29 C
Mumbai
Saturday, September 5, 2026
Home Blog Page 297

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का रामपुर दौरा रद्द, योगी सरकार पर बोला हमला

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का सोमवार का रामपुर दौरा रद हो गया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव रामपुर में पार्टी के सांसद आजम खां के पक्ष में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने वाले थे। सुत्रों के मुताबिक अब वह चार-पांच दिन बाद रामपुर आएंगे। दौरा रद होने पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा और सरकार का साजिश बताया।

अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सरकार ने उन्हें रामपुर जाने से रोक दिया है। जिसके चलते उन्हें अपना आज का कार्यक्रम रद करना पड़ रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि वहां पर मुहर्रम और गणेश विसर्जन का आयोजन हो रहा है। मैं दो दिनों के लिए अपने दौरे को रोक रहा हूं। मैं 13 और 14 सितंबर को अगले कार्यक्रम के बारे में जिला प्रशासन को आवेदन भेजूंगा और मैं अपने आने के बारे में भी जानकारी दूंगा।

सपा मुखिया अखिलेश यादव का रामपुर दौरा टल गया है। अब वह चार दिन बाद रामपुर आएंगे। सपा के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि मुहर्रम के कारण ऐसा किया गया है। अब उनके यहां चार-पांच दिन बाद आने की उम्मीद है।

जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने अखिलेश यादव के दौरे को लेकर गृह विभाग को लिखा था कि रामपुर में मुहर्रम के मौके पर नौ सितंबर की रात जगह-जगह कार्यक्रम होंगे। अजादार रात में भी मातम करेंगे। दस सितंबर को भी जिले भर में जगह-जगह ताजियो के जुलूस निकलेंगे। इस दौरान जुलूस की सुरक्षा में पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे।

आजम खां के विरोधी उनके कार्यक्रम का विरोध भी कर रहे हैं। ऐसे हालात में पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने लिखा था कि उनका कार्यक्रम आगे बढ़ाया जाना चाहिए। जिलाधिकारी ने रविवार को इस संबंध में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय से भी संपर्क किया था।

गौरतलब है कि सांसद आजम खां पर पिछले दो महीने से प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। उनके खिलाफ चोरी, डकैती, हत्या, जमीन कब्जाने, मकान तोडऩे आदि के मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।

E-Cigarettes का इस्तेमाल करने वाली महिलाएं हो सकतीं हैं बांझपन का शिकार !

हेल्थ डेस्क। E- Cigarettes के बारे में लोगों को कम पता रहता है। E- Cigarettes यानी इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट इन दिनों काफी चर्चा में है। लोग ऐसा मानते हैं कि इसको पीना सेफ है बजाय असली सिगरेट के। लेकिन ऐसा सच नहीं है। ये आपके दिल पर भी बुरा असर डालती है। इसमें और असली सिगरेट में ज्यादा अंतर नहीं होता है। वैसे तो स्मोकिंग हर किस के लिए हानिकारक है।

इसी के साथ लेकिन अब एक नई रिसर्च में यह बात सामने आयी है कि E- Cigarettes की वजह से कम उम्र की महिलाओं में बांझपन का खतरा बढ़ता है।

दरअसल, इन दिनों बड़ी संख्या में यंग और प्रेग्नेंट महिलाएं E- Cigarettes को सेफ मानकर स्मोकिंग के ऑल्टरनेटिव के तौर पर E- Cigarettes का इस्तेमाल कर रही हैं। E- Cigarettes पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं में भी प्रचलित है। पर महिलाओं को फर्टिलिटी और प्रेग्नेंसी के नतीजों पर इसका क्या असर पड़ता है, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना में हुई इस स्टडी के लीड ऑथर कैथलीन कैरून ने कहा, हमने अपनी स्टडी में पाया कि गर्भधारण से पहले अगर E- Cigarettes का इस्तेमाल किया जाए तो फर्टिलाइज्ड भ्रूण का गर्भाशय में इम्प्लांटेशन देर से होता है जिससे फर्टिलिटी घट जाती है।

इसके अलावा स्टडी में यह बात भी सामने आयी कि अगर कोई महिला प्रेग्नेंसी के दौरान E- Cigarettes का इस्तेमाल करती है तो इससे होने वाले बच्चे की ग्रोथ, मेटाबॉलिज्म और लॉन्ग टर्म हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ता है।

