28 C
Mumbai
Thursday, August 13, 2026
Home Blog Page 1035

ड्रग्स रैकेट: ग्लैमरस अभिनेत्री ममता कुलकर्णी और विक्की गोस्वामी भगोड़ा घोषित

कोमल झा| Navpravah.com

ठाणे की एक विशेष अदालत ने ड्रग्स तस्कर विक्की गोस्वामी और उसकी साथी तथा बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को कई करोड़ रुपये के नशीले पदार्थों की बरामदगी के मामले में मंगलवार को भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया और उनकी संपत्ति जब्त करने के निर्देश दिए.

एनडीपीएस अदालत के न्यायाधीश एचएम पटवर्धन ने अपने आदेश में कहा, ‘यह घोषणा की जाती है कि विक्की गोस्वामी और ममता कुलकर्णी भगोड़ा हैं. आरोपियों की अचल संपत्ति जब्त की जाए.’ आदेश के बाद विशेष लोक अभियोजक शिशिर हीरे ने कहा, ‘अब कानून लागू करने वाली एजेंसियों को काम करना है और पुलिस को आदेश की अनुपालन रिपोर्ट 30 दिनों में दायर करनी होगी. इसमें पुलिस को आरोपियों की संपत्ति जब्त करने का अधिकार है.’

उन्होंने कहा, ‘आदेश के मुताबिक पुलिस आरोपियों के अंतिम ज्ञात पते पर वारंट भी जारी कर सकती है.’ अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 10 जुलाई तय की है. पिछले महीने अभियोजन ने ममता और विक्की को भगोड़ा अपराधी घोषित करने की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की थी.

कहा जा रहा है कि फिल्मों से अचानक से गायब हुईं ममता कुलकर्णी ने विक्की से शादी कर ली थी और वो उसके साथ लंबे वक्त से केन्या में रह रही हैं. लेकिन पिछले साल भगवा वस्त्र पहने ममता कुलकर्णी ने एक न्यूज चैनल से कहा था कि विक्की उनका पति नहीं है, वो उसके साथ लिवइन में थीं लेकिन अब नहीं हैं.

13 अप्रैल, 2016 को पुलिस ने दो लोगों को 12 लाख की कीमत की एफेड्रीन के साथ गिरफ्तार किया था. उनकी गिरफ्तारी के बाद 2000 करोड़ रुपये के नशीले कारोबार का भंड़ाफोड़ करते हुए पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया था. इसके बाद मार्च में ठाणे की एक अदालत ने ममता कुलकर्णी और विक्की गोस्वामी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे.

ईरान की संसद पर बड़ा आतंकी हमला, तीन घायल, फायरिंग जारी

कोमल झा| Navpravah.com

ईरान से ख़बर आ रही है कि वहाँ देश की संसद के भीतर और ईरान के पूर्व धार्मिक नेता आयतोल्लाह खमेनेई की दरगाह पर गोलीबारी हुई है. तीन अज्ञात बंदूकधारियों ने संसद पर हमला कर 3 शख्स को घायल कर दिया है.

images

ईरान की दो समाचार एजेंसियों ने ख़बर दी है कि बुधवार को कुछ बंदूकधारी संसद में घुस गए और वहाँ सुरक्षाकर्मियों पर गोली चलानी शुरू कर दी. ईरान की निजी समाचार एजेंसी तस्नीम और देश के सरकारी टीवी चैनल के अनुसार कई बंदूकधारी संसद की इमारत के भीतर हैं.

बताया जा रहा है कि गोलीबारी में एक सुरक्षाकर्मी घायल हुआ है. साथ ही खबरे ये भी है कि इरान की खुमैनी स्मारक पर भी आतंकियों ने हमला किया है.तस्नीम न्यूज के मुताबिक अब भी ईरान की संसद के अंदर गोलीबारी जारी है.सुरक्षा बलों की ओर से एक हमला को गिरफ्तार करने की भी खबर है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो  पाई है.

