27 C
Mumbai
Saturday, September 5, 2026
Home Blog Page 279

आपका फोन खोजने में मदद करेगा Xiaomi Mi Band 4, इस दिन होगी अगली सेल

टेक डेस्क. Xiaomi Mi Band 4 की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे से Amazon India और Mi.com पर शुरू हुई थी जो कि थोड़ी ही देर में खत्म हो गई। अब इसकी अगली सेल 28 सितंबर को शुरू होगी। लेकिन यह सेल सिर्फ प्राइम मेंबर्स के लिए ही होगी। सभी लोगों के लिए सेल अमेज़न पर 29 सितंबर को शुरू होगी। भारत में इसकी कीमत 2299 रुपये होगी।

Mi Band 4, 0।95 इंच कलर्ड AMOLED टच डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 2।5D का कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन मिलता है। Mi Band 4 में एसएमएस, Whatsapp जैसी ऐप्स के नोटिफिकेशन्स के साथ-साथ फिटनेस स्टेट्स भी देखे जा सकते हैं। Mi Band 4 से आप ट्रेडमिल रनिंग, एक्सरसाइज, आउटडोर रनिंग, साइकिलिंग, वॉकिंग या पूल स्वीमिंग सब ट्रैक कर सकेंगे। इससे 24 घंटे हार्ट रेट की मॉनीटरिंग की जा सकेगी। Mi Band 4 को चार कलर स्ट्रैप- ब्लैक, ऑरेंज, मैरून और पर्पल में उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके अलावा यूज़र्स के फोन में आने वाले टेक्स्ट मैसेज और वॉयस कॉल्स का भी नोटिफिकेशन मिलेगा। डिस्प्ले का इस्तेमाल फोन खोजने या गाना बदलने के लिए किया जा सकेगा। Mi Band 4 के डिस्प्ले में कलरफुल वॉच फेसेज के लिए सपोर्ट है। Mi Smart Band 4 में डिवाइस फाइंडर, स्टॉपवॉच, अलार्म, आइडल अलर्ट, इनकमिंग कॉल अलर्ट और गोल नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स का सपोर्ट मिलेगा।

Mi Band 4 फिटनेस ट्रैकर 5 ATM वॉटर रेजिस्टेंट है। यह 5 अलग-अलग स्विम स्टाइल को रेकॉग्नाइज करता है। इसमें आप कॉल, टेक्स्ट और ऐप नोटिफिकेशंस को देख सकेंगे। यह फिटनेस बैंड स्विमिंग पेस और स्ट्रोक काउंट समेत 12 डेटा सेट्स को रिकॉर्ड करता है। Mi Band 4 में आप 5 दिन का वेदर फोरकास्ट देख सकते हैं। इस फिटनेस ट्रैकर में 135 mAh की बैटरी दी गई है, इसमें आपको 20 दिन तक की बैटरी लाइफ मिलेगी।

SBI ने अपने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका, वापस लिया रेपो रेट लिंक्‍ड होम लोन

बिजनेस डेस्क. भारतीय स्‍टेट बैंक (SBI) ने इस त्‍योहारी सीजन के दौरान ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। SBI ने रेपो रेट लिंक्‍ड होम लोन वापस ले लिया है। अपने ट्विटर हैंडल के जरिये देश के सबसे बड़े बैंक ने यह जानकारी दी है।

आपको बता दें कि भारतीय स्‍टेट बैंक देश का पहला ऐसा बैंक था जिसने अपने होम लोन को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के रेपो रेट से जोड़ा था। ट्विटर यूजर @yashuk22 के सवाल के जबाव में SBI ने कहा है, ‘कृपया ध्‍यान दें कि RLLR आधारित होम लोन स्‍कीम वापस ले ली गई है। आप अपने होम लोन को एमसीएलआर आधारित लोन में ट्रांसफर कर स‍कते हैं।’ RLLR का मतलब यहां रेपो लिंक्‍ड लेंडिंग रेट है।

आपको बता दें कि SBI ने ऐसे समय में रेपो रेट लिंक्‍ड होम लोन स्‍कीम वापस ली है जब RBI ने सभी बैंकों से कहा है कि वे नये फ्लोटिंग रेट होम लोन, ऑटो लोन को 1 अक्‍टूबर से एक्‍सटर्नल बेंचमार्क से जोड़ें।

इसी हफ्ते एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा था कि बैंक RBI से इस बात पर स्‍पस्‍टीकरण चाह रहा है कि वह लंबी अवधि के होम लोन शुरुआत में कम दर पर पेश कर क्‍या उसे बाद में फ्लोटिंग रेट में बदल सकता है या नहीं।

