29 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 354

कर्नाटक: स्पीकर केआर रमेश को हटाने के लिए बीजेपी उठा सकती है ये कदम

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी कर्नाटक में विधानसभा स्पीकर KR Ramesh को हटाने के लिए कदम उठा सकती है। कर्नाटक के तीन बागी विधायकों को गुरुवार को अयोग्य घोषित करने और कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार को गिराने में मदद करनेवाले 14 अन्य विधायकों में खौफ पैदा करने वाले स्पीकर के खिलाफ बीजेपी विधानसभा में प्रस्तावना ला सकती है। पूरे मामले से भलीभांति वाकिफ सूत्र ने इस बात की जानकारी दी।

कांग्रेस पार्टी से ताल्लुक रखने वाले स्पीकर को हटाने के लिए जल्द प्रस्तावना का नोटिस दिया जा सकता है, ताकि अन्य बागी विधायकों को अयोग्य करार दिए जाने के किसी भी कदम को रोका जा सके। ऐसा माना जा रहा है कि इन विधायकों में से कुछ को येदियुरप्पा सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है।

सूत्र ने बताया- “बागी विधायक इसलिए गुस्से में थे क्योंकि बीजेपी ने सरकार बनाने के फैसले करने में काफी समय लगाया और दूसरा गुरुवार को तीन बागी विधायकों को अयोग्य करार दिए जाने का स्पीकर का फैसला।” उन्होंने आगे बताया-“स्पीकर को हटाने के लिए नोटिस का समय हम तय करेंगे। यह मौके के संभावना को देखते हुए जल्द किया जा सकता है।

स्पीकर ने गुरुवार को यह कहा था कि उनके पास लंबित पड़े 14 अन्य विधायकों के इस्तीफे और अयोग्यता पर वे अगले कुछ दिनों में फैसला करेंगे।

संविधान के आर्टिकल 179 (सी) यह अधिकार देता है कि किसी भी विधानसभा स्पीकर को सदन में प्रस्तावना लाकर उसे बहुमत से पास करवा कर पद से हटाया जा सकता है। इसके लिए, किसी भी मौजूदा स्पीकर को हटाने के लिए 14 दिन दिन पहले प्रस्तावना को नाटिस देने की आवश्यकता होती है। जैसे ही प्रस्तावना लाया जाता है, उसके बाद स्पीकर किसी को अयोग्य नहीं ठहरा सकता है।

अरुणाचल प्रदेश में 14 विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने साल 2016 में यह कहा था- “किसी भी स्पीकर के लिए संवैधानिक तौर पर यह संभव नहीं है कि जब उनके खिलाफ अयोग्यता के प्रस्तावना का नोटिस दिया गया हो तो फिर वे किसी और को अयोग्य ठहराए।

PHOTO: मां बनी ये मशहूर एक्ट्रेस, चेहरे से उम्र का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल

मनोरंजन डेस्क. टीवी सीरियल और बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जिन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। इन्हीं में एक एक्ट्रेस हैं सीरियल दीया और बाती हम से मशहूर हुईं एक्ट्रेस दीपिका सिंह।

26 जुलाई को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहीं दीपिका एक बच्चे की मां हैं जबकि उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। वहीं टीवी सीरियल की ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में जो शादीशुदा हैं लेकिन उन्होंने अपने आपको इतना फिट रखा है कि किसी को भी उनकी उम्र का पता नहीं चलता।

वहीं देखा जाये तो मॉडल और टीवी प्रेजेंटर रोशनी चोपड़ा की। रोशनी आज भी दिखने में शादीशुदा नहीं लगती हैं लेकिन वह एक बच्चे की मां हैं। रोशनी की उम्र 38 साल है और उन्होंने साल 2006 में शादी की थी।

खबरों के मुताबिक स्टार प्लस पर आने वाला सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की पूजा जोशी सीरियल में अक्षरा की भाभी का रोल प्ले किया करती थीं लेकिन उन्हें देखकर आज भी नहीं लगता कि वह एक बच्चे की मां हैं।

