27 C
Mumbai
Saturday, August 15, 2026
Home Blog Page 960

सलमान खान – फ़िल्म “जुड़वा 2” के लिए वरुण है बेहद पसंद !

कोमल झा| Navpravah.com

वरुण धवन की फ़िल्म “जुड़वा 2” का ट्रेलर हाल ही में जारी हुआ है और फ़िल्म की इस पहली झलक ने ही दर्शकों को हँसी से लॉट-पॉट कर दिया है। ट्रेलर को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है तो वही फ़िल्म के गानों ने भी प्रसंशको के दिलों में एक खास जगह बना ली है।

1997 में आई सलमान की फ़िल्म “जुड़वा” ने चारों ओर तहलका मचा दिया था और यह उस समय की सबसे बड़ी हिट फिल्म भी साबित हुई थी जहाँ सलमान खान, करिश्मा कपूर और रंभा ने अपने अद्भुत अभिनय के साथ हर किसी को अपना दीवाना बना दिया था।

ऐसे में फ़िल्म “जुड़वा 2” के लिए सही कलाकार को चुनना एक बड़ी जिम्मेदारी थी सलमान का कहना है की फ़िल्म “जुड़वा 2” के लिए वरुण है बेहद पसंद और जब “जुड़वा 2” का ट्रेलर दर्शको के सामने आया तो सभी की आशंका दूर हो गयी क्योंकि “राजा और प्रेम ” के किदार लिए वरुण धवन से बेहतर कोई नही हो सकता था

फ़िल्म में वरुण धवन की दोहरी भूमिका का उनके प्रसंशक बेसब्री से इंतेज़ार कर रहे है क्योंकि जब ट्रेलर में इतना मसाला था तो फ़िल्म कितनी मसालेदार होगी इसका तो सिर्फ अंदाज़ा ही लगाया जा सकता है।

“जुड़वा 2” में वरुण धवन को राजा और प्रेम के रूप में पेश किया जाएगा और जैकलीन फर्नांडीज और तापसी पन्नू मूल फ़िल्म से करिश्मा कपूर और रंभा की भूमिका अदा करती हुई नज़र आएंगी।

साजिद नाडियादवाला द्वारा निर्मित, डेविड धवन द्वारा निर्देशित, फ़िल्म जुड़वा 2 को फॉक्स स्टार स्टूडियोज और नडियादवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। फ़िल्म 29 सिंतबर को नज़दीकी सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

‘ब्लू व्हेल’ ने ली एक और जान, मौत से पहले VIDEO बनाकर फेसबुक पर किया अपलोड

कोमल झा| Navpravah.com

‘ब्लू व्हेल’ गेम की काफी चर्चित में हैं इन दिनों इसी दहशत से अभिभावक बेहद डरे हुए हैं. देश भर में अभी तक इस गेम की वजह से खुदकुशी के कई मामले सामने आ चुके हैं. हाल ही में एक और मोत गुजरात में एक युवक के आत्महत्या करने की खबर सामने आई है. युवक ने खुदकुशी करने से पहले अपना एक वीडियो भी बनाया था.

उत्तर गुजरात के बनासकांठा जिले के पालनपुर तालुका थाने के तहत आने वाले मालुणा गांव के अशोक परमजी मालुणा (30) ने 31 अगस्त को अहमदाबाद में सरदार पुल से साबरमती नदी में कूद कर जान दे दी थी। सूत्रों के मुताबिक अशोक ने खुदकुशी से पहले जो वीडियो बनाया था, वह उसने अपने फेसबुक पर अकाउंट पर अपलोड किया था.

उनका शव कल पालडी रिवरफ्रंट के पास से बरामद किया गया. मीडिया के एक हिस्से ने शनिवार को उनकी मौत को ब्लू व्हेल गेम से जोड दिया था और दावा किया था कि अशोक इस खतरनाक खेल के अंतिम चरण में थे और आत्महत्या से पहले फेसबुक पर एक पोस्ट भी किया था.

