29 C
Mumbai
Saturday, September 5, 2026
Home Blog Page 296

BJP में फिर शामिल हुए कल्याण सिंह, चुनाव लड़ने को लेकर कही ये बड़ी बात

लखनऊ। राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके कल्याण सिंह सोमवार को एक बार फिर भाजपा में शामिल हो गये। 87 साल की उम्र में कल्याण सिंह ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में एक बार फिर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उनके बेटे एवं एटा से सांसद राजवीर सिंह और प्रदेश के वित्त राज्यमंत्री एवं पौत्र संदीप सिंह भी मौजूद थे।

बीजेपी में शामिल होने के बाद कल्याण सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैंने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। केंद्र और प्रदेश के साथ-साथ विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी बन गई है।

केंद्र नेतृत्व का कोई विकल्प नहीं है उसी तरह उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व का कोई विकल्प नहीं है। मैं स्वयं सदस्य के रूप में संपूर्ण योगदान दूंगा पार्टी को मुझसे जितना भी हो सकेगा केंद्र प्रदेश के लिए पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता के रूप में कार्य करूंगा। मुझे अब चुनाव नहीं लड़ना बहुत चुनाव लड़ चुका हूं कार्यकर्ताओं का बहुत प्यार मिला है।

उन्होंने कहा, ”मैं राजनीति को जनसेवा का सशक्त माध्यम मानता हूं। उसी भावना से मैंने फिर से सक्रिय राजनीति में प्रवेश करने का फैसला किया है। जब तक मैं राज्यपाल रहा तब तक मैंने उस पद की गरिमा का पूरा ख्याल रखा। सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भविष्य में चुनाव लड़ने का उनका कोई इरादा नहीं है।

अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे पर पूछे गये सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ”राम मंदिर का निर्माण करोड़ों लोगों की आस्था का प्रश्न है। जितनी पार्टियां हैं, वे जनता के सामने अपना मत स्पष्ट करें कि वे राम मंदिर के निर्माण के पक्ष में हैं या फिर उसके विरोध में।

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था संतोषजनक है योगी के कार्यकाल में प्रदेश अभी तक कोई दंगा नहीं हुआ है यह बड़ी बात है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। जब से योगी ने गद्दी संभाली है तब से गांव, गरीब की स्थिति में बड़ा फर्क आया है। खुशहाली बढ़ी है। कभी भाजपा के छत्रप माने जाने वाले सिंह ने करीब पांच साल पहले राजस्थान का राज्यपाल बनने के बाद भाजपा से त्यागपत्र दे दिया था।

सिर्फ असम ही नहीं देशभर से निकाल बाहर करेंगे अवैध घुसपैठिए: अमित शाह

नई दिल्ली। मोदी सरकार में गृहमंत्री अमित शाह ने असम में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि केन्द्र की मंशा सिर्फ असम से ही नहीं बल्कि पूरे देश से सभी घुसपैठिये को बाहर निकालने की है।

पूर्वोत्तर लोकतांत्रिक गठबंधन (नेडा) की चौथी बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों ने इस क्षेत्र को देश के बाकी हिस्सों से अलग-थलग कर दिया था।

उन्होंने कहा, ”हमारी मंशा न केवल असम से बल्कि पूरे देश से घुसपैठियों को बाहर करने की है। शाह ने आरोप लगाया, ”कांग्रेस की सरकारों ने पूर्वोत्तर में संघर्ष का बीज बोया था। पार्टी ने पूर्वोत्तर की ओर ध्यान नहीं दिया और उसके कारण उग्रवाद पनपा। यह पार्टी (कांग्रेस) हमेशा फूट डालो और शासन करो की नीति में विश्वास करती है।

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सोमवार को कहा कि पूर्वोत्तर में नागरिकता (संशोधन) विधेयक को लेकर शंकाएं हैं और उनसे आग्रह किया कि विधेयक दोबारा लाने से पहले क्षेत्र के सभी राज्यों को विश्वास में लें।

पूर्वोत्तर लोकतांत्रिक गठबंधन (एनईडीए) के चौथे सम्मेलन को संबोधित करते हुए संगमा ने पूछा कि क्या विधेयक को दोबारा लाने से पहले केन्द्र राज्यों के साथ चर्चा को दरकिनार करेगा। संगमा ने पूछा, ” विधेयक के बाद क्या होगा? क्या बांग्लादेश से लोग आते रहेंगे? क्या लगातार प्रवाह के लिए कोई समय सीमा है? पूर्वोत्तर में हमें बहुत सी शंकाएं हैं?