आपको बताते चलें कि RBI ने सभी बैंकों के लिए यह अनिवार्य कर दिया है कि वे खुदरा लोन को फ्लोटिंग रेट से जोड़ें, जिसका निर्धारण एक्‍सटर्नल बेंचमार्क जैसे रेपो रेट से किया जाए।

लगातार तीसरे दिन सोना-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें क्या रहा आज का भाव

बिजनेस डेस्क। सोने की कीमतों में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, सर्राफा बाजार में सोने का दाम 270 रुपये गिरा है। इस गिरावट के कारण राष्ट्रीय राजधानी में 10 ग्राम सोने की कीमत 38,454 रुपये पर आ गई है। सिक्युरिटीज के अनुसार, रुपये में मजबूती आने और निवेशकों का आकर्षण कम होने से सोने में यह गिरावट देखने को मिली है।

गौरतलब है कि बुधवार को सोना 38,724 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक तपन पटेल ने बताया कि दिल्ली में 24 कैरेट सोने में भी 270 रुपये की ही गिरावट देखी गई है।

सोने के साथ ही चांदी की कीमत में भी गिरावट देखी गई है। चांदी में गुरुवार को 380 रुपये की मंदी आई है। इस गिरावट के कारण एक किलो चांदी की कीमत 47,310 रुपये हो गई है। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में कमी के कारण चांदी की कीमत में यह गिरावट देखी गई है। गौरतलब है कि बुधवार को चांदी 47,690 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

वैश्विक स्तर की बात करें, तो गुरुवार को न्यूयॉर्क में सोना 1,497 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं, चांदी 17.72 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

भूरी आंखों वाली 18 साल की युवती की इस लत ने पहुंचा दिया जेल !

वर्ल्ड डेस्क. 18 साल की युवती ने अपनी खुशी शेयर करते हुए बताया कि वह 400 लोगों की जान लेना चाहती है। दरअसल, मैकअलेस्‍टर में लोकल ‘पिज्‍जा इन’ में दोपहर की शिफ्ट में 18 साल की युवती एलेक्‍सिस विल्‍सन काम करती है। उसने रविवार को अपने सहकर्मी से उसकी नई बंदूक केवल देखने के लिए ली थी।

जेल रिकॉर्ड में पता चलता है कि विल्‍सन हिरासत में है लेकिन यह नहीं पता चला कि उसके पक्ष से कोई वकील भी है। मॉरिस ने बताया कि उन्‍हें इस बात की कोई जानकारी नहीं कि विल्‍सन की ओर से कोई वकील है या नहीं।

दरअसल, मैकअलेस्‍टर में लोकल ‘पिज्‍जा इन’ में दोपहर की शिफ्ट में 18 साल की युवती एलेक्‍सिस विल्‍सन काम करती है। उसने रविवार को अपने सहकर्मी से उसकी नई बंदूक केवल देखने के लिए ली थी। इसके साथ ही अपने आइफोन में एक वीडियो दिखाया। वीडियो में उसके हाथों में नई खरीदी गई AK-47 थी। विल्‍सन ने अपने सहकर्मी को बताया कि वह अपने पुराने स्‍कूल के लोगों से कितना नफरत करती है और केवल अपनी खुशी के लिए 400 लोगों पर गोली चलाना चाहती है।

इस तरह की बात सुन विल्‍सन की सहकर्मी डर गई और उसने मैनेजर से इस बात की शिकायत की। तब मैनेजर ने मैक अलेस्‍टर पुलिस को बुलाया। मॉरिस ने बताया, आप इस तरह की बातें नहीं बोल सकते। हम इस मामले को गंभीरता से लेंगे और इसकी जांच करेंगे।

आंखों की बीमारियों से तुरंत निजात दिलाएंगे आयुर्वेद के ये नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम

हेल्थ डेस्क। आंखों में होने वाली बीमारियां हमें देखते ही समझ आने लगती है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि धुंधलापन छाने लगता हैं और साफ दिखना बंद हो जाता है। ऐसे में कई बार हम उस बिमारी को पहचान नहीं पाते हैं।

आपको बता दें कि इससे जुड़ी बिमारी का नाम है मोतियाबिंद (cataracts) जो कि आजकल लोगों में बहुत देखी जाती है। इस समस्या में देखने में बहुत ज्यादा परेशानी होने लगती है और नौबत ऑपरेशन करवाने की तक आ जाती है।

आयुर्वेद में ऐसे कई नुस्खें बताए गए हैं जिनकी मदद से बिना ऑपरेशन के इस समस्या का हल निकाला जा सकता हैं। आज हम इसी के बारे में बताने जा रहे हैं।