वहीं एक्ट्रेस परिधि शर्मा की खूबसूरती का तो हर कोई दीवाना है। परिधि को टीवी सीरियल जोधा अकबर से पहचान मिली है। साल 2009 में उन्होंने टीवी सीरियल तेरे मेरे सपने में मीरा का किरदार निभाया था। परिधि ने साल 2011 में शादी की थी और उन्हें एक बच्चा भी है।

दरअसल टीवी एक्ट्रेस निशा रावल की बात करेंगे जो कि बेहद पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। निशा सीरियल मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की में सौम्या दीवान का किरदार निभाया। वहीं निशा का भी एक बच्चा है।

सलमान खान की किक के 5 साल पूरे, जैकलीन ने इस अंदाज में दी बधाई

मनोरंजन डेस्क. बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की फिल्म किक को 5 साल पूरे हो चुके हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और रणदीप हुड्डा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। किक के 5 साल पूरे होने पर जैकलीन फर्नांडिस ने इस फिल्म से जुड़ी अपनी यादों को ताजा किया है।

जैकलीन फर्नांडिस ने फिल्म किक से जुड़ी अपनी और सलमान खान की तस्वीर इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। इस तस्वीर में सलमान और जैकलीन ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आए। किक की इस तस्वीर को शेयर करते हुए जैकलीन फर्नांडिस ने कैप्शन में सलमान सहित फिल्म के मेकर्स को किक के 5 साल पूरे होने की शुभकामाएं दीं।

देखा जाये तो जैकलीन फर्नांडिस के फैंस उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म किक साल 2014 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन साजिद नाडियावाला ने किया था। बॉक्स ऑफिस पर किक ने कमाई के कई रिकॉर्ड बनाए थे। लेकिन किक ने 400 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी। साल 2014 में आई किक की सफलता को देखते हुए मेकर्स मे इसका सीक्वल बनाने का फैसला किया है।

खबरों के मुताबिक फिल्म के सीक्वल पर बात करते हुए निर्माता निर्देशक साजिद नडियाडवाला ने कहा है कि सीक्वल में इतना समय इसलिए लगा, क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि जल्दबाजी में फिल्म का सीक्वल खराब हो जाए। फिल्म किक दर्शकों को काफी पसंद आई थी, साजिद इन्हीं दर्शकों की आकांक्षाओं पर एक बार फिर खरे उतरना चाहते थे, इसीलिए वह किक के सीक्वल पर काफी समय से काम कर रहे थे।

दरअसल साजिद ने फिल्म के कलाकारों पर आगे कहा कि सलमान के अलावा फिल्म में अभी किसी को कास्ट नहीं किया है। फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी होने पर ही सलमान के अलावा अन्य कलाकारों का चयन किया जाएगा। लेकिन किक में सलमान खान ‘डेविल’ भी बने थे जो कि देवी लाल सिंह से बना था।

इमरान खान के लिए बुरी खबर, वर्ल्ड बैंक ने बढ़ाई पाकिस्तान की मुश्किलें

वर्ल्ड डेस्क. पाकिस्तान के पीएम इमरान खान का अमेरिका दौरा कॉफी चर्चा का विषय रहा है। हलांकि दौरा करने के बाद इमरान वापस पाकिस्तान लौट गए हैं। अब वर्ल्ड बैंक ने पाकिस्तान को नया झटका दिया है।


पाकिस्तान की एकरिपोर्ट के मुताबिक, वर्ल्ड बैंक की ड्राफ्ट रिपोर्ट में आर्थिक प्रबंधन के सभी 31 पैमानों पर पाकिस्तान की रैंकिंग गिर गई है। वर्ल्ड बैंक के मूल्यांकन में पाकिस्तान सरकार के बजट ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है और उसका वित्तीय प्रबंधन बुरी तरह असफल करार दिया गया है।

विश्व बैंक ने जून महीने में पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय के साथ ‘सार्वजनिक व्यय और वित्तीय जिम्मेदारी’ (PEFA) द्वारा तैयार किए गए फाइनल ड्राफ्ट को शेयर किया है। इस रिपोर्ट में वित्तीय वर्ष 2015-16 से लेकर 2017-18 के दौरान पाकिस्तान के बजट और आर्थिक प्रबंधन का मूल्यांकन किया गया है।

