29 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 348

उन्नाव रेप पीड़िता की चाची का हुआ अंतिम संस्कार, पैरोल पर छूटे चाचा ने दी मुखाग्नि

लखनऊ। Unnao rape case पीड़िता की चाची का बुधवार (31 जुलाई) को अंतिम संस्कार हो गया। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के बालूघाट में अंतिम संस्कार किया गया।

अंतिम संस्कार करने के लिए पीड़िता के चाचा रायबरेली जेल से सीधे गंगाघाट पहुंचे। जहां, उन्होंने अपनी पत्नी को मुखाग्नि दी। आपको बता दें कि कड़ी सुरक्षा के बीच पीड़िता की चाची का शव मंगलवार देर रात गांव लाया गया था।

मंगलवार को पीड़िता के चाचा महेश सिंह को अपने पत्नी के दाह संस्कार के लिए पैरोल मिली है। वह पत्नी के दाह संस्कार के बाद रायबरेली जेल वापस जाएंगें। पीड़िता के परिजन मंगलवार को ट्रामा के बाहर चाचा की पैरोल के लिए धरने पर भी बैठे थे।

आपको बता दें कि रविवार को रायबरेली में एक सड़क हादसे में उन्नाव पीड़िता की चाचा, मौसी और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि रेप पीड़िता और उनका वकील गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज लखनऊ ट्रांमा सेंटर में चल रहा है।

जाह्नवी-ईशान के रिश्ते पर पिता बोनी कपूर ने किया ये खुलासा !

मनोरंजन डेस्क। पिछले साल श्रीदेवी की लाड़ली जाह्नवी और शाहिद कपूर के भाई ईशान ने फिल्म ‘धड़क’ के रिलीज़ होने से पहले ही, दोनों की जोड़ी दर्शको के बीच सुपरहिट हो गई और फिल्म आने के बाद भी जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की एक साथ घुमने कि तस्वीरे सामने आने लगी थी। फिल्म रिलीज़ होने के बाद से ही दोनों के अफेयर की खबरें भी आने लगीं। वैसे आजतक तो दोनों ने इन खबरों को लेकर कुछ नहीं बोला लेकिन पहली बार बोनी कपूर ने जरूर इस पर बयान दिया हैं।

एक इंटरव्यू में बोनी ने कहा, ‘हां, जाह्नवी और ईशान ने एक साथ फिल्म की है और दोनों पहले से ही दोस्त हैं। मैं उन दोनों की दोस्ती की इज्जत करता हूं। खबर ये भी थी कि ईशान, जाह्नवी से मिलने के लिए अक्सर उनके घर जाते रहते हैं। इस पर भी बोनी ने जवाब दिया।

उन्होंने कहा, ‘ये सब फिजूल की बातें हैं। धड़क की रिलीज के बाद से ईशान कभी घर नहीं आया है। जाह्नवी और ईशान के बीच दोस्ती से ज्यादा कुछ भी नहीं है।’ बोनी कपूर के बयान से साफ है कि जाह्नवी और ईशान सिर्फ दोस्त हैं। दोनों के अफेयर की बातें अफवाह के अलावा कुछ भी नहीं। एक्टिंग के मामले में फिल्म ‘धड़क’ में जाह्नवी से ज्यादा शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की तारीफ हुई थी।

फिल्म में जाह्नवी कपूर कि खराब एक्टिंग के लिए लोगों ने उन्हे बहुत बुरा भला कहा। एक इंटरव्यू में जाह्नवी ने बताया कि ‘जब मेरी तारीफ हुई तो मैं खुशी से झूमने लगी, मगर जब मुझे बहुत बुरे रिव्यू पढ़ने को मिले तो मैं बाथरूम में जाकर खूब रोई।’ जाह्नवी कि इस बात ने उनके फैंस को भी हैरान कर दिया था।

पाकिस्तान: 72 साल से बंद ये प्राचीन मंदिर दुबारा खुलवायेंगे इमरान खान

वर्ल्ड डेस्क। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बड़ा फैसला लिया है। जिससे सभी हिन्दुओं को काफी ख़ुशी होगी। उन्होंने 72 साल पहले बंद हुए मंदिर को हिन्दू लोगों के लिए फिर से खुलवा दिया है।

पाकिस्तान अधिकृत पंजाब में स्थित सियालकोट शहर में एक हजार साल पुराने हिंदू मंदिर को 72 साल बाद लोगों के लिए फिर से खोला गया है।

