29 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 356

राशिफल: 26 जुलाई 2019, इन राशियों पर बरसेगी धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा, देखें अपनी राशि

राशिफल: 26 जुलाई 2019, इन राशियों पर बरसेगी धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा, देखें अपनी राशि

आज का राशिफल

मेष

कुछ कामों में फालतू पैसा भी खर्च हो सकता है। आज आप न कोई बड़ा खर्चा करें, न ही ऐसा कोई वादा करें। किसी से किया गया कोई बड़ा वादा आपको परेशानी में भी डाल सकता है। यात्रा सफल होगी।

वृष

जीवनसाथी की चिंता होगी। मान बढ़ेगा। योजनाएं लाभ देंगी। अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे।निर्णय लेने में विलंब न करें।

मिथुन

विवाद को बढ़ावा न दें। अशुभ सूचना मिल सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अस्वस्थता रहेगी।

कर्क

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। नेत्र पीड़ा संभव है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

सिंह

मेहनत का फल मिलेगा। सौदों से लाभ होगा। विद्यार्थी, बेरोजगार मनोनुकूल लाभ लें। विरोधी शांत होंगे। कार्य की गति बनाए रखें।

कन्या

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कानूनी अड़चन दूर होगी।

तुला

जीवनसाथी से सहयोग प्रसन्नता देगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। रुका हुआ धन वापस आएगा। लाभ के अवसर बनेंगे। कार्यशैली में सुधार होगा।

वृश्चिक

व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश-नौकरी से लाभ होगा। नई योजनाएं लाभ देंगी। अचानक लाभ के योग बनेंगे।

धनु

शरीर कष्ट संभावित है। धन वसूली होगी। निवेशादि से लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। किए गए कार्य फलीभूत होंगे।

मकर

कार्यसिद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। मान सम्मान मिलेगा। जोखिम न उठाये। व्यवसाय ठीक चलेगा।

कुंभ

उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा।

मीन

यात्रा सफल रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।

पंचांग: 26 जुलाई 2019 दिन- शुक्रवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

पंचांग: 26 जुलाई 2019 दिन- शुक्रवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

आज का पंचांग

विक्रम संवत:- 2076

शक संवत:- 1941

वार:- शुक्रवार

ऋतु:- वर्षा

अयन:- दक्षिणायण

मास:- श्रावण

पक्ष:- कृष्ण पक्ष

नक्षत्र:-भरणी

योग:- शूल

तिथि:- नवमी

दिशाशूल:- पश्चिम में

सूर्योदय:- 05:31

सूर्यास्त:- 07:16

राहुकाल:- सुबह 05:32-07:14

बच्चों को इंप्रेस करने के लिए घर पर बनाएं शेज़वान मैकरोनी

रेसिपी डेस्क. आज अपने घर पर एक इटेलियन डिश बनाकर अपने बच्चों को कर सकती हैं इंप्रैस। ज्यादातर बच्चों को ऐसी डिश जरुर पसंद आती है। इससे हम बार-बार बाहर का खाना खाने से बचते हैं।

ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि ‘शेज़वान मैकरोनी’ कैसे बनाई जाती है। इसकी रेसिपी जान कर आप कभी भी इसे अपने घर पर ट्राई कर सकते हैं। यहां जानिए रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

– मैक्रोनी = दो कप, उबाली हुई

– शेज़वान सॉस = एक चम्मच

– शिमला मिर्च = एक, बारीक कटी हुई

– हरी मिर्च = दो, बारीक कटी हुई

– प्याज़ = एक, बारीक कटी हुई

– गाजर = एक, बारीक कटी हुई

– फ्रोजेन मटर = आधा कप

– टोमेटो सॉस = 3 से 4 चम्मच

– लाल मिर्च पाउडर = आधा चम्मच

– तेल = चार चम्मच

– नमक = स्वादअनुसार

बनाने की विधि

सबसे पहले तो कढ़ाही में तेल डालकर गर्म करने के लिए गैस पर रख दे और जब तेल अच्छे से गर्म हो जाएं तो फिर तेल में कटी हुई प्याज़ और कटी हुई हरी मिर्च डालकर करीब दो मिनट के लिए भून लें।

अब इस भुने हुए मसाले में कटी हुई शिमला मिर्च, गाजर, फ्रोजेन मटर को डालकर 3 से 4 मिनट के लिएं पकने दें।

