28 C
Mumbai
Sunday, September 6, 2026
Home Blog Page 245

बिना ID प्रूफ और डॉक्यूमेंट के बनवाएं Aadhaar Card, सिर्फ करना होगा ये एक काम

बिजनेस डेस्क. Aadhaar Card आज के समय में एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट बन गया है, हर जगह इसकी जरूरत पड़ रही है। कई बार Aadhaar Card के बिना काम रुक जाता है। आधार 12 अंकों का एक विशेष नंबर है, इसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) जारी करता है। सभी के लिए ये नंबर अलग होता है।

भारत में कोई पहचान पत्र बनवाने, अकाउंट खुलवाने या किसी योजना का लाभ लेने के लिए ID प्रूफ देना होता है। यहां तक की आधार बनवाते वक्त भी ID Card लगता है। लेकिन अब बिना किसी डॉक्यूमेंट (डीएल, राशन कार्ड, पासपोर्ट या वोटर ID Card) के भी Aadhaar Card बन सकता है।

अगर आपके पास कोई डॉक्यूमेंट नहीं है तो आपका Aadhaar Card कैसे बनेगा। ऐसे में चिंता करने की जरूरत नहीं है, आप अपने परिवार के किसी सदस्य का Aadhaar Card लेकर उससे अपना कार्ड बनवा सकते हैं। हालांकि, ये जरूरी है कि आपके परिवार में किसी का आधार बना हो। वैसे आपके परिवार के मुखिया का Aadhaar Card बना हुआ हो। मुखिया का Aadhaar Card हो तो उसपर नया आधार बनवाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। दरअसल, UIDAI परिवार के मुखिया के साथ आपके रिलेशनशिप का डॉक्यूमेंट मांगा जाता है। अगर यह संभव नहीं है, तब भी आधार बनने में कोई दिक्कत नहीं होगी। आप आधार केंद्र पर मौजूद इंट्रोड्यूसर की मदद ले सकते हैं।

घर के मुखिया के साथ अपना रिलेशन बताने के लिए Aadhaar Card बनवाने वाले आवेदक को कुछ दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है। जिनमें PDS card, MNREGA Job Card, CGHS/State Government/ECHS/ESIC Medical card, Pension Card, Army Canteen Card, Passport इसके अलावा भी कुछ अन्य डाक्यूमेंट्स हों तो कार्ड बन जाएगा।

LIC का प्रीमियम क्रेडिट कार्ड से देने पर नहीं लगेगा कोई Extra Charge !

बिजनेस डेस्क। देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी LIC ने एक बड़ा फैसला लिया है। LIC ने कहा प्रिमियम का भुगतान क्रेडिट कार्ड से करने परकनवेनिएंस फी मतलब एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लेगी। यह सुविधा 1 दिसंबर से लागू हो चुका है। LIC इसके जरिये डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना चाहती है।

LIC ने कहा कि रिन्‍यूअल प्रीमियम, नया प्रीमियम या लोन या ब्‍याज के रिपेमेंट के लिए अगर कोई पॉलिसी धारक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करता है तो उसे 1 दिसंबर से कोई अतिरिक्‍त चार्ज नहीं देना होगा।

भारतीय जीवन बीमा निगम ने अपनी विज्ञप्ति में कहा है कि क्रेडिट कार्ड के जरिये फ्री लेनदेन की यह सुविधा पैसे संग्रह करने के हर माध्‍यम पर लागू होगा चाहे वह कार्डलेस पेमेंट हो या कार्ड स्‍वाइप कर या फिर प्‍वाइंट ऑफ सेल मशीन के जरिये।

LIC ने उन पॉलिसी धारकों को भी बड़ी राहत दी है जिनकी पॉलिसी दो साल से अधिक समय से लैप्‍स पड़ी है। ऐसी लैप्‍स्‍ड पॉलिसी को भी पॉलिसी धारक अब चालू करवा सकते हैं।

एक ट्वीट में भारतीय जीवन बीमा निगम ने कहा, ‘एलआईसी पॉलिसी धारकों के लिए लैप्‍स्‍ड पॉलिसी को फिर से चालू करवाने का अवसर लेकर आई है। दो साल से अधिक समय से लैप्‍स्‍ड को फिर से चालू कराने की अनुमति नहीं थी लेकिन अब इसे फिर से चालू करवाया जा सकता है।

