27 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 314

सपा सांसद आजम खां के खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज !

रामपुर. समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता एवं रामपुर से सांसद आजम खां की मुश्किलें बढ़ती ही चली जा रही है। भूमाफिया घोषित किए जाने के बाद अब आजम खां को डकैत बना दिया गया है। सपा सांसद के खिलाफ कोतवाली थाने में डकैती का मुकदमा दर्ज किया गया है।

आजम खां के साथ पूर्व सीओ आले हसन और अन्य 6 लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हुई है। थाना कोतवाली में दर्ज की गई एफआईआर में आजम खां समेत 8 लोगों पर समाजवादी पार्टी की सरकार दौरान घोसीपुरा में मकान तोड़ने, लूटपाट करने और मारपीट करने का लगाया आरोप है।

गौरतलब है कि सपा सांसद आजम खां पर किसानों की जमीन, नदियों की जमीन कब्जा करने का आरोप लगे हैं। उनके खिलाफ करीब 30 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। हाल ही में उनके हमसफर रिसॉर्ट की दीवार पर बुलडोजर चलाया गया था। यह रिसॉर्ट उनके बेटे अब्दुल्ला के नाम पर है। रिसॉर्ट की जिस दीवार को तोड़ा गया है, उसे लेकर सिंचाई विभाग ने पहले ही सांसद आजम खां को नोटिस जारी कर दिया था। आरोप है कि अखिलेश यादव की सरकार के कार्यकाल में रिसॉर्ट के लिए उन्होंने सिंचाई विभाग के नाले की एक हजार वर्ग गज जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था।

रामपुर प्रशासन आजम खां को पहले ही भूमाफिया घोषित कर चुका है। जौहर विश्वविद्यालय के लिए किसानों की जमीनें कब्जाने के आरोप में आजम खां को प्रशासन ने भूमाफिया घोषित किया था। जिला अधिकारी के मुताबित, ऐसे लोगों को भूमाफिया घोषित किया जाता है जो दबंगई से जमीनों पर कब्जा करने के आदी हैं। जो लोग अवैध कब्जे को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं और जिनके खिलाफ पुलिस में केस दर्ज है। उनका ही नाम उत्तर प्रदेश एंटी भू माफिया पोर्टल पर दर्ज कराया जाता है। सरकार भी इसकी निगरानी करती है।

यूपी में भ्रष्टाचार, अपराध और बेरोजगारी को जन्म दे रहे भाजपाई: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बीजेपी की राज्य व केंद्र सरकार पर हमला बोला है।

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा उत्तर प्रदेश में इस समय भ्रष्टाचार, अपराध और बेरोज़गारी के त्रिदंश का शिकार है।
आज़ादी के बाद अर्थव्यवस्था के इस सबसे बुरे दौर में जब लोगों के हाथों में पैसा नहीं है, काम-कारोबार अपने निम्नतम स्तर पर है, ऐसे में भ्रष्टाचार और अपराध का भाजपाई संरक्षण एक बड़े जनाक्रोश को जन्म दे रहा है।

इससे पहले अखिलेश यादव ने नीति आयोग की रिपोर्ट के हवाले से उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा था। अखिलेश यादव ने कहा था कि नीति आयोग की रिपोर्ट में स्वास्थ्य के पैमाने पर उत्तर प्रदेश का निम्नतम आना ये दर्शाता है कि भाजपा राज में किस प्रकार स्वास्थ्य व चिकित्सा सेवाएं उपेक्षित हुई हैं। राजनीति के नाम पर एम्बुलेंस सेवाएं भी सुचारु नहीं हैं। गोरखपुर देश भर में स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्गति की राजधानी बन गया है।

AMU में BJP विधायक के नाती की रैगिंग, शिक्षकों के सामने गाली-गलौज

Aligarh. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में रैगिंग का मामला सामने आया है। BJP के बरौली विधायक दलवीर सिंह के नाती विजय कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि वरिष्ठ छात्रों ने कक्षा में घुसकर उस समेत अन्य छात्रों से नाम-पते पूछे। किसी छात्र को खड़ा कर लिया तो किसी को बिठा लिया।

