27 C
Mumbai
Friday, September 4, 2026
Home Blog Page 310

महिलाओं में तेजी से बढ़ रही कमर की चर्बी, हो सकती है ये जानलेवा बीमारी

हेल्थ डेस्क। आजकल लोग अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए क्या कुछ नहीं करते लेकिन कई बार ये समझ नहीं पाते कि इसके लिए उन्हें सबसे पहले किस पर ध्यान देना चाहिए। ऐसे में शरीर की चर्बी बढ़ती जाती है और ये बीमारी का कारण बनता जाता है।

कमर की बढ़ती चर्बी आपको इशारा कर रही है कि दिल की बिमारी आपको जल्द ही घेरने वाली है। आज आपके इसी के बारे में बताने जा रहे हैं…

दरअसल, जापानी शोधकर्ताओं ने बताया कि कमर के आसपास ज्यादा चर्बी चढ़ने से दिल की बीमारी होने का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। जिन महिलाओं के पेट के आसपास बहुत ज्यादा चर्बी होती है, उनको दिल की बीमारी का खतरा लगभग 15 प्रतिशत तक बढ़ जाता है, जबकि पुरुषों के मामले में यह खतरा लगभग एक प्रतिशत अधिक हो जाता है। यानि पुरुषों में ये खतरा महिलाओं से अधिक होता है। पुरुषों को दिल संबंधी बीमारियां होने का खतरा 16 प्रतिशत हो जाता है।

इसके अलावा इस शोध में विभिन्न तरह की दिल की बीमारियों और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर गौर किया गया। यह बात भी पता चली कि वजन बढऩे से दिल की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। शोध में यह भी पाया गया कि चर्बीयुक्त पेट होने से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

महिलाएं हो जाएं सावधान, इस हेयरस्टाइल के चक्कर में बर्बाद हो रहे हैं आपके बाल

फैशन डेस्क। आज के समय तरह तरह का हेयरस्टाइल करती हैं। जिससे उनका लुक अच्छा दिख सके।लेकिन मौसम और आपके स्वाथ्य में कुछ कमी के कारण आपके बाल झड़ते हैं। अपने झड़ते बालो को रोकने के लिए वो डॉक्टर के पास जाती हैं और महंगी से महंगी दवाइयां करती हैं ।

बारिश के मौसम में बालों का झड़ना, गर्मी के मौसम में स्कैल्प का चिपचिपापन और ठंड के मौसम में डैंड्रफ, रूखे बाल। लेकिन इन सबसे बड़ी समस्या सिर में खुजली है, जिसकी वजह से स्कैल्प बेहद बेजान हो जाती है, ज्यादा से ज्यादा बाल टूटने लगते हैं। हालांकि बालों के पतला होने के पीछे आपकी हेयरस्टाइलिंग भी हो सकती है।

बालों को स्टाइल करने का तरीका भी बालों को पतला कर सकता है। जानें वो कौन सी स्टाइलिंग है जो आपके बालों को पतला कर रही है।

जहां तमाम हेयरस्टाइलिस्ट बताते हैं कि, कोई भी तरीका जिससे आपके बाल खिंचते हैं, वो आपके बालों को बेजान और बना सकता है। जो बाल झड़ने की वजह बनता है और बाल पतले हो जाते हैं। कभी भी बालों में टाइट हेयरस्टाइलिंग नहीं करनी चाहिए जितना हो सके बालों को ढीला या खुला छोड़ दें। टाइट हेयरस्टाइलिंग में मुख्यता दो ऐसी स्टाइलिंग हैं जिनसे आपको दूर ही रहना चाहिए।