धारोवाल में शिवालय तेज सिंह मंदिर का निर्माण सरदार तेजा सिंह ने करवाया था और बंटवारे के दौरान ये पाकिस्तान में चला गया था। जिसके बाद इसे बंद कर दिया गया था।

सामा टीवी के अनुसार, 1992 भारत में जब बाबरी मस्जिद कांड हुआ और मस्जिद को गिराया गया। इससे काफी रोष व्याप्त हो गया था पूरे देश में। जिसके विरोध में 1992 में भीड़ ने इस मंदिर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था, जिसके बाद से सियालकोट के हिंदुओं ने यहां जाना बंद कर दिया गया।

एक हिंदू व्यक्ति ने कहा, “मंदिर दुबारा से खोले जाने के सरकार के फैसले की हम सराहना करते है। और काफी खुश भी हैं। अब हम जब चाहें, तब यहां आ सकते हैं।”

उपायुक्त बिलाल हैदर ने कहा, “लोग जब चाहें तब यहां आ जा सकते हैं।” सरकार ने कहा है कि मंदिर के जीर्णोद्धार और संरक्षण का काम जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।

रिसर्च में खुलासा, चीन की वजह से पाकिस्तान के लोग हो रहे बेरोजगार

वर्ल्ड डेस्क। पाकिस्तान में बेरोजगारी की बड़ी वजह सामने आई हैं। जिसमे साबित हुआ हैं की चीन से दोस्ती करना पाकिस्तान को नुकसान भुक्ताना पड़ रहा हैं। बतादें की इस गलियारे की वजह से पाकिस्तान को आर्थिक रूप से कमजोर होने का खतरा महसूस होने लगा है।

इंटरनेशनल क्राइसिस ग्रुप के अनुसार चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा चीन के हितों को पाकिस्तान के हितों से ऊपर रखता है। लिहाजा इससे चीन को फायदा होगा, लेकिन पाकिस्तान के कई प्रांतों को इससे काफी नुकसान हो रहा है।

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के तटीय कस्बे ग्वादर और इसके आसपास के इलाके को 1958 में पाकिस्तान सरकार ने ओमान से खरीदा था। इस तटीय क्षेत्र के एक बड़े बंदरगाह बनने की संभावनाओं की बात उस समय शुरू हुई जब 1954 में एक अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण में ग्वादर को डीप-सी पोर्ट के लिए एक बेहतरीन स्थान बताया गया था। तब से ग्वादर को बंदरगाह के रूप में विकसित करने की बातें तो होती रहीं लेकिन जमीन पर काम दशकों बाद साल 2002 में शुरू हुआ।

जहां उस वक्त सेना अध्यक्ष रहे जनरल परवेज मुशर्रफ ने ग्वादर बंदरगाह के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया था और 24 करोड़ डॉलर की लागत से यह परियोजना 2007 में पूरी हुई। सरकार ने इस नए बंदरगाह को चलाने का ठेका सिंगापुर की एक कंपनी को अंतरराष्ट्रीय बाजार में नीलामी के बाद दिया।

वहीं जब नवाज शरीफ के नेतृत्व में सरकार बनी तो उसने बताया कि चीनी सरकार ने पाकिस्तान में अरबों डॉलर के निवेश का इरादा जताया है। इस परियोजना को चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरीडोर का नाम दिया गया और इसके तहत चीन को ग्वादर बंदरगाह से जोड़ने की योजना बनाई गई। 2015 में इस समझौत पर हस्ताक्षर हुआ और तब पता चला कि इस परियोजना में सड़कें, रेलवे और बिजली परियोजनाओं के अलावा कई विकास परियोजनाएं शामिल हैं।

इंटरनेशनल क्राइसिस ग्रुप (आईसीजी) की रिपोर्ट में दावा किया गया कि चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर (सीपीईसी) की वजह से बलूचिस्तान के स्थानीय लोग बेरोजगार और बेघर हो रहे हैं। इसकी मुख्य वजह सीपीईसी वाले क्षेत्र में बड़ी संख्या में सेना की तैनाती है। स्थानीय लोग परियोजना का लगातार विरोध कर रहे हैं।

सीपीईसी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के गिलगित-बाल्तिस्तान इलाके से गुजरता है, जिस पर भारत का दावा है। इसी वजह से परियोजना को लेकर भारत शुरू से ही आपत्ति जताता रहा है।इससे पहले भी खबरें आ चुकी हैं कि 9000 पाकिस्तानी सैनिकों और 6000 पैरामिलिट्री सैनिकों वाले Special Security Division (SSD) को CPEC प्रोजेक्ट और उसपर काम कर रहे चीनी नागरिकों की सुरक्षा के लिए तैयार किया गया है।

