21 सितंबर के बाद शुरू होंगे 9वीं से 12वीं तक के स्कूल
– 3 प्रतिशत पाठ्यक्रम कटौती पर विचार
– पालकों में चिंता का माहौल
कोरोना की वैक्सीन के ट्रायल पर भारत में भी रोक, सीरम इंस्टिट्यूट ने जारी किया बयान
पुणे की अस्थाई जेल से भागे कोरोना संक्रमित कैदी, पुलिस कर रही तलाश
न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क
कैदियों में महामारी कोरोना का संक्रमण रोकने के लिहाज से पुणे के येरवडा में बनाई गई अस्थायी जेल पुलिस और जेल प्रशासन के लिए सिरदर्द साबित हो रही है। क्योंकि इस अस्थायी जेल के शुरू होने के बाद से कैदियों के भाग निकलने का सिलसिला शुरू ही है। बुधवार की देर रात इन अस्थायी जेल से पुनः दो कैदी भाग निकले हैं। खास बात यह है कि ये दोनों भी महामारी कोरोना से संक्रमित हैं। उनके जेल से भाग निकल जाने से उनके जरिए महामारी का संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। नतीजन युद्धस्तर पर दोनों की तलाश जारी है।
गंभीर मामलों में न्यायीक हिरासत में थे दोनों कैदी
अनिल विठ्ठल वेताल (21, निवासी गणेश नगर, भीमा कोरेगांव, शिरूर, पुणे) और विशाल रामधन खरात (निवासी घर नं 5, फातिमा मस्जिद के सामने, श्री समर्थ हौसिंग सोसायटी, निगडी, पुणे) ऐसे जेल से भाग निकले कैदियों के नाम हैं। जेल प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दोनों भी गंभीर आपराधिक मामलों के आरोपी हैं और न्यायिक हिरासत में भेजे गए हैं। उन्हें अस्थायी जेल की इमारत नँबर 104 की पहली मंजिल की रूम नँबर 1 में रखा गया था। ये दोनों भी बीती देर रात सवा एक बजे के करीब मौका पाकर जेल से भाग निकले हैं।
पहले भी भाग चुके है इस जेल से कैदी
इनमें से अनिल वेताल के खिलाफ पुणे के शिक्रापूर पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 394, 411, 34 के तहत मामला दर्ज है। वहीं विशाल खरात के खिलाफ पिंपरी चिंचवड़ के चिखली पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 323, 143, 147, 148, 149 के तहत मामला दर्ज है। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। इसके बाद उन्हें अस्थायी जेल में रखा गया था, जहां से कल रात वे भाग निकले हैं। खास बात यह है कि दोनों भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ज्ञात हो कि इससे पहले भी इस अस्थायी जेल से कुछ कैदी भाग निकले थे हालांकि बाद में उन्हें पुलिस ने पकड़ लिया था।
कोविड अस्पताल में रात के समय अचानक खत्म हुई ऑक्सीजन, फिर ऐसे बची मरीजों की जान
इस बारे में स्टार हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. अमित वाघ ने जानकारी देते हुए बताया कि, स्टार हॉस्पिटल कोविड मरीजों के लिए मनपा द्वारा अधिग्रहित किया गया है। यहां फिलहाल 95 संक्रमितों का इलाज जारी है। रोजाना कम से कम 110 से 120 ऑक्सीजन सिलेंडरों की जरूरत होती है। बुधवार की मध्यरात्रि हॉस्पिटल में ऑक्सीजन का स्टॉक अचानक से खत्म हो गया। इसके चलते काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ा। रात के एक बज चुके थे और सिलेंडर मिलना जरूरी था, क्योंकि मरीजों की जान का सवाल था। ऑक्सीजन सिलेंडरों की आपूर्ति तत्काल होना जरूरी था अन्यथा मरीजों की जान के लिए खतरा बढ़ जाता।
हमनें तुरंत मनपा आयुक्त श्रावण हार्डिकर से संपर्क किया मगर उनसे संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद हमने विधायक अण्णा बनसोडे से संपर्क किया। मनपा आयुक्त से संपर्क न हो सकने से हम सीधे उनके घर गए और उन्हें पूरी हकीकत बताई। मनपा आयुक्त से मिलने के बाद मनपा के वाईसीएम हॉस्पिटल से ऑक्सीजन सिलेंडर मिल सकते हैं क्या? इसकी कोशिश की गई। आयुक्त ने तुरंत इसकी अनुमति दी इसके बाद तड़के चार बजे तक वाईसीएम हॉस्पिटल से स्टार हॉस्पिटल को ऑक्सीजन सिलेंडरों की आपूर्ति की जा सकी। तब तक विधायक अण्णा बनसोडे हमारे साथ ही बने रहे। इसके बाद ही हमने राहत महसूस की।