उन्होंने अनुरोध किया कि केन्द्र सभी हितधारकों को बुलाकर इस पर चर्चा करे और मामले पर सर्वसम्मति पर पहुंचे। संगमा ने केन्द्रीय गृह मंत्री से कहा, ” हम छठी अनुसूची के अंतर्गत आते हैं। तो क्या विधेयक स्थानीय कानूनों की अनदेखी करेगा? कृपया हमें बुलाएं और पूर्वोत्तर के लोगों के हितों को देखें। हमारी शंकाएं दूर करें। मुझे विश्वास है कि आप (शाह) हमारी शंकाओं को दूर करेंगे।

नागरिकता विधेयक में बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से भारत आये वहां के अल्पसंख्यक (हिंदू, जैन, ईसाई, सिख, बौद्ध और पारसी) शरणार्थियों को सात साल तक भारत में रहने के बाद भारत की नागरिकता प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। मौजूदा प्रावधानों के तहत यह समय सीमा 12 साल है। यह विधेयक आठ जनवरी को लोकसभा में पारित हुआ था। हालांकि यह राज्यसभा में पारित नहीं हो पाया है।

SP सांसद आजम खां के घर पर नोटिस चस्पा, पत्नी व दोनों पुत्रों का भी नाम

रामपुर। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता एवं रामपुर से सांसद आजम खां पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी है। आजम खां के साथ राज्यसभा सदस्य उनकी पत्नी तंजीम फातिमा तथा दोनों पुत्रों के खिलाफ जिला प्रशासन ने नोटिस जारी किया है। रामपुर से पहली बार सांसद आजम खां के घर पर चार नोटिस चस्पा किया गया है।

रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां के घर पर सोमवार को चार नोटिस चस्पा किया गया है। रामपुर के थाना अजीमनगर से पहुंची पुलिस की टीम ने आजम खां के घर चार नोटिस को चस्पा किया। नोटिस में आजम खां के साथ उनकी पत्नी तथा दोनों पुत्रों के नाम हैं। इनमें स्वार से विधायक आजम अब्दुल्ला का नाम भी है।

जौहर ट्रस्ट से संबंधित मुकदमों में आजम खां के दोनो बेटे, पत्नी व बहन भी नामजद हैं। नोटिस ने लिखा है कि सभी लोग दर्ज मुकदमे के मामले में पुलिस के पास अपना पक्ष रखें। कैसे जमीने खरीदी उनका पूरा लेखा जोखा भी दें ताकि निष्पक्ष तरह से जांच करके कोर्ट को भेजी जाए रिपोर्ट। इनको तीन दिन में सभी नोटिस का जवाब देना है। आजम खां के साथ उनके परिवार के लोग किसानों की जमीन पर कब्जा करने के साथ उनको धमकाने के आरोप में फंसे हैं। आजम खां के खिलाफ मामले की जांच पुलिस के साथ एसआईटी और ईडी कर रही है।

रामपुर में किसानों की जमीन कब्जा करने के मामले में आजम खां के परिवार के लोगों के साथ उनके करीबी पूर्व सीओ आले हसन खां के खिलाफ भी केस दर्ज है।

PICS: झमाझम बारिश के बीच Kangana Ranaut पहुंची डांस क्लास !

