राशिफल: 24 जुलाई 2019, इन राशियों के लिए दिन मंगलमय, मिलेगी रुका हुआ धन, देखें अपनी राशि
आज का राशिफल
मेष
कुछ कामों में फालतू पैसा भी खर्च हो सकता है। आज आप न कोई बड़ा खर्चा करें, न ही ऐसा कोई वादा करें। किसी से किया गया कोई बड़ा वादा आपको परेशानी में भी डाल सकता है। यात्रा सफल होगी।
वृष
जीवनसाथी की चिंता होगी। मान बढ़ेगा। योजनाएं लाभ देंगी। अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे।निर्णय लेने में विलंब न करें।
मिथुन
विवाद को बढ़ावा न दें। अशुभ सूचना मिल सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अस्वस्थता रहेगी।
कर्क
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। नेत्र पीड़ा संभव है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।
सिंह
मेहनत का फल मिलेगा। सौदों से लाभ होगा। विद्यार्थी, बेरोजगार मनोनुकूल लाभ लें। विरोधी शांत होंगे। कार्य की गति बनाए रखें।
कन्या
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कानूनी अड़चन दूर होगी।
तुला
जीवनसाथी से सहयोग प्रसन्नता देगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। रुका हुआ धन वापस आएगा। लाभ के अवसर बनेंगे। कार्यशैली में सुधार होगा।
वृश्चिक
व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश-नौकरी से लाभ होगा। नई योजनाएं लाभ देंगी। अचानक लाभ के योग बनेंगे।
धनु
शरीर कष्ट संभावित है। धन वसूली होगी। निवेशादि से लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। किए गए कार्य फलीभूत होंगे।
मकर
कार्यसिद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। मान सम्मान मिलेगा। जोखिम न उठाये। व्यवसाय ठीक चलेगा।
कुंभ
उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा।
मीन
यात्रा सफल रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।
हेल्थ डेस्क. बचपन में आपने इमली तो बहुत खाई होगी और हो सकता है अभी भी आप खाते हों लेकिन क्या आप इससे होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं? इमली खाने से इतने फायदे होते हैं जिनके बारे में जानकर आप यकीन नहीं कर पाएंगे।
खट्टी-मीठी इमली के बेहतरीन फायदों के बारे में
इमली का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आने लगता है। खट्टी-मीठी इमली को सांभर, छोले, चटनी या फिर कैंडी बनाने में मुख्य रूप से इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि इमली स्वास्थय के लिए बेहद फायदेमंद होती है। साथ ही इमली सौंदर्य को निखारने में भी मदद करती है।
जी हां, इमली विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। साथ ही इसमें कैल्शियम, पौटेशियम, फॉस्फोरस, मैगजीन, आयरन और फाइबर भी पाए जाते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताएंगे इमली के बेहतरीन फायदों के बारे में-
–वजन घटाने के लिहाज से इमली का सेवन बेहद फायदेमंद है। इसमें हाइड्रोऑक्साइट्रिक एसिड की प्रचुरता है जो शरीर में फैट्स बर्न करने वाले इन्जाइम को बढ़ाता है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
–शोधों में प्रमाणित हो चुका है कि इमली के सेवन से दिल की सेहत दुरुस्त रहती है। यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम करती है और इसमें मौजूद पोटैशियम बीपी नियंत्रित करने में मदद करता है।
–इमली शरीर में रक्त का संचार ठीक रखती है और आयरन की कमी को पूरा करती है। इससे रेड ब्लड सेल्स अधिक बनते हैं और कमजोरी, याददाश्त और पेट संबंधी समस्याएं कम होती हैं।
–पोटेशियम की मौजूदगी के कारण इमली ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करती है। साथ ही इमली में पाया जाने वाला फाइबर भी कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इमली के एंटीऑक्सडेंट फ्री रेडिकल्स को चैक में रखते है। इन सब का एक साथ होने का यानी हेल्दी दिल।
