30 C
Mumbai
Wednesday, September 9, 2026
Home Blog Page 196

दिल्ली चुनाव 2020: AAP के इन विधायकों पर बसपा की नजर, मायावती ने बनाई ये रणनीति

सूत्रों के अनुसार बसपा के राज्यसभा सदस्य डा। अशोक सिद्धार्थ, वीर सिंह और राजाराम को दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़ी पार्टी की रणनीति को कारगर तरीके से लागू करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने ग्रामीण दिल्ली और पूर्वांचल बहुल आबादी वाले अनधिकृत कालोनी क्षेत्रों में ध्यान केन्द्रित करने को कहा है। उल्लेखनीय है कि आगामी आठ फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में बसपा ने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है।

उम्मीदवारों के चयन की शुरुआती प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप देने के लिये बुधवार को मायावती की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें शामिल बसपा की दिल्ली इकाई के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि करीब दो घंटे तक चली बैठक में लगभग 40 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिये गये हैं। बैठक में आप के असंतुष्ट विधायकों को बसपा का टिकट देने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश इकाई के नेताओं को इन विधायकों से बात करने को कहा है। गौरतलब है कि आप ने अपने दर्जन भर से अधिक विधायकों को टिकट नहीं दिया है।

बैठक में तीनों प्रभारी राज्यसभा सदस्य के अलावा बसपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह और पार्टी की जिला इकाइयों के अध्यक्ष भी मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम अगले दो-तीन दिनों में तय कर लिये जाने की उम्मीद है। इसके बाद प्रचार अभियान को अंतिम रूप दिया जायेगा। विधानसभा चुनाव प्रचार में पार्टी अध्यक्ष मायावती के भी शामिल होने की उम्मीद है।

कप्तान कोहली की प्रशंसक दादी का हुआ निधन, खेल जगत ने इस तरह जताया शोक

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया की प्रशंसक दादी 87 वर्षीय चारुलता पटेल का निधन हो गया है। गत वर्ष इंग्लैंड में हुए विश्व कप क्रिकेट मैचों में यह दादी भारतीय टीम का हौंसला बढ़ाने के साथ ही स्टेडियम में सबके आकर्षण का केन्द्र रहीं थीं।

चारुलता पटेल के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज ‘क्रिकेट दादी’ के मुताबिक 87 वर्ष की पटेल ने 13 जनवरी को आखिरी सांस ली। पोस्ट में लिखा था, ‘भरे मन से ये सूचित करते हैं कि हमारी खूबसूरत दादी ने 13 जनवरी शाम 5:30 बजे आखिरी सांस ली।’ इसमें कहा गया, ‘हमारी दादी काफी जिंदादिल थी और अलग ही थी। हम सभी के शुक्रगुजार है जिन्होंने पिछले साल तुम्हे खास महसूस कराया। उन्हें बहुत अच्छा लगा।’ इंग्लैंड में पिछले साल 2 जुलाई को भारत और बांग्लादेश का मैच देखने व्हीलचेयर पर आई पटेल ने सभी का ध्यान खींचा था। उनका उत्साह देखकर विराट कोहली और रोहित शर्मा व्यक्तिगत तौर पर उन्हें धन्यवाद देने गए थे।

इस दौरान टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा ने स्टैंड में जाकर उनसे मुलाकात की थी। विराट और रोहित शर्मा को इस दादी ने आशीर्वाद भी दिया था। इसके बाद उन्हें कोहली की सुपर दादी के रूप में पहचान मिली थी। कोहली और रोहित ने उनके साथ तस्वीरें भी शेयर की थीं।

BCCI ने निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया कहा कि टीम इंडिया की सुपरफैन दादी चारुलता पटेल जी हमेशा हमारे दिलों में बनी रहेंगी। खेल के प्रति उनका जुनून हमें प्रेरित करता रहेगा। उनकी आत्मा को शांति मिले। जिस तरह से वह टीम इंडिया का हौसला बढ़ा रही थीं, उसने सभी उनके प्रशंसक हो गये। विराट ने उन्हें कुछ मैचों के टिकट भी गिफ्ट किये थे। चारुलता तब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं।