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड क्वीन Kangana Ranaut इन दिनों लगातार अपनी आगामी फिल्मों पंगा, जया ललिता बायोपिक और धाकड़ को लेकर बिजी हैं। लेकिन इतनी व्यस्तता के बाद भी कंगना एंजॉय करने का एक मौका नहीं चूकतीं। शायद इसलिए कंगना ने आज झमाझम बारिश के बाद भी डांस क्लास जाने का फैसला लिया।

सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरों में छतरी के नीचे कंगना बारिश को जमकर एंजॉय करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में कंगना डांस क्लास से निकलकर कार तक जाते दिख रही हैं।

कंगना ने इस मौके पर मीडिया के कैमरे देखकर उन्हें स्माइल भी किया। कंगना ने पीच कलर के प्लाजो और दुपट्टे के साथ वाइट कलर का कुर्ता पहना हुआ है। उनका यह लुक काफी सिंपल नजर आ रहा है।

कंगना के ड्रेस को देखकर लग रहा है जैसे वह इन दिनों क्लासिकल डांस पर फोकस कर रही हैं। Kangana Ranaut जहां आम लुक भी खास नजर आती हैं वहीं बीते दिनों लक्मे फैशन वीक में उन्होंने सबके लुक को फीका कर दिया था।

pics: एक्टिंग छोड़कर बॉक्सर बनीं हिना खान, सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें

मनोरंजन डेस्क। TV Actress हिना खान ने भले ही इन दिनों स्क्रीन से दूरी बना रखी है लेकिन सोशल मीडिया पर उनके जलवे किसी डॉन से कम नहीं, आए दिन उनके नए-नए फोटो शूट वायरल होते रहते हैं। लेकिन अब हिना खान ने शायद एक्टिंग छोड़कर बॉक्सर बनने की ठान ली है।

इसलिए अब हिना खान की बॉक्सिंग करती हुई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इन तस्वीरों में हिना का अंदाज इतना जबरदस्त लग रहा है कि कोई भी बिना मुक्का खाए उनकी अदाओं पर ही मर मिटेगा।

अब तक अपनी कातिलाना अदाओं से सबको घायल करने वाली हिना खान अब अपने फैंस को असल में घायल करने की फिराक में हैं।

हिना की इन तस्वीरों में उनके तेवर काबिले तारीफ हैं। एक्ट्रेस अपने फैंस के चारों खाने चित्त कर देने के लिए तैयार दिखाई दे रही हैं। हिना का यह बॉक्सर वाला लुक काफी जबरदस्त नजर आ रहा है।

पाक एक्ट्रेस के साथ दिखे Priyanka Chopra के पति Nick Jonas, PHOTO VIRAL

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक तहलका मचा चुकी Priyanka Chopra ने इंडियन आर्मी की तारीफ में एक पोस्ट लिखा तो पाकिस्तान ने यूनीसेफ से उन्हें गुडविल एंबिस्डर के पद से हटाने की मांग की थी।

इस मांग में पाकिस्तान के एक मंत्री के साथ वहां के कई फिल्मी सितारे भी शामिल थे। जिनमें एक नाम था अदाकारा Mehwish Hayat का। लेकिन अब Priyanka Chopra के पति निक जोनास और मेहविश की एक तस्वीर वायरल हो गई है।

पाक एक्ट्रेस मेहविश ने इंस्टाग्राम पर Priyanka Chopra के पति Nick Jonas के साथ यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर के सामने आते ही यह सोशल मीडिया पर छा गई है।

अब इस फोटो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई प्रियंका से पति संभालने की बात कह रहा है तो कोई निक को ही समझाइश देने में लगा है।

दरअसल यूएस ओपन मैच के दौरान मेहविश ने निक (Nick Jonas) के साथ यह तस्वीर क्लिक करवाई है। मेहविश के अनुसार वह निक (Nick Jonas) को देख इतनी इतनी एक्साइटेड हो गईं कि दौड़ कर उनसे मिलने गईं।

मेहविश ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ”सोचो न्यूयॉर्क में यूएस ओपन मैन्स सेमी फाइनल में मैं किससे मिलने के लिए भागी। एक बात पर हम दोनों ही सहमत होंगे वो ये कि हम दोनों राफेल नडाल के लिए चीयर कर रहे थे।

लेकिन भारत के लिए इतने हेट मैसेज करने वाली मेहविश का यह रूप देखकर सभी हैरत में हैं। प्रियंका के पति निक को लेकर मेहविश का फैन मोमेंट लोगों को हैरान कर रहा है।

PAK की पहली एस्ट्रोनॉट ने की Chandrayaan-2 मिशन की तारीफ !