भायखला जेल की बैरेक नंबर एक में इंद्रायणी मुखर्जी की पड़ौसी बनी रिया, जमीन पर गुजारी रात
- शोविक और रिया की जमानत याचिका पर सुनवाई आज
न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सामने आए ड्रग्स एंगल में एनसीबी ने मंगलवार को रिया को गिरफ्तार किया था और बुधवार को उसे भायखला जेल में शिफ्ट कर दिया गया. रिया का पहला दिन काफी तनाव पूर्ण गुजरा. उसने जेल में मिलनेवाला दाल चावल खाया और जमीन पर सोई. बताया जाता है कि जिस बैरेक में रिया को रखा गया है वह बैरक शीना बोरा हत्याकांड में गिरफ्तार इंद्राणी मुखर्जी की बैरक के ठीक बगल में है।
जमानत याचिक पर सुनवाई आज
ड्रग्स मामले में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक की जमानत अर्जी पर आज मुंबई के सेशन कोर्ट सुनवाई होगी। ड्रग्स मामला भी सुशांत सिंह राजपूत की मौत से ही जुड़ा है। 14 जून को सुशांत का शव बांद्रा स्थित फ्लैट में मिला था। शुरुआत में इस केस को नेपोटिज्म से जोड़ते हुए आत्महत्या बताया गया था, लेकिन बाद में केस में कई अलग एंगल भी सामने आए और जांच बिहार पुलिस से होते हुए सीबीआई के पास पहुंची। फिलहाल सुशांत केस में एनसीबी के साथ ही सीबीआई और ईडी भी जांच कर रही है।
जेल में ठीक से सो नहीं पाई रिया
सूत्रों की माने तो रिया को बुधवार पूरे दिन जनरल बैरक में रखा गया है, हालांकि देर शाम उन्हें बैरक नंबर एक में शिफ्ट कर दिया गया। पहला दिन होने के कारण रिया चक्रवर्ती ने सिर्फ जेल कर्मचारियों से बात की और पूरे रात अपने बैरक में ही रहीं। सूत्रों की माने तो एक्ट्रेस रात में कई बार उठीं और ठीक से सो नहीं सकी। इससे पहले बुधवार दोपहर तक जेल के डॉक्टर ने रिया का टेस्ट किया और उनका ब्लड प्रेशर, शुगर लेवल और पल्स चेक की। चेकअप में सब कुछ नार्मल आने के बाद एक्ट्रेस को आराम करने के लिए भेज दिया गया। बैरक में एक कंबल, तकिया और सफेद चद्दर के साथ डेंटल किट और हर दिन के जरूरी सामान उन्हें दिए गए। एक्ट्रेस ने जेल कर्मचारियों से कुछ किताब पढ़ने के लिए मांगी है। जेल में कोई बेड नहीं होता इसलिए एक्ट्रेस जमीन पर ही सोई। शाम 5 बजे उन्हें खाने के लिए चावल, दाल और दो रोटी के साथ कद्दू की सब्जी भी दी गई थी। जेल में इंद्राणी मुखर्जी की अच्छी पहचान बन चुकी है, कैदी मंजुला की मौत के बाद 2017 में इंद्राणी के नेतृत्व में जेल में प्रदर्शन हुआ था। इसलिए माना जा रहा है कि रिया के जेल में आने के बाद उन्होंने रिया से भी मिलने का प्रयास किया।
बिहार विधान सभा चुनाव : जेपी नड्डा करेंगे प्रचार अभियान की औपचारिक शुरुआत
न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क
हालांकि अभी बिहार विधान सभा चुनाव के तारीखों की घोषणा होना बाकी है, लेकिन भाजपा ने अपनी तैयारियां शुरू कर दि है. इसी के तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 11 सितंबर को बिहार आ रहे हैं। वह दो दिन बिहार में रहेंगे और पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गुरु मंत्र देंगे। 12 सितंबर को नड्डा मुजफ्फरपुर शहर में पार्टी की एक बैठक में हिस्सा लेंगे। वह मुजफ्फरपुर और आसपास के 25 विधानसभा क्षेत्र के प्रभारियों, तीन जिलाध्यक्ष और उस क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों, विधायकों और सांसदों के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक चुनाव की तैयारियों से जुड़ी होगी, जिसमें वह पार्टी नेताओं को तैयारियों से जुड़े निर्देश देंगे और इसकी समीक्षा करेंगे।