दिल्ली चुनाव 2020: ‘AAP’ के खिलाफ बीजेपी ने बनाई ये रणनीति, केजरीवाल की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी बीजेपी एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। पार्टी ने अब जननायक जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल का सहयोग लेकर दिल्ली जीतने की प्लानिंग की है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी के नेता सीधे-सीधे इस रणनीति पर बात करने से बच रहे हैं, लेकिन जननायक जनता पार्टी जेजेपी के माध्यम से केजरीवाल के गढ़ में सेंध लगाने की पूरी तैयारी है।

सूत्रों का कहना है कि खुद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह रणनीति बना रहे हैं। जननायक जनता पार्टी के नेताओं का कहना है कि इस बारे में जल्द फैसला ले लिया जाएगा कि चुनाव बीजेपी के साथ चुनावी गठबंधन में लड़े जाएंगे या फिर अकेले। वहीं, अकाली दल के साथ बीजेपी चार सीटों पर गठबंधन कर सकती है।

जननायक जनता पार्टी के प्रवक्ता दीप कमल सहारन के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल का करिश्मा सिर्फ शहरी क्षेत्रों तक सीमित है, जबकि दिल्ली से सटे ग्रामीण इलाकों में फैले पिछड़ेपन से लोग नाराज हैं। उधर, शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पार्टी प्रवक्ता डॉ। दलजीत सिंह चीमा ने भी साफ किया है कि जल्द ही बीजेपी, पार्टी हाईकमान के साथ मिलकर दिल्ली विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार की जाएगी और उम्मीदवारों के नाम की घोषणा होगी।

JJP प्रवक्ता दीप कमल सहारन ने आगे कहा अरविंद केजरीवाल भले ही पिछले 5 सालों में किए गए विकास कार्यों के नाम पर वोट मांग रहे हो, लेकिन अगर बीजेपी, जेजेपी, और अकाली दल साथ मिलकर चुनाव लड़ते हैं तो आप के लिए लड़ाई आसान नहीं रह जाएगी।

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में मिली हार पर सौरव गांगुली ने कही ये बड़ी बात

स्पोर्ट्स डेस्क। आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में टीम इंडिया को मिली हार के बाद BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने एक बड़ी बात कही है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) अध्यक्ष सौरव गांगुली को उम्मीद है कि टीम इंडिया एकदिवसीय सीरीज में वापसी करेगी।

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि टीम में वापसी की पूरी क्षमताएं हैं। पहले एकदिवसीय में खराब प्रदर्शन के कारण भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। BCCI अध्यक्ष ने कहा कि बाकि दो एकदिवसीय मैचों में शानदार मुकाबला देखने को मिलेगा। पूर्व कप्तान रहे सौरव गांगुली ने कहा कि वर्तमान में भारतीय टीम काफी अच्छी है और केवल एक हार से उसपर सवाल नहीं उठाया जा सकता। टीम पहले भी इस प्रकार के हालातों से गुजरी है। अभी दो साल पहले ही भारतीय टीम ने शुरुआती दो मैच हारने के बाद शानदार वापसी की थी।

वहीं इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के रवैये पर सवाल उठाया था। पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने कहा कि विराट ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज एडम जंपा को हल्के में लेकर अपना विकेट गंवा दिया था। गौरतलब है कि विराट पहले एकदिवसीय में तीन की जगह चार नंबर पर उतरे थे और केवल 16 रन बनाकर पेवेलियन लौट गये थे।

कश्मीर मुद्दे को लेकर UNSC में पाकिस्तान को फिर बड़ा झटका, बताया भारत का आंतरिक मुद्दा

नई दिल्ली। कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान को एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) से बड़ा झटका लगा है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में यह मुद्दा उठाने को लेकर समर्थन पाने की पाकिस्तान की कोशिश बुधवार को फिर असफल हो गई। पाकिस्तान को सिर्फ अपने सदाबहार दोस्त चीन का ही साथ मिला।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत ने स्पष्ट किया कि द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य करने के लिए पाकिस्तान को कुछ अहम मसलों पर फोकस करना होगा। पिछली बार मात खाने के बावजूद पाकिस्तान ने चीन के जरिये बुधवार को फिर से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में कश्मीर मुद्दा उठाने की कोशिश की थी। चीन अन्य विषयों के अंतर्गत सुरक्षा परिषद के बंद कमरे में कश्मीर पर चर्चा चाहता था।