आपका किचन ही है बदलते मौसम से जुड़ी हर बीमारी का इलाज, जानें कैसे

Health Desk।आज के समय में जहां मौसम बदला और संक्रमण फैलना शुरू हो गया। वहीं बदलते मौसम में हमारा शरीर तैयार भी नहो होता हैं।जहां हम आसानी से बीमारी की चपेट में आ जाते हैं। लेकिन वहीं कारण है कि हम आसानी से बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं और फिर आए दिन हॉस्पिटल और मेडिकल स्टोर के चक्कर काटते रहते हैं। आप चाहे तो अपने आहार और व्यवहार का खास ध्यान रखकर खुद को बीमारियों की चपेट में आने से बचा सकते हैं।

बदलते मौसम में खाना बनाते वक्त हींग, धनिया और जीरा का अधिक उपयोग करें। जहां इससे पाचन शक्ति अच्छी रहती है और मौसमीय परेशानियों से बचाव होता है। पाचन शक्ति जितनी बेहतर होगी रोगों की संभावना कम हो जाती है।

देखा जाये तो तेजपत्ता के सेवन से पाचन संबंधी दिक्कतें दूर होती हैं। साथ ही यह डायबिटीज के रोगियों के लिए भी लाभदायक है। इसमें कॉपर, पोटेशियम, आयरन जैसे कई गुणकारी तत्व होते हैं। सिरदर्द में तेजपत्ते के तेल से मसाज करने से राहत मिलती है, साथ ही इससे नींद भी अच्छी आती है।

सर्दी, खांसी या गले की तकलीफों में दालचीनी बेहद असरदार है। इसे पीसकर एक चम्मच शहद के साथ एक चुटकी मात्रा में खाने से जुकाम में आराम मिलता है। गुनगुने पानी में दालचीनी के पाउडर को शहद के साथ मिलाकर पीने से खांसी में भी फायदा होता है।

दरअसल अजवाइन खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही सुबह रोज खाली पेट लेने से इसका बेहद फायदा मिलता है। अजवाइन गुणों का का भंडार है। अजवाइन की तरह ही अगर इसका पानी रोज सुबह खाली पेट पिया जाए तो यह पूरे शरीर के लिए लाभदायक होता है।

वहीं दही से शरीर को बहुत फायदा मिलता है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, फास्फोरस और विटामिन आदि पाया जाता है। दूध की तुलना दही सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होती है। इसके अलावा दही में बेसन मिलाकर लगाने से चेहरे पर चमक आती है।

सोयाबीन में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम , आयरन, विटामिन बी , फेनोलिक एसिड जैसे कई तत्व होते हैं। जो शरीर के लिए लाभदायक हैं। यह खून की कमी दूर करने में सहायक होता है और शरीर को एनर्जी देता है। यह हड्डियों को मजबूत बनाता है। डायबिटीज को नियंत्रण रखने में भी सहायक होता है।

आपकी नींद को सीधा प्रभावित करती है तकिया, जानें कैसे !

हेल्थ डेस्क. आप दिनभर काम करते हैं और वहीं अगर आपकी नींद न पूरी हो तो आपका मन किसी काम करने में नही लगता हैं। और सतह ही थकान जैसा लगता हैं। देखा जाये तो रिसर्च में खुलासा हुआ हैं की आपकी नींद को तकिया सीधा प्रभावित करती हैं।

रात में करवटें बदलने के बाद नींद आना, असमय नींद का टूटना, सुबह उठने पर ताजा महसूस न करना, सिर, गर्दन, कंधे पर दर्द होने के साथ भारीपन लगना जैसी परेशानियां अगर आपको महसूस हो रही तो आप एक बार अपना तकिया को जरुर जांच लें।

दरअसल एक निर्माता कंपनी के सर्वे के अनुसार खराब तकिया नींद मे दिकक्त देता है लेकिन 82 फीसदी लोग इस बात से अपरिचित हैं। ये जानना बेहद जरूरी है कि कब आपको तकिया बदल लेना चाहिए।

