pics: टीम इंडिया के बल्लेबाज मनीष पांडे ने इस एक्ट्रेस संग लिए सात फेरे !

मनोरंजन डेस्क। टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज और कर्नाटक के कप्तान Manish Pandey अपनी दूसरी इनिंग में डेब्यू करने वाले हैं। Manish Pandey की आज शादी है। मुंबई में वह साउथ इंडियन एक्ट्रेस Ashrita Shetty के साथ 7 फेरे लेने वाले हैं।

Manish Pandey भारतीय क्रिकेट का जाना-माना नाम हैं। वहीं आश्रिता भी साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा हैं। 26 साल की आश्रिता साउथ की कई बड़ी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंद्रजीत, ओरू कन्नियुम, उड्डयम, एनएच 4 जैसी फिल्मों में काम किया है।

Manish Pandey और आश्रिता काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब ये दोनों कपल मुंबई में सात जन्मों के बंधन में बंधने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी वेडिंग सेरेमनी में करीबी दोस्त और रिश्तेदार मौजूद रहेंगे। ये विवाह समारोह दो दिनों तक चलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.