29 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 358

इसी साल APPLE लांच करेगी iPhone 11 के साथ ये 2 स्मार्टफोन !

टेक डेस्क. Apple का iPhone इवेंट अक्सर सितंबर महीने में आयोजित किया जाता है। इस इवेंट पर पूरी दुनिया की नजर होती है। टेक एक्सपर्ट्स की तरफ से जो अब तक टिप मिले हैं, उसके मुताबिक इस साल Apple तीन स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है।

iPhone 11 जिसे iPhone XI भी कहा जाता है, यह iPhone XS का सक्सेसर होगा। इसके अलावा iPhone 11 Max और iPhone 11R होगा जिसे iPhone XR का सक्सेसर माना जा रहा है। यह एक LCD वेरिएंट स्मार्टफोन होगा।

iPhone XI और iPhone 11 Max से जुड़े लीक के मुताबिक इन दोनों स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, iPhone 11R में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। तीनों स्मार्टफोन iOS 13 पर काम करेंगे, जिसमें कई सारे इंप्रूवमेंट्स होंगे।

1। iOS 13 की वजह से सिस्टम-वाइड डार्क मोड की सुविधा होगी।
2। हेल्थ एप में MC (Menstrual cycle) ट्रैकिंग की सुविधा होगी।
2। न्यू रिमाइंडर एप होगा।
4। फाइंड माय एप की सुविधा होगी।
5। फोटोज एप में फोटो एडिटिंग और वीडियो एडिटिंग के ज्यादा ऑप्शन होंगे।

जानकारी के मुताबिक, iPhone 11 में 5.8 इंच का OLED डिस्प्ले होगा, iPhone XI में 6.5 इंच का OLED डिस्प्ले होगा, जबकि iPhone 11R में 6.1 इंच का LCD डिस्प्ले होगा। फिलहाल, लॉन्चिंग की तारीख को लेकर, और क्या तीनों स्मार्टफोन एकसाथ लॉन्च होंगे इसको लेकर ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।

अयोध्या में भगवान श्रीराम की स्थापित होगी विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा !

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अयोध्या में भगवान श्रीराम की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा लगाने का निर्णय लिया है। प्रतिमा की ऊंचाई 251 मीटर होगी। अयोध्या में सरयू के किनारे सटे 100 हेक्टेअर भूमि पर प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा। इस संबंध में सोमवार (22 जुलाई) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हाई पावर कमेटी की बैठक हुई। इसमें डिप्टी सीएम डॉ। दिनेश शर्मा, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या समेत कैबिनेट मंत्रियों ने प्रस्ताव पर फैसला लिया।

251 मीटर की भव्य प्रतिमा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरयू के किनारे 100 हेक्टेअर भूमि पर भगवान श्रीराम की भव्य प्रतिमा स्थापित करने के कार्य को तेजी के साथ शुरू किया जाए। भगवान श्रीराम की प्रतिमा के साथ-साथ अयोध्या के समग्र विकास के लिए पूरी योजना तैयार होनी चाहिए। इसमें भगवान श्रीराम पर आधारित डिजिटल म्यूजियम, इंटरप्रेटेशन सेंटर, लाइब्रेरी, पार्किंग, फूड प्लाजा, लैंडस्केपिंग के साथ-साथ पर्यटकों के मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था हो।

सीएम की अध्यक्षता में ट्रस्ट का गठन

हाई पावर कमेटी की बैठक में तय हुआ है कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक ट्रस्ट का गठन किया जाएगा। इसमें ट्रस्ट का नाम और उनके ट्रस्टी भी तय किए जाएंगे। इसके साथ ही राजकीय निर्माण निगम के डिजाइन कंसलटेंट के चयन के लिए पूर्व में की गई कार्यवाही को निरस्त करते हुए नए सिरे से प्रक्रिया का अनुमोदन भी किया गया।

