वर्ल्ड डेस्क। भारत सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर में Article 370 हटाने और 2 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) बनाने के निर्णय का रूस ने समर्थन किया है। इतना ही नहीं, रूस ने पाकिस्तान को हिदायत देते हुए कहा कि वह कश्मीर मुद्दे पर भारत के साथ तनाव न बढ़ाए। रूस ने शनिवार को कहा जम्मू-कश्मीर की स्थिति में बदलाव और उसका विभाजन भारतीय संविधान के दायरे में हुआ है।

मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, “रूस, भारत और पाकिस्तान के बीच शांति संबंधों का प्रबल समर्थक है। हमें उम्मीद है कि दोनों पक्षों के बीच शिमला समझौता 1972 और लाहौर घोषणापत्र 1999 के तहत द्विपक्षीय वार्ता के जरिये मुद्दों को सुलझाया जाएगा।
उधर, भारत सरकार द्वारा Article 370 हटाने के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान ने इस मसले पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) को एक पत्र लिखा है लेकिन उसे UNSC से झटका मिला है। UNSC ने पाकिस्तान के इस पत्र पर अब तक कोई कमेंट नहीं किया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्ष जोआना रोनेका ने भारत के इस ऐतिहासिक फैसले को UNSC के प्रस्ताव का उल्लंघन बताने संबंधी पाकिस्तान के दावे पर कमेंट करने से इनकार किया है।















