ITBP जवान ने अपने ही साथियों पर बरसाई गोलियां, 6 की मौत, 2 जवानों की हालत गंभीर

New Delhi। छत्तीसगढ़ से बेहद दर्दनाक गोलीकांड की घटना सामने आई है। यहां सुरक्षाबल के एक जवान ने अपने ही साथी जवानों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। बताया जा रहा है कि इस गोलीकांड में 5 जवान और गोली चलाने वाले आरोपी जवान समेत 6 की मौत हो गई है, वहीं 2 जवान गंभीर रूप से घायल हैं। ये सभी जवान ITBP के थे।

घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक ने बताया ITBP जवानों के बीच आपस में हुई फायरिंग के कारण 6 जवानों की मौत हो गई है। वहीं, इस गोलीकांड में बीचबचाव के दौरान दो जवान भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल हुए दोनों जवानों का इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सभी जवानों के शवों को रायपुर लाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि धौड़ाई जिले के ITBP कैंप कड़ेनार में ITBP के जवान एम रहमान ने अपने निजी हथियार के साथ अपने साथी पर गोली चलाई थी। गोलीकांड में रहमान खान, महेंद्र, विश्वरूप महतो, सुरप्रीत सरकार, उल्लास और दलजीत सिंह की मौत हो गई है। वहीं, घायल दो जवानों बीजीश और सीताराम की हालात गंभीर बनी हुई है।

ITBP के पीआरओ ने बयान जारी करते हुए बताया कि मृतक जवानों के नाम मसुदुल रहमान, सुरजीत सरकार, बिश्वरुप महतो, महेंद्र सिंह, दलजीत सिंह और बीजीश है। वहीं, घायल जवानों के नाम उल्लास और सीताराम हैं।

बताया जा रहा है कि मृतकों में पश्चिम बंगाल के मसुदुल रहमान, सुरजीत सरकार, बिश्वरुप महतो, हिमाचल प्रदेश के महेंद्र सिंह, पंजाब के दलजीत सिंहऔर केरल के बीजीश हैं। वहीं, घायल जवानों में केरल के उल्लास और राजस्थान के सीताराम दून हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.