इस रिपोर्ट से पता चलता है कि पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। मंत्रालय अपने वित्तीय उत्तरदायित्व को निभाने में असफल रहा और वित्तीय नियमों का गंभीर उल्लंघन होने दिय। पाकिस्तान वर्ल्ड बैंक पर अपनी रिपोर्ट में नरमी बरतने के लिए दबाव डाल रहा था लेकिन वर्ल्ड बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने एक्सप्रेस ट्रिब्यून से कहा कि कर्जदाता की तरफ से रिपोर्ट फाइनल हो चुकी है।

बजट अनुशासन, सरकार के भीतर पारदर्शिता, वित्तीय ऑपरेशन समेत आर्थिक प्रबंधन के तमाम संकेतकों पर पाकिस्तान का निराशाजनक प्रदर्शन रहा। सूत्रों के मुताबिक, वित्त मंत्रालय के तमाम धड़े एक-दूसरे पर दोषारोपण कर रहे थे लेकिन इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई।

2012 में भी वर्ल्ड बैंक ने पाकिस्तान के वित्त प्रबंधन को लेकर ऐसा ही मूल्यांकन किया था। 2012 की तुलना में पाकिस्तान का लगभग सभी पैमानों पर प्रदर्शन और खराब हुआ है। 2012 में पाकिस्तान को वर्ल्ड बैंक ने 5 ए ग्रेड दिए थे लेकिन 2019 के मूल्यांकन में एक भी ऐसा संकेतक नहीं था जिसमें उसे ए ग्रेड मिला हो।

रिपोर्ट में जिन बिंदुओं पर चिंता जताई गई है, उन पर वित्तीय वर्ष 2018-19 में भी ध्यान नहीं दिया गया है जो इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ सरकार का पहला साल है। ड्राफ्ट रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान के व्यय और राजस्व में साफ तौर पर वित्तीय अनुशासन की कमी झलकती है।

इस रिपोर्ट को लेकर विपक्ष अभी से इमरान खान पर हमलावर हो गया है। विपक्षी पार्टी की मरयम नवाज शरीफ ने आर्थिक पैमानों पर नाकामी की रिपोर्ट्स शेयर करते हुए लिखा, अक्षम लोगों का असली प्रदर्शन। हालांकि, लोगों ने उन्हें याद दिलाया कि इसमें उनके पिता नवाज शरीफ के कार्यकाल के तीन वित्तीय वर्ष भी शामिल हैं।

राशिफल: 27 जुलाई 2019, आज का दिन इन राशियों की बदलने वाली है किस्मत, आर्थिक लाभ के योग

राशिफल: 27 जुलाई 2019, आज का दिन इन राशियों की बदलने वाली है किस्मत, आर्थिक लाभ के योग

आज का राशिफल

मेष

पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे। ऑफिस में कोई स्थिति बिगड़ भी सकती है। व्यापार अथवा कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहेगा।

वृष

अविवाहितों के लिए अनुकूल समय है, विवाह के योग बनेंगे। आपकी अपनों से भेंट होगी। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन

जीवनसाथी से सहयोग प्रसन्नता देगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। रुका हुआ धन वापस आएगा। लाभ के अवसर बनेंगे। कार्यशैली में सुधार होगा।

कर्क

व्यर्थ की भागदौड़ से बचें एवं मानसिक संतुलन बनाए रखें। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।

सिंह

व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश-नौकरी से लाभ होगा। नई योजनाएं लाभ देंगी। अचानक लाभ के योग बनेंगे।

कन्या

तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। कार्यों में गति आएगी। परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। लाभ के सौदे होंगे। निवेशादि से लाभ होगा।

वृश्चिक

यदि आप आपके लिए कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो जल्दबाजी ना करे, सभी पक्षों का सही से मूल्यांकन करें उसके पश्चात ही कोई निर्णय करें।

धनु

प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें। व्यय वृद्धि होगी। कार्यों में गति आएगी। अपने परिश्रम से लाभ प्राप्त करेंगे। विवेकपूर्ण कार्य लाभ देंगे।

मकर

लाभ के सौदे होंगे। रोजगार प्राप्ति संभव है। निवेश-नौकरी लाभ देंगे। कुछ समाचार उत्साह कम कर सकते हैं। आशा-निराशा के बावजूद कामकाज होंगे।

