गाजीपुर. उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां गाजीपुर जिला जेल में बंद कैदी शिवसागर कुशावाहा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
अभी इस कैदी के फांसी लगा लेने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं इस मामले में जेल प्रशासन और जिला प्रशासन कुछ भो बोलने को तैयार नहीं है।
यह कैदी 302 का मुल्जिम था जो बेहद गंभीर अपराध में जेल में बंद था। ऐसे में इस कैदी का जेल के अंदर फांसी लगा लेना जेल प्रशासन पर एक बड़ा प्रश्न खड़ा करता है।
Aligarh. राजस्थान के राज्यपाल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद कल्याण सिंह फिर BJP की राजनीति में सक्रिय होंगे। चार सितंबर को उनका कार्यकाल समाप्त होगा। बाबूजी के पांच सितंबर को सीधे लखनऊ पहुंचकर BJP की सदस्य ग्रहण करने की संभावना है।
बताया जा रहा है लखनऊ में उनका आशियाना होगा। वहीं से अलीगढ़ को आशीर्वाद मिलेगा। अलीगढ़ से काफी संख्या में समर्थक और BJP कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचेंगे। इधर, राजस्थान में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र उनकी जगह लेंगे। कल्याण सिंह ने फोन पर उन्हें बधाई भी दी है।
दो बार रहे सीएम
उप्र के दो बार मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह (87) वर्ष 2014 में राजस्थान के राज्यपाल बने। चार सितंबर को उन्होंने शपथ ली थी। उनके पास करीब एक साल तक हिमाचल प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार भी रहा। अब कार्यकाल खत्म होने के बाद उनके पांच सितंबर को लखनऊ में BJP के किसी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना बताई जा रही है।
पीएम की तारीफ पर घिरे
2019 के चुनाव से पहले सांसद सतीश कुमार गौतम के खिलाफ बोलने और पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करने पर राज्यपाल के पद पर काबिज होने के चलते बाबूजी विवादों में घिर गए थे। संवैधानिक पद पर होने के चलते कई राजनीतिक दलों ने उनके बयान का विरोध भी किया था। राष्ट्रपति तक मामला पहुंचा था।
52 साल का रिकार्ड तोड़ा
राजस्थान में पिछले 52 साल से कोई भी राज्यपाल अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया। ऐसा वर्ष 1967 के बाद पहली बार हो रहा है, जब कल्याण सिंह ने कार्यकाल पूरा किया है। 52 वर्ष में 40 राज्यपाल नियुक्त किए गए। इनमें से 17 राज्यपाल दूसरे प्रदेशों के थे, उन्हें समय-समय पर राजस्थान का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया था। इनके अलावा 2& पूर्णकालिक राज्यपाल नियुक्त किए गए।
गोरखपुर. गोरखपुर में AIIMS के लिए जमीन देने के बाद तत्कालीन सपा सरकार की तरफ से लगाए गए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नाम के शिलापट को AIIMS परिसर में उखाड़कर फेंक दिया गया है। इसकी जानकारी होते ही सपाइयों में आक्रोश फैल गया। निवर्तमान अध्यक्ष प्रहलाद यादव ने इसे पूर्व मुख्यमंत्री का अपमान बताते हुए कार्यदायी संस्था पर कार्रवाई और शिलापट को स्थापित करने की मांग की है।
2016 में लगा था शिलापट्ट