प्रदेश सरकार ने प्रतिमा स्थापना की तैयारियां शुरू कर दी हैं। उत्तर प्रदेश सरकार तकनीकी सहायता और सुझावों के लिए गुजरात सरकार के साथ एमओयू करेगी। निर्माण कार्य के लिए राजकीय निर्माण निगम की अलग इकाई स्थापित करने पर भी विचार चल रहा है। प्रस्तावित साइट का जियोलाजिकल, हाइड्रोलॉजिकल व साइस्मिक सर्वे और नीरी से इनवायरमेंट असेसमेंट एंड फिजिबिलिडी स्टडी के साथ आइआइटी कानपुर भी इसमें सहयोग प्रदान करेगा। इस कार्य के समन्वय और क्रियान्वयन के लिए वित्त, नगर विकास, वन, पर्यावरण, लोक निर्माण, सिंचाई, ऊर्जा, औद्योगिक और आवास विकास के लिए एक-एक नोडल अधिकारी भी नामित किए जाएंगे।

भगवान राम की प्रस्तावित प्रतिमा की ऊंचाई 251 मीटर होने से यह विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी। अभी तक चीन में स्थापित गौतम बुद्ध की प्रतिमा विश्व में सबसे ऊंची है। इसकी ऊंचाई 208 मीटर है। गुजरात में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा की ऊंचाई 183 मीटर है। न्यूयॉर्क में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की ऊंचाई 93 मीटर है। मुंबई में निर्माणाधीन डॉ। आंबेडकर की प्रतिमा की ऊंचाई 137।2 मीटर, जबकि छत्रपति शिवाजी महराज की प्रतिमा 212 मीटर ऊंची बनाई जा रही है।

 

Bajaj ने लॉन्च की देश की सबसे सस्ती बाइक, जानें कीमत और खासियत

बिजनेस डेस्क। देश की अग्रणी दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी Bajaj Auto ने अपनी नई बाइक Bajaj CT110 को लॉन्च कर दिया है। बाइक में कंपनी की तरफ से 115 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। कंपनी ने लॉन्चिंग के मौके पर दावा किया कि यह भारत की सबसे सस्ती बाइक है।

Bajaj CT110 को सेल्फ स्टार्ट और किक स्टार्ट दोनों ही वर्जन में लॉन्च किया गया है। यह वजन में हल्की और स्मूथ राइडिंग बाइक है। बाइक के इंजन की 8।6 पीएस पावर है और यह 5,000 आरपीएम पर 9।81 न्यूटन मीटर की टॉर्क जेनरेट करता है।

सेल्फ स्टार्ट वेरिएंट की कीमत 44,480 रुपये

बाइक में 4 स्पीड गियर बॉक्स दिया गया है। लॉन्चिंग के मौके पर बजाज के मोटरसाइकिल बिजनेस के प्रेसीडेंट सारंग कनाडे ने कहा कि नई सीटी 110 उन ग्राहकों के लिए काफी खास है जो कम कीमत में अच्छी बाइक की डिमांड करते हैं।

करीब 50 लाख ग्राहक सीटी 100 के दमदार प्रदर्शन और माइलेज से संतुष्ट हैं। नई CT110 के किक स्टार्ट वर्जन की कीमत 37,997 रुपये (एक्स शोरूम) रखी गई है जबकि, सेल्फ स्टार्ट (इलेक्ट्रिक स्टार्ट) की कीमत 44,480 रुपये तय की गई है।

3 खूबसूरत रंगों में लॉन्च

बजाज CT110 को कंपनी ने तीन नए खूबसूरत रंगों में लॉन्च किया है। इन रंगों में ब्लू स्टिकर्स के साथ ग्लॉस आबूनी ब्लैक, येलो स्टिकर्स के साथ मैट ऑलिव ग्रीन और रेड स्टिकर्स के साथ ग्लॉस फ्लेम रेड शामिल हैं।

डबल कलर में बाइक एकदम नए स्टाइलिश लुक में नजर आती है। कंपनी की तरफ से बताया गया कि इस बाइक को हर तरह के रास्तों पर आराम से चलने के लिए डिजाइन किया गया है।

नई सीटी110 में सेमी-नॉबी टायर, रेज्ड ग्राउंड क्लीयरेंस, बड़े और मजबूत क्रैश गार्ड और एक सस्पेंशन है। इस सस्पेंशन की वजह से यह बाइक खराब सड़कों में भी स्मूथ राइडिंग का आनंद देती है। बजाज CT110 में एक लंबी, मोटी गद्देदार सीट और रबर टैंक पैड दिया हुआ है जो राइडर को अच्छा फील कराती है।