World Desk। भारत के Chandrayaan-2 मिशन की दुनियाभर के अंतरिक्ष समर्थकों और शोधकर्ता तारीफ कर रहे हैं। अब इस कड़ी में नया नाम पाकिस्तान की पहली एस्ट्रोनॉट नमिरा सलीम का जुड़ गया है। नमीरा सलीम ने इस मिशन के लिए इसरो और भारत को बधाई दी है।

Chandrayaan-2 के लिए नमीरा सलीम ने कहा मैं चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की चांद के साउथ पोल में सॉफ्ट लैंडिंग की ऐतिहासिक कोशिश के लिए इसरो और भारत को बधाई देती हूं।

सलीम ने कहा कि Chandrayaan-2 न सिर्फ दक्षिण एशिया के लिए बल्कि पूरे ग्लोबल अंतरिक्ष उद्योग के लिए गर्व का विषय है।’ उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष के क्षेत्र में दक्षिण एशिया का कदम काफी उल्लेखनीय है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन सा देश इसे लीड कर रहा है क्योंकि अंतरिक्ष में राजनीतिक सीमाएं खत्म हो जाती है और सभी एकजुट हो जाते हैं।

बता दें नमीरा सलीम पाकिस्तान की पहली एस्ट्रोनॉट हैं। सलीम सर रिचर्ड ब्रैनसन वर्जिन गैलेक्टिक के साथ अंतरिक्ष जाएंगी। सर रिचर्ड ब्रैनसन वर्जिन गैलेक्टिक दुनिया की पहली कॉमर्शियल स्पेसलाइन है।

गौरतलब है कि कि Chandrayaan-2 के लैंडर विक्रम का चंद्रमा की सतह पर उतरते समय इसरो से संपर्क टूट गया। वहीं 2,379 किलोग्राम का चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर चंद्रमा के चारों ओर चक्कर लगा रहा है। इसरो ने सोमवार को दावा किया है लैंडर विक्रम की लोकेशन का पता चल गया है और इससे संपर्क की कोशिशें जारी है।

27 सितंबर को UAN में आमने-सामने होंगे PM मोदी और इमरान खान !

वर्ल्ड डेस्क. संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत-पाकिस्तान एक ही दिन आमने सामने होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) को संबोधित करेंगे और इसके कुछ घंटों के बाद ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी UNGA को संबोधित करेंगे।

बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 में भी यूएनजीए में भाषण दे चुके हैं। दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र में भाषण देंगे। विदेश मंत्री रहते हुए सुषमा स्वराज ने सितंबर 2016 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 71वें सत्र में पाकिस्तान को कश्मीर मुद्दे पर कड़ी चेतावनी दी थी। सुषमा स्वराज का भाषण खासा चर्चित रहा था।

लिस्ट के मुताबिक 112 राज्य प्रमुख, लगभग 48 देशों के प्रमुख और 30 से अधिक विदेश मंत्री जनरल डिबेट को संबोधित करने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, 24 सितंबर की सुबह उच्च-स्तरीय सत्र को संबोधित करेंगे। ब्राजील के बाद अमेरिका स्पीकर के तौर पर दूसरा देश होगा। बता दें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2017 में जनरल असेंबली हॉल के प्रतिष्ठित ग्रीन पोडियम से विश्व नेताओं के सामने अपना पहला भाषण दिया था।

अखिलेश यादव बोले- 2022 का विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी समाजवादी पार्टी

लखनऊ. कांग्रेस-बसपा से गठबंधन कर चुनाव लड़ने वाले समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगामी उपचुनाव और 2022 के विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान किया है। सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर मीडिया से बातचीत में ये बात अखिलेश यादव ने कही।

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बड़ी पार्टियों से गठबंधन का अंजाम देख चुके हैं। अब सपा 2022 का चुनाव अकेले ही लड़ेगी। हालांकि उपचुनाव में ओमप्रकाश राजभर से गठबंधन को लेकर बातचीत पर अखिलेश ने कहा कि छोटे दलों से बातचीत जारी है। बसपा से गठबंधन टूटने के बाद मायावती के आरोपों पर पूछे गए सवाल के जवाब में अखिलेश ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।

