31 C
Mumbai
Tuesday, September 8, 2026
Home Blog Page 1302

शीना बोरा के रहस्यमयी मौत मामले में पुलिस को परिवार के ही एक करीबी पर शक

न्यूज़ डेस्क@नवप्रवाह.कॉम,

शीना बोरा के रहस्यमयी मौत की तमाम वजह परत दर परत साफ होती नज़र आ रही है। पुलिस को शक है कि इस मामले में एक चौथा व्यक्ति भी शामिल है। शक परिवार के ही एक करीबी पर है। शीना के भाई मिखाइल पर भी सवाल उठ रहे हैं।

सूत्रों की मानें तो मिखाइल ने ही शीना की हत्या के बाद उसकी ओर से उसकी कंपनी को उसका इस्तीफा भेजा था। संजीव खन्ना ने भी आशंका जताई है कि हत्या के दौरान जिस होटल में वह ठहरा था, उसमें मिखाइल भी रुका हो सकता है।

मामले की पड़ताल कर रही मुम्बई पुलिस से पूछताछ के दौरान मिखाइल ने कबूला कि इंद्राणी के कहने पर उसने कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी किए थे। यही नहीं शीना से जुड़ी कई अहम जानकारियां भी उसने इंद्राणी को दी थीं। पुलिस को मिखाइल ने स्पष्ट किया कि ये सारे काम कराने के बाद इंद्राणी ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया था।

लेकिन सूत्रों का कहना है कि मिखाइल पूछताछ में अपना बयान लगातार बदल भी रहा है। 20 से 24 अप्रैल 2012 तक वह इन्द्राणी के संपर्क में था उसने यह तो बताया लेकिन यह नहीं बताया कि वह किस जगह था।

उधर मिखाइल को लेकर इंद्राणी के दूसरे पति और इस मामले में गिरफ्तार संजीव खन्ना ने भी आशंका जताई है कि उसके होटल में ठहरने वाला शख्स हो सकता है मिखाइल ही हो। 22 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच जिस होटल में संजीव खन्ना रुका था उसी होटल में एक और शख़्स भी रुका था लेकिन इंद्राणी ने उसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं दी थी।

पड़ताल के दौरान यह बात भी सामने आई है कि शीना के कत्ल के बाद उसके खाते से एक बड़ी राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की गई। कई लोगों को खुद मिखाइल ने बताया था कि शीना अमेरिका चली गई है।

पुलिस को शीना के मकान मालिक ने जानकारी दी है कि शीना के गायब हो जाने के बाद उसका घर खाली कर वहां से सामान ले जाने वाले शख्स ने खुद को उसका रिश्तेदार बताया था। साथ में शीना का एनओसी भी उन्हें सौंपा था।

जल्दी ही एक और गुत्थी तब सुलझ जाएगी जब पुलिस संजीव खन्ना सहित मिखाइल और राहुल को शीना के मकान मालिक के सामने पेश करेगी।

जॉन ने किया तलाक़ की खबरों का खंडन

संजय मिश्रा ‘कात्यानी’,

Sanjay Katyaniजॉन अब्राहम ने पत्नी प्रिया रुंचल के साथ तलाक की सभी अफवाहों को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि उनके वैवाहिक जीवन में सब कुछ सही चल रहा है। कई समय से यह अफवाहें उड़ रही थी कि प्रिया और जॉन के बीच सब कुछ ठीक नहीं है।

खबरों के मुताबिक प्रिया और जॉन कई महीनों से अलग रह रहे हैं। प्रिया उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका में हैं और जॉन फिल्मों की शूटिंग के सिलसिले में मुंबई में। दोनों के बीच इन फासलों के चलते उन्हें अपने रिश्ते को संभालने में दिक्कत आ रही है। जॉन ने कहा, ‘‘ मेरे आशियाने में सब शानदार और सुंदर है… तलाक की खबरें बेबुनियाद है। जब लोग आपके बारे में ऐसी बातें करते हैं तो जाहिर तौर पर बुरा लगता है। ’’

उन्होंने कहा,‘‘मैं कॉमेडी फिल्म कर रहा हूं पर मुझे नहीं पता था कि दुनिया में मेरी जिंदगी को लेकर ही कॉमेडी चल रही है। इन सब अफवाहों को विराम दें। ऐसा कुछ भी नहीं होने जा रहा।”

