29 C
Mumbai
Thursday, September 10, 2026
Home Blog Page 165

चेन्नई में CAA के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिलाएं, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

चेन्नई. नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। तमिलनाडु के 6 से ज्यादा शहरों में महिलाएं सड़कों पर उतर गई हैं और CAA के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। चेन्नई में हालात अब बेकाबू हो गए हैं। चेन्नई के वाशरमैनपेट में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, फिर कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया था। हालांकि बाद में प्रदर्शनकारियों को रिहा कर दिया गया।

चेन्नई पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों से भिड़ंत में चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। इनमें एक महिला डिप्टी कमिश्नर, दो महिला अधिकारी और एक सब-इंस्पेक्टर शामिल है। कहा जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों के पथराव में पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। उधर प्रदर्शनकारियों का भी कहना है कि उनके खेमे से भी कुछ लोग जख्मी हुए हैं। बवाल बढ़ने पर पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। इनकी रिहाई के लिए लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में स्थिति नियंत्रण में आ गई। चेन्नई ही नहीं बल्कि कोयंबटूर और मदुरै में नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन देखने को मिला।

नागिरकता कानून के खिलाफ उतरी महिलाओं की मांग है कि हर हाल में केंद्र सरकार नागरिकता कानून को वापस लें। इन विरोध प्रदर्शनों में लगातार केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है, साथ ही अमित शाह के खिलाफ भी नारेबाजी की जा रही है।

ह्यूमनायड रोबोट सोफ‍िया से पूछा लोगो ने ये सवाल, मिला ये जबाब

DJL½FFSF¯FÀFe : ¶FeE¨F¹Fì dÀ±F°F À½F°FÔÂF°FF ·F½F³F ÀF·FF¦FFS ¸FZÔ »FFZ¦FFZÔ IZY ÀF½FF»FFZÔ IYF ªF¶FF¶F QZ°Fe ÀFFZdRY¹FFÜ ªFF¦FS¯F

नई दिल्ली. बीएचयू स्थित स्वतंत्रता भवन सभागार में शुक्रवार को टेक्नेक्स के तहत आयोजित केलीडोस्कोप में ह्यूमनायड रोबोट सोफिया थी. बीएचयू स्थित स्वतंत्रता भवन सभागार में शुक्रवार को टेक्नेक्स के तहत आयोजित केलीडोस्कोप में ह्यूमनायड रोबोट सोफिया थी. इस दौरान टेक्‍नेक्‍स 2020 के आयोजन में लोगों ने सोफ‍िया से तरह तरह के सवाल भी पूछे. बनारस में हों और बातों को कहने और बनाने वाले बनारसी मूड के लोग आयोजन में हों तो रोबोट से भी अजब अनोखे सवाल हो सकते हैं. कुछ यही नजारा शुक्रवार की रात बीएचयू में सोफ‍िया संग संवाद पर भी नजर आया.

DJL½FFSF¯FÀFe : ¶FeE¨F¹Fì dÀ±F°F À½F°FÔÂF°FF ·F½F³F ÀF·FF¦FFS ¸FZÔ »FFZ¦FFZÔ IZY ÀF½FF»FFZÔ IYF ªF¶FF¶F QZ°Fe ÀFFZdRY¹FFÜ ªFF¦FS¯F

लोगों ने सोफ‍िया से पूछता कि क्‍या आप शादी करेंगी? इस पर सोफ‍िया ने बिना झिझक शादी से मना कर दिया। इसी तरह कई अन्‍य सवालों का भी सोफ‍िया ने धर्म आध्‍यात्‍म साहित्‍य और संस्‍कृतिक की राजधानी काशी में जवाब दिया। वहीं अपने जन्‍मदिन पर पहली बार बनारसी साड़ी पहनकर इतरा रही सोफ‍िया ने जन्‍मदिन पर केक भी काटा। सोफ‍िया का लोगाें संग सवाल- जवाब का दौर चला जो यह पहला मौका था जब मानव और मशीन का काशी में संवाद हुआ हो.