विजय ने इसकी शिकायत प्रॉक्टर कार्यालय व सिविल लाइंस थाने में भी की है। इंतजामिया ने जांच बिठा दी है। विजय के बड़े भाई अजय सिंह भी AMU के छात्र हैं। जो एक मामले में निलंबित चल रहे हैं।

शिक्षकों के सामने हुई गाली गलौज

विजय ने इसी साल फॉरेन लैंग्वेज डिपार्टमेंट में बीए (स्पेनिस) में दाखिला लिया है। बुधवार को पहले ही दिन पढऩे गए थे। विजय का आरोप है कि सुबह 11:10 बजे वह अपनी कक्षा में थे। शिक्षक पढ़ा रहे थे, तभी कुछ छात्र घुस आए। कुछ देर बाद शिक्षक चले गए। इसके बाद छात्रों ने कक्षा में बैठे छात्रों से नाम-पते पूछे। उन्हें खड़ा कराया और बिठाया। मैंने नाम बताने से इन्कार कर दिया।

इसी बात पर वह भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। इनमें से कुछ को मैं पहचानता भी हूं। सूचना पर कुछ देर बाद प्रॉक्टरियल टीम आ गई। इसके बाद मामला शांत हो गया। दोपहर में भी मेरी क्लास थी। जब मैं क्लास करने जा रहा था, तब 50-60 लड़के वहां पहले से खड़े मिले। उन्होंने फिर अभद्रता की। काफी देर बहस हुई इसके बाद ही छात्र वहां से हटे।

विजय ने बताया कि रैगिंग का मामला गंभीर है। AMU जैसी शिक्षण संस्थान में यह नहीं होना चाहिए। इसकी शिकयत करने दिल्ली जा रहा हूं। मानव संसाधन विकास मंत्रालय में शिकायत की जाएगी।

विजय की मानें तो प्रॉक्टर कायालय टीम यह चर्चा कर रही थी कि अजय सिंह को जैसे तैसे निलंबित कराया है। अब ये और प्राण पीने के लिए आ गया है।

AMU प्रॉक्टर प्रो.अफीफुल्लाह का कहना है कि छात्र की ओर से शिकायती पत्र मिला है, जिसे जांच के लिए डिपार्टमेंट की एंटी रैगिंग टीम को भेज दिया है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। सिविल लाइन के इंस्पेक्टर अमित कुमार का कहना है कि विजय की ओर से तहरीर मिली है। मामला रैगिंग का है। यूनिवर्सिटी की जांच में क्या निकलता है, इसके आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।

सपा सांसद आजम खां को कोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत की याचिका खारिज

रामपुर. समाजवादी पार्टी के टिकट पर पहली बार लोकसभा पहुंचे आजम खां को कोर्ट से जोरदार झटका लगा है। किसानों की जमीन पर कब्जा करने के मामले में भू-माफिया घोषित आजम खां गिरफ्तारी से बचने की जुगत में लगे हैं। अदालत ने उनके खिलाफ दर्ज मुकदमों में अग्रिम जमानत की 29 याचिकाएं खारिज कर दी हैं।

29 याचिकाएं कीं खारिज

सांसद आजम की ओर से अधिवक्ता ने अग्रिम जमानत के लिए याचिकाएं सेशन कोर्ट में दाखिल की थीं। इन सभी अग्रिम जमानत पर मंगलवार को सुनवाई हुई थी। सांसद की ओर से सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एवं पूर्व सहायक महाधिवक्ता सुहेल खां ने बहस की थी। उनका कहना था कि सभी मामले राजनीति से प्रेरित हैं। द्वेष भावना के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

अभियोजन की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) दलविंदर सिंह डंपी और जिला शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) अजय तिवारी ने बहस की थी। इनका तर्क था कि इन मामलों में सांसद की ओर से हाईकोर्ट में भी याचिकाएं दाखिल की गई हैं, जो विचाराधीन हैं। ऐसे में यहां सुनवाई का कोई औचित्य नहीं है। तिवारी के मुताबिक सेशन कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद सांसद की सभी 29 याचिकाएं खारिज कर दी हैं।

