डेस्क. भोजपुरी स्टार पवन सिंह और काजल राघवानी एक साथ फिल्म ‘मैंने उनको सजन चुन लिया’ में स्क्रीन शेयर करते नजर आए थे। यह फिल्म लोगों को बेहद पसंद आई थी। अब इस फिल्म का एक गाना ‘आरा के होठलाली लगवलु’ इंटरनेट पर छाया हुआ है।
Youtube Channel डीआरजे रिकॉर्डस भोजपुरी द्वारा 8 जुलाई को अपलोड किए गए इस गाने के वीडियो को अब तक 2,825,274 बार देखा जा चुका है। आपको बता दें कि इन दोनों का गाना ‘छलकत हमरो जवनियां’ भोजपुरी की सबसे बड़ी हिट रह चुकी है, जिसके बाद अब पवन और काजल फिल्म ‘मैंने उनको सजन चुन लिया’ के गाने ‘आरा के होठलाली लगवलु’ से इंटरनेट पर धमाल मचा रहे हैं।
इस फिल्म की तैयारी में जुटे पवन सिंह
बता दें, भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह को सफलता की गारंटी माना जाता है। पवन सिंह की कई फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार हैं जिसमें ‘शेर सिंह’ का नाम सबसे ऊपर है। इस फिल्म पहली बार उन्के साथ आम्रपाली दुबे नजर आने वाली हैं। भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में पहली बार निर्देशक शशांक राय की फिल्म शेर सिंह की शूटिंग बैंकॉक में किया गया है।
New Delhi. चंद्रयान -2 (Chandrayaan 2) के लैंडर विक्रम के कदम भले ही चांद की सतह को छूने से ठीक एक कदम पहले ठिठक गए हों। लेकिन, अभी भी देश की उम्मीदें खत्म नहीं हुई हैं।
पूरा देश एक स्वर में बोले रहा है कि ISRO हम तुम्हारे साथ हैं। वैज्ञानिकों और देश का हौंसला बढ़ाने के लिए पीएम मोदी ने आज (शनिवार) इसरो मुख्यालय से लोगों को संबोधित किया।
इसके बाद जब पीएम मोदी ISRO मुख्यालय से बाहर आ रहे थे तो, ईसरो चीफ के. सिवन भावुक हो गए और उनके गले लगकर रोने लगे। पीएम ने उन्हें गले लगाकर उनकी हौसला अफजाई की।
इस भावुक पल का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। पीएम मोदी द्वारा इसरो चीफ को गले लगाए जाने पर ट्वीटर पर देश से लेकर विदेश तक के लोग उनके इस कदम की सराहना कर रहे हैं।
टेक डेस्क। Sony ने अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Sony Xperia 5 को Launch कर दिया है। इस स्मार्टफोन को सिनेमा वाइड आसपेक्ट रेशियो वाले डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया है। फोन में फ्लगैशिप क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट प्रोसेसर दिया गया है। फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है।
Sony Xperia 5 अगले सप्ताह से यूरोप के सीमित मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन की कीमत के बारे में फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है। सेल के लिए उपलब्ध कराए जाने पर इसकी कीमत के बारे में बता चलेगा। इस स्मार्टफोन के प्री-ऑर्डर के साथ यूजर्स को WF1000XM3 वायरलेस ब्लूटूथ हेडफोन ऑफर किया जा रहा है।
Sony Xperia 5 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.1 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजोल्यूशन 1080 x 2520 पिक्सल दिया गया है। डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 का कवर दिया गया है। फोन में OLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है जो यूजर्स को एक बेहतर वीडियो कंटेंट व्यूइंग का एक्सपीरियंस देता है। फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 फ्लैगशिप प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन 6GB+128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। इसकी मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ा सकते हैं। फोन चार कलर ऑप्शन्स ब्लैक, ब्लू, ग्रे और रेड में उपलब्ध है।
