27 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 315

7 सीटर कार Renault Triber लांच, कीमत है 4।95 लाख रुपये

बिजनेस डेस्क। Renault ने बुधवार को भारतीय ऑटो मार्केट में अपनी बहुप्रतीक्षित एमपीवी कार ट्राइबर (Renault Triber) को लॉन्च कर दिया है। कार को 5 लाख रुपये से भी कम के एक्स शोरूम प्राइज पर बाजार में लांच किया गया है। किफायती एमपीवी के बाजार में आने पर इसके कार प्रेमियों के बीच तेजी से पॉपुलर होने की उम्मीद की जा रही है।

लॉन्चिंग के दौरान कंपनी की तरफ से बताया गया कि Renault साल 2022 तक इंडियन मार्केट में दो और नई कारें लॉन्‍च करने की प्लानिंग कर रही है। इनमें से एक कार इलेक्ट्रिक होगी। कंपनी की तरफ से इलेक्ट्रिक व्हीकल का कोड नाम HBC बताया गया।

4 वेरिएंट में लांच हुई कार

Triber को कंपनी की तरफ से चार वेरिएंट RXE, RXL, RXT और RXZ वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इन मॉडल्स का एक्स शोरूम प्राइज 4।95 लाख रुपये से शुरू होकर 6।49 लाख रुपये तक है। कार में 1 लीटर का इंजन दिया गया है।

कंपनी की तरफ से अभी पेट्रोल इंजन ही बाजार में उतारा गया है। कंपनी की तरफ से बताया गया कि भारतीय कार बाजार में 75 फीसदी कारें 4 मीटर से कम लंबाई की हैं और Renault इंडिया इसी खंड में उतरना चाहती है।

लंदन से अक्षय कुमार ने शेयर किया ऐसा Video देख फैंस हुए इमोशनल

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड के खिलाड़ी Akshay Kumar फैंस के बीच बहुत पॉपुलर हैं। उनकी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा एक्टर की पर्सनल लाइफ लोगों के बीच चर्चा में रहती है। अक्षय अपनी वाइफ ट्विंकल और बच्चों के साथ अकसर हैंगआउट करते दिखते हैं।

सोशल मीडिया पर भी अक्षय अपनी फैमिली की फोटोज ओर वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। इन दिनों अक्षय लंदन में अपनी मां के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। Akshay Kumar की मां अरुणा भाटिया घुटने की सर्जरी से रिकवर कर रही हैं।

Akshay Kumar ने अपनी मां के साथ लंदन की सड़कों पर टहलते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। अक्षय ने इस वीडियो पोस्ट में लिखा है कि लंदन में मां के साथ समय बिताने के लिए शूटिंग की। यह मायने नहीं रखता कि आप कितने व्यस्त हैं, यह मत भूलिए को वे भी बुजुर्ग हो रहे हैं इसलिए उनके साथ समय गुजारे, जब आप ऐसा कर सकते हैं।

Akshay Kumar की ‘Mission Mangal’ ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 150 करोड़ की कमाई की है। ‘Mission Mangal’ बीते दो हफ्तों से सिनेमाघरों और बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। इसे रिलीज हुए 14 दिन हो चुके हैं।

सोशल मीडिया पर करीना कपूर ने ढाया कहर, PHOTOS वायरल

डेस्क। बॉलीवुड की बेबो गर्ल करीना कपूर इन दिनों लगातार खबरों में बनी हुई हैं। करीना जी टीवी के शो डांस इंडिया डांस को जज कर रही हैं। शो को करीना के साथ रैपर रफ्तार और कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस के साथ मिलकर जज कर रही हैं। इसी शो के सेट से करीना की कुछ फोटोज वायरल हुई हैं जिनमें वो ब्लैक-ग्रीन ड्रेस में कमाल के अंदाज में नजर आ रही हैं।

