28.2 C
Mumbai
Thursday, August 6, 2026
Home Blog Page 150

जानिए ! न्यूजीलैंड की धरती पर टेस्ट मैचों में अर्धशतक जड़ने वाले भारत के दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी

स्पोर्ट डेस्क. न्यूजीलैण्ड टेस्ट मैच में अर्धशतक जड़ते ही पृथ्वी शॉ ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में नाकाम रहे टीम इंडिया के ओपनर पृथ्वी शॉ ने दूसरे टेस्ट में वापसी की है. क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे और आखिरी मुकाबले में पृथ्वी शॉ के बल्ले से आखिरकार अर्धशतक निकला. पृथ्वी शॉ ने 64 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली. शॉ ने अपनी पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया. इससे पहले वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में पृथ्वी शॉ ने पहली पारी में 16 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में वह 14 रन बनाकर आउट हो गए थे.पृथ्वी शॉ की जगह शुभमन गिल को दूसरे टेस्ट में शामिल करने की मांग उठने लगी थी, लेकिन पृथ्वी शॉ को प्लेइंग इलेवन में बरकरार रखा गया, जिसके बाद उन्होंने अर्धशतक जड़ दिया. क्राइस्टचर्च टेस्ट मैच में अर्धशतक जड़ते ही पृथ्वी शॉ ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. पृथ्वी शॉ न्यूजीलैंड की धरती पर टेस्ट मैचों में अर्धशतक जड़ने वाले भारत के दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं.

इस लिस्ट में पृथ्वी शॉ से आगे उनके हमवतन और पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं. सचिन तेंदुलकर ने 1990 में नेपियर टेस्ट में 16 साल 291 दिन की उम्र में टेस्ट अर्धशतक लगाया था. पृथ्वी शॉ की बात करें तो उन्होंने 20 साल 112 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है. तीसरे नंबर पर अतुल वासन हैं, जिन्होंने 1990 में 21 साल 336 दिन की उम्र में ऑकलैंड टेस्ट में फिफ्टी लगाई थी.

न्यूजीलैंड की धरती पर टेस्ट में अर्धशतक जड़ने वाले सबसे युवा भारतीय

सचिन तेंडुलकर – 16 साल 291 दिन

पृथ्वी शॉ – 20 साल 112 दिन

अतुल वासन – 21 साल 336 दिन

जानिए ! हत्या के आरोपी ताहिर हुसैन के पास करोड़ों की संपत्ति का राज

क्राइम डेस्क. दिल्ली हिंसा में शामिल पार्षद ताहिर हुसैन पर अंकित शर्मा की हत्या, दिल्ली में आगजनी करने और हिंसा फैलाने का आरोप है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 2017 के चुनावी हलफनामे में दावा किया गया कि उनके खिलाफ एक भी आपराधिक केस दर्ज नहीं था.ताहिर हुसैन पर अंकित की हत्या का आरोपताहिर के पास एक कार, एक मोटरसाइकिलहत्या के मामलों में जांच में जुटी दिल्ली पुलिस
इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले के आरोपी ताहिर हुसैन पर दिल्ली पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है. हालांकि हत्या, आगजनी और हिंसा फैलाने के आरोप का सामना कर रहे पार्षद ताहिर हुसैन एक करोड़पति हैं और 2017 के नगर निगम चुनाव के समय दाखिल हलफनामे के अनुसार उनके पास करोड़ों की संपत्ति है.

पिछले निकाय चुनाव में दाखिल हलफनामे के अनुसार उनके पास 15 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है और उनके पास कुल 17 करोड़ रुपये की पूंजी है. हालांकि 2017 के निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी की ओर से पर्चा दाखिल करने के दौरान उन्होंने जानकारी दी थी कि उनके खिलाफ कोई आपराधिक केस दर्ज नहीं है.

कोई आपराधिक केस नहीं

उनके हलफनामे के अनुसार, ताहिर हुसैन एक व्यापारी हैं और उनके पास 15 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है. वह शाहदरा में व्यावसायिक इमारतों के मालिक हैं. उनकी चल संपत्ति 1.75 करोड़ रुपये है. कई बैंकों में उनके 6 बैंक खाते हैं और उन्होंने 3 कंपनियों के शेयरों में निवेश किया है.

हालांकि करोड़पति होने के बावजूद ताहिर हुसैन के पास सिर्फ एक मारुति ओमनी और एक मोटरसाइकिल है. उन्होंने किसी भी वित्तीय संस्थान से कोई ऋण नहीं लिया है. शपथ पत्र में घोषित उनकी कुल संपत्ति 17.78 करोड़ रुपये है.