–मांसपेशियों के विकास के लिए भी इसका सेवन फायदेमंद है। इसमें बी कांप्लेक्स अच्छी मात्रा में है। बी कांप्लेक्स में थाइमाइन नामक तत्व होता है जो नसों को सुचारू रखता है और मांसपेशियों के विकास में मदद करता है।
–डायबिटीज के मरीजों के लिए इमली का सेवन फायदेमंद माना जाता है। यह कार्बोहाइड्रेट्स को पचाने में मदद करती है जिससे रक्त में ग्लूकोज व इन्सुलिन का संतुलन बना रहता है।
–इमली का सेवन पाचन प्रक्रिया को ठीक रखने के लिहाज से फायदेमंद है। इसमें फाइबर की अधिकता है जो पाचन में मदद करता है। कॉन्सटिपेशन से लेकर डायरिया जैसी पाचन संबंधी समस्याओं के उपचार में इमली फायदेमंद है।
पीलिया में असरदार
–इमली की पत्तियों और फूलों को पानी में उबालकर काढ़ा तैयार किया जाता है और इस काढे का सेवन पीलिया से ग्रसित व्यक्ति को दिया जाता है। माना जाता है कि इस काढ़े का सेवन एक सप्ताह तक प्रतिदिन दो बार करने से काफी फायदा पहुंचता है।
हेल्थ डेस्क. हाल ही में हुई एक स्टडी में अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि नर्व ब्लॉक प्रसीजर से पहले अगर मरीजों को रिलैक्सिंग म्यूजिक सुनाया जाए तो यह उतना ही असरदार होता है जितनी की midazolam दवा जिसे सीधे मरीज के वेन्स में डाला जाता है। पेरिफेरल नर्व ब्लॉक प्रसीजर एक तरह का रीजनल ऐनस्थीसिया है जिसे ऑपरेशन वाली जगह पर अल्ट्रासाउंड के गाइडेंस में किया जाता है जो शरीर के किसी खास हिस्से में दर्द के अहसास को ब्लॉक कर देता है। यह प्रसीजर कई तरह की ऑर्थोपेडिक सर्जरी जैसे- हिप और घुटने की सर्जरी, हाथ और कोहनी की सर्जरी आदि में इस्तेमाल किया जाता है।
संगीत सुनना या बजाना, आमतौर पर इसे सिर्फ एक शौक के रूप में देखा जाता है। लेकिन दुनिया में तरह-तरह के शोधों का दावा है कि म्यूजिक कई समस्याओं का सफल इलाज हो सकता है। आइए जानते हैं, म्यूजिक से होने वाले कुछ ऐसे फायदें, जिनके बारे में नहीं जानते होंगे आप…
दौड़ने में फायदेमंदआपने अक्सर देखा होगा कि जो लोग सुबह रनिंग के लिए जाते हैं, उनके कानों में इयरफोन या हेडफोन होता है और वे अपनी पसंद का म्यूजिक सुनते हुए दौड़ते हैं। दरअसल, म्यूजिक का असर आपके स्टैमिना और स्पीड पर पड़ता है।
स्ट्रेस की छुट्टीऐसा पाया गया है कि आमतौर पर आपकी आधी से ज्यादा बीमारियों की जड़ होता है स्ट्रेस। स्ट्रेस को दूर करने का बेहद शानदार तरीका है, अपना पसंदीदा संगीत सुनना।
अगर आपको रात में नींद नहीं आती है तो आप सुकून देने वाला संगीत सुनें। निश्चित तौर पर आपको बेहतर नींद आएगी। दरअसल, संगीत मांसपेशियों को आराम देता है और उन विचारों की व्याकुलता को दूर करता है जो आपके सोने में बाधक हैं। इससे आपका मूड खुशमिजाज रहता है और सोचने-समझने की शक्ति भी बढ़ती है।
इतना ही नहीं अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो वह समस्या भी धीरे-धीरे सुधरने लगती हैं। इसी वजह से आजकल अस्पतालों में भी संगीत का सहारा लिया जा रहा है। देखा गया है जिन मरीजों को संगीत सुनाया जाता है उनके स्वस्थ होने में समय कम लगता है।
अकेलापन और तनाव होगा दूर
रोजाना करीब 20 से 30 मिनट संगीत के संग बिताने से हमारा अकेलापन व तनाव भी दूर होता है। इससे आप बुढ़ापे में भी अपने आपको फ्रेश महसूस करेंगे। उम्र के साथ आपका दिमाग और याददाश्त भी तेज होगी क्योंकि संगीत से दिमाग की कसरत होती है। लखनऊ सिविल हॉस्पिटल की साइकायट्रिस्ट डॉ. दीप्ति सिंह कहती हैं, ‘मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के मामले में संगीत चिकित्सा के नतीजे बेहद ही रोचक और सुखद हैं। इससे रोग-प्रतिरोधक क्षमता पर पॉजिटिव असर पड़ता हैं, तनाव वाले हार्मोन कम होते है। संगीत इंसान में जीने की भावना को जन्म देता है।’
सकारात्मक महसूस करेंगे आप
संगीत, कॉर्टिसोल के स्तर को कम करके तनावग्रस्त मांसपेशियों को आराम देता है। इससे आप पहले की तुलना में अधिक आशावादी और सकारात्मक महसूस करते हैं। कई अध्ययनों से यह साबित हुआ है की म्यूजिक सुनने से दिमाग रिलैक्स मोड में चला जाता है। क्लासिकल म्यूजिक इसमें ज्यादा फायदेमंद हैं। रेग्युलर म्यूजिक सुनने से ब्रेन फंक्शन बेहतर होते हैं और क्रिएटिविटी बढ़ती है।