पूर्ववर्ती सपा सरकार का दावा था कि AIIMS के लिए जमीन सपा सरकार में ही दी गई थी। इस क्रम में 30 दिसंबर 2016 को तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह के नाम का शिलापट लगाया गया था। इस शिलापट पर AIIMS गोरखपुर को मूर्त रूप देने एवं प्रदेश की जनता को उ’च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जमीन के स्थानांतरण की सूचना लिखी थी।
प्रशासन ने पल्ला झाड़ा
सपा के निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र तिवारी राजू ने बताया कि वर्तमान में AIIMS में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान वहां सपा मुखिया के नाम वाले शिलापट को साजिश के तहत उखाड़कर फेंकने की बात पता चली। इस बारे में पूछे जाने पर AIIMS के डिप्टी डायरेक्टर एनआर विश्नोई ने कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। AIIMS प्रशासन का इससे कोई लेना-देना नहीं है।
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम को नए पुलिस मुख्यालय का उद्धाटन करेंगे। इस भवन को सिग्नेचर बिल्डिंग का नाम दिया गया है। यह भवन 800 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से बना है।
लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय इकाना क्रिकेट स्टेडियम के सामने बने नए पुलिस भवन में पुलिस अधिकारी बैठने लगे हैं, लेकिन सोमवार की शाम को मुख्यमंत्री इसका विधिवत उद्घाटन करेंगे। भव्य सिग्नेचर बिल्डिंग के नौवें तल पर डीजीपी का दफ्तर है। डीजीपी ऑफिस से लगा गार्डन भी है जो बालकनी में बना है। यहां से पूरा गोमतीनगर विस्तार और गोमती नदी का शानदार नजारा दिखता है।
नए पुलिस मुख्यालय में डीजीपी के साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस की 18 इकाइयों के मुख्यालय और उनके मुखिया का भी दफ्तर रहेगा। जीआरपी, टेक्निकल सर्विसेज, अग्निशमन निदेशालय, यातायात निदेशालय, लाजिस्टिक प्रशिक्षण निदेशालय, भ्रष्टाचार निवारण संगठन, आर्थिक अपराध शाखा, एसआइटी, मानवाधिकार, रूल्स एंड मैनुएल्स के मुख्यालय भी इसी भवन में होंगे। 40178 वर्ग मीटर में फैले पुलिस मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं दी गई हैं। यहां पार्किंग के लिए दो हजार से अधिक वाहनों की भी व्यवस्था की गई है।
अखिलेश बोले- हमने किया था शिलान्यास
सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नए पुलिस मुख्यालय का उद्घाटन से पहले ट्वीट कर कहा कि ‘लखनऊ में उत्तर प्रदेश के जिस अत्याधुनिक पुलिस मुख्यालय का शिलान्यास सपा काल में हमने किया था, अब उसका उद्घाटन होने जा रहा है। इसके पीछे कानून-व्यवस्था को सक्षम बनाने का विचार रहा है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश जिस आपराधिक-अराजकता के दौर से गुजर रहा है, आशा है यह भवन उसे सुधारने में सहायक होगा।
धर्म डेस्क. गणेश चतुर्थी पर इस बार कई शुभ संयोग बन रहे हैं। एक ओर जहां ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति से शुक्ल और रवियोग बनेगा, वहीं सिंह राशि में चतुर्ग्रही योग भी बन रहा है। यानि सिंह राशि में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र एक साथ विद्यमान रहेंगे।