नोटबन्दी की वजह से सुस्त हुई जीडीपी सार्वजनिक खर्च में चल रहा है भारत: मनमोहन सिंह

मनमोहन सिंह
अभिजीत मिश्र । Navpravah.com
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह ने नोटबन्दी को देश के विकास की गति धीमी कर देने की वजह बताया है। साथ ही साथ मनमोहन सिंह ने यह भी कहा कि देश अब सार्वजनिक खर्च के इंजन पर चल रहा है।
कार्यसमिति (CWC) की बैठक में मनमोहन सिंह ने देश मे बढ़ रही बेरोज़गारी ओर आर्थिक विकास में कमी होने पर चिंता जताई है। मनमोहन सिंह ने कहा कि देश मे बेरोज़गारी बढ़ रही है और देश में युवाओं को रोज़गार मिलना बहुत कठिन हो गया है।
सिंह ने कहा कि रोज़गार दिलाने वाला उद्योग सिकुड़ने के कारण लाखों नौकरियाँ खत्म हो रहीं हैं। उन्होंने पिछले वित्तीय वर्ष के आंकड़ो में हुई गिरावट और जीडीपी में आई गिरावट का प्रमुख कारण नोटबन्दी को बताया है।

चौथी बार पीएम बने शेर बहादुर देउबा

कोमल झा| Navpravah.com

काठमांडू: वरिष्ठ नेपाली नेता शेर बहादुर देउबा प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए. शेर बहादुर देउबा चौथी बार प्रधानमंत्री का पद संभालेंगे. नेपाली संसद में मंगलवार की दोपहर प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव हुए. देउबा (70) प्रधानमंत्री पद के इकलौते उम्मीदवार थे क्योंकि मुख्य विपक्षी सीपीएन-यूएमएल अथवा किसी अन्य पार्टी ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था.

वे देश के 40वें पीएम होंगे. देउबा को प्रधानमंत्री पद के लिए 50 फीसदी से अधिक सदस्यों का समर्थन हासिल था. उन्हें 593 सदस्यीय संसद में 297 सदस्यों के समर्थन की जरूरत थी. देउबा की राह बहुत आसान मानी जा रही थी. बीते रविवार को प्रधानमंत्री पद का चुनाव स्थगित कर दिया गया था.क्योंकि सीपीएन-यूएमएल ने एक वार्ड में फिर से चुनाव की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया था.

सीपीएन-यूएमएल ने संसद को बाधित नहीं करने का फैसला किया था क्योंकि सत्तारूढ़ दलों ने शेष चार प्रांतों में 28 जून को स्थानीय निकाय का चुनाव और जनवरी, 2018 में संसदीय चुनाव कराने पर सहमति जताई थी.

देउबा को सीपीएन-माओएस्ट सेंटर, मधेशी पीपुल्स राइट फोरम डेमोक्रेटिक, राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी और अन्य छोटी पार्टियों का समर्थन हासिल था. ऐसा माना जा रहा है कि देउबा कल अपनी कैबिनेट बनाएंगे जिसका विस्तार आगामी कुछ दिनों में किया जाएगा. आपको बता दें कि २४ मई को पुष्प कमल दहल च्प्रचंडज् ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से ये पद खाली था.

प्रचंड ने नेपाली कांग्रेस के साथ एक समझौते के तहत इस्तीफा दिया था. अगस्त २०१६ में गठबंधन के वक्त यह तय किया था कि दोनों पार्टी के नेता बारी-बारी से प्रधानमंत्री बनेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री शेर बहादुर देऊबा को शुभकामनाएं दी है. मोदी ने ट्विटर पर जारी संदेश में कहा कि, आपके नेतृत्व में नेपाल में शांति, समृद्धि और प्रगति के लिए शुभकामनाएं.

अफगानिस्तान: हेरात में मस्जिद के पास बम-धमाका, 7 लोगों की मौत

कोमल झा| Navpravah.com

अफगानिस्तान के हेरात शहर में मंगलवार को जाम-ए-मस्जिद के करीब हुए विस्फोट में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए।

हेरात के पुलिस प्रमुख मोहम्मद अयूब अंसारी ने बताया कि विस्फोटक एक मोटरसाइकिल में लगाया गया था और शहर की सबसे बड़ी मस्जिद के उत्तरी प्रवेश द्वार के करीब दोपहर 3.0 बजे विस्फोट हुआ।

जानकारी के मुताबिक, किसी संगठन या व्यक्ति की तरफ इशारा किए बगैर उन्होंने कहा कि विस्फोट की जांच शुरू कर दी गई है।

मंगलवार को ही इससे पहले काबुल में एक और बम विस्फोट हुआ। उल्लेखनीय है कि काबुल में मंगलवार को अफगानिस्तान में शांति प्रक्रिया को लेकर एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन चल रहा है, जिसमें 20 से अधिक देश और अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों के प्रतिनिधी हिस्सा ले रहे हैं।

