डाटा लीक मामले में वाइली का नया खुलासा, भारत में भी था कैम्ब्रिज एनालिटिका का कार्यालय

विसलब्लोअर वाइली
विसलब्लोअर वाइली

एनपी न्यूज़ डेस्क | Navpravah.com

कैम्ब्रिज एनालिटिका डेटा लीक मामले में भारत में बवाल मचा हुआ है। इस बीच, डेटा लीक मामले का खुलासा करने वाले विसलब्लोअर क्रिस्टोफर वाइली ने दावा किया है कि कैम्ब्रिज एनालिटिका की क्लायंट शायद कांग्रेस पार्टी भी थी।

एनालिटिका वाइली ने कहा, कंपनी भारत में बड़े पैमाने पर काम करती थी और शायद इसकी क्लायंट कांग्रेस पार्टी भी थी। उसने कहा कि भारत में कंपनी का एक दफ्तर भी था।

वाइली ने दावा किया, मैं मानता हूं कि कांग्रेस कंपनी की क्लायंट थी। लेकिन मुझे पता है कि वे सभी प्रकार के प्रॉजेक्ट लेते थे। मुझे कोई नैशनल प्रॉजेक्ट याद नहीं है। लेकिन मुझे क्षेत्रीय प्रॉजेक्ट याद हैं।

वायली के इस बयान के बाद बीजेपी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, राहुल गांधी एक्सपोज हो गए हैं। कांग्रेस ने कैम्ब्रिज एनालिटिका की सर्विस का यूज किया है। क्या कांग्रेस जीत के लिए इतना गिर गई है। वैसे भी कैम्ब्रिज एनालिटिका के सर्विस लेने पर बीजेपी और कांग्रेस में पिछले कई दिनों से आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

कांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला ने रविशंकर प्रसाद के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि कानून मंत्री प्रसाद लगातार झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा, कानून मंत्री टीवी के माध्यम से इल्जाम लगाकर भाग जाते हैं। अघर उनके पास सबूत हैं तो वह ऐक्शन लें, हम डरने वाले नहीं हैं।

इन दिनों फेसबुक डेटा लीक के कारण विवादों में घिर गया है। दावा किया जा रहा है कि फेसबुक पर करीब 5 करोड़ यूजर्स की निजी जानकारियां लीक हुईं जिसका फायदा अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप के लिए काम कर रही फर्म कैम्ब्रिज एनालिटिका ने उठाया।
बता दें कि, कैम्ब्रिज एनालिटिका अमेरिका की एक बिग डेटा अनैलेसिस फर्म है। यह चर्चा में तब आई जब इसने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डॉनल्ड ट्रप के लिए काम किया। 2016 में अमेरिकी चुनाव में डॉनल्ड ट्रंप की अप्रत्याशित जीत का श्रेय कैम्ब्रिज एनालिटिका को भी दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.