29 C
Mumbai
Sunday, September 6, 2026
Home Blog Page 246

दर्दनाक: सो रही बच्ची के मुंह पर बैठी बिल्ली, दम घुटने से हुई मौत

वर्ल्ड डेस्क। यूक्रेन में बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक बच्ची के मुंह पर बिल्ली बैठ गई और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। बच्ची के साथ यह हादसा तब हुआ जब वह सो रही थी।

जानकारी के मुताबिक, बच्ची अपनी 22 वर्षीय मां स्नेजहना के साथ थी। घर के पिछले हिस्से में वह प्रैम में सो रही थी और उसकी मां घर के अगले हिस्से में कुछ काम कर रही थी। इस दौरान प्रैम के भीतर घर के दो पालतू जानवर लड़ रहे थे। इसकी जानकारी मां को नहीं चली।

लड़ाई के दौरान बिल्ली जाकर बच्ची के मुंह पर बैठ गई और वहीं उंघने लगी। तभी बच्ची की मां जब वापस लौटी तो उसने देखा कि बच्ची के मुंह पर बिल्ली बैठी है। जब मां ने बिल्ली को भगा कर बच्ची को उठाया तो उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि बच्ची सांस नहीं ले रही है।

बच्ची की मां ने तुरंत डॉक्टरों को बुलाया और उन्होंने करीब 40 मिनट तक कोशिश की लेकिन वे उसे बचा नहीं पाए। बच्ची की मौत डॉक्टरों के पहुंचने से पहले हो गई थी। पुलिस ने मां पर कोई मामला दर्ज नहीं किया।

एक्शन मोड में CM ठाकरे, फडणवीस सरकार के कई प्रोजेक्ट्स पर लगाई रोक !

मुंबई. CM का पद संभालते ही उद्धव ठाकरे एक्शन में हैं। आरे मेट्रो कारशेड और नानर प्रोजेक्ट के आंदोलनकारियों पर दर्ज केस वापस करने के ऐलान के बाद अब बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के काम की समीक्षा शुरू हो गई है। मंगलवार दोपहर CM ने कई प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों की मीटिंग बुलाई है।

सूत्रों के मुताबिक, CM उद्धव, देवेंद्र फडणवीस सरकार में 6 महीने के दौरान शुरू हुए प्रोजेक्ट्स और फैसलों का रिव्यू कर रहे हैं। सूत्र यह भी बताते हैं कि 6 महीने के दौरान लिए गए सभी फैसलों के क्रियान्वयन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है।

बैठक में CM ठाकरे प्रोजेक्ट स्टेटस और बाकी की जानकारी ली। जिन प्रोजेक्ट्स का रिव्यू होना है, उनमें आरे मेट्रो कार शेड, कोस्टल रोड, वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक और बुलेट ट्रेन परियोजना शामिल है। सूत्र यह भी बता रहे हैं कि इन प्रोजेक्ट के पूरे हुए कामों की पेमेंट भी अगले आदेश तक रोक दी गई है। इससे पहले CM उद्धव ने मुंबई मेट्रो के लिए आरे कार शेड का काम रोक दिया था। उन्होंने कहा था, ‘मैंने आज अधिकारियों को आरे मेट्रो कार शेड प्रोजेक्ट का काम रोकने का आदेश दिया है। फिलहाल मेट्रो के काम पर कोई रोक नहीं है, लेकिन सरकार के अगले आदेश तक आरे में एक भी पत्ता नहीं काटा जाएगा।’

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का भी होगा रिव्यु

CM ने बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के रिव्यू का भी आदेश दिया था। उन्होंने कहा, ‘बुलेट ट्रेन परियोजना को किसानों और आदिवासियों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा, जिनकी भूमि को अधिग्रहण किया जाना है. यह सरकार आम आदमी की है। हम बुलेट ट्रेन (परियोजना) की समीक्षा करेंगे। क्या मैंने आरे कार शेड की तरह बुलेट ट्रेन परियोजना को रोका है? नहीं।

बच्ची का वीडियो वायरल होने के बाद उसके घर पहुंच गए अबु धाबी के क्राउन प्रिंस !

वर्ल्ड डेस्क. अबु धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल-नाह्यान सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने रहते हैं। इन दिनों एक अमीराती बच्ची के साथ उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, अबु धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद एक कार्यक्रम के दौरान बच्चों से मिल रहे थे। उन्होंने दो हिस्सों में खड़े बच्चों से बारी-बारी से हाथ मिलाया, लेकिन इनमें आयशा नाम की बच्ची हाथ मिलाने से छूट गई।

आयशा शेख मोहम्मद बिन जायद से हाथ मिलाने के लिए भागकर दूसरी लाइन में भी खड़ी हो जाती है, लेकिन क्राउन प्रिंस उससे हाथ मिलाना मिस कर जाते हैं। जब इसका वीडियो वायरल हुआ, तो अबु धाबी के क्राउन प्रिंस सीधे बच्ची आयशा मोहम्मद मशीत के घर पहुंच जाते हैं।

क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मदबिन जायद ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ये तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को अब तक 5 हजार से ज्यादा बार रि-ट्वीट किया गया है। जबकि इन तस्वीरों को लाखों लाइक्स मिल चुके हैं।

हो जाएं सावधान, ज्यादा उम्र में बनने जा रही हैं मां, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

हेल्थ डेस्क. ज्यादा उम्र में मां बनना आपके होने वाले बच्चे के लिए दिल की बीमारियों का खतरा पैदा कर सकता है। हाल में हुई एक रिसर्च में यह बात सामने आई कि ज्यादा उम्र की महिलाओं से जन्म लेने वाले लड़कों में ह्रदय रोग की संभावना ज्यादा होती है।

शोध में यह बात सामने आई कि उम्रदराज माताओं के root canal में होने वाले बदलाव के कारण उनसे जन्मे लड़कों के स्वास्थ्य को आगे चलकर नुकसान पहुंच सकता है।

शोधकर्ताओं ने पहले यह शोध चूहों पर किया गया और देखा कि 35 की उम्र के ऊपर मां बनने वाली महिलाओं के बेटों के साथ ऐसी समस्या हो सकती है। हालांकि, शोध में पाया गया कि देर से मां बनने वाली महिलाओं के बेटों को तो इसके नकारात्मक परिणाम भुगतने पड़ें लेकिन बेटियों में ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला, बल्कि उनमें कुछ फायदा ही देखा गया। शोधकर्ताओं ने कहा कि माताओं की उम्र ज्यादा होने से गर्भनाल द्वारा बच्चे तक पोषण और ऑक्सीजन पहुंचाने की क्षमता कम हो जाती है।

बियर आपके लिए साबित हो सकती है वरदान, बस जान लें ये एक बात

हेल्थ डेस्क. बियर पेट के लिए फायदेमंद हो सकतीं हैं। इन बियर में पाया जाने वाले बैक्टीरिया हमारे अंतड़ियों में मौजूद हानिकारक कीटाणुओं को नष्ट कर देते हैं। लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं है कि आप दिन पर बियर डकारें। यह केवल दिन में एक छोटी बियर के सेवन तक ही सीमित हो सकता है।

एक प्रोफेसर ने दावा किया है। प्रोफेसर एरिक क्लासेन के मुताबिक बेल्जियन स्ट्रांग बियर में ऐसे प्रोबायोटिक माइक्रोब्स पाए गए हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हो सकते हैं।

प्रोबायोटिक पेय बनाने वाली कंपनी याकुल्ट द्वारा आयोजित एक सेमीनार में प्रोफेसर क्लासेन ने बताया कि स्ट्रांग बियर को दो बार फरमेंट किया जाता है। जबकि अधिकतर बियर को एक ही बार फरमेंटेशन से गुजरना होता है।

दूसरी बार फरमेंटेशन के दौरान बियर को स्ट्रांग बनाने के लिए अलग तरह के यीस्ट का उपयोग किया जाता है। इससे यह आपके लिए और स्ट्रंग बनती है। इसी प्रक्रिया में ऐसा ऐसिड बनता है जो पेट की नली में मौजूद नुकसानदायक बैक्टीरिया को नष्ट कर देता है।