शैंपू के बाद पहले दिन बाल काफी लहराते हैं और तीसरे दिन अपने आप (ग्रीसी) ऑयली भी हो जाते हैं। ऐसे में अक्सर लोगों को पोनी टेल हेयरस्टाइल का सहारा लेना ही पड़ता है। सेलिब्रिटीज की बात करें तो अक्सर कई अभिनेत्रियां इस हेयरस्टाइल में नजर आती हैं, हेयरस्टाइलिस्ट इसे इसलिए भी पसंद करते हैं क्योंकि ये त्वचा को खींचती है जिससे त्वचा टाइट और यंग लगती है। हालांकि हाई टाइट पोनीटेल कभी-कभी बनाई जाए तो ठीक है, लेकिन अक्सर ये हेयरस्टाइल बना बालों को नुकसान पहुंच सकता है।

युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, योगी सरकार लगा रही है रोजगार मेला

लखनऊ. बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार रोजगार मेला लगाने जा रही है। उत्तर प्रदेश के कुल 36 जिलों में रोजगार मेला आयोजित होने वाला है। यह रोजगार मेला 31 अगस्त से शुरू होकर 4 सितंबर तक चलेगा।

इस मेले में सरकारी के अलावा निजी क्षेत्रों में बेरोजगार उम्मीदवारों को नौकरी के अवसर प्रदान किए जाएंगे। रोजगार पाने वाले उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता के आधार पर नौकरियां दी जाएंगी। प्रदेश में सेवा योजना कार्यालय द्वारा यह रोजगार मेला लगाया जाएगा।

लखीमपुर खीरी, गाजियाबाद, लखनऊ, ललितपुर, एटा, खीरी, महाराजगंज, प्रतापगढ़,जौनपुर, अयोध्या, अलीगढ़, हरदोई,सोनभद्र,चंदौली, उन्नाव, बाराबंकी, मऊ,कानपुर देहात, संत रविदास नगर, श्रावस्ती, रामपुर, कानपुर, बुलंदशहर, प्रयागराज, आगरा, बदायूं, आजमगढ़, सहारनपुर, बलरामपुर, रायबरेली, झांसी, बरेली, मुरादाबाद, वाराणसी, मेरठ और फिरोजाबाद में यह रोजगार मेला लगेगा। इन जिलों के रहने वाले लोग मेले में आसानी से हिस्सा ले सकते हैं। हालांकि बाकी दूसरे जिलों के लोग भी यहां पहुंचकर मेले में भाग लेकर रोजगार पा सकते हैं।

इस रोजगार मेला में युवाओं को उनकी योग्यता अनुसार नौकरी दी जाएगी। इसके लिए 5वीं से लेकर उच्चतम शिक्षा योग्यता मांगी गई है। देश की दर्जनों बड़ी कंपनियां इस मेले में बेरोजगार उम्मीदवारों को सेलेक्ट करेंगी। रोजगार मेला में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। ऑनलाइन पंजीकरण न कराने वाले लोग इसमें शामिल नहीं हो सकते हैं। मेले में शामिल होने के लिए सभी मूल प्रमाण पत्र रोजगार कार्यालय का पंजीकरण, कार्य का अनुभव प्रमाण पत्र और फोटो की प्रतियां लेकर जाना बेहद जरूरी होगा।

Assam NRC: 19 लाख लोग साबित नहीं कर पाए अपनी नागरिकता, अब ये है विकल्प

New Delhi. असम की राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) की अंतिम सूची शनिवार को जारी कर दी गई, जिसमें से 19 लाख से ज्यादा लोगों को निकाल दिया गया है। अंतिम सूची से 19,06,657 लोगों को निकाल दिया गया और 3,11,21,004 लोगों को भारतीय नागरिक बताया गया।

NRC की अंतिम सूची में जिन लोगों का नाम इस लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। उनके पास अपनी नागरिकता सिद्ध करने के लिए 120 दिन में विदेशी ट्राइब्यूनल में अपील करने का अधिकार होगा। उसके बाद भी उच्चतम न्यायलय तक के विकल्प खुले रहेंगे। पिछले साल जारी लिस्ट में 41 लाख लोगों के नाम छूट गए थे। जिनमें बड़ी संख्या मुसलमान व बंगाली हिंदुओं की है।