वहीं अगर तकिए में गांठ पड़ जाए और उसमें एक ही तरफ सारी सामग्री आ जाए तथा हर बार तकिए को सोने से पहले आकार देना पड़ जाए तो बेहतर होगा तकिए को बदल लें। देखा जाये तो पेट के बल मुद्रा में सोने से सिर और गर्दन को ज्यादा सहारे की जरूरत नहीं होती ऐसे में पतला और मुलायम तकिए का उपयोग करना चाहिए। लेकिन पीठ के बल सोने पर मध्यम आकार का ऐसा तकिया लगाएं जो न ऊंचा हो , न पतला हो , न मुलायम हो , न ही ज्यादा सख्त हों।

हमेशा ध्यान रखे की दाएं और बाएं करवट लेने पर ऊंचे – चौड़े और थोड़े सख्त तकिए का इस्तेमाल करना चाहिए जो गद्दे और सिर के बीच के अंतर में समाते हुए गर्दन को रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें। जहां सर्वश्रेष्ठ तकिए का चयन तीन बातों पर निर्भर करता हैं।

पहला सोने की मुद्रा , दूसरा गर्दन और सिर के लिए जरूरी सहार, तीसरा तकिए के अंदर की सामग्री। वहीं 24 से 36 महीने के बीच में तकिया बदलने की सलाह देते हैं और नींद विशेषज्ञ बताते है कि 4 से 6 इंच ऊंचा तकिया सिर, गर्दन, कंधे का सबसे अच्छा सपोर्ट करते हैं।गलत तकिया से सिर, गर्दन और कंधे में भारीपन महसूस होने लगती हैं। कई मामलों में चक्कर और मिचली की समस्या भी हो सकती है।

आप भी पीते हैं Electronic cigarette तो बज गयी है खतरे की घंटी !

Health Desk। विश्व स्वास्थ्य संगठन ( WHO) ने कहा है कि सरकारें और उपभोक्ता Electronic cigarette जैसे अन्य उत्पादों के प्रचार पर आसानी से विश्वास न करें। बयान में कहा गया है कि Electronic cigarette से होने वाला नुकसान कम है, यह तंबाकू कंपनियों के प्रचार की एक रणनीति है।

WHO ने अभी जारी 2019 वैश्विक तंबाकू महामारी रिपोर्ट में बताया कि लंबे समय में तंबाकू उद्योग, तंबाकू नियंत्रण के लिए अपनाए जा रहे कदमों के खिलाफ काम कर रहा है।

कई उद्योगों का कहना है कि पारंपरिक सिगरेट के बदले Electronic cigarette सुरक्षित है और ये सिगरेट पीने की आदत छोड़ने में मदद करता है। प्रमाण के अनुसार अमेरिकी किशोरों में ई-सिगरेट तेजी से लोकप्रिय हो रही है।

टीम से बाहर जाने के बवाल पर कोहली ने किया साफ़, कहा- मैं बाहर नहीं जा रहा हूँ, और रोहित इसकी वजह नहीं !
WHO ने रिपार्ट जारी की थी कि इस बात के समर्थन में पर्याप्त सबूत नहीं है। जब सिगरेट पीने वाले पूरी तरह से निकोटीन छोड़ देंगे, तभी उन्हें लाभ मिलेगा। अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन ने हाल के वर्षो में Electronic cigarette की बिक्री को नियंत्रित करने के लिए कई उपायों की घोषणा की है।

WHO तंबाकू नियंत्रण अधिकारी विनायक प्रसाद ने बताया कि Electronic cigarette और पारंपरिक सिगरेट पीने से होने वाले नुकसान एक जैसे हैं, सबसे बड़ा अंतर यह है कि Electronic cigarette में कोई स्पष्ट धुआं नहीं है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि Electronic cigarette बाजार के पर्यवेक्षण को मजबूत करना चाहिए, जो WHO का एक स्पष्ट लक्ष्य भी है।

हर लड़की को पता होना चाहिए चेहरे को खूबसूरत और चमकदार बनाने वाले ये ब्यूटी टिप्स !

फैशन डेस्क। हर लड़की आज के समय में खुबसूरत दिखना चाहती हैं। वहीं लड़कियां अपनी स्किन से लेकर बालों तक खास ध्यान रखती हैं। वहीं इसके लिए वे तमाम ब्यूटी प्रोडक्ट्स से लेकर ट्रीटमेंट का सहारा भी लेती हैं, लेकिन इनका असर कुछ समय के लिए ही होता है। बतादें की ऐसे कुछ घरेलू नुस्खे बता रहे हैं जो आपकी त्वचा से लेकर बालों के लिए वरदान से कम नहीं।

