मुम्बई : आज मुम्बई में आईपीएल का पहला मैच, भिड़ेगी मुम्बई और पुणे की टीम
जांच में पूरा सहयोग कर रहा हूँ – अमिताभ बच्चन
ओटले में सोने के लिए हुई लड़ाई, एक की मौत
ब्यूरो
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश के इंदौर में ओटले में सोने को लेकर एक व्यक्ति ने दूसरे की हत्या कर दी। घटना मल्हारगंज थाने से महज दस कदम की दूरी की है, जहां मृतक की लाश पड़ी रही और किसी को भनक तक नहीं लगी।
मृतक हुकुमचंद कॉलोनी का रहने वाला था। धर्मेन्द्र राठौर जो ओटले में सो रहा था, उसके पिता सुबह अपने बेटे को खर्चे के लिए कुछ पैसे देने आये तो देखा एक बोरा ढका हुआ था। बोरा हटाने पर मृत धर्मेद्र खून से लथपथ पड़ा हुआ था। मृत धर्मेन्द्र को देखकर पिता की चीख निकली तो लोगो को वारदात का पता चला।
गौरतलब है कि धर्मेन्द्र की हत्या करने वाला व्यक्ति भी घटना स्थल से कुछ दूरी पर जाकर बैठा हुआ था। उसे मृतक के परिजन पकड़ कर लाये और पुलिस के हवाले किया। उसने कबूल लिया है कि ओटले पर सोने को लेकर दोनों में विवाद हुआ और पत्थर से उसने धर्मेद्र की हत्या कर दी और पास में ही सो गया। दोपहर तक पुलिस इसे हादसा बताती रही लेकिन शार्ट पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट होने पर हत्या की पुष्टि हुई।
ग्वालियर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
ब्यूरो
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर स्थित एक अपार्टमेन्ट में जब पुलिस ने एक अपहृत किशोरी की तलाश में छापा मारा तो वहाँ कुछ और ही मामला सामने आया। पुलिस ने अपार्टमेन्ट में चल रहे एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया। तानसेन रोड स्थित न्यू साकेत नगर के पराशक्ति अपार्टमेंट के एक फ्लैट से पुलिस ने 3 युवतियों को मुक्त कराया। पुलिस ने रैकेट सरगना पीयूष चौहान और रितेश मलिक को गिरफ्तार भी किया है।
पुलिस ने दावा किया है कि वो माधौगंज से अपहृत एक युवती की तलाश में इस अपार्टमेंट में पहुंची। आरोपियों से लगातार पूछताछ जारी है। एसपी हरिनारायाणचारी मिश्र के अनुसार 1 अप्रैल को एक किशोरी को बहला फुसलाकर अपहरण का मामला परिजनों ने माधौगंज थाने में पंजीकृत करवाया था जिसके सम्बन्ध में पुलिस ने कार्यवाही की। किशोरी के संबंधो की तफ्तीश के दौरान पता चला कि साकेत नगर के पराशक्ति अपार्टमेंट में देह व्यापार चलाया जा रहा है।
पुलिस को ये भी पता चला है कि आरोपियों के चंगुल में कुछ और भी युवतियां हैं, जिनसे देह व्यापार के कई अड्डे चलवाए जा हे थे। आरोपियों की एक महीने की कमाई पचास से साठ हजार तक की थी। किशोरी को जब पुलिस ने भरोसा दिलाया कि वो अब पुलिस के पास एकदम सुरक्षित है तब उसने पीयूष की करतूतों का खुलासा किया। आरोपी लड़कियों को बहला फुसलाकर सेक्स रैकेट का हिस्सा बना देते थे और फिर उनको नुक्सान पहुंचाने की धमकी देकर अपना काम करवाते रहते थे। इनके कब्जे से पुलिस ने कानपुर, गोरखपुर तक की लड़कियों को मुक्त कराया है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने कई पॉश कॉलोनियों में फ्लैट ले रखे हैं, जहां से ये सेक्स रैकेट चलाते हैं। पुलिस ने ये भी बताया कि पीयूष की शादी हो चुकी है, जिससे उसके बच्चे भी हैं। उसका परिवार पिता समेत डीडी नगर में रहता है लेकिन पीयूष काफी समय से घर नहीं गया है। पुलिस मोबाइल के माध्यम से इसके अड्डों की व इसके ग्राहकों की भी तलाश कर रही है।
बिहार: अपनों के ही षड़यंत्र में फंसे प्रेमी जोड़े
आनंद द्विवेदी
बिहार के बक्सर जिले में एक प्रेमी युगल अपनों के षड्यंत्र का ही शिकार हो गया। प्रेम प्रसंग के चलते जब घरवालों ने शादी के लिए मंजूरी नहीं दी तो दोनों घर से भाग निकले, जिससे नाखुश लड़की के घरवालों ने अपहरण की एफआईआर दर्ज करवाई और बाद में लड़के के दादा की हत्या कर दी।
अपने परिवारों की बढ़ती रंजिश को देखकर दोनों युगल ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया। सी.जे.एम. को दिए अपने बयान में लड़की ने प्रेमी के साथ स्वेच्छा से जाने की बात को स्वीकार किया। दोनों ने बालिग़ होने का हवाला देते हुए शादी की और पत्नी-पति के रूप में रहने की स्वतंत्रता की दरयाफ्त भी की।
दोनों के बयान लेकर कोर्ट ने अपहरण के आरोप में युवक को फिलहाल जेल भेज दिया और पुलिस की अभिरक्षा में लड़की को भेज दिया है।
प्रेमी जोड़े के भाग जाने के बाद लड़की के पिता वीरेन्द्र पासी ने युवक के दादा घुघली पासी की हत्या भी कर दी थी। अपने दादा की मौत की खबर पाकर युवक अजीत ने सपत्नीक न्यायालय में सरेंडर करने का कदम उठाया।
पांच प्रदेशों में भाजपा ने बदली कमान, उत्तर प्रदेश के नए अध्यक्ष बने केशव
अनावश्यक पाकिस्तान न जाएं अमेरिकी नागरिक – अमेरिका
हरिद्वार: अर्धकुम्भ के सातवें स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़
ब्यूरो ( उत्तराखंड)
400 साल पुरानी परंपरा में बदलाव, शनि शिंगणापुर मंदिर में महिलाएं भी करेंगी पूजा
उत्तराखंड: राज्यपाल कृष्णकांत ने की पेयजल आपूर्ति संबंधी समीक्षा
ब्यूरो ( उत्तराखंड)