यूपी: पुलिस मुठभेड़ में 20 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

Amroha. उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद के थाना सैदनगली इलाके के गांव फतेपुर के जंगलों में पुलिस और बादमशों की मुठभेड़ में 20 हजार का ईनामी बदमाश रईस गोली लगने से घायल हो गया, जिसे घायल अवस्था में हायर सेंटर में रेफर किया गया है। जबकि मुठभेड़ के दौरान पुलिस को चकमा देकर बदमाश का दूसरा साथी हुआ फरार हो गया है।

इस मुठभेड़ में एक सिपाही भारत सिंह भी गोली लगने से घायल हुआ है, घायल सिपाही को भी इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से 1 तमंचा, 3 कारतूस और 4200 रुपये की नगदी और एक बाइक बरामद की है।

दरअसल, अमरोहा जनपद के थाना सैदनगली इलाके के गांव फतेहपुर के जंगलों में मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां पर बदमाश छिपे हुए हैं, जिसके बाद थाना सैदनगली की पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद जंगल में जाकर घेराबंदी की। पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिए, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी बदमाश रईस गोली लगने से घायल हो गया, जिसे घायल अवस्था में हायर सेंटर में रेफर किया गया जबकि मुठभेड़ के दौरान पुलिस को चकमा देकर बदमाश का दूसरा साथी फरार हो गया है।

अमरोहा जनपद के पुलिस पुलिस अधीक्षक विपिन टांडा ने बताया कि घायल बदमाश के खालिफ कई मामले दर्ज है। उन्होंने कहा कि पुलिस फरार बदमाश की तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रेड बिकिनी में नजर आईं मंदिरा बेदी, सोशल मीडिया पर मच गया हंगामा

मनोरंजन डेस्क. बॉलीवुड में कई फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेसेज हैं जिनमें मंदिरा बेदी का नाम भी शामिल है। मंदिरा इन दिनों मालदीव में हॉलीडे मना रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वह रेड बिकिनी में नजर आ रही हैं।


मंदिरा 46 साल की उम्र में भी इतनी फिट हैं कि फोटो देखकर फैंस उनकी फिटनेस का राज पूछ रहे हैं। बता दें कि मंदिरा पिछले साल भी बेटे और पति के साथ मालदीव में छुट्टियां मनाने गई थीं। वहीं मंदिरा के अलावा कई और सेलेब्स मालदीव को परफेक्ट हॉलीडे डेस्टिनेशन बता रहे हैं।

मंदिरा ने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा कि मैं अपने दिन को इससे अच्छा और क्या बना सकती हूं जिसमें सूरज की किरणें और समंदर दोनों के साथ हैं। इससे ज्यादा खुश कर देने वाली जगह और कहां होगी। मंदिरा ने एक पिंक बिकिनी में भी फोटो शेयर की है जिसमें एक्ट्रेस ने लिखा है कि जब आप सन बेड को ही अपना घर बना लेने तो पीछे मुड़कर देखना मुश्किल है।

बता दें कि मंदिरा इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट कई वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इस उम्र में भी जिस तरह मंदिरा बेदी इंडस्ट्री की एब्स गर्ल बनकर उभरी हैं शायद ही यह टैग किसी और एक्ट्रेस ने अपने नाम किया हो। मंदिरा ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें उनके एब्स और फिटनेस वाकई हैरान करती है।

योगी सरकार वापस लेगी मुजफ्फरनगर दंगों से जुड़े 20 केस !

लखनऊ. मुजफ्फरनगर दंगों की केस वापसी को लेकर योगी सरकार ने बड़ा आदेश दिया है। सरकार ने मुजफ्फरनगर दंगे के 20 और मुकदमे वापस लेने की अनुमति दे दी है। इसके लिए बकायदा 3 शासनादेश जारी किए गए हैं। मुजफ्फरनगर दंगों के मामले में अब तक कुल 76 मुकदमों को वापस लेने की अनुमति उत्तर प्रदेश सरकार दे चुकी है। वहीं, 12 मुकदमों की वापसी को लेकर शासन में अभी भी प्रक्रिया जारी है।

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, यूपी सरकार के मंत्री सुरेश राणा, विधायक संगीत सोम और उमेश मालिक के मामलों में प्रक्रिया अभी जारी हैं। जानकारी के मुताबिक, कुल 114 मामलों में केस वापसी की मांग की गई थी। बीजेपी सांसद संजीव बालियान की अगुवाई में पिछले साल सीएम योगी से मिले प्रतिनिधिमंडल ने मांग की थी ।

