27 C
Mumbai
Saturday, September 5, 2026
Home Blog Page 278

मनसे चुनावों में उतरेगी या नहीं इसपर फैसला जल्द, नेताओं ने कहा-सिर्फ मराठियों को दे घर

मुंबई. राज्य में विधानसभा चुनाव बेहद करीब है। इस बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने फिर एक बार मराठी-गैर मराठी की राजनीति शुरू कर दी है। पार्टी की और से ठाणे जिले में गैर मराठियों के खिलाफ कुछ होर्डिंग लगाई गई है, जिनपर लिखा गया है कि बिल्डर या मकानमालिक सिर्फ मराठी लोगों को ही घर दें। बता दें कि, अगले दो दिन में पार्टी अध्यक्ष राज ठाकरे यह घोषणा कर सकते हैं कि उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी या नहीं।

इस होर्डिंग में लिखा गया है,’आपला ठाणे-मराठी ठाणे’ यानि हमारा ठाणे, मराठी ठाणे का नारा लिखा गया है। होर्डिंग के नीचे मनसे नेता अभिजीत पानसे और पार्टी के ठाणे और पालघर जिला प्रमुख अविनाश जाधव का नाम है।

मनसे से जुड़े ठाणे के एक नेता का कहना है कि पार्टी को शिकायतें मिल रही हैं कि मराठी भाषी लोगों को शहर में किराए पर मकान लेने या खरीदने में दिक्कतें हो रही हैं इसलिए यह अपील की गयी है।

अगले दो दिन में होगा तय, मनसे चुनाव लड़ेगी या नहीं

आगामी विधानसभा चुनाव में मनसे (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) अपने उम्मीदवार उतारेगी या नहीं इसे लेकर न सिर्फ राजनीतिक पार्टियां संदेह में हैं अपितु खुद मनसे के कार्यकर्ता भी असमंजस में हैं। इस मुद्दे पर कुछ दिनों पहले पार्टी के सीनियर नेताओं की एक बैठक भी हुई लेकिन कोई रिजल्ट नहीं निकल सका जिसके बाद वातावरण और भी कन्फ्यूज भरा हो गया है। अब राज्य के कई क्षेत्रों से कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस मामले में राज ठाकरे को अपनी भूमिका स्पष्ट करने की अपील कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आने वाले दो दिनों में राज ठाकरे इस बारे में अपनी पार्टी की भूमिका स्पष्ट कर सकते हैं।

ऑटो चालक ने इंजीनियर से 18 किमी. के 4400 रुपए वसूले, केस दर्ज

Mumbai. ऑटो चालक ने बेंगलुरु से आए सॉफ्टवेयर इंजीनियर को ठग लिया। मीटर में गड़बड़ी करके ऑटो चालक ने इंजीनियर से 18 किलोमीटर के 4400 रुपए वसूल लिए। जबकि इस दूरी का किराया 300-400 रुपए ही होता है। ऑटो वाले की इस हरकत के बाद युवक ने पुणे के यरवादा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर बताया कि 18 किलोमीटर की दूरी का ऑटो के मीटर में 3200 रुपए का किराया दिखाया। जबकि 600 रुपए उसने शहर में एंट्री करने और फिर बाहर जाने के लिए 600 रुपए यानी 1200 रुपए लिए। इस तरह ऑटो चालक ने इंजीनियर से 4400 रुपए वसूल किए।

पुलिस ने बताया कि इंजीनियर ने जब ऑटो चालक से इतने अधिक बिल को लेकर विरोध जताया तो उसने अभद्रता की। इंजीनियर ने पुलिस को यह भी बताया कि ऑटो चालक नशे की हालत में था और कोई भी बात सुनने के लिए तैयार नहीं था। फिलहाल, पुलिस ने शिकायत में दिए गए नंबर के आधार पर ऑटो चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Disha Patani ने किया ऐसा डांस, फैंस बोले- मार ही डालोगी, देखें Video

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड के कई सेलेब्स इन दिनों अपने फैन्स को अपनी जिंदगी की झलक देने के लिए वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब की ओर रुख कर रहे हैं। Disha Patani ने भी हाल ही में अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है। अब Disha Patani ने इस चैनल पर अपना पहला डांस वीडियो शेयर करके गदर हलचल मचा दी है।

