29 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 349

बेहतरीन फीचर्स के साथ ईयरबड Sound One X6 लांच !

टेक डेस्क। Sound One ने भारत में X6 वायरलेस ब्लूटूथ ईयरबड लॉन्च किया है। इसमें इनबिल्ट MIC है। इसका लुक भी अच्छा है और कम कीमत के हिसाब से क्वालिटी भी शानदार है। यह काफी स्पोर्टी लुक देता है। जिम करते हुए, रनिंग करते हुए, कोई काम करते हुए आप इसे कान में लगाकर जो चाहें सुन सकते हैं। कान में यह आसानी से फिट बैठता है और साउंड क्वालिटी बहुत अच्छी है।

यह HD क्वालिटी साउंड प्रोड्यूस करता है। चार्जिंग बेस फुल चार्ज होने पर यह ईयरबड को पांच बार तक चार्ज कर सकता है। इसमें मल्टी फंक्शनल बटन दिए गए हैं। ब्लूटूथ ट्रांसमिशन डिस्टेंस 10 मीटर तक है। दोनों ईयरबड में 65-65mAh की बैटरी लगी है। चार्जिंग केस 2000mAh की है। दो घंटे में चार्जिंग केस कंप्लीट चार्ज हो जाता है।

वैसे तो इसकी कीमत 7990 रुपये है लेकिन अभी यह स्पेशल ऑफर में 2750 रुपये में मिल रहा है। एक साल की वारंटी मिल रही है। यह ईयरबड अमेजन, फ्लिपकार्ट और पेटीएम पर उपलब्ध है।

पाकिस्तान: क्रैश हुआ सेना का विमान, अब तक 17 लोगों की मौत

वर्ल्ड डेस्क. पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर में मंगलवार की सुबह पाकिस्तानी सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान जाकर आवासीय इलाके में गिरा, जिससे सैनिकों के अलावा आम नागरिकों के मारे जाने की भी खबर सामने आई है।

बताया जा रहा है अभी तक इस हादसे में 17 लोगों की जान जा चुकी है, वहीं कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें इस हादसे में 12 से अधिक लोग घायल थे, जिनमें से 2 लोगों की गंभीर हालत के चलते मौत हो गई।

बता दें हादसे में घालय लोगों में से कुछ की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है, ऐसे में आशंका जाहिर की गई है कि हादसे में मरने वालों की संख्या में अभी इजाफा हो सकता है।

घायलों को फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में पाकिस्तानी सेना के जवान यह विमान प्रशिक्षण पर लेकर निकले थे और इसी दौरान रावलपिंडी के मोरा कल्लू गांव के पास यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वहीं घटना की जांच कर रहे अधिकारियों ने अभी दुर्घटना के कारणों के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है।

CM येदियुरप्पा का बड़ा फैसला- कर्नाटक में नहीं मनेगी टीपू सुल्तान जयंती !

New Delhi। कर्नाटक में सत्‍ता संभालते ही Yeddyurappa सरकार ने फैसला लेते हुए कन्‍नड़ और संस्‍कृति विभाग को टीपू सुल्‍तान जयंती नहीं मनाने का आदेश दिया है। सोमवार को कैबिनेट मीटिंग में ये फैसला लिया गया।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्‍यमंत्री सिद्दारमैया ने कहा कि मैंने टीपू जयंती समारोह को शुरू किया था। मेरी नजर में टीपू सुल्‍तान पहला स्‍वतंत्रता संग्राम सेनानी था। उन्‍होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। बीजेपी के लोग सेक्‍युलर नहीं है। हमें उम्मीद थी कि बीजेपी आएगी तो ये फैसला रद करेगी। हम इसका विरोध करेंगे। अभी कोई कैबिनेट में नहीं है। मुख्‍यमंत्री अकेले हैं और इस तरह का फैसला लिया है। ये सवाल रोशन बेग से भी पूछा जाना चाहिए जो कांग्रेस से पलटी मार के बीजेपी में गए हैं।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री B।S।Yeddyurappa ने सोमवार को विधानसभा में ध्वनि मत से विश्वास मत जीत लिया। विधानसभा अध्यक्ष के।आर रमेश कुमार ने सदन में घोषणा की, “Yeddyurappa ने ध्वनि मत से विश्वास प्रस्ताव जीता है, ना के मुकाबले हां की संख्या ज्यादा रही। विपक्ष के नेता (सिद्धारमैया) द्वारा वोटों के विभाजन की मांग नहीं की गई, मैं प्रस्ताव को पारित घोषित करता हूं, यह सदन में उनका बहुमत साबित करता है।