बताया जा रहा है करीना ने एक एपिसोड के लिए 2।5-3 करोड़ रुपये की डिमांड की थी। शो तीन महीने तक चलेगा जिसमें 25-28 एपिसोड होंगे जहां हर दिन दो एपिसोड शूट किए जाएंगे। लगता है करीना की डिमांड पूरी हो गई है तभी वो जज बनकर शो में नजर आ रही हैं।

ब्लैक-ग्रीन ड्रेस में हाई हील्स में करीना का लुक पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है। लंदन से छुट्टियां मनाकर वापस लौटीं करीना कपूर पिछले दिनों लैक्मे फैशन वीक के फिनाले डे पर ब्लैक गाउन में रैंपवॉक करती नजर आईं। करीना का ब्लैक स्वॉन लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

भारत को युद्ध की धमकी देने वाले पाक रेल मंत्री की लंदन में हुई थी पिटाई !

वर्ल्ड डेस्क। Pakistan की इमरान खान सरकार के एक मंत्री ने दावा किया है कि भारत से उनकी जंग कब होगी। पाकिस्तान की सरकार में रेल मंत्री शेख रशीद अहमद ने भविष्यवाणी की है कि पाकिस्तान और भारत के बीच अक्टूबर में या उसके बाद पूर्ण युद्ध होगा।

रेल मंत्री शेख रशीद अहमद पाकिस्तान सरकार के वहीं मंत्री हैं जिनकी कुछ दिनों पहले लंदन में पिटाई हुई थी। इतना ही नहीं उन्हें जमकर घूंसे मारे गए थे और उन पर अंडे फेंके गए थे।

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार अवामी मुस्लिम लीग के प्रमुख और रेल मंत्री शेख रशीद पर लंदन में उस समय हमला हुआ जब वह एक होटल में पुरस्कार समारोह में शरीक होने गए थे। इसी कार्यक्रम में कुछ लोग वहां आए और शेख रशीद को पीटकर वहां से भाग गए थे।

इसलिए हुआ था हमला

इस हमले की जिम्मेदारी Pakistan People’s Party से जुड़े पीपुल्स यूथ ऑर्गनाइजेशन यूरोप के अध्यक्ष आसिफ अली खान और पार्टी के ग्रेटर लंदन शाखा की अध्यक्ष समाह नाज़ ने ली थी। दरअसल इन ऑर्गनाइज़ेशन के लोग शेख रशीद से नाराज़ चल रहे थे। पाकिस्तानी रेल मंत्री ने कुछ दिन पहले ही पीपीपी प्रमुख बिलावल भुट्टो ज़रदारी (Bilawal Bhutto Zardari) के खिलाफ अपशब्द कहे थे जिसके बाद उनके ऊपर ये हमला हुआ था।

इमरान खान के मंत्री का दावा: अक्टूबर के बाद भारत-पाक के बीच होगी जंग !

वर्ल्ड डेस्क। Pakistan की इमरान खान सरकार के एक मंत्री ने दावा किया है कि भारत से उनकी जंग होगी। मंत्री यहीं नहीं रुके, उन्होंने यह तक बता दिया है कि जंग कब शुरू होगी।

पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद अहमद ने भविष्यवाणी की है कि पाकिस्तान और भारत के बीच एक पूर्ण युद्ध होगा। उनका दावा है कि यह युद्ध अक्टूबर या उसके बाद होगा। पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया है कि शेख राशिद ने यह बयान दिया है।

पाक के विदेश मंत्री ने कहा था

इस्लामाबाद में कश्मीर पर आयोजित एक सेमिनार में कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीरियों के अधिकारों की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएगा। उन्होंने कहा, ‘भारत ने कश्मीर से गैरकानूनी तरीके से आर्टिकल 370 हटाकर वहां तनाव पैदा कर दिया है। ऐसे में यहां भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बन सकते हैं और हम इसके लिए तैयार हैं।’

कुरैशी ने यह भी कहा कि वो अगले महीने इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र महासभा में भी उठाएंगे। बता दें कि अब तक पाकिस्तान को आर्टिकल 370 के मुद्दे पर हर जगह झटका लगा है। यहां तक कि अमेरिका ने भी इस मुद्दे पर भारत का साथ दिया है।

