29 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 361

वाशिंगटन में इमरान खान के भाषण का विरोध, पाक सरकार के खिलाफ लगे नारे

वर्ल्ड डेस्क. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर अमेरिका में हैं, लेकिन उनकी इस यात्रा पर बाधाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। अमेरिका पहुंचते ही इमरान का स्वागत ना होने पर पहले उनका मजाक उड़ा और अब उनके भाषण के दौरान हंगामा हुआ है।

पाकिस्तान सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

दरअसल, अपनी अमेरिका यात्रा के पहले दिन इमरान वॉशिंगटन के डीसी में एक सामुदायिक कार्यक्रम में भाषण दे रहे थे, तभी वहां मौजूद कुछ बलूच कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इसी के साथ मुत्तहिदा कासमी मूवमेंट (MQM)और अन्य अल्पसंख्यक समूहों के प्रदर्शनकारियों ने इमरान खान की अमेरिका की यात्रा के विरोध में वॉशिंगटन डीसी में विरोध प्रदर्शन किया।

आज करेंगे डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात

बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा शुरू की, जहां वह 22 जुलाई को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से तनावपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों को दोबारा पटरी पर लाने का प्रयास करेंगे।

सावन महीने में इस तरह महिलाएं करें अपना सोलह श्रंगार !

फैशन डेस्क. आपने कई दफा घर कि बुजुर्ग महिलाओं को बहुओं से किसी पूजा, व्रत और त्योहार के मौके पर श्रृंगार करने की सलाह देते हुए सुना होगा। श्रृंगार करना सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।

वहीं ऋग्वेद में भी सोलह शृंगार का जिक्र किया गया है। जिसमें कहा गया है कि सोलह श्रृंगार सिर्फ खूबसूरती ही नहीं भाग्य को भी बढ़ाता है। महिलाएं शिव के प्रिय महीने सावन में भोले शंकर को खुश करने के लिए भी श्रृंगार करती हैं।

बतादें की दोनों भौंहों के बीच कुमकुम से लगाई जाने वाली बिंदी भगवान शिव के तीसरे नेत्र का प्रतीक मानी जाती है। सुहागिन स्त्रियों को कुमकुम या सिंदूर से अपने ललाट पर लाल बिंदी लगानी चाहिए। जहां इसे परिवार की समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। वैसे अब कुमकुम बिंदी की जगह स्टीकर बिंदी ने ले ली है। आप चाहें तो इसे भी लगा सकती हैं।

लेकिन सिंदूर को सुहाग का प्रतीक माना जाता है। विवाह के समय पति अपनी पत्नी के मांग में सिंदूर भर कर उसे जीवन भर उसका साथ निभाने का वचन देता है। कहते हैं सिंदूर लगाने से पति की आयु में वृद्धि होती है।

चेहरे की सबसे खूबसूरत चीज और मन का आइना होती हैं आंखें, जिनका श्रृंगार होता है काजल। काजल का इस्तेमाल महिलाएं अपनी आंखों की सुन्दरता को बढ़ाने के लिए करती हैं। कहा जाता है ये बुरी नजर से कवच प्रदान करता है।

त्योहार और विशेष अवसरों पर लगाए जाने वाली मेहंदी के बिना हर सुहागन का श्रृंगार अधूरा माना जाता है। शादी के समय दुल्हन और शादी में शामिल होने वाली हर महिला अपने पैरों और हाथों पर मेहंदी जरूर रचाती है। ऐसा माना जाता है कि नववधू के हाथों में मेहंदी जितनी गाढ़ी रचती है, उसका पति उसे उतना ही अधिक प्रेम करता है।

हर महिला के लिए अपना शादी का जोड़ा बेहद खास होता है। शादी के समय पहना लाल दुल्हन का जोड़ा वो हमेशा संभाल कर रखती है। महिलाओं के लिए उनका श्रृंगार इस जोड़े के बिना पूरा नहीं माना जाता है। अगर आप भारी भरकम होने की वजह इसे नहीं पहन सकती हैं तो आप लाल या हरा जोड़ा पहन सकती हैं।

