
सूचना प्रसारण मंत्री ने टेलिकॉम कम्पनियों को दी हिदायत

तनाव के बीच चीन ने हजारों टन सैन्य साजोसामान तिब्बत भेजा

OMG, सुशांत ने थामा किस लड़की का हाथ?
कोमल झा| Navpravah.com
हाल ही में आई बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन की फिल्म ‘राब्ता’ बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन इन दिनों दोनों एक्टर्स के बीच अफेयर की खबरें जोर पकड़ रही हैं. हाल ही में सुशांत ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वे किसी लड़की का हाथ पकड़े हुए हैं. ऐसा माना जा रहा है ये कृति सेनन का हाथ है.

सुशांत ने इस तस्वीर के साथ लिखा है ‘अपने मुराड ओसमन्न के साथ ब्रेकफास्ट.’ अब ये मुराद ओसमन्न ही कृति हैं या कोई और ये पुष्टि नहीं की जा सकती लेकिन सुशांत ने ये फोटोज उस समय पोस्ट की थीं जब व न्यूयॉर्क में थे और उस समय कृति भी वहीं थीं. सुशांत सिंह राजपूत द्वारा शेयर की गयी ये तस्वीरें फोटोग्राफर मुराड ओसमन्न की ‘follow me to’ सीरीज से मिलती-जुलती हैं. इस तस्वीर के सामने आने के बाद माना जा रहा है कि अगर उन दोनों के बीच कुछ है तो वे जल्द दुनिया के सामने अपने रिश्ते को कबूल कर सकते हैं.

हाल ही में ये खबर भी आई थी कि आईफा के दौरान सुशांत, कृति के बगल वाला कमरा लेने पर अड़ गए थे. पहले दोनों लोगों के रूम अलग अलग फ्लोर पर थे. बाद में आर्गनाइजर्स ने उनका रूम कृति के बगल में अरेंज करवा दिया था. दोनों ने आईफा के दौरान मंच पर एक साथ परफार्म भी किया था.
बता दें रशियन फोटोग्राफर मुराड ओसमन्न ने अपनी वाइफ नतालिआ के साथ 2012 में ‘follow me to’नाम की सीरीज बनाई थी जो काफी चर्चा में भी रही थी. कपल्स के बीच ये काफी चर्चित है.
UIDAI ने लॉन्च किया mAadhaar ऐप, अब आधार कार्ड साथ रखने की जरूरत नहीं!
कोमल झा| Navpravah.com
सरकार ने डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए mAadhaar ऐप लॉन्च किया है. यह ऐप एंड्रॉएड प्लेटफॉर्म पर चलेगा. ऐप डाउनलोड के बाद यूजर्स को पेपर-फॉर्मेट में ‘आधार कार्ड’ कैरी करने की जरूरत नहीं होगी. इस ऐप को UIDAI (यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने बनाया है. ऐप में यूजर्स नेम, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर और एड्रेस के साथ फोटोग्राफ होगा. इसके अलावा यह एक आधार नंबर से लिंक होगा. एमआधार ऐप अभी सिर्फ एंड्रॉयड यूज़र के लिए ही उपलब्ध है.

गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें ऐप
इस mAadhaar को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि जल्द ही इस ऐप को एप्पल iOS वर्जन पर भी लॉन्च किया जाएगा. इस ऐप को यूज करने के लिए यूजर्स को रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है. अगर नंबर रजिस्टर्ड नहीं है तो करीबी आधार एनरोलमेंट सेंटर में जाकर यूजर्स रजिस्टर्ड करवा सकते हैं.
एक जुलाई से, इनकम टैक्स रिटर्न्स (आईटीआर) फाइल करने के लिए पैन-आधार कार्ड को लिंक करना जरूरी हो गया है. इसके अलावा एक नया परमानेंट अकाउंट नंबर (पैन नंबर) होना भी जरूरी है. जहां आधार कार्ड को यूआईडीएआई द्वारा भारत के निवासी को जारी किया जाता है, वहीं पैन 10 डिजिट वाला एक नंबर होता है जिसे एक व्यक्ति, फर्म को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा जारी किया जाता है.