साबरमती रिवरफ्रंट पश्चिम थाने के प्रभारी अधिकारी एजे भागोरा ने शनिवार को कहा कि यह सब पूरी तरह गलत है. अशोक ने बीमारी से उब कर यह कदम उठाया है. उनके मामा उकाजी बनवातर ने बताया कि छह माह से वे अहमदाबाद सिविल अस्पताल में इलाज के लिए आते थे. वह बीमारी के चलते अवसाद में रहते थे.

वैसे बात जो भी हो फिर भी मौत के इस खेल यानी ‘ब्लू व्हेल’ के गुजरात में दस्तक देने के साथ ही राजकोट पुलिस कमिश्नर ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है. नोटिफिकेशन के मुताबिक, अगर कोई भी ‘ब्लू व्हेल’ गेम खेल रहा है तो वह तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में संपर्क करे. आप को बता दे हाल ही में देश में सबसे पहले 14 साल के मुंबई के रहने वाले मनप्रीत ने टास्क पूरा करने के लिए 6वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी.

 

ऐसा जहाज़ जिसने उतारा था 650 लोगों को मौत के घाट

आनंद रूप द्विवेदी | Navpravah.com

इतिहास की ओर झाँकने पर हमें कुछ ऐसी घटनाओं के बारे में जानने को मिलता है जिन्हें आज भी सुनकर दिल दहल उठे. ऐसी ही एक घटना इंग्लैंड के थेम्स नदी के किनारे पर 3 सितम्बर 1878 को हुई थी. इंग्लैंड का ‘एस एस प्रिंसेस ऐलिस’ नामक एक जहाज़ थेम्स नदी में डूब गया जिसमें लगभग साढ़े छः सौ लोगों  की दर्दनाक मौत हो गई थी.

क्या थी घटना:

सितम्बर 3, 1878  को प्रिंसेस एलिस जहाज़ लंदन ब्रिज के पास स्वानपीर से शीर्नेस के बीच यात्रा पर था. ये एक साधारण यात्रा का दिन था. जहाज़ यात्रा का टिकट केवल 2 शिलिंग्स पर ही मिल गया था, जिस कारण सैकड़ों लंदनवासी इस रोमांचक यात्रा का लुत्फ़ उठाने पहुँच गये.

दुर्घटना से पहले यात्रियों से भरा हुआ प्रिंसेस एलिस जहाज

वापसी के दौरान शाम के तकरीबन साढ़े सात बजे, नॉर्थ वूलविच में कुछ यात्रियों को जहाज़ से उतरना था. तभी जहाज के 47 वर्षीय कप्तान आर.एच.ग्रिन्स्टेड ने सामने से आते हुए दूसरे बड़े जहाज़ एस.एस. बाइवेल कैसल को देखा. बाइवेल कैसल एक मालवाहक जहाज था जो अफ्रीका से कोयला इंग्लैंड लाने के काम आता था.

बेशक ‘बाइवेल कैसल’ , ‘प्रिंसेस एलिस’ से काफी ज्यादा बड़ा जहाज़ था. बाइवेल कैसल की कमान अनुभवी जहाज वाहक कैप्टन हैरिसन और उनके थेम्स नदी के कुशल जहाजी सहयोगी के हाथ में थी. इस दिन बाइवेल कैसेल अपने पुराने रूट से प्रस्थान कर रहा था. अचानक प्रिंसेस एलिस जहाज उसके बेहद करीब आ गया. दोनों जहाज़ों ने भरसक नियंत्रण करने की कोशिश की. लेकिन प्रिंसेस एलिस जहाज, बाइवेल कैसल से जा टकराया.

PC: ©विकीपीडिया 

टकराव इतना भयंकर था कि सैकड़ों यात्रियों से भरा हुआ प्रिंसेस एलिस जहाज दो टुकड़ों में बंट गया. इस टकराव से जहाज के परखच्चे उड़ गये. महज़ चार मिनट के भीतर ही जहाज में सवार सैकड़ों लोग थेम्स नदी में डूब गये.