यूपी: 70 साल की महिला से दरिंदगी, हालत नाजुक, आरोपी गिरफ्तार

क्राइम डेस्क। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से एक 70 साल की वृद्ध महिला से बलात्कार का मामला सामने आया है। जहां आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना 1 दिसंबर की है, पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी राम किशन को गिरफ्तार कर लिया है।

इस घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इलाज जारी है। वहीं इस घटना के बाद सोमवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिलाओं के खिलाफ अपराध के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला किया और कहा कि “बीजेपी के शासन में महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं”।

राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कई मामलों का हवाला देते हुए, उत्तर प्रदेश के पूर्व CM ने कहा, “उत्तर प्रदेश में महिलाओं की स्थिति दिन पर दिन खराब होती जा रही है। हर दिन बलात्कार की घटनाएं होती हैं। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के कथित प्रचारक सत्ता में होने के बाद भी “अमानवीय घटनाओं” की जांच करने में विफल रही है। यहां तक ​​कि नाबालिग लड़कियां भी क्रूरता का शिकार हो रही हैं।

यह घटना हैदराबाद में हुए महिला पशु चिकित्सक के क्रूर बलात्कार और हत्या के बाद की है, जिसके बाद बलात्कार पीड़ितों के लिए न्याय और महिला सुरक्षा के लिए कड़े कानूनों की मांग के साथ देश भर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।

एक्ट्रेस Radhika Apte का खुलासा- Nude सीन के बाद ऑफर होने लगी थी Adult फिल्में

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म ‘पैडमेन’ में नजर आई एक्ट्रेस Radhika Apte ने एक बड़ा खुलासा किया है। Radhika Apte ने कहा कि ‘बदलापुर’ में बोल्ड किरदार निभाने के बाद एडल्ट कॉमेडी के ऑफर्स आने लगे थे। ‘बदलापुर’ के उस एक ‘न्यूड’ सीन को लेकर लोगों की उनके प्रति एक खास सोच बन गई।

एक रिपोर्ट के मुताबिक- Radhika Apte को जब ये फिल्म में ऑफर की गईं तो उन्होंने इन फिल्मों को ठुकरा दिया। Radhika Apte का कहना था कि वह उन प्रोजेक्ट्स को नहीं करतीं, जिसमें वह फिल्म और फिल्ममेकर के नजरिए से सहमत न हो। बेशक Radhika Apte उन एक्टर्स में हैं, जो अपनी बातें खुलकर रखती हैं।

Radhika Apte ने बताया कि मैंने ‘बदलापुर’ में एक बोल्ड दृश्य किया और एक शॉर्ट फिल्म ‘अहिल्या’ की थी, तो वे मुझे एक खास छवि वाले रोल के लिए उपयुक्त समझने लगे थे। मैंने बहुत सारे ऑफर्स ठुकरा दिए, मुझे नहीं पता कि ये मेरे लिए अच्छा था या नहीं।

Radhika Apte ने आगे बताया कि बॉलीवुड की गलत संस्कृति का उन पर बहुत प्रभाव पड़ा। वह बोलीं- मुझे नहीं लगता कि वे कई अवसरों पर समानता की बात करते हैं। मैं कई लोगों से सहमत नहीं हो पाती। कई बार खुद को लेकर हैरान भी होती हूं कि क्या मैं मेरा एक कड़वा और सनकी व्यक्तित्व है, जिसकी वजह से मुझे बहुत कुछ नहीं मिल रहा।

CM योगी का बड़ा फैसला, शिक्षक की नौकरी के लिए ग्रेजुएशन में लाने होंगे 50% नंबर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित लोकभवन में मंगलवार को CM योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। योगी सरकार इस कैबिनेट बैठक में 34 प्रस्तावों पर मुहर लगी।

योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में तय हुआ कि शासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों को नौकरी पाने के लिए अब स्नातक में न्यूनतम 50 फीसदी अंक अनिवार्य होंगे। अभी तक ऐसी कोई अनिवार्यता नहीं थी। इन भर्तियों से संबंधित कई फैसले किए गए हैं। इसके साथ ही एनसीआर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा के घर खरीदारों और बिल्डरो को सरकार ने बड़ी राहत दी है।

