परख होगी। शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता रहेगी। धनलाभ होगा।
तुला
कार्यसिद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। मान सम्मान मिलेगा। जोखिम न उठाये। व्यवसाय ठीक चलेगा।
वृश्चिक
उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा।
धनु
यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन मिलेगा। बौद्धिक कार्य पूर्ण होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी।
मकर
सम्पति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रतिद्वंदी सक्रीय रहेंगे। धनार्जन होगा।
कुंभ
कार्यसिद्धि होगी। वरिष्ठजनों की सहायता प्राप्त होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। झंझटों में न पड़ें। लाभ होगा।
मीन
बुरी सूचना मिल सकती है। स्वास्थ का ध्यान रखें। विवाद न करें। जोखिम व जमानत के कार्य ना करें।
वर्ल्ड डेस्क. अमेरिका के दौरे पर गए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान सोमवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने वाले हैं। उससे पहले यहां पाकिस्तानी प्रवासियों को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर उन्होंने जमकर हमला बोला।
इमरान खान ने कहा कि जेल में बंद नवाज शरीफ अपनी एयर कंडीशन जेल में घर का खाना मंगाते हैं। उनकी बैरक में टीवी भी लगा है।
इमरान खान ने कहा कि उनकी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि उनको इस तरह की कोई खास सुविधा नहीं दी जाए। अपने 50 मिनट के भाषण में इमरान खान ने कहा, ”नवाज शरीफ को जेल में घर का खाना चाहिए। जेल में एसी की सुविधा चाहिए। लेकिन ऐसे मुल्क में जहां आधी आबादी को एसी या टीवी की सुविधा नहीं मिल पा रही हो, वैसे देश में ये किस तरह की सजा है?
इसके साथ ही इमरान खान ने जोड़ा, ”मैं जब यहां से वापस जाऊंगा तो ये सुनिश्चित करूंगा कि नवाज शरीफ (जोकि एक अपराधी है) को इस तरह की कोई सुविधा नहीं मिले। मैं जानता हूं कि पीएमएल-एन नेता मरियम नवाज (शरीफ की बेटी) कुछ हो-हल्ला करेंगी लेकिन मैं उनसे कहना चाहता हूं कि पैसे वापस लौटा दें।
गौरतलब है कि नवाज शरीफ अल अजीजिया स्टील मिल्स केस में दोषी ठहराए गए हैं और उनको सात साल की सजा मिली है। वह लाहौर की कोट लखपत जेल में सजा काट रहे हैं।
हेल्थ डेस्क। बहुत से लोगों का मानना है कि मुंहासे सिर्फ एक सौंदर्य से जुड़ी हुई या कॉस्मेटिक समस्या है। ये परेशानी आपके चेहरे को ख़राब कर देती है। वहीं आपके चेहरे पर कुछ धब्बे छोड़ जाते हैं और आपके किशोरावस्था कुछ साल ये परेशानी लगातार बनी रहती है। लेकिन मुंहासे या पिम्पल के निशान और बदसूरत दाग केवल त्वचा पर ही नहीं होते। ये आपके दिमाग पर भी असर करते हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में…
बहुत अधिक तनाव: यदि आप मुंहासे से पीड़ित हैं, तो संभावना है कि आपको बहुत अधिक तनाव से गुजरना पड़े। इसमें हैरानी की कोई बात नहीं कि तनाव ऐसी महिलाओं के लिए जीवन का हिस्सा बन जाता है जो मुंहासे के साथ बड़ी होती हैं।
डिप्रेशन और चिंता
2004 में किए गए एक नॉर्वेजियन सर्वेक्षण में यह बताया गया कि चिंता और अवसाद या डिप्रेशन मुंहासों का आपस में सम्बंध है। दरअसल, व्यक्ति के मूड और मुंहासों के बीच एक हल्का सा ही अंतर देखा गया, जिसका मतलब है कि मुंहासे की गंभीरता सीधे-सीधे व्यक्ति के मूड पर आधारित होती है।
आत्मसम्मान में कमी
कम आत्मसम्मान मुंहासे के दूरगामी मनोवैज्ञानिक दुष्प्रभावों में से एक है। पीड़ित अक्षमता और अस्वीकृति की भावनाएं अनुभव करते हैं। ऐसा भी देखा गया है कि मुंहासे से परेशान बहुत से लोग केवल इस डर की वजह से खेल-कूद जैसी गतिविधियों में हिस्सा नहीं लेते, क्योंकि उन्हें लगता है कि दूसरे उन्हें लापरवाह और गंदा मान बैठेंगे जिसका सबूत उनके मुंहासों को बताया जाएगा।
शर्मिंदा
