29.9 C
Mumbai
Friday, August 14, 2026
Home Blog Page 998

“हिंदी चीनी भाई-भाई” – दलाई लामा

पीयूष चिलवाल । Navpravah.com
डोकलाम को लेकर जहां भारत और चीन में लंबे वक़्त से तनातनी चल रही है और चीन भारत का धमकियां देने से बाज नहीं आ रहा वहीं तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा ने डोकलाम मुद्दे को बेहद गंभीर मानने से इंकार किया है। लामा ने चीनी-हिंदी भाई-भाई के नारे का ज़िक्र करते हुए कहा कि इस सिद्धांत से दोनो मुल्क तरक्की करेंगे।
राजेंद्र माथुर में आयोजित 14वें दलाई लामा एडिटर्स गिल्ड की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए दलाई लामा ने कहा कि इससे पहले भी दोनों मुल्क एक दूसरे के खिलाफ कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते रहे हैं लेकिन हिंदी चीनी भाई भाई से ही दोनों देश आगे बड़ेंगे। उन्होंने चीन पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें वहां रहना पसंद नहीं जहां आजादी नहीं होती। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे भारत में आजाद हैं और आसानी से ज्यादा काम कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि वे लोकतंत्र के हिमायती हैं और तिब्बत में भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप ही कार्य होता है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि एक दिन चीन में भी लोकतंत्र कायम होगा और वहां के लोगों की इच्छा का पालन करते हुए कम्यूनिस्ट पार्टी आॅफ चायना भी लोकतंत्र प्रणाली का पालन करने लगेगी।
Featured PC: Asia Times

ओह! चोटी कटने के पीछे है, इसका हाथ

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
चोटी कटने की घटना दिन ब दिन बढ़ती जा रही है, चोटी का कटना धीरे-धीरे रहस्य बनता जा रहा है,
कीट विशेषज्ञों ने 99.9 फीसदी संभावना व्यक्त की है कि यह मैकी नामक कीट की करतूत है,जो चाइनीज है। एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि बालों का नमूना प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है, ताकि अफवाह पर लगाम लग सके।
कीट विज्ञानी डा. अमरेश त्रिपाठी के अनुसार मैकी कीट हवाओं के साथ उड़कर घने बालों वाले शख्स के ऊपर बैठता है। उसके डंक मारने से मूर्छा आती है और जब इंसान अचेत होता है तो उसके बाल कुतर डालता है।
फॉरेंसिक विशेषज्ञों का कहना है कि इसमें माइक्रोस्कोप से बालों का पैटर्न देखा जाएगा, ताकि यह पता चले बाल सीधे काटे गए या तिरछे। अगर सीधे काटे गए तो कैंची से काटे गए होंगे, अगर तिरछा कटा तो यह साबित हो जाएगा कि बाल धीरे-धीरे काटे गए।
शस्य विज्ञानी डा. आरएल सिंह का कहना है कि मैकी नामक बरसाती कीट बालों पर बैठता है। हवा के साथ उड़ते हुए घूमता रहता है। सोते समय महिलाओं के बालों में घुस जाता है और उन्हे डंक मार देता है, जिससे महिलाओं का चक्कर आने के कारण वह कुछ देर के लिये बेसुध हो जाती है और इसी बीच वह बाल काट डालता है।
Featured PC: ABP News

फ़िल्मी लोगों पर यूपी सरकार मेहरबान!

शिखा पाण्डेय । Navpravah.com
उत्तर प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि वह उन फिल्मों पर दर्शकों से जीएसटी नहीं वसूलेगी, जिनकी 50 प्रतिशत से अधिक शूटिंग राज्य में ही हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में यह फैसला किया गया। बैठक के बाद राज्य सरकार के प्रवक्ता एवं प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने संवाददाताओं से कहा, “ऐसी फिल्म जो समाज को संदेश देती हो और जिसकी 50 प्रतिशत से अधिक शूटिंग उत्तर प्रदेश में ही हुई हो, ऐसी सभी फिल्मों की जीएसटी (माल एवं सेवा कर) वसूली दर्शकों से नहीं की जाएगी, बल्कि इसका भुगतान राज्य सरकार करेगी।”
शर्मा ने कहा कि बाल फिल्म सोसाइटी द्वारा निर्मित फिल्में, राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फीचर फिल्म, बाल फिल्म, अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में सर्वश्रेष्ठ भारतीय फिल्म और सामाजिक कल्याण पर आधारित फिल्में, इसमें छूट के दायरे में शामिल होंगी।
शर्मा ने बताया कि इसके अलावा राज्य एवं केन्द्र सरकारों व नेशनल फिल्म्स डिवीजन आदि की मदद से बनने वाली फिल्में भी जीएसटी छूट के दायरे में होंगी। उन्होंने बताया कि कई तरह की श्रेणियां हैं, जिनके तहत बनने वाली फिल्मों को यह छूट प्रदान की जाएगी।