इन 34 फैसलों पर लगी मुहर

मेगा प्रोजेक्ट वाली 4 यूनिट को 326 करोड़ का इंसेटिव।
श्री सीमेंट, रिलायंस सीमेंट, वरुण बेवरेजेज, असवारा पेपर्स।
औद्योगिक नीति में बदलाव को मंजूरी।
नोयडा, ग्रेटर नोएडा, के होम बायर्स के लिये बनी सब कमेटी की रिपोर्ट मंजूर।
बिल्डर्स के जो मामले सरकारी वजहों मसलन जमीन न मिलने, पॉलिसी में फंसे होने या ऑथरिटी के गलती से फंसे हैं, उनके लिये फंसी हुई अवधि ‘जीरो पीरियड’ मानी जायेगी। उनका इंट्रेस्ट माफ होगा। यह छूट उन्हीं बिल्डर को मिलेगी जो इसका फ़ायदा बायर्स को देंगे। साथ ही जून 2021 तक पजेशन देंगे। गड़बडी करने वाले अफसरों पर कार्रवाई भी होगी।
नोयडा सेक्टर 71 से ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क तक 15 किमी मेट्रो लाइन को मंजूरी।
यूपी बुनकरों को मिल रही बिजली सब्सिडी की नीति बदलेगी। करीब 850 करोड़ भार पड़ता था जबकि 150 करोड़ की सब्सिडी ही मिलती थी। 90 हजार कनेक्शन के लिये बजट प्रवाधान था जबकि 2।37 लाख कनेक्शन। काफी दुरुपयोग हो रहा था।
नई नीति में 1 HP पॉवरलूम को हर माह 240 यूनिट 3।50 रुपये में दिये जाएगा।
0।5 HP पर 120 यूनिट 3।50 रुपये में मिलेगी।
इन्हें सब्सिडाइज सोलर पैनल मिलेगा।
डिफेंस इंडस्ट्रियल एयरो स्पेस एंड एम्प्लॉयमेंट पॉलिसी में संसोधन।
जमीन पर 25% सब्सिडी।
00% स्टाम्प ड्यूटी में छूट।
30- पीडब्ल्यूडी में मार्ग सेतु, भवन और सड़क पर जीएसटी लागू करने को मंजूरी 12% जीएसटी लगेगी।
कैग की रिपोर्ट मिली है।
भदोही निर्माण प्राधिकरण में भवन नियमावली में बदलाव।
सुल्तानपुर के 33 राजस्व गांव को सदर क्षेत्र से दूसरी तहसील में शिफ्ट।
KGMU में विभिन्न विभागों के निर्माण में उच्च विशिष्ट जोड़ेगी।
RML में प्रथम निर्माण।
200 करोड़ से अधिक की लागत।
4 अफसरों के खिलाफ दंडात्मक करवाई को मंजूरी।
18 : शोहरत गढ़, तंबौर, महराजगंज, कोंच, खलीलाबाद, लखनऊ, वाराणसी का सीमा विस्तार।
8 नए फ्यूल स्टेशन पॉलिसी मंजूर।
पीडब्ल्यूडी संचालित करेगा।
NHAI, स्टेट हाइवे पर एक किलोमीटर या जिला मार्ग में 600 M, निजी मार्ग या अन्य पर 300 M की दूरी पर लगाया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में 300 मीटर दूरी पर लगाया जाएगा।
35×35 मीटर एरिया मैदानी, 20×20 शहरी या पहाड़ी क्षेत्र में एरिया होगा। 3 लाख लाइसेंस फीस होगी।

लालू प्रसाद यादव 11वीं बार निर्विरोध चुने गए RJD के अध्यक्ष

पटना। बिहार के पूर्व CM लालू प्रसाद यादव को एक बार फिर निर्विरोध राष्ट्रीय जनता दल का मुखिया चुन लिया गया है। मंगलवार को पार्टी कार्यालय में चार सेट में लालू का नामांकन पत्र दाखिल किया गया। एक मात्र नामांकन होने के कारण लालू यादव 11वीं बार राजद अध्यक्ष चुने गए हैं।

वहीं इससे पहले खबर थी कि तेजस्वी यादव को राजद अध्यक्ष बनाया जा सकता है, लेकिन ऐन वक्त पर लालू यादव को फिर से अध्यक्ष बनाने का फैसला किया गया।

मंगलवार को लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने पार्टी कार्यालय पहुंचकर पिता लालू का नामांकन पत्र दाखिल किया। फिलहाल, लालू यादव चारा घोटाले में रांची की बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं।

SBI अलर्ट: अगर नहीं किया ये काम तो जल्द बंद हो जाएगा आपका ATM डेबिट कार्ड !