इस स्टडी को जर्नल ऑफ इन्डोक्राइन सोसायटी में प्रकाशित किया गया है। E- Cigarettes के असर को जानने के लिए इस स्टडी में चूहों का इस्तेमाल किया गया था। यानि महिलाओं के लिए बेहद ही ज्यादा खतरनाक है E- Cigarettes।

ऑफिस में खुद को दे बेहतरीन लुक, सिर्फ अपनाएं ये 5 मेकअप टिप्स

फैशन डेस्क। ऑफिस में हर कोई अच्छा दिखना चाहता है और इसलिए ज्यादातर महिलाएं मेकअप करके जातीं हैं। ऐसे में अगर आपका मेकअप जरा भी अटपटा हो तो बात बिगड़ सकती है।

आपको यह जानने की जरूरत है कि ऑफिस जाते समय किया गया मेकअप दूसरे मेकअप से अलग होता हैं, लेकिन कभी कभी लड़कियां जल्दबाजी में ज्यादा मेकअप करने की गलती कर बैठती हैं। तो आइये जानते हैं उन टिप्स के बारे में।।।

काजल और लाइनर

काजल और लाइनर भी ब्लैक के अलावा किसी अन्य कलर में लगाएं। चॉकलेट और ग्रे ऑफिस के लिए आदर्श लाइनर रहेंगे। इस तरह आंखें अलगभी दिखेंगी और ज्यादा मेड अप भी नहीं लगेंगी। आखिर में आंखों को मस्कारा के साथ फाइनल डैफीनेशन देना ना भूलें।

लिपस्टिक

सबसे पहले होंठों को पैंसिल से आऊटलाइन करें। अब ब्लैंड करके लिप्स को मैट फिनिश के लिए हल्का-सा ब्लॉट कर लें। यह लांग लास्टिंग रहेगा। अगर लिप ग्लॉस लगाया है तो कलर सॉफ्ट और नैचुरल ही रखें। शिमर का बिल्कुल यूज ना करें। इसी तरह से लिपस्टिक भी वैल डिफाइंड तरीके से ही लगाएं।

माइश्चराइजर का यूज

माइश्चराइजर को तब तक लगाएं जब तक स्किन की ड्राईनेस पूरी तरह खत्म ना हो जाए। अगर आपकी स्किन साफ है तो टिंटेड माइश्चराइजर का यूज करें।

फाऊंडेशन और कंसीलर

फुल के साथ ही शियर कवरेज के लिए लाइट लिक्विड फाऊंडेशन इस्तेमाल करें। साथ में जहां जरूरत लगे वहां कंसीलर का यूज करें। हल्का-सा डस्ट कर लें और ट्रांसलूसैंट पाऊडर पूरे चेहरे और गर्दन पर डैब करें। फाऊंडेशन के बाद चीक एपल्स को एक हेल्दी कलर फ्लश देने के लिए सॉफ्ट पिंक और पीच में नैचुरल ब्लश लगाएं।

राशिफल: 09 सितंबर 2019, इन राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, सभी कष्ट दूर होंगे, देखें अपनी राशि

राशिफल: 09 सितंबर 2019, इन राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, सभी कष्ट दूर होंगे, देखें अपनी राशि

आज का राशिफल

मेष

कुछ पुराने रिश्ते यदि दूर जा रहे हैं तो निराश न हों, इसमें भी आपकी ही भलाई है। यदि किसी चीज को पकड़ कर रखने का प्रयास करेंगे तो दर्द आपको ही होगा। अपने आपको परिस्थतियों के अनुसार ढालने का प्रयास करें। बदलाव जीवन का एक जरूरी हिस्सा है और यह आपके लिए भी हितकारी है। स्थान परिवर्तन से आपकी हेल्थ पर अच्छा असर पड़ेगा।

वृषभ

यदि अपने काम से संतुष्ट नहीं हैं तो वह काम करें, जिसमें आपको खुशी मिलती हो। थोड़ा समय अपने लिए अवश्य निकालें और आने वाले जीवन की राह और लक्ष्य का निर्धारण करें। दैवीय कृपा से आपको बहुत कुछ मिला है, अपने कौशल से दूसरों का मार्गदर्शन करें, दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की आप क्षमता रखते हैं, अपने इस उत्तरदायित्व को निभाएं। जब तक इससे दूर भागते रहेंगे तब तक जीवन में असंतोष की भावना बनी रहेगी।