पेट में मौजूद नुकसादायक बैक्टीरिया हमें कभी भी बीमार कर सकते हैं। प्रोफेसर क्लासेन ने कहा कि इन बैक्टीरिया को मारने वाली स्ट्रांग बियर शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है।

अपने शोधपत्र पर बात करते हुए प्रोफेसर ने यह साफ किया कि ज्यादा बियर पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। लेकिन जो लोग संयमित मात्रा में इसे लेते हैं उनके लिए यह वरदान साबित हो सकती है।

उन्होंने कहा कि वो किसी को बियर पीने की खुली छुट देने की वकालत नहीं कर रहे हैं। अधिक मात्रा में एसिड भरी हुई शराब पीना पेट के लिए खतरनाक होती है। लेकिन अगर आप दिन में मात्र एक छोटी बियर पीते हैं तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद है।

सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें आज का भाव

बिजनेस डेस्क। सोने की कीमत में सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को सोने के भाव में 161 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब 10 ग्राम सोने की कीमत 38,718 रुपये पर आ गई है।

बताया जा रहा है कमजोर मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिकवाली के चलते सोने की कीमत में गिरावट आई है। गौरतलब है कि शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोना 38,879 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सर्राफा बाजार में सोने की तरह ही सोमवार को चांदी की कीमत में भी अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी में सोमवार को 425 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से अब एक किलो चांदी की कीमत 45,730 रुपये पर आ गई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में चांदी 46,155 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में कमी के चलते चांदी के भाव में यह गिरावट देखी गई है।

13 गेंद पर 6 विकेट झटककर महिला गेंदबाज अंजली ने रचा इतिहास !

स्पोर्ट्स डेस्क। नेपाल की महिला गेंदबाज अंजली चांद ने T20 क्रिकेट में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मालदीव के खिलाफ अंजली ने शानदार गेंदबाजी करते हुए बिना कोई रन दिए 6 विकेट हासिल किए और इंटरनेशनल T20 क्रिकेट में विश्व रिकॉर्ड बना डाला। मालदीव की पूरी टीम महज 16 रन पर ऑलआउट हो गई और नेपाल ने मुकाबला 10 विकेट से अपने नाम किया।

साउथ एशिया महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत नेपाल और मालदीव के बीच सोमवार को खेले गए मुकाबले में नेपाल ने 10 विकेट से जीत हासिल की। यह मैच ऐतिहासिक रहा नेपाल की गेंदबाज अंजली ने महज 2।1 ओवर में बिना रन खर्च किए 6 विकेट चटकाए। वहीं 17 रन के लक्ष्य को नेपाल की टीम ने सिर्फ 5 गेंद में बिना कोई विकेट खोए हासिल कर जीत दर्ज की।

नेपाल की अंजली ने T20 इंटरनेशनल में सबसे बेहतरीन गेंदबाजी का रिकॉर्ड बनाया। मालदीव के खिलाफ महज 2।1 ओवर की गेंदबाजी में उन्होंने 6 विकेट हासिल किए। इस दौरान उनकी गेंद पर एक भी रन नहीं बना। भारत के दीपक चाहर ने 10 नवंबर को ही 7 रन देकर 6 विकेट हासिल कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। दीपक ने बांग्लादेश को खिलाफ खेली गई हालिया T20 सीरीज में हैट्रिक समेत कुल 6 विकेट हासिल किए थे।

अब Reliance Jio ने बढ़ाई प्रीपेड प्लांस की कीमतें, 6 दिसंबर से कॉलिंग हो जाएगी महंगी !