बालों को संवारने के साथ ही उनकी सुंदरता बढ़ाने के लिए गजरा लगाया जाता है। दक्षिण भारत में तो सुहागिन स्त्रियां रोजाना अपने बालों में हरसिंगार के फूलों का गजरा लगाती हैं। इसके लिए आप जूड़ा बनाकर उस पर गजरा लगा सकती हैं या फिर चोटी बनाकर भी इसे बालों के ऊपर बांध सकती हैं।

माथे के बीचों-बीच पहने जाने वाला यह आभूषण सिंदूर के साथ मिलकर हर लड़की की सुंदरता में चार चांद लगा देता है। इसे लेकर बताया जाता है कि नववधू को मांग टीका सिर के बीचों-बीच इसलिए पहनाया जाता है ताकि वह शादी के बाद हमेशा अपने जीवन में सही और सीधे रास्ते पर चले।

सुहागिन स्त्रियों के लिए नाक में आभूषण पहनना अनिर्वाय माना जाता है। आम तौर पर स्त्रियां नाक में छोटी नोजपिन पहनती हैं, जिसे लौंग कहा जाता है।

दरअसल कान में पहने जाने वाला यह आभूषण कई तरह के सुंदर डिजाइन में उपलब्ध होता है। शादी के बाद स्त्रियां कान में ईयरिंग्स जरूर पहनती हैं। मान्यता है कि विवाह के बाद बहू को खासतौर से पति और ससुराल वालों की बुराई करने और सुनने से दूर रहना चाहिए।

वहीं चूड़ियां सुहाग का प्रतीक मानी जाती रही हैं। ऐसा माना जात है कि सुहागिन स्त्रियों की कलाइयां चूड़ियों से भरी हानी चाहिए। चूड़ियों के रंगों का भी विशेष महत्व है।लाल रंग की चूड़ियां इस बात का प्रतीक होती हैं कि विवाह के बाद वह पूरी तरह खुश और संतुष्ट है। जहां हरा रंग शादी के बाद उसके परिवार के समृद्धि का प्रतीक है। होली के अवसर पर पीली या बंसती रंग की चूड़ियां पहनी जाती है, तो सावन में तीज के मौके पर हरी और धानी चूड़ियां पहनने का रीवाज सदियों से चला आ रहा है।

सलमान खान बनाने जा रहे हैं 2 भाईयों पर आधारित ये फिल्म !

मनोरंजन डेस्क. बॉलीवुड के ‘दबंग’ व फिल्म निर्माता सलमान खान एक और फिल्म बनाने की तैयारी में हैं। खबर है कि सलमान खान ‘मैरिज हॉल’ पर केंद्रित एक फिल्म का निर्माण करने की योजना बना रहे हैं।

बताया जा रहा है कि सलमान अपने एसकेएफ बैनर के जरिए इस प्रोजेक्ट से वापसी करने वाले हैं। सूत्र ने कहा, “यह दो भाइयों की कहानी है, जो दिल्ली में रहता है। फिलहाल इस फिल्म का नाम ‘बुलबुल मैरिज हॉल’ दिया जा सकता है।”

इस फिल्म को रोहित नैय्यर ने निर्देशित किया है और संवाद राज शांडिल्य ने लिखे हैं। नैय्यर ने इससे पहले 2009 की फिल्म ‘शैडो’ में काम किया था, जिसमें मिलिंद सोमन, सोनाली कुलकर्णी और हृषिता भट्ट मुख्य भूमिकाओं में थे।

अभी फिल्म की कास्टिंग चल रही है और शूटिंग अक्टूबर में शुरू होने की संभावना है। जहां तक सलमान के अभिनय प्रोजेक्ट्स की बात है, तो सुपरस्टार फिलहाल “दबंग 3” पर काम कर रहे हैं, जो 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में आने वाली है।

सलमान को आखिरी बार ‘भारत’ में देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। वहीं, ‘दबंग 3’ के अलावा सलमान संजय लीला भंसाली की ‘इंशाअल्लाह’ में आलिया भट्ट और ‘किक 2’ में भी नजर आने वाले हैं।

सपा विधायक की मुस्लिमों से अपील, BJP समर्थक दुकानदारों से ना खरीदें सामान !