किसानों की हैं जमीनें

सांसद की ओर से दायर याचिकाओं में 28 मामले जमीनों पर कब्जे से जुड़े मुकदमों की थीं। ये जमीनें आलियागंज के किसानों की हैं। इन किसानों का आरोप है कि सपा शासनकाल में मंत्री रहते आजम ने जबरन उनकी जमीनों पर कब्जा कर लिया और अपनी मुहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में मिला लिया। इसके अलावा एक मुकदमा मदरसा आलिया से किताबें चोरी का है, जो शहर कोतवाली में दर्ज हुआ था। यह किताबें पुलिस ने पिछले दिनों जौहर यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी से बरामद की थीं।

मायावती ने की दलित छात्रों को अलग बैठाकर भोजन कराने की निंदा, जांच की मांग

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में मिड डे मील को लेकर योगी सरकार पर विपक्ष हमलावर है। बीते चार दिन में मिड डे मील के तीन मामले चर्चा मे हैं। बलिया के एक मामले में तो बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने जांच कराने की मांग की है। मायावती ने इस बाबत ट्वीट भी किया है।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि बलिया जिले के एक सरकारी स्कूल में मिड डे मील वितरण के दौरान दलित छात्रों को अलग बैठाकर भोजन कराने की खबर अति-दु:खद व अति-निन्दनीय है। बसपा की माँग है कि ऐसे घिनौने जातिवादी भेदभाव के दोषियों के खिलाफ राज्य सरकार तुरन्त सख्त कानूनी कार्रवाई करे ताकि दूसरों को इससे सबक मिले व इसकी पुनरावृति न हो।

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में मिड डे मील में बच्चों को नमक-रोटी परोसने के मामले के बाद बलिया में कुछ बच्चों को पत्तल पर भोजन देने के प्रकरण के बाद बलिया में ही कुछ बच्चों के अलग बैठकर घर से लाई थालियों में मिड डे मील देने पर मायावती बेहद खफा हैं। यहां पर स्कूल के कुछ बच्चे अपने घरों से थालियां ला रहे हैं और एससी-एसटी बच्चों से अलग बैठकर मिडडे मील खा रहे हैं। बलिया के रामपुर प्राइमरी स्कूल में कुछ बच्चे छुआछूत की वजह से अलग थालियों में खाना खा रहे हैं।

छोटे बच्चों में इस तरह की भावना चौंकाने वाली है। यहां पर ऐसी तस्वीरें सामने आने के बाद स्कूल के प्रधानाचार्य का कहना है कि कुछ बच्चे समझाने के बावजूद ऐसा कर रहे हैं। प्रधानाचार्य पी गुप्ता ने बताया कि हम बच्चों को एक साथ बैठने और खाने को कहते हैं, लेकिन हमारे हटते ही बच्चे दूर चले जाते हैं। हमने छात्रों को बहुत समझाने की कोशिश की कि सभी एक समान हैं, लेकिन अपर कास्ट के बच्चे हमेशा कोशिश करते हैं कि वे लोअर कास्ट के बच्चों से दूर रहें।

Ganesh Chaturthi 2019: राशि के अनुसार गणपति को लगाएं भोग, हो जाएंगे प्रसन्न, सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी

धर्म डेस्क. आने वाली 2 तारीख को गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाएगा। यह त्योहार पहले केवल महाराष्ट्र में ही मनाया जाता था लेकिन अब यह त्योहार पूरे देश में मनाया जाने लगा है।

इस त्योहार का लोगों की राशि से भी गहरा नाता है। राशि के हिसाब से अगर भोग भी लगाया जाएगा तो उचित फायदा मिलेगा।

मिथुन

हल्के हरे रंग की गणेश प्रतिमा को लाएं। मोदक का भोग लगाएं। ऐसा करने से बुद्धि और बल की प्राप्ति होगी।

कन्या

इस राशि वालों को इन्हें गाढ़े हरे रंग की गणेश प्रतिमा लानी चाहिए। नारंगी रंग के लड्डू का भोग लगाएं। इससे व्यापार में अधिक मुनाफा होगा।

मेष

बप्पा की पिंक या लाल रंग की मूर्ति घर लाएं। साथ ही लड्डू का भोग लगाएं। इससे नौकरी में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

