29 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 357

राजीव गांधी की हत्या की दोषी नलिनी एक महीने की पेरोल पर रिहा

New Delhi. राजीव गांधी की हत्या के मामले में दोषी Nalini Sriharan को वेल्लोर केंद्रीय जेल से गुरुवार को एक महीने की पेरोल पर रिहा कर दिया गया। नलिनी ने अपनी बेटी की शादी में इंतजाम करने के लिए अदालत से पेरोल की मांग की थी। नलिनी की बेटी हरिथ्रा का जन्म जेल में हुआ था और अभी ब्रिटेन में रह रही है।

मद्रास हाईकोर्ट ने पांच जुलाई को नलिनी को पेरोल दी थी। अदालत ने निर्देश दिया था कि राज्य सरकार उसके लिए एस्कॉर्ट खर्च का वहन करे। इससे पहले 28 साल में नलिनी को उसके पिता के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए केवल एक दिन की पैरोल दी गई थी।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 21 मई, 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरमुदुर में एक चुनावी रैली के दौरान एक महिला आत्मघाती हमलावर द्वारा हत्या कर दी गई थी।

पिछले साल सितंबर में तमिलनाडु सरकार ने राज्यपाल को नलिनी और छह अन्य दोषियों को रिहा करने की सिफारिश की थी। नलिनी के अलावा उनके पति मुरुगन, एजी पेरारिवलन, संथन, जयकुमार, रॉबर्ट पायस और रविचंद्रन इस मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं।

ब्रिटेन में गृहमंत्री बनीं भारतीय मूल की प्रीति पटेल, PM मोदी की हैं बड़ी प्रशंसक

वर्ल्ड डेस्क. पूर्व प्रधानमंत्री टेरीजा मे की ब्रेक्जिट रणनीति के मुखर आलोचकों में शामिल प्रीति पटेल ने नए प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की कैबिनेट में गृह मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। इस प्रकार वह ब्रिटेन में भारतीय मूल की पहली गृह मंत्री बनीं।

प्रीति कंजरवेटिव पार्टी नेतृत्व के लिए बैक बोरिस अभियान की प्रमुख सदस्य थीं और पहले से संभावना थी कि उन्हें नई कैबिनेट में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

प्रीति पटेल को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रशंसक माना जाता है। 47 साल की प्रीति पटेल के माता-पिता मूल रूप से गुजरात के थे, जो युगांडा में रहते थे और 60 के दशक में इंग्लैंड आ गए थे।

उन्होंने उनकी नियुक्ति की घोषणा से कुछ घंटे पहले कहा, यह महत्वपूर्ण है कि कैबिनेट आधुनिक ब्रिटेन और आधुनिक कंजरवेटिव पार्टी को प्रदर्शित करे।गुजराती मूल की नेता प्रीति ब्रिटेन में भारतीय मूल के लोगों के सभी प्रमुख कार्यक्रमों में अतिथि होती हैं और उन्हें ब्रिटेन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्साही प्रशंसक के रूप में देखा जाता है।

प्रीति ने कहा कि मैं अपने देश को सुरक्षित रखने के लिए, अपने लोगों को सुरक्षित रखने के लिए, और अपराध के संकट से लड़ने के लिए अपनी शक्ति में सब कुछ करूंगी । मैं उन चुनौतियों की प्रतीक्षा कर रही हूं जो अब आगे हैं।

47 वर्षीय प्रीति को पहली बार 2010 में एसेक्स में विथम के लिए कंजर्वेटिव सांसद के रूप में चुना गया था। वह 2014 में जूनियर मिनिस्टरियल पोस्ट, ट्रेजरी मिनिस्टर और फिर 2015 के आम चुनाव के बाद एम्प्लॉय मिनिस्टर के पद पर नियुक्त हुईं। इससे पहले 2016 में उन्हें डिपार्टमेंट ऑफ इंटरनेशनल डेवलपमेंट में राज्य सचिव के पद पर पदोन्नत किया था।

भारत-ब्रिटेन संबंधों को मिलेगा नया आयाम

पीटीआई के अनुसार प्रीति ने कहा कि बोरिस जॉनसन जर्वेटिव पार्टी का नेतृत्व करते हुए और प्रधान मंत्री के रूप में, यूनाइटेड किंगडम में एक नेता होंगे जो ब्रिटेन में विश्वास करते हैं, देश के भविष्य के लिए एक नई दृष्टि को लागू करेंगे।