PC: नेशनल मैरीटाइम म्यूज़ियम,लंदन स्थित एसएस प्रिंसेस एलिस दुर्घटना का मॉडल

बाइवेल कैसल ने डूबते हुए लोगों को बचाने का हर सम्भव प्रयास किया. लेकिन प्रिंसेस एलिस के भीतर जो लोग फंस हुए थे , उन्हें बचा पाना नामुमकिन हो गया था. उन दिनों थेम्स नदी में भारी मात्रा में इंडस्ट्रियल सीवेज छोड़ा जाता था जिसकी वजह से पानी बेहद प्रदूषित था. माना जाता है कि टूटे हुए जहाज प्रिंसेस एलिस में फंसे हुए लोग उस प्रदूषित पानी में डूबते ही मर गये होंगे.

वूलविच स्थित प्रिंसेस एलिस दुर्घटना स्मारक

घटना के हफ़्तों बाद तक लाशें निकाली जाती रहीं. लाशों की पहचान तक कर पाना मुश्किल हो रहा था. सैकड़ों लोगों को एक साथ दफनाया जाने लगा. इस भीषण हृदयविदारक दुर्घटना के बाद तमाम अदालतों में मुकदमे चले. अदालत ने दोनों जहाजों को इस मामले में गलत पाया. पोर्ट के नियमों में तमाम बदलाव हुए, सीवेज सिस्टम पर नियंत्रण किया गया. लेकिन आज भी एस.एस.प्रिंसेस एलिस की इस भयानक दुर्घटना जिसमें 650 लोग मारे गये, इतिहास के पन्नों में उन कुछ दर्दनाक कहानियों में शुमार रखती है जिसे मानव सभ्यता का एक भयावह सच माना जाता रहेगा.

 

कंगना हैं शादी को तैयार लेकिन नहीं मिल रहा लड़का

कोमल झा| Navpravah.com

अभिनेत्री कंगना रनौत कभी अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ कानूनी जंग को लेकर तो कभी आदित्य पंचोली को लेकर सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं. कंगना रानौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिमरन’ को लेकर काफी बिजी है. उनकी इस फिल्म का नया गाना ‘सिंगल रहने दे’ रिलीज किया गया है. इस गाने में कंगना कह रही हैं कि ‘सिंगल रहने दे’.

एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे उनके रिलेशनशिप्स पर सवाल किया गया, तो उनका जवाब था, ‘मैं 30 साल की हो गई हूं, लेकिन आज भी मुझसे आदित्य पंचोली के बारे में सवाल पूछे जाते हैं. उस वक्त मैं 16 साल की थी. अगर आज भी मुझसे सवाल किये जाएंगे, मैं तो जवाब दूंगी ही. इन बेबाक बयानों के साथ-साथ कंगना ये कहने से भी नहीं चूकीं कि अगर उन्हें इंटरव्यूज के लिए बुलाया जाता है, अगर कोई ऐसे सवाल पूछेगा तो मैं जवाब तो दूंगी. अगर इससे किसी को समस्या है, तो वो उन्हें ना बुलाए.

जब उनसे उनके शादी बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा- ‘मैं सिंगल हूं, मेरा घर बसने में वक्त लगेगा. मैं काम में बहुत बिजी रहती हूं. वैसे मैंने अपनी बहन से मेरे लिए लड़का ढूंढने को कहा था, मगर वो कहती है कि मेरे लिए लड़का नहीं ढूंढ सकती.’

फिल्म ‘सिमरन’ में कंगना प्रफुल्ल पटेल नामका किरदार निभा रहीं हैं जो यूएस में रहने वाली गुजराती लड़की हैं. लेकिन इस फिल्म में कंगना काफी बेबाक, बिंदास और अल्हड़ और सिमरन को जुआ खेलने और चोरी करने की बुरी लत है. इस फिल्म को हंसल मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फिल्म का इंतेजार 15 सितम्बर को खत्म होगा जब ये सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