इसके बाद हम इन पकाई हुई सब्जियों में उबाली हुई मैक्रोनी, शेज़वान सॉस, टोमेटो सॉस, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर खूब अच्छी तरह से मिक्स करते हुए करीब 3 से 4 मिनट के लिएं पकाकर गैस को बंद कर दें।

स्वादिष्ट शेज़वान मैक्रोनी बनकर तैयार है शेज़वान मैक्रोनी को सर्विंग बाउल में निकाल कर ऊपर से थोडा सा बटर डालकर गरमागर्म सर्व करें।

जानिए कैसे बनता है आलू का आचार, शायद ही कहीं खाया होगा आपने

रेसिपी डेस्क. आलू ऐसे तो हर सब्जी के साथ फिट बैठ जाता है और लोग इसे बड़े चाव से भी खाते हैं। आपने कई तरह के आचार खाए होंगे और पसंद भी आए होंगे। क्या आपने कभी आलू के आचार के बारे में सुना है?

आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। आलू का अचार भी बनता और अपने बेहतरीन स्वाद के लिए जाना जाता हैं। तो आइये जानते हैं ‘आलू के अचार’ की स्पेशल Recipe के बारे में…

आवश्यक सामग्री

पांच आलू, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच अमचूर पाउडर, एक छोटा चम्मच हल्दी, दो छोटा चम्मच राई, सरसो का तेल, नमक स्वादानुसार।

बनाने की विधि

सबसे पहले आलुओं को अच्छे से धोकर साफ कर लें। मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर आलू और पानी डालकर पांच सीटियां लगाकर उबाल लें। आलू के ठंडे होने पर इनके छिलके उतारकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक कटोरी में आलू, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर, हल्दी, राई और नमक मिलाएं। तेज आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें।

तेल जब पूरी तरह से गरम हो जाए और इससे धुंआ निकलने लगे तब आंच बंद कर दें। तेल को पूरी तरह से ठंडाकर इसे आलू में डालते जाएं और मिक्स करते जाएं।

तैयार है आलू का अचार। इसे 2-3 दिन तक धूप में जरूर रखें और दिन में एक बार हिला भी दें ताकि सारे मसाले अच्छे से मिक्स हो जाए।

इन बीजों का करें सेवन आपके दिमाग को रखेंगे तेज और चुस्त-दुरुस्त

हेल्थ डेस्क. दिमाग आपके शरीर का ऐसा हिस्सा है जो आपकी हर गतिविधि को कंट्रोल करता है। इसलिए इसे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा या अंग माना जाता है। इसको हेल्दी रखने के लिए लोग तरह-तरह के आहार लेते हैं।

चीया सीड्स

कुछ बीज ऐसे होते हैं जो सेहत के लिए काफी हेल्दी होते हैं, खासकर दिमाग की सेहत के लिए। ये ऐसे बीज हैं जिनमें विटामिन ए, विटामिन ई, भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इसलिए इन बीजों का लेवन दिमाग के लिए अत्यधिक फायदेमंद हैं। इन बीजों के सेवन से आप अपने दिमाग को बना सकते हैं स्वस्थ और दुरुस्त।

चिया सीड्स

दिमाग को तंदुरुस्त रखने में चिया सीड्स भी अच्छा माना गया है। चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो कि दिमाग को मुक्त मूलकों के हानिकारक प्रभाव से बचाता है और दिमाग को स्वस्थ रखने में मददगार होता है।

कद्दू के बीज

कद्दू के बीजों में मैग्नीशियम, आयरन, जिंक और कॉपर जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो दिमाग के लिए जरूरी होते हैं। इसमें अन्य कई प्रकार के एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो दिमाग को हेल्दी रखते हैं। ऐसे में कद्दू के बीजों का सेवन जरूर करें, खासकर बच्चों को इन्हें किसी न किसी रूप में खाने के लिए जरूर दें।

तिल के बीज

तिल के बीजों में लिपोफिलिक एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि दिमाग की सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। ब्रेन डैमेज के साथ-साथ उम्र संबंधी बीमारियों जैसे एल्जाइमर आदि से रक्षा करने में मदद करते हैं।

सूरजमुखी के बीज

सूरजमुखी के बीजों में दिमाग के लिए लाभकारी ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड पर्याप्त मात्रा में होते हैं, जो कि दिमाग की क्रियाशीलता को बढ़ा देते हैं। यहीं कारण है की सूरजमुखी के बीजों का सेवन फायदेमंद होता है।

pics: इस मिस्ट्री गर्ल के साथ वायरल हो रही शाहरुख खान के बेटे की तस्वीरें !