मिथुन

निजी और व्यवसायी जीवन में संतुलन बनाने का प्रयास करें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सोच विचार कर लें, किसी एक्सपर्ट की सलाह लेने में भलाई है। यदि किसी बात से परेशान हैं तो उसे शेयर करें, ऐसा करने से आपको कोई कमजोर नहीं समझेगा। अपनी परेशानी व्यक्त करना शक्ति का सूचक है। आपकी योग्यता में कोई कमी नहीं है, लेकिन जिस प्रकार की सफलता आप ढूंढ रहे हैं, उसके लिए अपने कौशल से सबका भला करें, उसे अपने तक सीमित न रखें।

कर्क

किसी बात को लेकर चिंतित हैं तो उसे किसी से शेयर करें। इससे मन भी हल्का होगा और चिंता का हल भी मिल जाएगा। भविष्य को लेकर परेशान न हों, समय के साथ सब कुछ सुलझ जाएगा। आपमें ऊर्जा की कमी नहीं रहेगी। इसे उचित दिशा में लगाएं। अपनी सेहत का पूरा ख़याल रखें।

सिंह

दूसरों की बातों में न उलझें, अपनी सोच और समझ से भी काम लें, जरूरी नहीं किसी और की सलाह आपके लिए लाभकारी हो। किसी करीबी जानकार से सावधान रहें नहीं तो आपको निराश होना पड़ सकता है। आज मेडिटेशन आदि क्रियाओं में अपना थोड़ा समय बिताएं, आपके लिए यह अच्छा रहेगा।

कन्या

सफलता के लिए बहुत मेहनत भी करनी पड़ेगी। आपकी योजनाएं जल्द ही लागू हो सकेंगी। आपकी मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। काम में आपका फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है, लेकिन इसके चलते अपने परिवार और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। उनकी ओर भी ध्यान दें। किसी परिवारजन के साथ व्यापार करने का सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा। सामाजिक मेलजोल में किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जिससे आपके अच्छे गहरे संबंध बनेंगे।

तुला

जीवन की दौड़ में कभी-कभी व्यक्ति अपने जीवन के लक्ष्य को भूल जाता है। उस लक्ष्य को जानने का प्रयास करें और उसकी ओर अग्रसर हों। यदि आर्थिक रूप से स्थिति अनुकूल नहीं है तो वह जल्द ही सामान्य हो जाएगी। अपने आप पर भरोसा रखें।

वृश्चिक

दूसरों की बातों से इतना प्रभावित न हों कि आपके निर्णयों में गलती हो। कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। तनाव के लिए किसी एक्सपर्ट या काउंसलर से अवश्य मिलें, अपनी सेहत का ख़याल रखें। हंसमुख स्वभाव से सभी परेशानियां जल्द हल हो जाती हैं। मांगने पर आसानी से मदद मिल जाएगी।

धनु

अपनी ऊर्जा को उचित दिशा में लगाने का अवसर नहीं मिल पा रहा। इस कारण अपने मन में कोई तनाव न होने दें। अवसर यदि नहीं मिल रहा तो अवसर बनाने का प्रयास करें। कुछ नया आरंभ करने के लिए दिन अच्छा है, कोई नई योजना बनाएं, लेकिन उस पर काम करने की भी आवश्यकता है।

मकर

घर के फैसलों में किसी बाहर वाले की सलाह को बहुत महत्व न दें नहीं तो परेशानी हो सकती है। दिन की शुरुआत कुछ धीमी रहेगी, ऊर्जा की कमी हो सकती है। यात्रा कम करने का प्रयास करें। यात्रा के दौरान कुछ परेशानी हो सकती है। किसी की भी सलाह मानने से पहले यह अवश्य देख लें, कि वह सलाह आपके लिए कितनी कारगर है। दूसरों की राय को इतना महत्व न दें कि अपनी पहचान ही खो जाए।