प्रिया और जॉन 2013 में अमेरिका में नए साल की पूर्वसंध्या पर शादी के बंधन में बंधे थे। जॉन ने अपनी शादी की खबर अपने प्रशंसकों के साथ ट्विटर पर साझा की थी।

(लेखक वरिष्ठ फ़िल्म पत्रकार हैं।)

पाक की नापाक हरक़त एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन

अमित द्विवेदी@नवप्रवाह.कॉम,

अमित द्विवेदीपाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर सीज फायर का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की। पाकिस्तानी रेंजर्स ने गुरुवार रात 10 बजे से सुबह करीब 4 बजे तक ही अरनिया और आरएसपुरा सेक्टर में फायरिंग की। पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग में आरएस पुरा सेक्टर में 2 नागरिकों की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हैं।

जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में बीएसएफ की 5 पोस्टों पर फायरिंग की गई। साथ ही रिहायशी इलाकों में भी मोर्टार दागे गए।

गोलीबारी रात 10 बजे से शुरू हुई और देर रात 3.30 बजे तक चलती रही। स्थानीय लोगों ने बताया कि पाकिस्तान ने रिहायशी इलाकों में मोर्टार शेल दागे। घायलों का नज़दीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार लोगों के साथ साथ कई मवेशी भी घायल हुए हैं।

गौरतलब है कि गुरुवार को सेना ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पाकिस्तान के एक आतंकवादी को जिंदा पकड़ा। गिरफ्तार आतंकवादी की पहचान दक्षिण पश्चिम पाकिस्तान के मुजफ्फरगढ़ के 22 वर्षीय सज्जाद अहमद के रूप में हुई।

मदरसा शिक्षकों ने मांगी सेलेरी, मिली लाठी डीएम और एसएसपी नपे

शिखा पाण्डेय@नवप्रवाह.कॉम,

Shikha pandeyपटना में तनख्वाह बढ़ाने की मांग कर रहे मदरसा शिक्षकों पर लाठीचार्ज करवाना डीएम और एसएसपी को भारी पड़ गया। दोनों अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि नितीश सरकार अवैध पोस्टर, होर्डिंग हटवाने से भी नाराज थी। फिलहाल संजय अग्रवाल को पटना का नया डीएम बनाया गया है।

पटना में मदरसा शिक्षकों ने वेतन सहित अपने अन्य कुछ मांगों को लेकर लेकर प्रदर्शन किया। प्रशासन के कथित आश्वासन के बाद भी प्रदर्शन समाप्त न करने की वजह से पटना पुलिस ने प्रदर्शनकारी मदरसा शिक्षकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। ये लोग लंबित वेतन जारी किए जाने को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। गौरतलब है कि 737 मदरसों के शिक्षकों को वेतन नहीं मिल रहा है। जिससे शिक्षक परेशान हैं। कुछ शिक्षकों का कहना है कि वेतन न मिल पाने केव वजह से उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पैसे न होने की वजह से घर चलाना मुश्किल हो गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ मनु महाराज को पुनः पटना का एसएसपी बना दिया गया है। पटना सहित तीन अन्य जिले के डीएम एसपी को हटा दिया गया है। निशांत तिवारी गया के एसएसपी बनाए गए।

फिलहाल पटना की डीएम प्रतीमा वर्मा बिजली विभाग में और एसएसपी विकास वैभव का पूर्णिया तबादला कर दिया गया है।

ब्रह्मांड में छुपी वेदना की अनुभूति कराती पुस्तक

अमित द्विवेदी@नवप्रवाह.कॉम,

अमित द्विवेदीडॉ. जितेंद्र पाण्डेय द्वारा लिखित पुस्तक ‘काव्य विवेक और निबंध लालित्य’ हाल ही में प्रकाशित हुई। दो खण्डों में विभाजित इस पुस्तक में भक्तिकाल से लेकर समकालीन कवियों की चुनिंदा काव्यकृतियों की पड़ताल की गई है। पुस्तक के दूसरे खंड में विभिन्न विषयों को केंद्र में रखकर कुल १८ निबंध संकलित हैं। इनमें से आधे निबंधों की पृष्ठभूमि आध्यात्म है। शेष राजनीति,संगीत,खेल आदि विषयों पर लिखे गए हैं। इन सभी निबंधों में लेखक की आतंरिक वेदना को महसूस किया जा सकता है। ब्रह्मांड की असीम वेदना को समर्पित यह पुस्तक जहां एक तरफ कविता के मूल्यांकन के लिए ‘ब्रम्हांड की असीम वेदना ‘ की अनुभूति को अनिवार्य प्रतिमान के रूप में सिद्ध करती सी प्रतीत होती है , वहीं दूसरी तरफ निबंधों में सत्य को उजाागर करने में भी सहायक है।