टेक डेस्क। Vodafone-Idea के बाद बाद Reliance Jio ने प्रीपेड प्लांस की कीमतें बढ़ी दी हैं। वह अपनी कॉल दरों में 42 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करेगी। वहीं अब कंपनी ने अपनी नई कॉल दरें जारी कर दी हैं। 3 दिसंबर रात 12 बजे से नई कॉल दरें लागू होंगी, इसके बाद यूजर्स को कॉलिंग के लिए पहले की तुलना में अधिक भुगतान करना होगा।

Vodafone-Idea के बाद अब Reliance Jio ने भी मोबाइल सेवाओं की कीमत में 40 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी करने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने घोषणा की है कि नई कॉल दरें 6 दिसंबर से लागू हो जाएंगी।

कंपनी द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया है कि मोबाइल सर्विस रेट ऑल इन वन प्लान्स के तहत बढ़ाएं जाएंगे और इसमें यूजर्स को लगभग 300 प्रतिशत तक का अतिरिक्त बेनिफिट प्राप्त होगा। कंपनी जल्द ही ऑल इन वन पेश करने वाली है।

इस प्लान में Reliance Jio यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डाटा की सुविधा मिलेगी। हालांकि बता दें कि नए प्लान्स पिछले प्लान्स की तुलना में 40 प्रतिशत तक महंगे होंगे।

बता दें कि Reliance Jio ने पिछले दिनों ही ऑल इन वन प्रीपेड प्लान के तहत तीन प्लान्स लॉन्च किए थे, जिसमें Rs 222, Rs 333 और Rs 444 वाले प्लान शामिल हैं।

इनमें यूजर्स को नॉन-जियो नंबर पर कॉलिंग के लिए फ्री मिनट्स की सुविधा दी जा रही है। जो कि बाजार में मौजूद अन्य कंपनियों के प्लान्स की तुलना में अभी भी 20 से 30 प्रतिशत तक सस्ता है।

अमेरिका के New Orleans में फायरिंग, दो की मौत, एक दर्जन घायल

वर्ल्ड डेस्क। अमेरिका के New Orleans में गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। इस पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की घटना फ्रेंच क्वार्टर में हुई है।

घटना के वक्‍त दो की हालत गंभीर बताइ जा रही थी। इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। बाकी घायलों का इलाज अस्‍पताल में चल रहा है। शहर के भीड़ भरे वाणिज्यिक इलाके में तड़के तीन बजे गोलीबारी हुई।

अमेरिका की पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी है। गोली क्‍यों चलाई गई, इसके पीछे क्‍या मकसद था। पुलिस इस एंगल भी मामले की जांच कर रही है। इस मामले में कुछ संदिग्‍ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गौरतलब है कि इस ऐतिहासिक शहर में दुनियाभर से पर्यटक आते हैं। पुलिस ने कहा कि घटना का पता चलते ही अधिकारी वहां पहुंच गए। लेकिन, दुर्भाग्यवश वहां इतनी भीड़ थी कि यह पता नहीं चल सका कि गोली किसने चलाई है ? हमें यह भी पता नहीं कि यह किस तरह शुरू हुआ। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। हालांकि, अभी यह पता नहीं चल सका है कि गोलीबारी उसने की है या नहीं। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

PM मोदी से की स्वीडन के शाही दंपती ने मुलाकात, अब हरिद्वार जाने की तैयारी

वर्ल्ड डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्वीडन के राजा गुस्‍ताफ और रानी सिल्‍विया ने सोमवार को मुलाकात की है। स्वीडन के शाही दंपती की हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी से मुलाकात हुई है।

जानकारी के मुताबिक, स्‍वीडन के राजा गुस्‍ताफ और रानी सिल्‍विया सोमवार को नई दिल्‍ली पहुंचे। हैदराबाद हाउस में उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। 5 दिसंबर को ये हरिद्वार जाएंगे।

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद के न्‍यौते पर स्‍वीडन के ये शाही दंपती पांच दिवसीय भारत यात्रा पर है। स्‍टॉकहोम से ये एयर इंडिया के विमान के जरिए भारत आए हैं। इसकी जानकारी एयर इंडिया ने ट्वीट के जरिए दी।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ स्‍वीडन के शाही दंपती मुलाकात करेंगे। इनके बीच द्विपक्षीय और पारस्परिक हितों के बहुपक्षीय मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

वहीं पांच दिसंबर को स्‍वीडन के शाही दंपती हरिद्वार में होंगे। यहां के लिए केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने न्‍यौता दिया है। यहां स्‍वीडन के राजा-रानी नवनिर्मित 14 एमएलडी के सीवर शोधन संयंत्र का लोकार्पण करेंगे।