कुंभ

परेशानी का हल तभी मिलता है, जब आप परेशानी को नकारने की बजाय पहले उसे स्वीकार करते हैं और फिर उसे समझते हैं। हर परिस्थिति में निहित वरदान को पहचानें। यह समय आध्यात्मिक उन्नति का भी है। इस अवसर को व्यर्थ न होने दें। कोई ऐसा व्यक्ति जल्दी ही मिलेगा जो आपका मार्गदर्शन देगा। कुछ नया अवश्य सीखें। इससे आपकी अध्यात्मिक उन्नति भी होगी।

मीन

अपना काम और अपनी जिम्मेदारियों को न टालें नहीं तो परिस्थिति को बिगड़ने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। अपना काम पूरे फोकस से करते रहें। कोई लापरवाही न करें। अपने मूड स्विंग पर नियंत्रण रखें। कुछ समय से चला आ रह काम संपन्न हो सकता है। थोड़े और धैर्य की आवश्यकता है। रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिलेगा। अपनी जिम्मेदारियों निभाने से न कतराएं।

पंचांग: 09 सितंबर 2019 दिन- सोमवार, जानें शुभ-अशुभ समय एवं राहुकाल !

पंचांग: 09 सितंबर 2019 दिन- सोमवार, जानें शुभ-अशुभ समय एवं राहुकाल !

आज का पंचांग

विक्रम सम्वत- 2076

शक सम्वत- 1941

वार-सोमवार

अयन- दक्षिणायण

मास:- भाद्रपद

पक्ष- शुक्ल पक्ष

नक्षत्र- पूर्वाषाढा

योग- सौभाग्य

तिथि- द्वादशी

दिशा शूल- पश्चिम में

सूर्योदय- 05:49

सूर्यास्त- 06:18

राहुकाल- सुबह 07:23 से 08:56

महाराष्ट्र: गणेश विसर्जन के दौरान 6 लोगों की डूबकर मौत, तैरना नहीं जानते थे युवक

क्राइम डेस्क. महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में गणपति विसर्जन के दौरान 6 लोग पानी में डूब गए। सभी के शवों को बरामद कर लिया गया है। शुक्रवार को पांच दिन के गणपति का विसर्जन गांव के तालाब में किया जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया।

नंदुरबार जिले के शहादा तालुका के वडछील गांव में हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग और तैराकों की एक टीम मौके पर पहुंची और शवों को तालाब से निकाला।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ये सभी युवक बप्पा का विसर्जन करने के लिए तालाब में उतरे थे। गहराई का अंदाजा न होने के कारण पानी में डूब गए। ये सभी युवक तैर नहीं सकते थे इसलिए उन्हें बचाने में दिक्कत हुई। सभी शवों को ग्रामीण अस्पताल भेजा गया है।

ISRO के वैज्ञानिक लक्ष्य हासिल करके रहेंगे, चांद पर जाने का सपना पूरा होगा: पीएम मोदी

मुंबई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मुंबई पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने विले पार्ले में लोकमान्य सेवा संघ तिलक मंदिर में भगवान गणेश की पूजा की। इसके बाद उन्होंने तीन मेट्रो लाइनों की आधारशिला रखी। तीनों लाइनों का नेटवर्क 42 किमी का होगा।

मोदी ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी बड़ी से बड़ी चुनौती में भी पूरी तन्मयता के साथ अपने लक्ष्य को कैसे प्राप्त किया जाता है, ये ISRO के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों से हम सब सीख सकते हैं। ISRO के वैज्ञानिक तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक वे अपने लक्ष्य पर नहीं पहुंच जाते।

दोपहर में मोदी औरंगाबाद पहुंचे। यहां औरंगाबाद इंडस्ट्रियल सिटी (एयूआरआईसी) का उद्घाटन किया। मोदी ने 8वें करोड़ की लाभार्थी आयशा शेख रफीक को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया। आयशा औरंगाबाद की रहने वाली हैं। मोदी ने यहां कहा- “उज्जवला योजना के तहत 8 करोड़ मुफ्त गैस कनेक्शन देने का जो संकल्प हमने लिया था, वो सिद्ध हुआ है। तय समय से 7 महीने पहले ही लक्ष्य को हमने पा लिया है।” पीएम का नागपुर जाने का भी कार्यक्रम था, लेकिन भारी बारिश के कारण इसे रद्द करना पड़ा।