बिजनेस डेस्क। अगर आपका भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में अकाउंट है और बैंक के ATM or debit Card कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए सतर्क होने की जरुरत है।

SBI बैंक ने ट्वीट कर कहा है कि ग्राहक अपने पुराने मैग्नेटिक ATM or Debit Card को बदलवा लें। ग्राहकों को यह काम 31 दिसंबर 2019 तक करना है क्योंकि वह नए साल से अपने पुराने ATM or Debit Card से पैसे नहीं निकाल पाएंगे।

दरअसल SBI ने ट्वीट करके कहा है कि जिन ग्राहकों के पास पुराने मैग्नेटिक कार्ड हैं, उसे तुरंत बदलवाना होगा। इसकी जगह ग्राहकों को EVM चिप वाला डेबिट कार्ड लेना होगा। इसकी अंतिम डेट 31 दिसंबर 2019 है।

SBI बैंक ATM or Debit Card पर किसी भी तरीके के फ्रॉड से बचने और पहले से अधिक सुरक्षित बनाने के लिए नए ईएमवी चिप वाला कार्ड जारी कर रहा है। ये नए चिप वाले ATM or Debit Card कार्ड अभी बिना किसी चार्ज के फ्री बन रहे हैं।

ग्राहकों को यह कार्ड बनवाने के लिए अपनी होम ब्रांच में जाकर अप्लाई करना होगा। होम ब्रांच यानी जिस ब्रांच में आपका खाता है, वहां जाकर नए ATM or Debit Card के लिए आवेदन करना होगा। अगर आप नेटबैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं तो ATM or Debit Card के लिए ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं।

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है रोजाना एक आंवले का मुरब्बा, जानें फायदें

हेल्थ डेस्क। आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को स्वस्थ्य रख पाना काफी मुश्किल है। इसके लिए जरूरत है अपने आहार में कुछ खास चीजों को शामिल करने की। अगर आप अपने डेली डायट में आंवले का मुरब्बा (Amla Murabba) शामिल करके खुद को फिट और हेल्दी रख सकते हैं। यही वजह है कि आंवले (Amla) का सेवन सदियों से किया जा रहा है।

आमतौर पर आंवले का उपयोग अचार, मुरब्बा और चटनी के रूप में किया जाता है। इसकी सबसे खास बात तो यह है कि इसे उबालने या धूप में सुखाने के बावजूद इसके पोषक तत्व ज्यों के त्यों बने रहते हैं, इसलिए इसे किसी भी रूप में खाना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।

1- कई बीमारियों में कारगर

आंवले का मुरब्बा कई बीमारियों को दूर करने में मदद करता हैं। इसके नियमित सेवन से हृदय रोग, डायबिटीज, बवासीर, अल्सर, दमा, ब्रॉन्काइटिस और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों का खतरा दूर होता है। एक या दो आंवला रोजाना खाकर आप खुद को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं।

2- हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाए

महिलाओं के लिए आंवला बेहद फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। दरअसल, अधिकांश महिलाओं में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम होती है, इसलिए उन्हें अपने डायट में आंवला या आंवले के मुरब्बे को शामिल करना चाहिए।

3- कब्ज की समस्या में कारगर

अगर आप कब्ज की समस्या से पीड़ित हैं तो आंवले के मुरब्बे में आपकी इस समस्या का समाधान छुपा हुआ है। आंवले का मुरब्बा खाने से पुराने से पुराना कब्ज दूर होता है। इसके अलावा यह गैस, अपच और एसिडिटी जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं में भी कारगर माना जाता है।

4- बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करे

आंवले का मुरब्बा शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। इस तरह से मुरब्बा दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करने में सहायता प्रदान करता है।

5- स्किन और बालों के लिए फायदेमंद

आंवले में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इसलिए इसे बालों और स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। आंवले का मुरब्बा गर्म दूध के साथ खाने से बालों के झड़ने की समस्या दूर होती है और बाल सुंदर, काले व मुलायम बनते हैं। इसके साथ ही यह समय से पहले चेहरे पर आनेवाली झुर्रियों को भी दूर करता है।

गौरतलब है कि आंवले में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। रोजाना एक आंवले का मुरब्बा खाने से आप सेहत के कई लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं, इसलिए इसे अपने डेली डायट का हिस्सा जरूर बनाएं।

अपनी डाइट में शामिल करें मूली, इन गंभीर बीमारियों में है मददगार

हेल्थ डेस्क। सर्दियों के मौसम में सफेद रंग की मूली की खूब बिक्री होने लगती है। अधिकांश लोग मूली को सलाद (Radish In Salads) के रूप में खाना पसंद करते हैं। मूली का सेवन आपको कई बीमारियों के खतरे से बचा सकता है और आपके स्वास्थ्य को फायदा पहुंचा सकता है। खासकर पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए मूली को अमृत माना जाता है।

