28 C
Mumbai
Friday, September 11, 2026
Home Blog Page 158

Gay लव स्टोरी पर आधारित फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ की अच्छी शुरुआत, जानिए फर्स्ट डे कलेक्शन

मनोरंजन डेस्क. आयुष्मान खुराना हिंदी सिनेमा को अपनी हर फिल्म के साथ नया रूप देने में लगे हुए हैं। सेक्स जैसे विषय के बाद अब आयुष्मान होमोसेक्सुअलिटी जैसे विषय पर फिल्म लेकर आए हैं। 21 फरवरी को रिलीज हुई उनकी फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान एक गे लव स्टोरी है।इस फिल्म में आयुष्मान और जितेंद्र कुमार को रोमांस करते दिखाया गया है। इस फिल्म से सभी को बड़ी उम्मीदें थीं और यह रिलीज के बाद लोगों को खूब पसंद भी आ रही है। शुभ मंगल ज्यादा सावधान के बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने की उम्मीद थी। अब माना जा रहा है कि इस फिल्म ने शुक्रवार को अपने पहले दिन की कमाई बढ़िया की है। अनुमान है की शुभ मंगल ज्यादा सावधान ने अपने ओपनिंग डे पर 9 करोड़ का कलेक्शन किया है।
उल्लेखनीय है कि आयुष्मान खुराना की शुभ मंगल ज्यादा सावधान में टीवीएफ एक्टर जितेंद्र कुमार यानी जीतू उनके हीरो बने हैं। ये दोनों एक गे जोड़ी कार्तिक और अमन की भूमिका निभा रहे हैं। अमन का परिवार कार्तिक और उनके रिश्ते के खिलाफ है, जिसकी वजह से दोनों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। फिल्म में बधाई हो एक्टर गजराज राव और नीना गुप्ता, जीतू के मां-बाप बने हैं। वहीं मानवी गागरू, पंखुड़ी अवस्थी, सुनीता रजवार, नीरज सिंह और मनुऋषि चड्ढा भी इस फिल्म में अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं।

डायरेक्टर हितेश केवल्या ने इस बनाया है और आनंद एल राय और भूषण कुमार ने इसे प्रोड्यूस किया है। शुभ मंगल ज्यादा सावधान, साल 2017 में आई आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर स्टारर शुभ मंगल सावधान का सीक्वल है। इस फिल्म में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की कहानी दिखाई गई थी। फिल्म हिट रही थी और जनता से लेकर क्रिटिक्स तक ने इसकी खूब तारीफ भी की थी।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैनात होंगे मोहल्ला मार्शल: AAP

नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली के महिला एवं बाल विकास मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कई कदम उठाए हैं। उन्होंने तय किया है कि दिल्ली के हर इलाके में मोहल्ला मार्शल तैनात किए जाएंगे। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल से राजेंद्र पाल गौतम की शुक्रवार को हुई मुलाकात के बाद इसका खाका भी तैयार किया गया।स्वाति मालीवाल की अगुवाई वाली दिल्ली महिला आयोग दिल्ली भर में स्पा सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने और नाबालिग लड़कियों को तस्करी से बचाने के लिए छापेमारी सहित कई कदम उठा चुका है। कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा, ‘हमारे गारंटी कार्ड में महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
आगामी महीनों में मोहल्ला मार्शल स्थापित करने और महिला पंचायतों को मजबूत करने की योजना है।’ वहीं स्वाति मालीवाल ने कहा, “हमने बुराड़ी में मोहल्ला मार्शलों पर एक पायलट परियोजना का संचालन किया, जिसमें सिविल डिफेंस वालंटियर्स को उन जगहों पर तैनात किया गया जो सबसे अधिक असुरक्षित थे और जहां से हमें अधिकतम शिकायतें मिलीं।

इस प्रोजेक्ट से हमें बहुत ही शानदार परिणाम मिले और हमारा मानना है कि दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में इसे लागू किया जाना चाहिए। मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक विशेष बोर्ड का गठन भी सामाजिक कल्याण मंत्रालय दिल्ली सरकार की तरफ से किया जाएगा।