दर्द में तुरंत राहत महसूस होगी
दर्द चाहे तन का हो या मन का, संगीत दोनों में ही अपनी छाप छोड़ता है। इस समस्या से निपटने के लिए संगीत में गजब की क्षमता है। एक अध्ययन में पाया गया की असहनीय दर्द में जब रोगी को संगीत सुनाया गया तो वह अपने दर्द की प्रतिक्रिया देना भूल गया क्योंकि दर्द और चिंता से पीड़ित लोग बहुत जल्दी संगीत में अवशोषित हो जाते हैं और दर्द से तुरंत राहत महसूस करते हैं।
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है
संगीत से आपके शरीर में इम्यूनोग्लोबुलिन ए में वृद्धि होती है। यह ऐंटीबॉडी श्लेष्म प्रणाली में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है और कोशिकाओं को स्वस्थ रखता है। इससे आपका इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है। याददाश्त तेज होती है।
हेल्थ डेस्क। अगर आप तेजी से वजन कम करना चाहते हैं तो रस्सी, कूदिये, क्योंकि यह एक गज़ब का एक्सरसाइज है। दौड़ने के बजाय रस्सी कूदने का फायदा ये है कि इससे आपके घुटनों पर बुरा असर नहीं भी पड़ता। और हमारी एब्स, जांघ मजबूत बनती है। अगर आप आपने मोटापे से या लगातार बढ़ते वजन से परेशान हैं तो रस्सी कूदना ये आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।
आपने बचपन में खूब रस्सी कूदी होगी। उस वक्त रस्सी कूदना महज एक खेल माना जाता था। लेकिन देखा जाए तो रस्सी कूदने से काफी वजन कम होता है। जम्पिंग रोप यानी रस्सी कूदना एक बेहतरीन कार्डियो एक्सर्साइज है। यह न सिर्फ काव्स को टोन करती है बल्कि स्टेमिना को भी सुधारती है और फेफड़ों की क्षमता में भी वृद्धि करती है।
एक औसत साइज का व्यक्ति अगर रस्सी कूदता है तो इससे वह 1 मिनट में ही 10 कैलरी बर्न कर सकता है। लेकिन अगर आप सोचें कि हम आज से ही रस्सी कूदना शुरू कर देते हैं और जल्दी वजन घट जाएगा, तो ऐसा संभव नहीं है। रस्सी कूदने के लिए भी कुछ गाइडलाइन्स फॉलो करने की जरूरत होती है।
सबसे पहले तो यह जानने की जरूरत है रस्सी कूदने से जो भी कैलरी बर्न होंगी वे इस बात पर निर्भर करती हैं कि रस्सी कूदना शुरू करते वक्त आपका वजन कितना था। अगर आपका वजन ज्यादा है तो फिर रस्सी कूदते वक्त आपको अतिरिक्त ऊर्जा और मेहनत की जरूरत होगी। तभी आप जरूरत के मुताबिक वजन कम कर पाएंगे।
लेकिन इसमें उम्र और शरीर का मेटाबॉलिजम जैसे फैक्टर भी अहम किरदार निभाते हैं। इसके अलावा बॉडी को टोन करने और वेट लॉस के लिए सिर्फ रस्सी कूदना ही जरूरी नहीं है बल्कि एक स्वस्थ और संतुलित खान-पान भी बेहद जरूरी है।
रस्सी कूदने से सिर्फ वजन ही नहीं घटता बल्कि इसके और भी फायदे हैं। जैसे कि रस्सी कूदने से हमारा दिल भी सेहतमंद रहता है। रोजाना रस्सी कूदने से दिल मजबूत होता है और स्ट्रोक व हार्ट डिजीज का खतरा कम हो जाता है।
जम्पिंग रोप की मदद से बिना किसी डायट के बेली फैट को कम किया जा सकता है। इसके अलावा इससे बैलेंस और कोऑर्डिनेशन भी सुधरता है।
वर्ल्ड डेस्क. क्या आपको फिशिंग करना पसंद है? जाहिर सी बात है कि अगर आप मछली खाने और समुद्र, नदी के किनारे घूमने के शौकीन होंगे तो ये काम आपको कुछ ज्यादा ही पसंद होगा। लेकिन जरा सोचकर देखिए किसी दिन आप बीच समुद्र में अपने परिवार के साथ मछली पकड़ने के लिए जाए और जैसे ही आप जाल बिछाए और शिकार फंस जाए। खुशी होना तो लाजिमी से हैं ना जनाब, लेकिन जब आप जाल को ऊपर लेकर आए तो उसमें मछली नहीं शार्क निकलें। अरे बाबा रे मछली के जाल में शार्क की खबर से ही डर लगने लगता है, पर ऐसा हकीकत में हुआ है।
यूएसए के मैसाचुसेट्स के केप कोड बे में ऐसा हादसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। एक परिवार बोट में बैठकर फिशिंग कर रहा था। जहां अचानक सफेद रंग की शार्क आ गई। पानी से निकलकर वो परिवार के करीब तक आ गई। शार्क का एक मछली के जाल में फंसने का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Incredible footage today from Doug Nelson of Franklin, MA fishing aboard the Columbia out of Rock Harbor in Orleans. @MA_Sharkspic.twitter.com/rK3yk5j6SG
