महाराष्ट्र चुनाव रिजल्ट 2019: भाजपा-शिवसेना की दोबारा बनेगी सरकार, उद्धव बोले- 50-50 का फॉर्मूला तय

Mumbai. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 288 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा-शिवसेना गठबंधन को 159 सीटें मिलती दिख रही हैं, लिहाजा उनका दोबारा सरकार बनाना तय माना जा रहा है।
कांग्रेस-राकांपा गठबंधन को 99 सीटें मिल सकती हैं। महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए 145 सीटें चाहिए। इस बीच उद्धव ठाकरे ने कहा कि 50-50 फॉर्मूला तय हुआ था। इस पर नहीं झुकेंगे।

भाजपा 34 सीटें जीत चुकी है और 67 पर आगे चल रही है। शिवसेना 22 सीटें जीत चुकी है और 36 पर आगे चल रही है। वहीं, राकांपा 16 सीटें जीत चुकी है और 37 पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस 16 सीटें जीत चुकी है और 29 पर आगे है।

2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 122 और शिवसेना को 63 सीटें मिली थीं। अभी तक के रुझान देखें तो भाजपा को ज्यादा नुकसान है। मौजूदा 4 मंत्री राम शिंदे, अर्जुन खोतकर, बाला भेगड़े (भाजपा) और विजय शिवतारे (शिवसेना) पीछे चल रहे हैं।

लाइव अपडेट

मुंबई की वर्ली सीट से शिवसेना के आदित्य ठाकरे 67 हजार 427 वोटों से जीते।

नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आगे चल रहे हैं।

पर्ली सीट से कांग्रेस के धनंजय मुंडे जीते, भाजपा की पंकजा मुंडे से 30 हजार से ज्यादा वोटों हराया।

शिरडी से भाजपा के राधाकृष्ण विखे पाटिल आगे चल रहे हैं। पाटिल कांग्रेस से भाजपा में आए थे।

बारामती से राकांपा के अजित पवार 1 लाख 65 हजार 265 वोटों से जीते।

कणकवली सीट से भाजपा के नितेश राणे 28 हजार वोटों से जीते।

नालासोपारा से शिवसेना के प्रदीप शर्मा पीछे चल रहे हैं।

सोलापुर सेंट्रल सीट से कांग्रेस की परणीति शिंदे पीछे चल रही हैं। परणीति पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी हैं।

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, उद्धव जी से मुलाकात हुई। नंबर इतने बुरे नहीं हैं, ऐसा कभी-कभी होता है। भाजपा के साथ हम गठबंधन में रहेंगे। हम 50-50 फॉर्मूले के लिए तैयार हैं। मुख्यमंत्री शिवसेना का होगा तो बेहतर होगा।’’
राकांपा नेता नवाब मलिक ने कहा कि राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है।

शरद पवार ने कहा, सभी सहयोगियों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। भाजपा ने 200 से ज्यादा सीटों पर जीत की बात कही थी, लेकिन वे गलत साबित हुए। सत्ता में बैठे लोगों के अहंकार को लोगों ने पसंद नहीं किया। हम जनादेश का सम्मान करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.