मनोरंजन डेस्क। गुलशन कुमार की बेटी Khushali Kumar आर माधवन के साथ ‘दही-चीनी’ से Bollywood में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह फिल्म में एक वकील की भूमिका निभाएंगी और अपने किरदार में पूरी तरह फिट बैठने के लिए उन्होंने अपना होमवर्क भी शुरू कर दिया है।
फिल्म को लेकर खुशाली ने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा अपनी तैयारी के तौर पर मैंने वकीलों की काम की नैतिकता और कानूनी कार्यवाही को समझने के लिए प्रसिद्ध वकीलों के साथ बातचीत शुरू कर दी है।
मैं उनके काम करने के तरीके को देखने और समझने के लिए अदालत भी गई हूं और यह भी देखा की एक महिला वकील अदालत में कैसे प्रतिक्रिया देती है।
मैंने कुछ परिपक्व महिला वकीलों से भेंट भी की, उनके साथ खड़ा होना और फोटो क्लिक करना एक बड़ा सम्मान था, हालांकि मैं विभिन्न अदालतों में अधिक समय बिताने की योजना बना रही हूं, ताकि उनकी कार्यप्रणाली को समझा जा सके।”
दही-चीनी’ को नवोदित निर्देशक अश्विन नील मणि द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। बता दें, खुशाली सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं।
टेक डेस्क। ISRO का दूसरा मून मिशन थोड़े-थोड़े समय में नए-नए सरप्राइज और घटनाक्रम लेकर आ रहा है। चंद्रयान 2 चांद के साऊथ पोल की ओर बढ़ रहा है।
ISRO समय-समय पर इससे जुड़ी अपडेट्स लोगों के साथ साझा कर रहा है। स्पेस में चंद्रयान 2 की प्रगति को ISRO लोगों तक पंहुचा रहा है। भारत के इस मिशन के बारे में अधिक से अधिक जानने के लिए लोग भी उत्सुक हैं।
अब चंद्रयान 2 ने स्पेस से चांद और पृथ्वी, दोनों की कुछ बेहद शानदार पिक्चर्स ली हैं। चंद्रयान 2 ने अगस्त के पहले हफ्ते में पृथ्वी की पहली पिक्चर्स भेजी थीं।
बिजनेस डेस्क। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने आज शुक्रवार को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों में एक बार फिर कटौती की है। SBI ने एक महीने से भी कम समय में दूसरी बार एफडी पर ब्याज दरों में यह कटौती की है।
SBI ने विभिन्न परिपक्वता अवधि वाली रिटेल एफडी दरों में 10 से 50 आधार अंकों की कटौती की हैं, जबकि बल्क डिपॉजिट पर 30 से 70 आधार अंकों की कटौती की गई है। फिक्स्ड डिपॉजिट पर ये नई दरें 26 अगस्त से लागू हो जाएंगी। इससे पहले SBI ने 1 अगस्त को एफडी की ब्याद दरों में कटौती की थी।
गौरतलब है कि भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने इसी महीने रेपो रेट में 35 आधार अंकों की कटौती की है। इस साल यह RBI की रेपो रेट में चौथी कटौती थी। इस तरह RBI इस साल 110 अंकों की कटौती कर चुका है। RBI गवर्नर ने हाल ही में बैंकों से RBI की रेट कटौती का फायदा ग्राहकों को देने के लिए कहा था।
वर्ल्ड डेस्क। फ्रांस के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राफेल को लेकर बड़ा बयान दिया है। पीएम मोदी ने गुरुवार को बताया कि फ्रांस अगले महीने पहला राफेल लड़ाकू विमान भारत को सौंपेगा। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ अपनी द्विपक्षीय बैठक के बाद संयुक्त बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमें खुशी है कि 36 राफेल लड़ाकू विमानों में से पहला विमान भारत को अगले महीने सौंप दिया जाएगा।