‘कबीर का स्वाधीन विवेक’ से लेकर ‘बवंडर में व्यक्त आक्रोश’ तक के सभी समीक्ष्य निबंधों में लेखक ने ‘आत्मवत सर्वभूतेषु’ की भावना को सर्वोपरि रखा है।

इस सन्दर्भ में डॉ. पाण्डेय की स्वीकारोक्ति भी है ‘साहित्य एक विराट संकल्पना है। इसे मात्र मानव कल्याण से जोड़ना,इसे सीमित करना है। साहित्य के मूल में ‘आत्मवत सर्वभूतेषु ‘ की भावना निहित है। प्रस्तुत पुस्तक के पहले खंड में कबीर से लेकर श्री भगवान तिवारी तक की रचनाओं की पड़ताल की गई है।

मेरा मानना है कि कविता का सरोकार मात्र मानव जीवन की विसंगतियों से नहीं बल्कि समूची सृष्टि से है। मानव जीवन की विसंगतियां तभी जन्म लेती हैं जब मनुष्य अपना रागात्मक सम्बन्ध सीमित करने लगता है। ऐसी स्थिति में कविता ही मनुष्य को ईश्वर की सर्वोत्तम कृति का एहसास  दिलाती है।

‘कविता के सरोकार’ में  लेखक ने संस्कृत के आचार्यों से लेकर समकालीन रचनाकारों तक के युगीन बोध को दर्शाया है।

यह पुस्तक इस अर्थ में भी विशिष्ट है कि इसमें कबीर, तुलसीदास ,बिहारी ,घनानंद ,आचार्य महावीर प्रसाद  द्विवेदी ,सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ , ‘अज्ञेय’  ,रामधारी सिंह ‘दिनकर’,नागार्जुन ,नरेश मेहता ,धूमिल ,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी ,ज्ञानेन्द्रपति ,शोभनाथ यादव ,डॉ. करुणाशंकर उपाध्याय द्वारा सम्पादित ‘ आवां विमर्श ‘ ग्रन्थ का विश्लेषण और डॉ.श्री भगवान तिवारी की कृतियों में समकालीन संदर्भों को विशेष रूप में रेखांकित किया गया है।

पुस्तक का दूसरा विभाग अत्यंत सराहनीय है। कुछ निबंधों  में आध्यात्म की सर्वभूतोपकारिणी परिभाषा दी गई है। इनमें भारतीय संस्कृति और परम्पराओं के प्रति कोई आग्रह नहीं बल्कि वैज्ञानिक विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है। निबंधों को पढ़कर किसी भी भारतीय को अपनी संस्कृति की वैश्विक व्याप्ति पर निस्संदेह गर्व होगा। सत्य को व्यक्त करना कठिन होता है। सत्य के इसी आंच को महसूस करने की बात पुस्तक के फ्लैप पर की गई है।

निष्कर्षतः यह कहा जा सकता है कि ‘काव्य विवेक और निबंध लालित्य’ डॉ. जितेंद्र पाण्डेय की ऐसी कृति है, जिसमें एक तरफ समीक्षा की समस्त प्रणालियों का निदर्शन एक साथ हुआ है, तो दूसरी तरफ विषयगत वैविध्य का लालित्य चरम पर है।

पैकेजिंग के नाम पर बिहार की जनता से छलावा- नितीश कुमार

अमित द्विवेदी@नवप्रवाह.कॉम,

अमित द्विवेदीबिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पैकेजिंग के नाम पर प्रधानमंत्री ने बिहार की जनता से छलावा किया है। सीएम नितीश ने पीएम के बिहार को दिए गए पैकेज को लेकर हमला किया है।

नितीश ने पैकेज के ऐलान मामले पर कहा कि पीएम ने बिहार की जनता के भरोसे की बोली लगाई है। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते पीएम ने आरा की रैली में बिहार के लिए सवा लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान किया था।