इससे पहले Yeddyurappa ने सदन के पूर्वान्ह 11।05 बजे शुरू होने पर एक लाइन का विश्वास मत प्रस्ताव रखा। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा उन्हें बिना चर्चा के विश्वास मत प्रस्ताव हासिल करने की इजाजत देने के बाद Yeddyurappa ने कहा, “मैं सदन में दोनों तरफ के सभी सदस्यों का समर्थन मांगते हुए प्रस्ताव रखता हूं और इसके पक्ष में सर्वसम्मति से वोट देने की अपील करता हूं।”

अमेठी: कांग्रेस सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा !

New Delhi। गांधी परिवार के करीबी संजय सिंह ने राज्यसभा सदस्य पद कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। बताया जाता है कि वह थोड़े देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कांग्रेस को बिना नेतृत्व का पार्टी बताया।

संजय सिंह ने इस्तीफे के बाद कहा, ‘कांग्रेस अभी भी अतीत में है, उसे भविष्य का पता नहीं है। आज देश पीएम मोदी के साथ है और अगर देश उनके साथ है तो मैं भी उनके साथ हूं। कल मैं बीजेपी में शामिल हूंगा। मैंने पार्टी और राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है।

संजय सिंह का राजनीतिक सफर

अमेठी के राज परिवार से जुड़े संजय सिंह की गांधी परिवार से नजदीकियों के बाद सुर्ख़ियों में आए। 1980 में जब संजय गांधी ने अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ा तो संजय सिंह ने उनका समर्थन किया। लेकिन 1988 में वे जनता पार्टी से जुड़ गए। 1989 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने अमेठी से राजीव गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।

इसके बाद 1998 में एक बार फिर संजय सिंह ने कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी के साथ हो लिए। 1998 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें अमेठी से मैदान में उतारा। इस बार उन्होंने कांग्रेस के कप्तान सतीश शर्मा को हराया और पहली बार लोकसभा पहुंचे।

इसके बाद 1999 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर बीजेपी ने उन्हें अमेठी से मैदान में उतारा। इस बार सोनिया गांधी ने उन्हें बड़े अंतर से हराया। 2003 में एक बार फिर संजय सिंह ने कांग्रेस में वापसी की। कांग्रेस ने 2009 के लोकसभा चुनाव में उन्हें सुल्तानपुर लोकसभा सीट से टिकट दिया, जहां से जीतकर वे दूसरी बार लोकसभा पहुंचे।

2014 में कांग्रेस ने उन्हें असम से राज्यसभा भेजा। 2019 के लोकसभा चुनाव में मेनका गांधी ने उन्हें सुलतानपुर से हराया है। इस बार वह अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए।

उन्नाव रेप कांड: विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर BJP की बड़ा कार्रवाई !

लखनऊ। उन्नाव दुष्कर्म कांड में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी कार्रवाई की है। यूपी बीजेपी ने कुलदीप सेंगर को पार्टी से निलंबित कर दिया है। वहीं इस मामले में विपक्ष चारों तरफ से बीजेपी पर हमलावर है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कुलदीप सेंगर पहले से ही पार्टी से निलंबित थे। वह अब भी निलंबित रहेंगे। स्वतंत्र देव ने कहा कि मामले की सीबीआई जांच चल रही है।

वहीं, रेप पीड़िता का KGMU में इलाज चल रहा है। बता दें कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी KGMU पहुंच कर पीड़िता के परिजनों से मुलाकात के बाद विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। सेंगर उन्नाव के बांगरमऊ से भाजपा विधायक था

SP मुखिया अखिलेश यादव बोले- कुलदीप सेंगर पर कार्रवाई करे सरकार, BJP पार्टी से निकाले !