— Atlantic White Shark Conservancy (@A_WhiteShark) July 20, 2019
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बीच समुद्र में कैसे एक परिवार मछली पकड़ रहा था। जाल को फेंकने के बाद जैसी ही मछली फंसी और एक महिला ने उसे खींचकर ऊपर करने की कोशिश की तभी शार्क आ गई और मछली को खा लिया। शार्क को देखकर परिवार वाले सन्न रह गए और बोट में अंदर की तरफ भागने लगे।
वर्ल्ड डेस्क. दुनिया के लगभग हर समाज में धार्मिक गुरुओं की अपनी प्रतिष्ठा होती है, लेकिन कई बार वे स्पीच या प्रवचन के दौरान धर्म की आड़ में ऐसी बातें बोल जाते हैं जो आम लोगों को नागवार गुजरती है। ऐसी स्थिति में कई बार उनके साथ दुर्व्यवहार की भी घटनाएं सामने आती रही हैं। ऐसा ही मामला ब्राजील में सामने आया है।
यहां एक पादरी ने मंच से हेल्दी महिलाओं को लेकर ऐसी बात कह दी कि वहां मौजूद एक महिला ने उनपर हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि ब्राजील के साओ पाउलों में फादर मार्सेलो रॉसी कांकाओ नोवा के मुख्यालय में जनसभा का आयोजन किया गया था। यहां पादरी मंच से लोगों को संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम ब्राजील के कैथोलिक समुदाय की ओर से आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम में फादर मार्सेलो रॉसी मंच से लोगों को उपदेश दे रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि हेल्दी महिलाओं को मौत के बाद स्वर्ग में जगह नहीं मिलती है। यह बात वहां मौजूद लोगों में कई को नागवार गुजरी। इसी बीच वहां मौजूद एक हेल्दी महिला मंच पर चढ़ी। जब तक लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही उसने पादरी को धक्का मारकर मंच से नीचे गिरा दिया। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि महिला के धक्के से पादरी को चोट आई होगी।
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सुरक्षा में केंद्र की मोदी सरकार कटौती करेगी। जानकारी के मुताबिक, अखिलेश यादव को मिली जेड प्लस के तहत मिली ब्लैक कैट सुरक्षा वापस ली जाएगी।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हाल ही में CRPF के तहत सुरक्षा प्राप्त VIP लोगों की सुरक्षा की व्यापक समीक्षा की। इस समीक्षा के बाद ही सपा अध्यक्ष को दी गई, एनएसजी कवर वापस लेने का फैसला किया गया है।
दो दर्जन VIP की सुरक्षा ली जाएगी वापस
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हाल ही में CRPF के तहत सुरक्षा प्राप्त VIP लोगों की सुरक्षा की व्यापक समीक्षा में यह तय हुआ है कि अखिलेश यादव के अलावा करीब दो दर्जन VIP की सुरक्षा या तो वापस ली जाएगी या फिर उसमें कटौती की जाएगी। इस समीक्षा के बाद एसपी अध्यक्ष को उपलब्ध करवाया गया विशिष्ट राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) कवर वापस लेने का फैसला किया गया। हालांकि अभी तक किसी तरह का कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
साल 2012 में मिली थी सुरक्षा
साल 2012 में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद केंद्र की तत्कालीन संप्रग सरकार ने उन्हें यह सुरक्षा मुहैया कराई थी। वर्तमान में अत्याधुनिक हथियारों से लैस 22 एनएसजी कमांडो का एक दल अखिलेश के साथ तैनात रहता है।
लखनऊ. योगी सरकार का तीसरा अनुपूरक बजट मंगलवार (23 जुलाई) को पेश होगा। वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए यह अनुपूरक बजट पेश होगा। जानकारी के मुताबिक, राज्य के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल दोपहर 12:20 बजे विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश करेंगे।