यूपी उपचुनाव: मायावती ने किया प्रत्याशियों के नाम का ऐलान, यहां देखें लिस्ट

Lucknow। बहुजन समाज पार्टी ने उपचुनावों को लेकर अहम घोषणा कर दी है। पार्टी ने बुधवार को लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में 13 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव अकेले लड़ने का ऐलान कर दिया है। साथ ही 11 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान भी कर दिया है। आज हुई इस बैठक में एक बार फिर सर्वसम्मति से मायावती को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी चुन लिया गया। इस बैठक में उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम पर भी मुहर लगा दी गई है।

इन्हें मिला टिकट

बैठक में बसपा सुप्रीमो मायावती ने सभी 13 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। यह पहला मौका है जब बसपा उपचुनाव लड़ने जा रही है। बसपा ने 13 में से 11 सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। घोसी सीट से कय्यूम अंसारी, मानिकपुर से राजनारायण निराला, हमीरपुर से नौशाद अली, जैदपुर से अखिलेश अंबेडकर, बलहा से रमेश गौतम, टूंडला से सुनील कुमार चित्तौड़, लखनऊ कैंट से अरुण द्विवेदी, प्रतापगढ़ सदर से रंजीत सिंह पटेल, रामपुर से जुबेर मसूद खान और कानपुर से देवी प्रसाद तिवारी। जलालपुर सीट से अभी प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। सहारनपुर सीट पर मायावती को फैसला लेना है। बता दें इन सभी को जिन सीटों पर उपचुनाव होने हैं वहां का प्रभारी बनाया गया है। बसपा में जो प्रभारी होता है उसे ही टिकट मिलता है।

मजबूती से उपचुनाव लड़ने के निर्देश

बैठक में मायावती ने पार्टी पदाधिकारियों को तीन राज्यों में होने वाले चुनाव और उत्तर प्रदेश के उपचुनाव को मजबूती और पूरी ताकत से लड़ने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी को सत्ताधारी बीजेपी और कांग्रेस दोनों के खिलाफ इस चुनाव में लड़ना है। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि बैलेंस ऑफ़ पावर बनकर आगे बढ़ना है। सत्ता की मास्टर चाभी अपने हाथों में लिए बिना हमारे लोगों का हित और कल्याण संभव नहीं है।

सख्त हुई योगी सरकार, फर्जी शिक्षकों के खिलाफ अभियान चलाकर निकाला जाएगा बाहर !

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ। सतीश चन्द्र द्विवेदी ने मंगलवार को यहां कहा कि प्रदेश में अभियान चलाकर फर्जी शिक्षकों को बाहर किया जाएगा। डॉ। सतीश चंद्र द्विवेदी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से कहा कि एसआईटी ने प्रदेश में 4000 फर्जी शिक्षक चिन्हित किए हैं, जिनमें से 1300 को चिन्हित कर कार्रवाई की जा चुकी है। हम लोग सूबे में बड़ा अभियान चलाकर अब फर्जी शिक्षकों को विभाग से बाहर करेंगे।

डॉ। सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि तबादले के लिए इंडेक्स सिस्टम लागू किया जाएगा। पहले पांच साल सेवा पर ही तबादले का नियम था, अब इसे घटाकर तीन साल कर दिया गया है। अक्टूबर से आवेदन लेंगे। अगले सत्र की शुरुआत से पहले तबादला कर दिया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि महिला शिक्षक के लिए तबादले की समयसीमा तीन वर्ष से घटाकर एक वर्ष की जाएगी। सैनिकों की पत्नी का तो उनकी प्राथमिकता के आधार पर तबादला होगा। इसके साथ ही गंभीर रोग से पीड़ित और दिव्यांग को भी प्राथमिकता मिलेगी। एक जिले से दूसरे जिले और जिले के भीतर तबादला हो सकेगा। केवल अपने ग्राम पंचायत में तैनाती नहीं हो सकेगी।

