27 C
Mumbai
Saturday, September 5, 2026
Home Blog Page 280

राशिफल: 19 सितंबर 2019, आज इन 3 राशियों में नौकरी के योग, बनेंगे सभी बिगड़े काम, देखें अपनी राशि

राशिफल: 19 सितंबर 2019, आज इन 3 राशियों में नौकरी के योग, बनेंगे सभी बिगड़े काम, देखें अपनी राशि

आज का राशिफल

मेष

लाभ के अवसर हाथ आएंगे। निवेशादि लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति होगी। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी।

वृष

उम्मीदें पूरी होंगी। पुराने कर्मों का अच्छा फल भी मिलेगा। अच्छे कामों पर ध्यान देंगे और उससे आपको खुशी भी मिल सकती है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। नए लोगों से मुलाकात और दोस्ती होगी।

मिथुन

मन में नए कामों की उमंग रहेंगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यक्तिगत संबंधों में सुधार हो सकता है। यात्रा भी हो सकती है। आज आप मीठा बोलकर अपने काम पूरे करवा सकते हैं। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। नए विचार मन में आ सकते हैं।

कर्क

रोजगार प्राप्ति संभव है। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। यात्रा सुखदायक होगी। नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

सिंह

आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। आप में भौतिक या शारीरिक ऊर्जा ज्यादा रहेगी। गृहस्थी का मेहनत वाला काम आज आप निपटा सकते हैं। आप खुद तो मेहनत करेंगे ही, परिवार के लोगों को भी सक्रिय कर देंगे।

कन्या

चोरी, चोट, दुर्घटना से हानि संभव है। व्यय बढ़ेगा। जोखिम न लें। व्यापार-व्यवसाय मंदा चलेगा। विरोध होगा। यात्रा सफल होगी।

तुला

शरीर कष्ट संभावित है। धन वसूली होगी। निवेशादि से लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। किए गए कार्य फलीभूत होंगे।

वृश्चिक

जीवनसाथी की चिंता होगी। मान बढ़ेगा। योजनाएं लाभ देंगी। अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे। निर्णय लेने में विलंब न करें।

धनु

धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। रुकावटें दूर होंगी। मनमाफिक कार्य होंगे। नौकरी, परीक्षा, रोजगार, निवेश में लाभ होगा। स्वप्न साकार होंगे।

मकर

जोखिम-जमानत के कार्य न करें। मूल्यवान वस्तु गुम हो सकती है। व्यापार मंदा चलेगा। विवाद से बचें। पुराने संबंधों में यश की वृद्धि संभव है।

कुंभ

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता होगी। निवेशादि से लाभ होगा। साक्षात्कार, परीक्षा में सफलता मिलेगी। कटु वचनों के प्रयोग से बचें। कार्यों में गति आएगी।

मीन

मेहनत का फल मिलेगा। सौदों से लाभ होगा। विद्यार्थी, बेरोजगार मनोनुकूल लाभ लें। विरोधी शांत होंगे। कार्य की गति बनाए रखें।

पंचांग: 19 सितंबर 2019 दिन- गुरुवार, जानें शुभ-अशुभ समय एवं राहुकाल !

पंचांग: 19 सितंबर 2019 दिन- गुरुवार, जानें शुभ-अशुभ समय एवं राहुकाल !

आज का पंचांग

विक्रम सम्वत- 2076

शक सम्वत- 1941

वार-गुरुवार

अयन- दक्षिणायण

मास:- भाद्रपद

पक्ष- कृष्ण पक्ष

नक्षत्र- भरणी

योग- हर्षण

तिथि-पञ्चमी

दिशा शूल- दक्षिण में

सूर्योदय- 06:07

सूर्यास्त- 06:22

राहुकाल- सुबह 07:41 से 09:13

शिवसेना में शामिल होने की खबरों को उर्मिला मातोंडकर ने बताया अफवाह

मुंबई. करीब 6 महीने पहले सक्रिय राजनीति में शामिल हुई अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर अब कांग्रेस का साथ छोड़ चुकी हैं। दो दिन पहले उन्होंने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के करीबी व उनके पीए मिलिंद नार्वेकर से मुलाकात की थी। इसके बाद इस तरह की खबरें आई कि उर्मिला शिवसेना में शामिल हो सकती है।

हालांकि, मीडिया में खबरें आने के बाद अब अभिनेत्री की सफाई सामने आई है। उर्मिला ने मीडिया को एक बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने लिखा है,”मैं किसी अन्य पार्टी में शामिल नहीं हो रही हूं, इसलिए मीडिया से विनम्र अनुरोध है कि वे जो कुछ भी सुनते हैं उसे साझा न करें।”

