29 C
Mumbai
Monday, August 31, 2026
Home Blog Page 544

पीएम मोदी लोकसभा भंग करें तो एक साथ चुनाव के लिए हम तैयार – कांग्रेस

पीएम मोदी लोकसभा
पीएम मोदी लोकसभा


सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

लोकसभा चुनाव के साथ ही 11 राज्‍यों के विधानसभा चुनाव कराने की बीजेपी की योजना पर कांग्रेस ने अपना पक्ष रखा है, कांग्रेस ने आज बयान जारी करके कहा है कि अगर प्रधानमंत्री मोदी एक साथ चुनाव चाहते हैं तो  लोकसभा भंग कर दें।

दूसरी ओर कांग्रेस का कहना है कि अभी एक देश, एक चुनाव संभव नहीं है, इसके लिए संविधान में संशोधन करना पड़ेगा। कांग्रेस ने कहा है कि अगर पीएम मोदी लोकसभा भंग करते हैं तो चुनाव के लिए हमारी तैयारी पूरी है‌।

वन नेशन वन इलेक्‍शन की बढ़ती मांग के बीच बीजेपी लोकसभा के साथ-साथ 11 विधानसभा चुनाव करा सकती है, सूत्रों के मुताबिक इसके लिए संविधान में किसी भी तरह के संशोधन की जरूरत भी नहीं है।

कुछ वर्गों की ओर से इन संकेतों के बीच कि लोकसभा का चुनाव अगले वर्ष के शुरू में 11 विधानसभाओं के साथ कराने को लेकर प्रयास किये जा सकते हैं, भाजपा ने ‘‘खर्च पर अंकुश’’ के लिए एकसाथ चुनाव कराने पर जोर दिया है, जिसके लिए बीजेपी शासित तीन राज्यों का चुनाव विलंबित किया जा सकता है।

भाजपा सूत्रों ने यद्यपि कहा कि राज्यों का चुनाव विलंबित करने या पहले कराने को लेकर कोई ठोस प्रस्ताव नहीं है और इस विचार पर पार्टी के भीतर औपचारिक रूप से चर्चा नहीं की गई है क्योंकि ऐसे कदमों की संवैधानिक वैधता को ध्यान में रखना होगा.

देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने की पुरजोर वकालत करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि इससे चुनाव पर बेतहाशा खर्च पर लगाम लगाने और देश के संघीय स्वरूप को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह आधारहीन दलील है कि एक साथ चुनाव देश के संघीय स्वरूप के खिलाफ है, उन्होंने कहा कि एक साथ चुनाव कराने से देश का संघीय स्वरूप मजबूत होगा, विधि आयोग को लिखे आठ पन्नों के पत्र में शाह ने कहा कि एक साथ चुनाव कराने का विरोध करना राजनीति से प्रेरित लगता है।

उत्तराखण्ड हाईकोर्ट ने राज्य में गोहत्या पर लगाया बैन

उत्तराखण्ड हाई कोर्ट ने गौकशी को किया बैन

सौम्या केसरवानी | Navpravah.com

उत्तराखंड में गाय और अन्य आवारा पशुओं की सुरक्षा के लिए अब कोर्ट सामने आया है। हाईकोर्ट ने राज्य में गोहत्या पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है। उत्‍तराखंड हाई कोर्ट ने कहा है कि वह राज्‍य में गायों और अन्‍य आवारा पशुओं के कल्‍याण के लिए ‘उनका कानूनी संरक्षक’ है।

हाई कोर्ट ने ऐसा इसलिए किया है, क्‍योंकि गायें और अन्‍य आवारा पशु खुद अपना संरक्षण नहीं कर सकते हैं, इस प्रावधान के बाद पूरे राज्‍य में हाई कोर्ट ने खुद को गोवंश का संरक्षक घोषित किया है। कार्यवाहक चीफ जस्ट‍िस राजीव शर्मा और जस्ट‍िस मनोज कुमार तिवारी की खंडपीठ ने अपने आदेश में पूरे उत्तराखंड में गाय, बैल, सांड, बछिया या बछड़े के किसी भी उद्देश्य के लिए हत्या पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।

कोर्ट ने ‘परेन्स पैट्रिए’ सिद्धांत का इस्तेमाल करते हुए गाय और अन्य आवारा पशुओं की भलाई के लिए निर्देश जारी किए, इस सिद्धांत के तहत किसी राज्य को यह अधिकार होता है कि वह ऐसे निरीह प्राणियों के संरक्षण के लिए कानून बनाए, जो अपनी रक्षा स्वयं नहीं कर सकते हैं।

कोर्ट ने राज्य के सभी सर्किल ऑफिसर को आदेश दिया है कि 24 घंटे के भीतर यह सुनिश्चित करें कि अब किसी भी गाय की हत्या न हो, इसके अलावा कोर्ट ने यह निर्देश भी दिया है कि कोई भी पशु यदि सड़कों, चौराहों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पाया जाता है तो उनके मालिक पर मुकदमा कायम किया जाए।

इसके अलावा हाई कोर्ट ने तीन महीने के अंदर राज्‍य के सभी गोशालाओं से अवैध कब्‍जे को हटाने और ग्रामीण इलाकों में गोहत्‍या रोकने के लिए 24 घंटे गश्‍त लगाने का भी निर्देश दिया है। कोर्ट ने सड़कों पर यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों तथा राज्य के राजमार्गों के विभाग, ग्राम पंचायतों और नगर निगमों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि सड़कों पर कोई भी आवारा पशु घूमता दिखाई न दे।