कैमरे की बात करें तो इसके बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेट अप दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 12MP का दिया गया है, इसके अलावा इसमें 12MP का सुपर वाइड सेंसर और 12MP का ही एक और सेंसर दिया गया है। फोन 2x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। फोन के फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ काम करता है। फोन HDR फीचर, डिस्प्ले फ्लैश, 3D क्रिएटर जैसे फीचर्स वाले कैमरे से लैस है। फोन में 3,140 एमएएच की बैटरी दी गई है।
टेक डेस्क. अगर आप भीड़भाड़ वाली जगह पर है और किसी को डिस्टर्ब नहीं करना चाहते हैं तो Headphones सबसे शानदार ऑप्शन है। कान में Headphones लगाकर आप लंबी यात्रा भी कर सकते हैं जिससे आपको यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की बोरियत नहीं होगी। इसके साथ ही पूरे रास्तेभर आपका भरपूर मनोरंजन होता रहेगा।
मार्केट में शानदार Headphones मौजूद हैं लेकिन ऑनलाइन Headphones काफी सस्ते दामों पर मिल रहे हैं। अमेजन पर JBL के Headphones काफी कम कीमतों पर ऑफर किए जा रहे हैं। JBL की क्वालिटी भी शानदार होती है।
1. JBL C50HI in-Ear Headphones with Mic- इस Headphones की एमआरपी 999 रुपये है लेकिन इसको ऑनलाइन केवल 449 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इसका साउंड काफी शानदार है और इसकी क्वालिटी आपका दिल छू लेगी। ये काफी हल्का है। इस पर एक साल की वारंटी मिल रही है। इसे खरीदने के लिए क्लिक करें
2. JBL C50HI in-Ear Headphones with Mic – इस ब्लैक कलर के Headphones की MRP 999 रुपये है लेकिन ऑनलाइन इसको 449 रुपये के प्राइज में खरीदा जा सकता है। इसे खरीदने के लिए क्लिक करें
3. JBL in-Ear Headphones with Mic- व्हाइट कलर के इस Headphones की एमआरपी 999 रुपये है लेकिन आप इसको 449 रुपये की कीमत में ले सकते हैं। इसे खरीदने के लिए क्लिक करें
4. JBL Tune 110 in-Ear Headphones with Mic – रैड कलर का ये हेडफोन देखने में बड़ा क्यूट है। इस प्रोडक्ट की एमआरपी 1299 रुपये है लेकिन 844 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इसका साउंड जबरदस्त है। ये कई और कलर्स में भी उपलब्ध है। आप अपनी पसंद के अनुसार कलर का चुनाव कर सकते हैं। इसे खरीदने के लिए क्लिक करें
5. boAt BassHeads 100 in-Ear Headphones with Mic – ब्लैक कलर के इस हेडफोन की एमआरपी 999 रुपये है लेकिन आप इसको 379 रुपये के प्राइज में ऑर्डर कर सकते हैं। ये कई और कलर्स में भी उपलब्ध है।
बिजनेस डेस्क. मोदी सरकार Export Setor पर ध्यान केंद्रित कर रही है। दरअसल, एक्सपोर्ट में गिरावट और बेरोजगारी पर लगाम लगाने के लिए सरकार एक्सपोर्ट को बढ़ावा देना चाहती है।
रिपोर्ट के मुताबिक मोदी सरकार Gems And Jewellery का एक्सपोर्ट बढ़ाने के लिए पॉलिश्ड डायमंड और कलर्ड जेम्स स्टोन के ऊपर से इंपोर्ट ड्यूटी को घटाने की योजना बना रही है।