वृश्चिक

गाढ़े लाल रंग के गणेश जी घर लाएं। नैवेद्य और मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाएं। ऐसा करने की जीवन की परेशानियां दूर होगी।

वृषभ

अपने घर हल्के पीले रंग के गणेश जी लाएं और मोदक से भोग लगाएं। इससे घर और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होगा।

तुला

इस राशि वालों को सफेद रंग की गणेश प्रतिमा घर लानी चाहिए। साथ ही पीली रंग की बूंदी से भोग लगाएं। इससे शादीशुदा जीवन सुखी रहेगा।

मीन

गाढे़ पीले रंग के गणेश जी घर लाएं। लाल फूलों से सजाएं और मोदक बनाकर भोग भी लगाएं। इससे रिद्धि- सिद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

मकर

हल्के नीले रंग की गणेश प्रतिमा को घर में स्थापित करें। मोदक का भोग लगाएं। इससे जीवन के कष्टों से मुक्ति मिलेगी।

सिंह

सिंदूरी रंग के गणेश जी लाने चाहिए। पीली बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं। इससे व्यक्ति को सम्मान की प्राप्ति होगी।

कर्क

सफेद रंग के गणेशजी की प्रतिमा लाएं और मोतीचूर के लड्डू से भोग लगाएं। इससे जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी।

धनु

पीले रंग की गणेश प्रतिमा लाएं। इसके बाद पीले रंग के फूलों से सजाएं। वहीं पीले रंग के लड्डू से ही भोग लगाएं। इससे पारिवारिक सुख बढ़ेगा।

कुंभ

गाढ़े नीले रंग की गणेश प्रतिमा को घर लाएं और स्थापित करें। साथ ही नारंगी रंग की बूंदी का भोग लगाएं। इससे जीवन के कष्ट दूर होंगे।

राशिफल: 29 अगस्त 2019, आज इन राशियों के लिए दिन मंगलमय, व्यापार में धन लाभ के योग, देखें अपनी राशि

राशिफल: 29 अगस्त 2019, आज इन राशियों के लिए दिन मंगलमय, व्यापार में धन लाभ के योग, देखें अपनी राशि

आज का राशिफल

मेष

आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रुके कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के मामलें में यह समय अच्छा नहीं है। वाहन ध्यान से चलाएं चोट लगने की सम्भावना है।

वृषभ

अविवाहितों के लिए अनुकूल समय है, विवाह के योग बनेंगे। आपकी अपनों से भेंट होगी। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन

जीवनसाथी से सहयोग प्रसन्नता देगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। रुका हुआ धन वापस आएगा। लाभ के अवसर बनेंगे। कार्यशैली में सुधार होगा।

कर्क

व्यर्थ की भागदौड़ से बचें एवं मानसिक संतुलन बनाए रखें। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।

सिंह

व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश-नौकरी से लाभ होगा। नई योजनाएं लाभ देंगी। अचानक लाभ के योग बनेंगे।

कन्या

तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। कार्यों में गति आएगी। परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। लाभ के सौदे होंगे। निवेशादि से लाभ होगा।

तुला

मेहनत का फल पूरा नहीं मिलेगा। विवाद न करें। जोखिम-जमानत के कार्य न करें। व्यवसाय मंदा चलेगा। रोजगार में उन्नाति के अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक

यदि आप आपके लिए कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो जल्दबाजी ना करे, सभी पक्षों का सही से मूल्यांकन करें उसके पश्चात ही कोई निर्णय करें।

धनु

प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें। व्यय वृद्धि होगी। कार्यों में गति आएगी। अपने परिश्रम से लाभ प्राप्त करेंगे। विवेकपूर्ण कार्य लाभ देंगे।

मकर

लाभ के सौदे होंगे। रोजगार प्राप्ति संभव है। निवेश-नौकरी लाभ देंगे। कुछ समाचार उत्साह कम कर सकते हैं। आशा-निराशा के बावजूद कामकाज होंगे।

कुंभ

आज आपको कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है, रुके हुए कार्यो में प्रगति होगी परन्तु आपकी सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी।

मीन

आपको भरपूर भाग्य का सहारा मिलेगा। व्यापार अथवा कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे।

पंचांग: 29 अगस्त 2019 दिन- गुरुवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

पंचांग: 29 अगस्त 2019 दिन- गुरुवार, जानें शुभ समय एवं राहुकाल !

