31 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 320

UP: स्कूल जा रही बच्चों से भरी बस में लगी आग, मच गई चीखपुकार

कानपुर। बच्चों को लेकर स्कूल जा रही एक बस में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें उठते ही बस में बैठे बच्चों में अफरातफरी मच गई और वह चिल्लाने लगे। हालांकि बस चालक की सूझबूझ और स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों को आग विकराल होने के पहले ही सुरक्षित निकाल लिया गया। सूचना पर एक घंटे बाद पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।

जानकारी के मुताबिक, बस चालक एहतिसाम हैदर शुक्रवार सुबह रूमा व आसपास के गांवों से बच्चों को लेकर रूमा ऐमा मोड़ ड्योढ़ीघाट मार्ग स्थित गैंजेस वर्ल्ड स्कूल जा रहा था। बस में 25 से 30 बच्चे सवार थे। सुबह 7।15 बजे हाईवे की सर्विस लेन पर रूमा कस्बे में पहुंचते ही चलती बस से धुआं उठने लगा। चालक ने बताया कि सीएनजी बस के अगले हिस्से में बोनट के पास तार में शार्ट सर्किट से आग लगी।

तेज धुआं उठने के बाद देखते ही देखते बस को आग की लपटों ने घेर लिया। बस में आग देख व बच्चों के रोने चिल्लाने पर कस्बे के लोग दौड़ पड़े और आनन फानन चालक के साथ मिलकर सभी बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया। लगभग एक घंटे तक बस धू-धूकर जलती रही। इसके बाद पहुंची दमकल ने आग बुझाई।

पुलिस बस में आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि एक बड़ा हादसा टल गया। वहीं स्कूल प्रबंधन ने तत्काल दूसरी बस से बच्चों को स्कूल भेजा। घटना के बाद बच्चे सहमे हुए थे। सूचना पर बच्चों के परिजन भी अपने नैनिहालों का कुशलक्षेम जानने के लिए स्कूल पहुंचे।

योगी मंत्रिमंडल विस्तार के ठीक दूसरे दिन मंत्रियों के बंटे विभाग, यहां देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ। करीब ढ़ाई साल बाद योगी मंत्रिमंडल के विस्तार के दूसरे दिन गुरुवार देर रात मंत्रियों के विभाग आवंटित कर दिये गए। बुधवार को राजभवन में 23 मंत्रियों को शपथ दिलायी गई थी, जिसमें 18 नए चेहरे शामिल हैं। विभागों के बंटवारे में जहां कुछ मंत्रियों के विभाग बदलकर उनका कद घटा दिया गया है, वहीं कई मंत्रियों को महत्व भी दिया गया है। कुछ विभागों से मिले कड़वे अनुभव के चलते इस बार ठोंक बजाकर आवंटन किया गया है।

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने गुरुवार को गोरखपुर दौरे से वापस लौटने के बाद प्रस्तावित विभागों को मंजूरी दे दी। इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभागों को लेकर राज्यपाल से मंत्रणा की थी। योगी ने पहले की तरह गृह समेत कुल 37 विभाग अपने पास रखे हैं। बीते दिनों मंत्रियों के इस्तीफे के बाद योगी ने पर्यटन और महिला कल्याण भी अपने पास रखे थे, जिसे हटा दिया है, लेकिन प्रोटोकाल अपने पास ले लिया है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ। दिनेश शर्मा के विभाग में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बल्कि केंद्र की तर्ज पर जल शक्ति विभाग का गठन किया गया है और यह महत्वपूर्ण विभाग डॉ. महेंद्र सिंह को सौंपा गया है। इसमें सिंचाई समेत जल से संबंधित सभी विभागों को शामिल किया गया है। वहीं, सुरेश राणा का गन्ना विकास विभाग उनके पास ही रखा गया है।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने बुधवार को स्वतंत्र प्रभार से कैबिनेट में शामिल हुए इन दोनों मंत्रियों की प्रोन्नति के पीछे उनकी कर्मठता की सराहना की थी। वित्त विभाग सुरेश खन्ना को सौंपा गया है, जबकि उनके नगर विकास को आशुतोष टंडन को दिया गया है। आशुतोष के पिता लालजी टंडन भी इस विभाग के मंत्री रह चुके हैं। सिद्धार्थनाथ सिंह और नंदगोपाल गुप्ता नंदी के महत्वपूर्ण विभाग ले लिये गये हैं। चेतन चौहान से खेल लेकर स्वतंत्र प्रभार के उपेंद्र तिवारी को दिया गया है। इस बार मुख्यमंत्री ने कुछ राज्यमंत्रियों को विभाग न देकर अपने से सम्बद्ध रखा है। दोनों उप मुख्यमंत्री के अलावा सूर्य प्रताप शाही, स्वामी प्रसाद मौर्य, सतीश महाना, रमापति शास्त्री और मुकुट बिहारी वर्मा के विभाग में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

1. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ: गृह, आवास एवं शहरी नियोजन, राजस्व, खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, अर्थ एवं संख्या, भूतत्व एवं खनिजकर्म, बाढ़ नियंत्रण, कर निबंधन, कारागार, सामान्य प्रशासन, सचिवालय प्रशासन, गोपन, सतर्कता, नियुक्ति, कार्मिक, सूचना, निर्वाचन, संस्थागत वित्त, नियोजन, राज्य संपत्ति, नगर भूमि, उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय, प्रशासनिक सुधार, कार्यक्रम कार्यान्वयन, राष्ट्रीय एकीकरण, अवस्थापना, भाषा, वाह्य सहायतित, परियोजना, अभाव, सहायता एवं पुनर्वास, लोक सेवा प्रबंधन, किराया नियंत्रण, उपभोक्ता संरक्षण, बाट माप विभाग, प्रोटोकाल।

उपमुख्यमंत्री

2. केशव प्रसाद मौर्य : लोक निर्माण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम।
3. उपमुख्यमंत्री : डॉ। दिनेश शर्मा – माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, विज्ञान व प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी।

कैबिनेट मंत्री

1-सूर्यप्रताप शाही : कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि अनुसंधान।
2-सुरेश कुमार खन्ना : वित्त, संसदीय कार्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग।
3-स्वामी प्रसाद मौर्य : श्रम, सेवायोजन, समन्वय।
4-सतीश महाना : औद्योगिक विकास।
5-दारा सिंह चौहान : वन, पर्यावरण व जंतु उद्यान।
6-रमापति शास्त्री : समाज कल्याण व अनुसूचित जाति, जनजाति कल्याण।
7-जय प्रताप सिंह : चिकित्सा व स्वास्थ्य परिवार कल्याण, मातृ एवं शिक्षा कल्याण।
8-ब्रजेश पाठक : विधायी, न्याय, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा।
9-लक्ष्मी नारायण चौधरी : पशुधन, मत्स्य व दुग्ध विकास।
10-चेतन चौहान : सैनिक कल्याण, होमगार्ड, प्रांतीय रक्षक दल, नागरिक सुरक्षा।
11-श्रीकांत शर्मा : ऊर्जा, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत।
12-राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह : ग्राम्य विकास, समग्र ग्राम विकास।
13-सिद्धार्थ नाथ सिंह : खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, वस्त्रोद्योग, एमएसएमई, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआइ, निवेश प्रोत्साहन।
14-मुकुट बिहारी वर्मा : सहकारिता।
15-आशुतोष टंडन : नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन।
16-नंदगोपाल गुप्ता नंदी : नागरिक उड्डयन, राजनीतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ, हज।
17-डॉ। महेंद्र सिंह : जल शक्ति।
18-सुरेश राणा : गन्ना विकास, चीनी मिलें।
19-भूपेंद्र सिंह : पंचायती राज।
20-अनिल राजभर : पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तीकरण।
21-राम नरेश अग्निहोत्री : आबकारी, मद्यनिषेध।
22-कमल रानी वरुण : प्राविधिक शिक्षा।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

