पाक ने दो महीनों में 633 बार किया सीजफायर का उल्लंघन

सीजफायर
सीजफायर

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज गंगाराम अहीर ने आज राज्यसभा को यह जानकारी देते हुए बताया कि, पाकिस्तान ने वर्ष 2018 में जनवरी तथा फरवरी के दौरान जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर 432 बार और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 201 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है।

वर्ष 2017 में पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर 860 बार और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 111 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है और जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारत और पाकिस्तान के बीच नवंबर 2003 में संघर्ष विराम हुआ था।

अहीर ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह भी बताया कि वर्ष 2002 में संघर्षविराम उल्लंघन की सर्वाधिक 8,376 घटनाएं और वर्ष 2003 में ऐसी 2,045 घटनाएं होने की खबर है।

इससे पहले सरकार ने कल कहा था कि जम्मू-कश्मीर में विध्वंसक गतिविधियों के लिए पाकिस्तान कुछ प्रमुख अलगाववादी नेताओं को वित्तीय मदद और निर्देश देता है और उन्होंने कहा। कुछ प्रमुख अलगाववादी नेताओं के पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकवादियों के संपर्क में रहने की बात सामने आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.