मनोरंजन डेस्क. शाहरुख खान और गौरी के बेटे आर्यन खान ने हाल ही में बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है । उन्होंने फिल्म ‘द लायन किंग’ में सिंबा के लिए अपनी आवाज दी है । दर्शकों ने आर्यन की आवाज को बहुत पसंद किया है । कुछ का ये भी कहना है कि शाहरुख और आर्यन की आवाज एक जैसी है । डेब्यू के बाद आर्यन को लेकर खबर आई कि वो एक लंदन बेस्ड ब्लॉगर को डेट कर रहे हैं ।

अब आर्यन की एक मिस्ट्री गर्ल के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में आर्यन मिस्ट्री गर्ल के साथ पोज दे रहे हैं । वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों डांस कर रहे हैं। इस दौरान आर्यन ब्लैक आउटफिट में हैंडसम लग रहे हैं। मिस्ट्री गर्ल रेड कलर के वन पीस में नजर आ रही हैं । तस्वीर में दोनों काफी खुश दिख रहे हैं ।


इस फोटो को देख फैंस पूछ रहे हैं कि क्या ये आर्यन की गर्लफ्रेंड है । मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये लड़की लंदन बेस्ड ब्लॉगर हो सकती है । मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, गौरी अपने बेटे की पसंद से काफी खुश हैं । आर्यन के एक्टिंग डेब्यू की बात करें तो शाहरुख का कहना है कि उनका बेटा फिल्म मेकिंग में अपना करियर बनाना चाहता है । खबर है कि शाहरुख खान बेटे को हॉलीवुड में लॉन्च करना चाहते हैं।

Alia Bhatt और Ranbir Kapoor की शादी को लेकर अंकल मुकेश भट्ट ने तोड़ी चुप्पी

मनोरंजन डेस्क. Ranbir Kapoor और Alia bhatt की शादी की अटकलें जोरों पर है। हाल ही में खबर आई थी कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साल 2020 में शादी करने जा रहे हैं।


बताया जा रहा है कि आलिया भट्ट ने सब्यसाची मुखर्जी को अपनी शादी का लहंगे तैयार करने के लिए पक्का कर लिया है। लेकिन अब इनकी शादी को लेकर एक नई बात सामने आई है। दोनों के अफेयर की खबरों के बीच शादी को लेकर अंकल मुकेश भट्ट ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।

आलिया की शादी को लेकर अंकल मुकेश भट्ट ने कहा कि रणबीर-आलिया की शादी की खबर मात्र अफवाह है। ऐसी अफवाहें कौन फैला रहा है?

इसके अलावा जब आलिया भट्ट की शादी को लेकर उनके भाई राहुल भट्ट से बात की गई तो पता चला कि उन्हें मामले की कुछ जानकारी ही नहीं है। उनका कहना था कि मैं आलिया की लाइफ के बारे में कुछ ज्यादा नहीं जानता हूं। हालांकि दोनों की जोड़ी मुझे बेहद पसंद है। लेकिन वे अगले साल शादी करने जा रहे हैं इसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है।

इसके अलावा हाल ही में जब आलिया से उनकी और रणबीर की शादी के बारे में सवाल किए गए तो उन्होंने फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में कहा कि शादी की बात मुझे रोज सुबह परेशान करती है। जब भी मेरी आंख खुलती है तो मीडिया में मेरी शादी की खबरें दिखती हैं। उन्होंने इन सभी चीजों को बकवास बताते हुए कहा कि अब इन सभी अफवाहों की मैं आदी हो चुकी हूं।

हर्षिता कांड: बहू की मौत के बाद सास के चेहरे पर नहीं दिखी शिकन !

कानपुर. यूपी के कानपुर के हर्षिता कांड (Harshita Death Case) में बुधवार को नया वीडियो सामने आने के बाद कहानी में एक बार फिर मोड़ आ गया है। परिजनों ने सीओ को वीडियो की एक सीडी सौंपी है। सीओ ने बताया कि वीडियो को केस की जांच में शामिल कर लिया गया है। कोर्ट में इसे साक्ष्य के तौर पर पेश करेंगे।

इस वीडियो में हर्षिता (Harshita) के सातवीं मंजिल से नीचे गिरने के बाद सास रानू अग्रवाल 12:34 बजे शव के पास पहुंची। बहू की मौत के बाद भी उनके चेहरे पर कोई शिकन नहीं दिख रही है। रानू ने फोन पर पति से कहा कि शी इज फिनिश, खिड़की से नीचे कूद गई है… शी-इज फिनिश…।