1-उपेंद्र तिवारी : खेल, युवा कल्याण। पंचायती राज मंत्री से सम्बद्ध।
2-डॉ। धर्म सिंह सैनी : आयुष, मुख्यमंत्री के साथ सम्बद्ध।
3-स्वाती सिंह : महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार।
4-नीलकंठ तिवारी : पर्यटन, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य। मुख्यमंत्री के साथ सम्बद्ध।
5। कपिल देव अग्रवाल : व्यवसायिक शिक्षा व कौशल विकास।
6- सतीश द्विवेदी : बेसिक शिक्षा।
7-अशोक कटारिया : परिवहन। संसदीय कार्यमंत्री के साथ सम्बद्ध।
8-श्रीराम चौहान : उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार, कृषि निर्यात।
9-रविंद्र जायसवाल : स्टांप तथा न्यायालय शुल्क, पंजीयन।

राज्य मंत्री

1-गुलाब देवी : माध्यमिक शिक्षा।
2-जयप्रकाश निषाद : पशुधन, मत्स्य एवं दुग्ध विकास।
3-जयकुमार सिंह जैकी : मुख्यमंत्री से सम्बद्ध।
4-अतुल गर्ग : चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण।
5-रणवेंद्र प्रताप सिंह धुन्नी सिंह : मुख्यमंत्री के साथ सम्बद्ध।
6-मोहसिन रजा : अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री।
7-गिरीश चंद्र यादव : मुख्यमंत्री से सम्बद्ध।
8-बलदेव औलख : जल शक्ति।
9-मनोहर लाल मन्नू कोरी : श्रम एवं सेवायोजन।
10-संदीप सिंह : वित्त व चिकित्सा शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा।
11-सुरेश पासी : गन्ना विकास एवं चीनी मिलें।
12-अनिल शर्मा : वन एवं पर्यावरण तथा जंतु उद्यान।
13-महेश गुप्ता : नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन।
14-आनंद स्वरूप शुक्ला : संसदीय कार्य, ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम्य विकास।
15-विजय कश्यप : मुख्यमंत्री के साथ सम्बद्ध।
16-डॉ। गिर्राज सिंह धर्मेश : समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण।
17-लाखन सिंह राजपूत : कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान।
18-नीलिमा कटियार : उच्च शिक्षा तथा विज्ञान व प्रौद्योगिकी।
19-उदयभान सिंह : एमएसएमई, खादी व ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, वस्त्रोद्योग व निर्यात प्रोत्साहन।
20-चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय : लोकनिर्माण।
21-रमाशंकर सिंह पटेल : ऊर्जा, अतिरिक्त उर्जा स्रोत।
22-अजित सिंह पाल : इलेक्ट्रानिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी।

राशिफल: 23 अगस्त 2019, आज इन राशियों पर रहेगी धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा, देखें अपनी राशि

राशिफल: 23 अगस्त 2019, आज इन राशियों पर रहेगी धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा, देखें अपनी राशि

आज का राशिफल

मेष

रोजगार प्राप्ति होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। किए गए कार्य फलीभूत होंगे। शरीर कष्ट संभावित है। धन वसूली होगी। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है।

वृष

यात्रा हो सकती है। आज आप मीठा बोलकर अपने काम पूरे करवा सकते हैं। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। व्यक्तिगत संबंधों में सुधार हो सकता है।

मिथुन

उम्मीदें पूरी होंगी। पुराने कर्मों का अच्छा फल भी मिलेगा। अच्छे कामों पर ध्यान देंगे और उससे आपको खुशी भी मिल सकती है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। नए लोगों से मुलाकात और दोस्ती होगी।

कर्क

लाभ के अवसर हाथ आएंगे। निवेशादि लाभ देंगे। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी।

सिंह

रोजगार प्राप्ति संभव है। नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। यात्रा सुखदायक होगी।

कन्या

चोरी, चोट, दुर्घटना से हानि संभव है। जोखिम न लें। व्यापार-व्यवसाय मंदा चलेगा। विरोध होगा। यात्रा सफल होगी।

तुला

आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। आप में भौतिक या शारीरिक ऊर्जा ज्यादा रहेगी। गृहस्थी का मेहनत वाला काम आज आप निपटा सकते हैं। आप खुद तो मेहनत करेंगे ही, परिवार के लोगों को भी सक्रिय कर देंगे।