Lucknow। रायबरेली में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल उन्नाव दुष्कर्म पीडि़ता को देखने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव KGMU के ट्रामा सेंटर पहुंचे। यहां सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्रामा सेंटर के सीसीयू में भर्ती उन्नाव दुष्कर्म कांड पीडि़ता का हाल जाना। इस दौरान उनके साथ सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी भी मौजूद थे।

अखिलेश यादव ने कहा कि उन्नाव बलात्कार पीडि़ता का सड़क दुर्घटना में घायल होना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। इसने देश की महिलाओं को झकझोर कर रख दिया है। भाजपा नेताओं के निर्देश पर उसके पिता को पुलिस ने पीटा था, खुद को जलाने के प्रयास के बाद एफआईआर दर्ज हुई थी। यह स्वाभाविक है कि जनता अब सरकार और भाजपा विधायक पर सवाल उठा रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि सोनभद्र वाली घटना में सरकार कह रही है नेहरू जी पीछे थे और अब कह रहे हैं समाजवादी पार्टी का था। ट्रक के मालिक को समाजवादी पार्टी का नेता बता रहे हैं। यूपी के जेलों का हाल सब जानते हैं कैसे कैसे वीडियो वायरल हो रहे हैं। अब तो जेल से ही अपराध संचालित हो रहा है। बाहर छोटे लोगों को मारकर पुलिस अपनी पीठ ठोंक रही है।

अखिलेश यादव ट्रामा सेंटर में धरना पर बैठे उन्नाव दुष्कर्म कांड पीडि़ता के परिवार के लोगों से भी मिले। इस दौरान सभी को उनके परिवार के साथ होने का आश्वासन भी दिया। सपा मुखिया ने कहा कि हम संसद से सड़क तक इनकी लड़ाई लड़ेंगे।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अब तो पीडि़त परिवार को एक करोड़ रुपया का मुआवजा देना चाहिए। पीडि़त परिवार की सभी मांगें मानी जाए। भाजपा वाले जो कहेंगे पुलिस वही करेगी। सिटिंग जज के अधीन कमेटी बनाकर की जाए पूरे मामले की जांच हो। KGMU के डॉ अच्छे हैं। बेहतर इलाज मिलेगा।

उन्नाव दुष्कर्म कांड पीडि़ता रविवार को रायबरेली में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पीडि़ता की चाची तथा मौसी का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। पीडि़ता के साथ गंभीर रूप से घायल वकील का भी ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।

पंजाबी सिंगर Guru Randhawa पर जानलेवा हमला, सिर पर लगी चोट

मनोरंजन डेस्क। पंजाब के पॉपुलर सिंगर Guru Randhawa को लेकर एक बुरी खबर है। कनाडा के वेंकुवर में Guru Randhawa पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जानलेवा हमला हुआ है जिससे वह घायल हो गए। इस बात की जानकारी उनके दोस्त व पंजाबी सिंगर प्रीत हरपाल ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर की है।


प्रीत हरपाल सिंह ने इस हमले की कड़ी दी भी की है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है, ‘मैं गुरु को बहुत पहले से जानता हूं। वह बहुत सच्चा इंसान है। वह हमेशा दूसरों की रिस्पेस्ट करता है।’ कहा जा रहा है कि प्रीत हरपाल भी उस समय वहीं पर थे जब Guru Randhawa पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया।

बताया जा रहा है Guru Randhawa वेंकुवर में एक शो खत्म करने के बाद लौट रहे थे। रंधावा अपनी कार में बैठे जा ही रहे थे थे कि किसी ने उनके सिर पर किसी चीज से हमला कर दिया था। इससे गुरु घायल हो गए थे, लेकिन वह खतरे से बाहर हैं। गुरु पर हुए हमले का बॉलीवुड ने भी विरोध किया था।

