31 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 318

मोदी को PM पद का दावेदार बनाने में जेटली का था बड़ा रोल !

New Delhi. बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली अब हमारे बीच नहीं रहे। लंबे समय से बीमार चल रहे जेटली ने शनिवार 24 अगस्त को अंतिम सांस ली। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का सबसे भरोसेमंद साथी माना जाता था।

जब प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी गुजरात से दिल्ली आए तो उन्होंने एक इंटरव्यू में खुद कहा था कि दिल्ली के लिए वो नए हैं। माना जाता है इस वक्त अगर मोदी की सबसे ज्यादा मदद किसी ने की तो वो जेटली ही थे। 2013-14 लोकसभा चुनाव के पहले मोदी को भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया। दावा किया जाता है कि पार्टी में मोदी के नाम पर सर्वसम्मति बनाने में जेटली का योगदान सबसे महत्वपूर्ण था।

मोदी-शाह के सबसे ज्यादा भरोसेमंद

2014 में लोकसभा चुनाव के पहले जब मोदी को भाजपा ने प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने पर विचार किया तो यह बहुत आसान काम नहीं था। कहा जाता है कि जेटली ही वो चेहरा थे जिन्होंने वरिष्ठ और कनिष्ठ नेताओं को मोदी के नाम पर राजी किया। इतना ही नहीं, 2002 के गुजरात दंगों के बाद मोदी की कानूनी दिक्कतें दूर करने की जिम्मेदारी भी जेटली ने ही संभाली। 2010 में सोहराबुद्धीन शेख मामले में जमानत मिलने के बाद कोर्ट ने अमित शाह के गुजरात प्रवेश पर जब रोक लगा दी, तो शाह सबसे पहले जेटली के घर गए और मदद मांगी। जेटली के कानूनी प्रयासों की वजह से बाद में कोर्ट ने यह रोक हटा ली थी।

मंत्रिमंडल बनाने में अहम भूमिका

2014 में जब मोदी पहली बार प्रधानमंत्री बने तो कुछ नए चेहरे उनकी कैबिनेट में नजर आए। इनमें पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण और धर्मेंद्र प्रधान शामिल थे। कहा जाता है कि जेटली ने ही अमित शाह और प्रधानमंत्री को इनके नाम और विशेषताओं के बारे में बताया था। मुकुल रोहतगी और जेटली अच्छे मित्र माने जाते हैं। रोहतगी को जब सॉलिसिटर बनाने की बात चली तो कुछ दिक्कतें आईं, लेकिन जेटली ने ये रास्ता भी साफ कर दिया।

Article 370: श्रीनगर एयरपोर्ट पर रोके गए राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेता, प्रशासन ने दिल्ली लौटाया

New Delhi. कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 10 विपक्षी नेताओं के साथ शनिवार को श्रीनगर एयरपोर्ट पहुंचे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें एयरपोर्ट से आगे नहीं बढ़ने दिया। इस दौरान हंगामे की स्थिति बन गई और सभी नेताओं को दिल्ली वापस भेज दिया गया।

जम्मू-कश्मीर से Article 370 हटाए जाने के बाद पहली बार विपक्षी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल राज्य के दौरे पर गए थे। राहुल स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर कश्मीर के हालात का जायजा लेना चाहते थे।

इसी बीच जम्मू-कश्मीर प्रशासन की ओर से कहा गया है कि नेता राज्य का दौरा करने न आएं। उनके आने से शांति व्यवस्था बनाए रखने की कोशिशों में खलल पड़ सकता है। नेताओं को यहां आने से बचना चाहिए। अब तक किसी भी नेता को राज्य के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया है।

राहुल के अलावा विपक्ष के प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, केसी वेणुगोपाल, सीपीएम नेता सीताराम येचुरी, जदयू नेता शरद यादव, द्रमुक नेता तिरुची शिवा, राकांपा नेता माजिद मेमन, सीपीआई नेता डी राजा, तृणमूल नेता दिनेश त्रिवेदी और राजद के मनोज झा हैं।

अगर प्रतिनिधिमंडल को अनुमति दी जाएगी, तो ये राज्य के अन्य हिस्सों में भी जा सकते हैं। अभी तक, Article 370 को हटाए जाने के बाद से राज्य में किसी भी राजनीतिक दल के नेता को जाने की अनुमति नहीं दी गई थी। स्थानीय नेताओं पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को नजरबंद रखा गया है।