वृश्चिक

जीवनसाथी की चिंता होगी। मान बढ़ेगा। योजनाएं लाभ देंगी। अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे। निर्णय लेने में विलंब न करें।

धनु

धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। रुकावटें दूर होंगी। मनमाफिक कार्य होंगे। नौकरी, परीक्षा, रोजगार, निवेश में लाभ होगा। स्वप्न साकार होंगे।

मकर

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता होगी। निवेशादि से लाभ होगा। साक्षात्कार, परीक्षा में सफलता मिलेगी। कटु वचनों के प्रयोग से बचें। कार्यों में गति आएगी।

कुंभ

जोखिम-जमानत के कार्य न करें। मूल्यवान वस्तु गुम हो सकती है। व्यापार मंदा चलेगा। विवाद से बचें। पुराने संबंधों में यश की वृद्धि संभव है।

मीन

मेहनत का फल मिलेगा। सौदों से लाभ होगा। विद्यार्थी, बेरोजगार मनोनुकूल लाभ लें। विरोधी शांत होंगे। कार्य की गति बनाए रखें।

पंचांग: 23 अगस्त 2019 दिन- शुक्रवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

पंचांग: 23 अगस्त 2019 दिन- शुक्रवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

आज का पंचांग

विक्रम सम्वत- 2076

शक सम्वत- 1941

वार- शुक्रवार

अयन- दक्षिणायण

मास:- श्रावण

पक्ष- कृष्ण पक्ष

नक्षत्र- कृत्तिका

योग- ध्रुव

तिथि- सप्तमी

दिशा शूल- पश्चिम में

सूर्योदय- 05:41

सूर्यास्त- 06:36

राहुकाल- सुबह 07:20 से 08:57

अजय कुमार भल्ला होंगे देश के अगले गृह सचिव, मोदी सरकार ने लगाई मुहर

New Delhi। देश के अगले गृह सचिव के तौर पर अजय कुमार भल्‍ला का चयन किया गया है। बतौर गृह सचिव अजय कुमार भल्‍ला की नियुक्ति को लेकर केंद्र सरकार के कैबिनेट अप्‍वाइंटमेंट कमेटी ने अपनी मंजूरी दे दी है। उल्‍लेखनीय है कि अजय कुमार भल्‍ला मौजूदा गृह सचिव राजीव गौबा की जगह लेंगे।

गृह मंत्रालय के अनुसार, अजय कुमार भल्‍ला असम-मेघालय काडर के 1984 बैच के IAS अधिकारी हैं। मौजूदा समय में वह गृह मंत्रालय में ही बतौर ऑफिसर ऑन स्‍पेशल ड्यूटी तैनात हैं। उल्‍लेखनीय है कि देश के मौजूदा गृह सचिव राजीव गौबा 31 अगस्‍त को अपने पद सेवानिवृत्‍त हो रहे हैं।

UP: किशोरी ने किया छेड़छाड़ का विरोध तो जिंदा जलाया !

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर से बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां एक किशोरी को छेड़छाड़ का विरोध करने पर जिंदा जला दिया गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। किशोरी को घायल अवस्था में ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।


पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बाद अगर पुलिस गांव के दबंग युवक पर कार्रवाई कर देती तो शायद आज उसकी बेटी की यह हालत न होती।

मामला शहर कोतवाली इलाके के हाजीपुर गांव का है, जहां रहने वाला युवक गोलू विगत कई दिनों से गांव की ही एक किशोरी के साथ छेड़खानी कर रहा था। इसे लेकर किशोरी के परिजनों ने कई बार आपत्ति की। वहीं, किशोरी ने भी उसके द्वारा की जाने वाली छेड़खानी का विरोध किया। लेकिन आरोपी नहीं मान रहा था और वह शादी के लिए दबाव बना रहा था।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार देर रात किशोरी घर में लेटी थी। तभी आरोपी उसके घर पहुंचा और छेड़खानी करने लगा। किशोरी के विरोध करने पर गोलू ने घर में रखा केरोसिन डालकर उस पर आग लगा दी और मौके से भाग निकला।

किशोरी की चीख-पुकार सुनकर घरवालों सहित आस-पास के लोग एकत्र हो गए और आनन-फानन में आग पर काबू पाया गंभीर हालत में किशोरी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। किशोरी का आरोप है की गोलू उस पर शादी का लगातार दबाव बना रहा है। शादी न करने पर उसने उसे और उसके मां-बाप को जान से मारने की धमकी दी है।

BSP सुप्रीमो मायावती ने भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर बोला हमला !