इसे बनाने वाली कंपनी हैनसन रोबोटिक्स के चीफ टेक्नोलॉजी आफिसर अमित कुमार पांडेय ने रोबोट के क्रमबद्ध विकास व इतिहास से प्रतिभागियों को वाकिफ कराया। कहा पहले जो रोबोट बनाए जाते थे, वे अकेले रहते थे. वर्तमान समय के रोबोट मानव के बीच रहकर उनसे संचार स्थापित करते हैं. ऐसे रोबोट को ही आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की संज्ञा दी जा रही है. भावनात्मक रूप से सोफिया को संवेदनशील बनाया गया है. आज के रोबोट मानव की संवेदनाओं को महसूस कर रहे हैं। ह्यूमनायड रोबोट डाक्टर के रूप में काम कर रहा है। बीमार व्यक्ति को छू कर उन्हें किस प्रकार की दवा चाहिए, यह सुझाव भी दे रहा है. मानव जाति दिव्यांगता के कारण जिन सुख-सुविधाओं से महरूम रहता है, इन रोबोट की सहायता से उसकी भरपाई हो रही है.

आम आदमी पार्टी के बागी नेता की फॉर्च्यूनर कार घर के बाहर से चोरी, गजियाबाद पुलिस ने दर्ज की FIR

नई दिल्ली. विख्यात कवि कुमार विश्वास की फॉर्च्यूनर कार घर के बाहर से चोरी, जिसके बाद पुलिस को खबर दी गई. आम आदमी पार्टी के बागी नेता और देश-दुनिया में मशहूर कवि कुमार विश्वास की फॉर्च्यूनर कार गाजियाबाद स्थित आवास के बाहर से चोरी हो गई. चोरी की इस घटना का खुलासा होते ही गाजियाबाद पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है. बता दें कि कवि कुमार विश्वास गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-3 में रहते हैं और कार उनके आवास के बाहर खड़ी थी, शनिवार सुबह कार गायब थी. कुमार विश्वास की ओर से मिली शिकायत पर गाजियाबाद पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है और कार की तलाश में कई टीमें गठित की गई हैं.कुमार विश्वास से मामला जुड़े होने से गाजियाबाद पुलिस ने कार की तलाश में कई टीमों को लगाया है. माना जा रहा है कि जल्द ही कार की बरामदगी हो सकती है। बतौर कवि उन्होंने अपनी विशेष पहचान बनाई है. उनकी कविता ‘कोई दीवाना कहता है…’ बेहद लोकप्रिय है, लोग कवि सम्मेलनों के दौरान इस कविता को सुनाने की अपील जरूर करते हैं.

कभी आम आदमी पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल के बेहद करीबी कुमार विश्वास फिलहाल बागी AAP नेताओं में शुमार हैं. उन्होंने अब तक AAP से इस्तीफा नहीं दिया है। वह AAP के संस्थापक नेताओं में हैं. ओखला से AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के साथ मतभेदों के चलते उन्होंने आम आदमी पार्टी से दूरी बनाई है। वह AAP के सदस्य तो हैं, लेकिन वह किसी कार्यक्रम में नहीं जाते हैं.

2011 में शुरू हुए अन्ना आंदोलन के दौरान कुमार विश्वास उसमें न केवल शामिल हुए, बल्कि जनलोकपाल आंदोलन के लिए बनाई गई टीम अन्ना के प्रमुख सदस्य रहे. इसके बाद आम आदमी पार्टी का गठन हुआ तो उन्हें AAP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के तौर पर भी जोड़ा गया.
2014 में उन्होंने उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा, लेकिन वे बुरी तरह हार गए.