इस ब्रिटिश मॉडल को देह व्यापार के लिए बेंच देते खाड़ी देशों में

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

बीबीसी हिंदी में प्रकाशित खबर के मुताबिक इटली के ब्लैक डेथ नामक गिरोह ने 20 साल की ब्रिटिश मॉडल को अगवा किया था, इस गिरोह ने मॉडल को मध्य पूर्व के देशों को बेचने की योजना बनाई थी। मॉडल क्लोइ येलिंग के वकील फ्रांसिस्को पेस्की ने एक निजी चैनल से बातचीत मे बताया कि पहले उसे शॉपिंग के लिए ले जाया गया तब वो बेहद डरी थीं, और उनको बताया गया कि उनपर चारों तरफ से नजर रखी जा रही है और उसने कोई भी होशियारी कि तो उसे जान से मार दिया जायेगा। येलिंग फोटो शूट के लिए इटली के मिलान शहर गई थीं।

इटली की पुलिस ने बताया कि उन्हें केटामाइन देकर बेहोश किया गया ताकि उन्हें ऑनलाइन बेचा जा सके। मॉडल को 2 लाख 30 हजार पाउंड में बेचने की कोशिश की गयी थी और मॉडलिंग एजेंसी से भी फिरौती मांगी गई थी।

पेस्की ने बताया कि येलिंग को बताया गया कि उन्हें  देह व्यापार के लिए किसी को बेचा जाएगा। पेस्की ने आगे बताया, येलिंग ने सोचा कि अपहर्ताओं के साथ अच्छा बर्ताव किया जाए क्योंकि उन्होंने उससे कहा था कि वो उसे कभी भी आज़ाद कर सकते हैं।

मामले की जांच इटली, पोलैंड और ब्रिटिश पुलिस मिलकर कर रही है। इटली की पुलिस ने बताया कि उन्हें तुरिन के बोर्जियल के एक मकान में ले जाया गया, जहां उन्हें हथकड़ी बांध कर छह दिनों तक एक कमरे में बंद रखा गया। इस मामले में पोलैंड निवासी लुकास हेर्बा को हिरासत में लिया गया है।

News & Featured PC: बीबीसी हिंदी

ओवैसी सांप्रदायिक ताकतों को ख़त्म करने में देंगे लालू यादव का साथ!

​शिखा पांडेय |Navpravah.com

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का समर्थन करने का ऐलान किया है।  अपने एक संबोधन में ओवैसी ने कहा, “लालू साहब आप सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ अकेले नहीं लड़ सकते, अगर आपको उनसे लड़ना है, तो दृढता से लड़ना होगा।”
ओवैसी ने कहा कि अगर सीमांचल को उसका अधिकार दिया जाए, बिहार के मुस्लिमों के जीवन में बदलाव लाया जाए, तो उनकी पार्टी साथ देने को तैयार है।  इस दौरान ओवैसी ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ मिलकर मजबूती से लड़ना होगा।
Lalu Yadav sb you can’t fight communal forces alone,if you have to fight them then do it strongly: Asaduddin Owaisipic.twitter.com/LkgzmgzT0C
— ANI (@ANI) August 9, 2017

गौरतलब है कि लालू यादव ने 2019 लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के जीत के रथ को रोकने के लिए सभी धर्मनिरपेक्ष दलों के एक साथ आने की बात कही थी। लालू, ममता बनर्जी और कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियां बीजेपी को हराने के लिए एक साथ आने की बात स्वीकार चुकी हैं।

त्राल में जाकिर मूसा ग्रुप के तीन अलकायदा आतंकी ढेर

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में स्थित त्राल में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। वहीं दो और आतंकियों के छुपे होने की आशंका जतायी जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ में मारे गए ये तीनों आतंकी अलकायदा के एरिया कमांडर जाकिर मूसा के कोर ग्रुप में शामिल थे, मारे गए आतंकियों में से दो की पहचान जाहिद और इसहाक के रूप में हुई है।
सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों को त्राल के गुलाब बाग इलाके में तीन आतंकियों के छुपे होने की खबर मिली थी, जिसके बाद सेना ने एसओजी (स्पेशन ऑपरेशन ग्रुप) और सीआरपीएफ के साथ मिलकर इलाके की घेराबंदी कर दी, ऐसे में खुद को सुरक्षा बलों से घिरा हुआ देख आतंकियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने इलाके में मोर्चा संभाल लिया, वहीं पूरे पुलवामा जिले में इंटरनेट कनेक्शन काट दिया गया है।
यहां गौर करने वाली बात यह भी है कि सीएम महबूबा मुफ्ती को बुधवार के दिन पुलवामा जिले में कुछ परियोजनाओं की आधारशिला रखनी थी, लेकिन ऐन मौके पर उनका यह दौरा टाल दिया गया है।
घाटी से आतंकियों के खात्मे के लिए सेना ने ऑपरेेशन ऑलआउट तैयार किया है, इनमें आतंकियों की लिस्ट बनाई गई है, उसी लिस्ट के आधार पर लगातार आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं।
Featured PC: Aaj Tak