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने नई दिल्ली के तुगलकाबाद में हिंसा के मामले में भीम आर्मी पर जोरदार हमला बोला है। दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में रविदास मंदिर तोड़े जाने के खिलाफ बुधवार शाम को लोगों ने रामलीला मैदान में विशाल प्रदर्शन किया। इस आंदोलन में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर भी मौजूद थे। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान वाहनों में भी तोडफ़ोड़ की गई। चंद्रशेखर के नेतृत्व में इस प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश से दलित समुदाय के लोग सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए।

तुगलकाबाद की इस हिंसा को बसपा सुप्रीमो मायावती ने पूरी तरह गलत बताया है। मायावती ने कहा है कि बसपा के लोगों के कानून को अपने हाथ में नहीं लेने की जो परम्परा है वह पूरी तरह से आज भी बरकरार है जबकि दूसरी पार्टियों व संगठनों के लिए यह आम बात है। हमें अपने संत, गुरुओं व महापुरुषों के सम्मान में बेकसूर लोगों को किसी भी प्रकार की तकलीफ व क्षति नहीं पहुँचानी है।

मायावती ने कहा कि कल दिल्ली के खासकर तुगलकाबाद क्षेत्र में जो तोडफ़ोड़ आदि की घटनायें घटित हुई हैं, वह अनुचित है। उससे बसपा का कुछ भी लेना-देना नहीं है। बसपा संविधान व कानून का हमेशा सम्मान करती है तथा इस पार्टी का संघर्ष कानून के दायरे में ही रहकर होता है।

बीएसपी के लोगों को किसी भी अतिदु:खद घटना के घटने के बाद अगर सरकार कहीं पर धारा 144 के तहत प्रतिबंध लगाती है तो उसका उल्लंघन नहीं करना है व अन्य पार्टियों के नेताओं की तरह घटनास्थल पर जबर्दस्ती नहीं जाना है ताकि सरकार को निरंकुश व द्वेषपूर्ण कार्रवाई करने का मौका नहीं मिल सके।

तुगलकाबाद की पत्थरबाजी के कारण कई घंटों तक बवाल की स्थिति बनी रही। इस हिंसा में 15 पुलिसकर्मियों समेत दर्जनभर लोग जख्मी हो गए। यहां जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने कई राउंड फायरिंग भी की। इसके बाद अर्धसैनिक बलों ने भी वहां भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस के जवानों के साथ पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को भी तैनात किया गया है।

भारत-पाकिस्तान के तनाव के बीच चीन का बाजवा को मुबारकबाद !

वर्ल्ड डेस्क। चीन ने पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख जनरल क़मर जावेद बाजवा के कार्यकाल को तीन साल बढ़ाए जाने का समर्थन किया है। साथ ही चीन ने जनरल बाजवा को पाकिस्तान सेना का एक असाधारण नेता भी बताया।

चीनी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि जनरल क़मर जावेद बाजवा के नेतृत्व में पाकिस्तान सेना, पाकिस्तान की संप्रभुता और सुरक्षा हितों को बनाए रखने में योगदान देना जारी रखेगी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने पत्रकारों से अपनी नियमित वार्ता के दौरान कहा, हम मानते हैं कि जनरल बाजवा के नेतृत्व में पाकिस्तान की सेना पाकिस्तान की संप्रभुता, सुरक्षा हितों, क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को बनाए रखने में योगदान देना जारी रखेगी।