प्यार में रोड़ा बन रही माँ, नाबालिग बेटी ने की हत्या

क्राइम डेस्क. एक नाबालिग लड़की ने अपनी माँ की हत्या कर दी. ये घटना दिल्ली से सटे गजियाबाद की है. दिल्ली के बृज विहार थाने में तैनात दिल्ली पुलिस की हेड कांस्टेबल शशि शुक्ला को उसी की नाबालिग बेटी ने साजिश के तहत प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया. हत्या का कारण बेटी के प्यार के बीच में आ रही थी. जिसके चलते अपने प्रेमी के साथ मिलकर माँ को रास्ते से हटाने की ठान ली. और सही मौका देखकर माँ की हत्या कर दी.दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में प्यार में पागल एक नाबालिग बेटी ने अपनी ही मां की हत्या कर दी. दिल्ली के बृज विहार थाने में तैनात दिल्ली पुलिस की हेड कांस्टेबल शशि शुक्ला को उसी की नाबालिग बेटी ने साजिश के तहत प्रेमी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया. हत्या का कारण मां का प्रेमी और प्रेमिका के बीच आना था जो इस महिला पुलिसकर्मी की बेटी को रास नहीं आ रहा था. इस सनसनीखेज हत्या के बाद पूरा पुलिस महकमा सकते में है.

महिला पुलिसकर्मी अपनी नाबालिग बेटी को बार-बार लड़के से दूर रहने के लिए फटकार लगाती थी, जो उसे पसंद नहीं था. इसलिए उसने अपनी मां को रास्ते हटाने की खौफनाक साजिश रच दी. गुनाह कुबूलने के बाद पुलिस ने आरोपी लड़की और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर का हुआ ब्रेकअप, सामने आई ये वजह

मनोरंजन डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और एक्टर ईशान खट्टर का ब्रेकअप हो गया है। बता दें ‎कि ‎फिल्म “धड़क” के बाद से उनके रियल लाइफ में भी अफेयर के चर्चे थे। ले‎किन अब दोनों ने खुद ही अलग होने का फैसला लिया है और उनका यह फैसला प्रफेशनल है क्योंकि दोनों अपने प्यार के बजाय करियर और काम पर ध्यान देना चाहते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, जब जाह्नवी एक प्रमोशनल इवेंट में थीं, तभी वहां ईशान के आने से वह अनकम्फर्टेबल हो गईं। ‎जिसके बाद से ईशान से अलग होने का फैसला जाह्नवी कपूर ने लिया। वैसे जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर ने कभी भी अपनी रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया था, लेकिन इनकी डेटिंग के चर्चे हमेशा से थे।

इसके बाद जब जाह्नवी से एक चैट शो ईशान को डेट करने के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने इससे इनकार किया था लेकिन उनके भाई अर्जुन कपूर ने कहा था कि ईशान हमेशा जाह्नवी कपूर के आस-पास रहते हैं। यहां तक कि जाह्नवी के पापा बोनी कपूर ने भी कहा था कि वह जाह्नवी और ईशान की दोस्ती का सम्मान करते हैं।

वहीं जाह्नवी कपूरे के वक्रफ्रंट की बात करें तो अब फिल्म गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल में लीड रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा वह फिल्म “दोस्ताना 2” में भी कार्तिक आर्यन के साथ, “रूही अफजा” में राजकुमार राव के साथ और करण जौहर की फिल्म मल्टी-स्टारर फिल्म “तख्त” में नजर आएंगी। वहीं ईशान खट्टर भी फिल्म “खाली पीली” में अनन्या पांडे के साथ नजर आने वाले हैं।

बॉलीवुड के इस अभिनेता को डेट कर रहीं है कटरीना कैफ, रोमांस की खबरें भी तेज

मनोरंजन डेस्क. बॉ‎लीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ पिछले कुछ दिनों से विकी कौशल से साथ चर्चे अब मजबूती में बदल गए हैं। इन दोनों को कई मौकों पर साथ भी देखा गया है। खबर है कि काफी समय से विकी के बारे में कटरीना कुछ फैसला नहीं ले पा रही थीं लेकिन अब उनके भीतर भी विकी के लिए फीलिंग्स जाग गई हैं।रिपोर्ट के अनुसार, कटरीना पहले विकी के साथ अपनी रिलेशनशिप पर उलझन में थीं। लेकिन अब उन्हें ऐसा महसूस होता है कि जैसा आदमी वह अपनी जिंदगी में चाहती हैं, विकी वैसे ही भरोसेमंद और विश्वसनीय व्यक्ति हैं। सूत्र के अनुसार, विकी को कमिटमेंट करने से डर नहीं लगता है और वह कटरीना के साथ अपनी रिलेशनशिप को सही दिशा में ले जाएंगे।