इस चैनल के लॉन्च होते ही लोगों को बसब्री से इस बात का इंतजार था कि आखिर Disha Patani यहां क्या-क्या जलवे दिखाने वाली हैं। लेकिन Disha Patani भी अपने फैंस की उम्मीदों पर खरी उतरी अब इस चैनल पर आया उनका यह पहला डांस वीडियो लोगों के होश उड़ा रहा है।

वैसे तो चैनल पर यह Disha Patani का दूसरा वीडियो है, पहला वीडियो चैनल का वेलकम वीडियो था। लेकिन इसके बाद यह किसी एक्टिवटी को लेकर यह Disha Patani का पहला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में Disha Patani को फेमस प्रोफेशनल डांसर जे। बलविन के साथ डांस मूव्स करते देखा जा सकता है।

अब उनके इस वीडियो पर Disha Patani के फैंस और डांस लवर्स के जमकर कमेंट आ रहे हैं। कोई Disha Patani की तारीफ कर रहा है तो कोई जल्दी दूसरे वीडियो का गुजारिश कर रहा है। एक ही दिन में इस वीडियो को 66 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

IIFA Awards 2019: सलमान खान ने की मिस्‍ट्री गर्ल के साथ Entry, जानिए कौन है ये लड़की

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान जब IIFA Awards 2019 के ग्रीन कारपेट पर उतरे तो उनके साथ मिस्ट्री गर्ल की एंट्री ने सबको हैरान कर दिया।

बुधवार को जब Salman Khan IIFA Awards 2019 के ग्रीन कारपेट पर उतरे तो इस बार उनके साथ न तो कैटरीना नजर आईं और न ही उनकी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वेंतूर। नहीं, सलमान अकेले नहीं थे बल्कि इस बार भी उनके साथ एक लड़की ने एंट्री ली, लेकिन इस लड़की की एंट्री सलमान के फैंस के लिए मिस्‍ट्री बन गई।

Salman Khan के साथ इस नई बाला की तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। हर कोई जानना चाह रहा है कि आखिर ये लड़की है कौन, जिसे लेकर भाईजान मीडिया के सामने आए हैं। जाहिर है, आप भी अभी तक इस ‘मिस्‍ट्री गर्ल’ के राज को लेकर परेशान होगे। लीजिए हम आपकी यह परेशान हल कर देते हैं।

इस लड़की का नाम है Saiee Manjrekar। सई, निर्देशक महेश मांझरेकर की बेटी हैं और Salman Khan के साथ फिल्‍म ‘दबंग 3’ से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं।

सई बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं, क्योंकि हाल ही में उनके डेब्यू की बात सामने आई है और वह सोशल मीडिया पर सक्रीय हुई हैं। सूत्रों की माने तो इस फिल्म में सई का किरदार सलमान की जिंदगी के फ्लैशबैक में सामने आएगा।

भगोड़े हीरा कारोबारी Nirav Modi की मुश्किलें बढ़ी, 17 अक्टूबर तक बढ़ी हिरासत !

बिजनेस डेस्क। भगोड़े हीरा कारोबारी Nirav Modi की हिरासत ब्रिटेन की अदालत ने आज 17 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी है। इससे पहले उनकी हिरासत की अवधि 19 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी गई थी। Nirav Modi ब्रिटेन की जेल में बंद है। उनकी भारत प्रत्यर्पण को लेकर सुनवाई अगले साल मई में होने की उम्मीद की जा रही है।

पंजाब नेशनल बैंक के साथ दो अरब अरब डॉलर की धोखाधड़ी और धनशोधन मामले में वांछित, भगोड़ा हीरा कारोबारी Nirav Modi बृहस्पतिवार को एक वीडियो लिंक के जरिए ब्रिटेन की अदालत में पेश होने वाले थे। लंदन की जेल में बंद मोदी हिरासत की नियमित सुनवाई के लिए अदालत के समक्ष पेश हुए।

वेस्टमिंस्टर की मजिस्ट्रेट अदालत के न्यायाधीश टैन इकरम ने वीडियो लिंक के जरिये इस मामले की संक्षिप्त सुनवाई की। उन्होंने Nirav Modi को बताया कि 19 सितंबर को वीडियो लिंक के जरिये अगली सुनवाई होगी और तभी प्रत्यर्पण की सुनवाई की तारीखों की जानकारी दी जाएगी। इकरम ने अदालत के लिपिक से पांच दिन की प्रत्यर्पण सुनवाई 11 मई 2020 से शुरू करने के प्रस्ताव की पुष्टि करने को कहा।

Nirav Modi करीब दो अरब डॉलर की बैंक धोखाधड़ी के मामले में भारत में वांछित है। उसे मार्च में लंदन में गिरफ्तार किया गया था और वह तब से स्थानीय वैंड्सवर्थ कारावास में है। ब्रिटेन के कानून के आधार पर उसे हर चार सप्ताह के बाद हिरासत की अवधि को बढ़ाने के लिये अदालत में पेश किया जाता है।

नासिक में बोले PM मोदी- कश्मीर पर विपक्ष के बयान का विदेशों में हो रहा इस्तेमाल !