दिल्ली हिंसा- AAP पार्षद ताहिर पर हुआ एक्शन तरफदारी में उतरे विधायक अमानतुल्लाह खान

नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में भड़की हिंसा पर काबू पाने के बाद अब पुलिस उसके पीछे की साजिश रचने वालों पर शिकंजे कसना शुरू कर चुकी है। इसी क्रम में दिल्ली पुलिस ने सबसे पहले आम आदमी पार्टी के नेता और मुस्तफाबाद विधानसभा के नेहरू विहार वॉर्ड के पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस के एक्शन के बाद ही ताहिर पर आप ने भी कड़ा एक्शन लेते हुए उनको पार्टी से सस्पेंड कर दिया है।

दिल्ली सीएम केजरीवाल ने गुरुवार को साफ-साफ कहा था कि अगर उनकी पार्टी का कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसे दोगुनी सजा दी जाए। केजरीवाल की पार्टी ने किया भी लगभग वैसा ही, जैसे ही ताहिर पर केस दर्ज हुआ उसकी प्राथमिक सदस्यता निलंबित कर दी गई। लेकिन ऐसा लगता है कि आप के टिकट पर एक बार फिर विधानसभा पहुंचे अमानतुल्लाह खान को पार्टी के इस फैसले पर कुछ ऐतराज है। खला से आप विधायक अमानतुल्लाह खान ताहिर के बचाव में उतरे हैं।

अमानतुल्लाह ने ताहिर को लेकर एक ट्वीट किया है और उस ट्वीट को उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर पिन कर रखा है ताकि उसे ज्यादा से ज्यादा लोग देख सकें। ताहिर ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ताहिर हुसैन बेकसूर है और उसे बीजेपी नेताओं को बचाने के लिए और आप को बदनाम करने के लिए झूठे केस में फंसाया जा रहा है। आप विधायक ने ताहिर को फंसाने की साजिश बीजेपी की बताई है। आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन को लेकर जब अरविंद केजरीवाल से सवाल किया गया तो दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा था, ‘जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। अगर आम आदमी पार्टी का कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उस व्यक्ति को दोगुनी सजा दी जानी चाहिए। राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए।’

दिल्ली हिंसा को लेकर ताहिर हुसैन और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या, आगजनी और हिंसा फैलाने का केस दर्ज हुआ है। केस दयालपुर थाने में दर्ज हुआ है। इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच करेगी। ताहिर हुसैन पर IB के कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या का आरोप है। ताहिर पर यह आरोप अंकित के परिजनों ने लगाए हैं। ताहिर के पिता ने जो एफआईआर दर्ज कराई है उसमें भी उन्होंने ताहिर हुसैन का नाम शामिल किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंकित शर्मा के शरीर पर चाकू के निशान होने का खुलासा हुआ है। अंकित के पेट और सीने में चाकू के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चाकू से गोदकर अंकित की हत्या करने की बात का खुलासा हुआ है।

शाहीन बाग को कौन कर रहा है फंडिंग, हाईकोर्ट ने दी केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में हुई हिंसा और नागरिकता संशोधन एक्ट सीएए के खिलाफ जारी प्रदर्शन से जुड़ी कई याचिकाओं पर शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। शाहीन बाग समेत अन्य आठ इलाकों में जारी विरोध प्रदर्शन को लेकर डाली याचिका में पूछा गया कि इनकी फंडिंग कौन कर रहा है। इस याचिका पर अब दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार, राज्य सरकार और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। इसके अलावा भी अन्य कई मामलों में शुक्रवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई।

याचिकाकर्ता अजय गौतम ने हाई कोर्ट में अर्जी डाली थी कि इन प्रदर्शनों की वजह से दिल्ली में हिंसा का माहौल बना है। ऐसे में इसकी जांच होनी चाहिए कि इन धरना प्रदर्शनों की फंडिंग कौन कर रहा है। अब हाई कोर्ट ने इस याचिका पर दिल्ली पुलिस, दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है और 30 अप्रैल तक जवाब देने को कहा है। इस मामले की सुनवाई दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डीएन पटेल की अगुवाई वाली बेंच ने की। दिल्ली हाई कोर्ट में इस दौरान सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, वारिस पठान के द्वारा दिए गए बयानों पर भी सुनवाई हुई।

याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि इन नेताओं ने भड़काऊ बयान दिया और लोगों को उकसाया। हाई कोर्ट ने अब इस याचिका पर दिल्ली पुलिस, केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस दिया है। इस मामले पर अब 13 अप्रैल को सुनवाई होगी। इस याचिका में सोनिया गांधी के उस बयान का हवाला दिया गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि मोदी सरकार के खिलाफ हमें सड़कों पर आना होगा। जबकि वारिस पठान के द्वारा दिए गए 15 करोड़ वाले बयान का भी इसमें जिक्र किया गया।

हाई कोर्ट में इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर, हर्ष मंदर के खिलाफ एनआईए जांच की अपील की गई। दोनों पर आरोप लगाया गया है कि इन्होंने नागरिकता संशोधन एक्ट और एनआरसी के मसले पर भड़काऊ ट्वीट किए। इस मामले में भी हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस, दिल्ली सरकार को नोटिस जारी कर दिया है। अब इस केस की सुनवाई 13 अप्रैल को होगी।आपको बता दें कि दिल्ली में बीते दिनों नागरिकता संशोधन एक्ट के मसले पर बवाल हो गया था। एक्ट के समर्थक और विरोधी गुट आमने सामने आए, जिसके बाद उत्तर पूर्वी इलाके में हिंसा फैल गई। इस हिंसा में अबतक 38 लोगों की जान चली गई है।

नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम को 180 टीवी चैनलों पर 4.6 करोड़ लोगों ने देखा: BARC रिपोर्ट

नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दो दिवसीय दौरे के दौरान आयोजित कार्यक्रमों को देश के टीवी चैनलों पर साढ़े चार करोड़ से अधिक लोगों ने देखा। प्रमुख टेलिविजन रेटिंग एजेंसी ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल इंडिया (BARC) द्वारा सरकार को उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को पूरे भारत में 180 टीवी चैनलों पर 4.6 करोड़ लोगों ने ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम देखा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप का अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में एक लाख से अधिक लोगों की उपस्थिति में जोरदार स्वागत किया गया था।

इस कार्यक्रम का 180 से ज्यादा टीवी चैनलों ने लाइव दिखाया। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) के आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले भव्य आयोजन को पूरे भारत में कुल मिलाकर 116.9 करोड़ मिनट तक देखा गया। बार्क ने अनुमान लगाया कि देश भर में 180 टेलिविजन चैनलों पर 4.6 करोड़ लोगों ने इस कार्यक्रम को देखा। आयोजन में अपने संबोधन में ट्रंप ने कहा, ‘मेलानिया और मेरा परिवार इस अद्भुत मेहमान नवाजी को हमेशा याद रखेगा। हम इसे हमेशा याद रखेंगे।’

राष्ट्रपति ट्रंप के साथ प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका ट्रंप, दामाद जरेड कुश्नर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ’ब्रायन समेत उनके प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भारत आए थे। अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी मेलानिया का सोमवार को अदमदाबाद में भव्य स्वागत किया गया था। अहमदाबाद से वह अपने डेलिगेशन के साथ आगरा के लिए रवाना हुए थे, जहां उन्होंने ताज महल देखा। ट्रंप सोमवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी में आए। अमेरिकी राष्ट्रपति और उनका डेलिगेशन मंगलवार शाम को भारत से रवाना हुआ।

CAA के ‎विरोध में कन्हैया भूले राष्ट्रगान, गलती का अहसास होने पर हुए शर्मिंदा

पटना. जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष और CPI (CPI) नेता कन्हैया कुमार ने पटना में हुई संविधान बचाओ, नागरिकता बचाओ महारैली में कुछ ऐसा कर दिया कि सबके सामने हंसी का पात्र बनकर रह गए। दरअसल, कन्हैया की रैली में जब राष्ट्रगान गाया गया, तब उन्होंने अंतिम दो लाइन में जन गण मंगल के बदले जन मन गण गा दिया। हालांकि बाद में उन्‍होंने अपनी इस गलती का अहसास हुआ। इसके बाद उन्‍होंने राष्‍ट्रगान को पूरा गाया।

अपने भाषण की शुरुआत करने से पहले कन्हैया कुमार ने गांधी मैदान में मौजूद लोगों से खड़े होकर राष्ट्रगान गाने की अपील की और फिर राष्ट्रगान शुरू किया लेकिन राष्ट्रगान गाते समय कन्हैया कुमार ने अंतिम दो लाइन में जन गण मंगल के बदले जन मन गण गा दिया। गलती का अहसास होने पर दोबारा राष्ट्रगान गाया गया। इस वाकये के बाद लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