हालांकि फ्रांस ने उसी समय कश्मीर को भारत और पाकिस्तान का द्विपक्षीय मुद्दा बताते हुए इस पर चर्चा का विरोध किया था। यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने कहा ‎कि एक बार फिर हमने देखा कि एक सदस्य ने यह मुद्दा उठाने की कोशिश की, जिसे अन्य किसी का समर्थन नहीं मिला। हमें खुशी है कि इस मामले में पाकिस्तानी के किसी अनर्गल आरोप को सुरक्षा परिषद ने चर्चा योग्य नहीं पाया।

सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान के सहयोगी चीन ने इस बैठक के लिए दवाब बनाया। अगस्त में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटे जाने के बाद भी चीन ने इस मुद्दे पर UNSC की बैठक बुलाई थी। हालांकि तब चीन और पाकिस्तान को इससे कुछ भी हासिल नहीं हुआ, क्योंकि सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने इसे भारत का आंतरिक मुद्दा करार देते हुए कार्रवाई से इनकार कर दिया था। इसके बाद दिसंबर में भी चीन ने कश्मीर पर चर्चा कराने के लिए बैठक का आग्रह किया था, लेकिन तब बैठक नहीं हुई।

UNSC में 5 स्थाई सदस्य देश हैं, जबकि 10 निर्वाचित सदस्यों का निश्चित कार्यकाल होता है। अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस और चीन इसके स्थाई सदस्य हैं। चीन के अलावा बाकी 4 सदस्य देश कश्मीर मुद्दे पर दखल देने से इनकार करते रहे हैं। भारत सरकार के रुख का समर्थन करते हुए इन देशों ने सभी विवाद भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय बातचीत से सुलझाने को कहा है।

CAA कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम लीग ने दी चुनौती, इस दिन होगी सुनवाई

नई दिल्ली। देश में लागू नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के नोटिफिकेशन को Supreme Court में चुनौती दी गई है। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने इसके खिलाफ याचिका दाखिल की है। याचिका में CAA के नोटिफिकेशन पर रोक की मांग की गई है। गौरतलब है कि 10 जनवरी से देश में CAA कानून लागू हो गया है। इसके साथ ही देश में NRC लागू करने की सरकार की क्या योजना है, ये मामला भी सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने ही ये याचिका भी दाखिल की है।

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग की ओर से दी गई याचिका में कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट केंद्र सरकार से पूछे कि क्या देशभर में NRC लागू करने की सरकार कोई तैयारी कर रही है? याचिका में आईयूएमएल ने CAA के तहत नागरिकता प्रदान करने के लिए लगभग 40000 गैर-मुस्लिम प्रवासियों की पहचान करने के लिए यूपी सरकार के कदमों का हवाला दिया है और कानून के संचालन पर तत्काल रोक लगाने के लिए कहा है।

वहीं दूसरी अर्जी में एनपीआर और NRC के बीच संबंध को लेकर कथित तौर पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य केंद्रीय मंत्रियों द्वारा विरोधाभासी बयानों का हवाला दिया है। याचिका में मांग की गई है कि अगर NRC अखिल भारतीय NRC के लिए पहला कदम है तो केंद्र सुप्रीम कोर्ट में एक बयान दे। 22 जनवरी को CAA के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर सुनवाई होनी है।

पहली बार यूपी में हो रही CPA कांफ्रेंस का हुई शुभारंभ, इन बिंदुओं पर होगी चर्चा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पहली बार होने वाली कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (CPA) के इंडिया रीजन की कांफ्रेंस को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दीप जलाकर 7वें सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत सभी CPA कांफ्रेंस के सभी प्रतिनिधि मौजूद रहे।

विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने बताया विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने बताया था कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र का सम्मेलन पहली बार उत्तर प्रदेश में हो रहा है। इससे पूर्व 6ठां सम्मेलन बिहार के पटना में आयोजित किया गया था। राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (CPA) की राष्ट्रमंडल देशों में 180 से अधिक शाखाएं हैं।

इन बिंदुओं पर होगी चर्चा

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि सम्मेलन में बजट प्रस्तावों पर चर्चा के समय जनप्रतिनिधियों की क्षमता बढ़ाना और जनप्रतिनिधियों का ध्यान विधायी कार्यों की ओर बढ़ाने पर उद्बोधन होंगे। पहले विषय पर राज्यसभा उप सभापति हरिवंश मुख्य भाषण देंगे जबकि केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी दूसरे विषय पर मुख्य वक्ता होंगे।

राज्यपाल करेंगी समापन

दो दिन चलने वाली कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (CPA) के इंडिया रीजन की कांफ्रेंस में जनप्रतिनिधियों की कार्यकुशलता वृद्धि और सदन की बैठकों का स्तर बेहतर बनाने पर चर्चा होगी। इसमें भाग लेने के लिए आस्ट्रेलिया और मलेशिया के पर्यवेक्षकों के अलावा विभिन्न प्रदेशों के 100 से अधिक प्रतिनिधि लखनऊ पहुंच चुके हैं। नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी, बसपा के दल नेता रितेश पाण्डेय समेत कई संसद सदस्य, विधानमंडल के वर्तमान व पूर्व सदस्य शामिल होंगे। विधानसभा मंडप में आहूत कार्यक्रम का समापन 17 जनवरी को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी।

ओडिशा में कोहरे की वजह से बड़ा रेल हादसा, बेपटरी हुए आठ डिब्‍बे, 40 यात्री घायल

नई दिल्ली। ओडिशा में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। ओडिशा के कटक निर्गुन्डी में वीरवार सुबह सात बजे एक मालगाड़ी ने लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में टक्‍कर मार दी जिससे ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में 40 यात्रियों के घायल होने की खबर है। रेल हादसे का मुख्य कारण घना कोहरा बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किये हैं। सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने कहा, चूंकि ट्रेन मुंबई से शुरू हुई थी, इसलिए हमने अतिरिक्त हेल्पलाइन की स्थापना की, ताकि ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के रिश्तेदारों को अपडेट मिल सके।

ये हेल्पलाइन सेवा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT), मुंबई में दादर और LTT और पड़ोसी ठाणे और कल्याण स्टेशनों पर उपलब्ध हैं। हेल्पलाइन नंबर CSMT- 55993 (रेलवे नंबर) हैं।

ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की सूचना कुछ यात्रियों द्वारा ट्वीट कर दिए जाने के बाद राहत एवं बचाव का कार्य शुरू किया गया। रेलवे की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार यह हादसा घने कोहरे के कारण हुआ। पूर्वतट रेलवे की ओर से जारी ब्रीफिंग में कहां जा रहा है कि घने कोहरे के कारण यह ट्रेन एक मालगाड़ी के गार्ड के डिब्बे से टकरा गई।

इस हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे की राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंची तथा घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया। हादसे के कारण रेलवे के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इस कारण इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है तथा कई ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है।

मुंबई-भुवनेश्वर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में करीबन 400 यात्रियों के यात्रा करने की सूचना है। इन यात्रियों को ट्रेन से बाहर निकाल कर कटक भुवनेश्वर भेजने के लिए बस की व्यवस्था किए जाने की जानकारी पूर्व तट रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ज्योति प्रकाश मिश्र ने दी है।

ट्रेन हादसे में आवागमन ठप

ट्रेन हादसे के बाद से ही उक्त मार्ग पर आवागमन ठप हो गया जिससे कई ट्रेनों के मार्ग को बदल दिया गया है। जानकारी के मुताबिक 12880 भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस को भाया नाराज, 58132 पूरी-राउरकेला पैसेंजर रेलगाड़ी को भाया नाराज, 18426 दुर्ग पूरी एक्सप्रेस को भाया नाराज, 12831 धनबाद-भुवनेश्वर राजारानी-एक्सप्रेस को भाया नाराज, 68413 तालचर पुरी मेमू ट्रेन को भाया नाराज रूट से चलाया जा रहा है।