कम आत्मसम्मान और खुद के कम होने की राय के कारण मुंहासों से ग्रस्त मरीजों को अधिक खुद के बारे में अधिक चिंता और शर्मिंदगी से ग्रस्त होना पड़ता है। वे लगातार चिंता करते हैं कि लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं या उन्हें कैसे देखते हैं। दुर्भाग्य से, ये भावनाएं उन्हें जीवन में कई अवसरों पर आगे बढ़ने से रोकती हैं।
मनोरंजन डेस्क. फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ के ‘हूक अप’ गाने में आलिया भट्ट फिल्म निर्माता करण जौहर के नए स्टूडेंट टाइगर श्रॉफ के साथ जमकर थिरकती हुई नजर आई थीं। इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री काफी जम रही थी। भले ही बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ धमाल मचाने में सफल नहीं रही, लेकिन इसके गाने आज भी यूट्यूब छाई हुई है।
इतना ही नहीं इस गाने का क्रेज इतना ज्यादा युवाओं में बढ़ गया था कि कइयों ने तो इस गाने के डांस स्टेप को फॉलो करके अपने डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। इसी क्रम में इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो काफी तेजी के साथ देखा जा रहा है, जिसमें एक जोड़ी आलिया और टाइगर के ‘हुक अप’ गाने पर डांस करती नजर आ रही है।
इस वीडियो में डांस कर रही जोड़ी का नाम सृष्टि शुक्ला और दीपक दगनानी बताया गया है, जो आए दिन बॉलीवुड गानों पर डांस कर अपना वीडियो यूट्यूब पर अपलोड कर देते हैं। 24 मई को यूट्यूब पर सृष्टि शुक्ला द्वारा अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक 393,456 देखा जा चुका है। साथ ही इस वीडियो को 6 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और 295 कमेंट भी आए हैं। इस जोड़ी की डांस परफॉर्मेंस को यूट्यूब पर अच्छी खासी तारीफ मिल रही है।
बिजनेस डेस्क. देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) अपने ग्राहकों के लिए पैसों के लेन-देन से जुड़ी सर्विस आईएमपीएस (IMPS) सर्विस को 1 अगस्त से बिल्कुल मुफ्त करने जा रहा है। यानी 10 दिन बाद एसबीआई के ग्राहकों को आईएमपीएस के जरिए पैसे ट्रांसफर करने पर कोई पैसा नहीं देना होगा। अभी तक आईएमपीएस करने पर बैंक चार्ज लेता था लेकिन अब 1 अगस्त से यह चार्ज नहीं लगेगा।
इससे पहले एसबीआई बैंक ने आरटीजीएस (RTGS) और एनईएफटी (NEFT) चार्ज योनो, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग कस्टमर के लिए 1 जुलाई से खत्म कर दी थी। अब बैंक आईएमपीएएस के चार्ज योनो, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग कस्टमर के लिए 1 अगस्त से खत्म कर देगा।
31 मार्च 2019 तक एसबीआई के 6 करोड़ कस्टमर इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं 1.41 करोड़ कस्टमर मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल कर रहे हैं। एसबीआई बैंक के डिजिटल प्लेटफॉर्म योनो के करीब 1 करोड़ यूजर हैं। बैंक का मानना है कि एनईएफटी, आईएमपीएस और आरटीजीएस चार्ज खत्म करने से डिजिटल ट्रांजेक्शन करने वाले ग्राहकों की संख्या में इजाफा होगा।
इसके अलावा बैंक ने ब्रांच नेटवर्क के जरिए आरटीजीएस और एनईएफटी करने वाले कस्टमर के लिए चार्ज 20 फीसदी तक कम कर दिया है।
क्या है आईएमपीएस सर्विस
1 इसके जरिए आप 24X7 फंड ट्रांसफर कर सकते हैं। इस सर्विस की खास बात यह है कि इसमें रियल टाइम यानी तुरंत सामने वाले के अकाउंट में आ जाता है।
2 अगर आपने किसी व्यक्ति को IMPS के जरिए रात को एक बजे फंड ट्रांसफर किया है, तो वह उसी समय अकाउंट होल्डर के अकाउंट में पहुंच जाएगा।
3 ये सेवा छुट्टी के दिन भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
करियर डेस्क. UPSC 2018 परीक्षा में ऑल ओवर इंडिया में 53वी रैंक पाने वाले सुमित कुमार का इंटरव्यू करीब 25 मिनट तक चला था। पूरे इंटरव्यू के दौरान बिहार के जमुई जिले के रहने वाले सुमित कुमार से कई प्रश्न पूछे गए। तमाम सवालों में से एक था – ‘आप दहेज की समस्या से कैसे निपटेंगे।’ पढ़िए इस सवाल का सुमित ने क्या जवाब दिया?