उन्होंने कहा था कि राजनीतिक द्वेषभावना के चलते सपा सरकार में फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए थे, जिन्हें वापस किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया था कि एक ही आरोपी के नाम पर अलग-अलग थानों में दंगों के मुकदमे दर्ज हुए थे।

मुज़फ्फरनगर दंगे के कुछ और मामलों को वापस लेने पर योगी सरकार ने सहमति दी। इसके बाद दंगे से जुड़े बीस मामले कोर्ट से वापस लिए जाएंगे। तीन शासनादेशों में बीस मुकदमों को वापस लेने की अनुमति दी गई है।

कर्नाटक पर केंद्रीय मंत्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी बोले- जो जीता वही सिकंदर !

New Delhi. कर्नाटक में जेडीएस-कांग्रेस सरकार के गिरने को लेकर भाजपा नेता और केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने कहा है कि कर्नाटक में जो जीता वही सिकंदर है। उन्‍होंने राज्‍य में कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन सरकार को जुगाड़ की सरकार बताया और कहा कि यह सरकार जनादेश की मार से ढही है। साथ ही उन्‍होंने कांग्रेस पर भी हमला बोलते हुए कांग्रेस से पूछा कि कांग्रेस ने आज तक जो किया क्‍या वो लोकतंत्र था?

उधर, कर्नाटक में जेडीएस-कांग्रेस सरकार के गिरने और कश्मीर मध्यस्थता पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से दिए गए बयान पर विपक्ष लगातार सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। मंगलवार को ट्रंप के बयान पर हंगामा करने के बाद आज फिर विपक्ष इस मुद्दा बनाने की कोशिश में है।

इसके लिए यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज सुबह 10।30 बजे कांग्रेस नेताओं की बैठक बुलाई है। इस बैठक में विपक्षी दल सरकार को घेरने की रणनीति बनाएंगे चर्चा करेंगे और चर्चा करेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, शशि थरूर समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे। इसके साथ ही बैठक में कई विपक्षी दल के नेताओं के शामिल होने की बात कही जा रही है।

पहली बार इमरान खान ने कबूला पाकिस्तान में सक्रिय थे 40 आतंकी गिरोह !

वर्ल्ड डेस्क. अमेरिकी यात्रा पर गए पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने वहां के सांसदों को संबोधित करते हुए रहस्‍योद्घाटन किया कि पाकिस्‍तान की सीमा के भीतर 40 विभिन्‍न आतंकी संगठन सक्रिय थे। संभवतया पहली बार पाकिस्‍तान के किसी नेता ने सार्वजनिक मंच पर इस सच्‍चाई को स्‍वीकार किया है।

अमेरिकी सांसदों को संबोधित करते हुए इमरान खान ने अमेरिका की अफगानिस्‍तान में सैन्‍य कार्रवाई और आतंकी संगठन अल-कायदा के बारे में कहा, ”हम आतंक के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका के साथ थे। अमेरिका पर हुए 9/11 आतंकी हमले में पाकिस्‍तान की कोई भूमिका नहीं थी। अल-कायदा, अफगानिस्‍तान में सक्रिय था। पाकिस्‍तान में कोई तालिबानी संगठन नहीं था। लेकिन इसके बावजूद युद्ध में हमने अमेरिका का साथ दिया। दुर्भाग्‍य से जब चीजें गलत दिशा में चली गईं तो मैंने पाकिस्‍तानी सरकार की आलोचना इसलिए की क्‍योंकि हमने अमेरिका को वास्‍तविक जमीनी सच्‍चाई से रूबरू नहीं कराया।”

इमरान खान ने कहा, ”इसकी एक बड़ी वजह ये थी कि हमारी सरकार का भी पूरी तरह से नियंत्रण नहीं था। उस वक्‍त पाकिस्‍तान की सीमाओं के भीतर 40 विभिन्‍न आतंकी संगठन सक्रिय थे।”

इसके साथ ही इमरान खान ने जोड़ा, ”सो, पाकिस्‍तान ऐसे मोड़ पर पहुंच गया जहां हमारे जैसे लोग इस बात के लिए चिंतित थे कि क्‍या हमारा अस्तित्‍व भी बचेगा? ऐसे में जहां अमेरिका हमसे अफगानिस्‍तान के खिलाफ जंग में और अधिक सहयोग की अपेक्षा कर रहा था, वहीं पाकिस्‍तान उस वक्‍त अपने अस्तित्‍व के लिए संघर्ष कर रहा था।

साक्षी मिश्रा ने पति के साथ शेयर की फोटो, लिखा- अजितेश की शेरनी हूं !