वैज्ञानिकों ने लक्ष्य के लिए दिन-रात एक कर दिया

मोदी ने कहा, मुंबई के लोगों की सादगी अभिभूत कर देती है। मुंबई में मेट्रो लाइन के उद्घाटन के बाद मोदी ने कहा- बनते बिगड़ते मौसम के बीच आज भी आप इतनी बड़ी तादाद में आकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहे हैं, ये आपके मिजाज की पहचान है। आपके सपनों का संकेत भी है। मैं रूस में था, तब भी मुझे मुंबई का हाल मिल रहा था। बेंगलुरू आया, वहां रातभर ISRO के अपने वैज्ञानिकों के साथ रहा। उन्होंने दिखाया कि अपने लक्ष्य के लिए कैसे दिन-रात एक कर दिया जाता है।

शिक्षक पात्रता परीक्षा की डेट जारी, 9 सितंबर से आवेदन शुरू, जानें प्रक्रिया

करियर डेस्क. बिहार में एक बार फिर से शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन होगा। बिहार बोर्ड ने 7 नवंबर को STET परीक्षा का आयोजन करेगी। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि शारीरिक शिक्षा, स्वास्थ्य अनुदेशक शिक्षक की परीक्षा 7 नवंबर 2019 को होगी।

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष ने स्कूलों में रिक्तियां भी जारी की है, उसके अनुसार नवमी-दसवीं कक्षा के लिए 25270 पद रिक्तियां हैं। वहीं दसवीं और आठवीं कक्षा के लिए 12065 रिक्तियां जारी की गई है। परीक्षा 150 अंको का होगा। 100 अंक विषय से आधारित होंगे जबकि 50 अंक कला खेलकूद से होगा। अभ्यर्थी 9 सितंबर से 18 सितंबर तक बोर्ड की वेबसाइट www.bsebstet2019.in पर आवेदन कर सकते हैं।

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि B.Ed पास कर चुके छात्र ही इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। दी गई वेबसाइट अभी खुल नहीं रही, इसलिए उम्मीदवार परेशान न हों, आवेदन शुरू होने तक वेबसाइट खुलने लगेगी।

बिहार में 9वीं और 10वीं में 25000 पद खाली पड़े हैं। टीईटी के लिए 12000 रिक्तियां तय की गई हैं। यानी टीईटी निकालने वाले 12000 योग्य उम्मीदवारों को शिक्षक बनने का मौका मिलेगा। इस बार जनरल कैटगरी के वे उम्मीदवार ही आवेदन कर पाएंगे जो 50 फीसदी अंक रखने का मानक पूरा करते हों।

9 सितंबर से करें आवेदन

बिहार STET के लिए उम्मीदवार 9 सितंबर से 18 सितंबर तक आवेदन दे सकेंगे। आवेदन से जुड़ी अन्य जानकारी आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद ही सामने आ पाएगी।

बिहार STET परीक्षा 2019 तिथि – 7 नवंबर 2019

UP: लापता 12 साल के लड़के की गला रेतकर हत्या !

मुजफ्फरनगर. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में जंगल से 12 वर्षीय बालक का गला कटा शव मिला है। वह एक दिन पहले लापता हुआ था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि अबूजर शुक्रवार से लापता था और उसका शव सिखेड़ा में बिहारी गांव के नजदीक मिला। घटना को लेकर गांववालों ने प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

pics: अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी, इस शो से करने जा रही हैं डिजिटल डेब्यू

डेस्क. इतालवी मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी ‘कैरोलाइन कामाक्षी’ से डिजिटल स्पेस में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. इस शो में जॉर्जिया एक अंडरकवर एजेंट की भूमिका निभाएंगी।

बताया जा रहा है अभिनेता-निर्देशक अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया इस कार्यक्रम में अपनी भूमिका के लिए इंटरनेशनल स्टार एंजेलिना जोली की फिल्म ‘सॉल्ट’ से प्रेरणा ले रही हैं।

जियोर्जिया ने कहा, मैं फिल्म ‘सॉल्ट’ में एंजेलिना जोली के किरदार से प्रेरणा ले रही हूं. भाषा से लेकर एक्शन दृश्यों तक यह मेरे लिए एक काफी चुनौतीपूर्ण किरदार रहा, लेकिन मैंने अपना बेस्ट दिया है और उम्मीद है कि दर्शकों को यह पसंद आएगा।