आज का पंचांग

विक्रम सम्वत- 2076

शक सम्वत- 1941

वार- गुरुवार

अयन- दक्षिणायण

मास:- श्रावण

पक्ष- कृष्ण पक्ष

नक्षत्र- अश्लेशा

योग- परिघ

तिथि-चतुर्दशी

दिशा शूल- दक्षिण में

सूर्योदय- 05:44

सूर्यास्त – 06: 31

राहुकाल- सुबह 07:20 से 08:57

घर बैठे इन घरेलू नुस्खे से अपनी सांवली स्किन को बनाएं गोरा !

लाइफस्टाइल डेस्क. हर लड़की सुन्दर दिखना चाहती हैं. चाहे वो सवाली लड़की हो या गोरी लड़की। बतादें कि अधिकतर रिसर्च में खुलासा हुआ हैं। कि सवाली लड़की अपनी स्किन को लेकर काफ़ी परेशान रहती हैं और वो गोरी होने के लिए पार्लर जाया करती हैं. लेकिन आज आपको कुछ ऐसे नुस्खे बताने जा रहे हैं जिससे अब आप घर बैठे ही सवाली से गोरी स्किन पा सकती हैं।

आज तक आपने टमाटर को सब्जियों में बहुत खाया होगा, लेकिन यह आपकी स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में लाइकोपीन होता है, जो एक बहुत शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। यह स्किन के ग्लो के साथ उसे डैमेज होने से भी बचाता है। सनबर्न का भी यह रामबाण इलाज है। आइए जानते हैं टमाटर से घर पर कैसे करें फेशियल।

सबसे पहले क्लींजिंग करेंगे। इसके लिए टमाटर के गूदे और कच्चे दूध को मिलाएं और पूरे चेहरे और गर्दन पर कॉटन पैड की मदद से लगाएं। अब अगला स्टेप होगा स्क्रबिंग। इसके लिए आधा टमाटर लें और उस पर चीनी डालें। अब इस टमाटर और चीनी से स्किन पर धीरे-धीरे मसाज करें।

ध्यान रखिए आपको नर्म हाथों से मसाज करनी है, वर्ना चीनी के दाने त्वचा को परेशान कर सकते हैं। दरअसल अब हम त्वचा को स्टीम देंगे। इसके लिए अगर आपके पास इलेक्ट्रिक स्टीमर है तो अच्छी बात है वर्ना एक बर्तन में पानी गर्म कर लें और तौलिए से चेहरे को 5 से 7 मिनट तक ढक कर स्टीम लें।

अब आखिर में हम चेहरे पर मास्क लगाएंगे। इसके लिए टमाटर का गूदा, चंदन पाउडर और शहद को मिलाकर मास्क तैयार कर लें। इसे लगभग 15 मिनट के लिए अपनी स्किन पर लगाएं। अब अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से धोएं और अपने पसंदीदा मॉइस्चराइजर या एलोवेरा जैल को लगाएं।

4 रियर कैमरे वाला Oppo Reno 2 हुआ लांच, जानें कीमत और फीचर्स

टेक डेस्क. चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo आज Oppo Reno 2 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इस स्मार्टफोन में चार रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। लॉन्चिंग से पहले कुछ फीचर्स लीक हुए हैं। लीक रिपोर्ट के मुताबिक, इसे तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा।

फीचर्स की बात करें तो इसका डिस्प्ले 6.5 इंच का होगा। स्क्रीन फुल एचडी होगी। इसकी रैम 8जीबी और इंटर्नल मेमोरी 128जीबी होगी। 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा। इसके अलावा 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर लेंस लगा होगा।

Oppo ने इस स्मार्टफोन में Snapdragon 730G SoC प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। अन्य फीचर्स में अल्ट्रा डार्क मोड, अल्ट्रा स्टीडि मोड, हाइब्रिड जूम और 20x डिजिटल जूम जैसे फीचर्स होंगे।