New Delhi। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के नासिक में एक रैली को संबोधित कर रहे हैं। यहां वे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के चुनाव प्रचार अभियान को शुरू करेंगे। इसके अलावा वे महजनादेश यात्रा का समापन भी करेंगे। बता दें कि ये यात्रा राज्य से मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने शुरू किया था।

गौरतलब है कि बीते 12 दिनों में ये दूसरी बार है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र महाराष्ट्र में हैं। इससे पहले 7 सितंबर को उन्होंने मुंबई और औरंगाबाद का दौरा किया था। यहां उन्होंने कई विकासीय परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया था।

PM Modi ने कहा कि नासिक की पवित्र धरती से मैं देशभर में बयान बहादुरों से हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि प्रभु श्रीराम के खातिर भारत की न्याय प्रणाली के प्रति अपनी श्रद्धा रखें।

मोदी ने कहा कि टूरिज्म के साथ यहां उद्योगों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है, मेक इन इंडिया के अभियान को भी नाशिक और महाराष्ट्र में गति मिल रही है। आने वाले समय में नाशिक भारत की सुरक्षा के साजो सामान का निर्माण करने वाला अहम सेंटर बनने वाला है। यहां डिफेंस इनोवेशन हब बने इसपर काम चल रहा है

PM Modi ने कहा कि यहां नासिक में ही आप देख सकते हैं कि कैसे देश के दूसरे हिस्से से यहां की कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा रहा है। यहां के हवाई अड्डे को उड़ान योजना से जोड़ा गया है। साथ ही, स्वदेश दर्शन योजना के तहत नाशिक को रामायण सर्किट में शामिल किया गया है

PM Modi ने कहा कि बीते 5 वर्ष में भाजपा की सरकारों ने महाराष्ट्र को विकास का डबल इंजन दिया है। यहां युवाओं के लिए रोज़गार के नए अवसर बनाने पर बल दिया है। महाराष्ट्र में हैरिटेज टूरिज्म की संभावनाओं को तराशा जा रहा है।

PM Modi ने कहा कि साल 2022 तक भारत को सिंगल यूज़ प्लास्टिक से मुक्त करने का अभियान भी तेज़ी से चल रहा है। 2 अक्टूबर तक, जब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंति देश मना रहा है, तब तक बड़ी मात्रा में प्लास्टिक से जुड़े कचरे से हमें देश को निजात दिलानी है।

PM Modi ने कहा कि देश की गरीब बहनों को धुएं से मुक्ति के मिशन का पहला पड़ाव हमने पूरा कर लिया है। कुछ दिन पहले औरंगाबाद में ही देश का 8 करोड़वां उज्जवला गैस कनेक्शन दिया गया है।

PM Modi ने कहा कि देश के हर गरीब परिवार को अपना पक्का घर देने के संकल्प को पूरा करने के लिए हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र सहित पूरे देश में करीब 2 करोड़ आवास बन चुके हैं।

PM Modi ने कहा कि इस धरती ने ज्योतिबा फुले, सावित्री बाई फुले, डॉक्टर बाबा साहेब आंबेडकर जैसे अनेक समाज सुधारकों को गढ़ा है। इन्होंने भारत में सामाजिक समरसता की भावना विकसित की, गरीब, वंचित, पीड़ित, शोषित को सम्मान के साथ जीने के लिए प्रेरित किया।

PM Modi ने कहा कि महाराष्ट्र की इस धरती ने स्वातंत्र्यवीर सावरकर जैसे महान सपूत को जन्म दिया है। स्वतंत्रता के लिए हर यातना को मुस्कराहट के साथ सहने वाले सावरकर ने हमें राष्ट्रवाद के अभूतपूर्व संस्कार दिए हैं