पांच महीने ही रहीं कांग्रेस में

उर्मिला ने लोकसभा चुनाव के पहले राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस ज्वॉइन की थी। उन्होंने उत्तर मुंबई सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा। लेकिन, भाजपा प्रत्याशी गोपाल शेट्‌टी से हार गईं। पिछले हफ्ते ही उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। कांग्रेस छोड़ते वक्त अभिनेत्री ने कहा, “मेरी राजनीतिक और सामाजिक समझ बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए है, लेकिन मुंबई कांग्रेस की आंतरिक गुटबाजी के कारण मैं ऐसा कर नहीं पा रही हूं।

अगर सावरकर देश के पहले प्रधानमंत्री होते तो पाकिस्तान का जन्म नहीं होता: उद्धव ठाकरे

मुंबई. शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को मुंबई में विनायक दामोदर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर वह देश के पहले प्रधानमंत्री बने होते तो पाकिस्तान कभी अस्तित्व में नहीं आता। हम गांधी और नेहरू के कामों से इनकार नहीं करते हैं। यह कहना ठीक है कि महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू ने देश के लिए योगदान दिया, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि किसी और ने भी राष्ट्र के विकास में योगदान नहीं दिया।

ठाकरे ने वीर सावरकर की बायोग्राफी- ‘इकोज फ्रॉम अ फॉरगाटेन पास्ट’ के विमोचन पर कहा, ”हमारी सरकार आज हिंदुत्व की सरकार है और मैं वीर सावरकर के लिए भारत रत्न की मांग करता हूं। ठाकरे ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान जब राहुल गांधी ने सावरकर के खिलाफ बयान दिया, तो मैं पहला व्यक्ति था, जो यह कहता था कि राहुल गांधी बेकार हैं।

इस किताब की एक प्रति राहुल को भी दी जानी चाहिए और उन्हें इसे पढ़ने के लिए कहा जाना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा था कि नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि सावरकर 14 साल तक जेल में रहे और उन्होंने बहुत यातनाएं झेलीं। अगर नेहरू को 14 मिनट के लिए भी यही दर्द होता, तो मैं उन्हें वीर कहता।

ठाकरे ने यह भी कहा कि सावरकर को जिस जेल में रखा गया था, उसे ‘पिकनिक स्पॉट’ में बदल दिया गया है और यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा, ‘जेल लोगों के लिए एक पिकनिक स्थल बन गया है। लेकिन, लोगों को यह नहीं पता है कि सावरकर को जेल में अपने दिनों के दौरान क्या दर्द हुआ था।

इंडिया में HTC की वापसी, जल्द लांच करेगा VR से लैस सस्ता 5G स्मार्टफोन !

टेक डेस्क। Taiwan की मोबाइल निर्माता कंपनी HTC तो आपको याद ही होगी। रेवेन्यू में 67 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज करने के कुछ ही दिन बाद एचटीसी ने एक बार स्मार्टफोन बाजार में वापसी की योजना बनाई है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी 2019 की चौथी तिमाही में नए 4जी स्मार्टफोन्स और 2020 में 5जी स्मार्टफोन्स लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

रिपोर्ट में कहा गया कि एचटीसी (ताइवान) के अध्यक्ष डारेन चेन के मुताबिक, एचटीसी ताइवान के मोबाइल बाजार में अपनी तैनाती को और ज़्यादा मजबूत बनाने की रणनीति के साथ आगे बढ़ना जारी रखेगी क्योंकि प्रतिद्वंद्वी ब्रांड पहले से ही भीड़ भरे बाजार में नए मॉडल पेश कर रहे हैं।

चेन के मुताबिक, कभी प्रतिष्ठित स्मार्टफोन ब्रांड रही एचटीसी अपने वर्चुअल रियलिटी (VR) समाधानों को हैंडसेट्स और 5जी नेटवर्क्‍स में इंटिग्रेट करने की कोशिश कर रही है, जिसका मतलब यह है कि वह अपने स्मार्टफोन्स को प्रतिद्वंदियों से अगल रखेगी और अपने वाइवपोर्ट वीआर कंटेट प्लेटफार्म को बढ़ावा देने के लिए दूरसंचार ऑपरेटर्स के साथ सहयोग को मजबूत करेगी।

एक मैच में 9 विकेट लेकर इस तेज गेंदबाज ने मचाया धमाल, बनाया करियर का बेस्ट प्रदर्शन