बता दें, Guru Randhawa पंजाबी गायक हैं तथा हिंदी व पंजाबी फिल्मों में अपनी आवाज़ दे चुके हैं। उन्होंने ‘लाहौर’, ‘पटोला’, ‘दारू वरगी’ और हाई रेटिड गबरू जैसे उनके कई प्रसिद्ध गीत दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। रंधावा की फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में है।

आपके चेहरे की सुंदरता बढ़ा सकती है बियर, सिर्फ जान लें यूज करने का तरीका

हेल्थ डेस्क। बियर पीने के कई फायदे भी हैं और अति होने पर नुकसान भी है। लेकिन इनके कुछ फायदे ऐसे होते हैं जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे। बियर के फायदे केवल अंदर से ही नहीं बल्कि हमारे चेहरे के लिए भी फायदेमंद होती है।

कई ब्यूटी एक्सपर्ट ये मानते है की बियर पीने के लिए ही नहीं बल्कि त्वचा की सुन्दरता को बढ़ाने ले लिए भी अच्छी होती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं बीयर के कुछ फायदे।।।

बियर त्वचा के छेदों में जमा गंदगी साफ करने में हेल्प करती है।

बियर में मौजूद यीस्ट मुहांसे और कील की प्रॉब्लम दूर करती है।

बियर लगाने से स्किन का ph लेवल बैलेंस होता है, जिससे इन्फेक्शन और अन्य त्वचा की परेशानी का खतरा भी टलता है।

थोड़ी सी बियर में नींबू का रस मिलाकर त्वचा पर लगा ले तथा सूखने पर धो ले इससे त्वचा का रंग तो निखरेगा ही साथ ही चेहरे के डार्क सर्कल भी दूर हो जायेंगे।

आधा चम्मच दही में 2 चम्मच बियर, जेतुन का तेल और थोडा सा बादाम का पेस्ट मिलाकर इससे चेहरे की मसाज करे तथा 5 मिनट बाद त्वचा को धो ले इससे त्वचा पर निखार आएगा और चमक बढ़ेगी।

एक अंडे की सफेदी और आधा चम्मच बियर मिलकर चेहरे पर लगाये और सूखने पर चेहरा धो ले इससे भी त्वचा पर निखार आएगा और चमक बढ़ेगी।

कैंसर जैसी जानलेवा बिमारी से निपटने के लिए मछली है लाभदायक, सिर्फ जान लें सेवन का तरीका

हेल्थ डेस्क। मछली खाने से कैंसर की बीमारी से बचा जा सकता है। देखा जाये तो अगर आप हफ्ते में चार या इससे ज्यादा बार मछली को पका कर खाते हैं तो कैंसर जैसी भयंकर बीमारी से बच सकते हैं।

कैंसर के क्षेत्र में शोध करने वाली अंतरराष्ट्रीय एजेंसी ने मिलकर किया है। जहां इस शोध में 476,160 लोगों के खानपान का अध्ययन किया गया है और इसके बाद इस नतीजे पर पहुंचे। वहीं व्हाइट, फैटी और ऑयली मछली खाने वाले लोगों को कैंसर की बीमारी का खतरा कम रहता है।

दरअसल हफ्ते में एक किलो से कम मछली खाने वाले लोगों को कैंसर का खतरा 12 फीसदी कम रहता है। शोध बताता है कि फैटी और ऑयली मछली में सबसे ज्यादा एन-3 फैटी एसिड होचा है जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है।

जहां मछली खाने से कैंसर ही नहीं बल्कि कई दूसरी बीमारियों का भी खतरा कम रहता है। मछली बेहद पौष्टिक आहार है। दरअसल, मछली में कई न्यूट्रिशन होते हैं। यही वजह है कि इसे धरती पर सबसे स्वस्थ फूड की संज्ञा दी गई है। मछली में प्रोटीन और ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो कि आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है।

देखा जाये तो आहार में Omega 3 की भरपूर मात्रा लेने से हार्ट से जुड़ी बीमारियां नहीं होती हैं। अगर आप अपनी डाइट में भरपूर मात्रा में मछली शामिल करते हैं तो आपको डाइबिटीज का खतरा कम रहता है। स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी जानलेवा बीमारी से भी सुरक्षा होती है।