भारत और ब्रिटेन के संबंधों पर प्रीति ने बिल्डिंग ब्रिज: रीवाकेनिंग यूके-इंडिया संबंधों के संदर्भ में पिछले महीने जारी की गई भारत की पहली रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि हमारी रिपोर्ट यूके और भारत के बीच संबंधों को फिर से नए आयाम देने के लिए कह रही है।

आजम खां की फिर बढ़ी मुश्किलें, गृहमंत्री अमित शाह ने भेजा पत्र

रामपुर. उत्तर प्रदेश के रामपुर में नवाब काज़िम अली उर्फ नावेद मिया ने आज़म खान द्वारा कस्टोडियम की ज़मीन पर कब्जे को लेकर ग्रह मंत्रलाय को लिखा था पर जवाब में गृह मंत्री अमित शाह ने पत्र भेजा है।

नवाब काजिम अली खां उर्फ नावेद मियां को भेजा पत्र गृह मंत्री ने पत्र भेजकर 13.8420 हेक्टेयर कस्टोडियम भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर जांच के बाद उचित कार्यवाही करने को कहा, गौरतलब हो कि नवाब काज़िम अली उर्फ नावेद मिया 02 जून 2019 को ग्रह मंत्रलाय को एक पत्र भेजा था।

नवाब काजिम अली खां उर्फ नावेद मियां को भेजा पत्र गृह मंत्री ने पत्र भेजकर 13.8420 हेक्टेयर कस्टोडियम भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर जांच के बाद उचित कार्यवाही करने को कहा।

गौरतलब हो कि नवाब काज़िम अली उर्फ नावेद मिया 02 जून 2019 को ग्रह मंत्रलाय को एक पत्र भेजा था जिसमे लिखा था कि रामपुर के आज़म खान ने कस्टोडियम ओर वक्फ़ की ज़मीन पर अवैध रूप से कब्ज़ा कर रखा है उसकी जांच कर कार्यवाही कराई जाए।

आज लोकसभा में पेश होगा तीन तलाक बिल, विपक्ष लगाएगा रोड़ा

नई दिल्ली. मोदी सरकार ने तीन तलाक विधेयक पर चर्चा के लिए आज का दिन चुना है। देखा जाए तो ये मुद्दा सबसे ज्यादा विवादास्पद रहा है। जहाँ एक तरफ सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी इसे पारित कराने में पूरा दम लगा रही है, वहीँ दूसरी ओर विपक्ष इसे रोकने में रोड़ा बना हुआ है।

विधेयक में एक साथ, अचानक तीन तलाक दिए जाने को अपराध करार दिया गया है और साथ ही दोषी को जेल की सजा सुनाए जाने का भी प्रावधान किया गया है।

नरेन्द्र मोदी सरकार ने मई में अपना दूसरा कार्यभार संभालने के बाद संसद के इस पहले सत्र में सबसे पहले इस विधेयक का मसौदा पेश किया था।

कई विपक्षी दलों ने इसका कड़ा विरोध किया है लेकिन सरकार का यह कहना है कि यह विधेयक लैंगिक समानता और न्याय की दिशा में एक कदम है। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और द्रमुक मांग कर रही हैं कि इसे जांच पड़ताल के लिए संसदीय समिति को सौंपा जाए।

भाजपा की अगुवाई वाली राजग सरकार के पास निचले सदन में पूर्ण बहुमत है और उसके लिए इसे पारित कराना कोई मुश्किल काम नहीं होगा। लेकिन राज्यसभा में सरकार को कड़ी परीक्षा का सामना करना पड़ सकता है जहां संख्या बल के लिहाज से सत्ता पक्ष पर विपक्ष भारी है। जनता दल (यू) जैसे भाजपा के कुछ सहयोगी दल भी विधेयक के बारे में अपनी आपत्ति जाहिर कर चुके हैं ।