PM Modi ने कहा कि महाराष्ट्र की इस भूमि की विशेषता है कि यहां हमारी आस्था की विरासत तो है ही, वीरता और राष्ट्रभक्ति का भी स्वर्णिम इतिहास रहा है। छत्रपति शिवाजी महाराज ने स्वराज्य का संकल्प लेकर, मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने का आदर्श हमारे सामने रखा था।

लेकिन ये पूरा महाराष्ट्र जानता है, पूरा भारत जानता है, पूरी दुनिया जानती है कि आतंक की फैक्ट्री कहां पर है और जुल्म और शोषण की तस्वीरें कहां से आती हैं: PM Modi

कांग्रेस की कन्फ्यूजन तो मुझे समझ आती है, लेकिन शरद पवार जैसा अनुभवी नेता जब कुछ वोट के लिए गलत-बयानी करने लगे, तब दुख होता है। शरद पवार जी को पड़ोसी देश अच्छा लगता है, वो उनकी मर्जी है। वहां के शासक-प्रशासक उनको कल्याणकारी लगते हैं, ये भी उनका अपना आकलन है: PM Modi

बैलगाड़ी की रफ्तार में चल रही है डबल इंजन की सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि डबल इंजन वाली बैलगाड़ी की रफ्तार में चल रही हैं। प्रदेश में अराजकता, लूटपाट और असुरक्षा का माहौल है। शिक्षा और स्वास्थ्य में प्रदेश पिछड़ गया है।

अखिलेश ने कहा कि ओडीएफ के आंकड़े झूठे, बलिया में मानक घटाए गए हैं। एक्सप्रेस वे के नाम पर मानकों से समझौता हो रहा। उत्तर प्रदेश में व्यापारी असुरक्षित, सरकार आंकड़े छुपा रही है। आधुनिकीकरण में सरकार का कोई योगदान नहीं है।

अखिलेश ने कहा कि जीरो टॉलरेंस फेल,कई मंत्री हटाये गए। कर्जमाफी से कोई लाभ नहीं मिला और कई किसानों ने आत्महत्या की। हमीरपुर में किसान रेल पटरी और नदी में कूद कर मरे।

सरकार ने कर्जमाफी के नामपर धोखा दिया है। अर्थव्यवस्था औंधे मुहं गिरी पड़ी है। साइकिल वालों की साइकिल तक नहीं बिक रही है।

अखिलेश ने सवाल किया कि सरकार साफ करे कि इकोनामी 1 ट्रिलियन डॉलर कैसे होगी। 2017 के बाद सरकार ने किस इंडस्ट्री को सहूलित दी। अखिलेश ने कहा कि नौकरी के आंकड़े झूठे, सरकार बताए कितनी नौकरी कितने रोजगार दिए गए।

Amit Shah से मिलीं Mamata Banerjee, कहा- बंगाल में NRC पर नहीं मिला कोई जवाब

New Delhi। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख Mamata Banerjee ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने NRC से जुड़ा एक आधिकारिक पत्र भी गृह मंत्री को दिया।

Amit Shah से मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए Mamata Banerjee ने कहा, मैंने उन्हें एक पत्र सौंपा है और कहा कि NRC से 19 लाख लोग बाहर हैं, जिनमें हिन्दी, असमिया और बंगाली बोलने वालों की तादाद काफी हैं। कई असली मतदाता NRC लिस्ट से बाहर हैं। जिसे गंभीरता से लिये जाने की जरूरत है। मैंने इस बारे में एक आधिकारिक पत्र दिया है।”

इसके साथ ही Mamata Banerjee ने कहा, “पश्चिम बंगाल में NRC लागू किए जाने पर उन्होंने (Amit Shah ने) कुछ नहीं बोला। मैंने अपना रुख साफतौर पर जाहिर कर दिया है कि पश्चिम बंगाल में NRC की जरूरत नहीं है।

राष्ट्रीय राजधानी के तीन दिवसीय दौरे पर आईं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। उन्होंने इसे दो सरकारों के बीच हुई बैठक बताया और कहा कि ज्यादा चर्चा राज्य के विकास मुद्दों पर हुई।

प्रधानमंत्री के साथ बैठक को अच्छा बताते हुए ममता ने कहा था कि राज्य का नाम बदलने से संबंधित उनका एजेंडा सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा, हमने पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर बांग्ला करने पर चर्चा की और उन्होंने इसके बारे में कुछ करने का वादा भी किया है।