शामली. उत्तर प्रदेश के कैराना विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक नाहिद हसन ने विवादित बयान दिया है। नाहिद हसन ने अपील की है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का समर्थन करने वाले दुनकानदारों से सामान नहीं खरीदें। उनके इस बयान का वीडियो चर्चा में है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि नाहिद हसन अपने विधानसभा क्षेत्र के मुस्लिम समाज के लोगों से बीजेपी के दुकानदारों से समान ना लेने की अपील कर रहे हैं। उनका कहना है हम सामान खरीदते हैं तो भाजपाइयों की दुकान चलती है और उनका घर चलता है, इसलिए सभी भाइयों से मेरी अपील है बीजेपी समर्थित दुकानोंदारों से सामान लेना बंद करें।

उधर, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी के उन्नाव से सांसद साक्षी महराज ने एक बार फिर मॉब लिंचिंग में मारे गए तबरेज अंसारी को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा कि यह मीडिया के लिए तो बहुत बड़ा दुर्भाग्य है, जहां तबरेज अंसारी तो याद आता है, लेकिन सैकड़ों हिंदू मार दिए गए वह याद नहीं आते।

साक्षी महाराज उन्नाव जनपद के एक गेस्ट हाउस में आयोजित भाजपा सदस्यता अभियान के तहत एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि कश्मीर में सैनिकों के साथ क्या हो रहा है, वो आपको याद नहीं आता है। चांदनी चौक में मंदिर तोड़ दिया गया, वो भी आपको दिखाई नहीं दे रहा है। छोटी-छोटी लड़कियों के साथ बलात्कार हो रहा है, वो भी आपको दिखाई नहीं दे रहा है। आप सिर्फ तबरेज अंसारी की बात कर रहे हैं। जबकि सैकड़ों हिन्दू मारे गए वह किसी को याद नहीं है।

गौरतलब है कि सांसद साक्षी महाराज अपने विवादित बोल के चलते अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इससे पहले वह दुष्कर्म आरोपी भाजपा विधायक से मुलाकात करने सीतापुर जेल पहुंचे थे।

यूपी: 22 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या, होटल मालिक हिरासत में

वाराणसी. वाराणसी स्थित सिगरा स्टेडियम के ठीक सामने स्थित अशोका होटल में सोमवार की सुबह 22 वर्षीय छात्रा श्वेता सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने होटल मालिक अमित को गिरफ्तार किया है।

बताया जाता है कि अमित की श्वेता से दोस्ती थी। अमित के कारण ही वह होटल में आती जाती थी। जांच के लिए फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई है।

मंडुवाडीह की रहने वाली श्वेता काशी विद्यापीठ की छात्रा थी। फिलहाल घटना के कारणों के बारे में पता नहीं चल सका है। सीओ चेतगंज अंकिता सिंह ने बताया कि घटना की सूचना हमें कंट्रोल रूम से साढ़े पांच बजे मिली थी कि होटल अशोका में गोली चली है। यहां पहुंचे तो छात्रा को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। मौके से होटल मालिक को हिरासत में लिया गया है।

यूपी में दर्दनाक हादसा: 8 बच्चों समेत 9 लोगों की मौत

क्राइम डेस्क. यूपी के हापुड़ जनपद के थाना हाफिजपुर क्षेत्रान्तर्गत मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे गांव सादकपुर के सामने एक मिनी ट्रक तथा पिकअप की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप के परखच्चे उड़ गए तथा उसमें सवार आठ बच्चों समेत नौ की मौत हो गई और 10 से ज्यादा लोग घायल हैं। बताया गया है कि अधिकतर लोग एक ही खानदान के हैं। आरोपी चालक मिनी ट्रक लेकर फरार हो गया।