सितंबर 2016 में, भारत ने फ्रांसीसी सरकार और दसॉल्ट एविएशन के साथ 7।8 बिलियन यूरो से अधिक के 36 राफेल फाइटर जेट का अधिग्रहण करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, ताकि लड़ाकू स्क्वाड्रनों को मजबूत किया जा सके और पूर्वी और पश्चिमी मोर्चों पर तत्काल आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके। बता दें, बाकी बचे राफेल विमान अगले साल मई से भारत में पहुंचना शुरू हो जाएंगे।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ, फ्रांसीसी फर्म डसॉल्ट एविएशन द्वारा निर्मित पहला राफेल फाइटर जेट प्राप्त करने के लिए पेरिस जाने वाले हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने कहा कि यह फ्रांस के लिए बड़ी बात है कि अगले महीने भारत को पहला विमान दिया जाएगा।
वर्ल्ड डेस्क। फ्रांस की राजधानी पेरिस में G7 समिट में हिस्सा लेने पहुंचे पीएम मोदी ने आज (शुक्रवार) को UNESCO में भारतीयों को संबोधित किया। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जैसे ही पीएम मोदी स्टेज पर पहुंचे, लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाना शुरू कर दिया।
इस दौरान लोगों को काफी समझाने की कोशिश की गई, लेकिन लोग लगातार मोदी-मोदी के नारे लगाते रहे। इसके बाद पीएम मोदी ने खुद कहा कि पहले राष्ट्रगान होगा। इसके बाद लोग शांत हो गए।
– REFORM PERFORM AND TRANFORM का नारा देते हुए कहा कि देश चल पड़ा है और मंजिल को भी प्राप्त करेगा। पेरिस में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज 21 वीं सदी में हम इन्फ्रा की बात करते हैं। मैं कहना चाहूंगा कि मेरे लिए यह IN + FRA है, जिसका अर्थ है भारत और फ्रांस के बीच गठबंधन।
– पहले विश्व युद्ध का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 9000 भारतीय सैनिकों ने अपनी जान दी थी। यहां रहने वाले हर भारतीय को ये आंकड़ा नहीं भूलना चाहिए। हमने फांसीवाद का मुकाबला भारत और फ्रांस में भी किया है। भारत और फ्रांस आज सोलर से लेकर कई अन्य क्षेत्रों में एक साथ आगे बढ़ रहे हैं।
– चंद्रयान का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि सितंबर में चंद्रयान चांद पर उतरने वाला है। साथ ही कहा कि हमारी सरकार ने चाइल्ड प्रोटेक्शन, हेल्थ के क्षेत्र में बड़े कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि भारत और फ्रांस एक दूसरे के लिए लड़े भी हैं और जिए भी हैं।
– पीएम ने कहा कि नई सरकार बनने के साथ ही जल शक्ति नाम का नया मंत्रालय बना दिया गया। जो जल समस्या संबंधित समस्याओं का समाधान करेगा।
– पीएम मोदी ने कहा कि नई सरकार को बने अभी ज्यादा दिन नहीं हुए है। हमने समय बर्बाद नहीं किया और कई बड़े फैसले लिए।
– पीएम मोदी ने कहा कि नए भारत में थकने और रूकने का कोई काम नहीं है। उन्होंने कहा कि आज भारत में भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद पर लगाम लगी है।
– संबोधन के दौरान पीएम मोदी के नाम के नारे लगता रहे। लोगों ने नारे लगाते हुए कहा कि फिर एक बार मोदी सरकार। पीएम ने कहा कि हमें जनादेश सिर्फ सरकार चलाने के लिए नहीं मिला बल्कि लोगों की सेवा करने के लिए मिला है।
– पीएम मोदी ने कहा कि नेता वादा करके भूल जाते हैं। मैं उस बिरादरी का नहीं हूं।
– पीएम ने देनों देशों की दोस्ती पर कहा कि फ्रांस के फुटबॉल में वर्ल्ड चैंपियन बनने पर भारत ने भी जमकर जश्न मनाया था।
– PM मोदी ने विमान हादसों जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी।
– पेरिस में PM मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में पेरिस और भारत की दोस्ती का जिक्र करते हुए कहा कि अच्छी दोस्ती का मतलब सुख-दुख में साथ देना है।