Akshay Kumar की Film Gold पहले दिन कमाएगी इतने करोड़

Akshay Kumar की Film Gold पहले दिन कमाएगी इतने करोड़ | Mouni Roy | 15 August
Akshay Kumar की Film Gold पहले दिन कमाएगी इतने करोड़ | Mouni Roy | 15 August

Akshay Kumar की Film Gold का First Movie Review

Akshay Kumar की Film Gold का First Movie Review | Akshay Kumar, Mouni Roy | Gold Honest Review |
Akshay Kumar की Film Gold का First Movie Review | Akshay Kumar, Mouni Roy | Gold Honest Review |

Aayush Sharma, Warina Hussain की फिल्म Loveratri का Chogada Video Song

Chogada Video Song | Loveratri | Aayush Sharma | Warina Hussain | Darshan Raval
Chogada Video Song | Loveratri | Aayush Sharma | Warina Hussain | Darshan Raval

 

 

 

John Abraham की SATYAMEV JAYATE का ओपनिंग PREDICTION

John Abraham की SATYAMEV JAYATE का ओपनिंग PREDICTION | Manoj Bajpayee |Aisha Sharma |15 August
John Abraham की SATYAMEV JAYATE का ओपनिंग PREDICTION | Manoj Bajpayee |Aisha Sharma |15 August

पाकिस्तान जाने के लिए सिद्धू ने किया आवेदन, पर केन्द्र सरकार के फैसले का है इंतजार

सिद्धू
सिद्धू

एनपी न्यूज़ नेटवर्क | Navpravah.com

पाकिस्तान में इमरान खान की ताजपोशी में शरीक होने के लिए नवजोत सिंह सिद्धू ने वीजा के लिए आवेदन कर दिया है, अब फैसला भारत सरकार को लेना है कि उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में जाने दिया जाए या नहीं जाने दिया जाये।

इस संबंध में सिद्धू सोमवार को दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्च आयोग गए और उन्होंने इस यात्रा को लेकर कुछ जरूरी औपचारिकताएं पूरी कीं, उन्होंने कहा, मैंने सरकार से अनुमति के लिए आवेदन किया है. अब सब कुछ भारत सरकार की अनुमति पर निर्भर करता है।

पाकिस्तान में क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान 18 अगस्त को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं और इस खास दिन के लिए उन्होंने कई दिग्गज हस्तियों समेत भारत के 3 पूर्व क्रिकेटरों (सुनील गावस्कर, कपिल देव और सिद्धू) और आमिर खान को निमंत्रित किया गया है।

गावस्कर ने बताया कि अपनी कमेंट्री की व्यस्तता की वजह से वह इस शपथ समारोह में शामिल नहीं हो सकते, वहीं इमरान खान ने 1983 में वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कपिल देव और सिद्धू को भी न्योता दिया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।

Anushka Sharma Varun Dhawan At Sui Dhaga Trailer Launch |

Anushka Sharma Varun Dhawan At Sui Dhaga Trailer Launch |
Anushka Sharma Varun Dhawan At Sui Dhaga Trailer Launch |

Anushka Sharma Varun Dhawan At Sui Dhaga Trailer Launch |

 

स्पेशल कोर्ट से ‘आप’ के ज्यादातर नेता बरी

स्पेशल कोर्ट
स्पेशल कोर्ट

एनपी न्यूज़ नेटवर्क | Navpravah.com

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सांसद और विधायकों के मामले सुनने के लिए एक स्पेशल कोर्ट गठित की गई हैं, दिल्ली में पटियाला हाउस कोर्ट में ऐसी 2 स्पेशल कोर्ट है, यहां ज्यादातर मामले आम आदमी पार्टी के विधायकों से जुड़े हुए हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मामलों में पटियाला हाउस कोर्ट की विशेष रूप से गठित स्पेशल कोर्ट 1 मार्च से मामलों की सुनवाई कर रही है।

मानहानि के कुछ मामलों में तो मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कोर्ट के बाहर जाकर समझौता कर केस खत्म कर लिए हैं, वहीं कुछ मामलों में उनके विधायकों को कोर्ट ने बरी कर दिया है और कुछ में विधायकों को दोषी भी ठहराया गया है।

आम आदमी पार्टी के विधायकों के खिलाफ चल रहे 22 मामलों में से 19 मामलों में कोर्ट अपना फैसला सुना चुकी है, इसमें से कुछ मामले चुनावों के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने, कुछ मारपीट से जुड़े हुए और कुछ भ्रष्टाचार से जुड़े हुए हैं।

1 मार्च से 31 जुलाई के बीच में स्पेशल कोर्ट ने नेताओं से जुड़े हुए तकरीबन 144 मामले में सुनवाई की, जिसमें से कुछ मामलों में पुलिस के चार्जशीट देर से फाइल करने पर केस खत्म कर दिया गया है।

आम आदमी पार्टी के नेताओं में अरविंद केजरीवाल से लेकर मनीष सिसोदिया, कैलाश गहलोत और आसिम अहमद खान जैसे मंत्री भी शामिल है जिनको कोर्ट ने बरी करके राहत दी है‌।

Akshay Kumar की Film “GOLD ” John Abraham की Film “SATYAMEV JAYATE ” पर पड़ गई भरी |

Akshay Kumar की Film "GOLD " John Abraham की Film "SATYAMEV JAYATE " पर पड़ गई भरी |
Akshay Kumar की Film "GOLD " John Abraham की Film "SATYAMEV JAYATE " पर पड़ गई भरी |

Akshay Kumar की Film “GOLD ” John Abraham की Film “SATYAMEV JAYATE ” पर पड़ गई भरी |