नितीश ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपए के पैकेजिंग की बात कही। जिसमें से 1 लाख 8 हजार करोड़ रुपए की पुरानी योजनाएं पहले से ही स्वीकृत हैं, उसकी ही रिपैकेजिंग की गई है।

अच्छे दिन लाने के वादे के बारे में पूछे जाने पर नितीश ने कहा कि अच्छे दिन जिनके आने थे, आ गए। मैने कई बार आंकड़े के साथ बता भी दिया है कि इस देश में चंद घरानों के अच्छे दिन आ गए हैं। बाकी जिनको अच्छे दिन का इंतज़ार था, उनको भी उन नेताजी से जवाब मिल ही गया जिन्होंने अपनी ही बात को झुठलाते हुए कहा कि हमनें कब अच्छे दिन वाली की बात कही थी।

नितीश ने कहा कि बाकी के वादे भी धीरे-धीरे नकार दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता के साथ पैकेज के नाम पर छलावा किया गया। लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे।
हम पैकेज के सच को पूरी तरह उजागर करने के लिए एक-एक परियोजना की सच्चाई लोगों के सामने पेश करेंगे।

नितीश ने कहा कि प्रधानमंत्री पैकेजिंग के नाम पर लोगों को दिग्भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं ।

कॉर्पोरेट लुक में नज़र आएंगी करीना

शिखा पाण्डेय@नवप्रवाह.कॉम,

Shikha pandeyआर. बाल्की के निर्देशन में बन रही फ़िल्म ‘की & का’ में करीना कपूर कॉर्पोरेट लुक में नज़र आएंगी। अपने 15 साल के फ़िल्मी करियर में करीना पहली बार एक कॉर्पोरेट वीमेन के किरदार में नज़र आएंगी।

सूत्रों की मानें तो करीना इस फ़िल्म में कॉर्पोरेट लुक में फॉर्मल ऑउटफिट पहने हुए दिखेंगी। अपने सफल फ़िल्मी करियर में उन्होंने तमाम जीवंत किरदार अदा किया है लेकिन उस तरह के अलग किरदार में वे पहली मर्तबा दिखेंगी।

करीना अपने लुक को और भी बेहतरीन बनाने के लिए बाकायदा ट्रेनिंग भी ले रही हैं। यही नहीं, शूटिंग के दौरान मिले समय में भी वे स्टूडियो के जिम में एक्सरसाइज करती नज़र आती हैं।

अपने इस नए लुक को लेकर करीना कहती हैं कि मैं अपने इस किरदार को लेकर बहुत ही उत्साहित हूँ। क्यूंकि मैं पहली बार कॉर्पोरेट वूमेन का किरदार निभा रही हूँ।

अर्जुन और मेहर का जल्द हो सकता है तलाक!

संजय मिश्रा ‘कात्यानी’@नवप्रवाह.कॉम

Sanjay Katyaniजब से रितिक रोशन और सुजैन खान के रास्ते अलग हुए हैं, तब से ही अर्जुन रामपाल और उनकी पत्नी मेहर जेरिया के भी अलग होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। अब एक बार फिर से अर्जुन, मेहर से अलग होने को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों अर्जुन और मेहर के बीच तेजी से बढ़ती दूरियों की खूब चर्चा हो रही है।

सूत्रों की मानें तो अर्जुन तलाक की तैयारी में जुट गए हैं। बता दें कि जब कभी भी मीडिया में अर्जुन और मेहर के अलग होने की खबरें आईं हैं तब उनका गुस्सा कभी ट्विटर पर फूटता तो कभी किसी इंटरव्यू में।

अब एक बार फिर जबरदस्त चर्चा है कि अर्जुन अपनी 17 साल की शादी को तोड़ने की तैयारियों में लग गए हैं। फिलहाल बात बात में झुंझलाने वाले अर्जुन ने चुप्पी साध ली है। अर्जुन शायद सही वक़्त का इंतज़ार कर रहें हैं।

खबर है की अर्जुन और मेहर का तलाक सिर्फ इसी वजह से रुका हुआ था कि उनकी दोनों बेटियां इसे समझने लायक और इसके लिए तैयार हो जाएं। अर्जुन चाहते थे कि वो तब तक कुछ न करें, जब तक ऋतिक और सुजैन का तलाक नहीं हो जाता। फिलहाल ऋतिक और सुजैन को अलग हुए काफी वक्त हो चुका है, इसलिए अर्जुन भी अब मेहर से अलग होने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना चाहते हैं।