शाहीन बाग जाने वालों की जब्त हो गई जमानत, किससे की जाए बात: BJP

नई दिल्ली. शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से बातचीत न करने के आरोप में बीजेपी प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि किससे बातचीत की जाए। आप नागरिकता संसोधन कानून (CAA) आंदोलनकारियों से बात क्यों नहीं करते सवाल पर सुधांशु ने कहा कि रामलीला में हुए आंदोलन में डिमांड थी। मगर नागरिकता संसोधन कानून (CAA) में क्या डिमांड है, किससे बात करनी है यह पता ही नहीं है। शाही बाग जाने वालों की जमानत जब्त हो गई। जो नहीं गया उसने दो कहा कि मैं हनुमान चालीसा पढूंगा। वे खुद कहते हैं कि 4-5 हजार लोग बैठे हैं, उनमें से 4-5 लोग क्यों नहीं चुन लेते हैं।बीजेपी प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जिनके नेता शाहीन बाग में गए थे दिल्ली चुनाव में उनके 67 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई और जो नहीं गए और कहा कि हम हनुमान चालीसा का जाप करेंगे वे जीत गए।

बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि अमेरिका से तालिबान कतर में बात कर रहा है। अधीर रंजन ने सदन में यूएन का जिक्र किया। राष्ट्रपति के अभिभाषण में विपक्षी दल काला पट्टी नागरिकता संसोधन कानून (CAA) के विरोध में बांधकर आए। अमेरिकी कमिटी में अनुच्छेद 370 पर चर्चा के आरोप का जवाब देते हुए कहा कि विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि भारत अनुच्छेद 370 नहीं हटा सकता है। यह मामला यूएन में हैं।

लक्जरी बस की छत पर विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, केस दर्ज

अहमदाबाद. होटल के निकट रुकी लक्जरी बस की छत पर एक विवाहित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। यह घटना उस समय हुई जब यात्रियों को लेकर बस मध्य प्रदेश से गुजरात के पोरबंदर की ओर जा रही थी। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत के आधार पर बस के ड्राइवर और क्लीनर को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू की है।जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के धार जिले से गुजरात के पोरबंदर जा रही निजी ट्रावेल कंपनी की लक्जरी बस में एक विवाहिता यात्रा कर रही थी। इस महिला को पोरबंदर जाना था। देर रात छोटाउदेपुर के बोडेली में बस एक होटल के निकट रुकी। ज्यादातर यात्री भोजन इत्यादि के लिए उतर गए। लेकिन बस में सवार विवाहिता ने बस के अतिरिक्त ड्राइवर और क्लीनर से कहा कि बस में सोने की व्यवस्था करने को कहा।

विवाहिता को अकेला देख ड्राइवर और क्लीनर उसे बस की छत पर ले गए और वहीं सोने को कहा। विवाहिता के इंकार पर ड्राइवर और क्लीनर ने उसे छत से नीचे फैंकने की धमकी दी। बाद में क्लीनर ने विवाहिता से शारीरिक छेड़छाड़ शुरू कर दी। जिसे देख ड्राइवर नीचे उतर गया और उसके बाद क्लीनर ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। क्लीनर के बाद ड्राइवर भी बस की छत पर पहुंच या और विवाहिता के साथ अपनी हवस मिटाई। घटना के बाद विवाहिता ने बस के अतिरिक्त ड्राइवर और क्लीनर के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवा दी। जिसके आधार पर पुलिस ने ड्राइवर-क्लीनर को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की।

डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा पर छिड़ा विवाद, प्रियंका गांधी ने सरकार से मांगा जबाब

नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा का स्वागत करते हुए अब कांग्रेस पार्टी ने विवाद करना शुरू कर दिया है. कांग्रेस की नेता प्रियका गाँधी ने सरकार से जबाब मांगा है. की ट्रंप के दौरे में जो खर्चा होगा वह पैसा कहा से बीजेपी सरकार ला रही है. यह दौरा भारतीय प्रवासियों के बीच ट्रंप को फिर से चुने जाने के प्रचार अभियान में नहीं बदलना चाहिए. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यात्रा के आयोजन पर होने वाले खर्च पर उठाया सवाल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यात्रा के आयोजन पर होने वाले खर्च पर उठाया सवाल ट्रंप के भारत आगमन पर 100 करोड़ रुपये खर्च हो रहेये पैसा समिति के जरिए खर्च हो रहा, ये कहां से आ रहा.कांग्रेस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा पर होने वाले खर्च को लेकर सवाल उठाया है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के भारत आगमन पर 100 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं. लेकिन ये पैसा एक समिति के जरिए खर्च हो रहा है. देश को यह जानने का हक है कि सरकार ने इस समिति को कितना पैसा दिया है. प्रियंका गांधी ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘राष्ट्रपति ट्रंप के आगमन पर 100 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं. लेकिन ये पैसा एक समिति के जरिए खर्च हो रहा है. समिति के सदस्यों को पता ही नहीं कि वो उसके सदस्य हैं. क्या देश को ये जानने का हक नहीं कि किस मंत्रालय ने समिति को कितना पैसा दिया? समिति की आड़ में सरकार क्या छिपा रही है?’