1- इम्यून सिस्टम को बनाए मजबूत

सर्दियों के मौसम में सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियों से बचने के लिए मूली का सेवन जरूर करें। दरअसल, मूली की तासीर ठंडी होती है, फिर भी यह सर्दी-जुकाम से लड़ने में मदद कर सकती है। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर बीमारियों से लड़ने में सहायता प्रदान करती है।

2- पेट से जुड़ी परेशानियों में कारगर

अगर आप गैस, कब्ज या खराब पाचन जैसी पेट से जुड़ी किसी समस्या से आए दिन परेशान रहते हैं तो आपको अपने डायट में मूली को शामिल करना चाहिए। मूली भूख को बढ़ाती है और पाचन तंत्र को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करती है। इसके साथ ही गैस और कब्ज से राहत पाने के लिए इसका सेवन करना चाहिए।

3- हाई ब्लड प्रेशर को करें कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए मूली किसी कारगर औषधि से कम नहीं है। अगर आप अपने ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखना चाहते हैं तो मूली को अपने डायट में जरूर शामिल करें। दरअसल, मूली में पोटैशियम होता है, जो खाने में अधिक सोडियम की मात्रा को नियंत्रित करके हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को कम करता है।

4- पीलिया रोग में है फायदेमंद

पीलिया रोग में कच्ची मूली के सेवन को बेहद फायदेमंद माना जाता है। पीलिया से पीड़ित मरीज को रोजाना सुबह उठते ही एक कच्ची मूली खाना चाहिए। अगर पेशाब बनना बंद हो जाए तो मूली का रस पीना चाहिए। इसके साथ ही मूली का रस पेशाब के साथ होनेवाली जलन और दर्द से राहत दिलाता है।

5- थकान दूर कर अच्छी नींद दिलाए

मूली के सेवन से शारीरिक थकान दूर होती है और रात में अच्छी नींद आती है। अगर आप अनिद्रा की समस्या से परेशान हैं या फिर थोड़ा सा काम करके थक जाते हैं तो आपको मूली का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके साथ ही मूली के रस में नींबू और नमक मिलाकर पीने से शरीर का वजन नियंत्रित होता है।

6- डायबिटीज पीड़ितों के लिए फायदेमंद

मूली में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसके साथ ही इसके औषधीय गुण शरीर में इंसुलिन को नियंत्रित करने का काम करते हैं। मूली के नियमित सेवन से डायबिटीज के मरीजों का शुगर लेवल नियंत्रित रहता है, इसलिए इसे डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है।

7- कैंसर का खतरा होता है कम

मूली के नियमित सेवन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा कम होता है। मूली में पाए जाने वाले फाइटोकेमिकल्स और एंथोसियानिन्स कैंसर के रिस्क को कम करने में मदद करते हैं, जबकि इसमें मौजूद विटामिन सी एंटीऑक्सिडेंट की तरह काम करता है। यह भी पढ़ें: अपने डेली डायट में शामिल करें एक कटोरी सलाद, सेहत को होंगे ये जबरदस्त फायदे

8- किडनी को बनाए सेहतमंद

पेट के साथ-साथ मूली को किडनी के लिए भी सेहतमंद माना जाता है। दरअसल, मूली में ड्यूरेक्टिक गुण पाया जाता है, जिसे किडनी की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकलने में मदद करता है, इसलिए मूली को नेचुरल क्लींजर भी कहा जाता है।

राजनाथ सिंह की सुरक्षा में भारी चूक, काफिले के सामने अचानक कूदा शख्स

नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा में एक बड़ी चूक का मामला सामने आया है। मंगलवार को एक शख्स संसद के पास रक्षामंत्री के काफिले (के पास पहुंच गया। जब उसे पकड़कर उससे पूछा गया तो उसने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलना चाहता है। बाद में उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

प्राथमिक जांच के बाद पाया गया है कि इस 35 साल के व्यक्ति का नाम विश्वंभर दास गुप्ता है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति मानसिक तौर पर विक्षिप्त है।

35 वर्षीय इस व्यक्ति ने बताया कि उसे कुछ व्यक्तिगत परेशानियां हैं, जिनके चलते वह काफिले के सामने कूदा। उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। यह घटना मंगलवार डेढ़ बजे एमपी पार्किंग के लगे एक फव्वारे के पास हुआ। इस व्यक्ति ने बताया कि पुलिस उसका नाम आधार कार्ड (Aadhar Card) में बदलवाना चाहती है।