मोबाइल में कैरी करें अपना आधार कार्ड
पर्सनल डाटा सुरक्षित रहे इसके लिए ऐप में बायोमैट्रिक लॉकिंग और अनलॉकिंग सिस्टम दिया गया है. ऐप में TOTP सिस्टम दिया गया है. इसके जरिए ऑटोमैटिकली टेम्परेरी पासवर्ड जनरेट होगा. इस ऐप के जरिए यूजर्स अपना प्रोफाइल भी अपडेट कर सकेंगे. इस ऐप के बाद अब यूजर्स को आधार कार्ड की हार्ड कॉपी अपने साथ रखने की जरूरत नहीं होगी.
विजय माल्या की मुसीबतें अब लंदन मे भी बढ़ीं, ED के साथ CBI अधिकारी तमाम सबूत लेकर लंदन पहुंचे
कोमल झा| Navpravah.com
17 बैंकों का 9 हजार करोड़ लेकर फरार उघोगपति विजय माल्या के लिए मुसीबत बढ़ने वाली हैं. प्रवर्तन निदेशालय की दो सदस्यों की टीम प्रत्यर्पण की याचिका लंदन के अधिकारियों के सामने पेश करने के लिए लंदन पहुंची है.

प्रवर्तन निदेशालय की टीम के साथ सीबीआई के अधिकारी भी लंदन गए हैं. प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी माल्या के खिलाफ तमाम सबूत लेकर लंदन पहुंचे हैं. ये अधिकारी पांच हजार पांस सौ पेज की चार्जशीट लेकर लंदन गए हैं. ईडी विजय माल्या के खिलाफ छह अन्य देशो में कानूनी अनुरोध पत्र (लैटरोगैटरी) भेजने जा रहा है. लंदन ले जाए गए दस्तावेजों में माल्या के काले कारनामों की पूरी फेहरिस्त है.
सीबीआई भी अपनी तरफ से तमाम दस्तावेज लंदन कोर्ट में पेश कर चुकी है. सीबीआई इसके पहले माल्या के प्रत्यार्पण की अपील भी कर चुकी है, जिसमें सुनवाई जारी है.
इस मामले में सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि सरकार माल्या के ब्रिटेन से प्रत्यर्पण की कोशिश कर रही है. चार दिसंबर से दो हफ्ते के लिए लंदन में सुनवाई होनी है. कोर्ट ने कहा कि इसके बाद ही आगे की सुनवाई होगी.
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने 9 मई को माल्या को अवमानना का दोषी माना था. सज़ा पर पक्ष रखने के लिए माल्या को व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा गया था.
माल्या को डिएगो डील के 40 मिलियन डॉलर अपने बच्चों के एकाउंट में ट्रांसफर करने और सम्पत्ति का सही ब्यौरा न देने के लिए अवमानना का दोषी माना गया था. बैंकों ने इस बात की शिकायत की थी.
माल्या ने किस बैंक से कितना लिया लोन?
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया – 1600 करोड़, पंजाब नेशनल बैंक – 800 करोड़, आईडीबीआई बैंक – 800 करोड़, बैंक ऑफ इंडिया – 650 करोड़, बैंक ऑफ बड़ौदा – 550 करोड़, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया – 430 करोड़, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया – 410 करोड़, यूको बैंक – 320 करोड़, कॉरपोरेशन बैंक ऑफ इंडिया – 310 करोड़, सेंट्र बैंक ऑफ मैसूर – 150 करोड़, इंडियन ओवरसीज़ बैंक – 140 करोड़, फेडरल बैंक – 90 करोड़, पंजाब सिंध बैंक – 60 करोड़, एक्सिस बैंक – 50 करोड़.