राहुल-मलिक के बीच बहस हो चुकी है

इससे पहले, कांग्रेस के सांसद गुलाम नबी आजाद को राज्य में प्रवेश नहीं दिया गया था और उन्हें दो बार जाने से रोका गया था। डी राजा को भी श्रीनगर एयरपोर्ट से वापस भेज दिया गया था। राहुल गांधी और राज्यपाल सत्यपाल मलिक के बीच राज्य का दौरा करने को लेकर ट्विटर पर बहस भी हो गई थी।

इस बीच, जम्मू कश्मीर प्रशासन ने नेताओं से अनुरोध किया है कि वे श्रीनगर का दौरा न करें क्योंकि ऐसा करने से वहां आम जनता को असुविधा हो सकती है। घाटी के कई क्षेत्रों में अभी भी पाबंदियां लागू हैं, जिनका नेताओं के दौरे से उल्लंघन हो सकता है।

UAE में PM मोदी को मिला देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान Order of Zayed से नवाज़ा गया है। प्रधानमंत्री मोदी को ये सम्मान द्विपक्षीय रणनीतिक संबंधों को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए दिया गया है।

बीते अप्रैल में यूएई ने द्विपक्षीय रणनीतिक संबंधों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए मोदी को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की थी। यह पुरस्कार यूएई के संस्थापक शेख जायद बिन सुल्तान अल नाहयान के नाम पर है। यह विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह पुरस्कार पीएम मोदी को खाड़ी देश के नेता की जन्मशती के वर्ष में प्रदान किया जा रहा है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे हैं। यहां प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई के बाजार में रुपे (RuPay) कार्ड की पेशकश की जिससे यहां की बहुत सी दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी बारत के इस डिजिटल भुगतान कार्ड से खरीद की जा सकती है।

आपको बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों फ्रांस, यूएई और बहरीन की यात्रा के दूसरे चरण के तहत पेरिस से यूएई की राजधानी अबू धाबी पहुंचे हैं।

मुख्तार अंसारी गिरोह का शूटर बृजेश सोनकर गिरफ्तार, 50 हजार का था ईनाम

लखनऊ। BSP के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी गिरोह के शूटर 50 हजार रुपये के इनामी बृजेश सोनकर को मऊ पुलिस और प्रयागराज की क्राइम ब्रांच की टीम ने दबोच लिया। सोनकर की गिरफ्तारी के बाद मऊ पुलिस अपने साथ ले गई। प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड के बाद मऊ पुलिस ने उसपर 50 हजार का इनाम घोषित किया था।

प्रयागराज क्राइम ब्रांच की टीम के मुताबिक मऊ में हत्या की वारदात को अंजाम देकर फरार 50 हजार रुपये का इनामी शूटर बृजेश सोनकर भाजपा का झंडा लगी स्कार्पियो गाड़ी में प्रयागराज आया था। पुलिस टीम मऊ से उसका पीछा करते हुए पहुंची। पुलिस ने शूटर की तलाश शुरू की तो पता चला कि वह कैंट में सर्कुलर रोड पर मौजूद है।

क्राइम ब्रांच की टीम सुबह सिविल लाइंस में थी तभी मऊ के कोपागंज थाने के उपनिरीक्षक विनीत सिंह ने आकर बताया कि मऊ में हत्या की वारदात को अंजाम देकर फरार हुआ 50 हजार रुपये का इनामी शूटर बृजेश सोनकर स्कार्पियो गाड़ी में प्रयागराज आया है। पुलिस टीम मऊ से उसका पीछा करते हुए आई है। पुलिस ने बताया कि कोपागंज निवासी बृजेश मुख्तार अंसारी गिरोह का गुर्गा है। वह मुख्‍तारी अंसारी के लिए काम करता है।

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर स्कार्पियो रोकी और बृजेश को दबोच लिया। उसे कैंट थाने ले जाकर गिरफ्तारी का दाखिला किया गया। उसके बाद पुलिस टीम शूटर को लेकर मऊ रवाना हो गई। वह किसी काम से कोर्ट आया था। उससे जुड़े मुकदमे की सुनवाई एमपी एमएलए कोर्ट में चल रही है। कोपागंज निवासी बृजेश सोनकर ही मुख्तार अंसारी गिरोह का खास गुर्गा है। हत्या, अपहरण की दर्जनों वारदातों का आरोपी विधायक मुख्तार अंसारी बांदा जिला कारागार में बंद है।

CM योगी ने झूला झुलाकर उतारी कान्हा की आरती, बच्चों संग खिंचवाई तस्वीरें

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कल देर रात अपनी कर्मस्थली गोरखपुर में थे। सीएम योगी की मौजूदगी में गोरखनाथ मंदिर का माहौल हर्षोल्लास के चरम पर था। कृष्ण का बाल रूप धारण किए छोटे-छोटे बच्चों पर हर किसी की निगाहें टिक जा रही थीं। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने झूला झुलाकर कान्हा की आरती उतारी।

देशभर में जन्माष्टमी के त्यौहार को लेकर खूब उत्साह देखी गई। मुख्यमंत्री ने कृष्ण बने बच्चों के साथ सेल्फी ली और बच्चे भी उन्हें देख खूब खुश नजह आए।

मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी लेने के लिए बच्चे एक-एक कर आते गए और उन्हें सेल्फी लेने से जन्माष्टमी के दिन मना भी नहीं किया गया। गोरखनाथ मंदिर में कई सारे बच्चे आए थे। कोई कृष्ण बना था तो कोई राधा बनी थीं। सबने साथ में फोटो भी खींचवाए।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार की अर्धरात्रि गोरखनाथ मंदिर में सोहर और भजनों की सुरमयी प्रस्तुति माहौल में आस्था और भक्ति का रंग घोल रही थी। इन आस्था भरे मोहक माहौल के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देर रात मंदिर पहुंचे और उन्होंने रात 12 बजे गर्भ गृह में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की।

चेहरे पर इन घरेलू चीजों के साथ कभी न करें ऐसा, स्किन को पहुंचेगा नुकसान

फैशन डेस्क। घरेलू चीजों से हम अपने चेहरे को सुंदर बनाना चाहते हैं। चेहरे की सुंदरता के लिए हम क्या कुछ नहीं करते। ऐसे में हम घरेलू चीजों का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं।

घरेलु तरीकों से भी आप समस्याओं को दूर कर सकते हैं। इनके साथ ये भी जरूरी होता है कि आप उन चीजों के बारे में भी जाने जिससे स्किन को नुकसान पहुंच सकता है और आपकी खूबसूरती कम हो सकती है। आज हम उनके ही बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आपके चेहरे को नुकसान हो सकता है।

बॉडी लोशन

बॉडी लोशन इस्तेमाल करके आप अपने हाथ और पैरों की खूबसूरती और सॉफ्टनेस बरकरार रख सकती हैं, लेकिन भूलकर भी इसे चेहरे पर ना लगाएं। ये काफी ऑयली होते हैं और इससे पिंपल की परेशानी हो सकती है।

विनेगर

इसका चेहरे पर कभी सीधे तौर पर इस्तेमाल करने की गलती ना करें। विनेगर थोड़ा एसिडिक नेचर का होता है। इसलिए इसे हमेशा पानी के साथ मिलाकर इस्तेमाल करें। इसके साथ ही, पुराने विनेगर को यूज करने से बचें। वक्त के साथ इसमें मौजूद पानी की मात्रा कम हो जाती है और इसका एसिडिक नेचर ज्यादा मजबूत हो जाता है। इससे आपको रैशेज की परेशानी हो सकती है।

एक्सपायर प्रोडक्ट

माना कि आप जब किसी प्रोडक्ट पर पैसे खर्च करती हैं, तो इसे फेंकने में आपको काफी बुरा लगता है। लेकिन किसी एक्सपायर क्रीम, सनस्क्रीन या ऐसी किसी दूसरी चीज का चेहरे पर इस्तेमाल काफी हानिकारक हो सकता है। इससे आपको एलर्जी और रैशेज की परेशानी हो सकती है।

नींबू

विनेगर की तरह नींबू का भी चेहरे पर सीधे तौर पर इस्तेमाल ना करें। इसमें मौजूद ब्लीचिंग प्रोपर्टी चेहरे को रूखा बना सकती है। हमेशा इसे पानी के साथ मिलाकर ही यूज करें। साथ ही, इसे इस्तेमाल करने के बाद कभी भी धूप में निकलने की गलती ना करें। इससे आपको रैशेज की समस्या हो सकती है।