दरअसल, हाल में विकी ने कहा था कि उन्हें नहीं लगता है कि इस मामले पर कोई सफाई दिए जाने की जरूरत है। दूसरी तरफ कटरीना भी विकी के साथ अपनी रिलेशनशिप की चर्चाओं को जिंदगी का अहम हिस्सा बताया था। बता दें ‎कि इन लोगों की डेटिंग की चर्चा तभी से शुरू हो गई थी जब मसान ऐक्टर विकी ने कहा था कि उन्हें कटरीना पर क्रश है। इसके बाद दोनों के ऑफ स्क्रीन रोमांस के खबरें आने लगीं। बताया जा रहा है ‎कि एक रोमांटिक फिल्म के लिए दोनों को अप्रोच भी किया गया था। हालांकि इस बारे में कोई फाइनल खबर नहीं आई थी।

निर्भया के दरिंदों की फांसी का रास्ता साफ, इस दिन जारी होगा नया डेथ वारंट

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि निर्भया गैंगरेप एवं हत्या मामले में चार दोषियों को अलग-अलग फांसी दिए जाने की मांग करने वाली केंद्र की याचिका का लंबित रहना दोषियों को फांसी के लिए निचली अदालत द्वारा नयी तारीख जारी करने की राह में आड़े नहीं आएगा।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि चूंकि दोषियों की कोई याचिका शीर्ष न्यायालय के समक्ष लंबित नहीं है और उनमें से तीन की दया याचिकाएं राष्ट्रपति द्वारा खारिज की जा चुकी हैं, जबकि चौथे दोषी ने अब तक दया याचिका देने का विकल्प नहीं चुना है। ऐसे में निचली अदालत फांसी के लिए नई तारीख जारी कर सकती है।

न्यायमूर्ति आर भानुमति, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना की पीठ ने दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ केंद्र की याचिका 17 फरवरी को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दी।

दरअसल, हाई कोर्ट ने चारों दोषियों की फांसी पर रोक को निरस्त करने से इनकार कर दिया था। पीठ ने कहा, ‘हम यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि इन याचिकाओं के लंबित रहने को निचली अदालत द्वारा इस विषय पर अपने अनुसार विचार करने से एक रुकावट के तौर पर नहीं लिया जाए।

डोनाल्ड ट्रम्प का भव्य स्वागत के लिए सज रहा अहमदाबाद, सड़कों के दोनों ओर लगाए जा रहे…

अहमदाबाद. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का भव्य स्वागत करने के लिए अहमदाबाद सज रहा है। सड़कों के नवीनीकरण और रंग रोगन के साथ ही एक लाख जितने पौधे लगाए जा रहे हैं। अहमदाबाद हवाई अड्डे से गांधी आश्रम और मोटेरा स्टेडियम तक सड़कों के दोनों ओर युद्धस्तर पर पौध लगाए जा रहे हैं।अहमदाबाद एयरपोर्ड रोड, शाहीबाग रोड, भाट-कोटेश्वर रोड चिमनभाई पटेल ब्रिज के आसपास समेत बीआरटीएस कोरिडोर और मेट्रो के नीचे अलग अलग प्रकार की ट्री प्लान्ट किए जा रहे हैं। VVIP और VIP जिस रूट से गुजरेंगे, उसे करीब चार करोड़ रुपए की लागत से ग्रीन स्पेस डेवलप किया जा रहा है। फूटपाथों में 10 हजार फूल-पौधों के गमले रखे जा रहे हैं। चिमनभाई पटेल ब्रिज से मोटेरा स्टेडियम तक प्लाम, बोगनवेल, इंग्लीश करण, एक्जोश, टिकोमा, केलि एन्द्रा, बोट्स पाम इत्यादि के 50 हजार प्लांट लगाए जाएंगे।

एयरपोर्ट-इंदिरा ब्रिज-डफनाला तक करमदा-गेप फिलिंग फूल पौधे लगाए जा रहे हैं। बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति 24 फरवरी को अहमदाबाद आ रहे हैं और उनके ग्रांड वेलकम के लिए अहमदाबाद महानगर निगम द्वारा शहर को सजाने की युद्धस्तर पर कार्यवाही की जा रही है। जिस पर करीब 50 करोड़ से अधिक के खर्च का किया जाएगा।