‘इंटरव्यू के दौरा मुझसे पूछा गया कि आप दहेज की समस्या को कैसे कम या खत्म करेंगे। मैंने कहा कि ये समस्या सामाजिक है। बच्चों को बचपन से ही सिखाना चाहिए कि पुरुष और महिलाएं, सब बराबर हैं। दोनों के समान अधिकार हैं। इसके बाद मुझसे हिन्दू उत्तराधिकार अधिनियनियम से जुड़ा सवाल भी पूछा गया। पूछा गया कि क्या महिलाओं को इस एक्ट के तहत विरासत में मिली संपत्ति पर महिलाओं का अधिकार है? मैंने कहां हां, महिलाओं को इस एक्ट के तहत विरासत में मिली संपत्ति का अधिकार है।
इसके अलावा मुझसे मेरी वर्क प्रोफाइल के बार में पूछा गया। मैंने बताया कि डिफेंस एस्टेट सर्विसेस में किस तरह का वर्क होता है। मुझे TED Talks वीडियो देखने का भी शौक है, इस पर मुझसे सवाल पूछा गया। मुझसे पूछा गया TED Talks की वीडियो कैसे लोगों के जीवन को प्रभावित करती हैं। वीडियो में सफल लोग अपने जीवन का अनुभव शेयर करते हैं। उनकी सक्सेस स्टोरीज काफी प्रेरणादायी होती हैं। फिर मुझसे पूछा गया कि कोई भारतीय बताओ जिसने इस तरह की वीडियो से प्रभाव छोड़ा हो। मैंने अरुणाचलम मुरुगनाथम का उदाहरण दिया जिन्होंने किफायती सैनेटरी पैड्स बनाकर लाखों-करोड़ों महिलाओं की जिंदगी बदल दी। अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन उन्हीं की जिंदगी पर आधारित है। मुरुगनाथम का वीडियो देखकर मुझे काफी प्रेरणा मिली। इसके बाद मैंने कर्नाटक की आईपीएस डी. रूपा मॉडगिल का उदाहरण दिया। मैंने बताया कि कैसे रूपा मॉडगिल ने एक पुरुष प्रधान पुलिस के माहौल में अच्छा काम किया और अपना प्रभाव छोड़ा।
UPSC परीक्षा 2017 में उन्होंने 493वीं रैंक हासिल की थी। उन्हें डिफेंस एस्टेट सर्विस कैडर मिला था। लेकिन वह IAS बनना चाहते थे, इसलिए उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी। सुमित ने सिविल सेवा परीक्षा 2017 के इंटरव्यू में 275 में से 140 अंक हासिल किए थे लेकिन सेवा परीक्षा 2018 के इंटरव्यू में उन्होंने 179 अंक हासिल किए। अच्छे अंकों की बदौलत वह अच्छी रैंक (53वीं) हासिल कर पाए।
इससे पहले सुमित ने आईआईटी कानपुर से इंजीनियरिंग की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने प्रतिष्ठित कंपनी पीडब्ल्यूसी (प्राइसवॉटरहाउस कूपर्स) में दो साल तक काम किया। लेकिन मास इम्पेक्ट न होने के चलते उन्होंने जॉब छोड़ दी। इसके बाद वह UPSC परीक्षा की तैयारी में जुट गए। इस बारे में सुमित बताते हैं, ‘हमारे कॉलेज में कुछ एलुम्नाई थे जो भारतीय प्रशासनिक सेवाओं में कार्यरत थे। उनसे बात करके मुझे पता लगा कि प्रशानिक सेवाओं से जुड़े पदों पर आप ज्यादा प्रभावी ढंग से कार्य कर सकते हो। करीब 10 से 12 लाख लोगों का आप एडमिनिस्ट्रेशन संभालते हो। साथ ही आईएस की जॉब में प्रतिष्ठा और सुरक्षा भी अच्छी मिलती है। सिविल सेवा में मास इम्पेक्ट करने का स्कोप है इसलिए मैंने पीडब्ल्यूसी की जॉब छोड़ी।
सुमित ने मैट्रिक (92.8 फीसदी अंक) की पढ़ाई गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल (बोकारो) से की। और इंटर दिल्ली पब्लिक स्कूल (बोकोरो) से की। 2007 में मैट्रिक (92.8 फीसदी) तथा 2009 में 91.1 अंक हासिल कर 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।
UPSC की सीएपीएफ परीक्षा भी की थी पास
इससे पहले सुमित ने 2016 में UPSC की ओर से आयोजित की जाने वाली सीएपीएफ की परीक्षा में 50वीं रैंक हासिल की। असिस्टेंट कमांडेंट का ज्वॉइनिंग लेटर आना ही था कि इससे पहले UPSC 493 रैंक का रिजल्ट आ गया। इसलिए मैंने असिस्टेंट कमांडेंट पद ज्वॉइन नहीं किया।