 

मुन्नाभाई से निपटने के लिए परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाने की तैयारी

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com
इलाहाबाद । शहर में शिक्षा माफियाओं के खिलाफ समय- समय पर अलग – अलग रणनीति अपनाई जाती है। इसी क्रम में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रशासन ने यहां होने वाली आगामी एलएलबी और परास्नातक (पीजीएटी) प्रवेश परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर जैमर लगाने का निर्णय किया है। ताकि परीक्षा के दौरान कोई अभ्यर्थी मोबाइल और इंटरनेट का उपयोग नहीं कर सके।
cl(1)
विश्वविद्यालय में इस समय प्रवेश परीक्षाओं का दौर चल रहा है। सभी कक्षाओं में प्रवेश लेने के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। पिछले वर्ष इन प्रवेश परीक्षाओं के दौरान कड़े इंतजाम के बावजूद मुन्ना भाइयों द्वारा बहुत हद तक सफलता पाए जाने का शक है। इसी को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन अब परीक्षा कक्ष में अपराध रोकने वाली तकनीक के नए उपयोग आजमाने पर उतर आया है।
एलएलबी व अन्य आगामी परीक्षाओं के लिए केंद्र के मुख्य गेट से लेकर परीक्षा कक्ष के अंदर तक अभ्यर्थियों की सघन तलाशी का इंतज़ाम किया गया है। बावजूद इसके यदि कोई मोबाइल लेकर जाने में सफल हो जाता है तो ऐसी स्थिति के लिए केंद्र पर अस्थायी जैमर की व्यवस्था की जा रही है।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के चीफ प्राक्टर डा. राम सेवक दुबे के अनुसार त्रिवर्षीय एलएलबी और परास्नातक (पीजीएटी) प्रवेश परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों और जैमर लगायी जायेगी, जिससे की परीक्षा के दौरान कोई अभ्यर्थी मोबाइल और इंटरनेट का उपयोग नहीं कर सके।
एलएलबी से लेकर पीजीएटी के लिए प्रवेश परीक्षा 7 जून से शुरू है। त्रिवर्षीय एलएलबी की परीक्षा सुबह 9 बजे से 11:30 तक होगी। एमकाॅम और एलएलएम के लिए प्रवेश परीक्षा 9 जून को होगी। जानकारी के मुताबिक एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 12369 और पीजीएटी वन के लिए 18949 और पीजीएटी टू के लिए 4539 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

ज़ाकिर मूसा ने भारतीय मुसलमानों को कोंसा, कहा, “बेग़ैरत हैं भारतीय मुसलमान”

कोमल झा|Navpravah.com

हिजबुल मुजाहिदीन के निष्‍कासित कमांडर जाकिर राशिद भट यानी जाकिर मूसा ने एक चार मिनट की ऑडियो क्लिप जारी कर इस्‍लामिक जिहाद का हिस्‍सा नहीं बनने के लिए भारतीय मुसलमानों को कोसा है. सोमवार को जारी ऑडियो में उसने गज्‍वा-ए-हिंद (भारत को जीतने की अंतिम लड़ाई) का हिस्‍सा नहीं बनने के लिए भारतीय मुसलमानों को कोसा.

हिजबुल मुजाहिदीन से निष्‍कासित किए जाने के बाद जाकिर मूसा की यह पहली ऑडियो क्लिप है. हाल में कथित गो-भक्‍तों द्वारा पशुओं को ले जा रहे कई मुस्लिमों की पिटाई के मामले सामने की घटनाओं पर जाकिर ने पीडि़तों के साथ नहीं खड़े होने पर भारतीय मुसलमानों को कोसा.

भारतीय मुसलमानों के खिलाफ टिप्‍पणी करते हुए उसने अपने ऑडियो क्लिप में कहा, ”ये  दुनिया के सबसे रीढ़विहीन मुसलमान हैं. उनको खुद को मुसलमान कहने पर शर्म आनी चाहिए. हमारी बहनों के साथ बदसलूकी हो रही है और ये मुस्लिम चिल्‍ला रहे हैं-इस्‍लाम शांति का प्रतीक है.” उसने यह भी कहा, ”ये (भारतीय मुसलमान) सबसे ‘बेगैरत कौम’ है जो अन्‍याय और अत्‍याचार के खिलाफ आवाज नहीं उठा सकती. हमारे पैगंबर और उनके अनुयायियों ने क्‍या यही हमको सिखाया है? उन्‍होंने अपनी बहनों की रक्षा के लिए युद्ध में अपना खून बहाया है और कुर्बानियां दी हैं.” उसने अपने समर्थकों से जिहाद का हिस्‍सा बनने के लिए उसको ज्‍वाइन करने की भी अपील की.