आज के ही दिन Yuvraj Singh ने जड़े थे 6 गेंद पर 6 छक्के, देखें Video

स्पोर्ट्स डेस्क। वर्ल्ड क्रिकेट इतिहास में टीम इंडिया के लिए 19 सितंबर की तारीख काफी खास है। भारतीय क्रिकेट फैन्स 19 सितंबर 2007 का दिन कभी नहीं भूल सकते।

इसी दिन Yuvraj Singh ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के जड़े थे। 2007 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए आईसीसी वर्ल्ड ट्वंटी20 में भारत और इंग्लैंड के बीच मैच 19 सितंबर को खेला गया था। Yuvraj Singh और एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बीच बहस हुई थी, जिसका गुस्सा ब्रॉड के ओवर में निकला था।

ICC World T20 के इस पहले संस्करण में भारत ने ग्रुप राउंड के मैच में इंग्लैंड को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा था। उस मैच में भारतीय टीम 18वें ओवर तक तीन विकेट पर 171 रन बना चुकी थी और वो अंतिम दो ओवरों में अधिक से रन बनाना चाहती थी। क्रीज पर Yuvraj Singh के साथ कप्तान महेंद्र सिंह धौनी मौजूद थे। युवी ने 18वें ओवर में एंड्रयू फ्लिंटॉफ की आखिरी दो गेंदों पर दो चौके जड़कर इंग्लैंड को हैरान कर दिया। जिसके बाद फ्लिंटॉफ और युवी के बीच बहस हो गई थी। धौनी को बीच बचाव करना पड़ा था।

https://youtu।be/sAevuDJFgZ4

युवी ने इसके बाद अगले ओवर में जो किया वो अब तक इतिहास में दर्ज है और उस रिकॉर्ड को अब तक कोई नहीं तोड़ पाया है। मैच का 19वां ओवर स्टुअर्ट ब्रॉड लेकर आए। युवी ने ब्रॉड की पहली गेंद को डीप मिडविकेट के ऊपर से, दूसरी गेंद को फाइन लेग की दिशा में फ्लिक करते हुए, तीसरी गेंद को कवर और लॉन्ग ऑफ के बीच में से, चौथी गेंद पर ब्रॉड राउंड द विकेट आए, लेकिन युवी ने पॉइंट के ऊपर से, पांचवीं गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से और फिर आखिरी गेंद पर वाइड लॉन्ग ऑन के ऊपर से शानदार छक्का लगाकर इतिहास रचा दिया।

युवराज ने इस दौरान 12 गेदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और टी-20 में वो ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने। युवराज की इस शानदार पारी के दम पर भारत ने चार विकेट पर 218 रन का स्कोर बनाया और इंग्लैंड को छह विकेट पर 200 रन पर रोककर 18 रन से मैच जीत लिया। भारत ने इसके बाद 24 सितम्बर 2007 को फाइनल मैच खेला और पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया।

jOB: HSSC ने निकाली 4322 पदों पर भर्तियां, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

जॉब डेस्क। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने विभिन्न श्रेणी के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। कुल 4322 पदों पर नियुक्तियों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इसके तहत डेंटल हाईजीनिस्ट, लैबोरेटरी टेक्निशियन, लैबोरेटरी अटेंडेंट, फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर समेत अन्य कई पदों को अलग-अलग विभागों में भरा जाएगा। इन पदों को भरने के लिए आयोग ने ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार 09 अक्टूबर 2019 तक आवेदनकर सकते हैं। इन पदों पर आरक्षण से जुड़े सभी प्रकार के लाभ केवल हरियाणा के मूल निवासियों को प्राप्त होंगे। अन्य राज्यों के उम्मीदवार अनारक्षित श्रेणी में आएंगे और इसी श्रेणी में आवेदन करने के योग्य होंगे। रिक्त पदों, योग्यता और आवेदन से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए आगे पढ़ें :

हेल्थ विभाग
डेंटल हाईजीनिस्ट, पद : 29 (अनारक्षित : 14)
योग्यता : मान्यता प्राप्त स्कूली शिक्षा बोर्ड से साइंस विषय के साथ दसवीं की परीक्षा पास हो।
– साथ ही डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त किसी संस्थान से डेंटल हाईजीनिस्ट कोर्स किया हो।
– मैट्रिक स्तर पर हिन्दी/संस्कृत पढ़ी होनी चाहिए।
आयु सीमा : न्यूनतम 17 और अधिकतम 42 वर्ष।