‘2022 तक देश के कर प्रशासन में हो जाना चाहिए सुधार’ – पीएम मोदी

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com
कल राजस्व ज्ञान संगम के उद्घाटन मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई, जहाँ उन्होंने आयकर विभाग के अधिकारियों को नसीहत दी है कि अपने काम करने की शैली में बदलाव लाये और पहले से बेहतर और अच्छा काम करें। उन्होंने आयकर विभाग के अधिकारियों से कहा कि साल 2022 तक देश के कर प्रशासन में सुधार हो जाना चाहिए, इसके लिए एक लक्ष्य बनाकर काम करना चाहिए।
प्रधानमंत्री ने कहा कि अधिकारियों को अब सेंस ऑफ अर्जेंसी को भी परफॉर्मेंस में शामिल करना चाहिए। पीएम ने कहा कि आयकर से जुड़े तमाम मामलों को जल्दी निपटया जाये, जिसके लिए अधिकारियों से अपील की, कि अघोषित आय और अघोषित संपत्तियों का पता लगाये और आंकड़ों का गहन विश्लेषण किया जाये।
पीएम ने आगे कहा कि जीएसटी के अनेक फायदे हैं और दो महीने में ही 17 लाख से ज्यादा कारोबारी कर व्यवस्था के दायरे में आ गए हैं। आगे भी कई कारोबारी कर व्यवस्था के दायरे मे आ जायेगें। सभी को जीएसटी से फायदा होगा, बस सभी लोग हमारी सरकार पर भरोसा रखें।

OMG! रजा मुराद ने रणवीर सिंह को जड़े 24 थप्पड़

कोमल झा| Navpravah.com

आप क्या विश्वाश करेंगे अगर कहा जाये की एक्टर रजा मुराद ने रणवीर सिंह को 24 थप्पड़ मारे नहीं हो सकता न आप कुछ ऐसा ही सोच रहे होंगे. लेकिन जब यह बात खुद हैंडसम हंक रणवीर सिंह ने कही हो तो. चौंक जायेंगे ना. घबराइए मत दोनों के बीच सब कुछ सही है. रणवीर सिंह को फिल्म पद्मावती की शूटिंग के दौरान रजा मुराद से 24 थप्पड़ खाने पड़े.

इस थप्पड़ कांड की पुष्टि रणवीर सिंह ने अपने ट्विटर पर की है और साथ ही एक न्यजपेपर का स्नैपशॉट भी शेयर किया गया. दरअसल बात ये है. इसी अखबार ने इस खबर को छापा था जिस पर मुहर लगाते हुए रणवीर सिंह ने लिखा, यह सच्ची स्टोरी है.

दरअसल, फिल्म में रजा मुराद जलालुद्दीन खिलजी का रोल अदा कर रहे हैं. फिल्म पद्मावती में एक सीन कुछ ऐसा है.कि उस समय रजा मुराद को रणवीर सिंह को थप्पड़ मारना होता है. लेकिन सीन को परफेक्ट बनाने की चाह में डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने कई रीटेक्स कराए. जिसके चलते इस थप्पड़ वाले सीन को परफेक्ट दिखाने के लिए रजा मुराद और रणवीर सिंह ने कई रीटेक किए. आखिर में सीन फाइनल हो ही गया. लेकिन तब तक रणवीर सिंह का चेहरा थप्पड़ों की बरसात से एकदम लाल पड़ चुका था.

दिलचस्प की बात यह है कि फिल्म पद्मावती में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, संजय लीला भंसाली और रजा मुराद तीसरी बार साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले ये चारों, रामलीला और बाजीराव मस्तानी में साथ काम कर चुके हैं. फिल्म में रणवीर अलाउद्दीन खिलजी, दीपिका पादुकोण रानी पद्मावती और शाहिद कपूर राजा रतन सिंह का किरदार निभा रहे हैं.