इस बार का अनुपूरक बजट पिछले दो बार से बड़ा होगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सरकार का तीसरा अनुपूरक बजट करीब 15 हजार करोड़ का हो सकता है।
कैसे थे यूपी सरकार के पहले दो अनुपूरक बजट
योगी सरकार का पहला अनुपूरक बजट वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए 11 हजार 388 करोड़ रुपये का था। वहीं, दूसरा अनुपूरक बजट वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए 8 हजार 54 करोड़ रुपये का पेश किया गया था।
पुरानी योजनाओं को मिलेगी रफ्तार
योगी सरकार ने चालू योजनाओं को आगे बढ़ाने व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणाओं पर अमल को अनुपूरक बजट में तवज्जो देने का प्रयास किया है। सूत्रों के मुताबिक, बजट का बड़ा हिस्सा पुरानी योजनाओं को रफ्तार देने के लिए आवंटित किया जाएगा।
क्या-क्या हो सकती हैं घोषणाएं
– इस बार के अनुपूरक बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर और टूरिज्म से जुड़े प्रॉजेक्ट्स पर जोर दिया जा सकता है।
– प्रदेश में प्रस्तावित एक्सप्रेसवे निर्माण परियोजनाओं का वित्त पोषण होगा।
– अनुपूरक बजट में गंगा एक्सप्रेस-वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए बड़ा एलान हो सकता है।
– राज्य में 14 नए मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए टोकन मनी की घोषणा हो सकती है।
– पर्यटन विकास से जुड़ी योजनाओं के लिए 100 करोड़ से ज्यादा का ऐलान हो सकता है।
– लखनऊ, गोरखपुर और बदायूं में पीएसी की तीन महिला बटालियनों की स्थापना के लिए अनुपूरक बजट में वित्तीय घोषणाओं का ऐलान हो सकता है।
पहले कैबिनेट से बजट प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी
अनुपूरक बजट पेश होने से ठीक पहले प्रदेश कैबिनेट की बैठक में बजट प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी। वित्त विभाग ने इससे जुड़ी तैयारियां पूरी कर ली हैं। योगी सरकार ने केंद्र की तरह बजट के दिन ही बजट मसौदे को मंजूरी की नई परंपरा शुरू की है।
टेक डेस्क. इंडियन मार्केट में पिछले कुछ समय से स्मार्टफोन की बरसात हो रही है। हर कंपनी अपने नए स्मार्टफोन के साथ बाजार में दस्तक दे रही है। इसी कड़ी में ओप्पो के सब ब्रांड रीयलमी (Realme) अपने नए स्मार्टफोन Realme 3i की 23 जुलाई को पहली बार बिक्री करने जा रही है।
कंपनी की तरफ से इसे पिछले दिनों लॉन्च किया गया था। ग्राहक इस स्मार्टफोन को Flipkart और realme.com से दोपहर 12 बजे से खरीद सकते हैं। रियलमी का यह स्मार्टफोन (Realme 3i) दो वेरिएंट- 3 GB और 4 GB में आता है।
शुरुआती कीमत 7,999 रुपये
3 GB रैम और 32 GB स्टोरेज के साथ मिलने वाले Realme 3i की कीमत 7,999 रुपये है। इसी तरह, 4 GB रैम और 64 GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ मिलने वाले स्मार्टफोन की कीमत 9,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन डायमंड ब्लू, डायमंड ब्लैक और डायमंड रेड में उपलब्ध है।
फोन पर ऑफर
यदि आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड या एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड से Realme 3i का भुगतान करते हैं तो आपको 5 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नो कास्ट ईएमआई की भी सुविधा है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जियो की ओर से 5,300 रुपये के फायदे और 1,500 रुपये का मोबिक्विक सुपरकैश भी मिलेगा।
फोन में 6.22 इंच फुल एचडी+ के साथ ड्यूड्रॉप डिस्प्ले है। इसमें मीडियाटेक हीलियो P70 ऑक्टा-कोर एसओसी प्रोसेसर है। स्मार्टफोन में 4,230mAh बैटरी है जो 10W चार्जिंग से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक में ड्युल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी कैमरा के तौर पर 13 मेगापिक्सल का कैमरा और दूसरा 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के शौकीन लोगों के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह एंड्रायड पाई आधारित ColorOS 6 पर ऑपरेट होता है।