 

 

 

क्रिकेट के इस दिग्गज की वापसी जल्द, अटकलों का दौर खत्म

स्पोर्ट्स डेस्क. भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट में बहुत जल्द फिर से वापसी हो रही है. इस खबर से माही के चाहने वालो की ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा. 38 साल का यह दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार है. माही भारतीय टीम के महान कैप्टन है उनके चाहने वाले उनको कूल कप्तान के नाम से पुकारते है. भारतीय टीम के एक अहम हिस्सा रहे है महेंद्र सिंह धोनी.भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट भविष्य को लेकर अटकलों का दौर लगभग खत्म हो गया है. 38 साल का यह दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं. धोनी ने आईपीएल 2020 के लिए अपना प्लान तैयार कर लिया है. चेन्नई सुपर किंग्स का ट्रेनिंग कैंप एक मार्च से शुरू हो रहा है. और धोनी 29 फरवरी को चेन्नई पहुंच जाएंगे. इस बार आईपीएल के मुकाबले 29 मार्च से शुरू होंगे. दूसरी तरफ, बताया जाता है कि सीएसके ने भी अपने ‘थाला’ के स्वागत के लिए खास तैयारी की है.

दो बार विश्व खिताब जीतने वाली भारत की टीम के कप्तान रहे धोनी इंग्लैंड में 2019 विश्व कप से टीम इंडिया के बाहर होने के बाद से ब्रेक पर हैं. पिछले साल नवंबर में मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान धोनी से उनकी वापसी के बारे में पूछा गया, तो उनका जवाब था, ‘जनवरी तक मत पूछो .’ धोनी को साल की शुरुआत में ही बीसीसीआई ने कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया था. लेकिन धोनी ने अपने भविष्य को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच रांची में अपनी घरेलू टीम झारखंड के साथ अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया था. इस तरह से उन्होंने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग के लिए खुद को तैयार रखने के संकेत भी दे दिए थे.

माही बहुत समय के बाद फिर से मैदान में नजर आएंगे. इस दिग्गज के करियर को लेकर बहुत सवाल उठ रहे थे. अब ये सारी अटकले दूर हो गयी है. बहुत जल्द ही क्रिकेट के मैदान में नजर आएंगे.

एक कपल ने धार्मिक स्थल पर किया ऐसा काम, सोशल मिडिया पर मचा बवाल

क्राइम डेस्क. म्यांमार में धार्मिक स्थल पर एक कपल ने पोर्न वीडियो बनाने का मामला सामने आया है. इतना ही नहीं उन दोनों ने वीडियो बनाने के बाद उसे पोर्न साइट पर अपलोड कर दिया. इसके बाद बवाल मच गया. इटली के एक कपल ने म्यांमार के पवित्र स्थल बागान में अपना 12 मिनट का पोर्न वीडियो बनाया. इसके बाद इस वीडियो को एक पोर्न वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया. जिसके बाद इसपर काफी बवाल हो रहा है. लोग कई तरह के सवाल कर रहे है.

इस पोर्न वीडियो को अब तक बहुत लोग देख चुके हैं. वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि यह धार्मिक स्थल पर ही शूट किया गया है. युगल जोड़े ने यह सब प्राचीन पगोडे में ही रिकॉर्ड किया है. ये एक बहुत ही शर्मनाक बात है की एक धार्मिक स्थल को अपमानित किया गया है.

वीडियो के बारे में स्थानीय लोगों को पता चला तो वे काफी नाराज हो गए. स्थानीय लोगों ने भी वीडियो को देखा और इसकी शिकायत करने की मांग करने लगे. धार्मिक इमारत और पगोडे के बाहर यौनाचार करना बहुत ही असहनीय है. इसके अलावा यह बागान में था, जो हमारे धर्म, संस्कृति और इतिहास की अनमोल धरोहर है. इस काम से ये इस धार्मिक स्थल के साथ हमारी समाज को भी प्रभावित करेगा।