कुंभ

आज आपको कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है, रुके हुए कार्यो में प्रगति होगी परन्तु आपकी सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी।

मीन

आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रुके कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के मामलें में यह समय अच्छा नहीं है। वाहन ध्यान से चलाएं चोट लगने की सम्भावना है।

पंचांग: 27 जुलाई 2019 दिन- शनिवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

पंचांग: 27 जुलाई 2019 दिन- शनिवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

आज का पंचांग

विक्रम संवत:- 2076

शक संवत:- 1941

वार:- शनिवार

ऋतु:- वर्षा

अयन:- दक्षिणायण

मास:- श्रावण

पक्ष:- कृष्ण पक्ष

नक्षत्र:-कृत्तिकान

योग:- गण्ड

तिथि:- दशमी

दिशाशूल:- पूर्व में

सूर्योदय:- 05:39

सूर्यास्त:- 07:14

राहुकाल:- सुबह 05:32-07:14

झुर्रियों को खत्मकर चेहरे की सुंदरता को बनाए रखता है दूध, बस जान लें इस्तेमाल करने का तरीका

हेल्थ डेस्क. महिला के लिए सबसे ज्यादा उसकी चेहरे की खूबसूरती मायने रखती हैं। वह अपनी सुंदरता में निखार लाने के लिए कुछ भी किसी भी तरह है एक्सपेरिमेंट करने को तयार रहती है| जिसके लिए महिलाएँ कई चीजों और सौंदर्य प्रसाधनों का सहारा लेती हैं। ऐसे में महिलाओं को घरेलू और प्राकृतिक तरीकों को आजमाने की जरूरत होती हैं जो बिना किसी नुकसान के आपकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करें।

इसलिए आज हम आपके लिए रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले दूध से जुड़े कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनका इस्तेमाल आपके चहरे पर निखार लाने का काम करता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में…

शहद और दूध क्लींजर

चेहरे में छिपी गंदगी या मैल को साफ करने के लिये दूध में शहद को मिलाकर लगाये क्योकि शहद त्वचा के लिए टॉनिक का काम करता है। जिसे खाने से और लगाने से स्किन ग्लो करने लगती है। स्किन को गोरा बनाने के लिए एक छोटे चम्मच में शहद लेकर दूध के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाये और 10 मिनट तक लगे रहने दे। धोने के बाद आप खुद ही महसूस करने लगेंगी इसके कारामाती गुण।

रंग में निखार और मुलायम त्वचा

दूध को पूरे शरीर पर मलने से त्वचा मुलायम होती है और निखार आता है। 2 चम्मच दूध की मलाई में एक चम्मच शहद मिलाकर अपनी त्वचा पर लगाए। इससे त्वचा की खुश्की कम होती है। दूध और गुलाब जल मिलाकर पूरे शरीर पर मालिश करने से त्वचा का रंग धीरे-धीरे निखरना शुरू हो जाता है।

झुर्रियां दूर करे

चेहरे की झुर्रियां दूर करने में भी दूध बहुत लाभदायक है। 2 चम्मच शहद में 3-4 चम्मच दूध की मलाई मिला लें व इसे चेहरे पर अप्लाई करें। इसके इस्तेमाल से चेहरे की झुर्रियां कम होने लगेंगी।

महंगे ब्यूटी प्रॉडक्ट्स से नहीं बल्कि थप्पड़ से बढ़ाएं अपनी चेहरे की खूबसूरती !

फैशन डेस्क. आज के समय में हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। वहीं हर कोई इस कोशिश में लगा रहता है कि वह सबसे खूबसूरत दिखे। इसके लिए लोग तरह-तरह के अपाय अपनाते हैं। जहां कोई क्रीम का इस्तेमाल करता है तो कोई घरेलू उपाय अपना रहा है। ताकि वह खूबसूरत दिखे उसकी त्वचा ग्लोइंग हो। लेकिन जो तरीका हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप खुद को थप्पड़ मारकर ग्लोइंग त्वचा पा सकते हैं।