गौरतलब है ‎कि पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में गुरुवार को एनपीआर-एनआरसी-सीएए विरोधी संघर्ष मोर्चा की ‘संविधान बचाओ नागरिकता बचाओ’ महारैली का आयोजन किया गया था। इसमें जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष व CPI नेता कन्हैया के अलावा वाम विचारों से जुड़ी और भी कई हस्तियां शामिल हुई थीं।

कुछ लोग चाहते थे ट्रंप का दौरा भुला दिया जाए: BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा

नई दिल्ली. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद कुछ लोग चाहते थे ट्रंप का दौरा भुला दिया जाए: कुछ लोग चाहते थे ट्रंप का दौरा भुला दिया जाए: BJP अध्यक्ष जेपी नड्डाने पहली बार हिमाचल का दौरा ‎किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा (के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सोलन पहुंचने पर नड्डा का स्वागत किया। समारोह के दौरान जेपी नड्डा के अब तक के सियासी सफर का जिक्र किया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की तारीफों के पुल बांधे। मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और भाजपा विधायकों समेत कई लोग मौजूद रहे। सोलन में कार्यक्रम के बाद नड्डा शिमला के लिए रवाना हो गए और वहां भी भाजपा के कार्यक्रम में शिरकत की।

जेपी नड्डा ने विरोधियों पर जमकर वार किए। दिल्ली हिंसा पर केवल इतना कहा कि कुछ लोग चाहते थे कि डोनाल्ड ट्रंप का दौरा भुला दिया जाए। लोग भूल जाएं कि ट्रंप ने आधे घंटे के भाषण में पूरे 20 मिनट तक भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारिफ की थी। नड्डा ने कहा कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि वह इस पद पहुंचेंगे। नड्डा बोले कि ऐसा भाजपा में ही यह संभव है। हर कार्यकर्ता की पूछताछ होती है।

जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सरकार के कार्यों को आम जनता तक ले जाएं। प्रदेश स्तर पर सीएम और राजीव बिंदल काम कर रहे हैं और बूथ स्तर पर आप ही जयराम ठाकुर हो और आप ही बिंदल हो। नड्डा ने मंच से ऐलान किया कि अभी और काम करना है पार्टी को और उंचाइयों पर ले जाना है। इस दौरान मंच संचालन की जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री राजीव सहजल को सौंपी गई थी। मुख्यमंत्री और अनुराग ठाकुर समेत सभी नेताओं ने एकजुटता का संदेश दिया और पार्टी को आगे ले जाने की बात कही।

थकान का अनुभव करने वाले क्रिकेटर आईपीएल नहीं खेलें: पूर्व कप्तान कपिल देव

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा है कि जो भी खिलाड़ी लगातार खेल रहे हैं और थकान का अनुभव कर रहे हैं तो उन्हें आईपीएल नहीं खेलना चाहिये। हाल ही में कप्तान विराट कोहली, लोकेश राहुल सहित कई खिलाड़ियों ने कहा था कि व्यस्त कार्यक्रम के कारण उनकी फिटनेस ओर खेल पर प्रभाव पड़ रहा है। इसी को देखते हुए कपिल ने कहा कि थकान का अनुभव करने वाले खिलाड़ी आईपीएल छोड़ सकते हैं।

पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा, ‘अगर आपको लगता है कि थक गया हूं तो मत खेलो आईपीएल। आईपीएल में आप अपने देश का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे हैं। इसलिए अगर आपको लगता है कि आप थक गए हैं तो आप आईपीएल के दौरान हमेशा ब्रेक ले सकते हैं। वहीं जब आप अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे होते हैं तो फिर अलग भावना होनी चाहिए।’

कपिल देव ने कहा कि जब खिलाड़ी अपने देश के लिए खेल रहे होते हैं तो उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ देने की जरूरत होती है और इससे समझौता नहीं करना चाहिए पर देखा जा रहा है कि आजकल खिलाड़ी फ्रैंचाइजी आधारित क्रिकेट खेलने में ज्यादा ऊर्जा लगा रहे हैं। इस महान ऑलराउंडर ने माना कि जब वे खेलते थे तो उन्हें भी थकान महसूस होती थी।