यू-ट्यूब का नया फीचर, अब दोस्तों से चैट और शेयर करें वीडियो

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
यू-ट्यूब का नया फीचर, अब  दोस्तों से चैट और शेयर करें वीडियो
यू-ट्यूब ने एक नए फीचर को पेश किया है, जिससे यूजर्स अब अपने दोस्तों और परिवार वालों के बीच इंस्टाग्राम के चैट इंटरफेस जैसे दिखने वाले टैब में वीडियो शेयर कर सकते हैं। इसके साथ ही इसमें एक प्राइवेट चैट का भी ऑप्शन मिलेगा, जिसकी मदद से यूजर्स चैट भी कर पाएंगे।
इस फीचर को साल की शुरुआत में कनाडा के यूजर्स के लिए जारी किया था और अब ये फीचर सभी यूजर्स के लिए पेश गया है। लेकिन ये फीचर केवल स्मार्टफोन यूजर्स के लिए है। इस फीचर से 30 पार्टिसिपेंट्स के साथ ग्रुप चैट भी किया जा सकता है।
इस चैट टैब में टेक्स्ट, ईमोजी, वीडियो लिंक और क्लिप भी शेयर किए जा सकते हैं, लेकिन पहले ये ही यू-ट्यूब के वीडियो लिंक किसी भी इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप में शेयर किए जा सकते हैं। लेकिन ऐसा लग रहा है कि कंपनी इस शेयरिंग को अपने ऐप तक ही सीमित रखना चाह रही है।
यूजर्स इसे ऐप के बॉटम में होम, ट्रेंडिंग, सब्सक्रिप्शन और लाइब्रेरी के साथ शेयर्ड टैब के रूप में देख सकते हैं, इस फीचर को लोगों की प्रतिक्रिया के आधार पर शुरू किया गया है। लेकिन इस फीचर का सफल होना थोड़ा मुश्किल लग रहा है, क्योंकि पहले से ही इतने इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप मौजूद हैं।

“करेंगे और करके रहेंगे” -पीएम मोदी

पीयूष चिलवाल | Navpravah.com
भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ में आयोजित संसद के विशेष सत्र में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भाजपा एवं आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा, “हमें भूलना नहीं चाहिए कि देश में ऐसे संगठन तथा लोग भी मौजूद थे जिन्होंने 1942 के आंदोलन का विरोध किया था। ऐसे लोगों का देश की आजादी में कोई योगदान नहीं था।’’
उन्होंने यह भी कहा कि मुझे लगता है कि देशवासियों के मन में कई आशंकाएं भी हैं कि अंधकार की शक्तियां फिर फैल रही हैं। जहां आजादी का माहौल था, वहां भय फैल रहा है। कई बार कानून के राज पर भी गैरकानूनी शक्तियां हावी दिखाई देती हैं। भारत छोड़ो आंदोलन एक याद है, जो हमें प्रेरणा देती है कि अगर हमें आजादी को सुरक्षित रखना है, तो हरेक दमनकारी शक्ति के खिलाफ संघर्ष करना होगा, फिर चाहे वह कितनी भी सक्षम क्यों न हो। हमें उस भारत के लिए लड़ना है, जिस भारत में हम विश्वास रखते हैं।
वहीं जदयू सांसद शरद यादव ने कहा, “मुझे गर्व है कि मेरे दादा-परदादा आजादी की लड़ाई में शामिल थे। आजादी की लड़ाई के लिए झांसी की रानी, मंगल पाड़ें और भगत सिंह समेत कइयों ने कुर्बानियां दीं और कितने ही लोग कुर्बान हो गए। जो मुल्क़ इतिहास के साथ छेड़खानी करता है, वह पूरी कौम के साथ छेड़खानी होती है।
इससे पूर्व प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “देश के स्वतंत्रता आंदोलन में इतने व्यापक और तीव्र आंदोलन की कल्पना अंग्रेजों ने भी नहीं की थी। महात्मा गांधी समेत कई नेता जेल चले गए और उसी समय कई नए नेताओं का भी जन्म हुआ। लाल बहादुर शास्त्री और राम मनोहर लोहिया समेत कई नेताओं ने उस समय उस जगह को भरा।” साथ पीएम मोदी ने यह भी कहा कि महात्मा गांधी के मुंह से ’करेंगे या मरेंगे’ शब्द देश के लिए अजूबा थे। गांधी जी ने कहा था कि मैं पूर्ण स्वतंत्रता से कम किसी भी चीज पर संतुष्ट होने वाला नहीं हूं- हम करेंगे या मरेंगे। उस समय जनभावनाओं के अनुकूल बापू ने इन शब्दों का प्रयोग किया था। हर कोई इन शब्दों के साथ जुड़ गया था। आज आजाद हिन्दुस्तान का मंत्र है – करेंगे और करके रहेंगे।”