धौलाना के गांव सालेपुर कोटला से हाजी मेहरबान की बेटी का निकाह मेरठ के गांव जई नंगला में तय हुआ था, जिसकी बारात आ रही थी। बताया गया है गुलिस्तां का निकाह हापुड़ नगर स्थित वंश गार्डन में था। गांव से काफी तादाद में लोग निकाह समारोह मे शामिल होने के लिए आए थे।

रात को करीब साढ़े 11 बजे कुछ लोग शादी समारोह शामिल होने के बाद पिकअप से लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी थाना हाफिजपुर क्षेत्रान्तर्गत गांव सादिकपुर के पास पहुंची तो विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे मिनी ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप बीच में फट गई और उसमें सवार करीब 20 बच्चे और लोग हाईवे पर बिखर गए।

टक्कर मारने के बाद चालक मिनी ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया। जबकि हाईवे पर दौड़ रहे अन्य वाहन चालकों ने हादसा देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आनन-फानन में हापुड़ के नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां पर आठ बच्चों समेत नौ को मृत घोषित कर दिया गया। मरने वालों की उम्र 8 से लेकर 14 साल से कम बताई जा रही है।

ऋतिक रोशन की ‘Super 30’ की कमाई में आया भारी उछाल, कमाएं इतने करोड़

मनोरंजन डेस्क. ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) स्टारर फिल्म सुपर 30 (Super 30) को रिलीज हुए एक सप्ताह पूरा हो चुका है। सुपर 30 की साप्ताहिक कमाई की लिस्ट सामने आई है। ऋतिक रोशन की फिल्म ने बीते रविवार को यानि फिल्म के दसवें दिन अच्छी कमाई की है। फिल्म ने इस वीक अपने रफ्तार बढ़ाते हुए 10वें दिन 10 करोड़ की कमाई की है।

खबरों की मानें तो फिल्म सुपर 30 का यह रफ्तार रहा तो इस सप्ताह 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है। आपको बता दें कि बीते दिन शुक्रवार को जहां फिल्म 4.51 करोड़ रुपये का आंकड़ा दर्ज करा पाई थी तो वहीं, शनिवार को फिल्म बेहतरीन कमाई का आंकड़ा दर्ज कराते है कुल 8.53 करोड़ रुपये की रकम हासिल की थी।

बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम के मुताबिक विकास बहल द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सुपर 30 (Super 30)’ ने रविवार को करीब 10.50 करोड़ रुपये की कमाई की। इसी के साथ रविवार की कमाई के साथ फिल्म की कुल कलेक्शन 99 करोड़ रुपये हो गया है। आपको बता दें कि ट्रेड एक्सपर्ट्स की तरण आर्दन ने अनुमान लगाया था कि फिल्म रविवार को 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा हासिल कर लेगी।

फिल्म सुपर 30 की कहानी बिहार के आनंद कुमार की है जो मैथ्स का जीनियस है। अपनी मेहनत से उसे कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में दाखिला भी मिल जाता है। लेकिन हालात उसे हरा देते हैं और वह कोचिंग सेंटर में काम करने लगता है। इसके बाद एक दिन वो फैसला करता है कि हालात से मजबूर बच्चों के ख्वाबों को सच करेगा।

अब ऋतिक की वर्कफ्रंट की बात करें आपको बता दें कि ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) एक साथ निर्देशक सिद्धार्थ आनंद (Sidharth Anand) की फिल्म वॉर (War) में दिखाई देने वाले हैं। ये फिल्म इसी साल सिनेमाघर पहुंचेगी और मेकर्स ने इसकी रिलीज के लिए 2 अक्टूबर का दिन तय किया है।

कर्नाटक संकट: सुप्रीम कोर्ट ने 2 निर्दलीय विधायकों की याचिका पर जल्द सुनवाई से इंकार

नई दिल्ली. कर्नाटक में जारी सत्ता संकट के बीच सोमवार को मुख्यमंत्री कुमारस्वामी सोमवार को सदन में बहुमत साबित कर सकते हैं। वहीं, रविवार को कांग्रेस-जेडीएस नेताओं के बीच सत्ता बचाने के लिए बैठक का दौर जारी रहा। मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने रविवार को कांग्रेस-जेडीएस विधायकों के साथ ताज होटल में बैठक की।

बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा ने फिर से कहा कि सोमवार को गठबंधन सरकार का आखिरी दिन होगा। उधर, मुंबई में मौजूद बागी विधायकों ने कहा, हम यहां सिर्फ गठबंधन (कांग्रेस-जेडीएस) सरकार को सबक सिखाने के लिए आए हैं। इसके अलावा कोई दूसरा मकसद नहीं है। हम यहां पैसे या किसी दूसरी चीज के लालच में नहीं आए। एक बार सबकुछ ठीक हो जाए, बेंगलुरु लौट जाएंगे। राज्य के बसपा के इकलौते विधायक एन महेश फ्लोर टेस्ट में शामिल नहीं होंगे।

रविवार को महेश ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो मायावती ने उन्हें इसके लिए निर्देश दिया है। विश्वास मत प्रस्ताव पर बहस के दौरान भी बसपा विधायक सदन में गैर हाजिर थे। इसके बाद कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि मायावती ने अपने विधायक को गठबंधन सरकार के साथ जाने के लिए कहा था।

कर्नाटक के स्पीकर के आर रमेश कुमार ने बागी विधायकों को मिलने के लिए कल (23 जुलाई) को सुबह 11 बजे बुलाया।

सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक के दो निर्दलीय विधायकों की जल्द फ्लोर टेस्ट करवाने की मांग को लेकर दायर की गई याचिका पर जल्द सुनवाई से इंकार कर दिया है।

बेंगलुरु: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा अन्य पार्टी के विधायकों के साथ विधानसभा पहुंचे।

बेंगलुरु: विधानसभा के लिए होटल से निकले बीजेपी विधायक, कर्नाटक सरकार आज करेगी फ्लोर टेस्ट का सामना

बीजेपी विधायकों ने किया योग

कर्नाटक: बीजेपी विधायकों ने बेंगलुरु के होटल में योग किया। बता दें कि कांग्रेस-जेडीएस सरकार आज फ्लोर टेस्ट का सामना करने जा रही है।

चंद्रयान-2 की आज दोपहर होगी लॉचिंग, लिक्विड ऑक्सीजन की फिलिंग शुरू

नई दिल्ली. भारत के चंद्रमा पर दूसरे मिशन चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2 Launching Today) का प्रक्षेपण सोमवार को किया जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रविवार को बताया कि चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण 22 जुलाई को दोपहर बाद दो बजकर 43 मिनट पर किया जायेगा।

इससे पहले 15 जुलाई को तड़के दो बजकर 51 मिनट पर इसे लांच किया जाना था लेकिन प्रक्षेपण यान में गड़बड़ी के कारण प्रक्षेपण से एक घंटे पहले उसे टालने का फैसला किया गया था। उस समय मिशन की करीब 19 घंटे की उलटी गिनती पूरी हो गयी थी।

चंद्रयान के प्रक्षेपण के लिए जीएसएलवी-एमके3 प्रक्षेपण यान का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह दुनिया का पहला मिशन है जिसमें लैंडर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा। इस मिशन के मुख्य उद्देश्यों में चंद्रमा पर पानी की मात्रा का अनुमान लगाना, उसके जमीन, उसमें मौजूद खनिजों एवं रसायनों तथा उनके वितरण का अध्ययन करना और चंद्रमा के बाहरी वातावरण की ताप-भौतिकी गुणों का विश्लेषण है। उल्लेखनीय है चंद्रमा पर भारत के पहले चंद्र मिशन चंद्रयान-1 ने वहां पानी की मौजूदगी की पुष्टि की थी। इस मिशन में चंद्रयान-2 के साथ कुल 13 स्वदेशी पे-लोड यान वैज्ञानिक उपकरण भेजे जा रहे हैं।