बता दें की अच्छी स्किन के लिए एक अजीब ट्रेंड सामने आया है। यह ट्रेंड है खुद को थप्पड़ मारने का। दरअसल, इसे स्लैप थेरपी कहते हैं। ब्यूटी विशेषज्ञों की मानें तो थप्पड़ के कारण चेहरे में खून का बहाव बढ़ता है और स्किन एनर्जेटिक होती है।

जहां चेहरे पर क्रीम या मॉइश्चराइजर लगाने के दौरान भी ब्लड फ्लो बढ़ता है और स्किन एनर्जेटिक होती है। एक्सपर्ट्स की मानें तो थप्पड़ मारना कोलेजन पर भी काम करता है, जिससे स्किन निखरती है। लेकिन थप्पड़ मारने का यह बिल्कुल मतलब नहीं है कि खुद को चोट पहुंचाएं।

दरअसल बस आपको थोड़ा अपनी स्किन पर प्रेशर डालना है, जिससे ब्लड फ्लो बढ़े। जब आप ऐसा करेंगे तो आपकी स्किन में ताजगी आएगी। स्लैपिंग थेरपी से क्रीम और ऑयल को स्किन में अब्जॉर्ब होने में भी मदद मिलती है। इससे स्किन नर्म बनी रहती है।

देखा जाये तो कोरिया और अमेरीका में खूबसूरत स्किन के लिए स्लैपिंग थेरपी काफी लोकप्रिय हो रही है। लोग स्किन को सॉफ्ट रखने और रिंकल्स दूर करने के लिए इसका खूब इस्तेमाल कर रहे हैं।

भोलेशंकर के पवित्र माह सावन में घर पर बनाए ये खास पकवान, जानें विधि

रेसिपी डेस्क. भगवान भोले शंकर की आराधना का पवित्र माह सावन है। सावन के पवित्र महीने का सभी को बेसब्री से इंतिजार रहता है। पवित्र माह में बहुत से तीज त्यौहार का आगमन होता है जिससे घर में नई रौनक सी बन जाती है। घर पर बहुत पकवान बनाये जाते है| इस मौके और भी खास बनाते है पकवान जो की घर पर आसानी से बन भी जाते है और साथ ही सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते है।

आज हम आपको कुछ ऐसी ही रेसेपियो को बतायेंगे जिन्हें घर पर सफाई और आसानी से बनाया जा सकता है, तो आइये जानते है इस बारे में….

सावन पकवान

मावे की कचौरी
सामग्री:-
1कप मैदा
1 टेबल-स्पून पिघला हुआ घी
एक चुटकी नमक
भरवां मिश्रण के लिए 1 कप चूरा किया हुआ मावा (खोया)
2टेबल-स्पून बादाम की कतरन
2 टेबल-स्पून पिस्ता की कतरन
1टी-स्पून इलायची पाउडर
2 टेबल-स्पून किशमिश
2 टेबल-स्पून शक्कर
केसर के कुछ लच्छेघी , तलने के लिए
चाशनी के लिए 2कप शक्कर

केसर के कुछ लच्छे

विधि:-
-सभी सामग्री को मिलाकर, बिना पानी का प्रयोग किये हुए सख्त आटा गूँथ लें।

-इसके आते के छोटे छोटे लोए बना ले।-इसके बाद इसमें भरवा मिश्रण डाल दे।

-इसके किनारों को पानी से सहायता से अच्छे दबा दे।

-अब एक कढाई लेके उसमे घी डाले और एक एक कर कचोरियो को डालो।

-धीमी आंच पकने दे। सुनहरी होते ही निकाल ले।

-शक्कर की चाशनी के लिए – एक गहरे नॉन- स्टिक पेन में शक्कर और 1 कप पानी मिलाकर, मध्यम आँच पर 6 से7 मिनट के लिए, बीच-बीच में हिलाते हुए पका लें।केसर डालकर अच्छी तरह मिला ले।