कांग्रेस-बसपा से गठबंधन हो चुका है नाकाम

बता दें अखिलेश यादव ने 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन किया था। इस गठबंधन को यूपी के लड़कों का साथ बताया गया था। लेकिन बावजूद इसके चुनावों में सपा को करारी शिकस्त मिली थी। चुनाव परिणाम आने के बाद सपा ने कांग्रेस से गठबंधन तोड़ दिया था। लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने दशकों पुरानी अदावत को भुलाते हुए बसपा से हाथ मिलाया था। लेकिन इस बार भी अपेक्षाकृत परिणाम नहीं मिला। पार्टी महज पांच सीट ही जीत सकी, जबकि परिवार के तीन सदस्य भी हार गए।

योगी सरकार पर साधा निशाना

रामपुर दौरा रद्द होने के बाद सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने सूबे की योगी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने मंत्रियों के आईआईएम में ट्रेनिंग पर भी तंज कसा। अखिलेश ने कहा कि आईआईएम में क्या सीखेंगे मंत्री। योगी जी पहले बताएं मंत्रियों को क्यों हटाया। इन्वेस्टमेंट का दावा करने वाले बताएं कहां से आ रहा है इन्वेस्टमेंट? कौन सी बैंक इन्वेस्टमेंट को सपोर्ट कर रही है बताएं? व्यापारी आज कह रहे हैं गलती हो गई। सपा की स्कीम को बंद किया था, वही फिर शुरू कर रहे हैं। आज यूपी में दूध भी गुजरात से आ रहा है।

आर्थिक तंगी से परेशान रिटायर्ड IAF कर्मी ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा चिंदबरम का नाम

लखनऊ। आर्थिक तंगी से परेशान रिटायर्ड IAF कर्मी बिजन दास ने फांसी लगाकर प्रयागराज में आत्महत्या कर ली है। रविवार दोपहर बाद होटल प्रयाग के एक कमरे में उनकी लाश मिली। सुसाइड नोट में बिजन दास ने देश में मंदी के लिए पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के भ्रष्टाचार को जिम्मेदार बताया है।

मौके पर पुलिस ने खोजबीन की तो एक चार पन्नों का सुसाइड नोट मिला, पुलिस ने जब लेटर पढ़ा तो वजह कुछ ये पता चली। इसमें खुदकुशी के लिए देश में मंदी और भ्रष्टाचार को बताया जिम्मेदार है। साथ ही मंदी के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के भ्रष्टाचार को जिम्मेदार बताया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वायुसेना के पूर्व कर्मचारी बिजन दास किसी काम से 6 सितंबर को असम से प्रयागराज आए थे। यहां पर वो खुल्दाबाद इलाके में बने एक होटल में जाकर ठहरे थे। इसी होटल के कमरा नबंर 214 में उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बिजन दास पूरे दिन अपने कमरे से नहीं निकले तो वेटर ने होटल मैनेजर को इसके बारे में बताया। जिसके बाद किसी तरह कमरे के अंदर झांक कर देखा गया तो वो पंखे से लटके हुए थे।

इसके बाद होटल मैनेजर ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोलकर बिजन दास के शव को नीचे उतारा। पुलिस को वहां से 4 पन्नों का एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही गई है। बिजन दास ने सुसाइड नोट में देश में आर्थिक मंदी के लिए पी। चिदंबरम के भ्रष्टाचार को जिम्मेदार ठहराया। इसके अलावा उन्होंने अपने गायक बेटे के लिए प्रधानमंत्री से मदद मांगी है। साथ ही जिला प्रशासन से शव को प्रयागराज में ही दफनाने का आग्रह किया गया।

जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने बिसन दास के घरवालों को सूचना देकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। गौरतलब है कि INX मीडिया मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी। चिदंबरम फिलहाल तिहाड़ जेल में हैं। उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट ने 19 सितंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा है।