दो सितंबर को ही मध्याह्न में चतुर्थी मिलने से इसी दिन वैनायकी वरद श्रीगणेश चतुर्थी का पर्व भी मनाया जाएगा। इसी दिन से पूरे देश में गणेशोत्सव शुरू हो जाएगा। चतुर्थी तिथि दो सितंबर को सुबह 9.02 बजे लग रही है जो तीन सितंबर को सुबह 6.50 बजे तक रहेगी।
सनातन धर्म के पंच देवताओं में प्रमुख व विघ्नहर्ता भगवान गणेश का जन्म भाद्र शुक्ल चतुर्थी को मध्याह्न में हुआ था। इस तिथि को वैनायिकी वरद श्रीगणेश चतुर्थी भी कहा जाता है।
शास्त्र के अनुसार भाद्र शुक्ल चतुर्थी में चंद्रास्त भी दो सितंबर को ही मिल रहा है और चंद्रास्त रात 8.41 पर होगा। विघ्न विनाशक प्रभु श्रीगणेश के इस जन्मोत्सव व्रत पर्व को महाराष्ट्र में सिद्धि विनायक व तमिलनाडु में विनायक चतुर्थी तो बंगाल में सौभाग्य चतुर्थी के रूप में मनाते हैं।
तिथि विशेष पर विघ्न विनाशक की कृपा प्राप्ति के लिए सविधि भगवान गणेश के निमित्त स्नान-दान-व्रत और पूजन, अर्चन-वंदन जो भी किया जाता है, वह गणपति कृपा से सहस्त्रगुणा हो जाता है। इससे मानव जीवन के सभी तरह के पाप नष्ट हो जाते हैं।
गणेश प्रतिमाओं की स्थापना का शुभ मुहूर्त
गणेश चतुर्थी के दिन गणपति की पूजा दोपहर के समय करना शुभ माना जाता है, क्योंकि मान्यता है कि भाद्रपद महीने के शुक्लपक्ष की चतुर्थी को मध्याह्न के समय गणेश जी का जन्म हुआ था। गणेश चतुर्थी पर मध्याह्न काल में अभिजित मुहूर्त के संयोग पर गणेश भगवान की मूर्ति की स्थापना करना शुभ रहेगा।
पंचांग के अनुसार अभिजित मुहूर्त सुबह लगभग 11.55 से दोपहर 12.40 तक रहेगा। इसके अलावा पूरे दिन शुभ संयोग होने से सुविधा अनुसार किसी भी शुभ लग्न या चौघड़िया मुहूर्त में गणेश जी की स्थापना कर सकते हैं।
हेल्थ डेस्क. दांतो में ठंडा गरम लगे तो उसे सेंसिटिविटी कहा जाता है। हम सभी के दांतो पर इनेमल नाम की एक कोटिंग होती है। जो दांतो के ऊपर एक कवच का काम करती है। फास्ट-फूड, कोल्ड-ड्रिंक्स और अधिक ट्रांस फैट वाला फूड खाने से यह कोटिंग घिसनी शुरु हो जाती है।
यदि आपके दांतों में ठंडा-गरम लगता हो तो संभवतः ऐसा आपके दांतों पर लगी कोटिंग (इनेमल) के घिस जाने के कारण हो रहा है। जिस वजह से हम जो भी खाते हैं ठंडा चाहे गर्म, वो हमारे दांतो पर एक अटैक सा करता है। जिसे हिंदी भाषा में झनझनाहट भी कहा जाता है।
कई लोग तो दांतों की इस प्रॉब्लम से इतना परेशान होते हैं कि अच्छे से खाना भी नहीं खा पाते। तो चलिए जानते है कुछ ऐसे घरेलू उपचार जिनकी मदद से इस समस्या से राहत पाई जा सकती है।
यदि आपके दांतों में ठंडा-गरम लगता हो तो संभवतः ऐसा आपके दांतों पर लगी कोटिंग (इनेमल) के घिस जाने के कारण हो रहा है। हालांकि कुछ घरेलू उपचार की मदद से इस समस्या से राहत पाई जा सकती है।
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा दांतों को चमकाने और ठंडा-गर्म लगने जैसी समस्त परेशानियों के दूर रखने का एक प्राकृतिक उपाय है। यह एक प्रकार का ब्लीच होता है, जो दांतों को आसानी से साफ कर देता है। दांतों को बेकिंग सोडा के साथ 4-5 मिनट एक सप्ताह तक रेगुलर साफ करने से दांतों की हर तरह की समस्या दूर हो जाती है।
नमक-पानी का घोल