NRC की अंतिम सूची सुबह लगभग 10 बजे ऑनलाइन जारी की गई, जिसके बाद असम में अवैध रूप से रह रहे विदेशियों की पहचान करने वाली छह साल की कार्यवाही पर विराम लग गया। असम के लोगों के लिए NRC का बड़ा महत्व है क्योंकि राज्य में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लेने और उन्हें वापस भेजने के लिए छह साल तक (1979-1985) आंदोलन चला था।

NRC को संशोधित करने की प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 2013 में शुरू हुई। इसे सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में भारत के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा किया जा रहा है। असम में NRC के संशोधन की प्रक्रिया शेष भारत से अलग है और इस पर नियम 4अ लागू होता है और नागरिकता की अनुसूची (नागरिकों का पंजीकरण और राष्ट्रीय पहचान कार्ड का मुद्दा) कानून, 2003 की इसी अनुसूची लागू है।

क्या है नागरिकता रजिस्टर

यह किसी राज्य या देश में रह रहे नागरिकों की विस्तृत रिपोर्ट है। भारत में पहला नागरिकता रजिस्टर 1951 में जनगणना के बाद तैयार हुआ। इस रजिस्टर में दर्ज सभी को भारत का नागरिक माना गया। यह इकलौता नागरिक ब्यौरा रजिस्टर है।

असम में NRC

1986 के नागरिकता कानून में संशोधन करके असम में भारतीय नागरिकता के नियम बदले गए। जिसके तहत वहां 1951 से 24 मार्च 1971 की मध्य रात्रि तक भारत में रहने वालों को ही भारतीय माना जाएगा।

NRC से बाहर होने पर ये है विकल्प

1- 120 दिन के अंदर विदेशी ट्राइब्यूनल में अपील कर सकेंगे ऐसे लोग। 1000 ट्राइब्यूनल बनाए जाएंगे ऐसे मामलों की सुनवाई के लिए और 100 ट्राइब्यूनल तैयार, अन्य 200 सितंबर के पहले हफ्ते में तैयार होंगे।
2- ट्राइब्यूनल में केस हारने पर उच्च व उच्चतम न्यायालय में अपील का रास्ता
3- सुनवाई के दौरान किसी को शरण केंद्रों में नहीं रखे जाने का आश्वासन

 

पाकिस्तान: पूर्व राष्ट्रपति जरदारी की बेटी आसिफा ने पुलिस पर लगाए ये गंभीर आरोप

World Desk. पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति Asif Ali Zardari की बेटी आसिफा भुट्टो ने आरोप लगाया कि जब वह अपने पिता से मिलने अस्पताल गईं तो पुलिस ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने कहा कि उन्हें उनके पिता से नहीं मिलने दिया गया। एक मीडिया रिपोर्ट में यह बात कही गई है।

जरदारी (64) को गुरूवार को मेडिकल जांच के लिये अडियाला जेल से पाकिस्तान आयुर्विज्ञान संस्थान (पीआईएमएस) में भर्ती कराया गया। इससे पहले जरदारी के पुत्र बिलावल भुट्टो ने अपने पिता को जेल में चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने से इनकार के लिये इमरान खान सरकार को दोषी ठहराया था।

जानकारी के मुताबिक, आसिफा ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि पिता की तबीयत को देखते हुए उन्हें आगे की जांच और उपचार के लिये अस्पताल में रखे जाने की आवश्कता है।

इसके बाद आसिफा ने ट्वीट किया कि वह अदालत के आदेश के साथ अपने पिता से मिलने गईं, लेकिन अस्पताल के दरवाजे बंद थे और किसी भी मरीज को आने-जाने की अनुमति नहीं थी।

आसिफा ने ट्वीट किया कि मैं आखिरकार किसी तरह सीढ़ियों और लिफ्ट के पास पहुंची। लिफ्ट के पास अपने पिता का इंतजार किया। इस दौरान पुलिस ने मुझे उनसे मिलने से रोकने के लिये घेरा बनाया। पुलिस ने मुझे रोका, धक्का दिया और मारपीट भी की।