Sports Desk। साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज Kyle Abbott ने काउंटी चैंपियनशिप डीविजन वन के मैच में हैंपशर के लिए खेलते हुए समरसेट के खिलाफ 40 रन देकर 9 विकेट चटकाए। Kyle ने ये कमाल साउथैंप्टन के रोज बाउल स्टेडियम में किया।

Kyle की घातक गेंदबाजी के दम पर हैंपशर ने समरसेट को पहली पारी में 142 रन पर समेट दिया। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में हैंपशर की तरफ से Kyle ने दूसरी बेस्ट गेंदबाजी की। इसके पहले इस टीम के लिए सबसे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी कार्डिगन कोनोर ने की थी। उन्होंने 1996 में 28 रन देकर 9 विकेट लिए थे। उनका ये रिकॉर्ड अब तक बरकरार है। वहीं फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ये Kyle का बेस्ट प्रदर्शन रहा।

Kyle ने जिन बल्लेबाजों को आउट किया उसमें भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय भी शामिल हैं। मुरली विजय काउंटी क्रिकेट में इस वक्त समरसेट की तरफ से खेल रहे हैं।

अपनी इस सफलता के बारे में Kyle ने कहा कि जब मैं सुबह सोकर उठा था तो कभी नहीं सोचा था कि ऐसा प्रदर्शन करूंगा। मैंने शुरुआत में दो सफलता हासिल की और फिर अपने नौ विकेट तक पहुंच गया। Kyle Abbott ने साउथ अफ्रीका के लिए 11 टेस्ट, 28 वनडे और 21 टी20 मैच खेले हैं।

Kyle ने कहा कि जब मैं मैदान से वापस लौटा तब मैंने इस रिकॉर्ड के बारे में सुना। ये सच में काफी अच्छा था। हमारे पास विरोधी टीम को दवाब में रखने का मौका था और हम ऐसा करने में कामयाब रहे। हैंपशर मेरे लिए हमेशा घर की तरह रहा है और मैंने ऐसा ही महसूस किया है।

 

सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानें क्या रहा आज का भाव

बिजनेस डेस्क। सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है। HDFC Securities के अनुसार, सोने में 215 रुपये की गिरावट आई है।

भाव में इस गिरावट के कारण राष्ट्रीय राजधानी में 10 ग्राम सोने की कीमत अब 38,676 रुपये हो गई है। सोने के भाव में यह गिरावट रुपये में मजबूती और क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट देखे जाने के कारण आई है। गौरतलब है कि मंगलवार को सर्राफा बाजार में सोने का भाव 38,891 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव में भी गिरावट आई है। इसमें भी 215 रुपये की गिरावट आई है। HDFC Securities के सीनियर विश्लेषक तपन पटेल के अनुसार, बुधवार को क्रूड ऑयल में गिरावट के कारण रुपये में मजबूती देखी गई है और रुपये में मजबूती से सोने की कीमतें कम हुई हैं।

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी बुधवार को गिरावट दर्ज हुई है। चांदी में 770 रुपये की गिरावट आई है। भाव में इस कमी से राष्ट्रीय राजधानी में एक किलो चांदी की कीमत अब 47,690 रुपये हो गई है। गौरतलब है कि मंगलवार को चांदी 48,460 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

वैश्विक रुख की बात करें, तो न्यूयॉर्क में सोना बुधवार को गिरावट के साथ 1,500 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी भी गिरावट के साथ 17।81 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट से निवेशकों का आकर्षण घटने और भारतीय शेयर बाजार में बजबूती से बुधवार को एक डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 35 पैसे की मजबूती के साथ 71।43 पर कारोबार कर रहा था।

6 नए देशों के लिए India Post ने शुरू की Speed ​​post सेवा !

बिजनेस डेस्क। इंडिया पोस्ट ने बुधवार को एशिया, यूरोप और दक्षिण अमेरिका के छह नए देशों के लिए Speed ​​post सेवा शुरू करने की घोषणा की।

विभाग ने एक बयान में कहा, ‘हमने अंतरराष्ट्रीय Speed ​​post में बोस्निया और हर्जेगोविना, ब्राजील, इक्वाडोर, कजाखस्तान, लिथुआनिया और उत्तरी मेसोडोनिया के लिए (ईएमएस) सेवा प्रारंभ करने की घोषणा की है।’ ईएमएस यानी एक्सप्रेस मेल सर्विस प्रीमियम सेवा है। इसमें लोग अपने दस्तावेज अधिक तेजी से डेस्टिनेशन तक भेज सकते हैं।