बता दें कि पीएम मोदी ने शुक्रवार को फ्रांस के प्रधानमंत्री एडवर्ड चार्ल्स फिलिप से भी मुलाकात की। गुरुवार को पीएम मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने मुलाकात की थी।
World Desk। पाकिस्तान को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। टेरर फंडिंग पर नजर रखने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था फाइनेंशियल एक्शन टाक्स फोर्स (FATF) की क्षेत्रीय इकाई एशिया पैसिफिक ग्रुप (Asia Pacific Group, APG) ने शुक्रवार को टेरर फंडिंग पर लगाम लगा पाने में नाकाम रहने पर पाकिस्तान को Black List कर दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि FTF के एशिया पैसिफिक ग्रुप ने पाया कि पाकिस्तान ने आतंकी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग के 40 अनुपालन मानकों में से 32 पर खरा नहीं उतरा जिसकी वजह से उसके खिलाफ कार्रवाई की गई।
दो दिनों से चल रही थी बैठक
अधिकारी ने बताया कि APG की बैठक ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा (Canberra, Australia) में हुई। पाकिस्तान में जारी आतंकी संगठनों की फंडिंग के मसले पर APG में बीते दो दिनों से बैठक चल रही थी। कुल सात घंटे से ज्यादा चली बैठक के बाद पाकिस्तान के खिलाफ यह फैसला आया। भारतीय अधिकारी ने कहा कि APG ने पाकिस्तान को टेरर फंडिंग के मानकों को पूरा करने में विफल रहने के कारण ब्लैक लिस्ट कर दिया है। APG ने आतंकी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग पर लगाम लगाने वाले 11 प्रभावशाली मानक तय किए थे जिसमें से 10 पर उसकी रेटिंग खराब रही।
इन सबके बावजूद पाकिस्तान अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा है। उसके वित्त मंत्रालय (Pakistan Finance Ministry) ने APG द्वारा ब्लैक लिस्ट किए जाने की खबरों को आधारहीन और झूठा बताया है। बता दें कि भारत APG और एफएटीए दोनों का सलाहकार सदस्य है। APG की बैठक में पाकिस्तान की मंत्रीस्तरीय टीम का नेतृत्व स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के गवर्नर ने किया। भारतीय अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान के अनुपालन रिकॉर्ड की समीक्षा किए जाने की मांग अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस द्वारा की गई।
खुद को बेकसूर साबित नहीं कर पाया पाकिस्तान
अधिकारी ने बताया कि तमाम कोशिशों के बावजूद पाकिस्तान 41 सदस्यीय पैनल के सामने किसी भी पैरामीटर पर खुद को खरा साबित नहीं कर पाया। APG के इस फैसले का पाकिस्तान पर व्यापक असर होगा। अब FTF अक्टूबर में होने वाली अपनी बैठक में पाकिस्तान को ब्लैक लिस्ट करने पर फैसला लेगा। FTF पाकिस्तान को ब्लैक लिस्ट होने से बचने के लिए 27 सूत्रीय एक्शन प्लान सौंपा था और आतंकियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई के लिए 15 महीने की मोहलत दी थी। यह समय सीमा अक्टूबर में खत्म हो रही है।
10 अरब डॉलर का लगेगा झटका
जून 2018 से ही पाकिस्तान फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की ‘ग्रे लिस्ट’ में मौजूद है। निगरानी सूची से बाहर आने के लिए पाकिस्तान पिछले साल FTF की ओर से दिए गए 27 में से दो-तीन मानकों को ही पूरा कर पाया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भी चिंता जता चुके हैं। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान FTF द्वारा यदि ब्लैक लिस्ट हुआ तो उसकी अर्थव्यवस्था को 10 अरब डॉलर का झटका लगेगा।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने अप्रासंगिक हो चुके 6 भत्तों को तत्काल प्रभाव से खत्म कर दिया है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को राज्य कर्मचारियों को मिलने वाले छह भत्तों को समाप्त करने का बड़ा फैसला लिया है। अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव मित्तल ने इसका शासनादेश जारी कर दिया है जिसके बाद कर्मचारी संगठनों में आक्रोश है।