मोदी सरकार पॉलिश्ड डायमंड पर इंपोर्ट ड्यूटी को घटाकर 2.5 फीसदी करने पर विचार कर रही है। इसके अलावा कलर्ड जेम्स स्टोन पर भी इंपोर्ट ड्यूटी घटाकर 2.5 फीसदी किया जा सकता है। बता दें कि पूर्व में पॉलिश्ड डायमंड और कलर्ड जेम्स स्टोन पर इंपोर्ट ड्यूटी को 2.5 फीसदी से बढ़ाकर 7.5 फीसदी कर दिया गया था।
मोदी सरकार चांदी और प्लैटिनम के ऊपर से IGST से छूट देने पर विचार कर रही है। सरकार जेम्स एंड ज्वैलरी सेक्टर के कंसाइनमेंट के क्लियरेंस के लिए आसान SOP (Standard Operating Procedure) जारी कर सकती है। इसके अलावा SEZ से फ्री ट्रेड एरिया में सामान लाने पर ड्यूटी में भी 40 फीसदी से 50 फीसदी तक छूट मिल सकती है।
सरकार स्पेशल इकोनॉमिक जोन के लिए सनसेट क्लॉज बढ़ाने पर भी विचार हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोदी सरकार एक्सपोर्ट को बढ़ाने के लिए ECGC (एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन) के कवरेज को 60 फीसदी से बढ़ाकर 80-90 फीसदी कर सकती है।
बिजनेस डेस्क। EPFO की तरफ से प्रोविडेंट फंड (PF) ब्याज दर बढ़ाने के लिए विचार किया जा रहा है। फिलहाल प्रोविडेंट फंड (PF) पर ब्याज दर 8.65% है। अभी आपकी मौजूदा बेसिक सैलरी का 12% हिस्सा प्रोविडेंट फंड में जाता है। 12% कंपनी भी देती है जिसमें 8.33% आपके पेंशन स्कीम (EPS) अकाउंट में और बाकी 3.67% EPF में जमा होता है। इसके अलावा भी PF के कई फायदे हैं जिसके बारे में आपको आगे बता रहे हैं।
PF अकाउंट होल्डर्स को मिलते हैं ये 5 फायदे
PF अकाउंट के खाते पर बाय डिफॉल्ट बीमा मिलता है। EDLI (एंप्लॉई डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस) योजना के तहत आपके PF खाते पर 6 लाख रुपए तक इंश्योरेंस मिलता है। इस योजना के तहत खाताधारक को एक लमसम पेमेंट मिलता है। इसका फायदा किसी बीमारी या एक्सीडेंट और मृत्यु के वक्त लिया जा सकता है।
10 साल तक रेगुलर PF खाते में पैसा जमा होते रहने की स्थिति में आपको अपने खाते पर एंप्लॉई पेंशन स्कीम का भी फायदा मिलता है। अगर कोई खाताधारक लगातार 10 साल नौकरी में रहता है और उसके खाते में लगातार एक राशि जमा होती रहती है तो एंप्लॉई पेंशन स्कीम 1995 के तहत उसे रिटायरमेंट के बाद एक हजार रुपए पेंशन के रूप में मिलता रहेगा।
अक्सर लोग नौकरी बदलते वक्त PF खाते से पैसा निकाल लेते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि लोगों को लगता है कि चालू खाते से पैसा नहीं निकाला जा सकता है। ऐसा नहीं है, आप कुछ स्थितियों में अपने PF खाते से पैसा निकाल सकते हैं। हालांकि, इस दौरान आप एक निश्चित रकम ही निकाल सकते हैं। मकान खरीदने या बनाने के लिए, मकान के लोन रीपेमेंट के लिए, बीमारी में, बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए, लड़की की शादी के लिए। हालांकि, इन फायदों का लाभ उठाने के लिए खाताधारकों को एक निश्चित समय तक EPFO का सदस्य होना जरूरी है।
3 साल तक जिन खातों में कोई ट्रांजेक्शन न हुआ तो उसे निष्क्रिय खाते की कैटेगरी में डाल दिया जाता है। अब ऐसे खातों पर भी ब्याज मिलेगा। इसलिए नौकरी बदलते ही अपने PF खाते को ट्रांसफर करा लेना चाहिए। इससे आपकी नियमित राशि पर ब्याज मिलेगा। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो नियमों के मुताबिक पांच साल से अधिक समय तक खाता निष्क्रिय रहने की स्थिति में विथड्रॉल (निकासी) के वक्त इस पर टैक्स चुकाना होगा।