लैबोरेटरी टेक्निशियन, पद : 307 (अनारक्षित-133)
योग्यता : मान्यता प्राप्त स्कूली शिक्षा बोर्ड से दसवीं/बारहवीं पास होना चाहिए।
– इसके साथ के साथ ही मान्यता प्राप्त संस्थान से लैबोरेटरी टेक्निशियन डिप्लोमा प्राप्त किया हो और मैट्रिक स्तर पर हिन्दी/संस्कृत पढ़ी हो।
आयु सीमा : न्यूनतम 17 और अधिकतम 42 वर्ष।

लैबोरेटरी अटेंडेंट, पद : 28 (अनारक्षित-12)
योग्यता : फिजिक्स और केमेस्ट्री विषय के साथ मैट्रिक पास हो और हिन्दी/संस्कृत पढ़ी हो।
आयु सीमा : न्यूनतम 17 और अधिकतम 42 वर्ष।

एमपीएचडब्ल्यू (फीमेल), पद : 565 (अनारक्षित-244)
योग्यता : मान्यता प्राप्त स्कूली शिक्षा बोर्ड से आर्ट्स/मैथ/फिजिक्स/केमेस्ट्री/बायोलॉजी/बायोकेमेस्ट्री/इकोनोमिक्स/पॉलिटिकल साइंस/हिस्ट्री/जियोग्राफी/बिजनेस स्टडीज/अकाउंटेंसी/होम साइंस/सोशियोलॉजी/साइकोलॉजी/फिलोसफी और इंग्लिश कोर/इंग्लिश इलेक्टिव/साइंस/हेल्थ केयर साइंस-वोकेशनल स्ट्रीम के साथ बारहवीं की परीक्षा पास की हो।
– इसके साथ ही सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से एएनएम ट्रेनिंग कोर्स किया हो।
आयु सीमा : न्यूनतम 17 और अधिकतम 42 वर्ष।

फार्मासिस्ट, पद : 92 (अनारक्षित-42)
योग्यता : मान्यता प्राप्त स्कूल से फिजिक्स और केमेस्ट्री विषय के साथ बारहवीं पास हो।
– इसके साथ ही फार्मासिस्ट डिप्लोमा प्राप्त होने के साथ ही इंजेक्शन, ड्रेसिंग और वार्ड वर्क समेत अन्य संबंधित क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्राप्त किया हो।
– इसके अलावा फार्मासिस्ट के तौर पर हरियाणा फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।
– उम्मीदवार ने मैट्रिक स्तर तक हिन्दी और संस्कृत पढ़ी होनी चाहिए।
आयु सीमा : न्यूनतम 17 और अधिकतम 42 वर्ष।

रेडियोग्राफर/अल्ट्रासाउंड टेक्निशियन, पद : 197 (अनारक्षित-83)
योग्यता : फिजिक्स और केमेस्ट्री विषय के साथ साइंस में दसवीं पास हो।
– इसके साथ ही मान्यता प्राप्त संस्थान से रेडियोग्राफर डिप्लोमा प्राप्त हो और मैट्रिक स्तर पर हिन्दी और संस्कृत पढ़ी हो।
आयु सीमा : न्यूनतम 17 और अधिकतम 42 वर्ष।

हेल्थ विजिटर, पद : 08 (अनारक्षित-02)
योग्यता : फिजिक्स और केमेस्ट्री विषय के साथ दसवीं पास होने के साथ ही दक्ष ट्यूबरक्लोसिस हेल्थ विजिटर हो।
– उम्मीदवार ने मैट्रिक स्तर तक हिन्दी और संस्कृत विषय पढ़ा हो।
आयु सीमा : न्यूनतम 17 और अधिकतम 42 वर्ष।

ऑप्थाल्मिक असिस्टेंट, पद : 66 (अनारक्षित-21)
योग्यता : न्यूनतम 40 प्रतिशत अंकों के साथ प्रि-मेडिकल अथवा समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
– इसके साथ ही मान्यता प्राप्त संस्थान से ऑप्थाल्मिक असिस्टेंट डिप्लोमा प्राप्त किया हो और मैट्रिक स्तर
आयु सीमा : न्यूनतम 17 और अधिकतम 42 वर्ष।

ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट, पद : 100 (अनारक्षित-43)
योग्यता : मान्यता प्राप्त स्कूली शिक्षा बोर्ड से फिजिक्स और केमेस्ट्री विषय के साथ साइंस में दसवीं पास हो।
– इसके साथ ही पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ अथवा अन्य मान्यता प्राप्त संस्थान से ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट का डिप्लोमा कोर्स किया हो।
– उम्मीदवार ने मैट्रिक अथवा उच्च स्तर पर हिन्दी/संस्कृत पढ़ी हो।
आयु सीमा : न्यूनतम 17 और अधिकतम 42 वर्ष।

स्टाफ नर्स, पद : 1584 (अनारक्षित-696)
योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी अथवा संस्थान से नर्सिंग में बीएससी ऑनर्स या बीएससी (पोस्ट बेसिक) डिग्री प्राप्त की हो। अथवा
– जनरल नर्सिंग में डिप्लोमा प्राप्त होने के साथ ही मिडवाइफ ट्रेनिंग प्राप्त की हो।
– इसके अलावा हरियाणा नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल में ए डिविजन नर्स के तौर पर रजिस्टर्ड होना चाहिए।
आयु सीमा : न्यूनतम 17 और अधिकतम 42 वर्ष।

पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन विभाग
वेटरिनरी लाइवस्टोक डेवलपमेंट असिस्टेंट (वीएलडीए), पद : 546 (अनारक्षित-140)
योग्यता : दसवीं पास होने के साथ मान्यता प्राप्त संस्थान से वेटरिनरी लाइवस्टोक डेवलपमेंट असिस्टेंट डिप्लोमा प्राप्त किया हो।
– इसके साथ मैट्रिक स्तर तक हिन्दी/संस्कृत विषय पढ़ा हो।
आयु सीमा : न्यूनतम 17 और अधिकतम 42 वर्ष।

महिला एवं बाल विकास विभाग
सुपरवाइजर फीमेल (मैट्रिकुलेट), पद : 19 (अनारक्षित-08)
योग्यता : दसवीं पास होने के साथ ही बाल सेविका के तौर पर ग्यारह माह की ट्रेनिंग प्राप्त की हो।
– आंगनबाड़ी केंद्र में बाल सेविका के तौर पर कार्य करने का अनुभव प्राप्त होना चाहिए।
आयु सीमा : न्यूनतम 17 और अधिकतम 45 वर्ष।

सुपरवाइजर फीमेल (ग्रेजुएट), पद : 57 (अनारक्षित-23)
योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी अथवा संस्थान से होम साइंस/चाइल्ड डेवलपमेंट/न्यूट्रीशन में ग्रेजुएट डिग्री प्राप्त होनी चाहिए। साथ ही मैट्रिक स्तर पर हिन्दी और संस्कृत विषय पढ़ा हो।
आयु सीमा : न्यूनतम 17 और अधिकतम 42 वर्ष।

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड (यूएचबीवीएनएल)
जूनियर सिस्टम इंजीनियर, पद : 126 (अनारक्षित-56)
योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आईटी/कम्प्यूटर साइंस/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशंस में बीई या बीटेक डिग्री प्राप्त हो। अथवा
– आईटी/कम्प्यूटर साइंस/अप्लीकेशंस/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशंस में एमएससी डिग्री अथवा एमसीए डिग्री प्राप्त होनी चाहिए।
– उम्मीदवार ने मैट्रिक स्तर तक हिन्दी/संस्कृत विषय की पढ़ाई की हो।
आयु सीमा : न्यूनतम 18 और अधिकतम 42 वर्ष।

डिविजनल/रेवेन्यू अकाउंटेंट ऑफ दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन)
डिविजनल/रेवेन्यू अकाउंटेंट, पद : 42 (अनारक्षित-18)
योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से कॉमर्स विषय में न्यूनतम 60%ी अंकों के साथ मास्टर डिग्री प्राप्त की हो।
– इसके साथ ही दसवीं/बारहवीं के स्तर पर हिन्दी/संस्कृत विषय पढ़ा हो।
आयु सीमा : न्यूनतम 18 और अधिकतम 42 वर्ष।