रोग का पता लगते ही निर्मली को शहद में घिसकर आँखों में लगाने से समस्या दूर हो जाती है।

सौंफ का हरा पेड़ लाकर कांच के बर्तन या चीनी मिट्टी के बर्तन में रख लीजिये, जब यह सूख जाए तब पीसकर छान लें। इसको सुरमे की तरह आँखों में लगाने से मोतियाबिंद(cataracts) दूर हो जाता है। यह प्रयोग एक से तीन महीने तक लगातार करें।

नौशादर को महीन पीसकर सुरमे की तरह नेत्रों में लगाने से मोतियाबिंद (cataracts) ठीक हो जाता है।

सफ़ेद प्याज के रस में बराबर शहद मिला कर आँखों में सुबह शाम लगाने से कुछ दिनों में मोतियाबिंद (cataracts) सही होने लगता है।

जिस स्त्री को हाल ही में लड़का हुआ हो उस स्त्री के दूध में भीमसेनी कपूर को पीसकर आँखों में लगाने से मोतियाबंद ठीक हो जाता है।

बच, हींग, सौंठ तथा सौंफ इन सब को बराबर मात्रा में लेकर महीन पीस लें और शहद में मिला लें। इसमें से तीन या चार ग्राम नित्य खाने से मोतियाबिंद (cataracts) बढ़ने नहीं पाता तथा धीरे धीरे ठीक हो जाता है। इस माजून को मोतियाबिंद (cataracts) शुरू होते ही खांा शुरू कर देना चाहिए। जितना जल्दी शुरू करेंगे उतना ही जल्दी ये असर करेगा। जब तक सही ना हो तब तक खाते रहें।

vitamin E आपके बालों को मजबूत और सुंदर बना सकता है, सिर्फ जान लें यूज करने का तरीका

फैशन डेस्क। vitamin E के फायदों के बारे में तो हम सभी जानते हैं कि ये दिल की बिमारी के लिए, ब्लड प्रेशर, कैंसर जैसी बिमारियों से बचने के लिए काम आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि vitamin E से आपके बालों को भी फायदा मिलेगा।

आपका सही खां-पान आपके बालों को मजबूत बनाता है और गंजेपन की परेशानी को दूर करता है। आजकल बहुत ही कम उम्र में बच्चों के बाल सफ़ेद होने लगते हैं। तो इन सभी समस्याओं से निजात पाने के लिए विटामिन-ई का सेवन बहुत जरुरी है। आइए जनते हैं इसके फायदे…

VITAMIN E

हानिकारक सनलाइट से बचाये

सूरज की यूवी किरणों से बाल रूखे और फ्रीज़ी हो जाते हैं। vitamin E आपके बालों को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है। आप vitamin E के मास्क का उपयोग कर सकते हैं। मास्क के उपयोग से बालों को मज़बूती मिलती है।

नेचुरल हेयर कलर बनाए रखे

vitamin E हेयर कलर को बनाए रखने में बहुत अहम रोल निभाता है। vitamin E सफ़ेद बालों को रोकने में मदद करता है। अगर आप अपने डाइट में vitamin E को शामिल करते हैं, तो यह आपके बाल को सफ़ेद होने से रोकने में लाभकारी होता है।

बालों को बढाए

vitamin E आपके स्कैल्प ब्लड सर्कुलेशन को बनाए रखने में मदद करता है। जो आपके बालों को बढ़ाने में बड़े अच्छे से सहायता करता है। इसलिए अपने रोज़ाना खाने में vitamin E को जरूर शामिल करना चाहिए। इससे आपके बालों को मजबूती मिलती है और जल्दी बढ़ने में मदद भी करता है।

दोमुंहे बालों को कम करे

vitamin E में अच्छी क्वालिटी के तेल पाए जाते हैं। यह तेल बालों को फ्रीज़ होने से बचाता है। बालों में तेल लगने से पहले तेल में vitamin E के कैप्सूल को मिलाकर बालों में लगा लें। इससे आपके बाल सिल्की और स्मूथ बन जाएंगे और दोमुंहे नहीं होंगे।

बालों को झड़ने से रोके

जैस कि हम जानते हैं कि vitamin E बालों को फ्रीज़ होने से बचाता है। यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को अच्छे से से बनाए रखने में मदद करता है, जिससे बालों को अच्छी मजबूती मिलती है। इससे बाल कम झड़ते हैं।