उन्होंने बताया, मृतक शिक्षकों के आश्रितों की नियुक्ति अब समयबद्ध की जाएगी। जो आश्रित शिक्षक बनने योग्य हैं और टीईटी पास हैं, उन्हें शिक्षक बनाएंगे। जो मृतक आश्रित जरूरी शैक्षिक योग्यता रखते हैं और चतुर्थ श्रेणी कमर्चारी हैं, अगर टीईटी पास करते हैं तो उन्हें भी शिक्षक बनाया जाएगा। द्विवेदी ने बताया, ‘बेसिक शिक्षा परिषद का कार्यालय लखनऊ स्थानांतरित किया जाएगा। स्कूली शिक्षा के लिए अब अलग से निदेशालय बनेगा। इसमें अलग से डायरेक्टर जनरल नियुक्त होगा। बेसिक शिक्षा का अलग संवर्ग बनेगा।

चीफ इंजीनियर के चैंबर में ठेकेदार ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या !

वाराणसी। पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही की वजह से चीफ इंजीनियर के कमरे में ठेकेदार अवधेश श्रीवास्तव ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। डीएम, एसएसपी और एसपी सिटी सहित सभी अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। विभागीय लोगों के अनुसार अस्पताल के सीसी रोड, वाटर हार्वेस्टिंग व पम्प हाउस के काम का 48 लाख रुपये का भुगतान होना था।

विभाग पर काफी रकम थी बकाया

मूल रूप से गाजीपुर जिला निवासी ठेकेदार अवधेश चंद्र श्रीवास्तव पीडब्ल्यूडी में ठेकेदारी करते थे। लंबे समय से विभाग पर काफी रकम बकाया थी। विभागीय लापरवाही के कारण लंबे समय से उनका भुगतान नहीं हो पा रहा था। बुधवार की सुबह क्षुब्ध हो कर चीफ इंजीनियर कार्यालय में अवधेश पहुंचे तो बकाया भुगतान करने को कहा, इस पर चीफ इंजीनियर ने उनको बुरी तरह डांट दिया। इसी दौरान ठेकेदार ने मुख्‍य अभियंता अम्बिका सिंह के सामने असलहा निकालकर खुद को गोली मार ली। गोली चलने की जानकारी होने के बाद परिसर में हड़कंप मच गया और मौके पर विभागीय लोग पहुंचे तो ठेकेदार की मौत हो चुकी थी।

करोडों का चल रहा था ठेका

विभागीय सूत्रों के अनुसार कबीरचौरा महिला अस्पताल निर्माण का लगभग 20 करोड़ रुपये का ठेका था, जिसमें लगभग 90 फीसद तक कार्य हो चुका था। तीन से चार करोड़ रुपये इस समय बकाया था। ठेकेदार इसी रकम के भुगतान के लिए कई माह से मुख्‍य अभियंता कार्यालय का चक्कर काट रहा था। मगर मुख्‍य अभियंता भुगतान के लिए टाल मटोल करते रहे। जबकि इसी महीने काम पूरा कर विभाग को हैंडओवर करना था। बकाया की वजह से ठेकेदार पर अधिक देनदारी हो गई थी मगर विभाग की ओर से भुगतान नहीं किया जा रहा था। विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 1999।79 लाख रुपये कार्य का बजट था मगर कुल 1721।32 लाख रुपये भुगतान हो चुका था।

सीएम योगी ने यूपी को दिया सात मेडिकल कॉलेजों का तोहफा

लखनऊ। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यानाथ ने आज प्रदेश को सात नए मेडिकल कॉलेज की सौगात दी। ये मेडिकल कॉलेज अयोध्‍या, शाहजहांपुर, बस्‍ती, बहराइच, फिरोजाबाद, बदायूं और गौतमबुद्धनगर में खुलेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच से एक साथ सभी का उद्घाटन किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच से सात मेडिकल कॉलेजों के छात्र छात्राओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक मेडिकल छात्र को तैयार करने में 10 करोड़ खर्च होते हैं। यह पैसा जनता की ओर से जमा किये गए टैक्स से आता है। ऋण से उऋण होने के लिए डॉक्टर बनने के बाद जनता की सेवा करें।