केला स्वास्थ्य के साथ-साथ बालों के लिए भी बहुत लाभदायक होता है। वहीं केले का कंडीशनर बालों के लिए बहुत अच्छा रहता है। सबसे पहले एक केले को अच्छे से मैश करे लें। अब इसमें एक चम्मच शहद 2 बड़े चम्मच ऑलिव ऑयल डालें। फिर इसको बालों पर लगाएं। आधे घंटे बाद बालों को गुनगुने पानी से धो लें। उसके बाद बालों को शैंपू से धोएं।

जहां अनानास शरीर को कई रूपों में फायदा देती है। यह विटामिन सी का अच्छा श्रोत है। साथ ही इसमें एंटी ऑक्सीडेट तत्व मौजूद होते हैं। यह थायराइड की समस्या में राहत देता है। मुहासों से छुटकारा पाने के लिये इसके रस को फेस पैक में मिलाकर चेहरे पर लगाये। मुहासों से छुटकारा मिलेगा। साथ ही इसमें ब्लीचिंग एजेंट होता है, जिसे लगाने से चेहरे की रंगत साफ होती है।

दरअसल आप हथेली पर जैतून के तेल की कुछ बूंदे लेकर चेहरे पर हल्के हाथों से मलते हुए लगाएं। थोड़ी देर बाद तौलिये को हल्के गर्म पानी से गीला करके अपना चेहरा पोंछ लें। रोज रात ऐसा करने से चेहरे का निखार बढ़ता है।

एलोवेरा में मौजूद जेल बेहद गुणकारी होता है। इसे कई लोग चेहरे पर लगाते हैं। वहीं कुछ खाने में भी इस्तेमाल करते हैं। यदि आप इसे चेहरे पर लगाते हैं तो यह त्वचा को जरूरी नमी देकर उसकी प्राकृतिक चमक को बरकरार रखने में मदद करता है। साथ ही दाग-धब्बों को भी कम करता है। एलोवेरा जेल में, हल्दी, शहद और दूध को मिलाकर चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में दो बार ऐसा करने से चेहरे की रंगत बढ़ती है।

राशिफल: 31 जुलाई 2019, आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, सभी कष्ट दूर होंगे, धन लाभ के योग

राशिफल: 31 जुलाई 2019, आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, सभी कष्ट दूर होंगे, धन लाभ के योग

आज का राशिफल

मेष

आप आज लोगों से मिलेंगे और आपकी मुलाकात आज सफल भी होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

वृष

जीवनसाथी की चिंता होगी। मान बढ़ेगा। योजनाएं लाभ देंगी। अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे।निर्णय लेने में विलंब न करें।

मिथुन

विवाद को बढ़ावा न दें। अशुभ सूचना मिल सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अस्वस्थता रहेगी।

कर्क

चोरी, चोट, दुर्घटना से हानि संभव है। व्यय बढ़ेगा। जोखिम न लें। व्यापार-व्यवसाय मंदा चलेगा। विरोध होगा। यात्रा सफल होगी।

सिंह

मेहनत का फल मिलेगा। सौदों से लाभ होगा। विद्यार्थी, बेरोजगार मनोनुकूल लाभ लें। विरोधी शांत होंगे। कार्य की गति बनाए रखें।

कन्या

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कानूनी अड़चन दूर होगी।

तुला

जीवनसाथी से सहयोग प्रसन्नता देगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। रुका हुआ धन वापस आएगा। लाभ के अवसर बनेंगे। कार्यशैली में सुधार होगा।

वृश्चिक

व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश-नौकरी से लाभ होगा। नई योजनाएं लाभ देंगी। अचानक लाभ के योग बनेंगे।

धनु

शरीर कष्ट संभावित है। धन वसूली होगी। निवेशादि से लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। किए गए कार्य फलीभूत होंगे।

मकर

कार्यसिद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। मान सम्मान मिलेगा। जोखिम न उठाये। व्यवसाय ठीक चलेगा।

कुंभ

उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा।

मीन

यात्रा सफल रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।

पंचांग: 31 जुलाई 2019 दिन- बुधवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

पंचांग: 31 जुलाई 2019 दिन- बुधवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

आज का पंचांग

विक्रम संवत:- 2076

शक संवत:- 1941

वार:-बुधवार

ऋतु:- वर्षा

अयन:- दक्षिणायण

मास:- श्रावण

पक्ष:- कृष्ण पक्ष

नक्षत्र:-पुनर्वसु

योग:- वज्र

तिथि:- चतुर्दशी

दिशाशूल:- उत्तर में

सूर्यास्त:- 07:13

सूर्योदय:- 05:41

राहुकाल:- सुबह 05:32- 07:14