संकट में INDI गठबंधन, समझ नहीं आ रहा केजरीवाल ने शर्त रखी या मज़े लिए

नृपेंद्र मौर्य | navpravah.com

नई दिल्ली | इंडिया गठबंधन में फूट का सिलसिला लगतार जारी हैं, विपक्षी इंडिया गठबंधन से एक-एक कर राजनीतिक पार्टियां किनारा करती जा रही हैं। तृणमूल कांग्रेस, रालोद और जेडीयू के झटके से इंडिया गठबंधन उबर भी नहीं पाया था कि अब दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने भी सीट शेयरिंग को लेकर डेडलाइन तय कर दी हैं।

दिल्ली और पंजाब की सत्ताधारी पार्टी आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस को एक लोकसभा सीट पर चुनाव लडने का ऑफर दिया है। आम आदमी पार्टी के नेता संदीप पाठक ने कहा है कि हम कांग्रेस को दिल्ली में एक सीट का प्रस्ताव देते हैं। आम आदमी पार्टी छह सीटों पर चुनाव लड़ेगी। संदीप पाठक बस यहीं तक नहीं रुके बल्कि उन्होंने कह दिया कि अगर कांग्रेस जल्द फैसला नहीं लेती है, तो वे सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर देंगे।

इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी यह कह चुके हैं कि पंजाब की सभी 13 और चंडीगढ़ की सीट आम आदमी पार्टी ही जीतेगी। भगवंत मान के बयान से पंजाब और दिल्ली में इंडिया गठबंधन की तस्वीर को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। दोनों ही दलों की स्टेट यूनिट्स गठबंधन के पक्ष में नहीं नजर आ रही थीं।

बता दें कि कुछ दिन पहले ममता बनर्जी ने भी पश्चिम बंगाल में सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर दी है। इसके बाद विपक्षी एकजुटता की कवायद के अगुवा नीतीश कुमार ने भी इंडिया गठबंधन का हाथ झटक एनडीए का दामन थाम लिया। यूपी में आरएलडी भी एनडीए के साथ जा चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.