कैंसर से जूझ रहा ये कलाकार, माँगी मदद
सौम्या केसरवानी । Navpravah.com
बड़ी – बड़ी फिल्मों में काम करने वाले सीताराम पंचाल कैंसर से लड़ रहे हैं। इनकी मदद के लिए के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग सामने आए हैं। फिल्ममेकर अश्विनी चौधरी ने भी ट्वीट कर लोगों को सीताराम पंचाल की मदद की अपील की है।
सोशल मीडिया पर एक स्क्रीन शॉट सर्कुलेट हो रहा है जिसमें बॉलीवुड के एक्टर सीताराम पांचाल को लेकर एक पर्सनल मैसेज है, जिसमें लिखा है, ‘भाइयों मेरी मदद करो मेरी कैंसर से हालत खराब होती जा रही है’।
सीताराम लगभग तीन सालों से कैंसर से लड़ रहे हैं और बिना एलोपैथ के इलाज करा रहे हैं। उनका शरीर काफी कमजोर हो चुका है, ऐसे में उन्होंने आयुर्वेद के जरिए इसका इलाज कराने का फैसला लिया है, लेकिन तबीयत काफी खराब होने और पैसो की तंगी के चलते उनका सही से इलाज नहीं हो पा रहा है।
‘बैंडिट क्वीन’, ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’, ‘पीपली लाइव’, ‘पान सिंह तोमर’ और ‘जॉली एलएलबी-2’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता सीताराम पंचाल की तबीयत को लेकर सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मुहीम छिड़ी हुई है। संजय मिश्रा, सुशांत सिंह, मुकेश तिवारी, मनोज जोशी और प्रोड्यूसर राकेश पासवान जैसे कई लोगों ने सीताराम की मदद करने की कोशिश की है। साथ ही कई अन्य लोगों ने 100 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक सीताराम के एकाउंट नंबर में पैसे ट्रांसफर करके मदद कर रहे हैं।
मददगार नीचे दिए गए बैंक अकाउंट डिटेल के माध्यम से पांचाल की मदद कर सकते हैं:
SITARAM PANCHAL HDFC BANK, Mira Road, Mumbai-401107, A/C NO.-10771000013197 RTGS/NEFT IFSC:HDFC0001077
किसान आत्महत्या के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
सौम्या केसरवानी । Navpravah.com
आज लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया, इस दौरान पीएम मोदी भी लोकसभा में मौजूद थे। भारी हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही स्थगित तक दी गई है।
वहीं राज्यसभा में शरद यादव ने भी राज्यसभा में किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने किसानों की आत्महत्या के मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि आज भी जंतर-मंतर पर कई किसान संगठन आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार चुप है।
बुधवार को सत्र शुरू होने से पहले संसद में ही बीजेपी संसदीय दल की बैठक हुई, बैठक में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने हाल ही में हुई पीएम मोदी कि विदेश यात्रा की तारीफ की, वहीं वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जीएसटी पर अपनी बात रखी।
बीजेपी संसदीय दल की बैठक खत्म होने के बाद संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने बताया कि वित्तमंत्री अरुण जेटली ने बैठक में जीएसटी की तारीफ की और उससे होने वाले फायदों को गिनाया। अनंत कुमार ने कहा कि अभी तक 75 लाख जीएसटी से जुड़ गए हैं, आने वाले दिनों में 1 करोड़ लोग और भी जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि विपक्ष सदन चलने देगा, सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है।
मंगलवार को राज्यसभा में बहस के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती ने नाराज होकर अपना इस्तीफा दे दिया। मायावती राज्यसभा में अपनी बात पूरी ना किए जाने से नाराज थी। मायावती की राज्यसभा के उपसभापति पी.जे. कुरियन से तीखी बहस हुई, जिसके बाद वे राज्यसभा से बाहर चली गई थी।
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मायावती को राज्यसभा भेजने का ऑफर दिया है, लालू यादव ने कहा कि मायावती सदन में दलितों की आवाज उठा रही थीं, लेकिन बीजेपी के सदस्यों ने उन्हें बोलने नहीं दिया। उन्होंने कहा अगर मायावती सहमत होती हैं तो वो अपनी पार्टी के कोटे से उन्हें राज्यसभा सदस्य बनाने के लिए तैयार हैं। लेकिन, अभी तक मायावती का इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है।
भड़की माया को शांत करने में जुटे लालू, दिया ये ऑफर
अमेरिकी विशेषज्ञों का दावा, भारत की परमाणु तैयारियों के निशाने पर पाक नहीं, चीन है!