14 नए मेडिकल कॉलेजों का भेजा प्रस्‍ताव

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉक्टर सरकार से वेतन लेते हैं फिर भी प्राइवेट प्रैक्टिस करता है। ऐसा क्यों होता है। उन्‍होंने कहा, अब आप सभी देख रहे हैं कि सरकारी धन हड़पने वाले कहां जा रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि हॉस्पिटल का नाम महर्षि बालार्क ऋषि तथा मेडिकल कॉलेज का नाम महाराजा सुहेलदेव के नाम से रहेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि 14 नए मेडिकल कॉलेजों के निर्माण के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा गया है।

यहां खुले मेडिकल कॉलेज

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यानाथ ने आज प्रदेश को सात नए मेडिकल कॉलेज की सौगात दी। ये मेडिकल कॉलेज अयोध्‍या, शाहजहांपुर, बस्‍ती, बहराइच, फिरोजाबाद, बदायूं और गौतमबुद्धनगर में खुलेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच से एक साथ सभी का उद्घाटन किया।

इससे पहले मुख्यमंत्री कल रायबरेली के दौरे पर थे। वहां उन्होंने अटल जी के नाम से बलरामपुर में सेटेलाइट मेडिकल कालेज बनाएंगे। इसके साथ ही लखनऊ में मेडिकल यूनिवर्सिटी इसी साल शुरू करने की बात कही थी।

स्वामी चिन्मयानंद के बहाने प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर बोला हमला

लखनऊ। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर योगी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर उन्हीं के कॉलेज की छात्रा के अपहरण का मुकदमा दर्ज होने की खबर पर कहा यह तो उन्नाव मामले जैसा ही लग रहा है।


प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को लगातार कई ट्वीट किये। वह अपने पहले ट्वीट में लिखती हैं।।।।’उत्तर प्रदेश में एक दिन भी ऐसा नहीं बीतता जिस दिन भाजपा सरकार महिलाओं को यह भरोसा दिलाने में कामयाब हो कि आप सुरक्षित हैं और अगर आपके साथ कोई घटना घटती है तो आपको न्याय मिलेगा।’

प्रियंका अपने अगले ट्वीट में स्वामी चिन्मयानंद पर उन्हीं के कॉलेज की छात्रा के अपहरण का मुकदमा दर्ज होने व छात्रा के अभी तक लापता होने की घटना का जिक्र करते हुए लिखती हैं।।।’आवाज उठाने वाली लड़की लापता है या कर दी गई है। उसके साथ क्या हो रहा है कोई नहीं जानता। आखिर ये कब तक चलेगा? उत्तर प्रदेश में यह उन्नाव मामले जैसा ही दुहराव लग रहा है।

आगे प्रियंका ने कहा कि ‘अगर कोई महिला बीजेपी नेता के खिलाफ शिकायत करती है, तो उसको न्याय मिलना तो दूर की बात, उसकी खुद की सुरक्षा की भी गारंटी नहीं रहती। पिछले ही साल आरोपी पर से दुष्कर्म का मुकदमा भाजपा सरकार ने वापस लिया था। बहुत साफ है सरकार किसके साथ खड़ी है। यूपी की लड़कियां सब देख रही हैं।

शाहजहांपुर में दर्ज हुआ है केस

पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री व मुमुक्षु आश्रम के अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद पर उन्हीं के कॉलेज की छात्रा के अपहरण का मुकदमा मंगलवार शाम शाहजहांपुर में दर्ज किया गया है। बीते दिनों छात्रा ने एक वीडियो वायरल कर शारीरिक शोषण व दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। उसके बाद से वह लापता है। हालांकि इससे पहले स्वामी चिन्मयानंद के वाट्सएप नंबर पर मैसेज आया, जिसमें उनसे पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। उस प्रकरण में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।