उल्‍लेखनीय है कि कुछ समय पहले कश्‍मीरी अलगाववादी नेताओं के सिर कलम करने की धमकी देने के बाद मूसा को आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से निकाल दिया गया था. इस तरह की रिपोर्ट भी आई हैं कि हाल में मारे गए हिजबुल कमांडर सब्‍जार भट के छिपने की जानकारी सेना को देने में भी मूसा के संगठन पर आरोप लगे हैं. इस क्लिप में मूसा ने एक तरह से इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा, ”इस विषय में स्‍पष्‍टीकरण देने की जरूरत नहीं है लेकिन जो मेरा प्रतिनिधित्‍व करने का दावा करते हैं, उनको अपने हथियार लेकर मुझे ज्‍वाइन करना चाहिए.”

कतर हवाई यात्रा बैन: अब ‘अरब के आसमान’ में भी नहीं उड़ेंगे क़तर के विमान

कोमल झा| Navpravah.com

मिस्र और सऊदी अरब ने क़तर के विमानों पर अपने हवाई क्षेत्र में उड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है.इससे पहले क़तर पर क्षेत्र में अतिवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए 6 अरब देशों ने उससे अपने राजनयिक संबंध तोड़ लिए. इनमें सऊदी अरब, मिस्र, बहरीन, यमन, लीबिया और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) शामिल हैं.सऊदी अरब, यूएई, मिस्र और बहरीन से क़तर के लिए हवाई, ज़मीनी और समुद्री रास्ते बंद कर दिए गए हैं.


बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात, यमन, मिस्र, सऊदी अरब और मालदीव ने ऐलान किया है कि वे गैस समृद्ध राष्ट्र से अपने राजनयिक कर्मचारियों को वापस बुलाएंगे. कतर में साल 2022 में फीफा विश्व कप होना है और यहीं अमेरिकी सेना का प्रमुख अड्डा है. उधर क़तर ने कथित इस्लामिक स्टेट या किसी भी तरह के चरमपंथ का समर्थन करने के आरोप से इनकार करते हुए इस क़दम को ‘अनुचित’ बताया है.

इस घटना को अमरीका के दोस्त कहे जाने वाले ताक़तवर खाड़ी देशों के बीच एक बड़ी दरार की तरह देखा जा रहा है. अरब देशों ने यह फ़ैसला ऐसे समय पर लिया है जब खाड़ी देशों और उनके पड़ोसी ईरान के बीच तनाव बढ़ा है. हालिया अरब यात्रा पर अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान पर चरमपंथ को बढ़ावा दने के आरोप लगाए थे.

उन्होंने अपने यहां रह रहे क़तर के नागरिकों और पर्यटकों को दो हफ़्ते में अपने देश लौट जाने का आदेश दिया है. तीनों देशों ने अपने देशवासियों के भी क़तर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है.

यूएई और मिस्र ने क़तर के राजनयिकों को देश छोड़ने के लिए 48 घंटे का वक़्त दिया है. सऊदी अरब ने एक कदम आगे बढ़कर क़तर के प्रभावशाली अल जज़ीरा टीवी चैनल के स्थानीय दफ़्तर को भी बंद करवा दिया है. हालांकि सऊदी अरब ने कहा है कि वह क़तर के हज यात्रियों को आने से नहीं रोकेगा.

सऊदी अरब ने कतर के साथ अपनी सीमा भी बंद कर दी, जिससे जमीन के रास्ते कतर को खाद्य एवं अन्य आपूर्तियां अवरूद्ध हो गईं. कतर की स्थानीय मीडिया ने कहा कि पहले ही लोगों में घबराहट पैदा हो चुकी है और लोग खाने की चीजें जमा करने लगे हैं. कतर ने कहा कि यह ‘अन्यायपूर्ण’ है और इसका उद्देश्य दोहा को ‘राजनीतिक संरक्षणवाद’ के तहत लाना है.