बरेली. बरेली के बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा और अजितेश की लव स्टोरी से शायद ही अब कोई अंजाम होगा। एक वीडियो सोशल मीडिया में डालकर दोनों खबरों में छा गए। एक वायरल वीडियो के बाद चर्चा में आया यह मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट तक पहुंचा।

हाईकोर्ट ने साक्षी मिश्रा और अजितेश की शादी को वैध माना और पुलिस को दोनों को सुरक्षा देने का निर्देश दिया। दोनों को सुरक्षा मिल चुकी है। सोशल मीडिया पर छा जाने के बाद साक्षी मिश्रा फिर से सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई हैं।

इंस्टाग्राम पर बनी अभि की टाइग्रेस

पापा के माफी देने के बाद इंस्टग्राम एकाउंट पर साक्षी ने अपने पति के साथ डीपी लगाई हैं। उन्होंने खुद को अभि की टाइग्रेस बताया है। साक्षी ने इंस्टग्राम पर अपना यह नया एकाउंट ‘सीनूअभि’ के नाम से बनाया है।

FB पर खुद को बताया पप्पू भरतौल की बेटी

फेसबुक पर उसने खुद को मनमर्जी क्वीन और पप्पू भरतौल की बेटी बताया है। शीनू मिश्रा के नाम से बनाए गए फेसबुक पेज पर वह अब भी परिवार के साथ पुरानी फोटो पोस्ट कर रही है। मंगलवार को साक्षी ने एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उसने रक्षाबंधन को लेकर एक पोस्ट डाला है।

लिखीं इमोशनल पोस्ट

साक्षी ने लिखा है, भाई कभी आई लव यू नहीं बोलते, कभी प्यार से बात नहीं करते, लेकिन सच तो यह है कि पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार सिर्फ भाई ही करते हैं। इसके साथ ही साक्षी ने अपने परिवार के साथ कुछ पुराने फोटो भी पोस्ट किए और सभी पर इमोशनल मैसेज लिखे हैं।

कबीर सिंह के हिट होते ही दुल्हन बनीं कियारा आडवाणी, तस्वीरें सोशल मीडिया पर Viral

मनोरंजन डेस्क. बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे सुपर हिट फिल्म ‘कबीर सिंह’ में कियारा आडवाणी का किरदार दर्शकों को बहुत पसंद आया। फिल्म की सफलता से वह लगातार लाइमलाइट में बनी हुई हैं। उन्हें कई अच्छे-अच्छे रोल भी ऑफर हुए हैं। इसी बीच उनका एक लुक सामने आया है, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है।

कियारा ने रेड कलर का बेहद खूबसूरत ब्राइडल लहंगा पहना हुआ है, जिस पर हैवी वर्क हो रखा है। जहां उनकी प्लंजिंग नेकलाइन चोली की हर कोई तारीफ कर रहा है। इसके साथ उन्होंने साटन का दुपट्टा कैरी किया हुआ है।

दरअसल इस लहंगे के साथ कियारा ने ग्रीन कलर की चोकर नेकपीस कैरी की की जो उनके लुक पर परफेक्ट जंच रही थी। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए कियारा ने मिनिमल मेकअप के साथ पोनीटेल की हुई थी। कियारा की ये तस्वीरें अमित अग्रवाल के फैशन शो की हैं, जिसमें उन्होंने बतौर शो स्टॉपर शिरकत की थी।

शो में अमित अग्रवाल ने अपना ब्राइडल कलेक्शन पेश किया। उनके इस कलेक्शन का नाम Lumen है। वहीं कियारा के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही एक वेबसीरीज में नजर आएंगी। जहां इसमें उनका किरदार अब तक के निभाए गए किरदारों से बिल्कुल अलग होगा। वहीं बीते दिनों उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था- मैं फिल्मों में बतौर ग्लैमरस डॉल बनकर नहीं दिखना चाहती।