– सहयोगी पार्टियों से भी करेंगे चर्चा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुजफ्फरपुर से पहले पटना से सीधे दरभंगा जाएंगे। 12 सितंबर को दरभंगा में पूसा कृषि विश्वविद्यालय में मखाना किसानों के साथ मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के दौरान उनके साथ कृषि वैज्ञानिक भी होंगे और उनके साथ वह मखाना पर बातचीत करेंगे। नड्डा मखाना के क्षेत्र में जुड़ी संभावनाओं पर बात करेंगे।
– 12 को दरभंगा, मुजफ्फरपुर का दौरा कर दिल्ली लौटेंगे
12 सितंबर को दरभंगा और मुजफ्फरपुर दौरे के बाद जेपी नड्डा वापस दिल्ली लौट जाएंगे। जेपी नड्डा का यह दो दिवसीय बिहार दौरा कई मायनों में खास माना जा रहा है। यह कहा जा सकता है कि यह दौरा बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार की विधिवत शुरुआत है। नड्डा सहयोगी पार्टियों के साथ सीटों के तालमेल को लेकर बात कर सकते हैं।
– 120 प्रचार रथ मैदान में उतारे जाएंगे
प्रचार रथ पर 72 इंच का टीवी स्क्रीन लगा है। इसके जरिए भाजपा के नेता लोगों को संबोधित करेंगे और जन-जन तक भाजपा का प्रचार अभियान पहुंचेगा। भाजपा के इस कार्यक्रम के तहत करीब 120 रथों को पूरे बिहार में रवाना किया जाना है। 12 सितंबर को इसकी शुरुआत होगी और कुछ रथों को जेपी नड्डा कार्यक्रम के दौरान रवाना करेंगे।
– चुनाव के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के 10 दौरे
बीजेपी इस पूरे चुनाव प्रचार में अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के करीब 10 ऐसे दौरों को तय कर चुकी है। वह हर बार 25 विधानसभाओं के नेताओं के साथ अलग-अलग जगह पर बैठक करेंगे और इस तरह से बीजेपी सभी विधानसभा क्षेत्रों तक राष्ट्रीय अध्यक्ष जाएंगे। कोरोना वायरस का असर भी इन बैठकों पर दिखेगा। बैठकों में यह विशेष तौर से ध्यान रखा जाना है कि इनमें 50 से अधिक लोग शामिल न हो पाएं।
आज वायुसेना में शामिल होंगे फ्रांस से आए 3 राफेल
न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क
फ्रांस से खरीदे गए 5 आधुनिक लड़ाकू विमान राफेल अब से कुछ ही देर के बाद अम्बाला एयरफोर्स स्टेशन में वायुसेना में शामिल किए जाएंगे। इस दौरान सर्वधर्म यानी हिंदू, मुस्लिम, सिख और इसाई धर्म के अनुसार पूजा होगी। फिर एयर-शो होगा। यह पूरा कार्यक्रम यानी सेरेमनी 6 घंटे चलेगी। इस कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ फ्रांस की रक्षामंत्री फ्लोरेंस पार्ले भी शामिल होंगी।
समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए वायुसेना ने तैयारी पूरी कर ली है। सुबह 10 बजे राजनाथ सिंह और फ्रांस के रक्षामंत्री अम्बाला एयरफोर्स स्टेशन में लैंड करेंगे। इसके बाद 10:30 बजे एयर शो शुरू होगा। हवा में एक के बाद एक कई विमान प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद ध्रुव हेलीकॉप्टर की सारंग टीम करतब दिखाएगी। इससे पहले 2016 में भी सारंग टीम अम्बाला में एयर शो कर चुकी है। अम्बाला के लोगों को घरों की छतों से एयर शो के करतब दिखाई दिखाई देंगे।
राफेल के साथ अम्बाला में पहली बार स्वदेशी तेजस भी करतब दिखाएंगे। तेजस विमान में राफेल की तरह डेल्टा विंग हैं। इनके अलावा जगुआर और सुखोई-30 भी परफॉर्म करेंगे। राफेल फाइटर जेट की अम्बाला स्थित 17 गोल्डन एरो स्क्वॉड्रन में औपचारिक एंट्री इतिहास के पन्नों में दर्ज होगी। 17 साल बाद कोई रक्षा मंत्री अम्बाला एयरफोर्स स्टेशन में किसी बड़े समारोह में शामिल होंगे।
13 सितंबर को हो सकती है बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा!