SBI में आपका खाता है तो पढ़ लें ये खबर, कल से बदल जाएंगे ये 5 नियम

बिजनेस डेस्क. आर्थिक सुस्ती दूर करने के लिए मांग और उपभोग बढ़ाने की सरकार की योजना परवान चढ़ने लगी है। इस मुहिम में बैंकों ने सस्ता कर्ज देना शुरू कर दिया है। SBI (SBI) ने पहल कर त्योहारी सीजन में घर, शिक्षा वाहन और निजी जरूरतों के लिए सस्ते कर्ज की पेशकश की है। दूसरे बैंक भी जल्द ऐसा कर सकते हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 1 सितंबर यानी कल से ग्राहकों को घर, दुकान, वाहन और शिक्षा के लिए सस्ते कर्ज के साथ कई अन्य फायदे भी देगा। इसमें प्रोसेसिंग फीस से छूट, प्री एप्रूव्ड ऑनलाइन लोन शामिल हैं।

SBI ने कहा है कि कार लोन में ब्याज वृद्धि भी नहीं की जाएगी। इससे ग्राहकों को कर्ज की दरों में उतार-चढ़ाव का सामना नहीं करना पड़ेगा। पैसा बाजार के सीईओ व सह संस्थापक नवीन कुकरेजा ने कहा कि बैंक और एनबीएफसी त्योहार में आकर्षक पेशकश कर रहे हैं। बैंकों के पास पर्याप्त पूंजी है। यह समय ग्राहकों के लिए वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए बेहतर है। रेपो दर आधारित कर्ज स्कीम भी ग्राहकों के लिए फायदेमंद है।

गौरतलब है कि SBI ने एक जुलाई से सबसे पहले सस्ते कर्ज की रेपो दर आधारित ब्याज दर स्कीम शुरू की है। आठ अन्य सरकारी बैंकइसका ऐलान कर चुके हैं। ओरियंटल बैंक ने मंगलवार को कहा कि वह रेपो दर आधारित ब्याज पर आवास एवं वाहन ऋण देगा। उसका आवास ऋण 8.35 प्रतिशत से जबकि वाहन ऋण 8.70 प्रतिशत से शुरू है।

कार : योनो एप से 0.25 % की अतिरिक्त छूट मिलेगी

स्टेट बैंक ने त्योहारी मौसम में कार के लिए कर्ज पर प्रसंस्करण शुल्क हटा लिया है। बैंक 8.70 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर पर कर्ज दे रहा है। बैंक की वेबसाइट या डिजिटल मंच योनो के जरिये कार कर्ज के आवेदकों को ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

घर : सबसे सस्ती पेशकश

SBI ने कहा कि बैंक ने रेपो दर आधारित कर्ज के रूप में 8.05 प्रतिशत की ब्याज दर से सबसे सस्ते गृह ऋण की भी पेशकश की है। यह दर एक सितंबर से सभी मौजूदा और नए कर्ज पर लागू होगी। वहीं कर्ज तय करने की मौजूदा पद्धति के तहत SBI ने एमसीएलआर में 0.15 प्रतिशत की कटौती की है।

शिक्षा ऋण : 1.5 करोड़ रुपये तक का कर्ज

SBI ने कहा कि देश में पढ़ने के लिए 50 लाख रुपये तक और विदेश में पढ़ने के लिए 1.50 करोड़ रुपये तक का कर्ज 8.25 प्रतिशत की दर पर उपलब्ध होगा। कर्ज वापस करने की अवधि 15 साल होगी, जिससे अभिभावक पर ज्यादा आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा। SBI का एजुकेशन लोन भी दूसरों के मुकाबले काफी सस्ता पड़ता है।

पर्सनल लोन : लंबी अवधि

बैंक अपने ग्राहकों को 20 लाख रुपये तक का व्यक्तिगत कर्ज (पर्सनल लोन) 10.75 प्रतिशत की ब्याज दर पर देगा। इससे दुकान, कारोबार या अन्य जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा। कर्ज को चुकाने की अवधि भी बढ़कर छह साल होगी। इससे ग्राहकों पर ईएमआई का बोझ कम होगा।

सरकारी बैंक जल्द ही 59 मिनट में कर्ज देने के पोर्टल (पीएसबीलोन्स इन59मिनट्स) के तहत जल्द ही ग्राहकों को होम लोन और ऑटो लोन भी देंगे। फिलहाल पोर्टल में सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्योगों को इस योजना के तहत एक करोड़ रुपये तक के कर्ज की सैद्धांतिक स्वीकृति देता है। SBI, यूनियन बैंक और कॉरपोरेशन बैंक तो पोर्टल से पांच करोड़ रुपये तक का कर्ज दे रहे हैं। बैंक ऑफ इंडिया और ओवरसीज बैंक ने कहा कि वे जल्द ही पोर्टल के तहत अन्य ग्राहकों को भी कर्ज देंगे।

5 लाख का प्री एप्रूव्ड लोन वेतनभोगी खाताधारकों को योनो एप के जरिये पांच लाख रुपये तक का प्री एप्रूव्ड ऑनलाइन कर्ज की पेशकश भी करेगा।
90 फीसदी तक लोन कार की ऑन रोड कीमत का ग्राहकों को
8.70 की शुरुआती ब्याज दर पर कार लोन

यूपी: शराब पीने से मना किया तो विवाहिता को पिलाया जहर, हालत गंभीर

क्राइम डेस्क. सीतापुर जिले में शराब पीने से मना किया तो विवाहिता को जहर ही पिला डाला। गंभीर हालत में मायके पक्ष ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। शनिवार दोपहर कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला मुंशीगंज में हुई घटना को लेकर पुलिस ने जांच शुरू की है। शहर कोतवाल का कहना है कि पीड़िता, ससुराल पक्ष पर जबरन जहर पिलाने का आरोप लगा रही है। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।

बताते हैं कि कोतवाली नगर क्षेत्र की मोहल्ला मुंशीगंज वासी 25 वर्षीय प्रीति राठौर को शनिवार दोपहर करीब 12 बजे जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने विवाहिता के साथ आए उसके भाई मोनू राठौर को लखनऊ ले जानी की सलाह दी गई।

भाई मोनू राठौर का कहना है कि चार साल पहले बहन प्रीति का विवाह हुआ था। शुरू में तो सब कुछ ठीक ठाक रहा लेकिन बाद में रिश्तों में कड़वाहट आती चली गई। विवाहिता प्रीति राठौर ने अपने ही ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए बताया है कि उसके पति को शराब पीने की आदत है। इसको लेकर आए दिन झगड़ा होता रहा है। कई बार उसे मारा पीटा भी गया।

आरोप है कि घटना के समय उसके साथ मारपीट करते हुए जबरन जहर पिलाया गया। किसी तरह उसने अपने भाई को फोन किया, तब कही जाकर प्रीति जिला अस्पताल पहुंच सकी।

शहर कोतवाल अंबर सिंह का कहना है कि जिला अस्पताल में भर्ती विवाहिता की हालत गंभीर है। दिए गए बयानों में प्रीति राठौर का आरोप है कि उसे जबरन जहर पिलाया गया है। फिलहाल कुल आरोपों की जांच हो रही है। निष्कर्ष और तहरीर मिलने पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

महाराष्ट्र: केमिकल फैक्ट्री में धमाके के बाद आग, 13 लोगों की मौत, 58 जख्मी

मुंबई. महाराष्ट्र के धुले में एक केमिकल फैक्ट्री में शनिवार सुबह सिलेंडर में धमाके के बाद आग लग गई, जिसमें 13 की मौत हो गई। 58 लोग जख्मी हैं। यह फैक्‍ट्री शिरपुर तालुका के वघाडी गांव में स्थित है।

धमाका इतना भीषण था कि इसकी गूंज करीब दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। हादसा सुबह करीब 9.15 बजे हुआ। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिजन को 5-5 लाख रुपए की मदद देने का ऐलान किया है।

एसपी विश्वास पंधारे ने बताया कि हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि कई सिलेंडरों में धमाके हुए हैं। फैक्ट्री में करीब 100 से ज्यादा कर्मचारी मौजूद थे। शिरपुर एक इंडस्ट्रियल एरिया है। मौके पर एनडीआरएफ की टीम भी पहुंची है।

शाह ने मुख्यमंत्री से फोन पर बात की

गृह मंत्री अमित शाह ने फडणवीस से फोन पर घटना के बारे में बात की। शाह ने ट्वीट किया, पीड़ितों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैंने घटना को लेकर मुख्यमंत्री से बात की है। राज्य सरकार लोगों की जरूरत के हिसाब से हर जरूरी कदम उठा रही है।

सामने आई लाल बाग के राजा की पहली झलक, बप्पा के चारों ओर घूम रहे ग्रह

मुंबई. देशभर में 2 सितंबर को गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाएगा। इससे पहले शुक्रवार रात को मुंबई के प्रसिद्ध लाल बाग के राजा (लाल बाग के राजा) की पहली झलक भक्तों के सामने आई। हर बार की तरह इस बार भी लालबाग राजा के पंडाल को भव्य तरीके से सजाया गया है।

स्पेस में घूमते दिखे बप्पा

बता दें कि इस बार लाल बाग के राजा को स्पेस में बैठा हुआ दिखाया गया है। उनकी प्रतिमा के चारों तरफ ग्रह और एस्ट्रोनॉट घूमते दिखाई दे रहे हैं। आयोजकों का कहना है कि इस बार पंडाल को ‘चंद्रयान-2’ थीम देने का प्रयास किया गया है। यह मुंबईकरों में धार्मिक महत्त्व के साथ ही देश की विकास यात्रा को प्रदर्शित करेगी।

2 सितंबर को होगी प्रतिमा की स्थापना

2 सितंबर को इस प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। इसके बाद अगले 10 दिन तक उनकी पूजा-आरती की जाएगी। बता दें कि लाल बाग के राजा की प्रतिमा सबसे बड़ी और भव्य होती है। अनंत चतुर्दशी को लालबागचा राजा का महाजुलूस निकलेगा और उन्हें मुंबई की गिरगांव चौपाटी पर विसर्जित किया जाएगा।

Social Media पर कहर बरपा रही हैं Shama Sikander, पिंक बिकिनी में PHOTO VIRAL

मनोरंजन डेस्क. Social Media पर अपनी वेब सीरीज ‘माया’ से धमाल मचा चुकीं एक्ट्रेस Shama Sikander इन दिनों अब अपनी तस्वीरों की वजह से Social Media पर छाई हुई हैं।

इन दिनों वह सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं और यहां लगातार अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रही हैं, जो देखते ही देखते Social Media पर वायरल हो चुकी है।

Social Media पर वायरल हो रही तस्वीरों में शमा पिंक कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं और इन तस्वीरों को खुद शमा द्वारा उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई है।

4 अगस्त 1981 में राजस्थान के मकराना में जन्मीं शमा ने 2003 में टीवी शो ‘ये मेरी लाइफ है’ से घर-घर में मशहूर हो गई थीं।

शमा ने कुछ साल पहले एक धमाकेदार कमबैक किया और उनको पहचान पाना मुश्किल हो गया। शमा कॉस्मेटिक सर्जरी के बाद बिलकुल बदल गईं। Shama Sikander टीवी और बॉलीवुड में करियर बनाने के बाद विदेश में सैटल हो चुकी हैं।
बता दें टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस Shama Sikander अपने लुक चेंज के बाद खबरों में छाई रहीं।