कोपरेटिव सोसायटी, हरियाणा
सब इंस्पेक्टर जनरल, पद : 409 (अनारक्षित-177)
योग्यता : मान्यता प्राप्त स्कूली शिक्षा बोर्ड से बारहवीं की परीक्षा पास होना चाहिए।
– उम्मीदवार ने दसवीं और बारहवीं के स्तर तक हिन्दी और संस्कृत विषय पढ़ा हो।
– को-ऑपरेटिव मैनेजमेंट में डिप्लोमा प्राप्त कर चुके उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में वरीयता दी जाएगी।
आयु सीमा : न्यूनतम 18 और अधिकतम 42 वर्ष।

एंप्लॉयज स्टेट इंश्योरेंस हेल्थ केयर
स्टाफ नर्स, पद : 24 (अनारक्षित-06)
योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से नर्सिंग में बीएससी ऑनर्स या बीएससी (पोस्ट बेसिक) डिग्री प्राप्त हो। अथवा
– जनरल नर्सिंग में डिप्लोमा होने के साथ मिडवाइफ ट्रेनिंग प्राप्त की हो।
– इसके साथ ही हरियाणा नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल में ए डिविजन नर्स के तौर पर रजिस्ट्रेशन होने के अलावा दसवीं और बारहवीं के स्तर पर हिन्दी/संस्कृत पढ़ी हो।
आयु सीमा : न्यूनतम 18 और अधिकतम 42 वर्ष।

एमपीएचडब्ल्यू (फीमेल), पद : 23 (अनारक्षित-09)
योग्यता : आर्ट्स/मैथ/फिजिक्स/केमेस्ट्री/बायोलॉजी/बायोटेक्नोलॉजी/इकोनोमिक्स/पॉलिटिकल साइंस/हिस्ट्री/जियोग्राफी/बिजनेस स्टडीज/अकाउंटेंसी/होम साइंस/सोशियोलॉजी/साइकोलॉजी/फिलॉसफी में बारहवीं की परीक्षा पास हो। अथवा
– इंग्लिश कोर/इंग्लिश इलेक्टिव/साइंस/हेल्थ केयर साइंस-वोकेशनल में बारहवीं पास किया हो।
– इसके साथ ही मान्यता प्राप्त संस्थान से एएनएम ट्रेनिंग कोर्स किया हो।
आयु सीमा : न्यूनतम 17 और अधिकतम 42 वर्ष।

चयन प्रक्रिया :
– लिखित परीक्षा और शैक्षणिक योग्यता, अनुभव समेत अलग-अलग पैमानों पर दिए अंकों के आधार पर योग्य उम्मीदवार चुने जाएंगे।

आवेदन शुल्क (कैटेगरी के अनुसार)
– कैटेगरी 1,2,4,5,6,8,10,14,17 और 19 के लिए :
– सामान्य और अन्य राज्यों के आवेदकों को 150 रुपये चुकाने होंगे। हरियाणा की सामान्य वर्ग की महिला आवेदकों के लिए 75 रुपये देय है।
– हरियाणा के आरक्षित वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 35 और महिलाओं के लिए 18/13 रुपये देने होंगे।
– कैटेगरी 3,7,9,18 और 20 के लिए :
– सामान्य और अन्य राज्यों के आवेदकों को 100 रुपये चुकाने होंगे। हरियाणा की सामान्य वर्ग की महिला आवेदकों के लिए 50 रुपये देय है।
– हरियाणा के आरक्षित वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 25 और महिलाओं के लिए 13 रुपये देने होंगे।
– शुल्क का भुगतान ई-चालन के माध्यम से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, पंजाब नेशनल बैंक या आईडीबीआई बैंक की किसी शाखा में करना होगा। इसके अलावा नेट बैंकिंग के जरिए भी भुगतान संभव होगा।

आवेदन प्रक्रिया
– ऑनलाइन आवेदन के लिए यूआरएल लिंक ( www।recruitmentportal।in/adv152019।html) पर जाएं। अब नए पेज पर Click here to view Advt। No 15/2019 लिंक दिखाई देगा।
– इस लिंक पर क्लिक करें। ऐसा करते ही रिक्तियों से संबंधित जारी किया गया विस्तृत विज्ञापन आपकी कम्प्यूटर स्क्रीन पर खुल जाएगा।
– इस विज्ञापन को अच्छी तरह से पढ़ें और पदों के अनुसार अपनी योग्यता की जांच कर लें।
– इसके बाद विज्ञापन में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।

खास तारीखें
– ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि :
09 अक्टूबर 2019 (रात 11:59 बजे तक)
– शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि :
12 अक्टूबर 2019