लेकिन मछली में डीएचए और ईपीए Omega 3 फैटी एसिड होता है जो आपकी रक्त धमनियों में मौजूद कोशिकाओं की रक्षा करते हैं। नियमित तौर पर भोजन में मछली को शामिल करने से हार्ट अटैक के खतरे को कम किया जा सकता है। मछली में प्रोटीन की भी उच्च मात्रा होती है जिसकी वजह से आपका मेटाबॉलिज्म का स्तर बढ़ता है।

मछली में डीएचए और ईपीए Omega 3 फैटी एसिड होता है जो आपकी रक्त धमनियों में मौजूद कोशिकाओं की रक्षा करते हैं। शोधों में इस बात का पता चला है कि नियमित तौर पर भोजन में मछली को शामिल करने से हार्ट अटैक के खतरे को कम किया जा सकता है। मछली में प्रोटीन की भी उच्च मात्रा होती है जिसकी वजह से आपका मेटाबॉलिज्म का स्तर बढ़ता है।

इन अनोखी जगहों पर एक बार जरुर जाएं, आपको अंतरिक्ष जैसो होगा अनुभव !

पर्यटन डेस्क। घूमने का शौक हर किसी को होता हैं। वहीं घुमने के लिए जितनी जगह जाए आप उतना ही आपको अलग-अलग अनुभव मिलेगा। वेसे देखा जाये तो घूमना सेहत के लिए भी काफी लाभदायक सिद्ध हुआ हैं।वहीं अपने खुबसूरत खेत, पहाड़, घाट, बाग़, झरने और शहर देखा होगा लेकिन क्या आप अंतरिक्ष जैसी जगह पर गए हैं।

आप अंतरिक्ष पर भले नहीं जा सकते लेकिन वहीं अनुभव के लिए खास और नई अनोखी जगह जरुर जा सकते हैं। देखा जाये तो वो जगह प्राकृतिक रूप से अद्भुत हो। आपको ऐसा अनुभव हो की आप की अन्तरिक्ष में तो नही हैं।

आइये जानते हैं ऐसी कुछ जगह के बारे में

फरोई वॉटरफॉल, स्कॉटलैंड

दरअसल ये वॉटरफॉल पर्यटकों में आश्चर्य का केंद्र हैं, वो इसलिए क्योंकि इसका पानी नीचे नहीं, बल्कि ऊपर की ओर ऊफान मारता है। ये वॉटरफॉल, स्कॉटलैंड और आइसलैंड के बीच में बसा है। अगर आपको एडवेंचर पसंद है या कुछ नया करना अच्छा लगता है, ये जगह आपके लिए है।

हूवर बांध

अमेरिका के हूवर बांध से चीजें नीचे फेंकने पर वो ऊपर की तरफ तैरने लगती हैं। अमेरिका का हूवर बांध दुनिया की उन जगह में से है, जहां ग्रैविटी सिस्टम काम नहीं करता। ये बांध 1936 में बना था।

स्पूक हिल

इस अनोखी पहाड़ी पर गाड़ियां अपने आप पहाड़ के ऊपर की तरफ खींची चली जाती हैं। जी हां, यहां पर इसी वजह से काफी पर्यटक आते हैं। जो भी यहां आता है वो इस इलाके के शुरू होते ही अपनी गाड़ी बंद करके या फिर न्यूट्रल कर देता है और गाड़ी अपने आप ऊपर जाने लगता है।

मैगनेटिक हिल

दरअसल भारत में मैगनेटिक हिल एक ऐसी पहाड़ी है, जहां पर ग्रैविटी काम नहीं करती है। लेह से करीब 30 किमी दूर स्थित ये चुंबकीय पहाड़ी भी पर्यटकों के लिए रोमांचक विषय है। यहां भी आपको अपनी गाड़ी बंद करके या न्यूट्रल करके आराम से पहाड़ चढ़ सकते हैं।