गर्म पानी

चेहरे को धोने के लिए आप कभी गर्म पानी का इस्तेमाल ना करें। गर्म पानी आपके स्किन सेल्स को नुकसान पहुंचाकर चेहरे का नेचुरल मॉइश्चराइजर खत्म करता है और इसे डल बनाता है। कई बार इसकी वजह से चेहरे पर सफेद निशान भी नजर आने लगते हैं। हमेशा नॉर्मल या गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।

दालचीनी सिर्फ मसालों में ही नहीं, इन बीमारियों के लिए भी है रामबाण !

हेल्थ डेस्क. भारतीय खाने में मसलों का अहम महत्व रखा गया हैं। वहीं देखा जाये तो मसलों का उपयोग सिर्फ खाना बनाने में ही नही बल्कि दवाओं में भी इसका इस्तेमाल किया जाता हैं।बतादें कि भारतीय मसालों में बहुत सारे औषधीय गुण होते हैं।

दरअसल इन मसालों का सेवन दवाईयों के तौर पर किया जाए तो ये शरीर की बहुत सारी बीमारियों के इलाज में काम आ सकती हैं। इन्हीं मसालों में से एक मसाला ऐसा है जिसका सेवन करने से सिर के दर्द या फिर माइग्रेन में भी आराम मिलता है। तो आइए जानते हैं वो कौन सा ऐसा मसाला है जिसकी बात हम कर रहें हैं।

दालचीनी का सेवन करने से बहुत सी बीमारियों में आराम मिलता है। डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, एक्ने, मुंह की दुर्गंध के साथ ही इसका सेवन माइग्रेन के मरीजों के लिए भी रामबाण का काम करता है। अगर किसी को माइग्रेन की समस्या है तो एक बार दालचीनी का प्रयोग जरूर करें।

माइग्रेन की समस्या होने पर सिर के एक तरफ भयानक दर्द होता है। माइग्रेन का दर्द होने पर चक्कर और उल्टी जैसी समस्या हो जाती है। एक बार जब माइग्रेन की वजह से दर्द होना शुरू होता है तो फिर लगातार 72 घंटे तक हो सकता है। इस बीमारी में दवाओं से ज्यादा सही खानपान और दिनचर्या असरकारी होती है।

वहीं माइग्रेन की समस्या होने पर दालचीनी को पीस कर उसका लेप बना कर माथे पर लगा कर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। आधे घंटे के बाद हल्के गर्म पानी से इसे धो दें। इस तरह की प्रक्रिया नियमित रूप से करने पर माइग्रेन में राहत मिलती है।इसके साथ ही दालचीनी का पाउडर बना कर उसे तीन से चार बार ठंडे पानी के साथ सेवन करें।

मात्र एक हजार रुपए में यूरोप की यात्रा करने का सुनहरा मौका, आप भी कर सकते हैं जानें कैसे

पर्यटन डेस्क। आज के समय में हर कोई छुट्टी मनाने बाहर जाते हैं। लेकिन कुछ लोग अपना कम बजट के कारण बहार नही घूम सकते हैं। देखा जाये तो अधिकतर लोग अपने शहर में ही रह कर छुट्टियां माना लेते हैं।

हम आपके लिए कुछ ऐसा बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आपका यूरोप जाने का सपना सच हो सकता है। वो भी कुछ हजार रुपये में। तो आइए जाने वो क्या करके सही बजट में यूरोप की यात्रा की जा सकती है।

यूरोप जाने का सबसे सही समय है मई से लेकर जुलाई तक का। इस समय पेरिस से लेकर एम्सटर्डम तक पूरे यूरोप का मौसम बहुत ही अच्छा होता है और आप अपने जेब पर बिना कोई अतिरिक्त बोझ डाले आसानी से घूम सकते हैं।

जहां यूरोप में बहुत सारी जगह हैं लेकिन अगर आपको केवल प्रसिद्ध जगह पर घूमना है तो सबसे सही होगा कि आप पहले से ही प्लान कर ले कि कहां घूमना है। क्योंकि जिन जगहों पर जाने के लिए आसानी से बस और फ्लाइट मिल जाती है वहां पर कम खर्च में आराम से सैर कर सकते हैं।एम्सटर्डम, ब्रुसेल्स, पेरिस, मिलान इन सब जगहों की यात्रा बजट में रहेगी।