भाजपा के लिए मुसीबत बने अपने विधायक

पीयूष चिलवाल | Navpravah.com
भाजपा के राजस्थान में मुसीबत बने सांगानेर से वरिष्ठ विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने एक बार फिर बगावती तेवर दिखाने शुरू कर दिये हैं और आशंका जताई जा रही है कि वे राज्य में तीसरा मोर्चे करा गठन कर सकते हैं। घनश्याम तिवाड़ी 9 अगस्त को अमरजवान ज्योति से लोक संग्रह अभियान का आगाज़ कर रहे हैं जिसमें वे सरकार के नेतृत्व की असलीयत जनता के सामने लाने की बात कह रहे हैं।
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सरकार के खिलाफ घनश्याम तिवाड़ी ने जयपुर में एक प्रेस कांफ्रेंस कर राजे के खिलाफ जमकर जहर उगला।
धनश्याम तिवाड़ी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि पिछले दिनों जब प्रदेश के दौरे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आए थे तो उस दौरान अमित शाह से उनकी शिकायत की गई। उन्होंने यह भी कहा कि उनके खिलाफ पार्टी द्वारा कोई भी कार्यवाही संभव नहीं है क्यूंकि इसका कोई आधार नहीं है। अनुशासन समिति की ओर से लगाए हुए आरोपों का उन्होंने तर्क संगत उत्तर दिया.
घनश्याम तिवाड़ी ने राज्य के पूर्व राज्य मंत्री एवं और अपनी ही पार्टी के नेता रोहिताश्व शर्मा के खिलाफ दस करोड़ रुपये की मानहानि का दावा ठोका है।
तिवाड़ी लम्बे वक़्त से प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर आरोप लगाते रहे हैं जिसके कारण पार्टी आलाकमान ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए अनुशासनहीनता के लिए नोटिस दिया है।

चीन की भारत को धमकी, ‘हम कश्मीर में घुस सकते हैं’

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com
चीन ने फिर से भारत को धमकी देते हुए कहा है कि वो कश्मीर में घुस सकते हैं, चीन के विदेश मंंत्रालय की अधिकारी वांग वेनली ने कहा कि भारत ने ट्राई जंक्शन का हवाला देते हुए डोकलाम में चीनी सेना को रोका है, चीन भी वही कर सकता है।
वेनली ने कहा कि भारत जिस ट्राई जंक्शन का बहाना बना रहा है, वह पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि क्या हो अगर हम भी यही दलील देते हुए भारत-चीन और नेपाल से लगे कालापानी क्षेत्र में या भारत और पाकिस्तान से लगे कश्मीर में घुस जाएं।
उन्होंने कहा कि ट्राई जंक्शन का हवाला नही देना चाहिए, इससे किसी को कोई फायदा नहीं होने वाला है। भारत और चीन के बीच डोकलाम विवाद लगभग 50 दिनों से चल रहा है।
इससे पहले वान वेनली ने कहा था कि भूटान ने यह मान लिया है कि डोकलाम उसका नहीं बल्कि चीन का क्षेत्र है। इस बात को लेकर दोनों देशों के बीच राजनयिक स्तर पर विचार-विमर्श हो चुका है।
लेकिन उन्होंने अपने इस दावे का कोई सबूत नहीं दिया है।इससे पहले भूटान ने चीनी सरकार पर आरोप लगाया था कि चीनी सैनिक जबरदस्ती भूटान की सीमा में निर्माण कार्य कर रहे है। जिसके बाद भारत, भूटान की मदद से लिए सामने आया था।
भारतीय सैनिकों ने चीन के सैनिकों को डोकलाम क्षेत्र में निर्माण करने से रोक दिया था, जिसके बाद दोनों ही देशों में पिछले 50 दिनों से तनातनी चल रही है। इसी वजह से चीन लगातार भारत को धमकियां दे रहा है।