मालपुआ
सामग्रीः-
गेहूं का आटा-1 कप
पिसी हुई सौंफ- 1 टेबलस्पून
इलायची पीसी हुई-1 चम्मच
कद्दूकस किया नारियल-1 टेबलस्पून
आधा कप चीनी
दूध- 3टेबलस्पून दूध विधि:- –
– सबसे पहले दूध में चीनी डालकर उसे घंटे के लिए रख दें।
– अब दूसरे बर्तन में 1 कप गेहूं का आटा, 1 चम्मच पिसी हुई सौंफ, 3 से – इलायची पिसी हुई और 1 टेबलस्पून कद्दूकस किया नारियल डालकर अच्छे से मिक्स करें।
– इसके बाद चीनी वाले दूध को आटे के घोल में मिलाकर फेंटते हुए मिलाएं। मगर ध्यान रहे कि आटा ना ज्यादा गाढ़ा हो ना ही ज्यादा पतला।
– गैस पर कड़ाही रखकर उसें घी मिलाएं। अब एक टेबलस्पून में आटे का पेस्ट लेकर उस घोल को पूरी के आकार में घूमाते हुए घी में डाले और मालपुआ को फ्राई करें।
– अब आपके मालपुआ बनकर तैयार है। गर्म-गर्म सर्व करें।

गुजिया
सामग्रीः–
मैदा- 1 कप मैदा
तेल- 2 टेबल स्पून
केसर या पिस्ते का पाउडर- 1 चुटकी
पानी
मावा- 250 ग्राम
चीनी- 1 कप चीनी
नारियल(कद्दूकस किया हुआ)- 1 कप
ड्राई फ्रूट्स(कटे हुए)
इलायची पाउडर- 1 टेबल स्पून चम्मच
तेल- तलने के लिए

विधि:–
– लाल रंग की गुजिया बनाने के लिए मैदे मे केसर का घोल मिलाएं। अगर आप हरे रंग की गुजिया बनानाचाहते हैं तो उसमें पिस्ता डालकर मिला लें।

-फिर इसमें घी और पानी डालकर इसे अच्छी तरह से गूंथ लें। अब पैन में 250 ग्राम मावा डालकर भूनें। फिर इसी में 1 चीनी मिक्स करके इसे बाऊल में निकालें।

– भूनें हुए मावे में 1 कप नारियल, ड्राई फ्रूट्स, 1 टेबलस्पून इलायची पाउडर अच्छी तरह से मिलाएं। इसके बाद गूंथे हुए मैदे की लोई बनाकर इसे बेल लें। अब मिश्रण को लोई में रख कर किनारों पर थोड़ा सा पानी या तेल लगाकर बंद कर दें।

– अब कढ़ाई में घी गर्म करके भरी हुई गुजिया को हल्का ब्राऊन और क्रिस्पी होने तकफ्राई कर लें।-कलरफुल गुजिया बन कर तैयार है। अब इसे सर्व करें।

64MP कैमरा के साथ Redmi लांच करने जा रहा है ये स्मार्टफोन !

टेक डेस्क। Xiaomi की सब ब्रांड Redmi अब एक इंडिपेंडेंट ब्रांड बन चुकी है। शाओमी से अलग होने के बाद रेडमी ने भारतीय मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में तेजी आगे बढ़ रही है। पहले Redmi 7 उसके बाद Redmi K20 सीरीज को लॉन्च किया गया। बहुत जल्द रेडमी एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। लीक के मुताबिक, इसका कैमरा 64 मेगापिक्सल होगा।

बताया जा रहा है कि 64 मेगापिक्सल वाले कैमरे से 20MB साइज तक की फोटो क्लिक की जा सकती है। इसका मतलब कैमरे की क्वालिटी बहुत शानदार होगी। जूम करने के बाद भी डीटेल्स साफ-साफ दिख सकेंगे। कहा जा रहा है कि इतनी हाई क्वालिटी फोन कैमरा के लिए रेडमी सैमसंग Bright GW1 सेंसर का इस्तेमाल कर सकती है।

रेडमी की तरफ से बयान जारी कर कहा गया है कि इस स्मार्टफोन से क्लिक की गई पिक्चर का रिजॉल्यूशन 8 हजार वाली टीवी से बेहतर होगा। लीक्स के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में चार रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 64MP प्राइमरी सेंसर होगा।

इसके अलावा आधिकारिक रूप से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। अफवाहों की मानें तो इस स्मार्टफोन का नाम Redmi Note 8 Pro हो सकता है। फिलहाल, इसके दूसरे फीचर्स को लेकर कोई लीक सामने नहीं आई है।