इस दौरान सास ने हर्षिता की नब्ज चेक करने के साथ ही नाक के पास भी हाथ लगा के देखा कि वह जिंदा है कि नहीं। इसके बाद कार की चाबी, मोबाइल और पर्स उठाकर वहां से चली गई।

फ्लैट में रहने वाले किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल से यह वीडियो बनाया और उसे हर्षिता के परिजनों को सौंप दिया है। सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि वीडियो को जांच में शामिल कर लिया गया है। हर्षिता की मौत के आरोपितों को सजा दिलाने में अहम साक्ष्य साबित होगा।

कुमारस्वामी सरकार गिरने के बाद BJP ने बनाई ये रणनीति, ये होगा अगला कदम

New Delhi. कर्नाटक (Karnataka) में अपनी सरकार बनाने के लिए तैयार बैठे बीजेपी (BJP) के प्रदेश नेतृत्व को अभी इंतजार करना पड़ सकता है। कांग्रेस-जेडीएस (Congress- JDS Government) के बागी विधायकों का मामला सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) व विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष लंबित होने से बीजेपी फैसला होने तक इंतजार करेगी। इसके बाद ही अगला कदम उठाएगी, जहां सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा।

मंगलवार देर शाम कर्नाटक विधानसभा में कुमारस्वामी सरकार के गिरने के बाद भाजपा नेतृत्व ने देर रात सारी स्थिति पर विचार विमर्श किया। बुधवार सुबह कर्नाटक के नेताओं को संदेश दिया गया कि वे फिलहाल दिल्ली न आए। बागी विधायकों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद आगे कदम बढ़ाया जाएगा।

पार्टी के एक प्रमुख नेता ने कहा कि सरकार बनाने के लिए विधायक दल की बैठक होगी, लेकिन नया नेता नहीं चुना जाएगा। येद्दियुरप्पा पहले से ही विधायक दल के नेता है और भावी मुख्यमंत्री भी वही हैं। इसलिए फिर से नेता चुनने की जरूरत नहीं है। ऐसे में केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक की जरूरत भी नहीं होगी।

दरअसल भाजपा आलाकमान कर्नाटक में जल्दबाजी के पक्ष में नहीं है। वह सारी स्थितियों पर नजर रखे है। अभी कांग्रेस व जद एस से कुछ और विधायक टूट सकते हैं। विरोधी खेमे से जितने विधायक टूटेंगे, भाजपा को सदन के भीतर उतना लाभ होगा। कर्नाटक विधानसभा में एक मनोनीत विधायक को मिलाकर प्रभावी सदन 225 विधायकों का है।

इसमें कुमारस्वामी सरकार के विश्वास प्रस्ताव के समय भाजपा के साथ 105 व सरकार के साथ 99 सदस्य थे। अनुपस्थित विधायकों में 15 बागी विधायक हैं। इनके बारे में स्पीकर व सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित है। इन विधायकों के इस्तीफा मंजूर होने पर सदन की प्रभावी संख्या 210 रह जाएगी। ऐसे में बहुमत का आंकड़ा 106 होगा। भाजपा के पास 105 विधायक हैं। बसपा से बाहर हुए विधायक के साथ आने पर वह बहुमत का आंकड़ा बना लेगी।

पश्चिम बंगाल: BJP सांसद अर्जुन सिंह के घर पर बदमाशों ने फेंका बम, की गोलीबारी

नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल (West Bengal) में हिंसा की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैँ। अब बीजेपी के सांसद अर्जुन सिंह (Arjun Singh) के घर पर अज्ञात बदमाशों ने बम फेंका है। बैरकपुर से बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह के घर के बाहर बदमाशों ने गोलीबारी भी की है।

बीजेपी सांसद के आवास पर हुई यह घटना बीती रात की है। उत्तरी 24 परगना जिले में जगतदल पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत हुई इस घटना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में बंगाल में हिंसा की घटनाओं का मुद्दा संसद में भी उठा था। सत्ता पक्ष ने पश्चिम बंगाल में हिंसा की घटनाओं का मुद्दा पुरजोर ढंग से उठाया था। इसको लेकर काफी नोकझोंक भी हुई थी।

वहीं, पिछले महीने पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के भाटपाड़ा में हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई थी। हिंसा और बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या को लेकर बीजेपी सांसद एस. एस. अहलूवालिया की अगुवाई में बीजेपी के तीन सदस्यीय प्रतिनिधमंडल ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को अपनी रिपोर्ट भी सौंपी थी।