इसको लेकर वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव संजीव मित्तल ने गुरुवार को आदेश जारी कर दिया। राज्य सरकार का तर्क है कि इन भत्तों की प्रासंगिकता खत्म हो चुकी थी लिहाजा इनको समाप्त किया जा रहा है। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि यह वह भत्ते हैं जो अधिकारियों व कर्मचारियों को समय-समय पर स्वीकृत किए गए थे।
आज इन भत्तों की प्रासंगिकता नहीं रह गई है, इसलिए यह भत्ते तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिए गए हैं। इनमें कंप्यूटर संचालन के लिए कर्मचारियों को 200 रुपये प्रति माह भत्ता मिलता था। स्वैच्छिक परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत दो बच्चों का सीमित परिवार रहने पर अधिकारियों व कर्मचारियों को अतिरिक्त प्रोत्साहन भत्ता दिया जाता था। यह भत्ता चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 250 रुपये, द्वितीय श्रेणी व तृतीय श्रेणी के कर्मियों को 450 रुपये व प्रथम श्रेणी के अफसरों को 650 रुपये प्रतिमाह मिलता था।
इन भत्तों को किया समाप्त
वित्त विभाग के इस बाबत गुरुवार को जारी आदेश में कहा गया है कि प्रदेश सरकार द्वारा राजकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय-समय पर कतिपय ऐसे भत्ते अनुमन्य किए गये हैं जिनके संबंध में यह अनुभव किया गया है कि ऐसे भत्तों की प्रासंगिकता नहीं रह गयी है।
इस वजह से शासन द्वारा विचार के बाद निर्णय लिया गया है कि इन भत्तों को लेकर पूर्व में जारी शासनादेशों को समाप्त किया जाता है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने सभी कर्मचारियों के जिन भत्तों को खत्म किया है, इनमें कंप्यूटर संचालन, स्वैच्छिक परिवार कल्याण कार्यक्रम, स्नातकोत्तर, द्विभाषी प्रोत्साहन, कैश हैंडलिंग व सिंचाई विभाग का परियोजना भत्ता शामिल हैं।
लखनऊ. तुगलकाबाद इलाके में रविदास मंदिर तोड़े जाने के खिलाफ बुधवार शाम को लोगों ने रामलीला मैदान में विशाल प्रदर्शन किया। इस आंदोलन में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर भी मौजूद थे। दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम भी इसमें शामिल थे। विरोध प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से दलित समुदाय के लोग सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए।
वहां से भीड़ का एक हिस्सा तुगलकाबाद पहुंचा और पत्थरबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद कई घंटों तक बवाल की स्थिति बनी रही। इस हिंसा में 15 पुलिसकर्मियों समेत दर्जनभर लोग जख्मी हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने कई राउंड फायरिंग भी की। इसके बाद अर्धसैनिक बलों ने भी आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर को गिरफ्तार कर लिया।