कांग्रेस ने कहा कि तीन चीजों को ध्यान में रखे जाने की जरूरत है, जिसमें संप्रभुता, स्वाभिमान व देश का राष्ट्रीय हित शामिल है. उन्होंने कहा, “इस तरह के दौरे गंभीर होने चाहिए और अपनी छवि को बढ़ावा देने के लिए नहीं होने चाहिए.” ट्रंप 24 और 25 फरवरी को भारत दौरे पर आ रहे हैं.

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, “कांग्रेस भारत-अमेरिका संबंधों को समझती है और इसका समर्थन करती है. कांग्रेस जीएसपी व्यवस्था वापस लाना चाहती है, क्योंकि भारतीय विनिर्माता मुश्किल में हैं और इससे देश के छोटे श्रमिकों पर असर पड़ा है.”

कांग्रेस नेता ने कहा, “हमें पता चला है कि स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के लिए एक कोटा निर्धारित किया गया है. स्कूली बच्चों को भी लाइन में खड़ा किया जाएगा. प्रत्येक ब्लॉक से करीब 100 शिक्षकों को बुलाया गया है. सभी होर्डिंग जो लगाई गई हैं, वे किसी कमेटी की नहीं हैं.

बॉयफ्रेंड ने अपनी ही गर्लफ्रेंड का बनाया विडियो, सोशल मिडिया पर किया अपलोड

क्राइम डेस्क. एक महिला ने दुखद आपबीती सुनाते हुए कहा है कि किस तरह उनके पार्टनर ने स्पाई कैमरा लगाकर उनके इन्टिमेट और नेकेड वीडियो रिकॉर्ड कर लिए और फिर पॉर्न साइट पर भी डाल दिया. इतना ही नहीं, बॉयफ्रेंड ने महिला का एड्रेस सेक्स वेबसाइट पर भी शेयर कर दिया. इंग्लैंड के बर्मिंघम की रहने वालीं तीन बच्चों की मां ने शैरॉन थॉम्पसन ने बताया कि डैरेन नाम का शख्स दो साल तक उनका बॉयफ्रेंड रहा था. एक दिन महिला यह देखकर दंग रह गई कि उनके घर पर कई अनजान लोग आ रहे हैं.40 साल की शैरॉन ने बताया कि एक दिन उनके घर पर कुछ ही घंटों के भीतर 12 पुरुषों ने दरवाजा खटखटाया. वह काफी डर गईं और 13वें शख्स ने उन्होंने घर आने की वजह पूछी. तब जाकर उन्हें पता लगा कि उनका पता सेक्स वेबसाइट पर डाल दिया गया है. उन्हें फेसबुक पर भी सैकड़ों मैसेज आने लगे थे और लोग उनसे नेकेड फोटो की डिमांड कर रहे थे.

बाद में शैरॉन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इंग्लैंड के वोल्वरहैम्पटन की एक अदालत ने एक्स बॉयफ्रेंड को दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई. देश में क्राइम रुकने का नाम नहीं है. सोशल मिडिया पर ऐसे वीडियो हमेशा आते रहते है.

निर्भया के दोषी पवन ने नहीं मिला अपने वकील से, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

क्राइम डेस्क. निर्भया हत्या कांड का दोषी पवन तिहाड़ जेल में बंद है. बताया जा रहा है पवन कुमार गुप्ता ने अपने वकील रवि काजी से मिलने से इनकार कर दिया है।
निर्भया मामले में फांसी की सजा पाए चारों दोषियों में से एक पवन कुमार गुप्ता ने अपने वकील रवि काजी से मिलने से इनकार कर दिया है। बताया जा रहा है कि 17 फरवरी को जारी हुए नए डेथ वारंट के सिलसिले में वकील रवि काजी जेल में बंद दोषी पवन से मुलाकात करने के लिए गए थे, लेकिन उसने मिलने से साफ इनकार कर दिया है।आपको बता दे तिहाड़ जेल में बंद चारों दोषियों में से एक पवन कुमार गुप्ता के पास फांसी से बचने के लिए अब भी कुल तीन कानूनी विकल्प बचे हुए हैं, जिनका वह चाहे तो इस्तेमाल कर सकता है। इनमें पवन के पास सुधारात्मक याचिका और राष्ट्रपति के पास दया याचिका खारिज करने का विकल्प और इसके भी याचिका खारिज होने के बाद इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का भी विकल्प बचा हुआ है।

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट द्वारा 17 फरवरी को नया वारंट जारी किया गया है, जिसके मुताबिक आगामी 3 मार्च को सुबह 6 बजे सभी चारों दोषियों (मुकेश सिंह, अक्षय कुमार, विनय कुमार शर्मा और पवन कुमार गुप्ता) को तिहाड़ जेल संख्या-3 में फांसी दी जानी है। यह तीसरी बार है, जब दिल्ली की कोर्ट ने चारों दोषियों को फांसी देने के लिए डेथ वारंट जारी किया् है। इससे पहले पटियाला हाउस कोर्ट 22 जनवरी और 1 फरवरी को भी डेथ वारंट जारी कर चुका है, लेकिन दोषियों के सुप्रीम कोर्ट में जाने के चलते फांसी नहीं दी जा सकी।

परिजनों ने की हत्या कर, दिल्ली से दूर शव को लगया ठिकाने

क्राइम डेस्क. दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में एक परिवार ने झूठी शान के लिए अपनी ही बेटी को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया. न्यू अशोक नगर इलाके में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक परिवार ने झूठी शान के लिए अपनी ही बेटी को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को कार में रखकर तकरीबन 80 किलोमीटर दूर उत्तर-प्रदेश के अलीगढ़ की जावा नहर में ठिकाने लगा दिया. लड़की ने परिवार के खिलाफ अपने पड़ोस में रहने वाले एक लड़के से लव मैरिज कर ली थी.मरने वाली लड़की की पहचान शीतल चौधरी के रूप में हुई है। शीतल का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपने घर वालों की मर्जी के खिलाफ अपने ही गोत्र के पड़ोस में रहने वाले युवक से प्रेम-विवाह कर लिया था। वारदात के 22 दिन बाद पुलिस ने मामले का पर्दाफाश किया। पुलिस ने इस मामले में मृतक की मां सुमन, पिता रविंद्र, ताऊ संजय, फूफा ओम प्रकाश, फूफा के बेटे परवेश और जीजा अंकित को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस पड़ताल के लिए शीतल के घर पहुंची तो स्वजनों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए कहा कि वह अपने फूफा के घर चली गई है। पुलिस उसकी तलाश में फूफा के घर पहुंची तो शीतल का वहां भी कुछ पता नहीं चला। पुलिस को स्वजनों पर शक गहराने लगा। पुलिस ने शीतल के स्वजनों की कॉल डिटेल निकाली। इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग ले जाकर स्वजनों से पूछताछ की तो बताया कि 29 जनवरी को ही घर पर शीतल का गला दबाया था, इसके बाद शव को कार में रखकर अलीगढ़ लेकर गए और अगले दिन वहां नहर में फेंक दिया।

कप्तान कोहली की उम्मीद पर नहीं खरा उतरा ये खिलाड़ी !

स्पोर्ट डेस्क. ऋषभ पंतन ने भारतीय टीम को एक बार फिर निराश कर दिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन मुश्किल में फंसी टीम इंडिया को ऋषभ पंत से बड़ी पारी की उम्मीद थी.ऋषभ पंत दूसरे छोर पर टिके अजिंक्य रहाणे का साथ नहीं दे पाए और 19 रन बनाकर रनआउट हो गए. हालांकि ऋषभ पंत उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे से गलतफहमी का शिकार होकर रनआउट हो गए.दूसरे दिन के चौथे ओवर में एजाज पटेल की एक गेंद पर रहाणे ने रन लेने के लिए पंत को आवाज दी, लेकिन पंत भागने में हिचक रहे थे. हालांकि अंत में पंत दौड़ पड़े, जिसके बाद एजाज पटेल ने तेजी से विकेटकीपर बीजे वॉटलिंग की ओर गेंद फेंकी जो सीधे स्टंप पर जा लगी, पंत क्रीज से काफी पीछे थे और वह रनआउट हो गए. पवेलियन लौटते समय पंत ने निराशाभरी नजरों से रहाणे की तरफ देखा. भारत का स्कोर सात विकेट पर 132 रन था जिसके बाद रहाणे ने बोल्ट को चौका लगाया. साउदी ने रहाणे को पवेलियन भेजकर भारत की सम्मानजनक स्कोर बनाने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया.

कप्तान विराट कोहली ने ऋद्धिमान साहा की जगह ऋषभ पंत को बतौर विकेटकीपर प्लेइंग इलेवन में शामिल किया था, लेकिन उनका यह दांव काम नहीं आया. ऋषभ पंत के सेलेक्शन पर भी सवाल उठ रहे हैं. ऋषभ पंत के आउट होने की वजह से टीम इंडिया का निचला क्रम भी बिखर गया और भारतीय पारी 165 रनों पर सिमट गई. टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड इलेवन के खिलाफ प्रैक्टिस मैच की दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने 65 गेंदों में 4 चौकों और 4 छक्कों के साथ 70 रनों की पारी खेलकर प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के लिए अपना दावा पेश किया था.

लेकिन पहले टेस्ट में ऋषभ पंत नाकाम रहे. इससे पहले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले काफी मैचों से भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन पाए और वह सिर्फ बेंच गर्म कर रहे थे. पंत को भारतीय टीम को बार बार निराश कर रहे है.

सोन पहाड़ी से बदली किस्मत, सोना उत्पादन में दूसरे नम्बर पर भारत

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के सोन पहाड़ी और हरदी इलाके के लोग बेहद खुश है. उनकी खुशी की वजह है प्रशासन की वो रिपोर्ट जिसमें इस बात की पुष्टि की गई है कि सोनभद्र के हरदी गांव के इलाके की दो पहाड़ियों में सोने, यूरेनियम समेत कई धातुओं और अयस्कों का बड़ा भंडार है. वहीं इस रिपोर्ट में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. यह सोना मिलने के बाद भारत सोना उत्पादन में कई देशो को पीछे छोड़ देगा.बताया जा रहा है कि, पहाड़ियों में 3 हजार टन सोने का भंडार मिला है, जिसकी नीलामी के सरकार आगे की प्रक्रिया करने जा रही है. वहीं ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अभी तक भारत के पास सोना के भंडार के हिसाब से वो दुनिया मे काफी नीचे नम्बर पर है लेकिन सोनभद्र में सोने का भंडार मिलने से वो सोना उत्पादन में दुनिया में दूसरे नम्बर पर आ जायेगा.

सोम उत्पादन में पहले नम्बर पर अमेरिका है जिसके पास 8,133.5 टन सोने का रिजर्व है. जर्मनी के पास 3,366 टन, तो वहीं तीसरे नम्बर पर अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा फंड के पास 2,814 टन है. इसके बाद इटली, फ्रांस, और रूस का नम्बर आता है. उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में सोने के भंडार मिलने से पूरे इलाके के लोगों में उत्साह का माहौल है. बताया जा रहा है कि हरदी गांव, महुली गांव समेत एक दर्जन गांववालों में रोजगार मिलने और इलाके के विकास को लेकर उम्मीद जगी है.

इससे पहले सरकार ने सोना की पुष्टि के लिए 7 सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है. टीम ने अपनी रिपोर्ट भी पॉजिटिव बताई है. जब साल 2012 मे फिर से जब जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीएसआई) की टीम ने अध्ययन किया तो उन्होंने पाया कि सोनभद्र के इस इलाके में सोना और दूसरी धातू भी भारी मात्रा में मौजूद हैं. इस पर अब तक काम शुरू नहीं हुआ था, लेकिन अब प्रदेश सरकार ने तेजी दिखाते हुए सोने के ब्लॉक के आवंटन के संबंध में प्रक्रिया शुरू कर दी है. ताजा रिपोर्ट के मुताबिक हरदी क्षेत्र में 646.15 किलोग्राम सोने का भंडार है. वहीं सोन पहाड़ी में 2943.25 टन सोने का भंडार होने की बात कही जा रही है. इसके अलावा यूरेनियम और दूसरे अयस्कों के भी भंडार होने की बात कही गई है.