इसरो के अनुसार चंद्रयान-2 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में उतरेगा, जहां वह इसके अनछुए पहलुओं को जानने का प्रयास करेगा। इससे 11 साल पहले इसरो ने अपने पहले सफल चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-1 का प्रक्षेपण किया था जिसने चंद्रमा के 3,400 से अधिक चक्कर लगाए और यह 29 अगस्त, 2009 तक 312 दिन तक काम करता रहा।

चंद्रयान 2 की लॉन्चिंग में अब महज पांच घंटे से भी कम का समय बाकी है। इसरो ने ट्वीट कर जानकारी दी कि चंद्रयान 2 में लिक्विड ऑक्सीजन की फिलिंग शुरू हो गई है।

इस मिशन के प्रक्षेपण की पूर्व संध्या पर इसरो के अध्यक्ष के. सिवन ने बताया कि सभी तैयारियां हो गई हैं और गड़बड़ी को ठीक कर लिया गया है। उन्होंने यहां आते समय चेन्नई हवाईअड्डे पर पत्रकारों से कहा, ”15 जुलाई को सामने आई तकनीकी खामी को दूर कर लिया गया है। प्रक्षेपण यान अच्छी स्थिति में है…(प्रक्षेपण से पहले) का अभ्यास सफलतापूर्वक ढंग से पूरा किया गया है। इसरो प्रमुख ने कहा कि वैज्ञानिक चांद के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में चन्द्रयान-2 के लैंडर को उतारेंगे जहां अब तक कोई देश नहीं गया है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की चंद्रमा पर भारत के दूसरे मिशन चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण के 2० घंटों की उलटी गिनती रविवार शाम शुरू हो गयी। इसरो ने ट्वीट कर बताया कि उलटी गिनती शाम 18.43 बजे शुरू हो गयी। सफल प्रक्षेपण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं तथा सभी उपकरणों की जांच का काम भी पूरा हो चुका है। चंद्रयान का प्रक्षेपण 22 जुलाई को अपराह्न 1443 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से किया जायेगा। इस मिशन के लिए देश के सबसे वजनी जीएसएलवी-एमके3 एम1 रॉकेट का इस्तेमाल किया जायेगा जो 385० किलोग्राम वजनी चंद्रयान-2 को ऑर्बिटर, लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) के साथ ले जायेगा।

हिमा दास और सचिन तेंदुलकर की ये बातचीत, आपका दिल जीत लेगी

स्पोर्ट्स डेस्क. भारत की स्टार एथलीट हिमा दास का नाम इन दिनों सबकी ही जुबान पर चढ़ा हुआ है। हिमा दास ने इस महीने यूरोप में अलग-अलग प्रतियोगिताओं में पांच गोल्ड मेडल जीते। क्रिकेट जगत की तमाम दिग्गज हस्तियों ने भी हिमा को सलाम किया है।

सचिन तेंदुलकर ने भी ट्विटर के जरिए हिमा दास को बधाई दी है। तेंदुलकर के अलावा ऋषभ पंत, वीवीएस लक्ष्मण, मोहम्मद कैफ और गौतम गंभीर जैसे दिग्गज क्रिकेटरों ने भी हिमा दास को बधाई दी है।.

वहीं हिमा दास ने भी तेंदुलकर को ‘हॉल ऑफ फेम’ में चुने जाने के लिए बधाई दी, जिस पर तेंदुलकर ने उनसे जल्द मिलने की बात कही। हिमा ने जवाब में लिखा, ‘वो भारत लौटकर तेंदुलकर की ब्लेसिंग्स लेने के लिए उनसे जरूर मिलेंगे।’ इन दोनों के बीच ट्विटर पर हुई ये बातचीत आपका दिल जीत लेगी।

उन्होंने हाल में चेक गणराज्य में 400 मीटर में गोल्ड मेडल जीता। इससे पहले उन्होंने पोलैंड में पोजनान एथलेटिक्स ग्रां प्री और कुत्नो एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 200 मीटर में 2 गोल्ड मेडल हासिल किए थे। उन्होंने चेक गणराज्य में 13 जुलाई को क्लादनो एथलेटिक्स प्रतियोगिता और बुधवार को इसी देश में ताबोर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीते थे।