 

 

 

 

लखनऊ मेट्रो सेवा 5 सितंबर से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क । Navpravah.com
लखनऊ में 5 सितंबर से मेट्रो दौड़ने को तैयार है। लखनऊ वासियों को जिसका इंतजार था, अब 5 सितंबर से उनका इंतजार होगा खत्म। लखनऊ मेट्रो के सबसे पहले पैसेंजर गृहमंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्नाथ होंगे। इसके बाद 6 सितंबर से मेट्रो लखनऊ के लोगों के लिए शुरू हो जाएगी।
लखनऊ मेट्रो सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक चलेगी। ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग के बीच कुल 8 स्टेशन हैं, हर स्टेशन पर ट्रेन 30 सेकंड रुकेगी, आज मेट्रो का गो-स्मार्ट कॉर्ड लॉन्च कर दिया गया।
लखनऊ मेट्रो की सुरक्षा का खासा ख्याल रखा गया है, लखनऊ मेट्रो की सुरक्षा का इंतजाम दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर ही तैयार किया गया है। दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्यॉरिटी फोर्स संभालती है और लखनऊ मेट्रो की सुरक्षा का जिम्मा पीएसी संभालेगी।
शुरुआत में मेट्रो की स्पीड 40-45 किमी प्रति घंटा होगी। ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग की दूरी मेट्रो 16 मिनट में तय कर लेगी। दो स्टेशन के बीच न्यूनतम किराया 10 रुपये होगा। इसके आगे के सफ़र के लिए यात्रियों को 15 रुपये देना होगा।

नीट के खिलाफ आवाज उठाने वाली दलित छात्रा ने की आत्महत्या

कोमल झा| Navpravah.com

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यानी नीट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आवाज उठाने वाली 17 साल की दलित छात्रा अनीती ने आत्महत्या कर ली। राज्य बोर्ड परीक्षा में शानदार अंकों से पास होने वाली अनीता, मेडिकल एग्जाम में कट ऑफ से चूकने को लेकर बहुत दिनों से बेहद परेशान थी।

मेडिकल में दाखिले के लिए नीट के खिलाफ जंग छेड़ने वाली तमिलनाडु की होनहार छात्रा अनीता ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली। अनीता को मेडिकल में दाखिला नहीं मिलने से निराश होकर यह बड़ा कदम उठाया।अनीता की मौत से पूरा तमिलनाडु शोक की लहर से जुंझ रहा है।

तमिलनाडु पुलिस के मुताबिक, 17 वर्षीय अनीता अरियालुर जिले के कुझुमुर गांव की रहने वाली थी। अनुसूचित जाति से सम्बन्ध रखने वाली छात्रा के पिता दैनिक दिहाड़ी मजदूर हैं। उसने अपने घर में आत्महत्या की। अनीता ने तमिलनाडु स्टेट बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा में 1200 में से 1176 नंबर पाए थे। इसके आधार पर उनका एडमिशन एमबीबीएस में हो जाता, लेकिन नीट परीक्षा के चलते ऐसा संभव नहीं हुआ। पूर्व केंद्रीय मंत्री और पीएमके नेता अंबुमणि रामदास ने छात्रा की आत्महत्या के लिए केंद्र और तमिलनाडु सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। जिन्होंने पहले आश्वासन दिया था कि तमिलनाडु को नीट से एक साल के लिए छूट मिलेगी।

12वीं में शानदार प्रदर्शन कर पुरे तमिलनाडु का दिल जितने वाली अनीता को नीट में 700 में से महज 86 अंक ही प्राप्त हुए थे। कुछ लोगों का हालांकि कहना है कि उसे प्रतिष्ठित मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में सीट मिल गई थी। नीट परीक्षा का आयोजन केंद्र सरकार ने पिछले साल भी किया था, लेकिन तब तमिलनाडु को इससे छूट मिल गई थी।

अनीता ने अपनी याचिका में कहा था कि नीट के प्रश्नपत्र काफी कठिन और पूरी तरह सीबीएसई के पाठ्यक्रम पर आधारित थे। उसने कहा था कि नीट परीक्षा का प्रारूप राज्य के पाठ्यक्रम को पढ़ने वाले छात्रों के साथ न्याय नहीं कर रहा है।

बदले की आग में रेप के बदले गैंगरेप जैसे भयानक अपराध को दिया अंजाम

एनपी न्यूज़ नेटवर्क | Navpravah.com

महिलाओं के प्रति बढ़ते अत्याचारों पर एक ओर जहां कानून व्यवस्था कड़ा रुख अपना रही है तो दूसरी ओर समाज ऐसे अपराधियों से भरा पड़ा है जो अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. नफरत और बदले की आग ऐसी जो इंसान को वहशी दरिंदा बना दे, जिससे इंसानियत भी शर्मसार हो जाए.