नौकरी बदलने पर PF का पैसा ट्रांसफर करना अब आसान हो गया है। आधार से लिंक आपके यूएएन (यूनीक नंबर) नंबर के जरिए आप अपने एक से अधिक PF खातों (नौकरी बदलने की स्थिति में) को एक ही जगह रख सकते हैं। नई नौकरी ज्वॉइन करने पर ईPF के पैसे को क्लेम करने के लिए फॉर्म-13 भरने की जरूरत नहीं होगी। EPFO ने हाल ही में एक नया फॉर्म-11 जारी किया है, जिससे आपका पिछला खाता नए खाते में खुद ही ट्रांसफर हो जाएगा।
New Delhi. भारत ने चांद के दक्षिणी ध्रुव के पास तक Chandrayaan 2 मिशन के तहत विक्रम लैंडर (vikram lander) को पहुंचाकर इतिहास रचा है। हालांकि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिकों का संपर्क उससे चांद की सतह से करीब 2।1 किमी ऊपर से टूट गया।
अब वैज्ञानिक उसके डाटा का विश्लेषण कर रहे हैं। भले ही विक्रम लैंडर का संपर्क वैज्ञानिकों से टूट गया हो, लेकिन चांद की कक्षा पर मौजूद Chandrayaan 2 Orbiter पूरे एक साल तक चांद पर शोध करेगा और उसके रहस्यों पर से पर्दा हटाएगा। इसका जिक्र पीएम मोदी ने शनिवार को अपने संबोधन में भी किया। इसके लिए उसमें बेहद शक्तिशाली उपकरण लगे हैं।
कुछ ऐसा है Orbiter
Chandrayaan 2 Orbiter का वजन 2,379 किलोग्राम है। इसकी मिशन लाइफ 1 साल की है। पूरे Chandrayaan 2 मिशन में इसी Orbiter को अहम भूमिका निभानी है। इसी के जरिये विक्रम लैंडर, प्रज्ञान रोवर और धरती पर मौजूद ISRO के वैज्ञानिकों के बीच संपर्क होना है। यह चांद की कक्षा पर मौजूद रहेगा।
चांद की सतह पर मौजूद लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान से मिली जानकारियों को धरती पर वैज्ञानिकों के पास भेजेगा। हालांकि अभी विक्रम लैंडर से संपर्क टूट गया है। लेकिन ISRO के वैज्ञानिकों ने क्रैश होने जैसी आशंका नहीं जताई है। उनका कहना है कि उसके डाटा का विश्लेषण हो रहा है। Chandrayaan 2 मिशन का 95 फीसदी पेलोड काम कर रहा है। मतलब Orbiter के सभी उपकरण सुचारू रूप से काम कर रहे हैं।
वर्ल्ड डेस्क. Pakistan में एक बार फिर जबरन धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। यहां के पंजाब प्रांत की एक ईसाई लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के स्कूल के प्रिंसिपल ने जबरन बेटी का धर्म परिवर्तन कर उसे इस्लाम कुबुलवाया है। लड़की का नाम फाइरा है।
पिता के अनुसार बेटी के स्कूल के प्रिंसिपल ने लाहौर से करीब 50 किमी दूर स्थित शेखपुरा जिले के एक मदरसे में ले जाकर बेटी का जबरन धर्म परिवर्तन कराया। प्रिंसिपल का नाम सलीमा बीबी है। पिता ने उसके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
पिता के अनुसार उनकी बेटी को जबरन मदरसे में ले जाकर बंद कर दिया गया। परिवार को उससे मिलने की इजाजत नहीं दी गई। इस पर बुधवार को उन्होंने पंजाब प्रांत के मानवाधिकार मंत्री से शिकायत की। इसके बाद FIR दर्ज की गई और बुधवार का बच्ची को मदरसे से मुक्त कराया गया।
पिता के मुताबिक उनकी बेटी का जबरन धर्म परिवर्तन सोमवार को कराया गया। उसे मदरसे से मुक्त कराकर दारूल अमन में रखा गया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही उसे परिवार को सौंप दिया जाएगा।