इस हिंसा पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने लोगों को संविधान के हिसाब से चलने को कहा। उन्होंने कहा कि कानून को अपने हाथ में न लिया जाए। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि महान संत रविदास जी के अपार अनुयाइयों से अपील है कि वे दिल्ली के तुगलकाबाद में गिराए गए इनके प्राचीन मन्दिर के पुनः निर्माण हेतु आक्रोशित होकर कानून को अपने हांथ में न लें। संत रविदास जी के अनुयाइयों को कानूनी व तथागत गौतम बुद्ध के मार्ग से ही चलकर अपने हितों को साधना है।
एक अन्य ट्वीट में मायावती ने कहा कि केन्द्र व दिल्ली सरकार से पुनः माँग है कि वे दोनों सरकारी खर्चे से सम्बंधित मन्दिर का पुनः निर्माण शीघ्र कराने के लिए बीच का कोई रास्ता अवश्य निकालें ताकि समुचित न्याय हो सके। स्मरण रहे कि यूपी में बीएसपी की सरकार ने संत रविदास जी के सम्मान में अनेकों ऐतिहासिक कार्य किए हैं।
इससे पहले गुरुवार को मायावती ने हिंसा को पूरी तरह से गलत बताया था। ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा था कि ”बीएसपी के लोगों द्वारा कानून को अपने हांथ में नहीं लेने की जो परम्परा है वह पूरी तरह से आज भी बरकरार है जबकि दूसरी पार्टियों व संगठनों के लिए यह आम बात है। हमें अपने संतों, गुरुओं व महापुरुषों के सम्मान में बेकसूर लोगों को किसी भी प्रकार की तकलीफ व क्षति नहीं पहुँचानी है।
गोरखपुर। पद्मविभूषण से सम्मानित Infosys के संस्थापक N.R. Narayana Murthy ने युवाओं को देश से युवाओं से अपने सपनों का भारत खुद गढ़ने का आह्वान किया है। एमएमएम प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि नारायणमूर्ति ने कहा कि तिरंगा लहराते हुए जोर-जोर से ‘जय हो’ और ‘मेरा भारत महान’ कहना आसान है, जबकि इनके लिए जरूरी मानवीय मूल्यों का संरक्षण कर पाना कठिन।
N.R. Narayana Murthy ने कहा कि बोलने की स्वतंत्रता, भय से स्वतंत्रता, चाहने की स्वतंत्रता जैसे मूल्य देश के स्वर्णिम भविष्य के लिए आवश्यक हैं। इनका संरक्षण करना ही असली देशभक्ति है। उपाधि प्राप्त कर रहे युवा इन बातों का ख्याल हमेशा रखें। दीक्षात भाषण में नारायणमूर्ति ने युवाओं को नया भारत गढ़ने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का आह्वान किया। ऐसे तो नहीं बन सकेंगे महान राष्ट्र इंजी। नारायणमूर्ति ने कहा कि भारत में निश्चित ही आज माहौल बदला है।
देश की आर्थिक वृद्धि दर 6-7 फीसद
N.R. Narayana Murthy ने कहा कि देश की आर्थिक वृद्धि दर 6-7 फीसद है। भारत दुनिया का साफ्टवेयर डेवलेपमेंट सेंटर बन रहा है। हमारा फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व 400 बिलियन यूएस डॉलर से अधिक हो रहा है, निवेशकों का भरोसा बढ़ा है, हमारे आंत्रप्रेन्योर को विदेशों से फंड मिल रहे हैं, शेयर बाजार में उमंग है, फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक देश में खरबपतियों की संख्या बढ़ रही है। यह सब अच्छा दिखता है, लेकिन एक और भारत है, जहां भयानक गरीबी है, भुखमरी है, कुपोषण है, भ्रष्टाचार है, 350 मिलियन भारतीय न लिख सकते हैं, न पढ़ सकते हैं, 200 मिलियन लोगों को पीने के लिए साफ पानी तक मिलना मुहाल है, 750 मिलियन लोग सैनिटेशन फैसिलिटीज से दूर हैं, इन सबका अनिश्चित भविष्य है और हम हैं इन स्थिति को लेकर सहज हो चले हैं।
मानव विकास इंडेक्स में हमारी रैंकिंग निम्न है, प्राथमिक और उच्च शिक्षा की दशा भी बहुत अच्छी नहीं है। यह सब कुछ चिंतनीय है। इस तरह हम कभी एक महान राष्ट्र नहीं बन सकते। हमें अपने लोगों में आदर्शवाद, आत्मविश्वास, आशा, ऊर्जा और जिज्ञासा की भावना विकसित करनी होगी, तभी हमारे देश के संस्थापकों का सपना सच्चे अर्थों में पूरा हो सकेगा।