बता दें कि कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 हटाए जाने के बाद से भारत और पाकिस्‍तान के बीच तनावपूर्ण हालातों के बीच हाल ही में बाजवा के कार्यकाल को तीन साल के लिए बढ़ा दिया है।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता ने कहा कि ‘हमने पाकिस्तानी सरकार के इस फैसले पर गौर किया है। गेंग ने कहा कि जनरल बाजवा चीनी सरकार और उसकी सेना के एक सच्चे और पुराने मित्र है और उन्होंने चीन और पाकिस्तान के बीच संबंधों में सकारात्मक योगदान दिया है।

 

इस कंपनी ने इंडिया में लांच की SUV Seltos, जानें कीमत और फीचर्स

बिजनेस डेस्क। साउथ कोरियन वाहन निर्माता कंपनी Kia Motors ने इंडियन मार्केट में अपनी पहली SUV Seltos (#KiaSeltos) को लॉन्च कर दिया है। कंपनी की इस कार का काफी लंबे समय से कार प्रेमियों के बीच इंतजार किया जा रहा था।

ऑटो एक्सपो 2018 में Kia ने पहली बार अपनी कॉन्सेप्ट कार को पेश किया था। साउथ कोरियन कंपनी ने ऐसे समय में इंडिया में अपनी एसयूवी को लॉन्च किया है जब देश का ऑटो मार्केट सुस्ती के दौर से गुजर रहा है।

शुरुआती कीमत महज 9।69 लाख

Kia की Seltos की शुरुआती कीमत कंपनी ने 9।69 लाख रुपये रखी है। जबकि एक दिन पहले मारुति की तरफ से लॉन्च की गई एमपीवी XL6 की शुरुआती कीमत 9।79 लाख रुपये है। कंपनी की तरफ से Seltos की बुकिंग 16 जुलाई से ही शुरू की जा चुकी है। पहले दिन ही कार को 6000 से ज्यादा लोगों ने बुक कराया था। अब तक बुकिंग का आंकड़ा 32035 पर पहुंच गया है।

इंजन की स्पेसिफिकेशन

Seltos के इंजन की बात करें तो यह 3 इंजन ऑप्शंस के साथ लॉन्च की गई है। इसमें 1।5 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ ही 1।4 लीटर टर्बो जीडीआई पेट्रोल मोटर है। 1।5 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन 115 पीएम की पावर जेनरेट करता है। वहीं, 1।4 लीटर टर्बो GDI मोटर 140 पीएस की पावर और 242 न्यूटर मीटर की टॉर्क जेनरेट करता है। Seltos में 6 स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स के साथ ही 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर और 7 स्पीड DCT का भी फीचर दिया गया है।

29 अगस्त को लांच होगा Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन, जानें कीमत और खूबियां

टेक डेस्क। Xiaomi का सब-ब्रांड रेडमी अपना नया स्मार्टफोन ‘Note 8 pro’ 29 अगस्त को चीन में लॉन्च करेगी। फोन में 64 MP का क्वैड कैमरा होगा।

रिपोर्ट में बताया गया कि कंपनी ने चीनी सोशल मीडिया नेटवर्क वेइबो पर Note 8 pro की झलक दिखाई है, जिसमें पीछे की तरफ तीन कैमरों को एक के ऊपर एक वर्टिकली लगाया गया है, जबकि चौथे कैमरे को दाहिनी तरफ लगाया गया है।

आगामी Note 8 series में पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है और इस स्मार्टफोन को ग्लास-सैंडबिच डिजायन में बनाया गया है। Note 8 pro के साथ कंपनी द्वारा रेगुलर रेडमी Note 8 फोन लॉन्च करने की उम्मीद है, जिसमें भी पिछले हिस्से में चार कैमरा सेंसर फीचर मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा कंपनी रेडमी TV भी लॉन्च करने जा रही है।

बताया जा रहा Note 8 pro में स्नैपड्रैगन 700 सीरीज चिपसेट और बड़ी बैटरी होगी। यह डिवाइस एंड्रायड 9।0 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा और इसमें पॉप-अप सेल्फी कैमरा लगा होगा, जैसा कि हाल ही में लॉन्च रेडमी के20 सीरीज में लगा हुआ है।