क्राइम डेस्क. उत्तर प्रदेश के मथुरा से विदेशी युवती से दुष्कर्म का एक नया मामला सामने आया है। जहां विदेशी युवती को ब्लैकमेल कर दो सिपाही का उसका दुष्कर्म कर रहे थे। विदेशी महिला के आरोपों पर मथुरा पुलिस तुरंत हरकत में आई और दोनों सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी गई है।
मथुरा में रूस के किर्गिस्तान की महिला ने दो सिपाहियों पर ब्लैकमेल कर बार-बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपित सिपाहियों में एक आगरा जीआरपी थाना और दूसरा इंटेलीजेंस ब्यूरो आगरा फोर्ट में तैनात बताया गया है। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को पीडि़त महिला का मेडिकल कराकर दोनों सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विदेशी महिला हाथरस के एक शख्स के साथ शादी कर पिछले सात साल से यहीं रह रही है। महिला का कहना है कि करीब पांच माह पहले मथुरा के स्टेट बैंक चौराहे पर उसकी मुलाकात आगरा में तैनात सिपाही धर्मेंद्र गिरि से हुई। उस समय वह वीजा बनवाने लखनऊ जा रही थी। सिपाही भी लखनऊ चलने की बात कह साथ हो लिया। लखनऊ में एफएफआर कार्यालय में घुमाने के बाद सिपाही ने वापसी को शाम की ट्रेन बताई। ट्रेन आने में देरी होने पर सिपाही आराम करने की बात कह उसे एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। उसकी वीडियो क्लिप भी बना ली।
आरोप है कि इसके बाद सिपाही ने वीडियो वायरल करने की धमकी दे कई बार दुष्कर्म किया। एक दिन उसने आकाश पवार से मुलाकात कराई। आकाश पवार ने खुद को इंटेलीजेंस ब्यूरो आगरा फोर्ट पर तैनात बताया। इसके बाद दोनों महिला को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करते रहे। महिला ने तंग आकर पुलिस से शिकायत कर दी।
कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि महिला ने आरोपित सिपाहियों का मूल पता तहरीर में नहीं खोला है। आरोपितों के संबंध में जानकारी कराई जा रही है।
लखनऊ. यातायात व्यव्स्था पटरी पर लाने के साथ ही नियमों का पालन कराने वाले पुलिसकर्मी ही यातायात नियमों को तोड़ रहे हैं। इसके बढ़ते मामले देख पुलिस महानिदेशक (DGP) ओपी सिंह ने फरमान जारी किया है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर दूसरों का चालान करने वाले पुलिसकर्मी यदि खुद वही गलती दोहरायेंगे तो उन्हें डबल चालान भुगतना पड़ेगा।
DGP ओपी सिंह ने पुलिसकर्मियों के यातायात नियमों को तोड़ने पर दोगुना जुर्माना वसूले जाने का निर्देश दिया है। DGP ओपी सिंह ने सभी एसएसपी/एसपी को इसके निर्देश दिये हैं।
DGP ने कहा है कि मोटर वाहन संशोधित अधिनियम-2019 एक सितंबर से प्रभावी किया गया है। इस अधिनियम के तहत यह व्यवस्था भी की गई है कि यदि कोई प्राधिकारी जो इस एक्ट के प्रावधान के प्रवर्तन का अधिकारी है, यदि वह इस अधिनियम के तहत कोई अपराध करता है तो उससे दोगुना दंड दिया जाये।
DGP ने इस नियम के तहत पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं। DGP ने निर्देश दिया है कि पुलिसकर्मी विभागीय व निजी वाहनों को चलाने के दौरान यातायात नियमों का हर सूरत में पालन करें।
2 इंस्पेक्टर का भी कटा चालान
मेरठ में ट्रैफिक नियम तोडऩा एक दर्जन से अधिक पुलिसवालों को भारी पड़ा है। मेरठ शहर में जो 51 पुलिसकर्मी ट्रैफिक नियम तोड़ते पकड़े गए उनमें अलग अलग थानों में तैनात दो इंस्पेक्टर, सात सब इंस्पेक्टर के साथ कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल शामिल हैं।