आधा गिलास हल्के गुनगुने पानी में 2 चम्मच नमक डालकर घोल तैयार कर लें। रोज सुबह ब्रश करने से पहले इस पानी से कुल्ला करें। कुल्ला करने के 10-15 मिनट के बाद ही ब्रश करें। दांतो में ठंडा-गर्म लगने की समस्या से पीछा छुड़वाने का यह सबसे आसान और बढ़िया तरीका है।
सरसों का तेल-सेंधा नमक
1 चम्मच सरसों के तेल में 1 छोटा चम्मच सेंधा नमक मिलाएं। इस मिश्रण से दांतों और मसूड़ों की हल्के-हल्के मसाज करें। मसाज के बाद तेल को 5 मिनट तक दांतो में लगा रहने दें। दांतो से जुड़ी हर समस्या को दूर करने का यह सबसे पुराना और असरदार तरीका है। ऐसा आप हफ्ते में दो बार जरुर करें।
च्युइंगम
बिना चीनी वाली च्यूइंगम दांतों के लिए अच्छी मानी जाती है। इसके चबाने से मुंह में लार बनती है, जिससे दांतों को संक्रमण से बचाने में मदद मिलती है। इसे चबाने से दांतों में फंसा भोजन भी निकल जाता है। जिससे आपके दांत हमेशा साफ-सुथरे रहते हैं और इनमें ठंडा गर्म कम लगता है।
चाय
ग्रीन और ब्लैक-टी में पॉलीफिनॉल पाया जाता है, जो दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है। आपके दांत जितने अधिक मजबूत होंगे, ठंडे-गर्म का असर इन पर उतना ही कम होगा।
इन सब घरेलू उपायों के साथ-साथ आप अपने ब्रश करने के तरीके को भी जरुर बदलें। जिससे आपकी परेशानी और भी जल्द कम हो जाएगी।
-नर्म टूथब्रश का इस्तेमाल करें।
-ब्रश हमेशा हल्के हाथों से करें।
-नमक वाले टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें।
-फ्लोराइड माउथवॉश का इस्तेमाल दिन में दो बार जरुर करें।
-खाना खाने के बाद मुंह की सफाई जरुर करें।
-ठंडी और गर्म चीजों से परहेज करें।
-चाय-कॉफी, सिरका और अन्य अम्लीय पदार्थों से दूरी बनाकर रखें।
हेल्थ डेस्क. हर लड़की चाहती हैं की वो खुबसूरत दिखे हर कोई उसको देखकर दीवाना हो जाये। देखा जाये तो आज के समय में इतना प्रदुषण हो गया हैं की आपकी स्किन धुल की वजह से ओर खरब होती जा रही हैं। सवाली लड़कियां भी गोरी दिखना चाहती है लेकिन प्रदुषण उनकी स्किन को और ख़राब कर देती हैं ।
बतादें की हमारी रसोई में बहुत-सी ऐसी चीजें हैं जिनका अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो चेहरे की त्वचा को घर बैठे निखारा जा सकता है। यही नहीं, बालों पर भी इनका इस्तेमाल फायदेमंद होता है। तो अगर आप चेहरे पर केमिकल वाले उत्पाद नहीं लगाना चाहती तो एक बार इन पांच चीजों को जरूर आजमाएं।
दही
दही और मिंट का मास्क बनाकर इसे स्किन पर लगाने से काफी फायदा मिलता है। इसे बनाना काफी आसान है। यह हर तरह की स्किन के लिए उपयोगी है। एक चम्मच दही में एक चम्मच मुलतानी मिट्टी मिलाएं और मिंट के पत्तों को कुचलकर मिलाएं। इस पेस्ट को 15 मिनट के लिए अपनी स्किन पर लगाएं और फिर धो लें। आपका चेहरा चमकने लगेगा। इसके अलावा घुंघराले बालों के लिए दही बेहद अच्छी होती है। घुंघराले बालों पर 3 मिनट तक दही से मसाज करें और फिर गुनगुन पानी से धो लें। दही स्किन को सॉफ्ट बनाती है। इसे आप अपने चेहरे, हाथ, पैर और बॉडी पर लगा सकते हैं। यह स्किन को रिफ्रेश करता है।
सेब