लोकसभा में UAPA बिल पास, मुलायम ने दिया साथ, अखिलेश गायब

नई दिल्ली. विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण (UAPA) संशोधन बिल पर समाजवादी पार्टी लोकसभा में बिखर गई। बिल पर हुए मत विभाजन के दौरान अखिलेश यादव सदन में नहीं थे, अन्य सांसदों ने बिल के विरोध में बहिष्कार किया। जबकि मुलायम सिंह यादव ने बिल के पक्ष में वोट कर सरकार का साथ दिया। संशोधन पर वोटिंग के दौरान मुलायम तीन बार बिल के पक्ष में खड़े हुए। इस दौरान भाजपा सांसद बीरेंद्र सिंह मस्त और बृजभूषण शरण सिंह ने मुलायम को खड़े होने में मदद की।

बुधवार को पेश हुए UAPA संशोधन बिल का विपक्ष ने तीखा विरोध किया। चर्चा के बाद विपक्ष ने बिल का बहिष्कार करने का फैसला किया। इस दौरान अखिलेश सदन में नजर नहीं आए। दो सांसद विपक्ष के साथ वाकआउट गर गए। हालांकि इस दौरान अस्वस्थ चल रहे मुलायम विपक्ष की आगे वाली सीट पर बैठे रहे। इसी बीच विपक्ष के बहिष्कार के कारण कारण मुलायम के पास वाली सीटें खाली हो गई। बिल और मतविभाजन के दौरान इन सीटों पर मुलायम की बाईं ओर मस्त तो दाईं ओर बृजभूषण बैठ गए।

पहले जब बिल पर मतदान शुरू हुआ तो मस्त और बृजभूषण ने बिल के पक्ष वाली पर्ची पर मुलायम को हस्ताक्षर कराने में मदद की। विपक्ष की ओर से दिए गए संशोधनों पर सदस्यों को खड़ा कर मतदान कराने का फैसला किया गया। इसके बाद स्पीकर ने जैसे ही कहा कि संशोधन का विरोध करने वाले सदस्य खड़े हो जाएं तो मस्त और बृजभूषण ने मुलायम की बांह पकड़ कर उन्हें खड़ा किया। यह सिलसिला तीन बार चला।

शून्यकाल में अखिलेश ने दिखाए तेवर

इससे पहले अखिलेश ने शून्यकाल के दौरान अपने तेवर दिखाए। उन्होंने पाकिस्तान मामले में सरकार पर दबाव में झुकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि उसने पाकिस्तानी सीमा से लड़ाकू विमान हटाए हैं या नहीं। अमेरिकी राष्ट्रपति के कश्मीर विवाद पर मध्यस्थता संबंधी पीएम मोदी की पेशकश संबंधी दावे को अखिलेश ने बेहद गंभीर बताया।

राशिफल: 25 जुलाई 2019, आज इन राशियों में धन लाभ के योग, रुका हुआ पैसा वापल मिलेगा

राशिफल: 25 जुलाई 2019, आज इन राशियों में धन लाभ के योग, रुका हुआ पैसा वापल मिलेगा

आज का राशिफल

मेष

जीवनसाथी से सहयोग प्रसन्नता देगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। रुका हुआ धन वापस आएगा। लाभ के अवसर बनेंगे। कार्यशैली में सुधार होगा।

वृषभ

अविवाहितों के लिए अनुकूल समय है, विवाह के योग बनेंगे। आपकी अपनों से भेंट होगी। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन

आपको भरपूर भाग्य का सहारा मिलेगा। व्यापार अथवा कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे।

कर्क

व्यर्थ की भागदौड़ से बचें एवं मानसिक संतुलन बनाए रखें। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।

सिंह

व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश-नौकरी से लाभ होगा। नई योजनाएं लाभ देंगी। अचानक लाभ के योग बनेंगे।

कन्या

तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। कार्यों में गति आएगी। परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। लाभ के सौदे होंगे। निवेशादि से लाभ होगा।

तुला

मेहनत का फल पूरा नहीं मिलेगा। विवाद न करें। जोखिम-जमानत के कार्य न करें। व्यवसाय मंदा चलेगा। रोजगार में उन्नाति के अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक

यदि आप आपके लिए कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो जल्दबाजी ना करे, सभी पक्षों का सही से मूल्यांकन करें उसके पश्चात ही कोई निर्णय करें।

धनु

प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें। व्यय वृद्धि होगी। कार्यों में गति आएगी। अपने परिश्रम से लाभ प्राप्त करेंगे। विवेकपूर्ण कार्य लाभ देंगे।

मकर

लाभ के सौदे होंगे। रोजगार प्राप्ति संभव है। निवेश-नौकरी लाभ देंगे। कुछ समाचार उत्साह कम कर सकते हैं। आशा-निराशा के बावजूद कामकाज होंगे।