यूरोप घूमने से पहले ही शैंगेन वीजा बनवाना पड़ता है। इस वीजा की कीमत एक व्यक्ति के लिए करीब 4400 रुपये होती है। इसके साथ ही ट्रेवेल इंश्योरेंस के लिए एक हजार से ज्यादा नहीं खर्च करना चाहिए।

दरअसल जब कभी भी यूरोप जाने की प्लानिंग करें तो देख लें कि कौन सी फ्लाइट आपके बजट में हैं। क्योंकि बहुत सारी फ्लाइट एक दो जगह का स्टे लेकर कम पैसे में यूरोप पहुंचाती हैं। मई जून के महीने में कई सारी फ्लाइट आपको तीस हजार रुपये तक मिल जाएंगी।

यूरोप में अगर किसी होटल में ठहरना हो तो बहुत महंगा पड़ जाएगा इसलिए आप किसी हॉस्टल में रुक सकते हैं। इन हॉस्टलों की कीमत आपके बजट में होगी और ये बहुत ही साफ-सुथरे होते हैं।

BREAKING: पू्र्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन, 9 अगस्‍त से AIIMS में थे भर्ती

New Delhi. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता एवं पूर्व वित्‍त मंत्री अरुण जेटली का शनिवार को निधन हो गया है। अरुण जेटली पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। वह 9 अगस्‍त से दिल्‍ली स्थित एम्‍स में भर्ती थे। एम्‍स की ओर से जारी की गई प्रेस रिलीज के अनुसार अरुण जेटली का निधन शनिवार को दोपहर 12:07 बजे हुआ है।

एम्‍स की ओर से जारी की गई प्रेस रिलीज के अनुसार अरुण जेटली का निधन शनिवार को दोपहर 12:07 बजे हुआ है।

राशिफल: 24 अगस्त 2019, आज इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, सभी कष्ट दूर होंगे, देखें अपनी राशि

राशिफल: 24 अगस्त 2019, आज इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, सभी कष्ट दूर होंगे, देखें अपनी राशि

आज का राशिफल

मेष

अविवाहितों के लिए अनुकूल समय है, विवाह के योग बनेंगे। आपकी अपनों से भेंट होगी। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा।

वृषभ

आपकी स्वास्थ्य सम्बन्धी चिंताएं बढ सकती हैं। सहनशक्ति से काम लें और कार्यक्षेत्र में दूसरों के सामने अपने को असहज महसूस न होने दें।

मिथुन

आपको भरपूर भाग्य का सहारा मिलेगा। व्यापार अथवा कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे।

कर्क

यदि आप आपके लिए कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो जल्दबाजी ना करे, सभी पक्षों का सही से मूल्यांकन करें उसके पश्चात ही कोई निर्णय करें।

सिंह

व्यर्थ की भागदौड़ से बचें एवं मानसिक संतुलन बनाए रखें। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।

कन्या

आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रुके कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के मामलें में यह समय अच्छा नहीं है। वाहन ध्यान से चलाएं चोट लगने की सम्भावना है।

तुला

आज आपको कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है, रुके हुए कार्यो में प्रगति होगी परन्तु आपकी सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी।

वृश्चिक

आज आप आक्रामक रहेंगे, आपके इरादे बहुत स्पष्ट रहेंगे जिसकी वजह से आप कार्यस्थल और घर पर सभी काम सही तरीके से कर पाएंगे।

धनु

एक महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। मनोबल मजबूत रहेगा। रुका धन मिलेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। व्यापार में नई योजनाओं के शुभारंभ की संभावना है।

मकर

आज आपके कार्य स्थान पर और अधिक प्रतिस्पर्धी रहेगी, पराक्रम से बिगड़े कार्य भी सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। परिवार में मतभेद उभरेंगे।

कुंभ

परिवार में हर्षोल्लास का वातावारण रहेगा। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को और अधिक रोचक बनाएं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन

आप अपने क्रोध और जलन को नियंत्रित करने की जरूरत है, जल्दबाजी से काम करने से नुकसान की आशंका है। यह समय सन्तान के लिए भी हितकारी नहीं है।