हेल्पलाइन नंबर जारी

यात्रियों की सुविधा और उनके परिजनों को जानकारी प्रदान करने के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। मुख्य दफ्तर 18003457401/402 भुवनेश्वर स्टेशन-0674-1072, पुरी स्टेशन में -06752-1072 पर संपर्क किया जा सकता है।

चारा घोटाला के 5वें मामले में रांची की CBI अदालत में पेश हुए लालू यादव, बयान दर्ज

नई दिल्ली। चारा घोटाला मामलों में सजा काट रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज गुरुवार को पेशी के लिए रांची की CBI अदालत पहुंचे हैं। लालू यादव ने डोरंडा कोषागर मामले में कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया। इस दौरान लालू यादव के साथ उनके सबसे करीबी नेता भोला यादव मौजूद रहे। वहीं कोर्ट के कैंपस में भारी सुरक्षा बल तैनात था।

दरअसल, चारा घोटाले के पांचवें मामले डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ रुपये की अवैध निकासी की मामले में गुरुवार को लालू यादव अपना बयान दर्ज करा रहे हैं। CBI के विशेष जज सुधांशु कुमार शशि की अदालत में लालू की पेशी हुई है। इस बीच लालू को टायलेट भी ले जाया गया। लालू के वकील ने बताया कि डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में आइपीसी की धारा 313 के तहत बयान दर्ज कराया है।

कड़ी सुरक्षा के बीच लालू यादव को CBI के विशेष जज एसके शशि की अदालत में लाया गया लालू को करीब 10:30 बजे अदालत लाया गया। कोर्ट की कार्यवाही करीब 11:00 बजे से शुरू होगी, तब तक लालू प्रसाद यादव इंतजार कर रहे हैं। संभावना है कि CBI जज 11: 30 बजे बैठेंगे। तब लालू के बयान दर्ज होगा। लालू की पेशी को लेकर सिविल कोर्ट में सुरक्षा के भारी इंतजाम किए गए हैं सुरक्षा कर्मियों का भी जमावड़ा लगा हुआ है।

गौरलतब है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले के चार मामलों में अब तक सजा पा चुके हैं। उन्‍हें रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल में कैदी नंबर 3351 के रूप में रखा गया है। हालांकि 11 गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लालू को फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में रांची के रिम्‍स में भर्ती कराया गया है। जहां पेइंग वार्ड में डॉक्‍टरों की टीम उनकी नियमित देखरेख कर रही है। लालू यादव को जहां चाईबासा और देवघर मामले में जमानत मिल चुकी है। वहीं दुमका कोषागार के दो मामले में सबसे अधिक सात-सात साल (कुल 14 साल) की सजा सुनाई गई है।

पाकिस्तान में आई भारी तबाही, अब इस वजह से हो गई 75 लोगों की मौत, 40 घायल !

वर्ल्ड डेस्क. पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान में भारी बर्फबारी और मूसलाधार बारिश के कारण हुए हिमस्खलन और भूस्खलन से लगभग 75 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है की बर्फबारी और मूसलाधार बारिश के कारण हुए हिमस्खलन और भूस्खलन से घटनाओं में महिलाओं व बच्चों समेत करीब 75 लोगों की मौत हो गई। प्राकृतिक आपदा में 40 से अधिक घायल हो गए हैं।

कड़ाके की ठंड और खराब मौसम ने देशभर में लोगों के लिए काफी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। सड़क यातायात और संचार सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित हुई हैं। कई इलाकों में शीतलहर से जनजीवन ठप हो गया है और देशभर में करीब 75 लोगों की मौत हो गई है।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के हवाले से खबर में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हिमस्खलन की घटनाओं से कम से कम 57 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लापता हो गए। इसमें बताया गया कि बलूचिस्तान में बारिश और बर्फबारी की घटनाओं में 17 लोगों की मौत हो गई।