गर्मी में गुलकंद के सेवन करने से होते हैं, ये फायदे

गुलकंद
गुलकंद

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

आप सभी ने कभी ना कभी गुलकंद तो ज़रूर खाया होगा। इसका स्वाद सभी को पसंद आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही गुलकंद आपके स्वास्थ्य को कई फायदे देता है।

गुलकंद को गुलाब की पत्तियों और शक्कर की मदद से बनाया जाता है। यह हमारे शरीर को ठंडक प्रदान करता है इसलिए यह गर्मी से संबंधित कई समस्याएं जैसे थकान। सुस्ती, खुजली आदि में उपयोग किया जाता है।

गर्मियों में गुलकंद डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर करता है। गर्मियों में गुलकंद खाने से शरीर में ताजगी आती है और पानी की कमी भी भी दूर होती है। इसलिए गर्मी मे गुलकंद का सेवन अवश्य करें।

अगर मुंह में छाले हो गए है तो दिन में दो बार गुलकंद खाए। ये पेट में जाकर ठंडक पहुंचाता हैं और छालों पर मरहम का काम करता हैं।

शरीर की हडडियों को मजबूती प्रदान करने में भी गुलकंद लाभकारी है। गुलाब में प्राकृतिक रूप से विटामिन सी पाया जाता है जो हड्डियों के लिए फायदेमंद है। जोड़ों या हड्डियों के दर्द होने पर आप गुलकंद खाएं जो आपके शरीर को आराम देगा।

गुलकंद खाने से शरीर को ठंड़क मिलती है

 रोजाना इसके सेवन से लू और तपती गर्मी के कारण होने वाली सेहत संबंधी दिक्कतों से बचा जा सकता है। सुबह शाम दूध के साथ 1 चम्मच गुलकंद खाने से दिमाग तेज होता है और इससे गुस्सा भी नहीं आता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.