ऐसी ही बदले की आग में जल रहे एक इंसान को शैतान बना देने वाली शर्मनाक घटना उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सामने आई है. देवरिया के सलेमपुर में एक बलात्कार पीड़ित बच्ची के पिता ने अपनी बदले की भड़ास को शांत करने के लिए आरोपी की नाबालिग बहन का अपहरण किया और अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसका सामूहिक बलात्कार कर डाला. इस शर्मनाक घटना से पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है.पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है और हर संदिग्ध जगह में छापे मारकर उसके साथियों की तलाश कर रही है.

मामला सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र का है जहाँ ६ महीने पहले एक तीन साल की बच्ची के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया था. पुलिस ने पीड़िता के पिता की रिपोर्ट पर आरोपी युवक को जेल में डाल दिया था. बावजूद इसके बदले की आग में झुलस रहे पिता ने खुद एक भयानक साज़िश को अंजाम देते हुए आरोपी युवक की बहन का अपहरण कर अपने दो अन्य साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म जैसे नृशंस अपराध को अंजाम दे डाला.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिता अपनी बेटी के बलात्कारी को सबक सिखाना चाहता था और उसने खुद एक भयानक पाप कर डाला. उसने आरोपी की बहन पर कड़ी निगरानी करनी शुरू कर दी. अगस्त २८ को खेत में शौच को जाती हुई नाबालिग लड़की को उसने नशीली दवा सुंघाई और बेहोश कर दिया. अपने दो साथियों के साथ उस बच्ची को लेकर वह गोरखपुर गया, जहाँ तीनों दरिंदों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया.

दुष्कर्म के दूसरे दिन सुबह वो उस बच्ची को अर्धविक्षिप्त अवस्था में ही गोरखपुर रेलवे स्टेशन में छोड़कर भाग गये. जीआरपी ने बच्ची से पूछताछ की तो उसने अपना पता बताया जिसके बाद उस बच्ची को उसके गाँव भेज दिया. गाँव जाकर पीड़िता ने पूरी दास्तान अपने परिवार को बताई जिसके बाद पीड़िता की माँ ने पुलिस में रिपोर्ट की. पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही अन्य दो साथियों की तलाश जारी है.

जम्मू-कश्मीर : पुलिस बस पर आतंकी हमला, पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन

सौम्या केसरवानी । Navpravah.com

श्रीनगर में आतंकी हमला हुआ है, तो वहीं पूंछ जिले में पाकिस्तान ने फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया है। श्रीनगर के पंथा चौक में जम्मू-कश्मीर पुलिस की बस पर आतंकियों ने फायरिंग की, जिसमें एक जवान शहीद हो गया जबकि तीन जवान घायल हैं। दूसरी तरफ पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन में भी बीएसएफ का सब इंस्पेक्टर शहीद हो गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जम्मू कश्मीर सशस्त्र पुलिस के जवानों को ले जा रही बस पर शाम को आतंकवादियों ने हमला किया। उन्होंने बताया कि हमले में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए थे, उन्हें यहां बादामी बाग छावनी में सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां गंभीर रूप से घायल हेड कांस्टेबल किशन लाल की मौत हो गई।

वहीं पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पार से पाकिस्तानी जवानों की तरफ से किये गये स्नाइपर हमले में सीमा सुरक्षा बल का एक जवान शहीद हो गया। सेना के अधिकारी ने बताया कि पुंछ में कृष्णा घाटी सेक्टर में एक अग्रिम चौकी पर तैनात कमलजीत सिंह का प्राथमिक उपचार किया गया। बाद में सेना के अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया।