रेसिपी डेस्क। पराठे तो आपने कई तरीके के खाए होंगे लेकिन कभी चॉकलेट से बने पराठे को टेस्ट किया है? बरसात का समय चल रहा हैं और ऐसे में आपके मन में भी आता होगा कि कुछ चटपटा और गर्मागर्म खाया जाये। वैसे तो आप कई चीज़ें खा सकती हैं लेकिन इस बार हम आपको कुछ खास टिप्स बताने जा रहे हैं जिसे अपना कर आप बारिश के मौसम का मज़ा ले सकती हैं।
आज हम आपके लिए ‘चॉकलेट पराठा’ बनाने की स्पेशल Recipe लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।।।
सबसे पहले एक बाउल में आटा, नमक और पानी मिलाकर नरम आटा गूंथ लें और आटे को दस से पंद्रह मिनट तक ढककर रख दें। इसके बाद आटे की लोइयां बनाकर इसकी दो रोटी बेल लें। बेली हुई एक रोटी पर चॉकलेट पेस्ट डालकर चारों तरफ से अच्छी तरह फैला दें।
इसके बाद दूसरी रोटी इसके ऊपर रखकर किनारों को अच्छी तरह से दबा दें। मीडियम आंच पर तवा गर्म करें। जब तवा गर्म हो जाए तब इस पर थोड़ा-सा तेल लगाएं और भरे हुए पराठे को इसपर डालकर दोंनो साइड से हल्का गोल्डन होने तक सेंक लें। गर्मागर्म पराठों को सर्व करें।
मनोरंजन डेस्क. वेब सीरीज माया और शॉर्ट फिल्म सेक्सोहॉलिक से इंटरनेट पर धमाल मचा चुकीं एक्ट्रेस शमा सिकंदर को इन दिनों पहचान पाना काफी मुश्किल हो रहा है। शमा का अंदाज पहले से काफी बदल चुका है।
2003 में टीवी सीरियल ‘ये मेरी लाइफ है’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली शमा इन दिनों टर्की में छुट्टियां मना रही हैं और वहां से उनका हॉलीडे लुक वायरल हो गया है।
बता दें कि शमा ‘बालवीर’ में ‘भयंकर परी’ का किरदार प्ले करके फेमस हुईं। शमा सिकंदर टीवी और बॉलीवुड में करियर बनाने के बाद शादी करके विदेश में सैटल हो चुकी हैं। शमा सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी नई-नई तस्वीरें यहां शेयर करती रहती हैं।
इसी क्रम में उन्होंने अपनी कुछ नहीं तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। शमा की ये तस्वीरें उनके फैंस को कुछ ज्यादा ही पंसद आ रही है। शमा अपने अलग-अलग लुक्स के चलते इंटरनेट पर छाईं रहती हैं।
मनोरंजन डेस्क। भोजपुरी और टीवी Actress Monalisa ने हाल ही में अपना ब्राइडल फोटोशूट करवाया है। Monalisa ने ये तस्वीरें कुछ मिनट पहले अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। तस्वीरों में गहने पहने और मेकअप से सजी Monalisa बेहद खूबसूरत दुल्हन नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों को देख उनके सीरियल ‘नजर’ के को-स्टार सहित फैन्स भी Monalisa को बेहद गॉरजस दुल्हन बता रहे हैं। तस्वीरों में वह गोल्डन कलर के ब्राइडल लहंगे में दिखाई दे रही हैं।
Monalisa का मेकअप नेहा अध्विक महाजन ने किया है जबकि आउटफिट नीरू सिंध्या ने तैयार किया है। बता दें कि भोजपुरी सिनेमा में Monalisa अपनी दमदार ऐक्टिंग और जबरदस्त डांस से फैन्स का दिल जीत चुकी हैं। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा के लगभग सभी लोकप्रिय सितारों के साथ काम किया है।
Lucknow। राजधानी से बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने घर में रखी राइफल से खुद को गोली से उड़ा लिया। गोली का शोर सुनकर जब तक परिवारीजन उसके पास पहुंचे उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं पुलिस मौके पर छानबीन में लगी हुई है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक आत्महत्या में किसी लड़की की भूमिका नजर आ रही है जो युवक को ब्लैकमेल कर रही थी।
यह मामला गाजीपुर थाना क्षेत्र के अयोध्या पुरी कॉलोनी का है। यहां के निवासी झल्लर सिंह के 18 वर्षीय बेटे अभिषेक प्रताप सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। दोपहर 12 बजे करीब अभिषेक के कमरे से गोली चलने की तेज आवाज आई।
घटना के समय घर पर कोई नहीं था, अभिषेक ने कमरा बंद करके खुद को गोली मारी थी। गोली की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। वहीं जब जब परिवारीजन घर पहुंचे अभिषेक दम तोड़ चुका था।
आनन-फानन मौके पर पुलिस पहुंची और घटना स्थल पर छानबीन में लग गई। अभिषेक का बीटेक में एडमिशन हो चुका था 1 अगस्त से क्लास शुरू हो रही थी।
अभिषेक का शव बेड पर पड़ा हुआ था। वहीं उसके सिर से खून बह रहा था। बेड के किनारे कमरे की दीवार पर खून के छींटे पड़े हुए थे। अभिषेक के पिता सीएमएस में केयर टेकर हैं। एसएचओ के मुताबिक अभिषेक किसी बात को लेकर परेशान था।
सूत्रों के मुताबिक इन्द्र नगर सेक्टर 11 में रहने वाली कोई लड़की बात करने को लेकर उसे ब्लैकमेल कर रही थी। परिवार और दोस्तों को लड़की के बारे में कुछ समय पहले ही पता चला, लेकिन उस समय बात ज्यादा गंभीर नहीं लगी थी। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
टेक डेस्क। चीनी Smartphone निर्माता कंपनी Vivo ने अपने बजट रेंज के Smartphone Vivo Y90 को भारत में Launch कर दिया है। कुछ दिन पहले ही इसे पाकिस्तान में Launch किया गया था। इस Smartphone को ग्रेटर नोएडा में Make In India के तहत असेंबल किया गया है।
इस Smartphone को भारत में Rs 6,990 की कीमत में Launch किया गया है। यह Smartphone कंपनी के वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है लेकिन अभी इसे खरीदने का ऑप्शन नहीं दिख रहा है। इस Smartphone को 27 जुलाई से Vivo के अन्य Smartphone की तरह ही ऑफलाइन चैनल्स पर उपलब्ध कराया गया है। इसे ऑनलाइन चैनल्स के माध्यम से कब बेचा जाएगा, फिलहाल इसके बारे में कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
भारत में इसे 6।22 इंच के एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ Launch किया गया है। इसमें वाटरड्रॉप नॉच फीचर दिया गया है और फोन दमदार 4,030 MAH की बैटरी के साथ Launch किया गया है। फोन का डिस्प्ले डिजाइन काफी आकर्षक है, इसमें आपको Halo FullView डिस्प्ले फीचर मिलता है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 88।6 फीसद तक दिया गया है। फोन के बैक पैनल में 3D कर्व्ड डिजाइन दिया गया है।
नई दिल्ली. कांग्रेस की कमान Priyanka Gandhi के हाथों में देने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। शशि थरूर के बाद अब पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने Priyanka Gandhi को अध्यक्ष बनाने के लिए राहुल गांधी को विचार करने को कहा है।
अमरिंदर सिंह से जब यह पूछा गाय कि क्या Priyanka Gandhi कांग्रेस अध्यक्ष के पद के लिए सही विकल्प हैं तो जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी के अध्यक्ष रह चुके राहुल गांधी को इस बारे में विचार करना चाहिए।
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, ‘अगर Priyanka Gandhi इसके लिए हां करती हैं और सभी की सहमति बनती है, तो हम सभी का समर्थन उनके साथ है। हम उन्हें पूर्ण सहयोग करेंगे।
गौरतलब है कि कैप्टन पहले भी कह चुके हैं कि पार्टी को इस समय एक युवा नेतृत्व की जरूरत है, जो नई पीढ़ी से जुड़कर नए तरीके से पार्टी को संगठित कर सकता है। वहीं, रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने भी कांग्रेस के लिए युवा नेतृत्व को जरूरी बताया है।
Lucknow. उन्नाव दुष्कर्म कांड की पीडि़ता के परिवार के लोग मंगलवार को सुबह ट्रामा सेंटर के बाहर धरना पर बैठे हैं। पीडि़ता के परिवार के लोग रायबरेली जेल में बंद चाचा के खिलाफ दर्ज सभी मुकदमा वापस लेने की मांग कर रहे हैं।
KGMU के ट्रामा सेंटर में रविवार को रायबरेली में दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दुष्कर्म पीडि़ता का इलाज चल रहा है। पीड़िता के चाचा रायबरेली जेल में बंद हैं। उन पर विधायक के भाई पर जानलेवा हमले का आरोप है। पीडि़ता के परिवार के लोग रायबरेली जेल में बंद चाचा के खिलाफ दर्ज सभी मुकदमा वापस लेने की मांग कर रहे हैं। हत्या के प्रयास के मामले में रायबरेली जेल में बंद पीडि़ता के चाचा के खिलाफ तीन केस दर्ज हैं। परिवार के लोग महेश सिंह के खिलाफ सभी केस वापस लेने के साथ ही उनको फौरन पैरोल पर रिहा करने की मांग को लेकर धरना पर बैठे हैं।
ट्रामा सेंटर के बाहर दुष्कर्म पीडि़ता का परिवार बच्चों के साथ धरने पर बैठा है। परिवार की मांग है कि पीडि़ता के चाचा पर दर्ज सभी मुकदमें वापस लेने के साथ ही उन्हें पैरोल पर फौरन छोड़ा जाए। धरना पर बच्चों के साथ महिला व पुरुष भी हैं। यह लोग नारा लगा रहे है कि मांग न पूरी होने तक धरने पर बैठेंगे। इनको ट्रामा प्रशासन के साथ पुलिस अधिकारी मनाने में जुटे हैं।
ट्रामा सेंटर के बाहर धरने पर बैठी पीड़िता की बहन का आरोप है कि जेल में बंद बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर इस केस को ख़त्म करवाने के लिए पूरे परिवार की हत्या करवाना चाहता है। आरोप है कि परिवार को लगातार धमकियां मिल रही थीं। विधायक के लोग केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। यह भी धमकियां दी जा रही थीं कि चाचा को जेल में डलवा दिया है, अब केस वापस ले लो।
उधर ट्रामा में भर्ती दुर्घटना में घायल दुष्कर्म पीडि़ता की हालत गंभीर बनी है। पीडि़ता के साथ ही दुर्घटना में घायल वकील महेंद्र प्रताप सिंह वेंटिलेटर पर हैं। ट्रामा सेंटर में रायबरेली पुलिस भी मौजूद है।
किशोरी की चाची और मौसी के शव को अभी लखनऊ पोस्टमार्टम हाउस में ही रखा गया है। पुलिस दोनों शव को सुबह उन्नाव लाने की तैयारियों में जुटी है। सभी थानाध्यक्षों को बता दिया गया है कि किसी को किसी भी समय कहीं भी पहुंचने के लिए कहा जा सकता है।
उन्नाव दुष्कर्म कांड की पैरोकारी करने वाले पीडि़ता के चाचा महेश सिंह के खिलाफ भी तीन मुकदमे दर्ज हैैं। एक मुकदमा विधायक के भाई अतुल ने जानलेवा हमले का लिखाया था। इसमें तीन फरवरी-19 को दस वर्ष की सजा हो चुकी है। रायबरेली जेल में बंद चाचा से मिलने ही पीडि़ता जा रही थी। दूसरा मुकदमा जीआरपी ने लूट व माल बरामदगी का लिखाया था, जबकि उसके खिलाफ तीसरा मामला न्यायालय के अभिलेख में हेराफेरी का दर्ज है।
क्राइम डेस्क. बिहार के पटना में स्कूल जाने की बजाय दोस्त के साथ पटना घूमने निकली नाबालिग छात्रा से गैंग रेप का मामला प्रकाश में आया है। खास बात यह है कि नौबतपुर-फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के बीच पीड़िता को अगवा कर दरिंदों ने उसके दोस्त के सामने ही अस्मत लूटी।
विरोध करने पर बंधक बनाकर छात्रा के दोस्त की पिटाई भी की गई। बाद में छात्रा को फुलवारीशरीफ में छोड़कर उसका दोस्त भी भाग निकला। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने पीड़िता के दोस्त सुबोध (20) समेत तीन आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
यह घटना तब सामने आयी, जब सोमवार को नवादा मोड़ के नजदीक एक नाबालिग छात्रा खून से लथपथ पड़ी हुई थी। सूचना पर फुलवारीशरीफ थाना प्रभारी रफीकुर्ररहमान मौके पर पहुंचे और पीड़िता को एम्स में भर्ती कराया। बाद में महिला दारोगा ने पीड़िता से पूछताछ की। पीड़िता ने बताया कि वह नौबतपुर क्षेत्र के रहने वाले अपने दोस्त सुबोध के साथ पटना आ रही थी। रास्ते में ही दरिंदों ने उसे अगवा कर लिया। बांसबाड़ी के पीछे ले जाकर आरोपितों ने मेरे दोस्त को बंधक बना लिया। इसके बाद बारी-बारी से मेरे साथ दुष्कर्म किया। आरोपितों के भाग जाने पर किसी तरह बंधनमुक्त होकर दोस्त मुझे कपड़ा दिलाने के लिए पटना लेकर आया।
कार सवारों द्वारा पीछा किए जाने की आशंका पर दोस्त मुझे छोड़कर चला गया। फुलवारीशरीफ थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल अभी तक स्पष्ट नहीं है। बहरहाल, केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। बयान दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
पश्चिमी सिटी एसपी अभिनव कुमार ने बताया कि गैंग रेप की घटना को गंभीरता से लिया गया है। जांच में यह भी पता चला है कि युवती घर से पूजा का सामान लेने निकली थी। इसी दौरान युवती के पड़ोस में रहने वाले उसके दोस्त सुबोध कपड़ा दिलाने के नाम पर बहला-फुसला कर पटना लेकर आ रहा था। इसी दौरान यह घटना हुई है। युवती पूजा का सामान लेने के लिए अपने पास 70 रुपये लेकर घर से निकली थी।
लखनऊ. उन्नाव रेप पीड़िता और वकील की हालत अभी भी गंभीर है। वेंटिलेटर पर दोनों का इलाज चल रहा है। हालांकि इलाज के बाद दोनों की तबीयत स्थिर बनी हुई है। घायल वकील के हाथ और पैर में कुछ हरकत हुई है।
केजीएमयू के प्रवक्ता संदीप तिवारी ने बताया कि दुघर्टना के बाद दोनों घायल शॉक बेहोशी में हैं। जांघ की हड्डी में फ्रैक्चर की वजह से करीब डेढ़ लीटर खून निकल गया। कई अंगों में चोट लगने से पीड़िता भी बेहोशी में है। उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। घायलों को अब तक सात से ज्यादा यूनिट खून चढ़ाया जा चुका है। अभी और खून चढ़ाया जा सकता है।
चोट की वजह से घायल शॉक में
ट्रॉमा सेंटर में रविवार शाम साढ़े चार बजे रेप पीड़िता और वकील को गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया। प्रवक्ता संदीप तिवारी ने बताया कि दुघर्टना के बाद दोनों घायल शॉक (बेहोशी) में हैं। जांघ की हड्डी में फ्रैक्चर की वजह से करीब डेढ़ लीटर खून निकल गया। कई अंगों में चोट लगने से पीड़िता शॉक में चली गई है। उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। वहीं वकील की 13 हड्डियां टूटी हैं। घायलों को अब तक सात से ज्यादा यूनिट खून चढ़ाया जा चुका है। अभी और खून चढ़ाया जा सकता है।
अब तक हुई यह जांचे
डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि दोनों घायलों का सिटी स्कैन व अल्ट्रासाउंड जांचें हो कराई जा चुकी हैं। सिर के भीतरी हिस्से में गंभीर चोटें नहीं आई हैं। एक्सरे कराया गया। इसके अलावा रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा का पता लगाने के लिए हर दो घंटे में एबीजी जांच कराई जा रही है।
पीड़िता
1-दाहिनी तरफ की पसलियां में फ्रैक्चर
2-सिर में चोटें
3-हाथ में कई हिस्सों में चोटें
4-छाती में चोटे आई हैं
5-पेट में चोट से खून का रिसाव हुआ है
6-जांघ की हड्डी में फ्रैक्चर।
वकील
1-शरीर की 13 हड्डियों में फ्रैक्चर
2-फ्रैक्चर की वजह से मरीज भीषण दर्द में है
3-पसलियों में चोट से घायल को सांस लेने में तकलीफ है।
वर्ल्ड डेस्क. पाकिस्तान के सनाउल्लाह मार्ग स्थित चाय की टपरी पर भी नजर आएंगे। जिसकी तंदूरी चाय पीने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इस मशहूर चाय की दुकान पर मिट्टी (टेराकोटा) के कुल्हड़ में चाय दी जाती है।
इसके बनने कि रेसिपी शुरू होती है कुल्हड़ को तंदूर में डाल उच्च तापमान पर पकाया जाता है और फिर उस गर्म-गर्म कुल्हड़ में चाय को डाल उसे परोसा जाता है।
कुल्हड़ की मिट्टी और तंदूर की सौंधी खुशबू चाय के स्वाद को दोगुना कर देती है। इस मशहूर दुकान के मालिक ने कहा, चाय को बनाने का तरीका बड़ा ही नायाब है, जो लोगों को काफी पसंद आता है।
वहीं दुकान पर अक्सर आने वाले लोगों ने कहा- यहां का माहौल बेहद ही अलग है, खासकर वे जिस तरह चाय देते हैं। यह काफी पुराना तरीका है। जो आपको उस दौर में ले जाता है जब चाय के लिए कुल्हड़ का इस्तेमाल किया जाता था।