सऊदी अरब के सिविल एविएशन प्रशासन ने क़तर के विमानों पर अपने हवाई अड्डों पर लैंड करने और अपने वायुक्षेत्र को लांघने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है.

मिस्र ने भी क़तर से आने वाली उड़ानों के लिए दरवाज़े बंद कर लिए हैं और कहा है कि दोनों देशों के बीच की उड़ाने मंगलवार 4 बजे से अगली सूचना तक रोक दी जाएंगी.

बहरीन की गल्फ एयर, एतिहाद एयरवेज़ और एमिरेट्स समेत प्रभावित देशों की कई एयरलाइंस कंपनियों ने कहा है कि वे मंगलवार सुबह से क़तर की राजधानी दोहा से आने-जाने वाली उड़ानें रद्द कर रहे हैं.

EtihadPlane

नेशनल एयरलाइन और क़तर एयरवेज़ ने भी सऊदी अरब की उड़ाने रद्द कर दी हैं. उड़ानों पर रोक एयरलाइंस के लिए बड़ी समस्या पैदा कर सकती है. उन्हें फ़्लाइट के रूट को बदलना पड़ सकता है, जिसकी वजह से उड़ानों का समय बढ़ सकता है.

कतर के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में इन देशों के अप्रत्याशित कदम की तरफ संकेत करते हुए कहा, ‘यह कदम अन्यायपूर्ण हैं और झूठे तथा बेबुनियाद दावों पर आधारित हैं.’ बयान में आगे कहा गया है, ‘इसका उद्देश्य साफ है, यह देश पर संरक्षणवाद थोपने के लिए है. यह कतर की एक देश के तौर पर संप्रभुता का उल्लंघन है.’

कतर स्टॉक एक्सचेंज के खुलने के साथ आठ प्रतिशत की गिरावट आई और आखिकार वह 7.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ. देशों ने कतर के राजनयिकों को भी अपने क्षेत्र से बाहर जाने को कहा है.

टॉइलेट आई तो चिल्लाने क्यों लगे अक्षय!

कोमल झा|Navpravah.com

अक्षय कुमार इन दिनों बहुत उत्साहित हैं. उनकी आने वाली फ़िल्म ‘टॉयलेट-एक प्रेम कथा’ अपनी रिलीज़ से पहले ही बहुत चर्चा में है. चर्चा में रहने का कारण फ़िल्म का नाम और उसकी कहानी दोनों ही है.बता दें कि अक्षय ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉयलेट – एक प्रेम कथा’ के प्रमोशन के लिए जारी किया है.

toilet-ek-prem-katha
इसी उत्साह में अब अक्षय जोर जोर से चिल्ला रहे हैं, “टॉयलेट आ रही है, टॉयलेट आ रही है.”

दरअसल 11 जून को रिलीज होगा अक्षय कुमार की इस  फिल्म का ट्रेलर,  ट्रेलर की रिलीज़ को लेकर अक्षय अपने फ़ैन्स से ज़्यादा एक्साइटेड हैं.

गुड़गांव में महिला से गैंगरेप, पीड़िता की 9 माह की बेटी को ऑटोरिक्शा से फेंका

कोमल झा| Navpravah.com

गुड़गांव: एक महिला के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया और एक ऑटोरिक्शा से पीड़िता की नौ महीने की बेटी को बाहर फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गयी. 23 वर्षीय महिला के हवाले से पुलिस ने सोमवार (5 जून) को बताया कि अपने पति के साथ तकरार के बाद 29 मई को करीब मध्यरात्रि में वह अपनी बेटी के साथ खांडसा गांव में अपने माता-पिता के घर जा रही थी.

उसने एक ऑटोरिक्शा में लिफ्ट लिया जिसमें पहले से ही तीन लोग बैठे हुये थे. उसने पुलिस को बताया कि जैसे ही वह वाहन में बैठी आरोपियों ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी.

अन्य मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस बच्ची की मौत सिर में चोट लगने से हो गई. महिला ने बताया कि आॅटो में घुसते ही उसमें पहले से मौजूद तीन लोगों ने छेड़छाड़ शुरू कर दिया. इस पर बच्ची रोने लगी तो उन लोगों ने बच्ची को महिला से छीनकर आॅटो से बाहर फेंक दिया. इसके बाद वह महिला खूब चीखी चिल्लाई, इसके बावजूद उन लोगों पर इसका कोई असर नहीं हुआ और वे उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गए.