न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क
निर्वाचन आयोग में बिहार विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम के ऐलान की उलटी गिनती शुरू हो गई है। निर्वाचन आयोग के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक कुछ ही दिन बाद यानी 13 सितंबर के आस-पास होने की संभावनाएं है. वैसे भी बिहार विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर तक है. राज्य में 243 सीटों के लिए मतदान होना है।
तीन चरणों में होगा चुनाव
आयोग के मुताबिक चुनाव के लिए मतदान संभवतः तीन चरणों में हों। दशहरे के बाद और दिवाली से पहले के 20 दिनों की अवधि में चुनावी प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। ये भी मुमकिन है कि बाढ़ की सबसे अधिक आशंका वाले इलाकों में सबसे आखिरी चरण में मतदान हो।
तेलुगु टीवी स्टार कोंडापल्ली श्रावणी ने की फांसी लगा कर आत्महत्या
न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क
तेलुगु टेलीविजन अभिनेत्री कोंडापल्ली श्रावणी ने मंगलवार को हैदराबाद में अपने घर पर कथित रूप से आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी है। 26 साल की श्रावणी मंगलवार को मधुरनगर स्थित अपने आवास पर फांसी पर लटकी पाई गईं। परिवार के सदस्यों ने कहा कि वह अपने बेडरूम में गई और दरवाजा बंद कर लिया। उन्हें लगा कि वह नहा रही हैं लेकिन जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आईं तो उन्होंने दरवाजा तोड़ा और देखा कि वो लटकी हुई हैं। वे उन्हें अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवार ने आरोप लगाया है कि श्रावणी ने अपने पूर्व प्रेमी देवराज रेड्डी के उत्पीड़न से परेशान होकर यह कदम उठाया है।
पुलिस ने कहा है कि परिवार ने उसके खिलाफ कुछ दिन पहले मामला दर्ज कराया था और उन्होंने श्रावणी को उसके साथ घूमने को लेकर चेतावनी भी दी थी। एस।आर। नगर सर्ल के इंस्पेक्टर नरसिम्हा रेड्डी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि देवराज के साथ घूमने को लेकर मंगलवार की देर रात श्रावणी की अपनी मां और भाई के साथ बहस हुई थी। इसके बाद वह अपने कमरे में गई और खुद को फांसी लगा ली। पुलिस ने देवराज को गिरफ्तार करने के लिए आंध्र प्रदेश के काकीनाडा शहर में एक टीम भेजी है। सब इंस्पेक्टर ने कहा, चूंकि श्रावणी का परिवार उस पर आरोप लगा रहा है, इसलिए हम उसे गिरफ्तार करेंगे और पूछताछ करेंगे।पुलिस अधिकारी ने कहा कि देवराज को जून में श्रावणी द्वारा शिकायत करने के बाद गिरफ्तार किया गया था, इसमें कहा गया था कि वह श्रावणी से शादी करने के लिए उसे परेशान कर रहा था। परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि देवराज के खिलाफ शिकायत करने के बाद भी पुलिस कार्रवाई करने में विफल रही है।
बता दें कि देवराज कुछ महीने पहले टिक-टॉक के माध्यम से अभिनेत्री के संपर्क में आए थे और फिर दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। श्रावणी के परिवार ने कहा है कि देवराज ने उसे पैसे के लिए उसे परेशान करना शुरू कर दिया था। वह उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी दे रहा था। लिहाजा परिवार ने देवराज को 1 लाख रुपये गूगल पे के माध्यम से दिए। हालांकि कथित रूप से वह पैसे लेने के बाद भी उसे परेशान करता रहा, लिहाजा उन्होंने उसके खिलाफ एस।आर। नगर थाने में 22 जून को शिकायत दर्ज कराई। वहीं पुलिस ने दावा किया है कि शिकायत में वीडियो और तस्वीरों का कोई जिक्र नहीं था। बता दें कि श्रावणी ने मनासु ममता और मौनरागम जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में अभिनय किया था।
मुंबई : BMC ने कंगना के ऑफिस को तोड़ना शुरू किया
न्यूज़ डेस्क | नवप्रवाह न्यूज़ नेटवर्क
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने उनके मुंबई स्थित ऑफिस में अवैध निर्माण को लेकर 24 घंटे में दूसरा नोटिस भेजा। बीएमसी की एक टीम उनके ऑफिस पहुंची और अवैध निर्माण तोड़ने की कार्रवाई की। उधर, कंगना ने इस कार्रवाई पर दो ट्वीट किए। उन्होंने कहा कि यह एक इमारत सिर्फ मेरा ऑफिस ही नहीं, बल्कि राम मंदिर है, आज वहां बाबर आया है। कंगना ने कहा कि मेरे आने से पहले ही महाराष्ट्र सरकार और उनके गुंडे मेरे ऑफिस के बाहर पहुंच गए हैं और उसे गिरा रहे हैं।
कंगना के मुंबई पहुंचने पर बवाल की आशंका
एक्ट्रेस सड़क के रास्ते मंडी (हिमाचल प्रदेश) से चंडीगढ़ पहुंची थीं। एक्ट्रेस ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया था। केंद्र ने उन्हें Y कैटेगरी की सुरक्षा दी है, इस दौरान 11 सुरक्षाकर्मी हमेशा उनके साथ रहेंगे। इस बीच, मुंबई करणी सेना और रामदास अठावले की पार्टी आरपीआई ने भी उन्हें प्रोटेक्शन देने का ऐलान किया है। कंगना के मुंबई पहुंचते ही शिवसेना समेत कई अन्य पार्टियों की ओर से विरोध तय माना जा रहा है।

