फल खाने के बाद महसूस होता है पेट में भारीपन, तो हो जाएं सावधान, ये है वजह

health Desk। हम अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए और पोषण तत्वों को पाने के लिए फलों का सेवन करते हैं। लेकिम कई बार फलों का सलाद खाने के बाद या फिर एक ही फल खा लेने के बाद हम ब्लोटिंग यानि पेट में भारीपन महसूस करने लगते हैं। ऐसा क्यों होता है आपके साथ कई बार आप सोचते होंगे। ये आपके लिए जान लेना बहुत जरूरी है कि अगर आप फल खाने के तुरंत बाद पानी पीने लगते हैं तो उसी से ये समस्या आने लगती है। कच्चे फल या सलाद खाने के बाद पानी पीने की आदत आपके लिए भारी पड़ जाती है।

जिन लोगों को कुछ भी खाने के बाद पानी पीने की आदत होती है उन्हें अगर इनडायजेशन की समस्या महसूस होती है। साथ ही पेट में भारीपन और बेचैनी जैसी समस्याएं भी इनके साथ आम हैं। यही वजह है कि अक्सर सलाह दी जाती है कि खाते समय ना तो ज़्यादा बात करें और ना ही पानी पीएं।

तो क्या क्या पके हुए भोजन की तरह कच्चे भोजन, सलाद या फलों को खाने के बाद पानी पीना चाहिए? क्या वैसी स्थिति में भी पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं? दरअसल, फलों में उच्च मात्रा में शुक्रोज़, फ्रूक्टोज़ और यीस्ट होता है। फल खाने के बाद अगर हम पानी पीते हैं, तो पानी पेट में मौजूद एसिड्स के साथ मिल जाता है। पानी और एसिड का यह घोल पेट में यीस्ट के विस्तार के लिए अनुकूल माहौल बनाता है। नतीजतन, पेट में गैस बनने लगती है और पेट फूलने लगता है।

इस बारे में एक्सपर्ट बताते हैं कि आप फल खाने के बाद बहुत कम मात्रा में पानी पीएं। साथ ही फल खाते समय ओवर इटिंग से बचे। एक्सपर्ट्स की राय में सलाद या फल खाने के बाद जो पेट की तकलीफें होती हैं वह ओवर इटिंग की वजह से ही होती हैं। फलों का सेवन करते समय पेट में मौजूद बैक्टीरिया सामान्य से अधिक तेज़ गति से कार्बन-डाइऑक्साइड का निर्माण करने लगते हैं। जिसके चलते आपको पेट में भारीपन महसूस होने लगता है। डकार और पेट में गैस बनने लगती है। इसीलिए फलों की मात्रा अचानक से ना बढ़ाएं, और उन्हें धीरे-धीरे चबाकर खाएं।

लखनऊ के KGMU में वाल्मीकि मंदिर तोड़ने पर मायावती ने BJP सरकार को घेरा

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) परिसर में वाल्मीकि मंदिर तोड़े जाने को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। मायावती ने मामले में दो ट्वीट कर घटना की जांच कराने की मांग की है।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट में लिखा है, दिल्ली में प्राचीन संत रविदास मन्दिर को ध्वस्त कर दिया गया। फिर कर्नाटक में सत्ताधारी BJP के ही दलित सांसद को मन्दिर में जाने से रोका गया और अब लखनऊ किंग जार्ज मेडिकल कालेज परिसर में बाल्मीकी मन्दिर को जबर्दस्ती कल गिरा दिया गया। ये सब शर्मनाक व अति-निन्दनीय। केन्द्र व राज्य सरकारों को चाहिए कि इन सब मामलों को पूरी गंभीरता से लेते हुए इस सम्बंध में त्वरित सख्त कार्रवाई करे, यह बसपा की मांग है।

बता दें किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की पुरानी डेंटल बिल्डिंग के पीछे स्थित भगवान वाल्मीकि के प्राचीन मंदिर में मंगलवार रात तोड़फोड़ से बवाल हो गया। बुधवार सुबह इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे वाल्मीकि समाज के सैकड़ों लोगों हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर चौक पुलिस के साथ ही एसीएम और KGMU के अधिकारी भी पहुंच गए। काफी समझाने के बाद जब KGMU प्रॉक्टर ने खुद मंदिर दुरुस्त करवाने का आश्वासन दिया, तब जाकर हंगामा कर रहे लोग शांत हुए। KGMU की ओर से अज्ञात के खिलाफ चौक थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।

मंदिर का निर्माण कार्य शुरू

KGMU के चीफ प्राक्टर ने मंदिर गिराए जाने की किसी पूर्व सूचना से इन्कार करते हुए चौक पुलिस को मामले की जांच करने व प्रकरण में संलिप्त लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। साथ ही मंदिर का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि करीब हफ्ते भर पहले पुरानी डेंटल बिल्डिंग के पीछे की जमीन को समतल कराया गया था। वहां पार्किंग स्टैंड बनाने की तैयारी की जा रही है। इसी बीच मंगलवार रात किसी ने वहां बने वाल्मीकि मंदिर की एक दीवार तोड़ दी, जिससे मूर्ति भी क्षतिग्रस्त हो गई। सुबह जब लोग पूजा करने पहुंचे तो ये खबर समाज के लोगों में फैल गई। कुछ ही देर में वहां वाल्मीकि समाज के सौ से अधिक लोग एकत्र हो गए और KGMU प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। वह लोग KGMU प्रशासन पर ही मंदिर तुड़वाने का आरोप लगा रहे थे। हंगामे की सूचना पर चौक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

हम ढाई वर्ष में सुशासन, विकास के साथ जनता के विश्वास का प्रतीक बने: CM योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपना आधा यानी ढाई वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है। योगी सरकार के ढाई वर्ष में विकास योजना को मूर्त रूप देने के साथ भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और मुख्यमंत्री की परिश्रमी व ईमानदार कार्यशैली के कारण देश दुनिया में उत्तर प्रदेश की छवि बदली है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च 2017 को कार्यभार संभालने के बाद प्रशासनिक ढांचे में बदलाव की पहल की। सरकार के ढाई वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर आज अपने सरकारी आवास पर सीएम योगी ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व डॉ। दिनेश शर्मा तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के साथ मीडिया को संबोधित किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम अपने ढाई वर्ष के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश को सुशासन, सुरक्षा व विकास देने के साथ जनता के विश्वास का प्रतीक बने। हमारी सरकार ने पहली ही बैठक में लघु और सीमांत किसानों का कर्ज माफ किया। किसान व गरीब सदैव ने हमारी सरकार की प्राथमिकता पर हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने की पहल की जा रही है। हम प्रदेश में एक नई मेडिकल यूनिवर्सिटी व दो एम्स बन रहे हैं। इससे पहले प्रदेश सरकार के 30 माह पूरे होने पर आज मुख्यमंत्री के सरकारी आवास आयोजित कार्यक्रम के दौरान विकास एवं सुशासन स्मारिका का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साथ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने विमोचन किया।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना ,ऋण मोचन, जैसी ढेरों योजनाओं को लागू कर सुशासन की जहां नींव रखी, वहीं प्रदेश में भयमुक्त वातारण बनाने की दिशा में काम किया।

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने ट्वीट कर कहा सरकार के ढाई वर्ष जन आकांक्षाओं को परवान चढ़ाने वाले रहे हैं। ढाई वर्ष में विकास योजनाओं को मूर्त रूप देने, भ्रष्टाचार पर अंकुश और मुख्यमंत्री की कठोर परिश्रमी और ईमानदार कार्यशैली के कारण देश दुनिया में उत्तर प्रदेश की छवि बदली है।

मोदी सरकार ने E-Cigarettes पर लगाया बैन, पीछे की वजह जानकर हैरान रह जाएंगे !

Health Desk। भारत में मोदी सरकार ने E-Cigarettes पर पूरी तरह से रोक लगाने का फैसला किया है। यहां तक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए E-Cigarettes (इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट) को बनाने और बेचने पर रोक लगाने की बात की थी। इससे पहले भी अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को शहर में E-Cigarettes पर प्रतिबंध लगाया था।

E- Cigarettes पर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। इसका सेवन करने वाले जहां इसे सुरक्षित बताते हैं, तो वहीं डॉक्टरों का कहना है कि अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए व्यक्ति को इससे दूर रहना चाहिए। E-Cigarettes के सेहत पर पड़ने वाले असर के चलते इसे कई देशों में पहले ही बैन किया जा चुका है।

बढ़ा रहा चलन

लोगों के बीच E-Cigarettes पीने का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है। लोगों में ऐसी धारणा है कि E- Cigarettes पीने से सेहत पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है। इसी वजह से इसका सेवन करने वाले लोगों में बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन हाल ही में हुई एक नई स्टडी के बाद चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए। शोध के अनुसार E- Cigarettes का सेवन करने से हार्ट अटैक का खतरा 56 प्रतिशत तक बढ़ जाता है।

लंबे समय तक E-Cigarettes का सेवन करना बहुत ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। E-Cigarettes से ब्लड क्लॉट की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। E-Cigarettes में निकोटीन की मात्रा ज्यादा होती है और सिगरेट के समान इसमें से भी टॉक्सिक कंपाउंड निकलते हैं। ऐसा कहा जाता है कि निकोटीन के कारण हमारा ब्लड प्रेशर सामान्य से काफी ज्यादा बढ़ जाता है।