उपभोक्ता इंटरनेट पर भेजे गए सामान की जानकारी भी ले सकते हैं। डाक विभाग ने बयान में कहा कि इस सुविधा से इन देशों में रहने वालों लोगों के साथ संपर्क में मजबूती आएगी और व्यापार में वृद्धि होगी क्योंकि ईएमएस छोटे तथा मझोले उद्यमों के लिए लोकप्रिय माध्यम है।

इन देशों के लिए ईएमएस सेवा देश के प्रमुख डाकघरों में उपलब्ध होगी। भारतीय डाक की वेबसाइट के अनुसार अभी 100 देशों के लिए Speed ​​post सेवा उपलब्ध है।

मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, रेलवे के 11 लाख कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस

New Delhi। सरकार ने त्योहारी सीजन से पहले रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन के वेतन के बराबर उत्पादकता आधारित बोनस देने का फैसला किया है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमडल की आज यहां हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।

सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के लिए उत्पादकता आधारित बोनस को मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके तहत सभी पात्र अराजपत्रित रेल कर्मचारियों को वित्त वर्ष 2018-19 के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर उत्पादकता आधारित बोनस (पीएलबी) मिलेगा। सरकार के इस निर्णय से लगभग 11 लाख रेल कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

सरकार ने ई-सिगरेट के उत्पादन, बिक्री पर लगाई रोक

सरकार ने बुधवार को इलेक्ट्रानिक सिगरेट यानी ई- सिगरेट के उत्पादन, बिक्री, भंडारण और आयात- निर्यात पर रोक लगाने का फैसला किया है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिये अध्यादेश लाया जायेगा। इसका उल्लंघन करने पर सजा का भी प्रावधान किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय का निर्णय किया गया।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैठक के बाद इसकी जानकारी देते हुए कहा, ” कैबिनेट ने ई-सिगरेट पर रोक लगाने का निर्णय किया है। इसमें ई सिगरेट के उम्पादन, निर्माण, आयात, निर्यात, परिवहन, बिक्री, भंडारण सभी पर पूरी तरह रोक होगी। उन्होंने बताया कि ई- हुक्का को भी इसके तहत प्रतिबंधित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस विषय पर राष्ट्रपति की अनुमति से अध्यादेश लाया जायेगा।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने पर इसमें सजा का भी प्रावधान है। पहली बार गुनाह पर एक साल की सजा या एक लाख रूपये का जुर्माना या दोनों है। जबकि बार बार गुनाह करने पर सजा 3 वर्ष होगी या 5 लाख रूपये का जुर्माना या दोनों लगाये जा सकते हैं। सीतारमण उस मंत्री समूह (जीओएम) की अध्यक्ष रही है जिसने ई-सिगरेट के विषय पर विचार किया।

कश्मीर पर भारत को मिला EU का साथ, कहा- यहां आतंकी चांद से नहीं पड़ोसी देश से आते हैं !

वर्ल्ड डेस्क। Jammu Kashmir से Article 370 को खत्म होने के बाद से Pakistan ने दुनियाभर में इस मामले पर अंतरराष्ट्रीय समर्थन हासिल करने की कोशिश की। लेकिन, Pakistan को हर जगह से निराशा ही हाथ लगी। इन सबके बीच, European Union ने भी कश्मीर मामले पर भारत का समर्थन कर दिया है। यूरोपीय संसद द्वारा कहा गया है कि Pakistan एक संदिग्ध देश है और कश्मीर द्विपक्षीय मामला है।

यूरोपीय संघ के नेता Ryszard Czarnecki ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। हमें भारत और जम्मू कश्मीर में होने वाली आतंकवादी घटनाओं की ओर देखना चाहिए।

Ryszard Czarnecki ने Pakistan को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि ये आतंकवादी चांद से धरती पर नहीं आते हैं। आतंकवादी पड़ोसी देश से भारत में आते हैं। उन्होंने कहा कि हमें इस मामले पर भारत का साथ देना चाहिए।

इसी के साथ यूरोपीय संघ के एक अन्य नेता Fulvio Martusciello ने कहा कि Pakistan ने भारत के खिलाफ परमाणु हथियारों के इस्‍तेमाल की धमकी दी है। Pakistan एक ऐसी जगह है, जहां आतंकवादी यूरोप में आतंकी हमलों को अंजाम देने की योजना बनाते हैं।

गौरतलब है कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से ही भारत और Pakistan के बीच संबंधों में तनाव जारी है। Pakistan बौखलाहट में सीमा पर सीजफायर का भी लगातार उल्लंघन कर रहा है। साथ ही Pakistan ने भारत के साथ व्यापारिक संबंध भी तोड़ लिए हैं।