इस मामले में पेंच यह है कि मेहर आर्थिक रूप से पूरी तरह अर्जुन पर निर्भर हैं, जबकि ऋतिक और सुजैन के साथ ऐसा नहीं था।

मुलायम को समन जारी करने वाले जज को धमकी, कहा जल्दी खाली करो घर

अमित द्विवेदी@नवप्रवाह.कॉम,

अमित द्विवेदीसपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को समन जारी करने वाले न्यायाधीश को घर से हाथ धोना पड़ सकता है। न्यायाधीश अंकित गोयल को उनके मकान मालिक ने तत्काल घर खाली करने का अल्टीमेटम दिया है।

न्यायाधीश अंकित गोयल जिस मकान में रहते हैं, उसके मालिक सुनील अग्रवाल को एक सपा नेता ने यथाशीघ्र मकान खाली कराने की धमकी दी है। नेता ने कहा कि अगर अपनी खैरियत चाहते हो तो जल्द से जल्द उस जज से घर खाली करवाओ।
धमकी से घबराए सुनील अग्रवाल ने जज को इस मामले की लिखित जानकारी दी कि अगर उन्होंने घर खाली नहीं करवाया तो उनके जान माल को ख़तरा हो सकता है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने बयान दिया था कि सामूहिक रेप के आरोप बेबुनियाद होते हैं, क्योंकि किसी एक के साथ चार लोगों द्वारा बलात्कार किया जाना संभव नहीं है। उन्होंने यह भी कहा था कि वे ऐसे कई मामले जानते हैं जिनमें किसी एक दोषी व्यक्ति की वजह से पूरा परिवार फंस जाता है।

उनके इस बयान पर स्वत: संज्ञान लेते हुए न्यायाधीश अंकित गोयल ने मुलायम के खिलाफ सम्मन जारी कर दिया था। हालांकि बाद में ज़िला न्यायाधीश ने इस पर स्टे कर दिया था। सुनील अग्रवाल ने जज को लिखित में दिया है कि आप मेरे मकान में रह रहे हैं। हमें धमकी मिली है कि आपसे जितनी जल्दी हो सके घर खाली करवाया जाए।

मांगे नहीं मानी तो नहीं खिलेगा ‘कमल’- हार्दिक पटेल

इंद्रकुमार विश्वकर्मा @ नवप्रवाह.कॉम

Indrakumarओबीसी कोटा की मांग को लेकर आज पटेल समुदाय के लोगों की विशाल जनसभा का आयोजन किया गया  है, जिसमें शामिल होने हजारों की संख्‍या में लोग सुबह से ही जुटने लगे हैं। इस रैली में आंदोलन के कन्वेनर हार्दिक पटेल ने भाजपा को मांगे मानने की चेतावनी दी, जबकि नीतीश कुमार को अपना बताया।

 3 लाख की क्षमता वाले स्टेडियम में 9 लाख लोग पहुंच गए हैं। इतनी भीड़ से पुलिस और प्रशासन के भी हाथ-पैर फूल गए। हार्दिक की एक आवाज पर लाखों लोग जवाब दे रहे थे।

इस विशाल जनसभा को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गये हैं। लाखों की भीड़ जुटने की खबर से पहले ही गुजरात के स्कूल कॉलेजों को बंद कर दिया गया था, ताकि कोई अनहोनी घटना ना हो।
हार्दिक पटेल ने कहा जिस स्तर का अरविंद केजरीवाल ने किया है, हम भी कुछ ऐसा ही करेंगे। अब कोई रावण लंका में नहीं बचेगा. अब किसान ने आत्म हत्या की तो पूरे देश में आक्रोश होगा। हमारी मांगे मानी जाये तब होगा सबका साथ सबका विकास।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग आंदोलन को दबाने की कोशिश में हैं। हम उन्हें बता दें कि हम किसी पार्टी विशेष के नहीं हैं। देश युवा है और युवाओं को उनका हक मिलना चाहिए। आतंकवादियों के लिए रात में सुप्रीम कोर्ट खुल सकती है, तो हमें भी न्याय मिल सकता है।