पूर्व कप्तान ने कहा, जब आप एक सीरीज में खेलते रहते हैं और उस समय थकान महसूस करते हैं, जब आप रन नहीं बना रहे होते हैं या विकेट नहीं ले रहे होते हैं लेकिन जब आप ऐसा करते हैं तो कभी नहीं थकते हैं। आप 7 विकेट लेते हैं और एक दिन में 20-30 ओवर गेंदबाजी करते हैं।’ बेहतर प्रदर्शन हमेशा एक सकारात्मक उर्जा प्रदान करता है और उससे हमें थकान का अनुभव नहीं होता है।

Delhi Violence- ताहिर हुसैन की फैक्टरी में फॉरेंसिक टीम, जुटाए जा रहे हिंसा से जुड़े सबूत

नई दिल्ली. दिल्ली फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (Delhi Forensic Science Laboratory) की एक टीम शुक्रवार दोपहर आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन की चांद बाग स्थित फैक्टरी में पहुंची है। दिल्ली हिंसा में आइबी (इंटेलीजेंस ब्यूरो) के कांस्टेबल अंकित शर्मा की हत्या के आरोपों से घिरे AAP पार्षद ताहिर हुसैन के घर से बृहस्पतिवार को तबाही का सामान बरामद हुआ है। ताहिर के घर की छत से पेट्रोल बम, तेजाब के पाउच, गुलेल के साथ काफी संख्या में बोतलें भी मिली हैं। पुलिस ने घर को सील कर दिया है और अंकित के पिता की शिकायत पर पार्षद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

दिल्ली हिंसा (Delhi Violence) मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार से अब तक 39 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने पूर्वी दिल्ली में शुक्रवार को जुमे की नमाज के मद्देनजर सुरक्षा और बढ़ा दी है। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। हिंसा प्रभावित इलाके ब्रह्मपुरी में हर गली के बाहर सुरक्षा बल तैनात हैं। वहीं कुछ इलाकों में तेजी से हालात सामान्य हो रहे हैं। भजनपुरा में शुक्रवार सुबह से दुकानें खुली हैं और दुकान घरों से बाहर निकल रहे हैं।

मनोज तिवारी का ट्वीट, ताहिर हुसैन के आका को भी मिले सजा

इंटेलिजेंस ब्यूरो में तैनात कांस्टेबल अंकित शर्मा की क्रूर हत्या के मामले में AAP पार्षद ताहिर हुसैन पर मामला दर्ज होने के बाद राजनीति भी गरमा गई है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ट्वीट कर इशारों-इशारों में पूरी AAP पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट किया है- दुगुनी सज़ा मतलब अब ताहिर के साथ-साथ उसके आका को भी सज़ा मिलनी चाहिए कड़ी से कड़ी। निर्धारित समय सीमा में इस केस के आरोपियों और साज़िशकर्ताओं को फांसी की सज़ा मिलनी चाहिए। 400 बार चाकू से गोदना एक IB अफ़सर को ?? धार्मिक असहिष्णुता ने आप को कितना गिरा दिया।

दिल्ली हिंसा का क्रूर चेहरा आया सामने, अंकित शर्मा पर चाकू से 400 वार

नई दिल्ली. नागिरकता संसोधन कानून (CAA) को लेकर दिल्ली में हुई हिंसा का क्रूर चेहरा सामने आया है जो किसी के भी रोंगटे खड़े कर दे। भीड़ की क्रूरता का शिकार हुए इंटेलिजेंस ब्यूरो के कर्मचारी अंकित शर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने जिस तरह के खुलासे किए हैं वह मानवता को शर्मसार कर देने वाला है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अंकित शर्मा पर चार घंटे में चाकू से 400 वार किए गए। अंकित को काफी देर तक तड़पा-तड़पा कर मारा गया। उनके सीने-पेट पर चाकू के निशान हैं। अंकित शर्मा के पिता के द्वारा जो एफआईआर दर्ज की गई है, उसके मुताबिक इस मामले में आईपीसी की धारा 302, 201, 365, 34 के तहत केस दर्ज किया गया है। इस एफआईआर में आम आदमी पार्टी से निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन का भी नाम है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि ताहिर हुसैन ने अपने घर पर गुंडे इकट्ठे किए थे, दफ्तर के ऊपर से फायरिंग की गई, पेट्रोल बम फेंके गए।

दर्ज एफआईआर में लिखा गया है कि अंकित 25 फरवरी की शाम 5 बजे घर से बाहर सामान लेने गया था, काफी देर के बाद बाद जब उसकी तलाश की गई तो वो नहीं मिला। 26 फरवरी को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस को गोताखारों की मदद से अंकित की लाश मिली थी। अब इस एफआईआर को क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया।