मैं गिर गई थी और लोग मेरे ऊपर दौड़ रहे थे -मुंबई आग हादसा पीड़िता

राजेश सोनी | Navpravah.com

कल रात मुंबई के कमला मिल्स कंपाउंड स्थित पब में भीषण आग लग गई थी। इसी पब में कल रात को सुलभा अरोड़ा अपना जन्मदिन मनाने पहुंची थी, पर उन्हें क्या पता था कि इस पब में उनके जन्मदिन के ख़ुशी में खलल डालने के लिए भीषण आग उनका इंतजार कर रही थी। उन्होंने बताया कि इस पब में आग लगने के दौरान वहां सिर्फ अफरातफरी का माहौल था और उसी अफ़रातफ़री मैं गिर गई, लोग मेरे ऊपर से दौड़ रहे थे। 
 
डॉक्टर अरोड़ा ने आगे बताया कि यह काफी डरवाना पल था। पब में मौजूद हर एक व्यक्ति प्रवेश द्वार पर पहुँचने की जद्दोजेद कर रहा था। इसी अफरातफरी में पीछे से आकर मुझे किसी ने धक्का दे दिया और इस वजह से मैं अपना संतुलन खो बैठी और फर्श पर गिर पड़ी। मुझे उस समय महसूस हो रहा था कि छत मेरे ऊपर आ गिरेगी। बाद में भीड़ में से एक व्यक्ति मेरी मदद के लिए आगे आया। 
 
डॉक्टर अरोड़ा ने आगे बताया कि उनको और उनके ग्रुप के सभी सदस्यों को महसूस हो गया कि वे पब के मुख्य द्वार से बाहर नहीं निकल सकते हैं। इसके लिए वे सभी किचन के तरफ भागे और वहां किचन स्टाफ ने उन्हें बाहर निकलने का रास्ता दिखाया था। इस वजह से उनकी जान बच पाई और वे सही सलामत पब से बाहर निकल आए। 
बता दें कि इस हादसे में 11 महिलाओं समेत 14 लोगों की मौत हुई थी। जिसके कारण कल रात उस पब का जश्न का माहौल मातम में बदल गया था। इस हादसे में ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने के कारण हुई थी।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.