शिखा पाण्डेय । Navpravah.com
आपने कहावत तो सुनी होगी, ‘राजा को पता नहीं, मुसहर वन बाँट खाये’। फिलहाल यही हाल है भारत की परमाणु गतिविधियों पर अमेरिका की पैनी नज़रों का। दुनिया के परमाणु कार्यक्रमों पर नज़र रखने वाले अमरीका के दो अग्रणी परमाणु विशेषज्ञों ने एक रिपोर्ट में यह दावा किया है कि भारत की परमाणु तैयारियों के निशाने पर अब पाकिस्तान नहीं, बल्कि चीन है। इसीलिए भारत अपने परमाणु हथियारों का लगातार आधुनिकीकरण और विस्तार कर रहा है। भारत के बारे में अनुमान लगाया जा रहा है कि उसने परमाणु बम बनाने में इस्तेमाल होने वाला लगभग छह सौ किलोग्राम प्लूटोनियम तैयार कर लिया है। परमाणु वैज्ञानिकों का मानना है कि इतना प्लूटोनियम 150-200 बम बनाने के लिए पर्याप्त है।
डिज़िटल जर्नल ‘आफ़्टर मिडनाइट’ में छपी इस रिपोर्ट में हैन्स एम क्रिस्टेंसेन और रॉबर्ट एस नौरिस ने बताया है कि भारत अब लंबी दूरी तक मार करने वाली एक ऐसी परमाणु मिसाइल बनाने में व्यस्त है, जिससे वह दक्षिण भारत से चीन के किसी भी क्षेत्र को निशाना बना सकता है। इन दोनों विशेषज्ञों का कहना है, ”परमाणु बम गिराने वाले लड़ाकू विमानों और मिसाइलों के बारे में उपलब्ध जानकारी के आधार पर हमारा यह अनुमान है कि भारत ने 120 से 130 की संख्या में परमाणु बम बना रखे हैं।”
अमरीका के इन परमाणु विशेषज्ञों ने इस लेख में लिखा है कि भारत का परमाणु कार्यक्रम पारंपरिक रूप से पाकिस्तान को परमाणु हमले से रोकने पर केंद्रित रहा है, लेकिन भारत अब जिस तरह परमाणु कार्यक्रम का विस्तार और आधुनिकीकरण कर रहा है, उससे स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि उसकी प्रथामिकता अब चीन पर केंद्रित हो रही है।
जर्नल के अनुसार भारत अब अलग-अलग दूरी तक मार करने वाली कई परमाणु मिसाइलें बनाने में लगा है, लेकिन उन्हें परमाणु बमों से लैस करने के लिए उसे और अधिक बम बनाने होंगे। विशेषज्ञों का कहना है कि कलपक्कम परमाणु प्लांट के इंदिरा गांधी सेंटर फ़ॉर एटॉमिक रिसर्च में फ़ास्ट ब्रीडर रिएक्टर बनने से भविष्य में परमाणु बम में इस्तेमाल होने वाले प्लूटोनियम तैयार करने की भारत की क्षमता में काफ़ी वृद्धि होगी।
हैन्स एम क्रिस्टेंसेन और रॉबर्ट एस नौरिस ने इस लेख में लिखा है कि परमाणु बम गिराने के लिए भारत के पास इस समय सात तरह की रक्षा प्रणाली इस्तेमाल में हैं। इनमें दो युद्धक विमान ‘जगुआर’ और ‘मिराज 2000’ हैं। इसके अलावा भारत ने अलग-अलग दूरी के लिए ज़मीन से ज़मीन पर मार करने वाली चार बैलिस्टिक मिसाइलें बना रखी हैं। एक बैलिस्टिक मिसाइल समुद्र के नीचे पनडुब्बी से लॉन्च की जाती है। पृथ्वी-2, अग्नि-1, अग्नि-2 और अग्नि-3 परमाणु हथियारों की क्षमता वाली मिसाइलें हैं और ये पहले से ही भारतीय सेना के पास हैं।
उल्लेखनीय है कि भारत अग्नि-4 के कई परीक्षण कर चुका है और यह जल्द ही उपयोग में आने के लिए तैयार हो जाएँगी। ये बैलिस्टिक मिसाइल 3500 किलोमीटर की दूरी तक निशाना साध सकती है। भारत के उत्तरपूर्वी क्षेत्र में इसे तैनात किए जाने से बीजिंग और शंघाई सहित पूरा चीन इसकी रेंज में होगा।
भारत का रक्षा अनुसंधान संस्थान डीआरडीओ पांच हज़ार किलोमीटर की दूरी तक मार करने वाली इंटरकॉन्टिनेन्टल बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 भी तैयार कर रहा है। हमले के लिए अधिक दूरी की क्षमता होने के कारण अग्नि-5 को भारत के दक्षिण राज्यों में तैनात किया जा सकता है,जहां से वह चीन के किसी भी क्षेत्र को निशाना बना सकता है और साथ ही वह चीन के जवाबी हमले से भी काफ़ी दूर होगा।
वेंकैया नायडू ने भरा नामांकन, भावुक होकर बोले- पार्टी ने मां की तरह संभाला

