सेब ऑइली त्वचा के लिए एक बढ़िया टोनर है। इसे चेहरे पर मास्क की तरह इस्तेमाल करने के लिए सेब को काटे और उसकी पतली परतों को चेहरे पर फैलाएं। इसे 15 मिनट बाद धो लें। आप चाहें तो एक बड़ा चम्मच सेब का जूस लेकर उसमें जैतून, बादाम और गुलाब जल मिलाकर फेस पैक बनाएं और अपने चेहरे पर लगाएं।
बादाम
बादाम का तेल ड्राई स्किन और बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। त्वचा पर मौजूद बड़े रोम छिद्रों के लिए पिसे हुए बादाम और गुलाब जल का पेस्ट बनाएं। इसे 15 मिनट तक चेहरे पर रगड़े और फिर धो लें। ड्राई और रूसी वाले बालों में बादाम का तेल लगाना बुहत फायदेमंद होता है। बालों को धोने से पहले इसे अपने बालों पर लगाएं। चेहरे और हाथ की ड्राई स्किन पर बादाम और मिल्क का पेस्ट बनाकर लगाएं। पेस्ट बनाने के लिए एक कप ठंडा दूध लें उसमें 20 ग्राम पिसा हुआ बादाम और 10 ग्राम चीनी मिलाएं। अब चेहरे और हाथ पर इसे लगाएं। इससे आपका हाथ और चेहरा मुलायम रहता है।
ऐवोकाडो
ऐवोकाडो एक फल है। इसमें तेल की काफी मात्रा होती है। हर तरह की त्वचा के लिए यह बेहद फायदेमंद होता है। चेहरे पर तरोताजगी लाने के लिए इसे अपनी बॉडी में रब करें। ऐवोकाडो का मास्क बनाने के लिए इसे नींबू के जूस के साथ मैश करें। इसके बाद इसमें अंडे की जर्दी डालें और 20 मिनट के लिए फेस और बॉडी पर लगाकर छोड़ दें। इसके बाद धो लें।
जौ
जौ के पाउडर में दो चम्मच नींबू का रस और दूध मिलाकर फेस पैक बनाएं। इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा की सफाई होती है और रक्त संचार में सुधार होता है। हाथों और चेहरे की क्रीम बनाने के लिए एक चम्मच शहद, अंडे की जर्दी, एक चम्मच ग्लिसरीन और जई मिलाएं। इस पेस्ट को त्वचा पर लगाएं।
फैशन डेस्क. लड़कियों को पार्टी में जाने के लिए तैयार होने में काफी समय लग जाता हैं बतादें की लड़की पार्टी में बेहद खुबसूरत दिखने के लिए महंगे से महंगे पलर भी जाती हैं लेकिन कभी – कभी वो इतनी अच्छी नही दिख पाती हैं।
अक्सर जब हम कहीं पार्टी में जाने के लिए तैयार होते हैं तो पूरा मेकअप करने के बाद जो सबसे बड़ी समस्या आती वो है बालों का स्टाइल। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसी ही दुविधा रहती है तो बॉलीवुड की इन खूबसूरत हिरोइनों के बालों का स्टाइल जरूर आपकी मदद करेगा।
करीना कपूर
करीना कपूर के बालों का लाइट वेवी लुक शार्ट हेयर की लड़कियों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इस तरह की हेयरस्टाइल को बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी और ये आपको खूबसूरत लुक देगा।
अनुष्का शर्मा
साड़ी हो या वेस्टर्न वियर अनुष्का शर्मा की ये हेयरस्टाइल दोनों ही ड्रेस पर खूब जचेगी। तो अगली बार जब आपको किसी पार्टी में जाना हो तो बालों की स्टाइल जरूर ट्राई करें।
माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित की तरह पारंपरिक स्टाइल में तैयार होना हो तो बालों में जूड़ा बहुत ही खूबसूरत लुक देगा।
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा की तरह नेट की सारी पर बंधे हुए बाल बहुत ही खूबसूरत लगेंगे। स्टाइलिश साड़ी के साथ ट्रेडिशनल जूड़ा बहुत ही आकर्षक लग रहा है। अगर आप सोचती हैं कि नेट की साड़ी पर जूड़ा कैसा लगेगा तो शिल्पा का ये लुक कापी करना न भूलें।