कुंभ

आज आपको कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है, रुके हुए कार्यो में प्रगति होगी परन्तु आपकी सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी।

मीन

आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रुके कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के मामलें में यह समय अच्छा नहीं है। वाहन ध्यान से चलाएं चोट लगने की सम्भावना है।

पंचांग: 25 जुलाई 2019 दिन- गुरुवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

पंचांग: 25 जुलाई 2019 दिन- गुरुवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

आज का पंचांग

विक्रम संवत:- 2076

शक संवत:- 1941

वार:- गुरुवार

ऋतु:- वर्षा

अयन:- दक्षिणायण

मास:- श्रावण

पक्ष:- कृष्ण पक्ष

नक्षत्र:-अश्विनी

योग:- धृति

तिथि:- अष्टमी

दिशाशूल:- दक्षिण में

सूर्योदय:- 05:38

सूर्यास्त:- 07:16

राहुकाल:- सुबह 05:32-07:14

चेहरे के अनचाहे बालों से हैं परेशान, तो इस आसान टिप्स के जरिए पाएं छुटकारा

हेल्थ डेस्क. लड़कियों की जिंदगी में भी परेशानियां कम नहीं है। हर महीने वैक्सिंग के से लेकर आईब्रो बनवाते समय दर्द को झेलना पड़ता है। इन सबके बाद चेहरे के बाल लड़कियों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है। ये न सिर्फ जल्दी आ जाते हैं, बल्कि इन्हें हटवाने में अच्छा खासा खर्चा भी हो जाता है।

बता दें की कुछ महिलाएं इन्हें छुपाने के लिए वैक्सिंग या ब्लीच का सहारा लेती हैं, जो नुकसानदायक साबित हो सकता है क्योंकि चेहरे की त्वचा बहुत सेंसिटिव होती है। इस परेशानी को अगर नैचुरल तरीके से दूर करना चाहती हैं तो अंडे का इस्तेमाल जरूर करें।

खबरों के मुताबिक अंडे के सफेद भाग के इस्तेमाल से त्वचा की रंगत साफ होती हैं। इसके अलावा इसमें एस्ट्रिंजेंट प्रॉपर्टीज होती हैं जिससे चेहरे के रोमछिद्र सिमट जाते हैं और त्वचा में कसाव आता है। वहीं, चीनी से चेहरा स्क्रब करने से सारे डेड सेल्स निकल जाते हैं। इसलिए अंडा और चीनी का फेसपैक लगाने से चेहरे के बाल आसानी से निकल जाते हैं।अंडा और चीनी का फेसपैक बनाने के लिए एक अंडे का सफेद भाग और दो चम्मच चीनी लें। इन दोनों को मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाकर सूखने दें। जब यह सूख जाए तो चेहरे पर पानी डालकर हल्के हाथों से मसाज करें।

वहीं थोड़ी देर बाद चेहरा साफ कर लें। हफ्ते में इसे दो बार जरूर करें। लेकिन अगर आप अंडे का इस्तेमाल नहीं करना चाहतीं तो दो चम्मच नींबू के रस में दो चम्मच चीनी और 10 चम्मच पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पैक को चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद मसाज करते हुए चेहरा सादे पानी से साफ कर लें। हफ्ते में दो से तीन बार यह काम जरूर करें। इससे आपके चेहरे के अनचाहे बाल जरूर कम हो जाएंगे।

आपका वजन बढ़ाने में इन आदतों का है सबसे महत्वपूर्ण योगदान: रिसर्च

हेल्थ डेस्क. बढ़ते वजन को लेकर दुनिया भर में कई लोग परेशान हैं। विश्व के हजारो लेख और शोध हर रोज वजन घटाने का ज्ञान देते हैं लेकिन वो ज्ञान तब तक असफल रहेगा जब तक आप उसपर अमल नहीं करते।

अगर सच में अपना वजन कम करने की ओर कदम बढ़ाना चाहते हैं तो ये जानना बेहद जरूरी है कि खाने की वो कौन सी आदतें हैं जो आपके वजन बढ़ने में 100 प्रतिशत योगदान दे रही हैं।

विनियमित तरीके से अलग-अलग खाद्य पदार्थ खाने की कोशिश करने से न केवल वजन बढ़ता है, बल्कि डायबिटीज का खतरा 10 साल तक बढ़ जाता है। लेकिन अध्ययन 7000 लोगों पर किया गया था, जिसमें शोधकर्ताओं ने अपने खाने की आदतों, कैलोरी का सेवन, और एक सप्ताह में विभिन्न खाद्य पदार्थों की संख्या दर्ज की थी।

वहीं परिणाम सभी के लिए काफी चौंकाने वाले थे।जिसमें यह पता चला कि जिन लोगों ने सबसे अधिक विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों का सेवन किया है, उनमें कमर का आकार बढ़ने की संभावना 120 प्रतिशत अधिक है, उन लोगों की तुलना में वजन बढ़ने की संभावना अधिक है जो उन कुछ खाद्य पदार्थों को लगातार कहते हैं जिन्हे वे ज्यादा पसंद करते हैं।

दरअसल कई तरह के खाद्य पदार्थ चखने का कारण है कि आप भूख को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। ऐसे लोग फल, सब्जी और साबुत अनाज खाने के बजाय अधिक वसा वाली चीजों, चीनी जैसे खाद्य पदार्थों पर ज्यादा जोर देते हैं। जब आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हों तो आपकी आहार गुणवत्ता सर्वोपरि है।

देखा जाये तो अनुसंधान विशेष अवसरों पर केक का एक टुकड़ा खाने से आपको नहीं रोक रहा बल्कि ये सुझाव दे रहा है कि अपनी डाइट में कई सारी बेकार चीजों को शामिल करने कि बजाय पौष्टिक खाद्य पदार्थों को शामिल करें। साथ ही, किसी एक विश्वसनीय और पसंदीदा खाद्य पदार्थ वाले ब्रांड का ही इस्तेमाल करें न की रोजाना बदलाव करें।

बोरिस जॉनसन बनें ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री, PM मोदी से है ये खास रिश्ता

वर्ल्ड डेस्क. पूर्व विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री होंगे। उन्होंने पीएम पद की रेस में वर्तमान विदेश मंत्री जेरेमी हंट को हराया। जॉनसन को ब्रिटेन की सत्तारुढ़ कंजरवेटिव पार्टी में नेता पद के लिए हुए चुनाव में 87.4% वोट मिले।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीजा मे की जगह लेने के लिए मैदान में उतरने वाले प्रतिभागियों की संख्या 12 थी। जिसमें प्रधानमंत्री के शीर्ष पद के सबसे प्रमुख दावेदार पूर्व विदेश मंत्री और ब्रेक्जिट समर्थक बोरिस जॉनसन को बताया जा रहा था। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद और सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के नेता पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई।

वोटिंग में जॉनसन सबसे आगे

इसमें पार्टी के 1।60 लाख कार्यकर्ताओं से बैलेट वोटिंग कराई गई। वोटिंग में जॉनसन सबसे आगे थे। ब्रिटेन के संविधान के अनुसार, बहुमत प्राप्त पार्टी का नेता ही प्रधानमंत्री बनता है। ब्रेक्जिट के घोर हिमायती जॉनसन देश का नेतृत्व संभालने के लिए अपना अभियान चलाते रहे हैं।

जॉनसन ब्रेक्सिट के बड़े पक्षधर हैं

जॉनसन ब्रेक्सिट के इतने बड़े पक्षधर हैं कि उनका कहना था कि उन्हें इस बात में भी कोई डर नहीं है कि वह यूरोपीय संघ से बिना किसी डील के ही ब्रिटेन को अलग कर लें। कंजरवेटिव पार्टी के वफादारों में उनका अच्छा समर्थन पाया जा रहा है। कहा तक तो यहां तक जा रहा है कि ‘प्रधानमंत्री के अनुकूल दिखने के लिए’ जॉनसन ने अपना वजन भी घटाया था और अपने बिखरे सुनहरे बालों को भी संवारना शुरू कर दिया था।

ब्रेग्जिट के समर्थक 54 वर्षीय बोरिस ब्रिटेन के यूरोपीय संघ (ईयू) से अलग होने के बाद अक्सर भारत-ब्रिटेन के बीच नजदीकी व्यापारिक संबंधों के पक्ष में लगातार बोलते रहे हैं। जॉनसन ने पीएम मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर बधाई भी दी थी।